IndiGo Hit With 22Cr Fine; Founder Rahul Bhatia Takes Charge as CEO Resigns

Hindi News Business IndiGo Hit With 22Cr Fine; Founder Rahul Bhatia Takes Charge As CEO Resigns नई दिल्ली9 मिनट पहले कॉपी लिंक पीटर एलबर्स ने 2022 में इंडिगो में CEO का पद संभाला था। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पीटर एलबर्स ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने आज 10 मार्च को रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। एलबर्स के जाने के बाद अब कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया अंतरिम तौर पर एयरलाइन के कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे। 3 महीने पहले इंडिगो को भारी फ्लाइट ऑपरेशंस संकट का सामना करना पड़ा था। उस दौरान करीब 3 लाख यात्री फंसे रह गए थे, जिसके बाद एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइन पर ₹22.20 करोड़ का भारी जुर्माना भी लगाया था। आज ही जिम्मेदारी से मुक्त हुए एलबर्स इंडिगो ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आज हुई मीटिंग में CEO पीटर एलबर्स के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है। उन्हें आज बिजनेस ऑवर्स खत्म होने के बाद जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह राहुल भाटिया कंपनी के मामलों का मैनेजमेंट देखेंगे। इस्तीफे की वजह निजी कारण बताई राहुल भाटिया को लिखे अपने इस्तीफे में पीटर एलबर्स ने पद छोड़ने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने कंपनी से अपना नोटिस पीरियड खत्म करने की भी अपील की ताकि वे तत्काल प्रभाव से पद मुक्त हो सकें। दिसंबर से ही दबाव में थे पीटर एलबर्स पीटर एलबर्स ने सितंबर 2022 में इंडिगो की कमान संभाली थी। पिछले साल दिसंबर में एयरलाइन को अपने इतिहास के सबसे खराब ऑपरेशनल संकट का सामना करना पड़ा था। सैकड़ों उड़ानें रद्द होने और देरी की वजह से एयरलाइन की साख पर बुरा असर पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संकट की वजह से कंपनी को करीब ₹2,000 करोड़ का नुकसान भी हुआ था। तभी से एलबर्स पर इस्तीफे का दबाव था। DGCA की सख्त कार्रवाई और भारी जुर्माना दिसंबर में हुए फ्लाइट व्यवधान के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था। जांच में पाया गया कि एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरती। इसके बाद इंडिगो पर ₹22.20 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई थी। जानकारों का मानना है कि इस घटना के बाद से ही बोर्ड और CEO के बीच तालमेल में कमी आने लगी थी। 3 ग्राफिक्स में जानें इंडिगो संकट की वजह, एयरलाइन का जबाव और सरकार का एक्शन राहुल भाटिया के पास कमान, नए CEO की तलाश शुरू इंडिगो के को-फाउंडर और वर्तमान MD राहुल भाटिया अब अस्थायी रूप से ऑपरेशंस की कमान संभालेंगे। एयरलाइन अब नए पूर्णकालिक CEO की तलाश शुरू करेगी। मार्केट लीडर होने के नाते इंडिगो के लिए यह बदलाव काफी अहम है, क्योंकि कंपनी अपनी अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। ———————— ये खबर भी पढ़ें… 15 लाख से शुरू किया बिजनेस: आज 73 हजार करोड़ रुपए की नेट वर्थ, राहुल भाटिया ने इंडिगो को बनाया देश की नंबर 1 एयरलाइंस 4 दिन में देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो की 1200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। इससे एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी जैसा माहौल नजर आ रहा है और देशभर में लोगों को ट्रैवल करने में परेशानी हो रही है। एयरलाइंस के घरेलू मार्केट पर इंडिगो का ही कब्जा है। इस बीच राहुल भाटिया चर्चा में है। राहुल भाटिया इंडिगो यानी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रमोटर और को-फाउंडर हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में लापता:दावा- कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च

भारतीय वायु सेना (IAF) का एक सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट गुरुवार को असम में अचानक रडार से गायब हो गया। अधिकारियों के मुताबिक विमान से रडार संपर्क टूटने के बाद तुरंत स्थिति का पता लगाने के लिए खोज और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 4.5 जेनरेशन का एयरक्राफ्ट सुखोई-30 जेट गुरुवार शाम करीब 7 बजे कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लापता हुआ। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है और वहां लोगों ने धमाका सुना है। हालांकि आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। यह फाइटर जेट नियमित उड़ान या मिशन पर था, तभी अचानक उसका ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया। रडार से संपर्क समाप्त होने के बाद वायु सेना ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए घटना की जांच के लिए IAF टीम को असम रवाना किया है। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल विमान की सटीक स्थिति और संपर्क टूटने की वजह का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल वायु सेना की टीमें घटनास्थल का पता लगाने में जुटी हुई हैं। इलाके में खोज अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि विमान और उसमें सवार पायलटों के बारे में जानकारी मिल सके। मल्टीरोल फाइटर जेट है सुखोई सुखोई Su‑30MKI भारतीय वायुसेना के सबसे उन्नत और ताकतवर लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। यह दो इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसका इस्तेमाल वायु रक्षा, लंबी दूरी की स्ट्राइक और निगरानी जैसे महत्वपूर्ण मिशनों में किया जाता है। भारत में SU-30MKI 12 सालों में 8 बार क्रैश 1. 4 जून 2024- नासिक, महाराष्ट्र भारतीय वायुसेना का SU-30MKI जेट ट्रेनिंग उड़ान पर था। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने पर विमान नासिक के पास खेत में गिर गया। दोनों पायलटों ने समय रहते इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित बच गए। 2. 28 जनवरी 2023- मध्य प्रदेश- ग्वालियर से ट्रेनिंग मिशन पर उड़े दो लड़ाकू विमान SU-30MKI और Mirage-2000 हवा में टकरा गए। SU-30 के दोनों पायलट सुरक्षित निकल आए, लेकिन मिराज-2000 के पायलट की मौत हो गई। 3. 8 अगस्त 2019- तेजपुर, असम तेजपुर एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान में तकनीकी समस्या आ गई। पायलटों ने विमान से इजेक्ट कर लिया। दोनों सुरक्षित बच गए। 4. 27 जून 2018- नासिक, महाराष्ट्र हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के टेस्ट पायलट SU-30MKI की टेस्ट उड़ान कर रहे थे। इसी दौरान विमान क्रैश हो गया। दोनों पायलट समय पर बाहर निकल गए और सुरक्षित रहे। 5. 23 मई 2017- अरुणाचल प्रदेश सीमा क्षेत्र तेजपुर एयरबेस से उड़ान भरने के बाद SU-30MKI से संपर्क टूट गया। बाद में अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में विमान का मलबा मिला। इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई। 6. 15 मार्च 2017- बाड़मेर, राजस्थान ट्रेनिंग मिशन के दौरान विमान क्रैश हो गया। दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में जमीन पर मौजूद तीन लोग घायल हो गए। 7. 14 अक्टूबर 2014- पुणे, महाराष्ट्र पुणे के पास ट्रेनिंग उड़ान के दौरान SU-30MKI दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलटों ने समय रहते विमान छोड़ दिया और सुरक्षित रहे। 8. 19 मई 2015- तेजपुर, असम विमान ने तेजपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। पायलटों ने इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित बच गए। —————————————- ये खबर भी पढ़ें… भारत का तेजस फाइटर जेट दुबई एयर शो में क्रैश, पायलट की भी मौत, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले थे दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया। हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो में एक डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक हादसा 3.40 बजे हुआ। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार देखा गया। एयरफोर्स ने बताया कि हादसे में पायलट की भी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
एयर इंडिया एक्सप्रेस के MD आलोक सिंह ने इस्तीफा दिया:5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ; उनके नेतृत्व में एयरएशिया इंडिया का मर्जर हुआ था

टाटा ग्रुप की किफायती एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस (AIX) में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। एयरलाइन के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) आलोक सिंह 19 मार्च को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ देंगे। उन्होंने सोमवार को स्टाफ को भेजे एक संदेश में अपने इस्तीफे की घोषणा की। आलोक सिंह के नेतृत्व में ही एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एयरएशिया इंडिया (अब AIX कनेक्ट) के खुद में मर्जर की प्रोसेस को पूरा किया था। उनके जाने के साथ ही टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली इस एयरलाइन में टॉप लेवल पर लीडरशिप चेंज भी देखने को मिलेगा। आलोक सिंह ने कर्मचारियों को भेजे एक मैसेज में सूफी कवि रूमी की पंक्तियों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, ‘आप समुद्र में एक बूंद नहीं हैं, आप एक बूंद में पूरा समुद्र हैं।’ उन्होंने अपने 5 साल के सफर को असाधारण बताते हुए कहा कि हमने जो कुछ भी बनाया और उसे बनाने के दौरान हम जो बने, उस पर मुझे गर्व है। यह एक ऐसा सफर रहा जिसकी कोई तुलना नहीं है, मैं इसका एक भी चैप्टर बदलना नहीं चाहूंगा। आलोक सिंह 19 मार्च 2023 को MD बने थे आलोक सिंह 9 नवंबर 2020 को तत्कालीन सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस के CEO बने थे। जब जनवरी 2022 में टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया का अधिग्रहण किया, तब भी सिंह को कमान सौंपे रखी गई। इसके बाद 19 मार्च 2023 को उन्हें तीन साल के लिए MD नियुक्त किया गया था। अब 19 मार्च को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। आलोक सिंह के कार्यकाल में उपलब्धियां सिंह के कार्यकाल में एयर इंडिया एक्सप्रेस एक छोटी एयरलाइन से निकलकर भारत की तीसरी सबसे बड़ी नैरो-बॉडी ऑपरेटर बन गई। उनके कार्यकालकी उपलब्धियां… कैप्टन हैमिश मैक्सवेल होंगे नए एकाउंटेबल मैनेजर आलोक सिंह फिलहाल MD के साथ-साथ ‘एकाउंटेबल मैनेजर’ की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उनके जाने के बाद एयरलाइन के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर (COO) कैप्टन हैमिश मैक्सवेल नए एकाउंटेबल मैनेजर होंगे। एकाउंटेबल मैनेजर वह व्यक्ति होता है, जिसके पास एयरलाइन के ऑपरेशंस और सुरक्षा मानकों के लिए रेगुलेटरी अथॉरिटी (DGCA) के प्रति अंतिम जवाबदेही होती है। ये खबर भी पढ़ें… होली पर 3 मार्च को शेयर बाजार बंद रहेगा: NSE-BSE में ट्रेडिंग नहीं होगी, MCX शाम के सेशन में ओपन होगा; 4 मार्च को मार्केट खुलेगा देशभर में होली की तारीख को लेकर जारी कन्फ्यूजन के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने अपनी छुट्टियों का कैलेंडर साफ कर दिया है। शेयर बाजार मंगलवार (3 मार्च 2026) को होली के अवसर पर बंद रहेंगे। इस दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में कोई कामकाज नहीं होगा। हालांकि, कमोडिटी मार्केट (MCX) के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
Indigo Flight Delay Chennai-Singapore | Passengers Complain AC Issue

नई दिल्ली32 मिनट पहले कॉपी लिंक यात्रियों ने दावा किया कि ड्यूटी खत्म होने के कारण पायलट भी विमान से उतरकर चला गया। चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 1025 24 फरवरी को तकनीकी कारणों से करीब 5 घंटे लेट हो गई। इससे विमान में बैठे 200 से ज्यादा यात्री रनवे पर फंसे रहे। उन्होंने जानकारी के अभाव और एयर कंडीशनिंग की समस्या को लेकर भी नाराजगी जताई। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में यात्री क्रू से टेक-ऑफ में देरी का कारण पूछते दिख रहे हैं। एक यात्री ने आरोप लगाया कि विमान के अंदर एयर कंडीशनिंग बार-बार बंद हो रही है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। एक अन्य यात्री ने कहा कि वे सुबह 7 बजे से इंतजार कर रहे हैं और उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दावा किया गया कि यात्री 4 घंटे से अधिक समय तक विमान में बिना वेंटिलेशन और खाना के बैठे रहे। यात्रियों ने यह भी दावा किया कि फ्लाइट पहले तकनीकी खराबी के कारण लेट हुई। इसके बाद ड्यूटी टाइम खत्म होने का हवाला देते हुए पायलट भी विमान से उतर गया। दूसरा पायलट लगभग 11 बजे पहुंचा। इसके बाद दोपहर में विमान ने उड़ान भरी। एयरपोर्ट के पार्किंग में कई यात्री फ्लाइट के गेट पर क्रू से बहस करते दिखे। एयरलाइन बोली- यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और अपडेट दिए गए थे इंडिगो के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि फ्लाइट एक छोटी तकनीकी खराबी के कारण बे (पार्किंग) पर लौट आई थी। जांच और रखरखाव के दौरान कॉकपिट क्रू का ड्यूटी टाइम लिमिट पार हो गया, जिससे क्रू बदलना पड़ा और उड़ान में और देरी हुई। एयरलाइन ने असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और समय-समय पर अपडेट दिए गए थे। इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार सुबह 7.20 बजे चेन्नई से सिंगापुर के लिए रवाना होना था। फ्लाइट आखिरकार सुबह 11.39 बजे रवाना हुई। मुंबई में रनवे पर 45 मिनट से ज्यादा समय तक खड़ी रही फ्लाइट इधर, मुंबई से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI 1851 बुधवार को 45 मिनट से ज्यादा समय तक रनवे पर खड़ी रही। सूत्रों के मुताबिक, प्लेन में सभी पैसेंजर्स बैठ गए थे। हालांकि, फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर खड़ी रही और अपने निर्धारित समय दोपहर 3:25 बजे से लेट हो गई। फ्लाइट को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आई है। —————————– फ्लाइट में खराबी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया के 191,इंडिगो के 148 विमानों में बार-बार खराबी: सरकार ने संसद में माना- 754 प्लेन की जांच में यह बात सामने आई लोकसभा में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि जनवरी 2025 से देश की छह प्रमुख एयरलाइंस के कुल 754 विमानों की तकनीकी जांच की गई। इनमें से 377 विमानों में बार-बार आने वाली खराबियों की पहचान हुई। यानी एक ही खराबी बार-बार सामने आई, भले ही उसे पहले ठीक कर दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
DGCA Grounds VSR Planes | Ajit Pawar Flight Accident Audit

नई दिल्ली/पुणे12 मिनट पहले कॉपी लिंक बारामती में 28 जनवरी को VSR वेंचर्स का प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र के बारामती प्लेन क्रैश के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर सख्त कार्रवाई की है। DGCA ने मंगलवार को बताया कि कंपनी के चार लियरजेट 40/45 कैटेगरी के 4 चार्टर्ड प्लेन तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिए गए हैं। इन विमानों में VT-VRA, VT-VRS, VT-VRV और VT-TRI शामिल हैं। DGCA ने बताया कि बारामती हादसे के बाद स्पेशल सेफ्टी ऑडिट में विमानों के एयरवर्थिनेस, एयर सेफ्टी और फ्लाइट ऑपरेशंस से जुड़े कई प्रक्रियाओं में खामियां पाई गईं। रखरखाव में भी गंभीर कमियां सामने आई हैं। DGCA ने स्पष्ट किया है कि जब तक एयरवर्थिनेस मानकों की बहाली नहीं हो जाती, तब तक ये विमान उड़ान नहीं भर सकेंगे। DGCA ने कंपनी को डिफिशिएंसी रिपोर्टिंग फॉर्म जारी कर विमानों में खामियों पर डिटेल रिपोर्ट देने को कहा है। जवाबों की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 28 जनवरी को VSR वेंचर्स का लियरजेट 45 (VT-SSK) बारामती के पास क्रैश हो गया था। हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद DGCA ने कंपनी का स्पेशल सेफ्टी ऑडिट कराया था। बारामती एयरपोर्ट के बाहर मेन रोड किनारे लगे CCTV में प्लेन क्रैश की घटना रिकॉर्ड हुई थी। AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट का इंतजार इधर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) 28 फरवरी से पहले हादसे पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर सकता है। हादसे को लेकर साजिश की आशंकाएं भी जताई गई हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। भतीजे का आरोप- प्लेन क्रैश बड़ी साजिश, कई धमाके हुए थे रोहित पवार ने शनिवार को दिल्ली में अजित पवार विमान हादसे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने 21 फरवरी को अजित पवार के प्लेन क्रैश पर सवाल उठाए थे। उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फेंस में स्क्रीन पर डेटा और फोटो दिखाए। उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स को लेकर शक जताया जा रहा था। उनके मुताबिक, दुर्घटना के समय सिर्फ एक धमाका नहीं हुआ था, बल्कि कई धमाके हुए थे। विमान में सामान रखने वाली जगह पर अतिरिक्त पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे, जिससे आग भड़की। सभी पहलुओं की गहराई से जांच होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… रोहित बोले- एविएशन मिनिस्टर VSR के मालिकों के करीबी इससे पहले रोहित पवार ने सेंट्रल एविएशन मिनिस्टर के. राममोहन नायडू को पद से हटाने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नायडू VSR कंपनी को बचा रहे हैं। रोहित ने 18 फरवरी को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- जिस VSR कंपनी का लियरजेट विमान 28 जनवरी को बारामती में क्रैश हुआ, उसे बचाने की कोशिश हो रही है। एविएशन मिनिस्टर नायडू और उनकी पार्टी (तेलुगु देशम पार्टी) के सीनियर लीडर कंपनी के मालिकों के करीबी हैं। रोहित पवार ने कहा कि VSR मालिक वीके सिंह के बेटे रोहित सिंह की शादी में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और आंध्र प्रदेश के कई TDP नेता शामिल हुए थे। उन्होंने दावा किया कि कंपनी अब भी संचालन कर रही है और नेता उसके लियरजेट विमानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 19 फरवरी: अजित के बेटे ने हादसे पर सवाल उठाया महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार के बेटे जय पवार ने 18 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था- VSR वेंचर्स के विमानों के उड़ने पर रोक लगा देनी चाहिए। प्लेन क्रैश में ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होते। महाराष्ट्र के लोगों को इस दिल दहला देने वाली त्रासदी का पूरा, पारदर्शी और बिना किसी शक के सच जानने का अधिकार है। VSR वेंचर्स के एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस में गड़बड़ियों की पूरी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया और लिखा- मिस यू डैड। पूरी खबर पढ़ें… लियरजेट 45 वीएसआर वेंचर्स का जेट है, मुख्यालय दिल्ली में VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली स्थित एक नॉन-शेड्यूल्ड एयर ऑपरेटर कंपनी है। यह कंपनी प्राइवेट जेट चार्टर्ड, मेडिकल इवेक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) और एविएशन कंसल्टेंसी का काम करती है। जिस लियरजेट 45XR विमान का बारामती में एक्सीडेंट हुआ, उसे 1990 के दशक में ‘सुपर-लाइट’ बिजनेस कैटेगरी के तहत बनाया गया था। इसे लग्जरी और तेज रफ्तार कॉर्पोरेट उड़ानों के लिए जाना जाता है। अब जानिए 28 जनवरी को क्या हुआ था… पुणे के बारामती में 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। अजित की पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को CM देवेंद्र फडणवीस से मिलकर मामले की CBI जांच की मांग की थी। ………………………. यह खबर भी पढ़ें… अजित पवार लियरजेट- 45 प्लेन में सवार थे: VSR वेंचर्स के इसी मॉडल का प्लेन 2023 में क्रैश हुआ था, मुंबई रनवे पर दो टुकड़े हुए थे अजित ‘लियरजेट 45’ प्रीमियम बिजनेस जेट में सवार थे, इसकी ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड है। इसी कंपनी का ‘लियरजेट 45’ प्लेन 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर भी क्रैश हो गया था और दो हिस्सों में टूट गया था। पायलट, को-पायलट और 6 यात्रियों को चोटें आई थीं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
SpiceJet Flight Emergency Landing Delhi

नई दिल्ली25 मिनट पहले कॉपी लिंक एयरलाइन ने कहा कि कॉकपिट में आग लगने की खबर नहीं है। एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के बोइंग 737 प्लेन की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट SG-121 ने मंगलवार सुबह 6.08 बजे दिल्ली के ही आईजीआई एयरपोर्ट से लेह के लिए उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद प्लेन के इंजन-2 में खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने प्लेन वापस दिल्ली की ओर मोड़ लिया। फ्लाइट की 6.49 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 150 यात्री-क्रू सवार थे। घटना पर एयरलाइन ने कहा है कि फ्लाइट की सेफ लैंडिंग हुई है। कॉकपिट में किसी तरह की आग का अलर्ट नहीं मिला था। सभी यात्री सुरक्षित हैं। 1 फरवरी: एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के फ्यूल स्विच में खराबी आई एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन में फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी आई थी। प्लेन लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से उड़ान भरकर 2 फरवरी की सुबह बेंगलुरु पहुंचा था। प्लेन में 200 से ज्यादा-क्रू थे। फ्लाइट AI-132 के बेंगलुरु में लैंडिंग के बाद पायलट ने विमान की डिफेक्ट लॉग बुक में बताया था कि बाएं इंजन का फ्यूल कंट्रोल स्विच ‘रन’ से ‘कट ऑफ’ की ओर फिसल रहा था। लॉक नहीं हो पा रहा था। एअर इंडिया ने कहा था कि पायलट की रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद विमान को फ्लाइट ऑपरेशन से हटा दिया गया। पूरी खबर पढ़ें… 2 दिसंबर: मुंबई-जयपुर फ्लाइट के लैंडिंग गियर में खराबी आई राजस्थान के जयपुर में एयरपोर्ट पर मुंबई से जयपुर आ रही स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 649 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। फ्लाइट के लैंडिंग गियर के हाइड्रोलिक सिस्टम में तकनीकी खराबी आई थी। विमान में 189 पैसेंजर्स सवार थे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
तेजस विमान का ब्रेक फेल, रनवे से आगे निकला:लैंडिंग के दौरान हादसा, पायलट सुरक्षित; सेना ने सभी 30 विमान ग्राउंड किए

इंडियन एयर फोर्स (IAF) का हल्का लड़ाकू विमान तेजस लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि घटना 7 फरवरी की है। जानकारी अब सामने आई है। विमान ट्रेनिंग उड़ान के बाद एयरबेस पर लौट रहा था। लैंड करते ही पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की। जब ब्रेक नहीं लगा तो विमान रनवे से बाहर निकल गया। दुघर्टना से पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। विमान को नुकसान पहुंचा है। हादसा किस एयरबेस पर हुआ, ये जानकारी सामने नहीं आई। सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद, एयरफोर्स ने करीब 30 सिंगल-सीट तेजस जेट के पूरे बेड़े को टेक्निकल जांच के लिए ग्राउंड कर दिया। यानी जांच पूरी होने तक विमान उड़ान नहीं भरेंगे। हादसे पर IAF की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। तेजस जेट से जुड़ा यह तीसरा हादसा है। पहला हादसा मार्च 2024 में हुआ था, जब जैसलमेर के पास एक तेजस जेट क्रैश हो गया था। दूसरा हादसा नवंबर 2025 में हुआ था जब दुबई एयरशो में एरियल डिस्प्ले के दौरान एक तेजस जेट क्रैश हो गया था। तेजस विमान से जुड़े पिछले 2 हादसे… 21 नवंबर 2025: तेजस फाइटर जेट दुबई एयर शो में क्रैश, पायलट की मौत पिछले साल नवंबर में दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया था। हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो में एक डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार देखा गया। एयरफोर्स ने बताया कि हादसे में पायलट की भी मौत हो गई। जान गंवाने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले थे। 12 मार्च 2024: जैसलमेर में तेजस फाइटर जेट क्रैश, इंजन फेल हुआ था राजस्थान के पोकरण में ‘भारत शक्ति युद्धाभ्यास’ में शामिल तेजस फाइटर जेट मार्च 2024 में क्रैश हो गया था। यह जैसलमेर शहर से 2 किमी दूर जवाहर नगर स्थित भील समाज के हॉस्टल पर जा गिरा। तेजस के क्रैश होने की यह पहली घटना थी। इंजन फेल होने की वजह से यह फाइटर जेट क्रैश हुआ था। पायलट ने इजेक्शन से पहले ग्राउंड स्टाफ को इंजन में आई खराबी के बारे में बताया भी था। ————— ये खबर भी पढ़ें… वायुसेना को मिलेंगे 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट: ₹62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी केंद्र सरकार ने मंगलवार को भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट खरीदने के लिए ₹62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। रक्षा सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि एक हाई लेवल मीटिंग में फाइटर जेट की खरीद को अंतिम मंजूरी दे दी गई। पूरी खबर पढ़ें…









