Saturday, 05 Sep 2026 | 05:30 PM

Trending :

French Open Final: Kwalinska vs Andreeva

  • Hindi News
  • Sports
  • French Open Final: Kwalinska Vs Andreeva | First Grand Slam Final Showdown

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पोलैंड की माया ख्वालिंस्का और रूस की मीरा एंड्रीवा फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच गई हैं। शनिवार को दोनों के बीच खिताबी मुकाबला होगा।

महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में माया ख्वालिंस्का ने 25वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर को 7-6 (4), 6-4 से हराया। इस जीत के साथ 24 साल की माया फ्रेंच ओपन के इतिहास में फाइनल तक पहुंचने वाली पहली क्वालिफायर बन गई हैं। उन्होंने क्वालिफाइंग राउंड से मुख्य ड्रॉ तक लगातार 9 मैच जीते हैं और पूरे अभियान में सिर्फ एक सेट गंवाया है।

दूसरे सेमीफाइनल में मीरा एंड्रीवा ने मार्ता कोस्ट्युक को 6-1, 6-3 से हराया। एंड्रीवा के करियर का यह पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा।

माया से पहले एमा रादुकानु क्वालिफायर खेलकर फाइनल में पहुंची थीं

मैच जीतने के बाद माया कोर्ट पर बैठ गईं और अपनी कुर्सी पर जाकर तौलिए में मुंह छिपाकर रोने लगीं। ग्रैंड स्लैम इतिहास में वे फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी क्वालिफायर हैं।

उनसे पहले 2021 में एमा रादुकानु ने US ओपन में क्वालिफायर के तौर पर फाइनल में पहुंचकर खिताब जीता था।

माया बोलीं- यह एक सपने जैसा, किसी ने उम्मीद नहीं की थी

ऐतिहासिक जीत के बाद जब माया ख्वालिंस्का से उनकी फीलिंग्स के बारे में पूछा गया, तो वे कुछ देर शून्य में देखती रहीं। उन्होंने कहा,’यह ईमानदारी से एक सपने जैसा है। मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है और मैं क्या कहूं। कोई यह दिखावा न करे कि उसे इसकी उम्मीद थी। मैं टॉप-100 रैंकिंग से भी बाहर थी और अब ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हूं। मेरे लिए इसे समझना और स्वीकार करना मुश्किल हो रहा है।’

माया ख्वालिंस्का का रोलां गैरो (फ्रेंच ओपन) में शानदार सफर उनके करियर के शुरुआती दौर में आए कई कठिन और चुनौतीपूर्ण समय के बाद संभव हो सका है।

करियर में पहले जीता था सिर्फ 1 ग्रैंड स्लैम मैच, रैंकिंग में 114वें नंबर पर

माया ख्वालिंस्का पिछले 10 साल से प्रोफेशनल टेनिस खेल रही हैं, लेकिन उनके करियर ग्राफ और हालिया फॉर्म से ऐसा नहीं लग रहा था कि वे ऐसा कारनामा कर सकती हैं। वे कभी भी दुनिया के टॉप-100 खिलाड़ियों में शामिल नहीं हो पाई हैं। उनकी मौजूदा रैंकिंग 114 है, जो उनकी बेस्ट रैंकिंग 113 के करीब है।

इस फ्रेंच ओपन से पहले माया ने अपने करियर में किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में सिर्फ एक मैच जीता था। यह जीत उन्हें 2022 के विंबलडन में मिली थी।

होटल का बिल चुकाने के नहीं थे पैसे, अब मिलेगी दोगुनी प्राइज मनी

माया इस टूर्नामेंट में इतनी लंबी दौड़ के लिए तैयार नहीं थीं। जैसे-जैसे वे आगे बढ़ती गईं, पेरिस के होटल का खर्च बढ़ता गया। एक वक्त वे असमंजस में थीं कि बिल कैसे चुकाएंगी। इसके बाद पोलैंड की ड्रिंक्स कंपनी ‘ओशी’ ने उनकी मदद की।

फाइनल में पहुंचते ही माया की किस्मत बदल गई है। उन्हें रनर-अप या विनर के तौर पर कम से कम 16,26,744 डॉलर (करीब 13.5 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिलना तय हो गया है। यह रकम उनके पूरे 10 साल के करियर की कुल प्राइज मनी (8,64,030 डॉलर) से लगभग दोगुनी है।

मीरा एंड्रीवा और कोस्ट्युक ने हाथ नहीं मिलाया

रूस की युवा टेनिस खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा और यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक ने मैच खत्म होने के बाद हाथ नहीं मिलाया। इस दौरान रूस-यूक्रेन तनाव का असर कोर्ट पर भी दिखा। कोस्ट्युक हार के तुरंत बाद कोर्ट से बाहर चली गईं। उन्होंने कोर्ट फिलिप-चैट्रियर पर मौजूद दर्शकों की ओर हाथ हिलाकर और किस कर विदा ली, जहां कुछ फैंस यूक्रेन के झंडे के साथ बैठे थे।

मैच शुरू होने से पहले ही दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। आमतौर पर खिलाड़ी नेट के पास एक साथ खड़े होकर ऑफिशियल फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने नेट के अपने-अपने हिस्से में दो बच्चों के साथ अलग-अलग खड़े होकर फोटो खिंचवाई।

यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक और उनकी हमवतन खिलाड़ी ओलेक्जेंड्रा ओलिनिकोवा ने इस टूर्नामेंट के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने बताया था कि रूस के हमले का उनके देश पर कितना बुरा असर पड़ रहा है।

फ्रेंच ओपन महिला एकल सेमीफाइनल के दौरान यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक के खिलाफ अंक जीतने के बाद जश्न मनाती रूस की मीरा एंड्रीवा।

मिक्स्ड डबल्स में इटली की जोड़ी बनी चैंपियन

फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल्स (मिश्रित युगल) में इटली की सारा इरानी और एंड्रिया वावस्सोरी की टॉप सीडेड जोड़ी ने खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोवस्की और अमेरिका के इवान किंग की जोड़ी को 4-6, 6-3, 10-4 से हराया।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Russia, China, N. Korea; Pakistan Missiles to Reach US

March 19, 2026/
12:21 am

वॉशिंगटन डीसी42 मिनट पहले कॉपी लिंक सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी की वैश्विक खतरे से संबंधित सुनवाई में तुलसी गबार्ड ने जवाब...

authorimg

March 30, 2026/
1:47 pm

Last Updated:March 30, 2026, 13:47 IST Risks of Low Sugar Diet: ऑस्ट्रेलिया की मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट एथेना कॉनेल के अनुसार शुगर...

Aamir Khan Third Marriage Controversy

July 16, 2026/
8:51 am

13 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की...

आमिर खान बोले- बच्चों को वक्त नहीं दे पाया:फिल्म ‘एक दिन’ से पूरी हुई कमी, जुनैद की इंडिपेंडेंस पर गर्व, कहानी पर जताया भरोसा

April 26, 2026/
5:30 am

आमिर खान इन दिनों अपनी प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उनके बेटे जुनैद...

स्पीड-ब्रेकर पर कार स्लो, पीछे से आ रहा टेंपो टकराया:नीमच शहर में दो युवक घायल, दोनों मनासा के रहने वाले

April 21, 2026/
10:21 pm

नीमच सिटी थाना इलाके के जवासा चौराहे पर मंगलवार देर शाम चौराहे पर बने स्पीड ब्रेकर पर जैसे ही एक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

French Open Final: Kwalinska vs Andreeva

French Open Final: Kwalinska vs Andreeva
  • Hindi News
  • Sports
  • French Open Final: Kwalinska Vs Andreeva | First Grand Slam Final Showdown

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पोलैंड की माया ख्वालिंस्का और रूस की मीरा एंड्रीवा फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच गई हैं। शनिवार को दोनों के बीच खिताबी मुकाबला होगा।

महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में माया ख्वालिंस्का ने 25वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर को 7-6 (4), 6-4 से हराया। इस जीत के साथ 24 साल की माया फ्रेंच ओपन के इतिहास में फाइनल तक पहुंचने वाली पहली क्वालिफायर बन गई हैं। उन्होंने क्वालिफाइंग राउंड से मुख्य ड्रॉ तक लगातार 9 मैच जीते हैं और पूरे अभियान में सिर्फ एक सेट गंवाया है।

दूसरे सेमीफाइनल में मीरा एंड्रीवा ने मार्ता कोस्ट्युक को 6-1, 6-3 से हराया। एंड्रीवा के करियर का यह पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा।

माया से पहले एमा रादुकानु क्वालिफायर खेलकर फाइनल में पहुंची थीं

मैच जीतने के बाद माया कोर्ट पर बैठ गईं और अपनी कुर्सी पर जाकर तौलिए में मुंह छिपाकर रोने लगीं। ग्रैंड स्लैम इतिहास में वे फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी क्वालिफायर हैं।

उनसे पहले 2021 में एमा रादुकानु ने US ओपन में क्वालिफायर के तौर पर फाइनल में पहुंचकर खिताब जीता था।

माया बोलीं- यह एक सपने जैसा, किसी ने उम्मीद नहीं की थी

ऐतिहासिक जीत के बाद जब माया ख्वालिंस्का से उनकी फीलिंग्स के बारे में पूछा गया, तो वे कुछ देर शून्य में देखती रहीं। उन्होंने कहा,’यह ईमानदारी से एक सपने जैसा है। मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है और मैं क्या कहूं। कोई यह दिखावा न करे कि उसे इसकी उम्मीद थी। मैं टॉप-100 रैंकिंग से भी बाहर थी और अब ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हूं। मेरे लिए इसे समझना और स्वीकार करना मुश्किल हो रहा है।’

माया ख्वालिंस्का का रोलां गैरो (फ्रेंच ओपन) में शानदार सफर उनके करियर के शुरुआती दौर में आए कई कठिन और चुनौतीपूर्ण समय के बाद संभव हो सका है।

माया ख्वालिंस्का का रोलां गैरो (फ्रेंच ओपन) में शानदार सफर उनके करियर के शुरुआती दौर में आए कई कठिन और चुनौतीपूर्ण समय के बाद संभव हो सका है।

करियर में पहले जीता था सिर्फ 1 ग्रैंड स्लैम मैच, रैंकिंग में 114वें नंबर पर

माया ख्वालिंस्का पिछले 10 साल से प्रोफेशनल टेनिस खेल रही हैं, लेकिन उनके करियर ग्राफ और हालिया फॉर्म से ऐसा नहीं लग रहा था कि वे ऐसा कारनामा कर सकती हैं। वे कभी भी दुनिया के टॉप-100 खिलाड़ियों में शामिल नहीं हो पाई हैं। उनकी मौजूदा रैंकिंग 114 है, जो उनकी बेस्ट रैंकिंग 113 के करीब है।

इस फ्रेंच ओपन से पहले माया ने अपने करियर में किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में सिर्फ एक मैच जीता था। यह जीत उन्हें 2022 के विंबलडन में मिली थी।

होटल का बिल चुकाने के नहीं थे पैसे, अब मिलेगी दोगुनी प्राइज मनी

माया इस टूर्नामेंट में इतनी लंबी दौड़ के लिए तैयार नहीं थीं। जैसे-जैसे वे आगे बढ़ती गईं, पेरिस के होटल का खर्च बढ़ता गया। एक वक्त वे असमंजस में थीं कि बिल कैसे चुकाएंगी। इसके बाद पोलैंड की ड्रिंक्स कंपनी ‘ओशी’ ने उनकी मदद की।

फाइनल में पहुंचते ही माया की किस्मत बदल गई है। उन्हें रनर-अप या विनर के तौर पर कम से कम 16,26,744 डॉलर (करीब 13.5 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिलना तय हो गया है। यह रकम उनके पूरे 10 साल के करियर की कुल प्राइज मनी (8,64,030 डॉलर) से लगभग दोगुनी है।

मीरा एंड्रीवा और कोस्ट्युक ने हाथ नहीं मिलाया

रूस की युवा टेनिस खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा और यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक ने मैच खत्म होने के बाद हाथ नहीं मिलाया। इस दौरान रूस-यूक्रेन तनाव का असर कोर्ट पर भी दिखा। कोस्ट्युक हार के तुरंत बाद कोर्ट से बाहर चली गईं। उन्होंने कोर्ट फिलिप-चैट्रियर पर मौजूद दर्शकों की ओर हाथ हिलाकर और किस कर विदा ली, जहां कुछ फैंस यूक्रेन के झंडे के साथ बैठे थे।

मैच शुरू होने से पहले ही दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। आमतौर पर खिलाड़ी नेट के पास एक साथ खड़े होकर ऑफिशियल फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने नेट के अपने-अपने हिस्से में दो बच्चों के साथ अलग-अलग खड़े होकर फोटो खिंचवाई।

यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक और उनकी हमवतन खिलाड़ी ओलेक्जेंड्रा ओलिनिकोवा ने इस टूर्नामेंट के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने बताया था कि रूस के हमले का उनके देश पर कितना बुरा असर पड़ रहा है।

फ्रेंच ओपन महिला एकल सेमीफाइनल के दौरान यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक के खिलाफ अंक जीतने के बाद जश्न मनाती रूस की मीरा एंड्रीवा।

फ्रेंच ओपन महिला एकल सेमीफाइनल के दौरान यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक के खिलाफ अंक जीतने के बाद जश्न मनाती रूस की मीरा एंड्रीवा।

मिक्स्ड डबल्स में इटली की जोड़ी बनी चैंपियन

फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल्स (मिश्रित युगल) में इटली की सारा इरानी और एंड्रिया वावस्सोरी की टॉप सीडेड जोड़ी ने खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोवस्की और अमेरिका के इवान किंग की जोड़ी को 4-6, 6-3, 10-4 से हराया।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket