Thursday, 22 Oct 2026 | 10:47 AM

Trending :

कूड़े में न फेंकें लौकी के बीज! दिल की बीमारी से लेकर बढ़ते वजन तक में है रामबाण, स्किन के लिए भी फायदेमंद

ask search icon

Last Updated:

Lauki Ke Beej Ke Fayde: अक्सर हम लौकी की सब्जी तो बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन उसके बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, लौकी के ये छोटे से दिखने वाले बीज असल में प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस हैं. दिल की सेहत सुधारने से लेकर वजन घटाने और चमकती त्वचा पाने तक, इन बीजों के फायदे आपको हैरान कर देंगे. आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद इकबाल से जानिए कैसे कूड़े में फेंके जाने वाले ये बीज आपकी डाइट का सबसे हेल्दी हिस्सा बन सकते हैं और इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है.

अक्सर हम लौकी काटते वक्त उसके बीज सीधे कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन ये छोटी-छोटी चीजें सेहत का बड़ा खजाना हैं. आपको शायद पता न हो, लौकी के बीजों में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही कारण है कि ये पाचन से लेकर दिल की सेहत तक कई फायदे देते हैं. अगर आप रोजमर्रा की डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके इन बीजों को शामिल कर लें, तो शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल सकते हैं.

पाचन की समस्या

आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद इकबाल के मुताबिक, पाचन की समस्या आजकल आम हो गई है, लेकिन लौकी के बीज इसमें काफी राहत दिला सकते हैं. इनमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी दिक्कतों को दूर करता है. अगर सुबह खाली पेट या दिन में हल्के स्नैक के तौर पर इनका सेवन किया जाए, तो पेट हल्का महसूस होता है. साथ ही ये आंतों को भी स्वस्थ रखते हैं, जिससे खाना अच्छे से पचता है.

इम्युनिटी

इम्युनिटी यानी शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाने में भी लौकी के बीज काफी मददगार होते हैं. इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. अक्सर मौसम बदलते ही लोगों को सर्दी-खांसी या कमजोरी महसूस होने लगती है, ऐसे में ये बीज शरीर को एक्स्ट्रा सपोर्ट देते हैं. नियमित रूप से इनका सेवन करने से छोटी-मोटी मौसमी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिल को स्वस्थ

दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी लौकी के बीज बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं. इससे हार्ट पर दबाव कम पड़ता है और दिल सही तरीके से काम करता है. जो लोग हाई बीपी या दिल से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं, उनके लिए ये बीज एक आसान और प्रभावी घरेलू उपाय बन सकते हैं.

वजन कम

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो लौकी के बीज आपके बड़े काम आ सकते हैं. इन्हें हल्का भूनकर खाने से पेट देर तक भरा महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. इससे ओवरईटिंग की आदत कम होती है और वजन धीरे-धीरे कंट्रोल में आने लगता है. सबसे अच्छी बात यह है कि ये एक हेल्दी स्नैक हैं, जो जंक फूड खाने की क्रेविंग को भी कम करते हैं.

स्किन के लिए

सुंदरता के मामले में भी लौकी के बीज पीछे नहीं हैं. इनका पेस्ट बनाकर फेस पैक की तरह इस्तेमाल करने से त्वचा में कुदरती निखार आता है. इसके लिए लौकी के बीजों को धोकर धूप में सुखा लें और फिर पीसकर बारीक पाउडर बना लें. इसमें थोड़ा सा गुलाब जल या दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं. अगर स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. यह केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचने का एक बेहतरीन नेचुरल तरीका है.

बालों को मजबूत

बालों को मजबूत बनाने के लिए भी लौकी के बीज काफी असरदार होते हैं. इनके तेल से सिर की मालिश करने पर बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और हेयर फॉल कम होता है. आजकल बाल झड़ना एक बड़ी समस्या बन गई है, ऐसे में यह घरेलू उपाय बालों को पोषण देने और उन्हें घना बनाने में काफी मदद कर सकता है. अगर आप नेचुरल तरीके से बालों की देखभाल करना चाहते हैं, तो इन्हें जरूर आजमाएं.

बीजों को इस्तेमाल

लौकी के बीजों को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. आप इन्हें सुखाकर हल्का भून लें और सेंधा नमक के साथ स्नैक की तरह खा सकते हैं. चाहें तो इनका पाउडर बनाकर सूप या सलाद में भी मिला सकते हैं. हालांकि ध्यान रखें कि इनकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए सर्दी या बुखार के समय इनका सेवन थोड़ा कम करें. सही मात्रा में इस्तेमाल करने पर ये आपकी सेहत के लिए बहुत गुणकारी साबित होंगे.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
घर में आग लगी, बुजुर्ग महिला को बचाया:सिंगरौली में पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर पाया काबू

April 14, 2026/
6:54 pm

सिंगरौली के सरई नगर परिषद के नौडिया गांव (वार्ड नंबर 12) में भैया लाल जायसवाल के घर में अचानक आग...

Gurugram Manesar IMT Protest violence

April 14, 2026/
5:00 am

मैसेज 1- ‘मैनेजर रामबीर को मारना है।’ . मैसेज 2- ‘आगे पुलिस वाले हैं, पीछे से आओ और आग लगा...

World News Updates; Trump Pakistan China

February 24, 2026/
9:52 am

30 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी सेना ने सोमवार को कैरेबियन सागर में ड्रग-तस्करों की नावों पर हवाई हमला किया।...

पंजाबी सिंगर जस्सी बोले- मैं कब्रों पर जाकर नहीं गाता:₹35 लाख का ऑफर ठुकराया; डेरे चिट्‌टे से भी खतरनाक, माइंडवॉश करते हैं

March 11, 2026/
5:00 am

‘दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी’ फेम पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने कहा कि वह कब्रों पर जाकर नहीं गाते,...

authorimg

April 12, 2026/
8:15 am

Hidden Dangers of Stress: एक जमाने में लोगों के पास सुविधाओं का अभाव था, लेकिन जिंदगी खुशहाल थी और तनाव...

Imran Khan Jail Medical Treatment Plea

August 14, 2026/
12:02 am

इस्लामाबाद31 मिनट पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात और...

अफगानिस्तान पर फॉलोऑन का खतरा:भारत ने 113 रन पर 5 विकेट लिए, अफगानिस्तान 451 रन पीछे; सुथार को 3 विकेट

June 8, 2026/
4:30 am

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्ट का दूसरा दिन भारत के नाम रहा। न्यू चंडीगढ़ में...

नॉर्वे PM बोले-जेलेंस्की का विमान ड्रोन हमले से बाल-बाल बचा:मोल्दोवा से उड़ान भरते वक्त घटना; अंतिम संस्कार में शामिल होने ओस्लो जा रहे थे

September 10, 2026/
7:30 am

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का विमान मंगलवार को मोल्दोवा से उड़ान भरते समय ड्रोन की चपेट में आने से...

G7 समिट के बीच कई खालिस्तान समर्थक अरेस्ट:फ्रांस में PM मोदी के काफिले को रोकने की साजिश रच रहे थे, SFJ से जुड़े

June 17, 2026/
6:12 pm

फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन के बीच पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस (SFJ) से जुड़े कई खालिस्तान समर्थकों...

राजनीति

कूड़े में न फेंकें लौकी के बीज! दिल की बीमारी से लेकर बढ़ते वजन तक में है रामबाण, स्किन के लिए भी फायदेमंद

ask search icon

Last Updated:

Lauki Ke Beej Ke Fayde: अक्सर हम लौकी की सब्जी तो बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन उसके बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, लौकी के ये छोटे से दिखने वाले बीज असल में प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस हैं. दिल की सेहत सुधारने से लेकर वजन घटाने और चमकती त्वचा पाने तक, इन बीजों के फायदे आपको हैरान कर देंगे. आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद इकबाल से जानिए कैसे कूड़े में फेंके जाने वाले ये बीज आपकी डाइट का सबसे हेल्दी हिस्सा बन सकते हैं और इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है.

अक्सर हम लौकी काटते वक्त उसके बीज सीधे कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन ये छोटी-छोटी चीजें सेहत का बड़ा खजाना हैं. आपको शायद पता न हो, लौकी के बीजों में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही कारण है कि ये पाचन से लेकर दिल की सेहत तक कई फायदे देते हैं. अगर आप रोजमर्रा की डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके इन बीजों को शामिल कर लें, तो शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल सकते हैं.

पाचन की समस्या

आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद इकबाल के मुताबिक, पाचन की समस्या आजकल आम हो गई है, लेकिन लौकी के बीज इसमें काफी राहत दिला सकते हैं. इनमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी दिक्कतों को दूर करता है. अगर सुबह खाली पेट या दिन में हल्के स्नैक के तौर पर इनका सेवन किया जाए, तो पेट हल्का महसूस होता है. साथ ही ये आंतों को भी स्वस्थ रखते हैं, जिससे खाना अच्छे से पचता है.

इम्युनिटी

इम्युनिटी यानी शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाने में भी लौकी के बीज काफी मददगार होते हैं. इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. अक्सर मौसम बदलते ही लोगों को सर्दी-खांसी या कमजोरी महसूस होने लगती है, ऐसे में ये बीज शरीर को एक्स्ट्रा सपोर्ट देते हैं. नियमित रूप से इनका सेवन करने से छोटी-मोटी मौसमी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिल को स्वस्थ

दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी लौकी के बीज बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं. इससे हार्ट पर दबाव कम पड़ता है और दिल सही तरीके से काम करता है. जो लोग हाई बीपी या दिल से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं, उनके लिए ये बीज एक आसान और प्रभावी घरेलू उपाय बन सकते हैं.

वजन कम

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो लौकी के बीज आपके बड़े काम आ सकते हैं. इन्हें हल्का भूनकर खाने से पेट देर तक भरा महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. इससे ओवरईटिंग की आदत कम होती है और वजन धीरे-धीरे कंट्रोल में आने लगता है. सबसे अच्छी बात यह है कि ये एक हेल्दी स्नैक हैं, जो जंक फूड खाने की क्रेविंग को भी कम करते हैं.

स्किन के लिए

सुंदरता के मामले में भी लौकी के बीज पीछे नहीं हैं. इनका पेस्ट बनाकर फेस पैक की तरह इस्तेमाल करने से त्वचा में कुदरती निखार आता है. इसके लिए लौकी के बीजों को धोकर धूप में सुखा लें और फिर पीसकर बारीक पाउडर बना लें. इसमें थोड़ा सा गुलाब जल या दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं. अगर स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. यह केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचने का एक बेहतरीन नेचुरल तरीका है.

बालों को मजबूत

बालों को मजबूत बनाने के लिए भी लौकी के बीज काफी असरदार होते हैं. इनके तेल से सिर की मालिश करने पर बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और हेयर फॉल कम होता है. आजकल बाल झड़ना एक बड़ी समस्या बन गई है, ऐसे में यह घरेलू उपाय बालों को पोषण देने और उन्हें घना बनाने में काफी मदद कर सकता है. अगर आप नेचुरल तरीके से बालों की देखभाल करना चाहते हैं, तो इन्हें जरूर आजमाएं.

बीजों को इस्तेमाल

लौकी के बीजों को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. आप इन्हें सुखाकर हल्का भून लें और सेंधा नमक के साथ स्नैक की तरह खा सकते हैं. चाहें तो इनका पाउडर बनाकर सूप या सलाद में भी मिला सकते हैं. हालांकि ध्यान रखें कि इनकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए सर्दी या बुखार के समय इनका सेवन थोड़ा कम करें. सही मात्रा में इस्तेमाल करने पर ये आपकी सेहत के लिए बहुत गुणकारी साबित होंगे.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket