Saturday, 19 Sep 2026 | 10:49 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Punjab Chandigarh Top News; wife murder | AAP MLA Clashes with Gangster | CM Mann

.

पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर बंगाल चुनाव रिजल्ट से जुड़ी रही। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने कहा कि अब पंजाब में तख्तापलट होगा। वहीं CM मान ने जवाब देते हुए इसे शेखचिल्ली के सपने बताया।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. बंगाल चुनाव रिजल्ट का पंजाब पर क्या असर, बिट्‌टू बोले- अब तख्तापलट होगा

बंगाल में BJP की एकतरफा बढ़त दिख रही है। जिसके बाद पंजाब में BJP ने जश्न मनाया। वहीं अब अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि बंगाल में भाजपा की जीत का पंजाब चुनाव-2027 में क्या असर पड़ेगा। बंगाल जीत से उत्साहित केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्‌टू ने तो यहां तक कह दिया कि अब पंजाब में तख्तापलट की बारी है। इस पर CM भगवंत मान ने कहा कि ये शेखचिल्ली के सपने हैं।

वहीं बंगाल चुनाव को लेकर पॉलिटिकल एक्सपर्ट मान रहे हैं कि अगर BJP बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढहाने में कामयाब रही तो अगली बारी पंजाब की होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि जैसे बंगाल में भाजपा कभी सरकार नहीं बना सकी, उसी तरह पंजाब में अकेले दम पर सत्ता पाना भी भाजपा के लिए किसी सपने से कम नहीं।

जालंधर की DAV यूनिवर्सिटी के पूर्व डीन प्रो. डॉ. केके रत्तू कहते हैं- अगर BJP बंगाल जीत गई तो पंजाब में भी साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपनाएगी। BJP के लिए पंजाब भी बंगाल की तरह सियासी कामयाबी की बड़ी पहेली है। (पढ़ें पूरी खबर)

2. गुरदासपुर में पहले पत्नी का मर्डर, फिर खुद को गोली मारी, दूसरी शादी की थी

गुरदासपुर में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पति ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घर के अंदर महिला की लाश फर्श पर, जबकि व्यक्ति का शव सोफे पर पड़ा मिला। व्यक्ति की ये दूसरी पत्नी थी। करीब 8 साल पहले पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका था।

दूसरी शादी के बाद भी दंपती में पारिवारिक कलह चल रहा था। घटना के वक्त दोनों घर पर अकेले थे। दंपती की 2 बेटियां हैं, जो रिश्तेदारों के यहां पर थीं। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है।

मृतकों की पहचान पति बरिंदर सिंह उर्फ बिंदा और पत्नी परमशील उर्फ शैली के नाम से हुई। सरपंच के मुताबिक, दोनों के बीच मतभेद था। लेकिन, ये क्यों था कोई नहीं जानता। दूसरी पत्नी ने भी तलाक की मांग की थी। इसके लिए उसने वूमेन सेल में शिकायत दी थी। (पढ़ें पूरी खबर)

3. टीचर को सजा दिलाना…इस इंस्टा पोस्ट के बाद छात्र का सुसाइड

फरीदकोट में BA प्रथम साल के छात्र ने टीचर की प्रताड़ना से तंग आकर नहर में कूदकर सुसाइड कर लिया। उसने मरने से पहले इंस्टा पर एक पोस्ट डाली, जिसमें लिखा- टीचर को सजा दिलवाई जाए।

पिता ने कहा कि टीचर ने बेटे को बहुत बेइज्जत किया और कहा कि अगर तुममें अपनी किताब जमा करने की हिम्मत नहीं है, तो तुम ट्रेन के नीचे आकर या नहर में कूदकर मर जाओ। जिससे वह परेशान चल रहा था। सरहिंद नहर में छलांग लगा दी।

इसके बाद यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर सरहिंद नहर से निकलने वाली अबोहर ब्रांच में इसकी लाश मिली है। वह परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी टीचर को भी पकड़ लिया है, हालांकि अभी पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. लुधियाना के AAP विधायक गैंगस्टर से भिड़े, कॉल पर कहा- तेरे जैसे कई देखे हैं

लुधियाना के पायल से आम आदमी पार्टी के MLA मनविंदर सिंह ग्यासपुरा गैंगस्टर डोनी बल से भिड़ गए। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अविनाशप्रीत जल्ला को कॉल कर गैंगस्टर ने धमकाया तो ग्यासपुरा ने फोन लेकर कहा- तेरे जैसे कई देखे हैं, बाहर बैठकर नौजवानों को हथियार पकड़ा रहे हो।

इस पर गैंगस्टर बोला- तुझे सरेआम मारकर वीडियो डालूंगा, पहले जल्ला और फिर नंबर तेरा है। जिस पर विधायक ने जवाब दिया- पहले मुझे मार, फिर जल्ले को देखना। विधायक और गैंगस्टर के बीच बहस का 15 मिनट का वीडियो सामने आया है।

हाल ही में गैंगस्टर ने विदेशी नंबर से कॉल कर विधायक को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पायल में विधायक के करीबी की दुकान पर फायरिंग की। डोनी के गुर्गों ने अब दो तीन दिन पहले MLA ग्यासपुरा की मीडिया टीम के सदस्य को राणो पुल पर घेरा और उसे धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों के बाद MLA ने अब डीजीपी को शिकायत भेजी है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. गोल्डन टेंपल में AI फोटो से बेअदबी, परिक्रमा में चप्पल पहने और नंगे सिर दिखाया

अमृतसर के गोल्डन टेंपल से जुड़ी बेअदबी की AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की फोटो सामने आई है। इसमें तीन लोग- जिनमें से एक लड़का और दो व्यक्तियों को परिक्रमा में चप्पल पहने हुए दिखाया गया है। इनके सिर पर रुमाला भी नहीं बंधा है। वह एक नई स्कूटी की चाबी हाथ में पकड़कर फोटो खिंचवा रहे हैं।

फोटो ‘नंबरदार_बोटहाउस’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई। जिसके बाद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। एक सिख ने कॉल कर व्यक्ति से सवाल किए तो उसने कहा कि हम इसे डिलीट कर देंगे। हम माफी मांगते हैं, अनजाने में हो गया। छोड़ दो, माफ कर दो।

उधर, इस मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी फोटो को लेकर जांच शुरू कर दी है। SGPC के कानूनी सलाहकार अमनबीर सिंह स्याली ने फोटो मंगवाते हुए कहा कि इसे देखकर फिर आगे फैसला लिया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

6. चंडीगढ़ निगमकर्मी की मोबाइल चोरी के शक में हत्या, बाप-बेटा समेत 3 गिरफ्तार

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में नगर निगम कर्मचारी की मोबाइल चोरी के शक में हत्या कर दी गई। 2 मई को उसकी लाश सड़क किनारे जंगल में पड़ी मिली थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो, कुछ संदिग्ध लोग नजर आए। जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने इस मामले में बाप मनु रजक, बेटा सनी उर्फ देव कुमार व एक अन्य व्यक्ति धनिक कुमार शाह को गिरफ्तार किया है, जो बिहार के रहने वाले हैं। पूछताछ में सामने आया कि मृतक कृष्ण कुमार उनके पास आता-जाता था। उनके दो मोबाइल गायब हो गए थे, जिस पर उन्हें शक था कि उसने ही चोरी की है।

उन्होंने कृष्ण कुमार को बुलाया, लेकिन वह आरोप मानने को तैयार नहीं हुआ। इसी दौरान कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोपियों ने बेल्ट से उसका गला दबा दिया। जब कृष्ण कुमार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो उन्हें लगा कि उसकी मौत हो गई है। इसके बाद वे उसे घसीटकर पास के जंगल में फेंक आए। (पढ़ें पूरी खबर)

7. मजीठिया को फिर जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर से आया मैसेज

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी वॉटसऐप पर एक संदिग्ध विदेशी नंबर से भेजी गई, जिसका पहले भी इस्तेमाल हो चुका है।

मैसेज में लिखा था- कुछ दिन और जिंदगी जी लो, ट्रेलर जल्द आने वाला है।हालांकि यह पहली बार नहीं है, पहले भी इसी नंबर से धमकियां मिल चुकी हैं। मामले की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को दे दी गई है और साइबर सेल संदेश के स्रोत व आरोपियों की जांच कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. ट्राइडेंट समूह और प्रदूषण बोर्ड विवाद पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

ट्राइडेंट समूह और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बीच चल रहे विवाद पर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

सुनवाई के दौरान ट्राइडेंट समूह ने कहा कि बोर्ड की कार्रवाई बदले की भावना से की गई है। संस्थापक व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गुप्ता के राजनीतिक रुख बदलने के तुरंत बाद बोर्ड ने फैक्टरी के खिलाफ असामान्य कार्रवाई शुरू कर दी और सुरक्षा भी वापस ले ली गई।

ट्राइडेंट समूह ने यह भी आरोप लगाया कि सैंपल लेने के दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ। नमूनों को सही तरीके से सील नहीं किया गया और न ही निर्धारित प्रक्रिया अपनाई गई, जिससे रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

विदेश से

9. पंजाबी युवती कनाडा पुलिस में पीस ऑफिसर बनी

मोगा के गांव मल्लके की जसदीप कौर बराड़ का कनाडा पुलिस में ‘पीस ऑफिसर’ के पद चयन हुआ है। वह मौजूदा सरपंच राजा मल्लके की बेटी हैं। सरपंच राजा मल्लके के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने मिठाइयां बांटकर और ढोल की थाप पर भंगड़ा डालकर अपनी खुशी व्यक्त की।

पिता ने कहा कि अपनी लगन और संघर्ष से यह मुकाम हासिल किया है। जसदीप की यह सफलता युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। परिवार के सहयोग ने भी उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके..

10. चंडीगढ़ की विरासत अंतरराष्ट्रीय बाजार में नीलाम, एडवोकेट बोले- चोरी करके ले गए

चंडीगढ़ की विरासत एक बार फिर विदेश में नीलाम हुई। ब्रिटेन के स्वॉर्डर्स ऑक्शन हाउस में पियरे जीनरेट द्वारा डिजाइन किए गए फर्नीचर के 4 लॉट 20,800 पाउंड (करीब 21.8 लाख रुपए) में बिके। इन पर चंडीगढ़ के सरकारी पहचान चिह्न साफ दिखाई दे रहे थे।

नीलामी में डे-बेड 4.41 लाख, पीजनहोल डेस्क 7.87 लाख (7500 पाउंड), फाइल रैक 5.77 लाख (5500 पाउंड) और 4 कुर्सियों का सेट 3.78 लाख रुपए में बिका। एडवोकेट अजय जग्गा के अनुसार, अब ऑक्शन हाउस सरकारी मार्क्स दिखाकर प्रामाणिकता साबित कर ज्यादा कीमत हासिल कर रहे हैं। इन्हें चोरी करके यहां से ले जाया गया है।

उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर दूतावासों के जरिए ऐसे ऑक्शन पर नजर रखने के लिए SOP बनाने की मांग की है। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात )

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Sthree Sakthi SS-510 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

March 10, 2026/
4:51 pm

आखरी अपडेट:मार्च 10, 2026, 16:51 IST राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने घोषणा की कि सरकार इलाकों का विकास करेगी...

शाहरुख के घर मन्नत में दो सांप दिखे:रेस्क्यू टीम ने एक सांप पकड़ा, लंबाई थी करीब 8 फीट; दूसरा अब भी अंदर मिसिंग

August 18, 2026/
12:54 pm

शाहरुख खान के मुंबई स्थित मशहूर बंगले मन्नत में 17 अगस्त को लॉन में दो सांप दिखे। सुरक्षा के मद्देनजर...

Mitchell Marsh and Nicholas Pooran are building a second-wicket partnership (Picture credit: AP)

May 4, 2026/
8:11 pm

आखरी अपडेट:04 मई, 2026, 20:11 IST इस दिन को “ऐतिहासिक और अभूतपूर्व” बताते हुए, पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में...

रुपया 94.7 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर:इस वित्त वर्ष डॉलर के मुकाबले 10% गिरा, 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; विदेशी सामान महंगे होंगे

March 27, 2026/
3:11 pm

भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.7 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। मिडिल ईस्ट में जारी...

छवि अपलोड की गई

May 14, 2026/
10:52 pm

सप्लीमेंट चुनने का सही तरीका: भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट, एनर्जेटिक और बनाए रखने के लिए डेमोलाइट्स लेना...

रिलायंस का मुनाफा 13% गिरकर ₹16,971 करोड़ रहा:चौथी तिमाही में रेवेन्यू 13% बढ़कर ₹2.98 लाख करोड़ पहुंचा; ₹6 का डिविडेंड मिलेगा

April 24, 2026/
9:36 pm

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी...

बंगाल बैटल डिकोडेड: अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी के मिशन 'भबनीपुर' की व्याख्या | न्यूज18

May 5, 2026/
5:30 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Punjab Chandigarh Top News; wife murder | AAP MLA Clashes with Gangster | CM Mann

Punjab Chandigarh Top News; wife murder | AAP MLA Clashes with Gangster | CM Mann

.

पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर बंगाल चुनाव रिजल्ट से जुड़ी रही। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने कहा कि अब पंजाब में तख्तापलट होगा। वहीं CM मान ने जवाब देते हुए इसे शेखचिल्ली के सपने बताया।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. बंगाल चुनाव रिजल्ट का पंजाब पर क्या असर, बिट्‌टू बोले- अब तख्तापलट होगा

बंगाल में BJP की एकतरफा बढ़त दिख रही है। जिसके बाद पंजाब में BJP ने जश्न मनाया। वहीं अब अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि बंगाल में भाजपा की जीत का पंजाब चुनाव-2027 में क्या असर पड़ेगा। बंगाल जीत से उत्साहित केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्‌टू ने तो यहां तक कह दिया कि अब पंजाब में तख्तापलट की बारी है। इस पर CM भगवंत मान ने कहा कि ये शेखचिल्ली के सपने हैं।

वहीं बंगाल चुनाव को लेकर पॉलिटिकल एक्सपर्ट मान रहे हैं कि अगर BJP बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढहाने में कामयाब रही तो अगली बारी पंजाब की होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि जैसे बंगाल में भाजपा कभी सरकार नहीं बना सकी, उसी तरह पंजाब में अकेले दम पर सत्ता पाना भी भाजपा के लिए किसी सपने से कम नहीं।

जालंधर की DAV यूनिवर्सिटी के पूर्व डीन प्रो. डॉ. केके रत्तू कहते हैं- अगर BJP बंगाल जीत गई तो पंजाब में भी साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपनाएगी। BJP के लिए पंजाब भी बंगाल की तरह सियासी कामयाबी की बड़ी पहेली है। (पढ़ें पूरी खबर)

2. गुरदासपुर में पहले पत्नी का मर्डर, फिर खुद को गोली मारी, दूसरी शादी की थी

गुरदासपुर में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पति ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घर के अंदर महिला की लाश फर्श पर, जबकि व्यक्ति का शव सोफे पर पड़ा मिला। व्यक्ति की ये दूसरी पत्नी थी। करीब 8 साल पहले पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका था।

दूसरी शादी के बाद भी दंपती में पारिवारिक कलह चल रहा था। घटना के वक्त दोनों घर पर अकेले थे। दंपती की 2 बेटियां हैं, जो रिश्तेदारों के यहां पर थीं। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है।

मृतकों की पहचान पति बरिंदर सिंह उर्फ बिंदा और पत्नी परमशील उर्फ शैली के नाम से हुई। सरपंच के मुताबिक, दोनों के बीच मतभेद था। लेकिन, ये क्यों था कोई नहीं जानता। दूसरी पत्नी ने भी तलाक की मांग की थी। इसके लिए उसने वूमेन सेल में शिकायत दी थी। (पढ़ें पूरी खबर)

3. टीचर को सजा दिलाना…इस इंस्टा पोस्ट के बाद छात्र का सुसाइड

फरीदकोट में BA प्रथम साल के छात्र ने टीचर की प्रताड़ना से तंग आकर नहर में कूदकर सुसाइड कर लिया। उसने मरने से पहले इंस्टा पर एक पोस्ट डाली, जिसमें लिखा- टीचर को सजा दिलवाई जाए।

पिता ने कहा कि टीचर ने बेटे को बहुत बेइज्जत किया और कहा कि अगर तुममें अपनी किताब जमा करने की हिम्मत नहीं है, तो तुम ट्रेन के नीचे आकर या नहर में कूदकर मर जाओ। जिससे वह परेशान चल रहा था। सरहिंद नहर में छलांग लगा दी।

इसके बाद यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर सरहिंद नहर से निकलने वाली अबोहर ब्रांच में इसकी लाश मिली है। वह परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी टीचर को भी पकड़ लिया है, हालांकि अभी पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. लुधियाना के AAP विधायक गैंगस्टर से भिड़े, कॉल पर कहा- तेरे जैसे कई देखे हैं

लुधियाना के पायल से आम आदमी पार्टी के MLA मनविंदर सिंह ग्यासपुरा गैंगस्टर डोनी बल से भिड़ गए। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अविनाशप्रीत जल्ला को कॉल कर गैंगस्टर ने धमकाया तो ग्यासपुरा ने फोन लेकर कहा- तेरे जैसे कई देखे हैं, बाहर बैठकर नौजवानों को हथियार पकड़ा रहे हो।

इस पर गैंगस्टर बोला- तुझे सरेआम मारकर वीडियो डालूंगा, पहले जल्ला और फिर नंबर तेरा है। जिस पर विधायक ने जवाब दिया- पहले मुझे मार, फिर जल्ले को देखना। विधायक और गैंगस्टर के बीच बहस का 15 मिनट का वीडियो सामने आया है।

हाल ही में गैंगस्टर ने विदेशी नंबर से कॉल कर विधायक को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पायल में विधायक के करीबी की दुकान पर फायरिंग की। डोनी के गुर्गों ने अब दो तीन दिन पहले MLA ग्यासपुरा की मीडिया टीम के सदस्य को राणो पुल पर घेरा और उसे धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों के बाद MLA ने अब डीजीपी को शिकायत भेजी है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. गोल्डन टेंपल में AI फोटो से बेअदबी, परिक्रमा में चप्पल पहने और नंगे सिर दिखाया

अमृतसर के गोल्डन टेंपल से जुड़ी बेअदबी की AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की फोटो सामने आई है। इसमें तीन लोग- जिनमें से एक लड़का और दो व्यक्तियों को परिक्रमा में चप्पल पहने हुए दिखाया गया है। इनके सिर पर रुमाला भी नहीं बंधा है। वह एक नई स्कूटी की चाबी हाथ में पकड़कर फोटो खिंचवा रहे हैं।

फोटो ‘नंबरदार_बोटहाउस’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई। जिसके बाद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। एक सिख ने कॉल कर व्यक्ति से सवाल किए तो उसने कहा कि हम इसे डिलीट कर देंगे। हम माफी मांगते हैं, अनजाने में हो गया। छोड़ दो, माफ कर दो।

उधर, इस मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी फोटो को लेकर जांच शुरू कर दी है। SGPC के कानूनी सलाहकार अमनबीर सिंह स्याली ने फोटो मंगवाते हुए कहा कि इसे देखकर फिर आगे फैसला लिया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

6. चंडीगढ़ निगमकर्मी की मोबाइल चोरी के शक में हत्या, बाप-बेटा समेत 3 गिरफ्तार

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में नगर निगम कर्मचारी की मोबाइल चोरी के शक में हत्या कर दी गई। 2 मई को उसकी लाश सड़क किनारे जंगल में पड़ी मिली थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो, कुछ संदिग्ध लोग नजर आए। जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने इस मामले में बाप मनु रजक, बेटा सनी उर्फ देव कुमार व एक अन्य व्यक्ति धनिक कुमार शाह को गिरफ्तार किया है, जो बिहार के रहने वाले हैं। पूछताछ में सामने आया कि मृतक कृष्ण कुमार उनके पास आता-जाता था। उनके दो मोबाइल गायब हो गए थे, जिस पर उन्हें शक था कि उसने ही चोरी की है।

उन्होंने कृष्ण कुमार को बुलाया, लेकिन वह आरोप मानने को तैयार नहीं हुआ। इसी दौरान कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोपियों ने बेल्ट से उसका गला दबा दिया। जब कृष्ण कुमार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो उन्हें लगा कि उसकी मौत हो गई है। इसके बाद वे उसे घसीटकर पास के जंगल में फेंक आए। (पढ़ें पूरी खबर)

7. मजीठिया को फिर जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर से आया मैसेज

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी वॉटसऐप पर एक संदिग्ध विदेशी नंबर से भेजी गई, जिसका पहले भी इस्तेमाल हो चुका है।

मैसेज में लिखा था- कुछ दिन और जिंदगी जी लो, ट्रेलर जल्द आने वाला है।हालांकि यह पहली बार नहीं है, पहले भी इसी नंबर से धमकियां मिल चुकी हैं। मामले की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को दे दी गई है और साइबर सेल संदेश के स्रोत व आरोपियों की जांच कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. ट्राइडेंट समूह और प्रदूषण बोर्ड विवाद पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

ट्राइडेंट समूह और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बीच चल रहे विवाद पर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

सुनवाई के दौरान ट्राइडेंट समूह ने कहा कि बोर्ड की कार्रवाई बदले की भावना से की गई है। संस्थापक व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गुप्ता के राजनीतिक रुख बदलने के तुरंत बाद बोर्ड ने फैक्टरी के खिलाफ असामान्य कार्रवाई शुरू कर दी और सुरक्षा भी वापस ले ली गई।

ट्राइडेंट समूह ने यह भी आरोप लगाया कि सैंपल लेने के दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ। नमूनों को सही तरीके से सील नहीं किया गया और न ही निर्धारित प्रक्रिया अपनाई गई, जिससे रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

विदेश से

9. पंजाबी युवती कनाडा पुलिस में पीस ऑफिसर बनी

मोगा के गांव मल्लके की जसदीप कौर बराड़ का कनाडा पुलिस में ‘पीस ऑफिसर’ के पद चयन हुआ है। वह मौजूदा सरपंच राजा मल्लके की बेटी हैं। सरपंच राजा मल्लके के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने मिठाइयां बांटकर और ढोल की थाप पर भंगड़ा डालकर अपनी खुशी व्यक्त की।

पिता ने कहा कि अपनी लगन और संघर्ष से यह मुकाम हासिल किया है। जसदीप की यह सफलता युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। परिवार के सहयोग ने भी उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके..

10. चंडीगढ़ की विरासत अंतरराष्ट्रीय बाजार में नीलाम, एडवोकेट बोले- चोरी करके ले गए

चंडीगढ़ की विरासत एक बार फिर विदेश में नीलाम हुई। ब्रिटेन के स्वॉर्डर्स ऑक्शन हाउस में पियरे जीनरेट द्वारा डिजाइन किए गए फर्नीचर के 4 लॉट 20,800 पाउंड (करीब 21.8 लाख रुपए) में बिके। इन पर चंडीगढ़ के सरकारी पहचान चिह्न साफ दिखाई दे रहे थे।

नीलामी में डे-बेड 4.41 लाख, पीजनहोल डेस्क 7.87 लाख (7500 पाउंड), फाइल रैक 5.77 लाख (5500 पाउंड) और 4 कुर्सियों का सेट 3.78 लाख रुपए में बिका। एडवोकेट अजय जग्गा के अनुसार, अब ऑक्शन हाउस सरकारी मार्क्स दिखाकर प्रामाणिकता साबित कर ज्यादा कीमत हासिल कर रहे हैं। इन्हें चोरी करके यहां से ले जाया गया है।

उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर दूतावासों के जरिए ऐसे ऑक्शन पर नजर रखने के लिए SOP बनाने की मांग की है। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात )

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket