Wednesday, 29 Apr 2026 | 04:32 PM

Trending :

जेरोन खालसा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लगा झटका:अविश्वास प्रस्ताव के बीच 12 में से 3 पार्षद साथ आए, कहा- नहीं किए हस्ताक्षर धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स में 500 लीटर पेट्रोल का इस्तेमाल:आग और धमाकों में शूट करते रहे रणवीर; हर टैंकर में लगाया गया 25 किलो बारूद IPL 2026: आज मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद:ईशान किशन पर टिकेंगी सबकी नजरें, अबतक के 7 मैचों में बनाए हैं 238 रन धनिया मिर्ची की चटनी रेसिपी: गरमा गरम पेट की चटनी में धनिया-मिर्ची की चटनी, खाने का स्वाद भी होगा दोगुना; विधि नोट करें वैज्ञानिकों को मिला डेंजरस लिंक, मोटापा से 13 तरह के कैंसर का खतरा, कम करने के क्या है उपाय पन्ना में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव:पिता ने चार लोगों पर चाकू गोदकर हत्या का आरोप लगाया
EXCLUSIVE

Sri Lanka Cricket President Shami Silva Resigns; Full Committee Steps Down

  • Hindi News
  • Sports
  • Sri Lanka Cricket President Shami Silva Resigns; Full Committee Steps Down

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) में लंबे विवाद और राजनीतिक खींचतान के बीच बुधवार को अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने इस्तीफा दिया। उनके साथ पूरी कार्यकारी समिति ने भी सामूहिक इस्तीफा सौंपा।

यह फैसला अनुरा कुमारा दिसानायके से बातचीत के बाद लिया गया। बोर्ड पर वित्तीय अनियमितताओं और मिसमैनेजमेंट के आरोप थे, जिससे उन पर पद छोड़ने का दबाव था।

पूर्व सांसद संभाल सकते हैं कमान; महानमा और सिदथ वेट्टिमुनी को भी जिम्मेदारी संभव

रिपोर्ट के मुताबिक सरकार बोर्ड के कामकाज के लिए अंतरिम कमेटी बनाने की तैयारी में है। इसकी अध्यक्षता पूर्व सांसद एरन विक्रमरत्ने कर सकते हैं। रोशन महानमा और सिदथ वेट्टिमुनी को भी बड़ी भूमिका मिल सकती है।

सरकार का उद्देश्य क्रिकेट प्रशासन में तेजी से सुधार करना है, हालांकि आधिकारिक घोषणा बाकी है।

7 साल का कार्यकाल और विवाद

शम्मी सिल्वा फरवरी 2019 में पहली बार अध्यक्ष बने थे। 7 साल में वे चार बार चुने गए, तीन बार निर्विरोध। उनके कार्यकाल में महिला और पुरुष टीमों ने एशिया कप जीता, लेकिन पुरुष टीम की रैंकिंग गिरी।

टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप में 9वें नंबर पर रही और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इसी महीने गैरी कर्स्टन को हेड कोच बनाने के बावजूद नेतृत्व बदलने की मांग जारी रही

ICC के बैन का खतरा: सरकारी दखल पर कड़ा रुख

इस बदलाव में सबसे बड़ी बाधा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी है।

आर्टिकल 2.4 (D) के मुताबिक, बोर्ड में सरकारी हस्तक्षेप प्रतिबंधित है। नवंबर 2023 में खेल मंत्री द्वारा बोर्ड बर्खास्त करने पर ICC ने श्रीलंका की सदस्यता निलंबित कर दी थी और अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी छीन ली थी।

2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका क्रिकेट में बनाए गए सिदथ वेट्टिमुनी की अगुवाई वाले कमेटी को मान्यता देने से इनकार कर दिया था।

सरकार की नई चाल: ‘बर्खास्तगी’ नहीं, ‘स्वैच्छिक इस्तीफा

ICC की पाबंदी से बचने के लिए अनुरा कुमारा दिसानायके सरकार ने अलग रास्ता चुना। बोर्ड को ‘बर्खास्त’ करने के बजाय ‘सामूहिक स्वैच्छिक इस्तीफे’ का विकल्प अपनाया गया।

इसे ICC के सामने प्रशासनिक संकट के रूप में पेश किया जाएगा, न कि राजनीतिक हस्तक्षेप के रूप में। हालांकि, दबाव साबित होने पर श्रीलंका पर दोबारा प्रतिबंध लग सकता है।

सबसे अमीर खेल संस्था, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप

शम्मी सिल्वा बोर्ड को देश की सबसे अमीर खेल संस्था बताते थे, जिसने आर्थिक संकट में भी रिकॉर्ड कमाई की। इसके बावजूद बोर्ड पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे।

2023 के अंत में ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर बर्खास्त करने की कोशिश हुई, लेकिन वे कोर्ट से स्टे ले आए थे। अब देखना होगा कि नई अंतरिम कमेटी ICC के नियमों और जनता की उम्मीदों में कैसे तालमेल बिठाती है।

—————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ई-सिगरेट पीते दिखे:ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल; देश में बैन, BCCI कार्रवाई कर सकता है

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग विवाद में फंस गए हैं। मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान वह ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मिशिका कंबोज की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सेलेब्स:रणवीर सिंह-संजय दत्त साथ नजर आए; अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ शाहरुख दिखे

March 29, 2026/
11:58 am

मुंबई में बिजनेसमैन और बीजेपी नेता मोहित कांबोज की बेटी मिशका कांबोज के 16वें बर्थडे सेलिब्रेशन में शनिवार को रणवीर...

Rajasthan Royals' Donovan Ferreira hits a six during the Indian Premier League cricket match between Rajasthan Royals and Punjab Kings in New Chandigarh, India, Tuesday, April 28, 2026.(AP Photo)

April 29, 2026/
12:09 am

आखरी अपडेट:29 अप्रैल, 2026, 00:09 IST जहां टीएमसी ने अजय पाल शर्मा की पेशेवर तटस्थता पर सवाल उठाया है, वहीं...

विराट कोहली के सपोर्ट में उतरीं अमीषा पटेल:जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर हो रही ट्रोलिंग पर बोलीं- कहा- ये कोई पाप है क्या

April 18, 2026/
1:00 pm

क्रिकेटर विराट कोहली, इंस्टाग्राम पर जर्मन मॉडल की तस्वीर लाइक कर चर्चा का विषय बन गए हैं। कुछ लोग उन्हें...

हरदा की मंडियों में डॉलर चना औंधे भाव:10 हजार की उम्मीद पर 4-6 हजार ही दाम मिले, किसान उपज वापस लेकर लौटे

February 21, 2026/
4:21 pm

हरदा जिले की मंडियों में गेहूं और चने की आवक शुरू हो गई है, लेकिन किसानों को उपज के उचित...

ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, फिर कैसे जंग लड़ रहा:7 टुकड़ों में ताकत बांट रखी; हर पद के लिए 4 उत्तराधिकारी पहले से तय

March 11, 2026/
2:51 pm

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हाल ही में कहा कि देश ने दो दशकों तक अमेरिका के युद्धों...

टीकमगढ़ में लव जिहाद के खिलाफ हिंदू संगठन एकजुट:बुंदेलखंड पीठाधीश्वर की अगुवाई में बैठक, पुलिस पर लगाए गए गंभीर आरोप

April 13, 2026/
9:00 am

टीकमगढ़ में ‘लव जिहाद’ की बढ़ती घटनाओं को लेकर हिंदूवादी संगठनों में नाराजगी है। रविवार रात बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम...

फुटवियर ब्रांड के नाम में जुड़ा ‘एआई’, शेयर उछले 582%:सिलिकॉन वैली का स्टेटस सिंबल रहा ऑलबर्ड्स ब्रांड अब ‘जीपीयू’ के कारोबार में उतरा

April 17, 2026/
1:20 pm

कभी दुनिया के सबसे आरामदायक और ‘इको-फ्रेंडली’ जूते बनाने वाली कंपनी ऑलबर्ड्स ने बुधवार को कॉरपोरेट जगत का सबसे चौंकाने...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

Sri Lanka Cricket President Shami Silva Resigns; Full Committee Steps Down

Sri Lanka Cricket President Shami Silva Resigns; Full Committee Steps Down
  • Hindi News
  • Sports
  • Sri Lanka Cricket President Shami Silva Resigns; Full Committee Steps Down

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) में लंबे विवाद और राजनीतिक खींचतान के बीच बुधवार को अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने इस्तीफा दिया। उनके साथ पूरी कार्यकारी समिति ने भी सामूहिक इस्तीफा सौंपा।

यह फैसला अनुरा कुमारा दिसानायके से बातचीत के बाद लिया गया। बोर्ड पर वित्तीय अनियमितताओं और मिसमैनेजमेंट के आरोप थे, जिससे उन पर पद छोड़ने का दबाव था।

पूर्व सांसद संभाल सकते हैं कमान; महानमा और सिदथ वेट्टिमुनी को भी जिम्मेदारी संभव

रिपोर्ट के मुताबिक सरकार बोर्ड के कामकाज के लिए अंतरिम कमेटी बनाने की तैयारी में है। इसकी अध्यक्षता पूर्व सांसद एरन विक्रमरत्ने कर सकते हैं। रोशन महानमा और सिदथ वेट्टिमुनी को भी बड़ी भूमिका मिल सकती है।

सरकार का उद्देश्य क्रिकेट प्रशासन में तेजी से सुधार करना है, हालांकि आधिकारिक घोषणा बाकी है।

7 साल का कार्यकाल और विवाद

शम्मी सिल्वा फरवरी 2019 में पहली बार अध्यक्ष बने थे। 7 साल में वे चार बार चुने गए, तीन बार निर्विरोध। उनके कार्यकाल में महिला और पुरुष टीमों ने एशिया कप जीता, लेकिन पुरुष टीम की रैंकिंग गिरी।

टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप में 9वें नंबर पर रही और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इसी महीने गैरी कर्स्टन को हेड कोच बनाने के बावजूद नेतृत्व बदलने की मांग जारी रही

ICC के बैन का खतरा: सरकारी दखल पर कड़ा रुख

इस बदलाव में सबसे बड़ी बाधा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी है।

आर्टिकल 2.4 (D) के मुताबिक, बोर्ड में सरकारी हस्तक्षेप प्रतिबंधित है। नवंबर 2023 में खेल मंत्री द्वारा बोर्ड बर्खास्त करने पर ICC ने श्रीलंका की सदस्यता निलंबित कर दी थी और अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी छीन ली थी।

2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका क्रिकेट में बनाए गए सिदथ वेट्टिमुनी की अगुवाई वाले कमेटी को मान्यता देने से इनकार कर दिया था।

2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका क्रिकेट में बनाए गए सिदथ वेट्टिमुनी की अगुवाई वाले कमेटी को मान्यता देने से इनकार कर दिया था।

सरकार की नई चाल: ‘बर्खास्तगी’ नहीं, ‘स्वैच्छिक इस्तीफा

ICC की पाबंदी से बचने के लिए अनुरा कुमारा दिसानायके सरकार ने अलग रास्ता चुना। बोर्ड को ‘बर्खास्त’ करने के बजाय ‘सामूहिक स्वैच्छिक इस्तीफे’ का विकल्प अपनाया गया।

इसे ICC के सामने प्रशासनिक संकट के रूप में पेश किया जाएगा, न कि राजनीतिक हस्तक्षेप के रूप में। हालांकि, दबाव साबित होने पर श्रीलंका पर दोबारा प्रतिबंध लग सकता है।

सबसे अमीर खेल संस्था, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप

शम्मी सिल्वा बोर्ड को देश की सबसे अमीर खेल संस्था बताते थे, जिसने आर्थिक संकट में भी रिकॉर्ड कमाई की। इसके बावजूद बोर्ड पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे।

2023 के अंत में ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर बर्खास्त करने की कोशिश हुई, लेकिन वे कोर्ट से स्टे ले आए थे। अब देखना होगा कि नई अंतरिम कमेटी ICC के नियमों और जनता की उम्मीदों में कैसे तालमेल बिठाती है।

—————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ई-सिगरेट पीते दिखे:ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल; देश में बैन, BCCI कार्रवाई कर सकता है

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग विवाद में फंस गए हैं। मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान वह ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket