Friday, 06 Nov 2026 | 09:41 AM

Trending :

मुंबई में फेंटी ब्यूटी के इवेंट में शामिल हुईं रिहाना:सिंगर ने हिंदी में कहा शुक्रिया, ईशा अंबानी के साथ तस्वीर क्लिक करवाई

मुंबई के फीनिक्स पैलेडियम में शुक्रवार को इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना अपने कॉस्मेटिक ब्रांड फेंटी ब्यूटी के भारत में आधिकारिक लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट को ‘फेंटी ब्यूटी की हवेली’ नाम दिया गया था। कार्यक्रम में रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी भी मौजूद थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, अदिति भाटिया और कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इवेंट में शामिल हुए। वहीं, इवेंट के दौरान रिहाना ने हिंदी में बात करने की कोशिश भी की। रिहाना स्टोर के अंदर से बाहर आती हैं और पैपराजी से पूछती हैं, “How do you say thank you in Hindi?” (हिंदी में थैंक यू कैसे कहते हैं?)। जब उन्हें स्टोर के अंदर से किसी ने “शुक्रिया” शब्द बताया, तो वह फिर से मुस्कुराते हुए बाहर आईं और जोर से “शुक्रिया” कहा। देखें इवेंट की तस्वीरें-

बता दें कि फीनिक्स पैलेडियम में 25 अप्रैल से 4 मई 2026 तक यह खास पॉप-अप स्टोर खुला रहेगा, जहां फेंटी ब्यूटी के अलग-अलग शेड्स और प्रोडक्ट्स को लोग करीब से देख और ट्राय कर सकेंगे। भारत में फेंटी ब्यूटी के प्रोडक्ट्स अब रिलायंस रिटेल के तीरा ब्यूटी और सेफोरा पर विशेष रूप से उपलब्ध होंगे। रिहाना का भारत का दूसरा दौरा इंटरनेशनल सिंगर रिहाना शुक्रवार को दूसरी बार भारत पहुंचीं। इससे पहले वह 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने आई थीं। वह 29 फरवरी, 2024 को जामनगर पहुंचीं और इवेंट के अगले दिन वापस लौट गईं। मार्च 2024 में जामनगर में हुई प्री-वेडिंग सेरेमनी में दुनिया भर की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें मार्क जकरबर्ग, प्रिसिला चान, बिल गेट्स और इवांका ट्रम्प शामिल हैं। रिहाना ने ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं
रिहाना का पहला गाना पॉन डे रिप्ले था। यह गाना 24 मई 2005 को उनके पहले स्टूडियो एल्बम, म्यूजिक ऑफ़ द सन के लीड सिंगल के तौर पर रिलीज हुआ था।
वहीं, रिहाना का 2007 का गाना अम्ब्रेला उनके करियर का एक टर्निंग पॉइंट था, जिसने उन्हें ग्लोबल सुपरस्टार बना दिया। इससे उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने अब तक नौ ग्रैमी जीते हैं। रिहाना पहली महिला कलाकार हैं जिनके 10 गानों ने स्पॉटिफाई पर 1 अरब से ज्यादा स्ट्रीम्स पार किए हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

March 18, 2026/
7:41 am

सतना. गर्मी का मौसम शुरू होते ही बच्चों की सेहत पर खतरा मंडराने लगता है. तेज धूप, बढ़ता तापमान और...

‘हमारे पहलवान मजबूत, लेकिन तकनीकी रूप से पीछे’:भारत के कुश्ती कोच बोले- मुझे 40 मेहनती चाहिए, जो देश के लिए कुछ करें

June 1, 2026/
8:47 am

‘हमारे खिलाड़ी शारीरिक रूप से बहुत मजबूत हैं, लेकिन वे तकनीकी रूप से पिछड़ जाते हैं। अमन जैसे बेहतरीन पहलवान...

'फैमिली एंटरटेनमेंट के लिए सही समय':एकता कपूर ने धुरंधर 2 और टॉक्सिक के तीन हफ्तों बाद ‘भूत बंगला’ रिलीज करने पर प्रतिक्रिया दी

February 26, 2026/
11:01 am

प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बुधवार को अपनी फिल्म भूत बंगला की रिलीज टाइमिंग पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि फिल्म...

Bhopal Metro AFC Launch April 27

April 25, 2026/
12:05 am

भोपाल और इंदौर मेट्रो स्टेशन पर टिकट सिस्टम 27 अप्रैल से ऑनलाइन हो जाएगा। भोपाल और इंदौर के मेट्रो स्टेशन...

भारत का पहला AI-पावर्ड म्यूजिकल माइक्रो-ड्रामा ‘मोहिनी: खुद से प्यार’:अमिता बोलीं- AI कहानी नहीं लिखेगा, उसे कहने का तरीका जरूर बदलेगा

June 29, 2026/
5:12 pm

प्रख्यात फिल्मकार राम माधवानी की पत्नी और क्रिएटिव प्रोड्यूसर अमिता माधवानी इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट ‘मोहिनी: खुद से प्यार’...

Nifty 76,650 Rally | Auto & Media Shares Surge

July 1, 2026/
9:27 am

मुंबई30 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 1 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 150 अंक ऊपर...

कश्मीर में एडवांस हथियारों वाली 1500 विलेज गार्ड्स की फौज:5 जिलों के ग्रामीण जवानों के साथ 12-12 घंटे की ड्यूटी कर रहे

May 8, 2026/
4:02 am

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने गांव स्तर पर सुरक्षा तंत्र काफी मजबूत किया है। पिछलेे एक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मुंबई में फेंटी ब्यूटी के इवेंट में शामिल हुईं रिहाना:सिंगर ने हिंदी में कहा शुक्रिया, ईशा अंबानी के साथ तस्वीर क्लिक करवाई

मुंबई में फेंटी ब्यूटी के इवेंट में शामिल हुईं रिहाना:सिंगर ने हिंदी में कहा शुक्रिया, ईशा अंबानी के साथ तस्वीर क्लिक करवाई

मुंबई के फीनिक्स पैलेडियम में शुक्रवार को इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना अपने कॉस्मेटिक ब्रांड फेंटी ब्यूटी के भारत में आधिकारिक लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट को ‘फेंटी ब्यूटी की हवेली’ नाम दिया गया था। कार्यक्रम में रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी भी मौजूद थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, अदिति भाटिया और कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इवेंट में शामिल हुए। वहीं, इवेंट के दौरान रिहाना ने हिंदी में बात करने की कोशिश भी की। रिहाना स्टोर के अंदर से बाहर आती हैं और पैपराजी से पूछती हैं, “How do you say thank you in Hindi?” (हिंदी में थैंक यू कैसे कहते हैं?)। जब उन्हें स्टोर के अंदर से किसी ने “शुक्रिया” शब्द बताया, तो वह फिर से मुस्कुराते हुए बाहर आईं और जोर से “शुक्रिया” कहा। देखें इवेंट की तस्वीरें-

बता दें कि फीनिक्स पैलेडियम में 25 अप्रैल से 4 मई 2026 तक यह खास पॉप-अप स्टोर खुला रहेगा, जहां फेंटी ब्यूटी के अलग-अलग शेड्स और प्रोडक्ट्स को लोग करीब से देख और ट्राय कर सकेंगे। भारत में फेंटी ब्यूटी के प्रोडक्ट्स अब रिलायंस रिटेल के तीरा ब्यूटी और सेफोरा पर विशेष रूप से उपलब्ध होंगे। रिहाना का भारत का दूसरा दौरा इंटरनेशनल सिंगर रिहाना शुक्रवार को दूसरी बार भारत पहुंचीं। इससे पहले वह 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने आई थीं। वह 29 फरवरी, 2024 को जामनगर पहुंचीं और इवेंट के अगले दिन वापस लौट गईं। मार्च 2024 में जामनगर में हुई प्री-वेडिंग सेरेमनी में दुनिया भर की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें मार्क जकरबर्ग, प्रिसिला चान, बिल गेट्स और इवांका ट्रम्प शामिल हैं। रिहाना ने ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं
रिहाना का पहला गाना पॉन डे रिप्ले था। यह गाना 24 मई 2005 को उनके पहले स्टूडियो एल्बम, म्यूजिक ऑफ़ द सन के लीड सिंगल के तौर पर रिलीज हुआ था।
वहीं, रिहाना का 2007 का गाना अम्ब्रेला उनके करियर का एक टर्निंग पॉइंट था, जिसने उन्हें ग्लोबल सुपरस्टार बना दिया। इससे उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने अब तक नौ ग्रैमी जीते हैं। रिहाना पहली महिला कलाकार हैं जिनके 10 गानों ने स्पॉटिफाई पर 1 अरब से ज्यादा स्ट्रीम्स पार किए हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket