Friday, 16 Oct 2026 | 01:36 PM

Trending :

DGCA Grounds VSR Planes | Ajit Pawar Flight Accident Audit

नई दिल्ली/पुणे12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बारामती में 28 जनवरी को VSR वेंचर्स का प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हुई थी।

महाराष्ट्र के बारामती प्लेन क्रैश के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर सख्त कार्रवाई की है। DGCA ने मंगलवार को बताया कि कंपनी के चार लियरजेट 40/45 कैटेगरी के 4 चार्टर्ड प्लेन तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिए गए हैं।

इन विमानों में VT-VRA, VT-VRS, VT-VRV और VT-TRI शामिल हैं। DGCA ने बताया कि बारामती हादसे के बाद स्पेशल सेफ्टी ऑडिट में विमानों के एयरवर्थिनेस, एयर सेफ्टी और फ्लाइट ऑपरेशंस से जुड़े कई प्रक्रियाओं में खामियां पाई गईं। रखरखाव में भी गंभीर कमियां सामने आई हैं।

DGCA ने स्पष्ट किया है कि जब तक एयरवर्थिनेस मानकों की बहाली नहीं हो जाती, तब तक ये विमान उड़ान नहीं भर सकेंगे। DGCA ने कंपनी को डिफिशिएंसी रिपोर्टिंग फॉर्म जारी कर विमानों में खामियों पर डिटेल रिपोर्ट देने को कहा है। जवाबों की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

28 जनवरी को VSR वेंचर्स का लियरजेट 45 (VT-SSK) बारामती के पास क्रैश हो गया था। हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद DGCA ने कंपनी का स्पेशल सेफ्टी ऑडिट कराया था।

बारामती एयरपोर्ट के बाहर मेन रोड किनारे लगे CCTV में प्लेन क्रैश की घटना रिकॉर्ड हुई थी।

AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट का इंतजार

इधर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) 28 फरवरी से पहले हादसे पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर सकता है। हादसे को लेकर साजिश की आशंकाएं भी जताई गई हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

भतीजे का आरोप- प्लेन क्रैश बड़ी साजिश, कई धमाके हुए थे

रोहित पवार ने शनिवार को दिल्ली में अजित पवार विमान हादसे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने 21 फरवरी को अजित पवार के प्लेन क्रैश पर सवाल उठाए थे। उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फेंस में स्क्रीन पर डेटा और फोटो दिखाए।

उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स को लेकर शक जताया जा रहा था। उनके मुताबिक, दुर्घटना के समय सिर्फ एक धमाका नहीं हुआ था, बल्कि कई धमाके हुए थे। विमान में सामान रखने वाली जगह पर अतिरिक्त पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे, जिससे आग भड़की। सभी पहलुओं की गहराई से जांच होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

रोहित बोले- एविएशन मिनिस्टर VSR के मालिकों के करीबी

इससे पहले रोहित पवार ने सेंट्रल एविएशन मिनिस्टर के. राममोहन नायडू को पद से हटाने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नायडू VSR कंपनी को बचा रहे हैं। रोहित ने 18 फरवरी को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- जिस VSR कंपनी का लियरजेट विमान 28 जनवरी को बारामती में क्रैश हुआ, उसे बचाने की कोशिश हो रही है। एविएशन मिनिस्टर नायडू और उनकी पार्टी (तेलुगु देशम पार्टी) के सीनियर लीडर कंपनी के मालिकों के करीबी हैं।

रोहित पवार ने कहा कि VSR मालिक वीके सिंह के बेटे रोहित सिंह की शादी में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और आंध्र प्रदेश के कई TDP नेता शामिल हुए थे। उन्होंने दावा किया कि कंपनी अब भी संचालन कर रही है और नेता उसके लियरजेट विमानों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

19 फरवरी: अजित के बेटे ने हादसे पर सवाल उठाया

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार के बेटे जय पवार ने 18 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था- VSR वेंचर्स के विमानों के उड़ने पर रोक लगा देनी चाहिए। प्लेन क्रैश में ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होते। महाराष्ट्र के लोगों को इस दिल दहला देने वाली त्रासदी का पूरा, पारदर्शी और बिना किसी शक के सच जानने का अधिकार है।

VSR वेंचर्स के एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस में गड़बड़ियों की पूरी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया और लिखा- मिस यू डैड। पूरी खबर पढ़ें…

लियरजेट 45 वीएसआर वेंचर्स का जेट है, मुख्यालय दिल्ली में

VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली स्थित एक नॉन-शेड्यूल्ड एयर ऑपरेटर कंपनी है। यह कंपनी प्राइवेट जेट चार्टर्ड, मेडिकल इवेक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) और एविएशन कंसल्टेंसी का काम करती है। जिस लियरजेट 45XR विमान का बारामती में एक्सीडेंट हुआ, उसे 1990 के दशक में ‘सुपर-लाइट’ बिजनेस कैटेगरी के तहत बनाया गया था। इसे लग्जरी और तेज रफ्तार कॉर्पोरेट उड़ानों के लिए जाना जाता है।

अब जानिए 28 जनवरी को क्या हुआ था…

पुणे के बारामती में 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। अजित की पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को CM देवेंद्र फडणवीस से मिलकर मामले की CBI जांच की मांग की थी।

……………………….

यह खबर भी पढ़ें…

अजित पवार लियरजेट- 45 प्लेन में सवार थे: VSR वेंचर्स के इसी मॉडल का प्लेन 2023 में क्रैश हुआ था, मुंबई रनवे पर दो टुकड़े हुए थे

अजित ‘लियरजेट 45’ प्रीमियम बिजनेस जेट में सवार थे, इसकी ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड है। इसी कंपनी का ‘लियरजेट 45’ प्लेन 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर भी क्रैश हो गया था और दो हिस्सों में टूट गया था। पायलट, को-पायलट और 6 यात्रियों को चोटें आई थीं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हिमाचल में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत:इनमें 5 गुजरात के, 4 घायल; मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे, बारिश हो रही थी

May 11, 2026/
9:40 am

हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर आज (सोमवार को) सुबह सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।...

कनाडा में जंगल की आग के बीच फंसी ट्रेन:ट्रक से भिड़ंत, कर्मचारियों ने पैदल भागकर जान बचाई; घटना का वीडियो वायरल

July 16, 2026/
11:29 am

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में भीषण जंगल की आग के बीच कैनेडियन नेशनल रेलवे के कर्मचारी मौत के बेहद करीब...

नसीरुद्दीन शाह CJP के सपोर्ट में जंतर-मंतर नहीं पहुंचे:दावा गलत, मुंबई के रीगल सिनेमा के बाहर का है वायरल वीडियो

July 21, 2026/
10:57 am

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के बीच एक्टर नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

भाजपा स्थापना दिवस पर रानीताल कार्यालय में कार्यक्रम:मंत्री राकेश सिंह ने कहा, यह पार्टी के लिए पर्व जैसा अवसर

April 6, 2026/
3:14 pm

जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को रानीताल स्टेडियम स्थित पार्टी कार्यालय में उत्साह के साथ मनाया...

उज्जैन में हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास:अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी, पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवन

April 19, 2026/
2:02 pm

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और पूर्व मॉडल हर्षा रिछारिया ने रविवार को अक्षय तृतीया पर संन्यास ले लिया। उन्हें...

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा:50 हजार फीट ऊपर तक पहुंची राख, 301 उड़ानें प्रभावित, कई यात्री एयरपोर्ट पर फंसे

September 6, 2026/
3:05 pm

इंडोनेशिया के माउंट अनाक क्राकाटोआ में रविवार को जोरदार विस्फोट हुआ। ज्वालामुखी से निकली राख करीब 50 हजार फीट की...

राजपाल यादव को मिली सलमान खान की फिल्म:शूटिंग भी शुरू; चेक बाउंस केस का मजाक उड़ने पर भाईजान का मिला था सपोर्ट

April 29, 2026/
2:00 pm

राजपाल यादव ने सलमान खान और नयनतारा स्टारर फिल्म SVC63 की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में राजपाल सलमान...

राजनीति

DGCA Grounds VSR Planes | Ajit Pawar Flight Accident Audit

DGCA Grounds VSR Planes | Ajit Pawar Flight Accident Audit

नई दिल्ली/पुणे12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बारामती में 28 जनवरी को VSR वेंचर्स का प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हुई थी।

महाराष्ट्र के बारामती प्लेन क्रैश के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर सख्त कार्रवाई की है। DGCA ने मंगलवार को बताया कि कंपनी के चार लियरजेट 40/45 कैटेगरी के 4 चार्टर्ड प्लेन तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिए गए हैं।

इन विमानों में VT-VRA, VT-VRS, VT-VRV और VT-TRI शामिल हैं। DGCA ने बताया कि बारामती हादसे के बाद स्पेशल सेफ्टी ऑडिट में विमानों के एयरवर्थिनेस, एयर सेफ्टी और फ्लाइट ऑपरेशंस से जुड़े कई प्रक्रियाओं में खामियां पाई गईं। रखरखाव में भी गंभीर कमियां सामने आई हैं।

DGCA ने स्पष्ट किया है कि जब तक एयरवर्थिनेस मानकों की बहाली नहीं हो जाती, तब तक ये विमान उड़ान नहीं भर सकेंगे। DGCA ने कंपनी को डिफिशिएंसी रिपोर्टिंग फॉर्म जारी कर विमानों में खामियों पर डिटेल रिपोर्ट देने को कहा है। जवाबों की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

28 जनवरी को VSR वेंचर्स का लियरजेट 45 (VT-SSK) बारामती के पास क्रैश हो गया था। हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद DGCA ने कंपनी का स्पेशल सेफ्टी ऑडिट कराया था।

बारामती एयरपोर्ट के बाहर मेन रोड किनारे लगे CCTV में प्लेन क्रैश की घटना रिकॉर्ड हुई थी।

बारामती एयरपोर्ट के बाहर मेन रोड किनारे लगे CCTV में प्लेन क्रैश की घटना रिकॉर्ड हुई थी।

AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट का इंतजार

इधर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) 28 फरवरी से पहले हादसे पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर सकता है। हादसे को लेकर साजिश की आशंकाएं भी जताई गई हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

भतीजे का आरोप- प्लेन क्रैश बड़ी साजिश, कई धमाके हुए थे

रोहित पवार ने शनिवार को दिल्ली में अजित पवार विमान हादसे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

रोहित पवार ने शनिवार को दिल्ली में अजित पवार विमान हादसे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने 21 फरवरी को अजित पवार के प्लेन क्रैश पर सवाल उठाए थे। उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फेंस में स्क्रीन पर डेटा और फोटो दिखाए।

उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स को लेकर शक जताया जा रहा था। उनके मुताबिक, दुर्घटना के समय सिर्फ एक धमाका नहीं हुआ था, बल्कि कई धमाके हुए थे। विमान में सामान रखने वाली जगह पर अतिरिक्त पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे, जिससे आग भड़की। सभी पहलुओं की गहराई से जांच होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

रोहित बोले- एविएशन मिनिस्टर VSR के मालिकों के करीबी

इससे पहले रोहित पवार ने सेंट्रल एविएशन मिनिस्टर के. राममोहन नायडू को पद से हटाने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नायडू VSR कंपनी को बचा रहे हैं। रोहित ने 18 फरवरी को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- जिस VSR कंपनी का लियरजेट विमान 28 जनवरी को बारामती में क्रैश हुआ, उसे बचाने की कोशिश हो रही है। एविएशन मिनिस्टर नायडू और उनकी पार्टी (तेलुगु देशम पार्टी) के सीनियर लीडर कंपनी के मालिकों के करीबी हैं।

रोहित पवार ने कहा कि VSR मालिक वीके सिंह के बेटे रोहित सिंह की शादी में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और आंध्र प्रदेश के कई TDP नेता शामिल हुए थे। उन्होंने दावा किया कि कंपनी अब भी संचालन कर रही है और नेता उसके लियरजेट विमानों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

19 फरवरी: अजित के बेटे ने हादसे पर सवाल उठाया

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार के बेटे जय पवार ने 18 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था- VSR वेंचर्स के विमानों के उड़ने पर रोक लगा देनी चाहिए। प्लेन क्रैश में ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होते। महाराष्ट्र के लोगों को इस दिल दहला देने वाली त्रासदी का पूरा, पारदर्शी और बिना किसी शक के सच जानने का अधिकार है।

VSR वेंचर्स के एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस में गड़बड़ियों की पूरी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया और लिखा- मिस यू डैड। पूरी खबर पढ़ें…

लियरजेट 45 वीएसआर वेंचर्स का जेट है, मुख्यालय दिल्ली में

VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली स्थित एक नॉन-शेड्यूल्ड एयर ऑपरेटर कंपनी है। यह कंपनी प्राइवेट जेट चार्टर्ड, मेडिकल इवेक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) और एविएशन कंसल्टेंसी का काम करती है। जिस लियरजेट 45XR विमान का बारामती में एक्सीडेंट हुआ, उसे 1990 के दशक में ‘सुपर-लाइट’ बिजनेस कैटेगरी के तहत बनाया गया था। इसे लग्जरी और तेज रफ्तार कॉर्पोरेट उड़ानों के लिए जाना जाता है।

अब जानिए 28 जनवरी को क्या हुआ था…

पुणे के बारामती में 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। अजित की पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को CM देवेंद्र फडणवीस से मिलकर मामले की CBI जांच की मांग की थी।

……………………….

यह खबर भी पढ़ें…

अजित पवार लियरजेट- 45 प्लेन में सवार थे: VSR वेंचर्स के इसी मॉडल का प्लेन 2023 में क्रैश हुआ था, मुंबई रनवे पर दो टुकड़े हुए थे

अजित ‘लियरजेट 45’ प्रीमियम बिजनेस जेट में सवार थे, इसकी ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड है। इसी कंपनी का ‘लियरजेट 45’ प्लेन 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर भी क्रैश हो गया था और दो हिस्सों में टूट गया था। पायलट, को-पायलट और 6 यात्रियों को चोटें आई थीं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket