Sunday, 22 Nov 2026 | 09:42 AM

Trending :

Uber India CEO Prabhjit Singh Joins OpenAI India as Country MD in September

  • Hindi News
  • Business
  • Uber India CEO Prabhjit Singh Joins OpenAI India As Country MD In September

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उबर इंडिया के CEO प्रभजीत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे सितंबर में चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के भारत ऑपरेशन्स में बतौर कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) शामिल होंगे।

प्रभजीत सिंह भारत में ओपनएआई के सबसे सीनियर लीडर होंगे और वे इसी साल मार्च में ओपनएआई के एशिया पैसिफिक के मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किए गए किरन मणी को रिपोर्ट करेंगे।

भारत में ओपनएआई का काम संभालेंगे प्रभजीत

ओपनएआई ने एक बयान में कहा है कि प्रभजीत सिंह पर भारत में कंपनी के कंज्यूमर ग्रोथ, एंटरप्राइज अडॉप्शन, पार्टनरशिप, रेगुलेटरी एंगेजमेंट और ऑपरेशन्स की जिम्मेदारी होगी।

उनका फोकस पार्टनरशिप बनाने और भारत के बड़े एआई इकोसिस्टम को सपोर्ट करने पर रहेगा। साथ ही वे कंज्यूमर्स, बिजनेस, संस्थानों और सरकारी संस्थाओं को एआई से फायदा पहुंचाने में मदद करेंगे।

उबर में प्रभजीत सिंह का 10 साल का सफर

आईआईटी कानपुर और आईआईएम अहमदाबाद के छात्र रहे प्रभजीत सिंह शुक्रवार तक उबर के भारत और दक्षिण एशिया बिजनेस के प्रेसिडेंट के रूप में काम कर रहे थे। उबर इंडिया से उनका जाना उनके एक दशक लंबे सफर का अंत है, जिसके दौरान उन्होंने भारत भर में उबर के विकास और विस्तार की देखरेख की।

प्रभजीत अगस्त 2015 में जनरल मैनेजर, हेड ऑफ स्ट्रेटजी के रूप में उबर से जुड़े थे। इसके बाद जून 2020 में वे प्रेसिडेंट बने और इस क्षेत्र में कंपनी के बिजनेस का नेतृत्व किया। उबर से पहले वे मैकिन्से एंड कंपनी में एसोसिएट पार्टनर थे।

उबर का बयान और आगे का प्लान

प्रभजीत के रिजाइन करने पर उबर के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि ग्लोबल लेवल पर भारत उबर के सबसे जरूरी बाजारों में से एक है, और यह इनोवेशन व लॉन्ग-टर्म ग्रोथ का एक अहम ड्राइवर है।

प्रवक्ता ने कहा कि आज हमारे बिजनेस की मजबूती उस बेहतरीन टीम और नींव को दर्शाती है जो सालों में तैयार हुई है। हम प्रभजीत को उबर के साथ उनके एक दशक के सफर में उनके नेतृत्व और स्थायी योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं।

हम भारत में अपने विकास के अगले फेज के लिए पूरी तरह कमिटेड हैं। उबर ने अभी तक इस रोल के लिए किसी उत्तराधिकारी की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में अपना लीडरशिप ट्रांजिशन प्लान तैयार करेगी।

भारतीय बाजार में घरेलू कंपनियों से मिल रही चुनौती

प्रभजीत सिंह का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब उबर को भारत में रैपिडो जैसे घरेलू प्लेयर्स के साथ-साथ को-ऑपरेटिव राइड-हेलिंग एप भारत टैक्सी जैसे नए मोबिलिटी प्लेटफॉर्म्स से कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ रहा है।

प्रभजीत के कार्यकाल में उबर के 6 बड़े बदलाव

  • कंपनी ने टियर-II शहरों और अन्य गैर-मेट्रो बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत की।
  • उबर मोटो, उबर ऑटो और इंटरसिटी ट्रैवल जैसी सर्विसेज के जरिए पोर्टफोलियो का विस्तार किया।
  • एवरेस्ट फ्लीट जैसे फ्लीट ऑपरेटर्स और ड्राइवर्स के साथ पार्टनरशिप को गहरा किया।
  • उबर एप पर मेट्रो टिकट बुकिंग जैसी कई सर्विसेज को इंटीग्रेट किया।
  • एप पर मेट्रो टिकटिंग सेवा वर्तमान में 5 शहरों में लाइव है।

सरकार समर्थित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ओएनडीसी के माध्यम से उबर एप पर अब तक 1 करोड़ से ज्यादा मेट्रो राइड्स बुक की जा चुकी हैं। पिछले महीने ही उबर ने ओएनडीसी में ₹60 करोड़ के स्ट्रैटेजिक निवेश की घोषणा की थी।

क्या है ओएनडीसी?

ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) सरकार समर्थित एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जो डिजिटल कॉमर्स के लिए एक ओपन नेटवर्क तैयार करता है और इसमें उबर जैसी कंपनियां निवेश और इंटीग्रेशन कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

अडाणी केस तुरंत खारिज करने से अमेरिकी जज का इनकार: बोले- सिर्फ सपाट बयान से केस नहीं हटेगा; सरकार को पूरा एक्सप्लेनेशन देना होगा

अमेरिकी जज ने शुक्रवार को जस्टिस डिपार्टमेंट को निर्देश दिया है कि वे भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडाणी के खिलाफ आपराधिक मामलों को वापस लेने के अपने फैसले को सही ठहराने वाली वजह बताएं। कोर्ट ने अडाणी के वकीलों द्वारा मामले को औपचारिक रूप से खारिज करने के अनुरोध पर तुरंत फैसला सुनाने से इनकार कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'कोमा से बाहर आया तो परिवार को नहीं पहचान पाया':रोहतक में रेसलर को केमिस्ट ने गलत इंजेक्शन लगाया, बोला- ओलिंपिक खेलने का सपना था

June 30, 2026/
5:00 am

मेरा सपना ओलिंपिक में देश के लिए खेलने और मेडल जीतने का था, लेकिन एक गलत इंजेक्शन ने सब कुछ...

पंजाब के मलेरकोटला में 2 आतंकी गिरफ्तार:पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दबोचा, 5 साल से गांव शेरवानी कोटे में करते थे मजदूरी

March 29, 2026/
9:43 am

पंजाब के मलेरकोटला से पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।...

तमिलनाडु चुनाव से पहले डीएमडीके ने डीएमके के साथ बनाया गठबंधन, एआईएडीएमके ने जताई आपत्ति | राजनीति समाचार

February 19, 2026/
1:39 pm

आखरी अपडेट:19 फरवरी, 2026, 13:39 IST डीएमके नेता प्रेमलता विजयकांत ने गुरुवार सुबह डीएमके अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से...

बंगाल चुनाव 2026: 'बंगाल में बीजेपी की सबसे बड़ी सहयोगी खुद ममता बनर्जी हैं', कांग्रेस नेता का बयान से हंगामा

April 6, 2026/
10:40 am

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ‘भाजपा का एजेंट’ कहे जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को करारा...

ask search icon

April 15, 2026/
10:06 am

Last Updated:April 15, 2026, 10:06 IST Benefits Of Lassi: गर्मियों में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन दोनों देने वाला सबसे...

सुकून बेच रहा ट्रैवल सेक्टर, वेलनेस बना प्रीमियम बिजनेस मॉडल:वेलनेस टूरिज्म मार्केट सालाना 7% बढ़ रहा; 5 साल में करीब दोगुना हो जाएगा

May 11, 2026/
12:47 pm

देश में वेलनेस अब सिर्फ लग्जरी या छुट्टियों का हिस्सा नहीं रह गया। लोग इसे सेहत और मानसिक संतुलन में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Uber India CEO Prabhjit Singh Joins OpenAI India as Country MD in September

Uber India CEO Prabhjit Singh Joins OpenAI India as Country MD in September
  • Hindi News
  • Business
  • Uber India CEO Prabhjit Singh Joins OpenAI India As Country MD In September

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उबर इंडिया के CEO प्रभजीत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे सितंबर में चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के भारत ऑपरेशन्स में बतौर कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) शामिल होंगे।

प्रभजीत सिंह भारत में ओपनएआई के सबसे सीनियर लीडर होंगे और वे इसी साल मार्च में ओपनएआई के एशिया पैसिफिक के मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किए गए किरन मणी को रिपोर्ट करेंगे।

भारत में ओपनएआई का काम संभालेंगे प्रभजीत

ओपनएआई ने एक बयान में कहा है कि प्रभजीत सिंह पर भारत में कंपनी के कंज्यूमर ग्रोथ, एंटरप्राइज अडॉप्शन, पार्टनरशिप, रेगुलेटरी एंगेजमेंट और ऑपरेशन्स की जिम्मेदारी होगी।

उनका फोकस पार्टनरशिप बनाने और भारत के बड़े एआई इकोसिस्टम को सपोर्ट करने पर रहेगा। साथ ही वे कंज्यूमर्स, बिजनेस, संस्थानों और सरकारी संस्थाओं को एआई से फायदा पहुंचाने में मदद करेंगे।

उबर में प्रभजीत सिंह का 10 साल का सफर

आईआईटी कानपुर और आईआईएम अहमदाबाद के छात्र रहे प्रभजीत सिंह शुक्रवार तक उबर के भारत और दक्षिण एशिया बिजनेस के प्रेसिडेंट के रूप में काम कर रहे थे। उबर इंडिया से उनका जाना उनके एक दशक लंबे सफर का अंत है, जिसके दौरान उन्होंने भारत भर में उबर के विकास और विस्तार की देखरेख की।

प्रभजीत अगस्त 2015 में जनरल मैनेजर, हेड ऑफ स्ट्रेटजी के रूप में उबर से जुड़े थे। इसके बाद जून 2020 में वे प्रेसिडेंट बने और इस क्षेत्र में कंपनी के बिजनेस का नेतृत्व किया। उबर से पहले वे मैकिन्से एंड कंपनी में एसोसिएट पार्टनर थे।

उबर का बयान और आगे का प्लान

प्रभजीत के रिजाइन करने पर उबर के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि ग्लोबल लेवल पर भारत उबर के सबसे जरूरी बाजारों में से एक है, और यह इनोवेशन व लॉन्ग-टर्म ग्रोथ का एक अहम ड्राइवर है।

प्रवक्ता ने कहा कि आज हमारे बिजनेस की मजबूती उस बेहतरीन टीम और नींव को दर्शाती है जो सालों में तैयार हुई है। हम प्रभजीत को उबर के साथ उनके एक दशक के सफर में उनके नेतृत्व और स्थायी योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं।

हम भारत में अपने विकास के अगले फेज के लिए पूरी तरह कमिटेड हैं। उबर ने अभी तक इस रोल के लिए किसी उत्तराधिकारी की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में अपना लीडरशिप ट्रांजिशन प्लान तैयार करेगी।

भारतीय बाजार में घरेलू कंपनियों से मिल रही चुनौती

प्रभजीत सिंह का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब उबर को भारत में रैपिडो जैसे घरेलू प्लेयर्स के साथ-साथ को-ऑपरेटिव राइड-हेलिंग एप भारत टैक्सी जैसे नए मोबिलिटी प्लेटफॉर्म्स से कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ रहा है।

प्रभजीत के कार्यकाल में उबर के 6 बड़े बदलाव

  • कंपनी ने टियर-II शहरों और अन्य गैर-मेट्रो बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत की।
  • उबर मोटो, उबर ऑटो और इंटरसिटी ट्रैवल जैसी सर्विसेज के जरिए पोर्टफोलियो का विस्तार किया।
  • एवरेस्ट फ्लीट जैसे फ्लीट ऑपरेटर्स और ड्राइवर्स के साथ पार्टनरशिप को गहरा किया।
  • उबर एप पर मेट्रो टिकट बुकिंग जैसी कई सर्विसेज को इंटीग्रेट किया।
  • एप पर मेट्रो टिकटिंग सेवा वर्तमान में 5 शहरों में लाइव है।

सरकार समर्थित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ओएनडीसी के माध्यम से उबर एप पर अब तक 1 करोड़ से ज्यादा मेट्रो राइड्स बुक की जा चुकी हैं। पिछले महीने ही उबर ने ओएनडीसी में ₹60 करोड़ के स्ट्रैटेजिक निवेश की घोषणा की थी।

क्या है ओएनडीसी?

ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) सरकार समर्थित एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जो डिजिटल कॉमर्स के लिए एक ओपन नेटवर्क तैयार करता है और इसमें उबर जैसी कंपनियां निवेश और इंटीग्रेशन कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

अडाणी केस तुरंत खारिज करने से अमेरिकी जज का इनकार: बोले- सिर्फ सपाट बयान से केस नहीं हटेगा; सरकार को पूरा एक्सप्लेनेशन देना होगा

अमेरिकी जज ने शुक्रवार को जस्टिस डिपार्टमेंट को निर्देश दिया है कि वे भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडाणी के खिलाफ आपराधिक मामलों को वापस लेने के अपने फैसले को सही ठहराने वाली वजह बताएं। कोर्ट ने अडाणी के वकीलों द्वारा मामले को औपचारिक रूप से खारिज करने के अनुरोध पर तुरंत फैसला सुनाने से इनकार कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket