Friday, 07 Aug 2026 | 04:13 AM

Trending :

लोन न चुकाने पर मोबाइल-लैपटॉप लॉक नहीं कर सकेंगे बैंक:RBI ने रिकवरी के नियमों में बदलाव किया, 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे लोन न चुकाने पर मोबाइल-लैपटॉप लॉक नहीं कर सकेंगे बैंक:RBI ने रिकवरी के सख्त नियमों में बदलाव किया, 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे ट्रम्प की सख्ती से भारतीय छात्रों का अमेरिका जाना कम:65 साल में पहली बार अप्रवासियों की संख्या घटी; पाकिस्तान-बांग्लादेश के छात्रों को ज्यादा वीजा ट्रम्प की सख्ती से भारतीय छात्रों का अमेरिका जाना कम:65 साल में पहली बार अप्रवासियों की संख्या घटी; पाकिस्तान-बांग्लादेश के छात्रों को ज्यादा वीजा हर महीने ₹610 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 लाख:SBI की 'हर घर लखपति' स्कीम में 7.05% तक का ब्याज, जानें इससे जुड़ी खास बातें हर महीने ₹610 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 लाख:SBI की 'हर घर लखपति' स्कीम में 7.05% तक का ब्याज, जानें इससे जुड़ी खास बातें
EXCLUSIVE

Powells One-Handed Catch & Cummins Costly Over; Kolkata vs Hyderabad Match Moments

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2026: Powells One Handed Catch & Cummins Costly Over; Kolkata Vs Hyderabad Match Moments

हैदराबाद21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 45वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। मनीष पांडे IPL के हर सीजन में कम से कम एक खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। कोलकाता के सुनील नरेन एक IPL टीम के लिए 200 विकेट लेनेवाले पहले खिलाड़ी बने। वहीं हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टी20 क्रिकेट में अपना सबसे मंहगा ओवर डाला। पढ़िए हैदराबाद-कोलकाता मैच में बने टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स…

पहले मैच के टॉप-2 रिकॉर्ड

1. मनीष पांडे ने रोहित-कोहली की बराबरी की

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मनीष पांडे कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा बने। इसके साथ ही वह IPL के हर सीजन में कम से कम एक मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा की बराबरी की है।

2. नरेन एक IPL टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी

हैदराबाद के खिलाफ सुनील नरेन ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। मैच में पहला विकेट लेते ही उन्होंने IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 200 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने IPL में एक टीम के लिए 200 विकेट लिए हो। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 186 विकेट लिए है।

यहां से मैच के टॉप-5 मोमेंट्स

1. रिंकू के हाथ से लगकर गेंद बाउंड्री के बाहर गिर गई

हैदराबाद की पारी के 11वें ओवर में कैमरन ग्रीन की गेंद पर क्लासेन का कैच छूट गया। ओवर की दूसरी गेंद पर क्लासेन ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। फील्डर रिंकू सिंह वहां मौजूद थे, उन्होंने अपनी दाईं ओर दौड़ते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनकी हथेलियों से छिटक कर बाउंड्री के पार सिक्स चली गई।

रिंकू ने छलांग लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।

2. पॉवेल ने एक हाथ से ‘सुपरमैन’ वाला कैच पकड़ा

12वें ओवर में रोवमन पावेल ने एक ऐसा कैच पकड़ा कि सब हैरान रह गए। कैमरन ग्रीन ने ओवर की तीसरी गेंद शॉर्ट डाली, जिसपर क्लासेन ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद टॉप-एज लेकर डीप मिडविकेट की ओर हवा में गई। पॉवेल ने दाईं ओर दौड़ लगाई और हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से करिश्माई कैच पकड़ा। गिरते समय उनका चश्मा भी टूट गया।

कैच पकड़ते समय पॉवेल का चश्मा गिरकर टूट गया।

3. अनुकुल ने कमिंस का लो रिटर्न कैच पकड़ा

हैदराबाद की पारी के 17वें ओवर में कोलकाता के गेंदबाज अनुकुल रॉय ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच पकड़ा। ओवर की अंतिम गेंद उन्होंने बल्लेबाज पैट कमिंस को फ्लाइटेड गेंद डाली। कमिंस ने जोर से सामने की ओर खेला, लेकिन अनुकुल ने अपने फॉलो-थ्रू में नीचे झुककर एक बेहतरीन लो-कैच लपका। इसके बाद मैदानी अंपायर ने कैट चेक के लिए थर्ड अंपायर की मदद ली। रिप्ले देखने के बाद अंपायर ने कमिंस को आउट करार दिया।

रिप्ले में देखने के बाद थर्ड अंपायर ने कमिंस को आउट करार दिया।

4. कमिंस ने टी20 में अपना सबसे महंगा ओवर डाला

कोलकाता की पारी का चौथा ओवर पैट कमिंस के टी20 इतिहास का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। कमिंस की पहली गेंद वाइड थी, जिसे विकेटकीपर ईशान किशन भी नहीं पकड़ पाए और कोलकाता को मुफ्त के 5 रन मिल गए। इसके बाद एलन ने 2 चौकों और 2 छक्कोंकी मदद से ओवर में कुल 27 रन बटोरे। हालांकि, आखिरी गेंद पर कमिंस ने वापसी की और एलेन को हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट करा दिया।

कमिंस के ओवर में फिन एलन ने 2 चौके और 2 छक्के लगाए।

5. बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मैच देखने आईं

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ओलिंपिक मेडलिस्ट और स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी मैच देखने पहुंची। वह सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करने पहुंची थी।

सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करने पहुंची पीवी सिंधु।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

February 23, 2026/
7:31 am

Last Updated:February 23, 2026, 07:31 IST पहाड़ों की शुद्ध हवा और पानी के साथ-साथ यहां की वनस्पतियां भी औषधीय गुणों...

Bombay HC Denies Airport Namaz Permission: Security First

March 5, 2026/
9:08 pm

मुंबई2 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास नमाज...

पंजाब के सिंगर को साउथ में मिला फिल्म फेयर अवॉर्ड:कन्नड़ फिल्म कृष्णम प्रणय सखी में गाया सुपरहिट गाना, बोले-म्यूजिक की कोई भाषा नहीं होती

March 26, 2026/
6:30 am

लुधियाना के लिए गर्व का पल है कि एक पंजाबी युवक जसकरण सिंह ने संगीत के जरिए भाषाओं और संस्कृतियों...

महिला की हत्या और नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:डिंडौरी पुलिस ने कटनी से पकड़ा; पैदल ले जाकर कोर्ट में पेश किया

March 11, 2026/
2:32 pm

डिंडौरी जिले में महिला की हत्या और नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मुख्य आरोपी हरिओम चौधरी को शहपुरा पुलिस ने...

थाईलैंड में भारतीय टूरिस्ट पर नस्लभेदी कमेंट:रेस्टोरेंट स्टाफ बोली- इंडिया वेरी बैड; पुलिस बुलाने पर मैनेजर ने माफी मांगी

April 21, 2026/
7:47 pm

थाईलैंड के आओ नांग शहर में एक भारतीय टूरिस्ट और ट्रैवल व्लॉगर सूमो को नस्लभेदी कमेंट का सामना करना पड़ा।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Powells One-Handed Catch & Cummins Costly Over; Kolkata vs Hyderabad Match Moments

Powells One-Handed Catch & Cummins Costly Over; Kolkata vs Hyderabad Match Moments
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2026: Powells One Handed Catch & Cummins Costly Over; Kolkata Vs Hyderabad Match Moments

हैदराबाद21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 45वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। मनीष पांडे IPL के हर सीजन में कम से कम एक खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। कोलकाता के सुनील नरेन एक IPL टीम के लिए 200 विकेट लेनेवाले पहले खिलाड़ी बने। वहीं हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टी20 क्रिकेट में अपना सबसे मंहगा ओवर डाला। पढ़िए हैदराबाद-कोलकाता मैच में बने टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स…

पहले मैच के टॉप-2 रिकॉर्ड

1. मनीष पांडे ने रोहित-कोहली की बराबरी की

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मनीष पांडे कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा बने। इसके साथ ही वह IPL के हर सीजन में कम से कम एक मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा की बराबरी की है।

2. नरेन एक IPL टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी

हैदराबाद के खिलाफ सुनील नरेन ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। मैच में पहला विकेट लेते ही उन्होंने IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 200 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने IPL में एक टीम के लिए 200 विकेट लिए हो। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 186 विकेट लिए है।

यहां से मैच के टॉप-5 मोमेंट्स

1. रिंकू के हाथ से लगकर गेंद बाउंड्री के बाहर गिर गई

हैदराबाद की पारी के 11वें ओवर में कैमरन ग्रीन की गेंद पर क्लासेन का कैच छूट गया। ओवर की दूसरी गेंद पर क्लासेन ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। फील्डर रिंकू सिंह वहां मौजूद थे, उन्होंने अपनी दाईं ओर दौड़ते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनकी हथेलियों से छिटक कर बाउंड्री के पार सिक्स चली गई।

रिंकू ने छलांग लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।

रिंकू ने छलांग लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।

2. पॉवेल ने एक हाथ से ‘सुपरमैन’ वाला कैच पकड़ा

12वें ओवर में रोवमन पावेल ने एक ऐसा कैच पकड़ा कि सब हैरान रह गए। कैमरन ग्रीन ने ओवर की तीसरी गेंद शॉर्ट डाली, जिसपर क्लासेन ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद टॉप-एज लेकर डीप मिडविकेट की ओर हवा में गई। पॉवेल ने दाईं ओर दौड़ लगाई और हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से करिश्माई कैच पकड़ा। गिरते समय उनका चश्मा भी टूट गया।

कैच पकड़ते समय पॉवेल का चश्मा गिरकर टूट गया।

कैच पकड़ते समय पॉवेल का चश्मा गिरकर टूट गया।

3. अनुकुल ने कमिंस का लो रिटर्न कैच पकड़ा

हैदराबाद की पारी के 17वें ओवर में कोलकाता के गेंदबाज अनुकुल रॉय ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच पकड़ा। ओवर की अंतिम गेंद उन्होंने बल्लेबाज पैट कमिंस को फ्लाइटेड गेंद डाली। कमिंस ने जोर से सामने की ओर खेला, लेकिन अनुकुल ने अपने फॉलो-थ्रू में नीचे झुककर एक बेहतरीन लो-कैच लपका। इसके बाद मैदानी अंपायर ने कैट चेक के लिए थर्ड अंपायर की मदद ली। रिप्ले देखने के बाद अंपायर ने कमिंस को आउट करार दिया।

रिप्ले में देखने के बाद थर्ड अंपायर ने कमिंस को आउट करार दिया।

रिप्ले में देखने के बाद थर्ड अंपायर ने कमिंस को आउट करार दिया।

4. कमिंस ने टी20 में अपना सबसे महंगा ओवर डाला

कोलकाता की पारी का चौथा ओवर पैट कमिंस के टी20 इतिहास का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। कमिंस की पहली गेंद वाइड थी, जिसे विकेटकीपर ईशान किशन भी नहीं पकड़ पाए और कोलकाता को मुफ्त के 5 रन मिल गए। इसके बाद एलन ने 2 चौकों और 2 छक्कोंकी मदद से ओवर में कुल 27 रन बटोरे। हालांकि, आखिरी गेंद पर कमिंस ने वापसी की और एलेन को हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट करा दिया।

कमिंस के ओवर में फिन एलन ने 2 चौके और 2 छक्के लगाए।

कमिंस के ओवर में फिन एलन ने 2 चौके और 2 छक्के लगाए।

5. बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मैच देखने आईं

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ओलिंपिक मेडलिस्ट और स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी मैच देखने पहुंची। वह सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करने पहुंची थी।

सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करने पहुंची पीवी सिंधु।

सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करने पहुंची पीवी सिंधु।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket