Saturday, 25 Jul 2026 | 10:31 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Indian Army Blue Water Sailing Launch Mumbai

  • Hindi News
  • Career
  • Indian Army Blue Water Sailing Launch Mumbai | April 15 Current Affairs 2026

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. सम्राट चौधरी बिहार के नए CM की शपथ लेंगे

15 अप्रैल को सम्राट चौधरी बिहार के नए CM की शपथ लेंगे। आज लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।

  • सम्राट का जन्म 1968 में बिहार के मुंगेर जिले की लखनपुर में हुआ था।
  • सम्राट 1990 में अपने पिता के प्रभाव में आकर पहली बार पॉलिटिक्स में आए, उनके पिता शकुनी चौधरी सात बार विधायक और सांसद रहे।
  • सम्राट राजनीतिक करियर की शुरुआत में ही विवादों से घिरे रहे हैं। 1999 में कम उम्र होने की वजह से उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था।
  • सम्राट 2000 में परबत्ता निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।
  • 2014 में सम्राट जीतन राम मांझी की सरकार में शहरी विकास और आवास मंत्री रहे।
  • 2014 में सम्राट बीजेपी में शामिल हुए और 2018 में बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष बनाए गए।
  • सम्राट 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में NDA के प्रमुख प्रचारक बने।
  • सम्राट को 2021 में नीतीश कुमार सरकार (भाजपा कोटे) में पंचायती राज मंत्री बनाया गया।
  • 2024 में सम्राट बिहार के उपमुख्यमंत्री और राज्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता नियुक्त हुए।
  • 2025 में सम्राट ने बिहार के उपमुख्यमंत्री बने और ग्रहमंत्री भी रहे।
  • नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दिया था।
  • पहली बार नीतीश 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे और 20 नवंबर 2025 को शपथ ली थी।
सम्राट ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

2. पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन किया

14 अप्रैल को पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन किया। ये दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है और इसके शुरू होने से दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी 6 घंटे से घटकर करीब ढाई घंटे रह जाएगी।

  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर 213 किमी लंबा, 6 लेन का है। ये एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है।
  • इसके साथ ही पीएम ने एशिया के सबसे लंबे 12 किमी एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया, जो देहरादून से सहारनपुर के बीच बनाया गया है।
  • इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी भी मौजूद रहे।
  • कॉरिडोर ये इकोफ्रेंडली टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अंडरपास और साउंड बैरियर लगाए गए हैं।
  • इस कोरिडोर से उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और मौजूदा राजमार्गों पर भीड़ कम होगी।
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट फरवरी 2021 में लॉन्च किया गया था।
एशिया का सबसे ऊंचा वाइल्ड लाइफ कॉरीडोर है, जिसका 12 किमी रास्ता राजाजी नेशनल पार्क से जुड़ा है।

3.पिरोजशा गोदरेज ग्रुप के नए चेयरपर्सन होंगे

14 अप्रैल को गोदरेज ग्रुप ने अपनी उत्तराधिकारी का औपचारिक ऐलान किया। पिरोजशा गोदरेज के नए उत्तराधिकारी होंगे।

  • पिरोजशा 14 अगस्त 2026 से ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह’ और ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ के चेयरपर्सन का पद संभालेंगे।
  • गोदरेज समूह के मौजूदा चेयरमैन नादिर गोदरेज हैं और वे अगस्त 2026 में अपने पद से रिटायर होंगे।
  • नादिर की जगह उनके भतीजे (बड़े भाई आदि गोदरेज के बेटे) पिरोजशा गोदरेज समूह की कमान संभालेंगे।
  • नादिर गोदरेज से रिटायरमेंट के बाद गोदरेज ग्रुप में ‘चेयरमैन एमेरिटस’ की भूमिका निभाएंगे।
  • पिरोजशा फिलहाल समूह के प्रॉपर्टीज, कैपिटल और वेंचर्स बिजनेस के चेयरपर्सन के तौर पर काम कर रहे हैं।
  • पिरोजशा ने साल 2004 में गोदरेज ग्रुप जॉइन किया था और 2012 में पिरोजशा गोदरेज प्रॉपर्टीज के CEO बने।
  • पिरोजशा एनवायरमेंट फ्रेंडली कंस्ट्रक्शन, स्मार्ट अर्बन डेवलपमेंट के लिए जाने जाते हैं।
  • फोर्ब्स 2023 की ए लिस्ट डेवलपर्स लिस्ट में पिरोजशा सबसे अमीर लोगों की सूची में 12वें नंबर पर थे।
  • पिरोजशा ने करियर गोदरेज ग्रुप जॉइन करने से पहले हिलेरी क्लिंटन के न्यूयॉर्क सीनेट ऑफिस में इंटर्नशिप की।

गोदरेज ग्रुप

  • अर्देशिर गोदरेज और उनके भाई पिरोजशाह गोदरेज ने 1897 में गोदरेज की स्थापना की थी
  • कंपनी ने शुरुआत स्वदेशी आंदोलन के दौरान स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।
  • गोदरेज कंपनी शुरू में सिर्फ ताले बनाती थी, फिर धीरे-धीरे तिजोरी बनाना शुरू किया।गोदरेज ने 1985 में 3 दशकों तक ISRO के के साथ मिलकर एयरोस्पेस इंडस्ट्री के लिए काम किया।
  • गोदरेज ग्रुप की टोटल वैल्यू 2.34 लाख करोड़ रुपए है।
पिरोजशा ने दिल्ली में विदेश राज्य मंत्री के एडिशनल सेक्रेटरी के तौर पर भी काम किया।

स्पोर्ट्स (Sports)

4. विजडन क्रिकेटर्स अल्मानैक मैगजीन में भारत के 4 क्रिकेटर शामिल

15 अप्रैल को पब्लिश होने वाली मैगजीन ‘विजडन क्रिकेटर्स अल्मानैक’ ने इस साल मिचेल स्टार्क को दुनिया का ‘लीडिंग मेंस क्रिकेटर’ और दीप्ति शर्मा को ‘लीडिंग वुमन क्रिकेटर’ चुना है।

  • इस साल विजडन ने अपने सबसे पुराने सम्मान ‘फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ में 4 भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह दी है।
  • इन पांच खिलाड़ियों में टीम इंडिया के कैप्टन शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। पांचवे प्लेयर हसीब हमीद हैं।
  • इन सभी खिलाड़ियों ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
  • साथ ही शुभमन गिल को एजबेस्टन टेस्ट में 430 रन बनाने के लिए ‘विजडन ट्रॉफी’ से भी नवाजा गया है।
  • विजडन क्रिकेटर्स अल्मानैक दुनिया की मशहूर स्पोर्ट्स रेफरेंस मैगजीन है। इसे विजडन नाम से भी जाना जाता है।
  • विजडन क्रिकेटर्स अल्मानैक मैगजीन को क्रिकेट की बाइबल भी कहा जाता है।
  • विजडन ब्रिटेन की एक मशहूर मैगजीन है, जो 1864 से हर साल पब्लिश होती है। इसकी शुरुआत जॉन विजडन ने की थी।
  • इसकी स्थापना का मकसद था दुनियाभर में क्रिकेट का सही कवरेज करना। इसमें डिटेल्ड स्कोरकार्ड, रिकॉर्ड्स और क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर्स अवॉर्ड्स शामिल हैं।

5. ICC ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी का ऐलान किया

14 अप्रैल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया। ये प्राइज मनी बढ़ाकर 82 करोड़ रुपए कर दी गई है।

  • इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले इस टूर्नामेंट की टोटल प्राइज मनी बढ़ाकर 82 करोड़ रु. की गई है, जो 2024 के मुकाबले 10% ज्यादा है।
  • इससे पहले प्राइज मनी 7.95 मिलियन डॉलर (करीब 74 करोड़ रुपए) थी।
  • ICC टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 21.8 करोड़, उपविजेता को 10 करोड़ और सेमीफाइनल हारने वाली टीम को 6.29 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  • जून-जुलाई में इंग्लैंड में होने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल टूर्नामेंट में इस बार ज्यादा टीमें हिस्सा लेंगी।
  • इस बार टूर्नामेंट का दायरा बढ़ाया गया है। अब तक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा लेती थीं, लेकिन इस बार 12 टीमें खेलेंगी।
  • इसके साथ ही ग्रुप स्टेज के मैच 20 से बढ़कर अब 30 हो गए हैं। पूरे टूर्नामेंट में नॉकआउट समेत कुल 46 मैच खेले जाएंगे।
हर ग्रुप मैच जीतने पर जीतने वाली टीम को 29 लाख रुपए मिलेंगे।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 6. ब्लू वॉटर सेलिंग अभियान शुरू हुआ

14 अप्रैल को भारतीय सेना ने आर्टिलरी रेजिमेंट के 200वें समारोह के हिस्से के रूप में मुंबई के मार्वे से अपने पहले ब्लू वॉटर सेलिंग नौकायन अभियान ‘समुद्र साहस’ को शुरू किया।

  • कोंकण तट के साथ 520 समुद्री मील का अभियान मुंबई से शुरू होगा और 4 चरणों में पूरा होगा।
  • इस अभियान में सीबर्ड कैटेगरी की 21 फुट की सेलिंग बोट का उपयोग किया जाएगा।
  • इस अभियान में अलग-अलग हवा की स्थिति में नेविगेट करते हुए, 7 समुद्री मील दूरी तय करेंगे।
  • कैप्टन क्षितिज नायर और सूबेदार प्रकाश फंडे इस अभियान को लीड करेंगे।
  • ये अभियान भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
  • आर्टिलरी रेजिमेंट सेना की दूसरी सबसे बड़ी और विनाशकारी मारक क्षमता वाली शाखा है। इसे गॉड ऑफ वॉर भी कहा जाता है।
  • ये गन, मोर्टार, रॉकेट, मिसाइल और सर्विलांस सिस्टम के जरिए दुश्मन को दूर से नष्ट करती है।
  • आर्टिलरी रेजिमेंट, ब्रिटिश सेना के समय की ब्रांच है और 1716 से आधिकारिक सेवा में है।

——————-

ये खबर भी पढ़ें..

सुसान कॉयल ऑस्‍ट्रेलिया की पहली महिला सेना प्रमुख बनेंगी:नई दिल्‍ली में शुरू हुई तीनों भारतीय सेनाओं की कमांडर्स कॉन्‍फ्रेंस; 14 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हरियाणा में भाई के संस्कार में आए NRI की मौत:कुरुक्षेत्र में हाईवे पर डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, तेज थी रफ्तार; भाभी मौजूदा सरपंच

February 25, 2026/
8:16 pm

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पूर्व सरपंच के संस्कार में जर्मनी से आए उसके भाई की सड़क हादसे में मौत...

Dainik Bhaskar & Aditya Birla MF Workshop: Invest to Beat Inflation

March 17, 2026/
1:39 pm

ग्वालियर11 घंटे पहले कॉपी लिंक आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड के जोनल मैनेजर, इन्वेस्टर एजुकेशन एंड डिस्ट्रीब्यूटर डेवलपमेंट अभिजीत...

Thalapathy Vijay Last Film Jan Nayakan

July 24, 2026/
3:10 pm

10 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्टर से राजनेता बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन कल...

सामाजिक न्याय की मांग पर राष्ट्रपति-मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा:मऊगंज में हजारों लोग हुए रैली में शामिल; उग्र आंदोलन की चेतावनी

March 19, 2026/
6:20 pm

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में गुरुवार को सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर व्यापक जनआंदोलन हुआ। ओबीसी,...

Allu Arjun Court Summons | Hyderabad Pushpa 2 Stampede Case

June 19, 2026/
3:03 pm

18 मिनट पहले कॉपी लिंक हैदराबाद की नम्पल्ली कोर्ट ने तेलुगु फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन को अदालत में व्यक्तिगत रूप...

ग्रीष्मकालीन दही रेसिपी: दही से बनने वाली 6 स्वादिष्ट समर रेसिपी, 5 मिनट में हो सकती है तैयार

March 15, 2026/
5:23 pm

ग्रीष्मकालीन दही रेसिपी: गर्मी के मौसम में शरीर का ठंडा और ठंडा रहना सबसे जरूरी होता है। इसके लिए दही...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Indian Army Blue Water Sailing Launch Mumbai

Indian Army Blue Water Sailing Launch Mumbai
  • Hindi News
  • Career
  • Indian Army Blue Water Sailing Launch Mumbai | April 15 Current Affairs 2026

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. सम्राट चौधरी बिहार के नए CM की शपथ लेंगे

15 अप्रैल को सम्राट चौधरी बिहार के नए CM की शपथ लेंगे। आज लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।

  • सम्राट का जन्म 1968 में बिहार के मुंगेर जिले की लखनपुर में हुआ था।
  • सम्राट 1990 में अपने पिता के प्रभाव में आकर पहली बार पॉलिटिक्स में आए, उनके पिता शकुनी चौधरी सात बार विधायक और सांसद रहे।
  • सम्राट राजनीतिक करियर की शुरुआत में ही विवादों से घिरे रहे हैं। 1999 में कम उम्र होने की वजह से उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था।
  • सम्राट 2000 में परबत्ता निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।
  • 2014 में सम्राट जीतन राम मांझी की सरकार में शहरी विकास और आवास मंत्री रहे।
  • 2014 में सम्राट बीजेपी में शामिल हुए और 2018 में बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष बनाए गए।
  • सम्राट 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में NDA के प्रमुख प्रचारक बने।
  • सम्राट को 2021 में नीतीश कुमार सरकार (भाजपा कोटे) में पंचायती राज मंत्री बनाया गया।
  • 2024 में सम्राट बिहार के उपमुख्यमंत्री और राज्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता नियुक्त हुए।
  • 2025 में सम्राट ने बिहार के उपमुख्यमंत्री बने और ग्रहमंत्री भी रहे।
  • नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दिया था।
  • पहली बार नीतीश 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे और 20 नवंबर 2025 को शपथ ली थी।
सम्राट ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

सम्राट ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

2. पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन किया

14 अप्रैल को पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन किया। ये दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है और इसके शुरू होने से दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी 6 घंटे से घटकर करीब ढाई घंटे रह जाएगी।

  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर 213 किमी लंबा, 6 लेन का है। ये एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है।
  • इसके साथ ही पीएम ने एशिया के सबसे लंबे 12 किमी एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया, जो देहरादून से सहारनपुर के बीच बनाया गया है।
  • इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी भी मौजूद रहे।
  • कॉरिडोर ये इकोफ्रेंडली टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अंडरपास और साउंड बैरियर लगाए गए हैं।
  • इस कोरिडोर से उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और मौजूदा राजमार्गों पर भीड़ कम होगी।
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट फरवरी 2021 में लॉन्च किया गया था।
एशिया का सबसे ऊंचा वाइल्ड लाइफ कॉरीडोर है, जिसका 12 किमी रास्ता राजाजी नेशनल पार्क से जुड़ा है।

एशिया का सबसे ऊंचा वाइल्ड लाइफ कॉरीडोर है, जिसका 12 किमी रास्ता राजाजी नेशनल पार्क से जुड़ा है।

3.पिरोजशा गोदरेज ग्रुप के नए चेयरपर्सन होंगे

14 अप्रैल को गोदरेज ग्रुप ने अपनी उत्तराधिकारी का औपचारिक ऐलान किया। पिरोजशा गोदरेज के नए उत्तराधिकारी होंगे।

  • पिरोजशा 14 अगस्त 2026 से ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह’ और ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ के चेयरपर्सन का पद संभालेंगे।
  • गोदरेज समूह के मौजूदा चेयरमैन नादिर गोदरेज हैं और वे अगस्त 2026 में अपने पद से रिटायर होंगे।
  • नादिर की जगह उनके भतीजे (बड़े भाई आदि गोदरेज के बेटे) पिरोजशा गोदरेज समूह की कमान संभालेंगे।
  • नादिर गोदरेज से रिटायरमेंट के बाद गोदरेज ग्रुप में ‘चेयरमैन एमेरिटस’ की भूमिका निभाएंगे।
  • पिरोजशा फिलहाल समूह के प्रॉपर्टीज, कैपिटल और वेंचर्स बिजनेस के चेयरपर्सन के तौर पर काम कर रहे हैं।
  • पिरोजशा ने साल 2004 में गोदरेज ग्रुप जॉइन किया था और 2012 में पिरोजशा गोदरेज प्रॉपर्टीज के CEO बने।
  • पिरोजशा एनवायरमेंट फ्रेंडली कंस्ट्रक्शन, स्मार्ट अर्बन डेवलपमेंट के लिए जाने जाते हैं।
  • फोर्ब्स 2023 की ए लिस्ट डेवलपर्स लिस्ट में पिरोजशा सबसे अमीर लोगों की सूची में 12वें नंबर पर थे।
  • पिरोजशा ने करियर गोदरेज ग्रुप जॉइन करने से पहले हिलेरी क्लिंटन के न्यूयॉर्क सीनेट ऑफिस में इंटर्नशिप की।

गोदरेज ग्रुप

  • अर्देशिर गोदरेज और उनके भाई पिरोजशाह गोदरेज ने 1897 में गोदरेज की स्थापना की थी
  • कंपनी ने शुरुआत स्वदेशी आंदोलन के दौरान स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।
  • गोदरेज कंपनी शुरू में सिर्फ ताले बनाती थी, फिर धीरे-धीरे तिजोरी बनाना शुरू किया।गोदरेज ने 1985 में 3 दशकों तक ISRO के के साथ मिलकर एयरोस्पेस इंडस्ट्री के लिए काम किया।
  • गोदरेज ग्रुप की टोटल वैल्यू 2.34 लाख करोड़ रुपए है।
पिरोजशा ने दिल्ली में विदेश राज्य मंत्री के एडिशनल सेक्रेटरी के तौर पर भी काम किया।

पिरोजशा ने दिल्ली में विदेश राज्य मंत्री के एडिशनल सेक्रेटरी के तौर पर भी काम किया।

स्पोर्ट्स (Sports)

4. विजडन क्रिकेटर्स अल्मानैक मैगजीन में भारत के 4 क्रिकेटर शामिल

15 अप्रैल को पब्लिश होने वाली मैगजीन ‘विजडन क्रिकेटर्स अल्मानैक’ ने इस साल मिचेल स्टार्क को दुनिया का ‘लीडिंग मेंस क्रिकेटर’ और दीप्ति शर्मा को ‘लीडिंग वुमन क्रिकेटर’ चुना है।

  • इस साल विजडन ने अपने सबसे पुराने सम्मान ‘फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ में 4 भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह दी है।
  • इन पांच खिलाड़ियों में टीम इंडिया के कैप्टन शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। पांचवे प्लेयर हसीब हमीद हैं।
  • इन सभी खिलाड़ियों ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
  • साथ ही शुभमन गिल को एजबेस्टन टेस्ट में 430 रन बनाने के लिए ‘विजडन ट्रॉफी’ से भी नवाजा गया है।
  • विजडन क्रिकेटर्स अल्मानैक दुनिया की मशहूर स्पोर्ट्स रेफरेंस मैगजीन है। इसे विजडन नाम से भी जाना जाता है।
  • विजडन क्रिकेटर्स अल्मानैक मैगजीन को क्रिकेट की बाइबल भी कहा जाता है।
  • विजडन ब्रिटेन की एक मशहूर मैगजीन है, जो 1864 से हर साल पब्लिश होती है। इसकी शुरुआत जॉन विजडन ने की थी।
  • इसकी स्थापना का मकसद था दुनियाभर में क्रिकेट का सही कवरेज करना। इसमें डिटेल्ड स्कोरकार्ड, रिकॉर्ड्स और क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर्स अवॉर्ड्स शामिल हैं।

5. ICC ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी का ऐलान किया

14 अप्रैल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया। ये प्राइज मनी बढ़ाकर 82 करोड़ रुपए कर दी गई है।

  • इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले इस टूर्नामेंट की टोटल प्राइज मनी बढ़ाकर 82 करोड़ रु. की गई है, जो 2024 के मुकाबले 10% ज्यादा है।
  • इससे पहले प्राइज मनी 7.95 मिलियन डॉलर (करीब 74 करोड़ रुपए) थी।
  • ICC टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 21.8 करोड़, उपविजेता को 10 करोड़ और सेमीफाइनल हारने वाली टीम को 6.29 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  • जून-जुलाई में इंग्लैंड में होने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल टूर्नामेंट में इस बार ज्यादा टीमें हिस्सा लेंगी।
  • इस बार टूर्नामेंट का दायरा बढ़ाया गया है। अब तक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा लेती थीं, लेकिन इस बार 12 टीमें खेलेंगी।
  • इसके साथ ही ग्रुप स्टेज के मैच 20 से बढ़कर अब 30 हो गए हैं। पूरे टूर्नामेंट में नॉकआउट समेत कुल 46 मैच खेले जाएंगे।
हर ग्रुप मैच जीतने पर जीतने वाली टीम को 29 लाख रुपए मिलेंगे।

हर ग्रुप मैच जीतने पर जीतने वाली टीम को 29 लाख रुपए मिलेंगे।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 6. ब्लू वॉटर सेलिंग अभियान शुरू हुआ

14 अप्रैल को भारतीय सेना ने आर्टिलरी रेजिमेंट के 200वें समारोह के हिस्से के रूप में मुंबई के मार्वे से अपने पहले ब्लू वॉटर सेलिंग नौकायन अभियान ‘समुद्र साहस’ को शुरू किया।

  • कोंकण तट के साथ 520 समुद्री मील का अभियान मुंबई से शुरू होगा और 4 चरणों में पूरा होगा।
  • इस अभियान में सीबर्ड कैटेगरी की 21 फुट की सेलिंग बोट का उपयोग किया जाएगा।
  • इस अभियान में अलग-अलग हवा की स्थिति में नेविगेट करते हुए, 7 समुद्री मील दूरी तय करेंगे।
  • कैप्टन क्षितिज नायर और सूबेदार प्रकाश फंडे इस अभियान को लीड करेंगे।
  • ये अभियान भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
  • आर्टिलरी रेजिमेंट सेना की दूसरी सबसे बड़ी और विनाशकारी मारक क्षमता वाली शाखा है। इसे गॉड ऑफ वॉर भी कहा जाता है।
  • ये गन, मोर्टार, रॉकेट, मिसाइल और सर्विलांस सिस्टम के जरिए दुश्मन को दूर से नष्ट करती है।
  • आर्टिलरी रेजिमेंट, ब्रिटिश सेना के समय की ब्रांच है और 1716 से आधिकारिक सेवा में है।

——————-

ये खबर भी पढ़ें..

सुसान कॉयल ऑस्‍ट्रेलिया की पहली महिला सेना प्रमुख बनेंगी:नई दिल्‍ली में शुरू हुई तीनों भारतीय सेनाओं की कमांडर्स कॉन्‍फ्रेंस; 14 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket