Sunday, 19 Apr 2026 | 05:22 PM

Trending :

EXCLUSIVE

अशोकनगर में शिक्षकों का मशाल जुलूस:टीईटी परीक्षा रद्द करने की मांग; 18 अप्रैल को भोपाल में करेंगे सीएम हाउस का घेराव

अशोकनगर में शिक्षकों का मशाल जुलूस:टीईटी परीक्षा रद्द करने की मांग; 18 अप्रैल को भोपाल में करेंगे सीएम हाउस का घेराव

अशोकनगर शहर में टीईटी (TET) परीक्षा निरस्त करने और नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने की मांग को लेकर सोमवार रात शिक्षकों ने सड़कों पर उतरकर मशाल जुलूस निकाला। अध्यापक/शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर महिला-पुरुष शिक्षकों ने गांधी पार्क से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। वर्तमान में शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि वे 18 अप्रैल को भोपाल में प्रस्तावित ‘भरो आंदोलन’ के तहत मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। गांधी पार्क से शुरू होकर वापस वहीं हुआ समाप्त अध्यापक/शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सोमवार रात महिला और पुरुष शिक्षकों ने शहर में विशाल मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस गांधी पार्क से शुरू होकर स्टेशन रोड और तुलसी पार्क होते हुए वापस गांधी पार्क पर ही समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान शिक्षकों ने हाथों में जलती मशालें लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रमुखता से टीईटी परीक्षा निरस्त करने और नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष बोले- टीईटी शिक्षकों के खिलाफ ‘काला कानून’ है राज्य अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल शिवहरे ने इस प्रदर्शन को शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि, “टीईटी शिक्षकों के हितों के खिलाफ ‘काला कानून’ है और इसे हर हाल में समाप्त कराया जाएगा।” वहीं, कार्यकारी जिलाध्यक्ष दिलीप रघुवंशी ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने और निर्णय आने तक टीईटी परीक्षा पर रोक लगाने की मांग की है। 29 मार्च को बना था मोर्चा, 70 हजार शिक्षक प्रभावित आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भीमसिंह यादव ने बताया कि यह आंदोलन प्रदेशव्यापी है। टीईटी से प्रदेश के लगभग 70 हजार और देशभर के करीब 25 लाख शिक्षक प्रभावित हैं, जिससे व्यापक असंतोष फैल रहा है। 18 अप्रैल को लाखों शिक्षक भोपाल पहुंचकर ‘भरो आंदोलन’ के तहत मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। गौरतलब है कि यह आंदोलन 29 मार्च को भोपाल में 12 शिक्षक संगठनों द्वारा संयुक्त मोर्चा बनाकर शुरू किया गया था। सोमवार के कार्यक्रम में जिले के कई पदाधिकारी सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

नशे में धुत चालक ने बाइक को मारी टक्कर:सतना में भागते हुए नाली में जा फंसी कार; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

नशे में धुत चालक ने बाइक को मारी टक्कर:सतना में भागते हुए नाली में जा फंसी कार; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर नईबस्ती में रविवार देर रात नशे में धुत एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और भागने के प्रयास में नियंत्रण खोकर वाहन को नाली में घुसा दिया। हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। वर्तमान में स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और कार (CG 10 BS 5776) जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। राहगीरों को टक्कर मारने की कोशिश, बाल-बाल बचे लोग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार (क्रमांक CG 10 BS 5776) का चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। उसने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी और वहां से भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसने कई राहगीरों को भी टक्कर मारने की कोशिश की। इसी भागदौड़ में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे बनी नाली में जा घुसी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि, कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं और कई राहगीर बाल-बाल बच गए। लोगों ने पकड़कर पुलिस को दी सूचना, वाहन जब्त घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर ही नशे में धुत चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। लोगों ने आरोप लगाया है कि चालक पूरी तरह नशे में था और उसकी लापरवाही से कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

छिंदवाड़ा में डिस्पोजल फैक्ट्री में भीषण आग:50 लाख से ज्यादा का नुकसान, 28 लाख नगद बचाए

छिंदवाड़ा में डिस्पोजल फैक्ट्री में भीषण आग:50 लाख से ज्यादा का नुकसान, 28 लाख नगद बचाए

छिंदवाड़ा के सोनपुर रोड स्थित एक डिस्पोजल फैक्ट्री में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। देर रात लगी आग पर सुबह तक काबू नहीं पाया जा सका था। आग बुझाने के लिए दमकल की 5 गाड़ियां लगातार पानी डालती रहीं। इसके अलावा नगर निगम के 4 टैंकर भी मौके पर लगाए गए थे, लेकिन फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में रखे पॉलीथिन और डिस्पोजल सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती गई। फैक्ट्री मालिक और परिवार भी झुलसे यह फैक्ट्री दीपक साहू (30) पिता लालचंद साहू की बताई जा रही है। आग लगने के समय फैक्ट्री परिसर में बने घर में उनका परिवार मौजूद था। आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग झुलस गए। उन्हें बचाने के प्रयास में फैक्ट्री संचालक दीपक साहू भी घायल हो गए। बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल भेजा गया, वहीं डॉक्टर मनन गोगिया ने मौके पर पहुंचकर दीपक साहू का प्राथमिक उपचार किया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री को जलता देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोग उन्हें संभालते नजर आए। फैक्ट्री परिसर में सिलेंडर और जनरेटर के लिए डीजल भी रखा हुआ था। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए इन्हें बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 28 लाख रुपए नगद बचाए आग तेजी से फैलने के दौरान घर में रखी 28 लाख रुपए की नगद राशि को परिजनों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि घर का अन्य सामान आग की चपेट में आ गया। खेतों तक पहुंची आग फैक्ट्री के पास स्थित खेतों में भी आग की चिंगारी गिरने से फसल जल गई। आग फैलने के दौरान लोग पहले अपनी जान बचाने में लगे रहे, इसके बाद आग बुझाने में जुट गए। प्रशासन और जनप्रतिनिधि पहुंचे मौके पर घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात नायब तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं भाजपा नेता अरविंद राजपूत, डॉक्टर मनन गोगिया सहित कई समाजसेवी भी मौके पर पहुंचकर मदद में जुटे रहे। आग लगने का कारण अज्ञात फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इस भीषण आगजनी में करीब 50 लाख रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

शिक्षकों को मंत्री की सलाह, धरना नहीं सुप्रीम कोर्ट जाएं:सीएम अनुरोध यात्रा से पहले सरकार में अलग-अलग सुर, SC के फैसले पर टिकी नजर

शिक्षकों को मंत्री की सलाह, धरना नहीं सुप्रीम कोर्ट जाएं:सीएम अनुरोध यात्रा से पहले सरकार में अलग-अलग सुर, SC के फैसले पर टिकी नजर

18 अप्रैल को प्रस्तावित शिक्षकों की “मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा” से पहले प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों के अलग-अलग बयान सामने आने से मामला और गरमा गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में लगी पुनर्विचार याचिका के फैसले का इंतजार कर रही है, इसके बाद फैसला लिया जाएगा। किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन से इस फैसले में बदलाव संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एक दिन धरना दें या 100 दिन तक आंदोलन करें, इससे कुछ नहीं होने वाला। अगर उन्हें राहत चाहिए तो उन्हें सीधे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए। सरकार कोर्ट के आदेश के खिलाफ जाकर अवमानना (कंटेम्प्ट) में नहीं फंसना चाहती। सिंह ने यह भी कहा कि विधि विभाग से परामर्श लिया जा चुका है और सरकार अपनी सीमाओं के भीतर रहकर ही निर्णय ले सकती है। उन्होंने शिक्षक संगठनों से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा धरना-प्रदर्शन में खर्च करने के बजाय पुनर्विचार याचिका के माध्यम से न्यायालय में प्रयास करें। वहीं दूसरी ओर, शाजापुर में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बयान अपेक्षाकृत अलग नजर आया। उन्होंने कहा कि पात्रता परीक्षा को लेकर स्थिति क्लियर करने की जरूरत है। इसको लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से प्रदेश के सभी शिक्षक प्रभावित नहीं हैं, बल्कि केवल 2005 के पहले नियुक्त लगभग 70 हजार शिक्षक ही इसके दायरे में आते हैं। इसमें जनजाति कार्य विभाग के शिक्षक भी शामिल हैं। परमार ने स्पष्ट किया कि पात्रता परीक्षा (टेट) को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों ने यह परीक्षा दी है, इसलिए उन पर यह नियम लागू नहीं होता। उन्होंने कहा कि यह मामला पश्चिम बंगाल के केस के आधार पर बना है। पश्चिम बंगाल के लोग सुप्रीम कोर्ट गए हैं उस पर पुनर्विचार हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार इस मामले में सीधे तौर पर हस्तक्षेप नहीं कर सकती और फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

पहले किया प्रेम विवाह, फिर दूसरी शादी, अब होगी FIR:इंदौर जिला कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए पति के तलाक का केस किया खारिज

पहले किया प्रेम विवाह, फिर दूसरी शादी, अब होगी FIR:इंदौर जिला कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए पति के तलाक का केस किया खारिज

इंदौर जिला कोर्ट ने एक पति द्वारा पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने के मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले प्रेम विवाह किया, लेकिन बाद में पारिवारिक सहमति से दूसरी शादी कर ली। जब पहली पत्नी को इसकी जानकारी मिली तो उसने आपत्ति दर्ज कराई। इसी दौरान पति ने तलाक का केस लगाया, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। हाईकोर्ट अधिवक्ता पवन राय के अनुसार, नंदानगर निवासी नितिन एक व्यापारी है। उसने अप्रैल 2016 में रीना नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद कुछ वर्षों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन दंपती को संतान नहीं हुई। वर्ष 2018 के बाद नितिन, रीना से अलग रहने लगा। 2021 में कर ली दूसरी शादी इसी बीच वर्ष 2021 में नितिन ने सोनम से दूसरी शादी कर ली। सोनम को नितिन की पहली शादी की जानकारी थी, इसके बावजूद पारिवारिक सहमति से दोनों का विवाह हुआ। जब रीना को इसकी जानकारी मिली तो उसने आपत्ति जताई। इस दौरान नितिन ने कोर्ट में तलाक के लिए आवेदन दिया, जिसकी सूचना नोटिस के माध्यम से रीना को मिली। बाद में रीना ने अधिवक्ता पवन राय के माध्यम से कोर्ट में जवाब पेश करते हुए कहा कि उसे बिना तलाक दिए ही नितिन ने दूसरी शादी की है। साथ ही यह भी बताया गया कि नितिन का एक बच्चा भी है, जबकि नितिन ने कोर्ट में दूसरी शादी से इंकार किया। कोर्ट के सामने साक्ष्य पेश किए रीना की ओर से वकीलों ने नितिन और सोनम की शादी के फोटो, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र तथा अस्पताल व नगर निगम से संबंधित दस्तावेज जुटाकर कोर्ट में पेश किए। इन सबूतों के आधार पर यह साबित किया गया कि नितिन और सोनम ने जानकारी होने के बावजूद विवाह किया और रीना के साथ धोखाधड़ी की। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने रीना के पक्ष में प्रस्तुत साक्ष्यों को सही मानते हुए नितिन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 494 के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मामला अब न्यायालय में विचाराधीन है। क्या है धारा 494 आईपीसी भारतीय दंड संहिता की धारा 494 के तहत, यदि कोई व्यक्ति अपने जीवनसाथी के जीवित रहते और पहला विवाह वैध होने के बावजूद दूसरा विवाह करता है, तो इसे द्विविवाह (बिगैमी) माना जाता है। यह अपराध जमानती है और इसमें अधिकतम 7 वर्ष तक का कारावास और जुर्माने का प्रावधान है।

खंडवा में ट्रेन से एलपीजी गैस लीकेज, एक वैगन आइसोलेट:पनवेल से जबलपुर जा रही थी ट्रेन; पीथमपुर से बुलाए एक्सपर्ट

खंडवा में ट्रेन से एलपीजी गैस लीकेज, एक वैगन आइसोलेट:पनवेल से जबलपुर जा रही थी ट्रेन; पीथमपुर से बुलाए एक्सपर्ट

मध्यप्रदेश के खंडवा में रविवार देर रात एक होने से हादसा टल गया। खंडवा रेलवे स्टेशन के आउटर पर एक मालगाड़ी ट्रेन से एलपीजी गैस लीकेज हो गई हैं। देखिए तस्वीरें…

ग्वालियर में टीआई ने किया महिला से रेप:बुटीक संचालक महिला से फेसबुक पर दोस्ती, प्यार फिर किया दुष्कर्म, खुद को बताया था कुंआरा

ग्वालियर में टीआई ने किया महिला से रेप:बुटीक संचालक महिला से फेसबुक पर दोस्ती, प्यार फिर किया दुष्कर्म, खुद को बताया था कुंआरा

ग्वालियर में एक इंस्पेक्टर (टीआई, पीटीएस तिघरा) के खिलाफ झांसी रोड थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत 38 वर्षीय विधवा महिला ने दर्ज कराई है। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने फेसबुक के जरिए महिला से दोस्ती की, खुद को अविवाहित बताया और शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए, जबकि वह पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुरम इलाके का है। महिला शहर की एक पॉश कॉलोनी में बुटीक संचालित करती है। उसके पति का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है और उसका एक बच्चा भी है। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उसकी पहचान टीआई रूपेश शर्मा से हुई। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने अपनी शादी छिपाकर महिला को भरोसे में लिया और उससे शादी करने का वादा किया। महिला के अनुसार, इसी दौरान इंस्पेक्टर उसके घर आया और शादी के नाम पर उसके साथ संबंध बनाए। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर उसे शांत किया। बाद में जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो इंस्पेक्टर टालमटोल करने लगा। संदेह होने पर महिला ने जानकारी जुटाई, जिसमें पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। सच्चाई सामने आने के बाद महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया। इसके बाद महिला ने झांसी रोड थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। जांच के बाद रविवार देर रात करीब 12 बजे आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

दो बाइक की टक्कर, तीन घायल:एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता, दो युवक सर्राठे मलाजखंड की ओर से बालाघाट आ रहे थे

दो बाइक की टक्कर, तीन घायल:एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता, दो युवक सर्राठे मलाजखंड की ओर से बालाघाट आ रहे थे

बालाघाट के बैहर रोड पर रविवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टेकाड़ी और पिपरटोला के बीच हुए इस हादसे में तीन युवक बुरी तरह घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल रेफर करना पड़ा। हादसे में घायल प्रकाश कुसरे बिरसा क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं और छुट्टी मनाकर वापस अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार संजय कावरे और राकेश सर्राठे मलाजखंड की ओर से बालाघाट आ रहे थे। बताया जा रहा है कि मलाजखंड की तरफ से आ रहे दोनों युवक नशे की हालत में थे, जिसके कारण बाइक पर से नियंत्रण खो गया और यह हादसा हो गया। अस्पताल में इलाज जारी फिलहाल प्रकाश की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं, जबकि संजय और राकेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल चौकी पुलिस ने डॉक्टरों की सूचना पर घायलों के परिवार वालों को खबर दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक दोनों अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है

ग्वालियर पुलिस के हाथ लगा हत्या के प्रयास का आरोपी:मुखबिरी के शक में चलाई थीं गोलियां, खतरे में पड़ गई महिलाओं-बच्चों की जान

ग्वालियर पुलिस के हाथ लगा हत्या के प्रयास का आरोपी:मुखबिरी के शक में चलाई थीं गोलियां, खतरे में पड़ गई महिलाओं-बच्चों की जान

ग्वालियर के हजीरा थाना पुलिस के हाथ हत्या के प्रयास का आरोपी लगा है। बीते सप्ताह मुखबिरी के शक में एक बदमाश ने खुलेआम ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं, जिससे वहां मौजूद कई महिलाओं और बच्चों की जान पर खतरा पैदा हो गया था। फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया था। घटना हजीरा के चंदनपुरा इलाके की है। पुलिस तभी से हमलावर विजय पंडित की तलाश कर रही थी। एसएसपी ग्वालियर की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हजीरा इलाके में देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी महाराजपुरा नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि खुलेआम फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम था। मुखबिरी के शक में चलाई थीं गोलियां हजीरा थाना क्षेत्र के चंदनपुरा में कुछ दिन पहले विजय पंडित ने मामूली विवाद के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर आशीष पिता अशोक सिंह चौहान पर राइफल से फायरिंग की थी। आरोपी को शक था कि आशीष उसकी पुलिस से मुखबिरी करता है। गोलीबारी के दौरान वहां कई महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। तभी से हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर उसकी तलाश में जुटे हुए थे। रविवार को उसके आने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। एसएसपी ने घोषित किया था इनाम आरोपी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह राइफल लेकर फरियादी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करता नजर आया था। इस मामले में विजय पंडित के साथ श्यामू पंडित और पप्पू शर्मा के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा विजय पंडित पर एक युवक के अपहरण और जान से मारने की धमकी का मामला भी दर्ज है। इसके बाद एसएसपी धर्मवीर सिंह ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

मोबाइल चोरी के आरोप से आहत वृद्धा ने जहर खाया:छतरपुर में गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश; बाद में पेड़ पर मिला मोबाइल

मोबाइल चोरी के आरोप से आहत वृद्धा ने जहर खाया:छतरपुर में गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश; बाद में पेड़ पर मिला मोबाइल

छतरपुर जिले के बारीगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को मोबाइल चोरी के आरोप से आहत एक 65 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। महिला की पहचान संपत अहिरवार (65), निवासी बारीगढ़ के रूप में हुई। घटना के बाद परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप- गाली-गलौज, मारपीट की कोशिश हुई परिजनों के अनुसार, घटना के समय महिला का पति खेत पर काम करने गया था। इसी दौरान गांव के ही एक दंपती घर पहुंचे और मोबाइल चोरी का आरोप लगाने लगे। आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की कोशिश भी की। बताया गया कि आरोप लगाने वालों ने घर का सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया और मोबाइल की तलाश में कपड़े, बिस्तर और अनाज तक बिखेर दिया। महिला ने खुद को निर्दोष बताते हुए मंदिर में कसम खाने तक की बात कही, लेकिन आरोप लगाने वाले नहीं माने। बाद में मोबाइल घर के पास एक पेड़ की खोह में मिला, जहां महिला आम तोड़ने गई थी और वहीं उसे रख दिया था। मोबाइल मिलने के बावजूद हुए अपमान और मानसिक दबाव से आहत होकर महिला ने जहर खा लिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। स्वस्थ्य होने परल महिला के बयान लेंगे : थाना प्रभारी जुझारनागर थाना प्रभारी राजकुमार यादव के अनुसार, अस्पताल से सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला के स्वस्थ होने पर उसके बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।