Friday, 31 Jul 2026 | 01:03 AM

Trending :

EXCLUSIVE

India vs Pakistan June 14, England Hosts Biggest Edition

India vs Pakistan June 14, England Hosts Biggest Edition

स्पोर्ट्स डेस्क44 मिनट पहले कॉपी लिंक 10वां विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होगा। पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा। इस बार 12 टीमें 24 दिनों में 33 मुकाबले खेलेंगी। यह अब तक का सबसे बड़ा विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप होगा। टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड है। टीम ने 2024 में पहली बार खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलिया 6 ट्रॉफी के साथ टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। भारत कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। टीम ने 4 बार सेमीफाइनल और एक बार फाइनल में जगह बनाई है। भारत इस बार ग्रुप ऑफ डेथ में है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका जैसी टीमें हैं। भारत का पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में पाकिस्तान से होगा। स्टोरी में टूर्नामेंट के बारे में सबकुछ जानिए … टूर्नामेंट की शुरुआत कब और कैसे हुई? 2009 में पहली बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में हुआ था। टूर्नामेंट में 8 टीमें शामिल थीं। मेजबान इंग्लैंड ही पहली चैंपियन बनी थी। शुरुआती 3 वर्ल्ड कप तक 8 टीमें खेलती थीं। 2014 से टीमों की संख्या बढ़कर 10 हुई। 2026 में पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इंग्लैंड 17 साल बाद वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। टूर्नामेंट किस फॉर्मेट में खेला जाएगा ? 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप A और B में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज में सभी टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी। इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी। भारत का अभियान कब शुरू होगा? भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का सबसे बड़ा मुकाबला 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा। 21 जून को भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। ग्रुप-A को इस बार ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा रहा है। इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें हैं। भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। स्क्वॉड में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और श्रेयांका पाटिल जैसे खिलाड़ी हैं। पहली बार क्या हो रहा है? पहली बार 12 टीमें: यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का पहला एडीशन होगा। जिसमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले 10 टीमें खेली थीं। नीदरलैंड्स का डेब्यू: नीदरलैंड्स पहली बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप खेलेगा। टीम ने ग्लोबल क्वालिफायर में चौथा स्थान हासिल कर टूर्नामेंट में जगह बनाई। भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है? भारत ने अब तक सभी 9 वर्ल्डकप खेले हैं। टीम 2020 में पहली और इकलौती बार फाइनल में पहुंची थी। उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। भारत 4 बार सेमीफाइनल तक भी पहुंचा है। भारत ने टूर्नामेंट में 40 मैच खेले हैं। इसमें 22 जीते और 18 हारे हैं। उसका जीत प्रतिशत 55% रहा है। किन मैदानों पर होंगे मुकाबले? टूर्नामेंट के सभी 33 मैच इंग्लैंड के 7 मैदानों पर खेले जाएंगे। फाइनल लॉर्ड्स में और दोनों सेमीफाइनल द ओवल में खेले जाएंगे। मैच कितने बजे शुरू होंगे? टी-20 वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 3 बजे, शाम 7 बजे और रात 11 बजे खेले जाएंगे। भारत के सभी मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। खिताब का सबसे बड़ा दावेदार कौन? 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया मजबूत दावेदार मानी जा रही है। भारत, साउथ अफ्रीका और मेजबान इंग्लैंड भी खिताब की दौड़ में हैं। भारत ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीता है। टीम पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है। वहीं, साउथ अफ्रीका पिछले तीन ICC व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट के फाइनल खेल चुकी है। प्राइज मनी कितनी? ICC ने इस बार रिकॉर्ड 87.64 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 83.74 करोड़ रुपए) की कुल प्राइज मनी घोषित की है। 2009 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप विनर को 2.34 मिलियन डॉलर (लगभग ₹22.36 करोड़ रुपए) मिले थे। विमेंस वर्ल्ड कप के टॉप रिकॉर्ड्स कहां देख सकते हैं टूर्नामेंट? भारत में दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे। इसके अलावा ICC.TV भी टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। दैनिक भास्कर एप पर भी मैच के लाइव अपडेट्स, रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स पढ़े जा सकेंगे। पूरा शेड्यूल ———————————————– विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारतीय टीम वार्म-अप मैच हारी, इंग्लैंड ने 5 रन से हराया ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हरा दिया। कार्डिफ में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड विमेंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय विमेंस टीम 19.5 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

England Women Win 5 Runs vs India

England Women Win 5 Runs vs India

स्पोर्ट्स डेस्क39 मिनट पहले कॉपी लिंक ऋचा घोष ने मैच में 36 गेंद पर 68 रन बनाए। ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हरा दिया। कार्डिफ में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड विमेंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय विमेंस टीम 19.5 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान ब्रंट और एमी जोन्स ने फिफ्टी लगाई इंग्लैंड ने पावरप्ले में संभलकर शुरुआत की। 27 रन पर डेनी वाट के रुप में पहला विकेट गिरा, लेकिन इसके बाद एमी जोन्स और कप्तान नेट सिवर ब्रंट के बीच 70 रन की पार्टनरशिप की। जोन्स ने 64 रन और ब्रंट ने 57 रन बनाए। 64 रन की पारी के दौरान शॉट लगाती नेट सीवर ब्रंट। 13वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट पर 97 रन था, जो 19वें ओवर तक 6 विकेट पर 152 रन हो गया। अंतिम ओवरों में डेनियल ने 12 गेंद पर 30 रन बनाते हुए इंग्लैंड का स्कोर 171 रन तक पहुंचा दिया। भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। स्मृति और कप्तान हरमन फेल, ऋचा ने एक छोर संभाले रखा रनचेज में भारत की शुरुआत खराब रही। स्मृति मंधाना (1), शेफाली वर्मा (13), यास्तिका भाटिया (15) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (17) सस्ते में आउट हो गईं। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी ऋचा घोष ने 36 गेंद पर 68 रन बनाए। आखिरी 2 ओवर में भारत को 38 रन बनाने थे। 19वें ओवर में वॉन्ग के ओवर से ऋचा ने 21 रन बटोरे। आखिरी ओवर में 17 रन बनाने थे। ऋचा ने दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद 3 गेंद पर 6 रन बनाने थे, लेकिन अगली गेंद पर कैच आउट हो गई और फिर रेणुका के पहली गेंद पर आउट होते ही भारत ऑलरआउट हो गई। ऋचा के अलावा भारत की कोई बल्लेबाज 20 रन तक भी नहीं पहुंची। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए। इंग्लैंड के लिए लिन्से स्मिथ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा चारलोट डीन, टीली कॉर्टिन कोलमैन और डेनियल गिब्सन ने 2-2 विकेट झटके। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा:15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी सीरीज भारत 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा। टीम 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे की शुरुआत करेगी। 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

England Women Win 5 Runs vs India

England Women Win 5 Runs vs India

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक ऋचा घोष ने मैच में 36 गेंद पर 68 रन बनाए। ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हरा दिया। कार्डिफ में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड विमेंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय विमेंस टीम 19.5 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान ब्रंट और एमी जोन्स ने फिफ्टी लगाई इंग्लैंड ने पावरप्ले में संभलकर शुरुआत की। 27 रन पर डेनी वाट के रुप में पहला विकेट गिरा, लेकिन इसके बाद एमी जोन्स और कप्तान नेट सिवर ब्रंट के बीच 70 रन की पार्टनरशिप की। जोन्स ने 64 रन और ब्रंट ने 57 रन बनाए। 64 रन की पारी के दौरान शॉट लगाती नेट सीवर ब्रंट। 13वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट पर 97 रन था, जो 19वें ओवर तक 6 विकेट पर 152 रन हो गया। अंतिम ओवरों में डेनियल ने 12 गेंद पर 30 रन बनाते हुए इंग्लैंड का स्कोर 171 रन तक पहुंचा दिया। भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। स्मृति और कप्तान हरमन फेल, ऋचा ने एक छोर संभाले रखा रनचेज में भारत की शुरुआत खराब रही। स्मृति मंधाना (1), शेफाली वर्मा (13), यास्तिका भाटिया (15) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (17) सस्ते में आउट हो गईं। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी ऋचा घोष ने 36 गेंद पर 68 रन बनाए। आखिरी 2 ओवर में भारत को 38 रन बनाने थे। 19वें ओवर में वॉन्ग के ओवर से ऋचा ने 21 रन बटोरे। आखिरी ओवर में 17 रन बनाने थे। ऋचा ने दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद 3 गेंद पर 6 रन बनाने थे, लेकिन अगली गेंद पर कैच आउट हो गई और फिर रेणुका के पहली गेंद पर आउट होते ही भारत ऑलरआउट हो गई। ऋचा के अलावा भारत की कोई बल्लेबाज 20 रन तक भी नहीं पहुंची। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए। इंग्लैंड के लिए लिन्से स्मिथ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा चारलोट डीन, टीली कॉर्टिन कोलमैन और डेनियल गिब्सन ने 2-2 विकेट झटके। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा:15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी सीरीज भारत 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा। टीम 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे की शुरुआत करेगी। 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India vs Sri Lanka Test Series Aug 2026

India vs Sri Lanka Test Series Aug 2026

स्पोर्ट्स डेस्क15 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रीलंका 2021-22 में भारतीय दौरा पर आई थी। भारत ने 3 टेस्ट मैच 3-0 से जीते थे। भारत 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा। टीम 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे की शुरुआत करेगी। 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम दो टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टेस्ट गॉल में खेला जा सकता है। वहीं दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में हो सकता है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा होगी। 3 टी-20 मैच भी हो सकते हैं टेस्ट सीरीज के अलावा भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी-20 मैच भी खेले जा सकते हैं। क्रिकबज के मुताबिक BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने हाल में ही कहा था कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से तीन मैचों की बात हुई है। श्रीलंका प्रीमियर लीग (LPL) 9 अगस्त को खत्म होने वाली है। ऐसे में टेस्ट सीरीज के बाद टी-20 मुकाबले कराना ज्यादा आसान माना जा रहा है। एशिया कप 2025 भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया था। भारत-ए अभी श्रीलंका दौरे पर भारत-ए की टीम अभी श्रीलंका दौरे पर ट्राई-सीरीज खेल रही है। टीम का पहला मुकाबला 9 जून को खेल गया। भारत ने इस वनडे मैच में श्रीलंका को 8 रन से हर दिया। टीम इस सीरीज के बाद दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच भी खेलेगी। ——————————— स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… इंग्लैंड के ब्रूक नंबर-1 टेस्ट बैटर:जो रूट को पीछे छोड़ा, गिल आठवें नंबर पर पहुंचे; बॉलर्स में बुमराह टॉप पर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ICC टेस्ट बैटर रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार यह पोजिशन हासिल की है। बुधवार को जारी रैंकिंग में उन्होंने इंग्लैंड के ही जो रूट को पीछे छोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड दूसरे और जो रूट तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India vs Sri Lanka Test Series Aug 2026

India vs Sri Lanka Test Series Aug 2026

स्पोर्ट्स डेस्क51 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रीलंका 2021-22 में भारतीय दौरा पर आई थी। भारत ने 3 टेस्ट मैच 3-0 से जीते थे। भारत 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा। टीम 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे की शुरुआत करेगी। 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम दो टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टेस्ट गॉल में खेला जा सकता है। वहीं दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में हो सकता है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा होगी। 3 टी-20 मैच भी हो सकते हैं टेस्ट सीरीज के अलावा भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी-20 मैच भी खेले जा सकते हैं। क्रिकबज के मुताबिक BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने हाल में ही कहा था कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से तीन मैचों की बात हुई है। श्रीलंका प्रीमियर लीग (LPL) 9 अगस्त को खत्म होने वाली है। ऐसे में टेस्ट सीरीज के बाद टी-20 मुकाबले कराना ज्यादा आसान माना जा रहा है। एशिया कप 2025 भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया था। भारत-ए अभी श्रीलंका दौरे पर भारत-ए की टीम अभी श्रीलंका दौरे पर ट्राई-सीरीज खेल रही है। टीम का पहला मुकाबला 9 जून को खेला गया। भारत ने इस वनडे मैच में श्रीलंका को 8 रन से हरा दिया। टीम इस सीरीज के बाद दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच भी खेलेगी। ——————————— स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… इंग्लैंड के ब्रूक नंबर-1 टेस्ट बैटर:जो रूट को पीछे छोड़ा, गिल आठवें नंबर पर पहुंचे; बॉलर्स में बुमराह टॉप पर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ICC टेस्ट बैटर रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार यह पोजिशन हासिल की है। बुधवार को जारी रैंकिंग में उन्होंने इंग्लैंड के ही जो रूट को पीछे छोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड दूसरे और जो रूट तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

US-Iran War Impact Slows India GDP Growth to 6.4%; Inflation to 5.3%

US-Iran War Impact Slows India GDP Growth to 6.4%; Inflation to 5.3%

नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष (FY27) के लिए भारत की जीडीपी (GDP) ग्रोथ का अनुमान 6.7% से घटाकर 6.4% कर दिया है। फिच का कहना है कि अमेरिका-ईरान जंग की वजह से सितंबर और दिसंबर तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी होगी। 3 बड़े कारणों से सुस्त होगी इकोनॉमी 1. अमेरिका-ईरान जंग और तेल संकट का असर फिच रेटिंग्स ने अपनी जून ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका-ईरान जंग की वजह से पैदा हुए तेल संकट का असर वैश्विक और भारतीय अर्थव्यवस्था पर साफ दिखेगा। रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी (सितंबर) और तीसरी (दिसंबर) तिमाही में आर्थिक सुस्ती सबसे ज्यादा नजर आएगी। 2. इनकम में कमी और कमजोर कंज्यूमर स्पेंडिंग जंग के कारण बढ़ती कीमतें लोगों की रियल इनकम को प्रभावित कर रही हैं। इससे कंज्यूमर स्पेंडिंग यानी आम उपभोक्ताओं द्वारा किए जाने वाले खर्च में कमी आएगी। हालांकि, देश के भीतर कैपिटल एक्सपेंडिचर में मजबूती बनी हुई है। 3. होर्मुज स्ट्रेट का बंद होना और क्रूड की बढ़ी कीमतें ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ पिछले 14 हफ्तों से बंद है। फिच ने अनुमान जताया है कि यह जुलाई से पहले नहीं खुलेगा। इसी तेल संकट के चलते फिच ने साल 2026 के लिए ब्रेंट क्रूड ऑयल की औसत कीमत का अनुमान 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़ाकर $87 प्रति बैरल कर दिया है। हाल के हफ्तों में ही ईंधन की कीमतें 4-5% तक बढ़ चुकी हैं। घरेलू मांग रहेगी ग्रोथ का मुख्य जरिया फिच ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि वित्त वर्ष 2026-27 में जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रह जाएगी, जो हमारे मार्च के अनुमान से 0.3% कम है। हालांकि, घरेलू मांग ही इस ग्रोथ की मुख्य ड्राइवर बनी रहेगी। इसके साथ ही वास्तविक रूप से कम आयात होने के कारण नेट एक्सटर्नल डिमांड का ग्रोथ में पॉजिटिव योगदान रहेगा। साल के अंत तक 5.3% पर पहुंच सकती है महंगाई भारत में अभी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित रिटेल महंगाई 3.5% और थोक महंगाई (WPI) अप्रैल में सालाना आधार पर 8.3% रही है। हालांकि रिटेल महंगाई अभी बहुत ज्यादा नहीं बढ़ी है, लेकिन दबाव लगातार बढ़ रहा है। फिच का अनुमान है कि बेस इफेक्ट और महंगी एनर्जी की वजह से इस कैलेंडर वर्ष के अंत तक महंगाई दर बढ़कर 5.3% तक पहुंच सकती है। इसके अलावा देश के कुछ हिस्सों में जारी हीटवेव और औसत से कम मानसून के अनुमान ने भी महंगाई का जोखिम बढ़ा दिया है। ब्याज दरें बढ़ाकर 5.5% कर सकता है आरबीआई महंगाई के बढ़ते दबाव को देखते हुए फिच का मानना है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) अपनी नीति में बदलाव कर सकता है। हालांकि अप्रैल की बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा था। लेकिन फिच के मुताबिक, सप्लाई शॉक से पैदा हुए मूल्य दबाव से निपटने के लिए आरबीआई इस साल ब्याज दरों में एक बार बढ़ोतरी करके इसे 5.5% कर सकता है। बता दें कि पिछले हफ्ते ही आरबीआई ने भी देश की ग्रोथ का अनुमान घटाकर 6.6% किया था और महंगाई दर 5.1% रहने का अनुमान जताया था। डॉलर के मुकाबले रुपए में बड़ी गिरावट नहीं करेंसी मार्केट को लेकर फिच ने भारतीय बाजार के लिए राहत भरी बात कही है। फिच के अनुसार, इस साल के बचे हुए महीनों में भारतीय रुपए में किसी बड़े अवमूल्यन (गिरावट) की आशंका नहीं है। चालू वित्त वर्ष में डॉलर के मुकाबले रुपए का एक्सचेंज रेट औसतन 97.50 के स्तर पर रहने की उम्मीद है। ग्लोबल ग्रोथ का अनुमान भी घटा तेल संकट की मार सिर्फ भारत पर नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ रही है। फिच ने साल 2026 के लिए वैश्विक विकास दर (ग्लोबल ग्रोथ) का अनुमान भी 0.2% घटाकर 2.4% कर दिया है। फिच के चीफ इकोनॉमिस्ट ब्रायन कुल्टन ने कहा कि ऑयल प्राइस शॉक से वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है, लेकिन दुनिया भर में आईटी (IT) सेक्टर पर हो रहे भारी खर्च से इस झटके का असर थोड़ा कम जरूर हुआ है, खासकर एशिया में इसका फायदा मिल रहा है। 1970 के दशक जैसा बुरा संकट नहीं फिच का मानना है कि मौजूदा तेल संकट 1970 के दशक के खतरनाक तेल संकटों जितना गंभीर नहीं है। साल 1979 में कच्चे तेल की वास्तविक कीमतें 170 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं और तब ओपेक (OPEC) देशों की भूमिका भी काफी अलग थी। 1980 के मुकाबले आज वैश्विक जीडीपी में तेल की कुल खपत की हिस्सेदारी घटकर आधी रह गई है। वित्त वर्ष 2027-28 में आएगी तेजी फिच को उम्मीद है कि आगामी वित्त वर्ष 2027-28 में भारतीय अर्थव्यवस्था एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगी। एनर्जी संकट का असर कम होने से कंज्यूमर स्पेंडिंग और इन्वेस्टमेंट में सुधार होगा, जिससे इस पूरे वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ सुधरकर 6.7% पर पहुंच सकती है। हालांकि, इसके बाद वित्त वर्ष 2028-29 में यह दोबारा अपने ट्रेंड ग्रोथ रेट 6.4% के स्तर पर आ जाएगी। क्या होती है रेटिंग एजेंसी? रेटिंग एजेंसियां जैसे फिच, मूडीज और एसएंडपी (S&P) वैश्विक स्तर पर देशों और कंपनियों की आर्थिक स्थिति, कर्ज चुकाने की क्षमता और नीतियों का आकलन करती हैं। इनके द्वारा जारी किए गए जीडीपी अनुमान और क्रेडिट रेटिंग्स के आधार पर ही दुनिया भर के बड़े निवेशक किसी देश में निवेश करने का फैसला लेते हैं। किसी देश की रेटिंग या अनुमान घटने से वहां विदेशी निवेश की रफ्तार पर असर पड़ सकता है। ये खबर भी पढ़ें… इस साल 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी: पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ देश की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। पूरे साल जीडीपी ग्रोथ 7.7% रही, जो सरकार के फरवरी में लगाए गए 7.6% के अनुमान से ज्यादा है। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में GDP दर 7.1% रही थी। हालांकि, सरकार का अनुमान है कि अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि की रफ्तार घटकर 6.6% रह सकती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

US-Iran War Impact Slows India GDP Growth to 6.4%; Inflation to 5.3%

US-Iran War Impact Slows India GDP Growth to 6.4%; Inflation to 5.3%

नई दिल्ली22 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष (FY27) के लिए भारत की जीडीपी (GDP) ग्रोथ का अनुमान 6.7% से घटाकर 6.4% कर दिया है। फिच का कहना है कि अमेरिका-ईरान जंग की वजह से सितंबर और दिसंबर तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी होगी। 3 बड़े कारणों से सुस्त होगी इकोनॉमी 1. अमेरिका-ईरान जंग और तेल संकट का असर फिच रेटिंग्स ने अपनी जून ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका-ईरान जंग की वजह से पैदा हुए तेल संकट का असर वैश्विक और भारतीय अर्थव्यवस्था पर साफ दिखेगा। रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी (सितंबर) और तीसरी (दिसंबर) तिमाही में आर्थिक सुस्ती सबसे ज्यादा नजर आएगी। 2. इनकम में कमी और कमजोर कंज्यूमर स्पेंडिंग जंग के कारण बढ़ती कीमतें लोगों की रियल इनकम को प्रभावित कर रही हैं। इससे कंज्यूमर स्पेंडिंग यानी आम उपभोक्ताओं द्वारा किए जाने वाले खर्च में कमी आएगी। हालांकि, देश के भीतर कैपिटल एक्सपेंडिचर में मजबूती बनी हुई है। 3. होर्मुज स्ट्रेट का बंद होना और क्रूड की बढ़ी कीमतें ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ पिछले 14 हफ्तों से बंद है। फिच ने अनुमान जताया है कि यह जुलाई से पहले नहीं खुलेगा। इसी तेल संकट के चलते फिच ने साल 2026 के लिए ब्रेंट क्रूड ऑयल की औसत कीमत का अनुमान 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़ाकर $87 प्रति बैरल कर दिया है। हाल के हफ्तों में ही ईंधन की कीमतें 4-5% तक बढ़ चुकी हैं। घरेलू मांग रहेगी ग्रोथ का मुख्य जरिया फिच ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि वित्त वर्ष 2026-27 में जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रह जाएगी, जो हमारे मार्च के अनुमान से 0.3% कम है। हालांकि, घरेलू मांग ही इस ग्रोथ की मुख्य ड्राइवर बनी रहेगी। इसके साथ ही वास्तविक रूप से कम आयात होने के कारण नेट एक्सटर्नल डिमांड का ग्रोथ में पॉजिटिव योगदान रहेगा। साल के अंत तक 5.3% पर पहुंच सकती है महंगाई भारत में अभी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित रिटेल महंगाई 3.5% और थोक महंगाई (WPI) अप्रैल में सालाना आधार पर 8.3% रही है। हालांकि रिटेल महंगाई अभी बहुत ज्यादा नहीं बढ़ी है, लेकिन दबाव लगातार बढ़ रहा है। फिच का अनुमान है कि बेस इफेक्ट और महंगी एनर्जी की वजह से इस कैलेंडर वर्ष के अंत तक महंगाई दर बढ़कर 5.3% तक पहुंच सकती है। इसके अलावा देश के कुछ हिस्सों में जारी हीटवेव और औसत से कम मानसून के अनुमान ने भी महंगाई का जोखिम बढ़ा दिया है। ब्याज दरें बढ़ाकर 5.5% कर सकता है आरबीआई महंगाई के बढ़ते दबाव को देखते हुए फिच का मानना है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) अपनी नीति में बदलाव कर सकता है। हालांकि अप्रैल की बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा था। लेकिन फिच के मुताबिक, सप्लाई शॉक से पैदा हुए मूल्य दबाव से निपटने के लिए आरबीआई इस साल ब्याज दरों में एक बार बढ़ोतरी करके इसे 5.5% कर सकता है। बता दें कि पिछले हफ्ते ही आरबीआई ने भी देश की ग्रोथ का अनुमान घटाकर 6.6% किया था और महंगाई दर 5.1% रहने का अनुमान जताया था। डॉलर के मुकाबले रुपए में बड़ी गिरावट नहीं करेंसी मार्केट को लेकर फिच ने भारतीय बाजार के लिए राहत भरी बात कही है। फिच के अनुसार, इस साल के बचे हुए महीनों में भारतीय रुपए में किसी बड़े अवमूल्यन (गिरावट) की आशंका नहीं है। चालू वित्त वर्ष में डॉलर के मुकाबले रुपए का एक्सचेंज रेट औसतन 97.50 के स्तर पर रहने की उम्मीद है। ग्लोबल ग्रोथ का अनुमान भी घटा तेल संकट की मार सिर्फ भारत पर नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ रही है। फिच ने साल 2026 के लिए वैश्विक विकास दर (ग्लोबल ग्रोथ) का अनुमान भी 0.2% घटाकर 2.4% कर दिया है। फिच के चीफ इकोनॉमिस्ट ब्रायन कुल्टन ने कहा कि ऑयल प्राइस शॉक से वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है, लेकिन दुनिया भर में आईटी (IT) सेक्टर पर हो रहे भारी खर्च से इस झटके का असर थोड़ा कम जरूर हुआ है, खासकर एशिया में इसका फायदा मिल रहा है। 1970 के दशक जैसा बुरा संकट नहीं फिच का मानना है कि मौजूदा तेल संकट 1970 के दशक के खतरनाक तेल संकटों जितना गंभीर नहीं है। साल 1979 में कच्चे तेल की वास्तविक कीमतें 170 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं और तब ओपेक (OPEC) देशों की भूमिका भी काफी अलग थी। 1980 के मुकाबले आज वैश्विक जीडीपी में तेल की कुल खपत की हिस्सेदारी घटकर आधी रह गई है। वित्त वर्ष 2027-28 में आएगी तेजी फिच को उम्मीद है कि आगामी वित्त वर्ष 2027-28 में भारतीय अर्थव्यवस्था एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगी। एनर्जी संकट का असर कम होने से कंज्यूमर स्पेंडिंग और इन्वेस्टमेंट में सुधार होगा, जिससे इस पूरे वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ सुधरकर 6.7% पर पहुंच सकती है। हालांकि, इसके बाद वित्त वर्ष 2028-29 में यह दोबारा अपने ट्रेंड ग्रोथ रेट 6.4% के स्तर पर आ जाएगी। क्या होती है रेटिंग एजेंसी? रेटिंग एजेंसियां जैसे फिच, मूडीज और एसएंडपी (S&P) वैश्विक स्तर पर देशों और कंपनियों की आर्थिक स्थिति, कर्ज चुकाने की क्षमता और नीतियों का आकलन करती हैं। इनके द्वारा जारी किए गए जीडीपी अनुमान और क्रेडिट रेटिंग्स के आधार पर ही दुनिया भर के बड़े निवेशक किसी देश में निवेश करने का फैसला लेते हैं। किसी देश की रेटिंग या अनुमान घटने से वहां विदेशी निवेश की रफ्तार पर असर पड़ सकता है। ये खबर भी पढ़ें… इस साल 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी: पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ देश की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। पूरे साल जीडीपी ग्रोथ 7.7% रही, जो सरकार के फरवरी में लगाए गए 7.6% के अनुमान से ज्यादा है। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में GDP दर 7.1% रही थी। हालांकि, सरकार का अनुमान है कि अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि की रफ्तार घटकर 6.6% रह सकती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Prasiddh Krishna Replaces Siraj in India T20 Squads

Prasiddh Krishna Replaces Siraj in India T20 Squads

मुंबई17 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को दोनों सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। BCCI ने बताया कि मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के साथ बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। सिराज के वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत यह एहतियाती कदम उठाया गया है। बोर्ड ने कहा- सिराज को रिकवरी के लिए टाइम देना जरुरी बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि ‘लंबे इंटरनेशनल से पहले सिराज को पर्याप्त रिकवरी टाइम देना जरूरी है। सिराज हाल के महीनों में भारत के प्रमुख तेज गेंदबाजों में रहे हैं। वे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। सिराज की जगह शामिल प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 11 की इकोनॉमी से रन देते हुए 8 विकेट लिए हैं। श्रेयस कप्तान बने, वैभव पहली बार नेशनल टीम में BCCI ने सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टी-20 टीम का नया कप्तान बनाया है। वहीं तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह दी गई है। वे सबसे कम उम्र में नेशनल टीम में सिलेक्ट हुए सबसे युवा भारतीय बने। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा। आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल ————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली भारत की सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी:ब्रांड वैल्यू ₹3542 करोड़; शाहरुख दूसरे, प्रियंका तीसरे और अमिताभ 7वें नंबर पर दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली भारत की सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 3,542 करोड़ रुपए है। शाहरुख खान दूसरे और प्रियंका चोपड़ा जोनस तीसरे पायदान पर हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India Nepal Digital Payment Launch

India Nepal Digital Payment Launch

5 मिनट पहले कॉपी लिंक 1. गृहमंत्री अमित शाह आज डिजिटल लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च करेंगे 9 जून को गृहमंत्री अमित शाह डिजिटल लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (LPMS) लॉन्च करेंगे। LPMS एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बंदरगाहों पर माल की आवजाही के लिए स्लॉट बुकिंग, पेमेंट और ट्रैकिंग को आसान बनाएगा। LPMS से सभी लैंड पोर्ट्स के कामकाज को एक ही सिस्टम में जोड़ा जाएगा। इस स्मार्ट सिस्टम से पोर्ट पर आवाजाही डॉक्युमेंटलेस हो सकेगी। ये पहल भारत के बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को एयरपोर्ट और सीपोर्ट की तरह आधुनिक और डिजिटल बनाने के लिए है। LPMS लॉन्च का मुख्य उद्देश्य देश की बोर्ड सिक्योरिटी को और ज्यादा मजबूत और हाईटेक बनाना है। LPMS सिस्टम से व्यापार में आसानी होगी और सिक्योरिटी चेक में लगने वाला समय लगभग आधा हो जाएगा। LPMS स्मार्ट बॉर्डर मैनेजमेंट का हिस्सा है। इस सिस्टम से बिजनेस के दौरान पोर्ट पर लॉजिसटिक से जुड़ी जानकारी तुरंत मिल सकेंगी। इस सिस्टम से पेमेंट के साथ ही ट्रैकिंग और सिंगल विंडो क्लीयरेंस सहित कार्गो और पैसेंजर के लिए एंड-टू-एंड डिजिटल वर्क आसानी से किया जा सकेगा। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने ग्रैंड स्लैम जीता 7 जून को जर्मनी के टेनिस प्लेयर एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम जीता। ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन 2026 के फाइनल में इटली के फ्लेवियो कोबोली को हराया। ज्वेरेव ने फ्लेवियो को पांच सेटों में 6-1, 4-6, 6-4, 6-7, 6-1 से हराया। ज्वेरेव ग्रैंड स्लैम में तीन बार फाइनल में और सात बार सेमीफाइनल में खेल चुके हैं। ज्वेरेव ने मास्टर्स 1000 इवेंट्स के साथ दो एटीपी फाइल्स भी जीते हैं। 2008 के बाद ज्वेरेव सबसे कम उम्र के एटीपी फाइनल चैंपियन बने। ज्वेरेव 89 साल बाद फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले जर्मन खिलाड़ी हैं। ज्वेरेव से पहले 1937 में जर्मनी के हेनर हेन्केल ने ये टूर्नामेंट जीता था। .एक कैलेंडर वर्ष के दौरान खेले जाने वाले चार सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट्स फ्रेंच ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन, विम्बलडन और यूएस ओपन को ग्रैंड स्‍लैम कहा जाता है। 4. ब्रिटिश एक्टर एंथनी हेड का निधन 7 जून को ब्रिटिश एक्टर एंथनी हेड का निधन हो गया। वे 72 साल के थे। एंथनी ‘बफी द वैम्पायर स्लेयर’ और ‘टेड लासो’ जैसे अपने किरदारों के लिए जाने जाते थे। एंथनी ने सारा मिशेल गेलर के साथ ‘बफी’ के सभी सात सीजन में रूपर्ट जाइल्स का किरदार निभाया है। एंथनी स्केच कॉमेडी सीरीज ‘लिटिल ब्रिटेन’ में पीएम की भूमिका निभाई थी, जो उनका एक मशहूर किरदार माना जाता है। एंथनी ने द आयरन लेडी में भी काम किया है। एंथनी ने इस फिल्म में सर जेफरी होव’ का किरदार निभाया था। ये फिल्म पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर की जीवनी पर आधारित है। एंथनी ने अपने करियर की शुरुआत यूके एक एक थियेटर से की थी। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. भारत-नेपाल ने क्रॉस बॉर्डर डिजिटल पेमेंट के लिए MoU किया 7 जून को भारत और नेपाल ने क्रॉस बॉर्डर डिजिटल पेमेंट को पूरी तरह लागू करने के लिए एक MoU किया। ये MoU नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल की भारत यात्रा के दौरान हुआ। इस MoU के अंतर्गत भारत के UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) और नेपाल के नेशनल पेमेंट इंटरफेस (NPI) को जोड़ने पर सहमति बनी है। इस MoU के बाद नेपाली नागरिक भारत में और भारतीय नागरिक नेपाल में मोबाइल से डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। ये फैसिलिटी पर्सनल रेमिटेंस यानी, पर्सन टू पर्सन और बाकी बॉर्डर के पार होने वाले पेमेंट्स को आसान बनाएगी। इससे पहले तक यदि कोई भारतीय नागरिक नेपाल में कोई ट्रांसेक्शन करता था, तो 1.3 और 2% के बीच चार्ज किया जाता था। जबकि, भारत में किसी भी नेपाली नागरिक के लिए जनवरी 2020 से UPI यूजर और व्यापारियों दोनों के लिए ये सर्विस मुफ्त है। इस MoU के बाद किसी भी तरह के एक्स्ट्रा चार्ज को इंटरनेशनल पेमेंट लिमिटेड (भारत) और नेपाल क्लीयरिंग हाउस लिमिटेड (नेपाल) वहन करेंगे। मार्च 2024 से भारतीय पर्यटक नेपाल में UPI-बेस्ड QR पेमेंट कर रहे थे। अब इस MoU के बाद दोनों ही मोड में पेमेंट आसान हो सकेगा। भारत ने 2023 में डिजिटल पेमेंट और रेमिटेंस के लिए MoU किया था, जिसे अब ऑपरेशनल लेवल पर लागू किया जाएगा। इसके साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नेपाल में भूकंप के बाद पुनर्निर्माण परियोजनाओं के हिस्से के रूप में 72 हेल्थ सेक्टर और 12 कल्चरल सेक्टर के प्रोजेक्ट्स पर भी नेपाल से समझौता किया। 2015 के भूकंप के बाद नेपाल में पुनर्निर्माण के लिए भारत प्रमुख दानदाता था। भारत ने अनुदान और लोन में 1 बिलियन डॉलर देने का वादा किया था। External Affairs Minister of India @DrSJaishankar and Minister for Foreign Affairs of Nepal @shisir jointly launched the linkage between @UPI_NPCI 🇮🇳 and National Payments Interface 🇳🇵for facilitating cross-border personal remittances on 6 June 2026. Glance through the video… pic.twitter.com/TRw4gmrgv1— IndiaInNepal (@IndiaInNepal) June 8, 2026 6. पश्चिम बंगाल में AB-PMJAY योजना शुरू होगी 8 जून को पश्चिम बंगाल सरकार ने आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन किए। नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की मौजूदगी में ये MoU साइन किया गया। पश्चिम बंगाल सरकार अब राज्य में केंद्र की आयुष्मान भारत योजना लागू करेगी और पश्चिम बंगाल PMJAY लागू करने वाला देश का 36वां राज्य होगा। इससे पश्चिम बंगाल के लोगों को स्वास्थ्य खर्चों से वित्तीय सुरक्षा मिलेगी। इस योजना में लाभार्थी देशभर में लिस्टेड किसी भी हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा सकते हैं। इस योजना के तहत पात्र परिवारों के मुखिया को हर साल 5 लाख रुपए तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवर मिलता है। इस योजना में राज्य और केंद्र सरकार मिलकर इसका खर्च वहन करते हैं। सामान्य राज्यों में केंद्र सरकार खर्च का 60% और राज्य सरकार 40% खर्च उठाते हैं। वहीं, पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों में केंद्र सरकार 90% और राज्य सरकार 10% खर्च उठाती हैं। आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को रांची, झारखंड से की गई थी। आज का इतिहास 1653 में 22 सालों के लंबे समय के बाद आगरा के ताजमहल का निर्माण पूरा हुआ। 1964 में देश के

India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today

India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today

Hindi News Sports Cricket India A, Sri Lanka A, ODI Tri Series, Vaibhav Surya Vanshi, Tilak Varma, Rituraj Gaikwad, Dambulla, Cricket Match Today स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच आज खेला जाएगा। मुकाबला श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। इस वनडे ट्राई सीरीज की तीसरी टीम अफगानिस्तान-A है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। इंडिया-A की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। ऋतुराज गायकवाड टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं। सूर्यवंशी ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। पिछले पांच मुकाबलों में श्रीलंका A आगे भारत A और श्रीलंका A के बीच हालिया मुकाबलों में श्रीलंका A का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में श्रीलंका ने दो मुकाबले जीते हैं। भारत को एक जीत मिली है। वहीं दो मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहे। आखिरी बार 15 जून 2019 को हुए मुकाबले में श्रीलंका A ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर, भारत ने श्रीलंका को 8 जून 2019 में 10 विकेट से हराया था। रियान ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए भारत A के लिए हाल के मैचों में रियान पराग ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले 9 मैचों में 238 रन बनाए। हालांकि IPL में हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वे यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड को शामिल किया गया है। कप्तान तिलक वर्मा ने 5 मैचों में 176 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में निशांत सिंधु भारत A के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट झटके हैं। उनके अलावा अंशुल कम्बोज और अरशद खान पर भी नजर रहेगी। अराचिगे टॉप बैटर श्रीलंका A की बल्लेबाजी में सहान अराचिगे और नुवानिडु फर्नांडो अहम भूमिका निभा सकते हैं। अराचिगे ने पिछले 8 मैचों में 248 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 31 और स्ट्राइक रेट 75.37 रहा है। वहीं, फर्नांडो ने 8 मैचों में 217 रन बनाए हैं। उनका औसत 27.13 और स्ट्राइक रेट 80.07 का रहा है। गेंदबाजी में वानुजा सहन और मोहम्मद शिराज श्रीलंका-A में शामिल हैं। वानुजा ने 4 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। वहीं शिराज ने 8 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं। 21 जून को खेला जाएगा फाइनल ट्राई सीरीज में तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमें 21 जून को फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारत A अपना दूसरा मैच 11 जून को अफगानिस्तान A के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम 15 जून को श्रीलंका A और 17 जून को फिर अफगानिस्तान A से भिड़ेगी। रंगिरी दांबुला स्टेडियम में 70 वनडे खेले गए दांबुला का रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम श्रीलंका के प्रमुख वनडे मैदानों में से एक है। यहां अब तक 70 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 33 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 34 मैच जीते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 213 रन है। वनडे में सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 385/7 बनाया था। वहीं सबसे सफल रन चेज 289/4 का रहा है। दोनों टीमों का स्क्वॉड इंडिया A: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान। श्रीलंका A: सहान अराचिगे (कप्तान), निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमसिंघे, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिथा, विशेन हलंबगे, रविन्दु फर्नांडो, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत, कुगदास मथुलन। लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट इस सीरीज के सभी मैचों का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लीव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। आप दैनिक भास्कर एप पर भी इसे फॉलो कर सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…