Friday, 07 Aug 2026 | 02:08 AM

Trending :

लोन न चुकाने पर मोबाइल-लैपटॉप लॉक नहीं कर सकेंगे बैंक:RBI ने रिकवरी के नियमों में बदलाव किया, 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे लोन न चुकाने पर मोबाइल-लैपटॉप लॉक नहीं कर सकेंगे बैंक:RBI ने रिकवरी के सख्त नियमों में बदलाव किया, 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे ट्रम्प की सख्ती से भारतीय छात्रों का अमेरिका जाना कम:65 साल में पहली बार अप्रवासियों की संख्या घटी; पाकिस्तान-बांग्लादेश के छात्रों को ज्यादा वीजा ट्रम्प की सख्ती से भारतीय छात्रों का अमेरिका जाना कम:65 साल में पहली बार अप्रवासियों की संख्या घटी; पाकिस्तान-बांग्लादेश के छात्रों को ज्यादा वीजा हर महीने ₹610 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 लाख:SBI की 'हर घर लखपति' स्कीम में 7.05% तक का ब्याज, जानें इससे जुड़ी खास बातें हर महीने ₹610 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 लाख:SBI की 'हर घर लखपति' स्कीम में 7.05% तक का ब्याज, जानें इससे जुड़ी खास बातें
EXCLUSIVE

Sonam Raghuvanshi Murder Case | Brother Govind Denies Accusations; Indore News

सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा- मुझे ऐसा लगता है कि अब सुसाइड कर लेना चाहिए।

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वो मंगलवार शाम को जेल से रिहा हो गई। उसकी रिहाई को लेकर राजा के परिवार ने सोनम के परिजन पर उससे मिले होने का आरोप लगाए थे।

.

इन आरोपों पर सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा- सोनम को जमानत दिलाने में मेरी कोई भूमिका नहीं है। मुझे सोनम से कोई मतलब नहीं है।

गोविंद ने कहा- अगर मैं कुछ कहूंगा तो क्या आप मेरी बातों पर विश्वास करेंगे? हमारे पिताजी शिलॉन्ग से निकल चुके हैं और इंदौर आ रहे हैं। कोर्ट ने कहा था कि सोनम की रिहाई के वक्त घर का कोई सदस्य मौजूद होना चाहिए। जिस दिन जमानत मिली, उसी दिन फोन आया था तो जाना पड़ा।

गोविंद रघुवंशी ने कहा- हमारा परिवार बिखर गया है। हम सब तरफ से अकेले हो गए हैं। मैं फाइटिंग कर-करके जीने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन वो पॉसिबल नहीं दिख रहा है। मुझे किसी से मतलब नहीं है। मेरा पेशेंस खत्म हो रहा है धीरे-धीरे।

मुझे सोनम के किए का कोई आइडिया नहीं

गोविंद ने कहा- आज भी सरकारी वकील ही सोनम के केस को देख रहे हैं। हमने किसी प्राइवेट वकील से संपर्क नहीं किया। मुझे सौ-दो सौ प्राइवेट वकीलों के कॉल आए। बोल रहे हैं कि हम आपके लिए फ्री में केस लड़ लेंगे। लेकिन मैंने आज तक इंटरेस्ट ही नहीं लिया कि कोई प्राइवेट वकील इसमें इन्वॉल्व हो।

मुझे सोनम के किए का कभी भी कोई आइडिया नहीं रहा है। पुलिस प्रोसेस में क्या-क्या हुआ, मैंने इसमें आज तक कोई इंटरेस्ट नहीं लिया। मैं ऑलरेडी व्यापार से, परिवार से परेशान हूं। मार्केट में भी नहीं निकल पाता हूं। कहां नया इंटरेस्ट लूं कि क्या चल रहा है?

गोविंद रघुवंशी ने कहा- मुझे सोनम से कोई मतलब नहीं है।

लगता है कि सुसाइड कर लेना चाहिए

गोविंद ने कहा- आप सोशल मीडिया उठाकर देख लीजिए। यूट्यूब चैनल देख लीजिए, सब जगह मुझे गालियां पड़ रही हैं। मुझे ऐसा लगता है कि अब सुसाइड कर लेना चाहिए।

मुझे सोनम से मिलने में कोई इंटरेस्ट नहीं है। मैं व्यापार करना चाहता हूं। मेरा बिजनेस बहुत अच्छा चल रहा था, जो बंद हो गया। मैं उसके लिए परेशान हूं। मेरी वाइफ है, दो बच्चे हैं, उन्हें भी देखना है। मैं ऑलरेडी घाटे में हूं, कर्ज में डूबा हूं।

आज भी राजा के परिवार के साथ खड़ा हूं

गोविंद ने कहा- मैं आज भी राजा के परिवार के साथ खड़ा हूं, लेकिन वो मेरे ऊपर आरोप लगाते जा रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप कंटिन्यू रहे तो मेरे लिए पॉसिबल नहीं है कि मैं उनके साथ खड़ा रहूं।

मैंने विपिन जी से सोनम को लेकर बोल दिया था कि साहब मैं इसलिए जा रहा हूं, क्योंकि मेरी कुछ बैंकिंग प्रोसेस है।

राजा की मां से लिपट कर रोए थे गोविंद

सोनम की गिरफ्तारी के बाद गोविंद रघुवंशी राजा के घर भी पहुंचे थे। वे राजा की मां उमा रघुवंशी के गले लगकर रोए थे। कहा था कि सोनम ने गलती की है, उसे सजा-ए-मौत मिलनी चाहिए।

गोविंद ने कहा था- राजा के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए।

राजा की मां और भाई ने लगाए थे आरोप

दरअसल, राजा की मां उमा रघुवंशी ने बुधवार को कहा था- मेरे बच्चे की हत्या करके उसे जमानत कैसे मिल सकती है? सोनम के परिवार वालों ने अंदर ही अंदर कुछ खेल किया है।

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने भी आरोप लगाया था कि सोनम के परिवार, खासकर उसके भाई गोविंद का उसे पूरा समर्थन है। यदि सोनम वापस जेल जाती है तो गोविंद इसका बदला ले सकता है।

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

जेल से छूटकर भी इंदौर नहीं आ पाएगी सोनम रघुवंशी

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ आया है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान पति राजा के मर्डर की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तारी के करीब 320 दिन बाद जमानत मिल गई है। हालांकि, अदालत ने शर्त रखी है कि ट्रायल के दौरान सोनम को शिलॉन्ग में ही रहना होगा। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 77,000 के स्तर पर आया:निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट, ये 24,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा

May 5, 2026/
9:21 am

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी 5 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब...

एअर इंडिया ने इंटरनेशनल उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज घटाया:नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के टिकट ₹7,617 तक सस्ते होंगे; घरेलू उड़ानों में बदलाव नहीं

July 2, 2026/
8:59 pm

टाटा ग्रुप की विमानन कंपनी एअर इंडिया ने नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और UK जाने वाली अपनी उड़ानों पर फ्यूल...

'वो मुझे बार-बार किस करता रहा':मुन्नाभाई MBBS में दिखीं एक्ट्रेस प्रिया बापट ने अनुभव शेयर किया, बोलीं- किसिंग सीन में अनकंफर्टेबल हुई थी

June 6, 2026/
3:11 pm

एक्ट्रेस प्रिया बापट ने हाल ही में बताया कि अपनी शुरुआती फिल्मों में से एक की शूटिंग के दौरान किसिंग...

ENG vs NZ Live Score: Follow latest updates from Day 2 of the 2nd Test. (AP Photo)

June 18, 2026/
6:36 pm

आखरी अपडेट:18 जून, 2026, 18:36 IST कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार से राजद और वाम दलों के कुछ विधायकों...

हरमनप्रीत 200 टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी:भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबला आज; दोनों के बीच वनडे वर्ल्डकप फाइनल भी हुआ था

June 21, 2026/
4:30 am

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा नजरें भारत और साउथ अफ्रीका के मुकाबले पर...

RBSE 12th Result 2026 Date Live: Scorecards soon at rajeduboard.rajasthan.gov.in.

March 30, 2026/
12:28 pm

आखरी अपडेट:मार्च 30, 2026, 12:28 IST तमिलनाडु चुनाव 2026: गौंडर्स, थेवर, वन्नियार और दलित जैसे प्रमुख जाति समूह अभी भी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Sonam Raghuvanshi Murder Case | Brother Govind Denies Accusations; Indore News

Sonam Raghuvanshi Murder Case | Brother Govind Denies Accusations; Indore News

सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा- मुझे ऐसा लगता है कि अब सुसाइड कर लेना चाहिए।

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वो मंगलवार शाम को जेल से रिहा हो गई। उसकी रिहाई को लेकर राजा के परिवार ने सोनम के परिजन पर उससे मिले होने का आरोप लगाए थे।

.

इन आरोपों पर सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा- सोनम को जमानत दिलाने में मेरी कोई भूमिका नहीं है। मुझे सोनम से कोई मतलब नहीं है।

गोविंद ने कहा- अगर मैं कुछ कहूंगा तो क्या आप मेरी बातों पर विश्वास करेंगे? हमारे पिताजी शिलॉन्ग से निकल चुके हैं और इंदौर आ रहे हैं। कोर्ट ने कहा था कि सोनम की रिहाई के वक्त घर का कोई सदस्य मौजूद होना चाहिए। जिस दिन जमानत मिली, उसी दिन फोन आया था तो जाना पड़ा।

गोविंद रघुवंशी ने कहा- हमारा परिवार बिखर गया है। हम सब तरफ से अकेले हो गए हैं। मैं फाइटिंग कर-करके जीने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन वो पॉसिबल नहीं दिख रहा है। मुझे किसी से मतलब नहीं है। मेरा पेशेंस खत्म हो रहा है धीरे-धीरे।

मुझे सोनम के किए का कोई आइडिया नहीं

गोविंद ने कहा- आज भी सरकारी वकील ही सोनम के केस को देख रहे हैं। हमने किसी प्राइवेट वकील से संपर्क नहीं किया। मुझे सौ-दो सौ प्राइवेट वकीलों के कॉल आए। बोल रहे हैं कि हम आपके लिए फ्री में केस लड़ लेंगे। लेकिन मैंने आज तक इंटरेस्ट ही नहीं लिया कि कोई प्राइवेट वकील इसमें इन्वॉल्व हो।

मुझे सोनम के किए का कभी भी कोई आइडिया नहीं रहा है। पुलिस प्रोसेस में क्या-क्या हुआ, मैंने इसमें आज तक कोई इंटरेस्ट नहीं लिया। मैं ऑलरेडी व्यापार से, परिवार से परेशान हूं। मार्केट में भी नहीं निकल पाता हूं। कहां नया इंटरेस्ट लूं कि क्या चल रहा है?

गोविंद रघुवंशी ने कहा- मुझे सोनम से कोई मतलब नहीं है।

लगता है कि सुसाइड कर लेना चाहिए

गोविंद ने कहा- आप सोशल मीडिया उठाकर देख लीजिए। यूट्यूब चैनल देख लीजिए, सब जगह मुझे गालियां पड़ रही हैं। मुझे ऐसा लगता है कि अब सुसाइड कर लेना चाहिए।

मुझे सोनम से मिलने में कोई इंटरेस्ट नहीं है। मैं व्यापार करना चाहता हूं। मेरा बिजनेस बहुत अच्छा चल रहा था, जो बंद हो गया। मैं उसके लिए परेशान हूं। मेरी वाइफ है, दो बच्चे हैं, उन्हें भी देखना है। मैं ऑलरेडी घाटे में हूं, कर्ज में डूबा हूं।

आज भी राजा के परिवार के साथ खड़ा हूं

गोविंद ने कहा- मैं आज भी राजा के परिवार के साथ खड़ा हूं, लेकिन वो मेरे ऊपर आरोप लगाते जा रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप कंटिन्यू रहे तो मेरे लिए पॉसिबल नहीं है कि मैं उनके साथ खड़ा रहूं।

मैंने विपिन जी से सोनम को लेकर बोल दिया था कि साहब मैं इसलिए जा रहा हूं, क्योंकि मेरी कुछ बैंकिंग प्रोसेस है।

राजा की मां से लिपट कर रोए थे गोविंद

सोनम की गिरफ्तारी के बाद गोविंद रघुवंशी राजा के घर भी पहुंचे थे। वे राजा की मां उमा रघुवंशी के गले लगकर रोए थे। कहा था कि सोनम ने गलती की है, उसे सजा-ए-मौत मिलनी चाहिए।

गोविंद ने कहा था- राजा के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए।

गोविंद ने कहा था- राजा के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए।

राजा की मां और भाई ने लगाए थे आरोप

दरअसल, राजा की मां उमा रघुवंशी ने बुधवार को कहा था- मेरे बच्चे की हत्या करके उसे जमानत कैसे मिल सकती है? सोनम के परिवार वालों ने अंदर ही अंदर कुछ खेल किया है।

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने भी आरोप लगाया था कि सोनम के परिवार, खासकर उसके भाई गोविंद का उसे पूरा समर्थन है। यदि सोनम वापस जेल जाती है तो गोविंद इसका बदला ले सकता है।

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

जेल से छूटकर भी इंदौर नहीं आ पाएगी सोनम रघुवंशी

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ आया है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान पति राजा के मर्डर की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तारी के करीब 320 दिन बाद जमानत मिल गई है। हालांकि, अदालत ने शर्त रखी है कि ट्रायल के दौरान सोनम को शिलॉन्ग में ही रहना होगा। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket