Saturday, 06 Jun 2026 | 03:33 AM

Trending :

10 घंटे में 10 लाख साइन-अप: अन्नामलाई ने अपने नए आंदोलन के लिए ‘असाधारण प्रतिक्रिया’ की सराहना की | भारत समाचार रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत हुआ:RBI पॉलिसी के बाद ₹94.93 पर हुआ बंद; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार अन्नामलाई ने नए राजनीतिक संगठन की घोषणा की, तमिलनाडु भाजपा से बड़े पैमाने पर इस्तीफे की शुरुआत | शीर्ष बिंदु | भारत समाचार पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; वहां 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग वापसी, गिरावट, या धुरी? भाजपा से बाहर निकलने की तीन बातें – और जहां अन्नामलाई फिट बैठते हैं | भारत समाचार
EXCLUSIVE

Rajasthan Police Nab MBBS Student in Gurugram

Rajasthan Police Nab MBBS Student in Gurugram

गुरुग्राम2 घंटे पहले कॉपी लिंक यश का मकान गुरुग्राम के खुरमपुर गांव में है। यहीं रात को राजस्थान पुलिस पहुंची थी। NEET (UG) पेपर लीक मामले में राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम ने गुरुग्राम से एक MBBS स्टूडेंट को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया युवक फर्रुखनगर इलाके के खुरमपुर गांव का रहने वाला यश है। पुलिस टीम को शक है कि यश पेपर लीक नेटवर्क का हिस्सा है। SOG की टीम ने तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात को खुरमपुर गांव में दबिश दी। उस समय यश घर पर ही मौजूद था। पहले उससे घर पर ही पूछताछ की गई, जिसके बाद टीम उसे अपने साथ राजस्थान ले गई। दरअसल, पेपर लीक की आशंका के चलते NTA ने 12 मई NEET एग्जाम को रद्द करने का फैसला लिया है। अब इस पूरे मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है। गुरुग्राम में खुरमपुर गांव में यश का मकान। क्वेश्चन पेपर दूसरों तक पहुंचाने का शक सूत्रों के मुताबिक, यश पेपर लीक करने वाले मुख्य गिरोह और परीक्षार्थियों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि यश के पास परीक्षा से पहले ही क्वेश्चन पेपर या उसके आंसर आ चुके थे, जिसे उसने अन्य कड़ियों तक पहुंचाया। राजस्थान में दर्ज मुख्य मुकदमे के तहत अब यश से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि इस रैकेट में शामिल अन्य डॉक्टरों, छात्रों और कोचिंग सेंटरों के मालिकों को बेनकाब किया जा सके। टीम यश के बैंक खातों, मोबाइल कॉल डिटेल और हालिया मुलाकातों को खंगाल रही है ताकि वित्तीय लेन-देन के पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के IG अजयपाल लांबा ने मंगलवार देर रात जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें गुरुग्राम का भी जिक्र था। गुरुग्राम में डुप्लीकेट सेट तैयार हुए जांच रिपोर्टों के अनुसार, नासिक की एक प्रिंटिंग प्रेस से पेपर की फिजिकल कॉपी लीक हुई थी, जिसे गुरुग्राम लाया गया। दावा है कि ये कॉपियां गुरुग्राम में डॉक्टर अखलाक अहमद तक भी पहुंचाई गई। गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में इस पेपर के डुप्लीकेट सेट तैयार किए गए। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, MBBS में फर्जी तरीके से एडमिशन कराने के मामले में 3 मई को क्राइम ब्रांच ने गुरुग्राम से सटे दिल्ली के महिपालपुर से डॉ. अखलाक अहमद को अरेस्ट किया था। इसके अलावा 2 अन्य लोगों को भी पकड़ा गया था। डॉ. अखलाक फर्जी नीट पेपर बनाने में भी माहिर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुग्राम के एक अन्य डॉक्टर के पास भी ये लीक पेपर पहुंचा था। हालांकि, अभी इसकी जांच की जा रही है कि क्या अखलाक अहमद ही इस रैकेट में शामिल है या कोई अन्य डॉक्टर इससे जुड़ा था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Bihar DGP Action | Police Dowry Cases Action

Bihar DGP Action | Police Dowry Cases Action

पटना30 मिनट पहले कॉपी लिंक “प्रदेश की पुलिस गैंगरेप पीड़िता से भी पैसे मांग लेती है। ऐसे पुलिस वालों को डूबकर मर जाना चाहिए।” बिहार के DGP विनय कुमार ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित जेंडर बेस्ड वॉयलेंस पर एकदिवसीय कार्यशाला में यह बात कही। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर की उस खबर का जिक्र किया, जिसमें मोतिहारी की एक महिला पुलिस अधिकारी पर गैंगरेप पीड़िता से मेडिकल जांच कराने के नाम पर 9 हजार रुपए मांगने का आरोप लगा था। DGP ने कहा कि संबंधित महिला SHO ने पीड़िता के परिजनों से किराये पर गाड़ी भी ली थी और उसी गाड़ी से चार दिनों तक इधर-उधर घूमती रही। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, “पुलिस की वर्दी लोगों की मदद करने के लिए होती है, गरीबों को परेशान करने के लिए नहीं। ऐसे पुलिस वालों को वर्दी उतार देनी चाहिए। घर में खाना बनाना चाहिए या फिर डूबकर मर जाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि कई मामलों में महिला SHO वर्दी और पिस्टल की धौंस जमाते देखी गई हैं। दहेज लेने वाले पुलिस वालों को बर्खास्त कर देना चाहिए बिहार के DGP विनय कुमार ने राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है, जो लोग शादी के बाद दारोगा बनने पर पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी करते हैं, उन्हें नौकरी में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि, बिहार पुलिस के कई जवान और पदाधिकारी भी दहेज मामलों में संलिप्त पाए गए हैं। करीब एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। जो लोग दहेज जैसी सामाजिक बुराई में शामिल हैं, उन्हें पुलिस सेवा में रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे दोषियों को तत्काल सेवा मुक्त कर देना चाहिए। DGP ने महिला थाना के पुलिस पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा, ‘वे केवल थाना स्तर तक सीमित न रहें, बल्कि पंचायत स्तर तक जाकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाएं।’ DGP ने जोर दिया कि ‘जेंडर बेस्ड वॉयलेंस केवल कानून व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि सामाजिक सोच से जुड़ा गंभीर विषय है।’ DGP ने पुलिस वालों को जनता से बेहतर संवाद करने का निर्देश दिया है। दहेज मांगने वालों को समाज से बाहर करना चाहिए DGP ने कहा कि, जब तक समाज की मानसिकता नहीं बदलेगी, तब तक महिलाओं के खिलाफ अपराध पूरी तरह खत्म नहीं हो सकता। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी पर बल देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और यौन अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है। कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। पुलिसकर्मियों को जनता के साथ बेहतर संवाद करना चाहिए DGP विनय कुमार ने कहा कि पुलिस का काम केवल अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। पुलिसकर्मियों को जनता के साथ बेहतर संवाद करना चाहिए, ताकि लोगों का भरोसा पुलिस पर मजबूत हो सके। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों से खास तौर पर अपील की कि वे पीड़ित महिलाओं और बच्चियों के साथ संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ पेश आएं। कई बार पीड़ित महिलाएं मानसिक रूप से बेहद टूट चुकी होती हैं। ऐसे में पुलिस का व्यवहार उनके लिए सबसे बड़ी उम्मीद होती है। जिम्मेदारियों को संवेदनशीलता के साथ निभाने की अपील DGP ने महिला थाना पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जेंडर बेस्ड वॉयलेंस से जुड़े मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की दिशा में काम हो। बिहार के विभिन्न जिलों और थाना स्तर पर सहयोग शिविर और जागरूकता अभियान से जेंडर बेस्ड वॉयलेंस के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। इसका मकसद महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना है। अब वो पूरी खबर पढ़िए जिसका DGP ने जिक्र किया रेप केस में मेडिकल के लिए पुलिस की डिमांड-बोलेरो लाओ:महिला SI बोली- पैसे नहीं हैं तो केस क्यों करते हो; 48 घंटे बाद सस्पेंड मोतिहारी पुलिस रेप के मामले की जांच के लिए पीड़िता के परिवार से ही लग्जरी गाड़ी की डिमांड कर रही है। महिला SI कहती है पैसे नहीं हैं तो केस ही नहीं करना चाहिए था। रेप के 48 घंटे बाद मेडिकल कराने को लेकर महिला SI को SP स्वर्ण प्रभात ने सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने कहा ‘मामला की जांच अरेराज SDPO से कराई गई।’ पूरी खबर पढ़ें। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Bihar Special Assistant Police Recruitment 15,821 Posts

Bihar Special Assistant Police Recruitment 15,821 Posts

Hindi News Career Bihar Special Assistant Police Recruitment 15,821 Posts | Govt Jobs Today 23 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी बिहार में विशेष सहायक पुलिस के 15,821 पदों पर भर्ती की, रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की 11,127 भर्ती के लिए आवेदन 15 मई 2026 से शुरू होने की। साथ में बिहार जिला बाल संरक्षण इकाई में 273 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. बिहार में SAP के 15,821 पदों पर भर्ती, 1 जून से रैली शुरू बिहार पुलिस मुख्यालय ने विशेष सहायक पुलिस (SAP) के 15,821 पदों पर भर्ती निकाली है। इस बार पूर्व सैनिकों के साथ CAPF से रिटायर्ड जवानों को भी मौका मिलेगा। पहले केवल पूर्व सैनिक ही इस भर्ती में शामिल हो सकते थे। भर्ती रैली 1 जून से 6 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। रैली हर दिन सुबह 6:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। सिलेक्ट किए गए जवानों को एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा जिसे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा सकता है। पोस्ट वाइस वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या जेसीओ 148 SAP जवान 15,135 रसोइया 538 कुल पदों की संख्या 15,821 नहीं पहुंचने वालों को भी मौका अगर कोई उम्मीदवार तय तारीख पर भर्ती रैली में शामिल नहीं हो पाता है तो उसे हर महीने के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या ईबीसी 2,936 एससी 2,688 बीसी 1,525 सीबीडब्ल्यू 510 एसटी 163 ईडब्ल्यूएस 1,582 जनरल 6,417 टोटल 15,821 डिवीजन वाइस रैली : डिवीजन डिस्ट्रिक्ट रैली डेट पूर्निया, भागलपुर, दरभंगा पूर्निया, कटिहार, अरेरिया, किशनगंज, भागलपुर, नवगाचिया, बांका, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर 01 जून 2026 कोशी, मूंगेर, सारन सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, मूंगेर, बेगुरायस, खागरिया, लक्षिसराय, शेखपुरा, जमुई, सारन, सिवान, गोपालगंज 02 जून 2026 तिरहट मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, बागहा, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, श्योपुर 03 जून 2026 मगध गया, जेहनाबाद, अरवाल, औरंगाबाद, नवादा 04 जून 2026 पटना पटना, नालंदा 05 जून 2026 भोजपुर, रोहतास भोजपुर, भभुआ, रोहतास, बक्सर 06 जून 2026 योग्यता : उम्मीदवार को बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है। आधुनिक और ऑटोमैटिक हथियार चलाने का अनुभव भी होना चाहिए। आपदा प्रबंधन, बम निरोधक कार्य, ड्राइविंग, तैराकी, डाइविंग और मोटरबोट चलाने का अनुभव रखने वाले जवानों को प्राथमिकता दी जाएगी। सैलरी : पद का नाम पदों की संख्या जेसीओ 35 हजार रुपए प्रतिमाह SAP जवान 30 हजार रुपए प्रतिमाह रसोइया 25 हजार रुपए प्रतिमाह एज लिमिट : अधिकतम 52 साल सिलेक्शन प्रोसेस : वॉक इन इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम ऐसे करें आवेदन : रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। फॉर्म भरकर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ AWPO ऑफिस में जमा करवाएं। अपनी डिवीजन/जिले की निर्धारित तिथि पर सुबह 09:30 बजे से 04:00 बजे के बीच AWPO, दानापुर कैंट पहुंचें। रैली स्थल पर आपके डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाएंगे। उसके बाद Walk-in Interview लिया जाएगा। इंटरव्यू के बाद मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। पूरी तरह फिट पाए जाने पर नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। किसी भी जानकारी के लिए इन नंबर्स पर संपर्क करें : पुलिस अधीक्षक, STF, बिहार पटना: 0612 – 2294172 रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट: 06115 – 222251 ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. रेलवे में ALP की 11,127 भर्ती, 15 मई से आवेदन शुरू रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 15 मई से आवेदन शुरू होने के बाद अप्लाई कर सकेंगे। जोन वाइज वैकेंसी डिटेल्स : जोन का नाम पदों की संख्या सेंट्रल रेलवे 1400 ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700 ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625 ईस्टर्न रेलवे 608 नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 457 नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे 105 नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे 1276 नॉर्थन रेलवे 740 नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 600 साउथ सेंट्रल रेलवे 674 साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 200 साउथ ईस्टर्न रेलवे 1531 साउथर्न रेलवे 250 साउथ वेस्टर्न रेलवे 200 वेस्ट सेंट्रल रेलवे 541 वेस्टर्न रेलवे 214 चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) 06 कुल पदों की संख्या 11,127 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई की डिग्री। या 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 30 साल ओबीसी : 3 साल की छूट एससी/ एसटी : 5 साल की छूट फीस : अन्य सभी : 500 रुपए एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन/ ट्रांसजेंडर/ ईबीसी : 250 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : सीबीटी – 1 सीबीटी – 2 इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफेशन प्रीलिम्स एग्जाम : पेपर की संख्या विषय प्रश्नों की संख्या अंक पेपर – 1 जनरल नॉलेज 100 100 पेपर – 1 लॉ 150 150 सैलरी : 19,900 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें। फीस (यदि लागू हो) जमा करें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. बिहार जिला बाल संरक्षण इकाई में 273 वैकेंसी, आवेदन आज से शुरू बिहार जिला बाल संरक्षण इकाई में 273 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट scpsvacancy.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या सुपरिटेंडेंट 31 स्टोर कीपर कम अकाउंटेंट 29 काउंसलर 28 हाउसफादर/हाउसमदर 55 पैरामेडिकल स्टाफ 31 नर्स 36 स्पेशल एजुकेटर 36 बाल कल्याण अधिकारी 27 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सुपरिटेंडेंट :सोशल वर्क, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, लॉ में पीजी, बच्चों/महिलाओं के क्षेत्र में कम से कम 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस काउंसलर :सोशल वर्क, साइकोलॉजी, काउंसलिंग में ग्रेजुएशन या पीजी डिप्लोमा, स्कूल में कम से कम 1 साल का वर्क एक्सपीरियंस बाल कल्याण पदाधिकारी :सोशल वर्क/सोशियोलॉजी या लॉ (LAW) में ग्रेजुएशन, JJ Act, POCSO, बाल श्रम आदि क्षेत्र में 2 साल का एक्सपीरियंस स्टोर कीपर कम अकाउंटेंट :कॉमर्स/मैथ्स/इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन,अकाउंटिंग वर्क का कम से कम 2 साल का एक्सपीरियंस हाउस फादर / हाउस मदर :12वीं पास, बच्चों के साथ काम करने का 2 साल का एक्सपीरियंस पैरामेडिकल स्टाफ :इंटर के साथ नर्सिंग/मेडिकल रिकॉर्ड/ANM में डिप्लोमा, क्लिनिक या अस्पताल

Punjab-Chandigarh News | Mantri ED Raid Fake Purchase, Police Attack, Jail Clash

Punjab-Chandigarh News | Mantri ED Raid Fake Purchase, Police Attack, Jail Clash

. पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी रही। उनके घर चंडीगढ़ में ED ने रेड की, 10 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर टीम दिल्ली लेकर गई है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. ED रेड के बाद AAP मंत्री गिरफ्तार, केजरीवाल बोले- मोदी पार्टी तोड़ने में लगे केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने AAP के मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह हुई रेड के वक्त वह चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित अपनी सरकारी कोठी पर ही थे। इसके बाद करीब 10 घंटे की पूछताछ की गई। जिसके बाद ED की टीम उन्हें दिल्ली ले गई। चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में ED टीम की 15 गाड़ियां एक साथ पहुंची और पूरा घर लिया। इसके बाद बाहर CRPF के जवान तैनात कर दिए गए। किसी को भी घर के अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। अरोड़ा पर साल में तीसरी और महीने में दूसरी बार ED ने रेड की है। ED सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि संजीव अरोड़ा ने अपनी कंपनी के जरिए मोबाइल फोन की 100 करोड़ रुपए से अधिक की फर्जी GST खरीद दिखाकर बड़े स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग की। इसके बाद दुबई से भारत में अवैध रकम की राउंड-ट्रिपिंग के लिए इन सामानों के निर्यात यानी एक्सपोर्ट का इस्तेमाल किया (पढ़ें पूरी खबर) 2. बुड़ैल जेल में पूर्व लेडी अफसर की पिटाई, ड्रग पैडलर से भिड़ी चंडीगढ़ नगर निगम के 116.84 करोड़ रुपए की फर्जी एफडी घोटाले में जेल में बंद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पूर्व CFO नलिनी मलिक का बुडैल जेल में विवाद हो गया। जेल के अंदर उसकी बैरक में बंद ड्रग पैडलर बाला से कहासुनी हो गई, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गई। उस समय बैरक में अन्य महिला कैदी भी मौजूद थीं। उन्होंने दोनों को छुड़ाने की कोशिश की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस बैरक में पहुंची और नलिनी, बाला समेत अन्य महिला कैदियों को अलग-अलग किया। इसके बाद पुलिस नलिनी को बैरक से बाहर ले गई। जेल में मौजूद अन्य महिला कैदियों ने पुलिस को बताया कि विवाद की शुरुआत नलिनी ने की थी। उनका कहना था कि वह आते ही बहस करने लगी। उसे काफी समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मानी, जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया। उसे सेक्टर-48 स्थित साइकेट्री विभाग में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, नलिनी जब से बुडैल जेल में गई, वह सोती नहीं थी और गुस्से में बात करती थी (पढ़ें पूरी खबर) 3. CM भगंवत मान बोले- जितनी मीटिंग कर लो, बेअदबी कानून वापस नहीं होगा CM भगवंत मान ने कहा कि बेअदबी कानून बिल्कुल वापस नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बेअदबी कानून के साथ सहमत है, लेकिन सिर्फ बादल परिवार ही ऐसा है जो विरोध कर रहा है। इसका कारण यह है कि परिवार पहले खुद बेअदबी की घटना में संलिप्त रहा है। पंजाब में क्या कोई नया पंथ बादल पंथ चलाया जा रहा है। अब कानून वापस नहीं होगा। राज्यपाल के हस्ताक्षर भी हो चुके हैं। कोई पत्थर दिल होगा जो इस कानून का विरोध करेगा। मान ने कहा कि मेरी शुकराना यात्रा में भारी संख्या में लोग आ रहे हैं तो फिर वह लोग कौन हैं, जो विरोध कर रहे हैं। मान ने अप्रत्यक्ष तरीके से श्री अकाल तख्त साहिब जत्थेदार के मीटिंग बुलाने को लेकर पर भी कमेंट किया। उन्होंने कहा कि जितनी मीटिंग कर लो, कानून अब लागू हो चुका है। अकाल तख्त ने 8 मई को पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवां को तलब कर स्पष्टीकरण मांगने के साथ कानून पर एतराज जताए थे। जत्थेदार का कहना था कि जिनके लिए कानून बना, उन्हें पूछा ही नहीं गया। इसमें कस्टोडियन यानी ग्रंथियों को ही जिम्मेदार बना दिया गया।(पढ़ें पूरी खबर) 4. लुधियाना में गार्ड ने कुत्ते को ट्रेन से बाहर फेंका, उसे बचाने ट्रांसपोर्टर चलती गाड़ी से कूदा लुधियाना रेलवे स्टेशन पर गार्ड ने चलती ट्रेन से महिला NRI का कुत्ता नीचे फेंक दिया। NRI महिला इसे एनिमल ट्रांसपोर्टर की मदद से मोगा से जबलपुर भेज रही थी। जो ट्रांसपोर्टर इसे ले जा रहा था, वह भी उसी ट्रेन के जनरल डिब्बे में बैठा हुआ था। जब उसे पता चला तो वह दौड़ा-दौड़ा गार्ड के पास गया। उसने वजह पूछी तो गार्ड ने पर्याप्त डॉक्यूमेंट्स न होने की बात कही। जिसके बाद दोनों में जमकर बहस हो गई। ट्रांसपोर्टर ने लैब्राडोर नस्ल का कुत्ता सही सलामत जबलपुर पहुंचाने के बदले फीस ली थी, इस वजह से कुत्ते को पकड़ने के लिए उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। जिस वजह से उसके घुटनों में चोट लग गई। जब वह कुत्ते तक पहुंचा तो उसे आवारा कुत्तों ने घेरा हुआ था। उसने किसी तरह से मुश्किल से कुत्ते को बचाया। ट्रांसपोर्टर के मुताबिक वह तुरंत रेल अफसरों के पास गया लेकिन किसी ने कोई हेल्प नहीं की। जिसके बाद वह कुत्ते को वापस मोगा ले गया। इस मामले में रेलवे स्टेशन के सुपरिटेंडेंट ने जांच का भरोसा दिया है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. थाने के बाहर आग लगाने वाली रेप पीड़िता ने दम तोड़ा प्रतीकात्मक फोटो। मोहाली में खुद को आग लगाने वाली युवती ने PGI में दम तोड़ दिया। पंचकूला की रहने वाली युवती ने पुलिस से मांग की थी कि उसके साथ शादी का झांसा देकर रेप हुआ। फ्रॉड करने के साथ लाखों रुपए ठगे गए। इसलिए पुलिस उस पर कार्रवाई करे। इसको लेकर वह 28 अप्रैल को जीरकपुर में बलटाना पुलिस चौकी में आई थी। सुनवाई न होने पर उसने खुद को आग लगा ली थी। युवती का कहना था कि युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था। आरोपी ने सैलून खोलने के बहाने उससे करीब 5 लाख रुपए की मांग की। 2 लाख कैश और बाकी लोन लिया गया। युवती की बहन के नाम पर एक आईफोन भी फाइनेंस

No Police Lapses; High Court to Decide on Sonams Bail

No Police Lapses; High Court to Decide on Sonams Bail

मध्यप्रदेश के इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शिलांग सेशन कोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। वहीं मेघालय सरकार ने आरोपी सोनम रघुवंशी . राज कुशवाह समेत 4 आरोपियों को राहत नहीं शिलांग सेशन कोर्ट ने मुख्य आरोपी और सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाह की दूसरी जमानत याचिका भी खारिज कर दी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे राहत देने से इनकार कर दिया। राज के अलावा इस मामले में आरोपी विशाल, आनंद और आकाश की जमानत अर्जियां भी अदालत ने निरस्त कर दीं। हालांकि कोर्ट ने किन आधारों पर याचिकाएं खारिज कीं, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आदेश जारी हो चुका है, लेकिन कॉपी मिलना बाकी है। सोनम की बेल पर हाईकोर्ट में सुनवाई मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत अब कानूनी चुनौती का सामना कर रही है। मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर बेल निरस्त करने की मांग की है। सरकार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच और ट्रायल को देखते हुए जमानत रद्द की जानी चाहिए। डिप्टी CM बोले- जांच में कोई चूक नहीं पुलिस जांच पर उठ रहे सवालों को लेकर उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन तिनसोंग ने कहा कि जांच एजेंसियों और एसआईटी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सक्षम और सुसज्जित है तथा जांच में किसी प्रकार की कमी नहीं रही। उन्होंने कहा कि अदालतों में जमानत को लेकर अलग-अलग स्तर पर फैसले होते रहते हैं, लेकिन इससे पुलिस जांच पर सवाल नहीं उठाए जा सकते। ————— ये खबर भी देखें… हनीमून पर मर्डर की आरोपी सोनम को जमानत इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। शिलॉन्ग की कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है। दैनिक भास्कर से बातचीत में शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अपने अधिकार का उपयोग किया है। पढ़ें पूरी खबर… जेल से छूटकर भी इंदौर नहीं आ पाएगी सोनम रघुवंशी सोनम को जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ आया है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान पति राजा के मर्डर की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तारी के करीब 320 दिन बाद जमानत मिल गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… राजा मर्डर- सोनम बोली- मर्डर प्लान राज ने बनाया इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस की आरोपी उसकी पत्नी सोनम और कथित प्रेमी राज कुशवाह के बीच पुलिस शिकंजे में आने के बाद दरार आनी शुरू हो गई है। दोनों एक-दूसरे को राजा की हत्या का मास्टरमाइंड बता रहे हैं। मेघालय के ईस्टर्न रेंज के DIG डेविस एनआर मारक ने कहा- दोनों में से कौन मास्टरमाइंड है? इसका खुलासा तब होगा, जब उनका आमना-सामना कराया जाएगा। अभी उनसे अलग-अलग पूछताछ कर रहे हैं।पूरी खबर पढ़ें

Punjab Chandigarh top news; AAP Chadha Warning, 21 States Police | Boy Murder

Punjab Chandigarh top news; AAP Chadha Warning, 21 States Police | Boy Murder

. पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर राष्ट्रपति भवन से जुड़ी रही। पहले सांसद राघव चड्‌ढा राष्ट्रपति से मिले और कहा कि हमारे पास 21 राज्यों की पुलिस है। इसके बाद CM भगवंत मान मिले और कहा कि BJP के पंजाब में 2 MLA हैं और राज्यसभा सांसद 6 हो गए। उन्होंने राघव चड्‌ढा के बयान को धमकी बताया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. CM मान राष्ट्रपति से बोले- संविधान का मजाक बनाया; चड्‌ढा बोले- हमारे पास 21 राज्यों की पुलिस 6 सांसदों के आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ BJP जॉइन करने के खिलाफ CM भगवंत मान ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। CM मान ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति को बताया कि पूरी पार्टी दो तिहाई बहुमत से दूसरी पार्टी में मर्ज हो सकती है, सिर्फ एक हाउस के 6-7 लोग ऐसा कहें तो यह मनमानी नहीं चलेगी। पंजाब में भाजपा के MLA 2 हैं और राज्यसभा के 6 सांसद हो गए, यह संविधान का मजाक है। मैंने संविधान में संशोधन कर राइट टू रिकॉल की मांग की। वहीं केजरीवाल ने कहा कि फरवरी में बदला लिया जाएगा। पंजाब चुनाव के बाद मोदी सरकार गिरेगी। CM मान 90 MLA को 3 वॉल्वो बसों में लेकर दिल्ली पहुंचे थे। मान से पहले सांसद राघव चड्‌ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक राष्ट्रपति से मिले। उन्होंने पार्टी छोड़ने के बाद पंजाब की सरकारी मशीनरी का मिसयूज कर उन्हें टारगेट करने का आरोप लगाया। चड्‌ढा ने चेतावनी भी दी कि AAP डेंजरस गेम खेल रही, इसका अंत खतरनाक होगा। AAP के पास 1 राज्य की पुलिस है। लेकिन हमारे (BJP) पास 21 राज्यों की पुलिस है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. हथौड़ा मारकर नाबालिग लड़के की हत्या संगरूर की पटियाला गेट कृष्णा बस्ती में युवकों के बीच हुई कहासुनी खूनी लड़ाई में बदल गई। इसमें 15 साल के एक लड़के को हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला। वहीं, मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ अंकुश के रूप में हुई है। वह 10वीं में पढ़ता था। वहीं, घायल उसका चचेरा भाई अवनीत सिंह उर्फ आदित्य है। परिवार वालों ने बताया कि गली में किसी बात को लेकर 2 बच्चों में झगड़ा हुआ। इसके बाद 2 युवकों ने हथौड़े हमला कर दिया। DSP संजीव सिंगला ने बताया- सूचना मिली थी कि कुछ बच्चों का झगड़ा हो गया है। डीएसपी ने कहा- आरोपी मोहम्मद खान और उमर खान हैं, जो पटियाला गेट के रहने वाले हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 3. एलांते मॉल के सामने मारपीट, महिला बोली- पुलिस खड़ी देखती रही चंडीगढ़ में एलांते मॉल के सामने मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक सिख व्यक्ति के साथ कुछ लोग मारपीट करते दिख रहे हैं। इस दौरान उसकी पगड़ी भी खुल जाती है। यह पूरा घटनाक्रम कार में बैठे एक दंपती ने रिकॉर्ड किया। महिला ने कहा कि मौके से करीब 100 मीटर दूरी पर पीसीआर खड़ी थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने झगड़ा नहीं रोका। करीब 5 से 6 मिनट तक यह मारपीट चलती रही। उस व्यक्ति का सिर फट गया और खून बह रहा था। आसपास काफी लोग इकट्ठा हो गए, शोर-शराबा हो रहा था, लेकिन पीसीआर से कोई नीचे नहीं उतरा। जब मामला शांत हो गया, तब पुलिसकर्मी आराम से आए और पूछने लगे कि क्या हुआ? (पढ़ें पूरी खबर) 4. लुधियाना में 6 महीने बाद गर्लफ्रेंड पर FIR: सुसाइड से पहले युवक ने लिखा- तू कहती थी मर जा लुधियाना में प्रेम संबंधों के चलते युवक (21) ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक ने आत्महत्या के लिए अपनी प्रेमिका को जिम्मेदार ठहराया। युवक की मां छह महीने तक इंसाफ के लिए पुलिस थानों के चक्कर काटती रही। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बेटा बचाओ एनजीओ के संपर्क में आने पर युवक की मां ने अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना दिया। पुलिस ने उनकी बात सुनी और तुरंत थाना सदर पुलिस को FIR दर्ज करने के आदेश दिए। थाना सदर पुलिस ने अब युवक की मां की शिकायत पर प्रेमिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हौ। युवक की मां का कहना है कि बेटे ने सुसाइड में अपनी प्रेमिका को मौत का जिम्मेदार बताया थाष इसलिए उन्होंने प्रेमिका और उसके पिता के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। (पढ़ें पूरी खबर) 5. यूट्यूबर के प्रैंक VIDEO पर बवाल, निहंग की धमकी- तुझे उल्टा टांगूंगा यूट्यूबर मिस्टर इंडिया हैकर (दिलराज सिंह रावत) को एक युवक के बाल काटते हुए सरदार-सरदार कहना महंगा पड़ गया। उनके वीडियो पर सिख कम्युनिटी के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। वहीं, विक्की थॉमस नाम के एक निहंग ने तो गुस्से से भरा एक वीडियो जारी कर कह दिया- सिखों की इस तरह बेइज्जती करने वाला तू जहां भी है, तेरे को कपड़ों की तरह उल्टा टांग दूंगा। इसके बाद यूट्यूबर को माफी मांगनी पड़ी। उसने एक वीडियो जारी कर कहा कि वीडियो का मकसद किसी भी धर्म के लोगों को ठेस पहुंचाना नहीं था। इसके बाद उन्होंने वीडियो से विवादित हिस्सा भी डिलीट कर दिया है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. सरपंच पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़ा, विधायक पर आरोप बरनाला के गांव कलालमाजरा में सरपंच जगजीवन सिंह अपने तीन पंचायत सदस्यों हरजिंदर सिंह, भरपूर सिंह और गुरचरण सिंह के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं। उनके पास पेट्रोल भी था। सूचना मिलते ही महल कलां का सिविल और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और उन्हें समझाने का प्रयास किया। सरपंच जगजीवन सिंह ने कहा कि महल कलां विधानसभा क्षेत्र के विधायक उनकी पंचायत के कार्यों में अवैध रूप से हस्तक्षेप कर रहे हैं। विधायक ने पहले गांव में प्रशासक नियुक्त किया था, जिसे उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई और उस पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, अब गांव में फिर से प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। सरपंच ने कहा कि वे पूरे

Moga Girl Jasdeep Kaur Brar Appointed Canada Police Peace Officer

Moga Girl Jasdeep Kaur Brar Appointed Canada Police Peace Officer

जसदीप कौर बराड़ कनाडा पुलिस में ऑफिसर बनी (फाइल फोटो) पंजाबी युवती का कनाडा पुलिस में पीस ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। वह मामा के कहने पर 12वीं के बाद कनाडा पहुंची, यहां पर ग्रेजुएशन किया। पहली बार भाई की शादी में आने के कारण उनका का टेस्ट छूट गया था। . इसके बाद दोबारा तैयारी की, अब पुलिस में नौकरी मिली है। उनके पिता गांव के सरपंच हैं। वह कनाडा में मैनीटोवा के विनिपेग शहर में रहती हैं। 3 मई को उन्होंने पुलिस की नौकरी जॉइन की। उनकी टीम 15 से 20 कर्मी होते हैं, शहर में शांति बनाए रखना मुख्य काम होता है। पिता ने कहा कि बेटी का सपना चीफ हेड बनना है, जिसके लिए 7 साल लगाकर नौकरी करने के बाद आवेदन कर सकते हैं। वहीं उनको बधाई देने के लिए घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। घर पर परिवार को बधाई देने पहुंचे लोग। 2012 में मामा के कहने पर कनाडा गईं मोगा के गांव मल्लके के सरपंच राजा मल्लके के अनुसार, उनकी बेटी जसदीप कौर बराड़ ने कड़ी मेहनत और लगन से कनाडा पुलिस में ‘पीस ऑफिसर’ के पद तक का सफर तय किया। जसदीप कौर बराड़ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई 12वीं तक मोगा में पूरी की। इसके बाद बेहतर भविष्य और उच्च शिक्षा के लिए साल 2012 में वह कनाडा चली गईं। वहां उनके मामा पहले से रहते थे, जिन्होंने उन्हें कनाडा बुलाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। भाई की शादी में आईं तो टेस्ट छूटा पिता ने कहा कि कनाडा पहुंचकर जसदीप ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने वहां के सिस्टम के अनुसार खुद को तैयार किया और पुलिस विभाग में भर्ती होने का लक्ष्य तय किया। इस दौरान उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा और सख्त चयन प्रक्रिया का सामना करना पड़ा, जिसमें शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक स्तर पर खुद को साबित करना होता है। साल 2023 में जब उनके भाई की शादी थी, तब जसदीप पंजाब आई थीं। इस दौरान उनका पुलिस का टेस्ट छूट गया, जिससे उनके सफर में थोड़ी रुकावट आई। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा तैयारी शुरू कर दी। परिवार को गिफ्ट देते हुए लोग। 3 मई को पुलिस की नौकरी ज्वॉइन की आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और 15 मार्च 2026 को उन्होंने पुलिस का टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया। इसके बाद 3 मई 2026 को उन्होंने ‘पीस ऑफिसर’ के पद पर अपनी नौकरी ज्वॉइन कर ली। सरपंच राजा मल्लके ने बताया कि जसदीप की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कनाडा जैसे विकसित देश में पुलिस विभाग में नौकरी पाना आसान नहीं होता, लेकिन जसदीप ने अपने दृढ़ इरादों से यह संभव कर दिखाया। उन्होंने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि जसदीप ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता खासकर युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणादायक है, जो यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। पीस ऑफिसर कौन हो सकते हैं? पुलिस अधिकारी: इसमें म्युनिसिपल पुलिस, प्रांतीय पुलिस (जैसे OPP) और RCMP (रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस) के सदस्य शामिल हैं। करेक्शनल ऑफिसर: जेलों और सुधार गृहों में काम करने वाले अधिकारी जो कैदियों की सुरक्षा और अनुशासन देखते हैं। बैलिलिफ और शेरिफ: जो अदालती आदेशों को लागू करते हैं और कोर्ट की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। कस्टम्स और बॉर्डर अधिकारी (CBSA): जो कनाडा की सीमाओं पर सुरक्षा और कानूनों का पालन करवाते हैं। मुख्य जिम्मेदारिया कानून व्यवस्था बनाए रखना: समाज में शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करना। गिरफ्तारी की शक्ति: अपराधियों को वारंट के साथ या बिना वारंट के गिरफ्तार करना और आवश्यकता पड़ने पर उचित बल का प्रयोग करना। सार्वजनिक सुरक्षा: आपातकालीन कॉलों का जवाब देना, गश्त करना और यातायात को नियंत्रित करना। समुदाय की सेवा: अपराध रोकने के लिए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काम करना। पीस ऑफिसर कैसे बनें? नागरिकता: कनाडा का नागरिक या स्थायी निवासी (PR) होना अनिवार्य है। आयु: कम से कम 18 या 19 वर्ष (प्रांत के आधार पर)। शिक्षा: कम से कम हाई स्कूल डिप्लोमा; कई पदों के लिए कॉलेज या यूनिवर्सिटी की डिग्री प्राथमिकता दी जाती है। टेस्ट: शारीरिक फिटनेस टेस्ट, लिखित परीक्षा, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन और बैकग्राउंड चेक पास करना होता है। *********** ये खबर भी पढ़ें: अमृतसर की बेटी कनाडा में बनी ऑफिसर: 3 साल तक सिक्योरिटी का काम किया, 2016 में पढ़ने गई थी बिजनेस मैनेजमेंट अमृतसर के ब्लॉक अजनाला की बेटी ने कनाडा पुलिस में करेक्शनल पीस ऑफिसर बनकर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। कोमल 2016 में पढ़ने के लिए कनाडा गई थी। उन्होंने तीन साल तक सिक्योरिटी के तौर अपर भी काम किया, लेकिन हार नहीं मानी और अपना और माता पिता का सपना पूरा किया। 25 वर्षीय कोमलजीत कौर ने कनाडा पुलिस में सुधारात्मक शांति अधिकारी बनने का अपना सपना पूरा किया। (पढ़ें पूरी खबर)

शाजापुर में गौरी गार्डन के पीछे झाड़ियों में आग:पुलिस-फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में बुझाई

शाजापुर में गौरी गार्डन के पीछे झाड़ियों में आग:पुलिस-फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में बुझाई

शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में गौरी गार्डन के पीछे खेत की मेड़ पर सूखी और बांस की झाड़ियों में देर रात आग लग गई। यह घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 से 3 बजे के बीच हुई। आग लगने से लपटें तेजी से फैलने लगीं। सूचना मिलते ही लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तेज हवाओं और सूखी बांस की झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। वहीं लाइट भी बंद करवाई गई। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त रूप से आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं होता तो आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान हो सकता था। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लालघाटी थाने में पदस्थ एसआई हेमेंद्र पटेल के अनुसार, आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। प्रारंभिक जांच में झाड़ियों में आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगजनी के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Bhopal Police Court Info Hidden

Bhopal Police Court Info Hidden

भोपाल17 मिनट पहले कॉपी लिंक पुलिस को चेतावनी देते प्रियंक कानूनगो। राजधानी के चर्चित मछली परिवार केस में अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की एंट्री हो गई है। इससे मामला और गरमा गया है। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भोपाल पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए सख्त टिप्पणी की है। कानूनगो ने स्पष्ट कहा कि यासीन अहमद उर्फ यासीन मछली और उसके परिवार से जुड़े मामलों में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई उन्हें संतोषजनक नहीं लगती। उन्होंने भोपाल पुलिस को संदेश देते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण से जुड़ी जो जानकारी पुलिस के पास है और जो अदालत में पेश की गई है, उससे वे पूरी तरह अवगत हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जब वे इस मामले में औपचारिक कार्रवाई शुरू करवाएंगे, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो एक मिसाल बनेगी। अब NHRC की सख्ती के बाद यह मामला नए मोड़ पर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस जांच और कार्रवाई दोनों पर आयोग की नजर और कड़ी हो सकती है। दरअसल, जुलाई 2025 में भोपाल पुलिस ने लिंक रोड नंबर-2 से यासीन मछली और उसके चाचा शाहवर मछली को गिरफ्तार किया था। उनके पास से एमडी ड्रग्स, पिस्टल और मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए थे। जांच के दौरान ड्रग तस्करी, यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और सरकारी जमीन कब्जाने जैसे गंभीर आरोप सामने आए थे। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर परिवार के सदस्यों पर 13 एफआईआर दर्ज की थीं, जबकि प्रशासन ने करीब 100 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन भी मुक्त कराई थी। वहीं, हाल ही में शारिक मछली समेत अन्य परिजनों से क्राइम ब्रांच ने हाईप्रोफाइल मामलों में पूछताछ भी की है। ‘प्रोजेक्ट संकल्प’ से जागरूकता की कोशिश इसके अलावा लव जिहाद को लेकर प्रियंक कानूनगो ने कहा कि भोपाल में बढ़ते सांप्रदायिक और लैंगिक अपराधों को देखते हुए एक विशेष पहल के रूप में ‘प्रोजेक्ट संकल्प’ शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट सामाजिक संगठनों के सहयोग से पिछले आठ महीनों से संचालित हो रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। कानूनगो के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 7000 कॉलेज जाने वाली छात्राओं और 1000 फैकल्टी मेंबर्स को कम्युनल जेंडर क्राइम, ग्रूमिंग और रैगिंग के जरिए होने वाले यौन अपराधों के तौर-तरीकों के बारे में जागरूक किया गया है। जुलाई 2025 में भोपाल पुलिस ने लिंक रोड नंबर-2 से यासीन मछली को जब पुलिस ने पकड़ा था। पीड़िता ने दर्ज कराई FIR, आरोपी का किया सार्वजनिक विरोध उन्होंने एक उदाहरण साझा करते हुए बताया कि प्रोजेक्ट से जुड़ी एक छात्रा के साथ जब इस तरह की घटना हुई, तो उसने न केवल थाने में एफआईआर दर्ज कराई बल्कि आरोपी का सार्वजनिक रूप से विरोध भी किया। कानूनगो ने कहा कि ऐसी हिम्मत समाज में बदलाव का संकेत है। 3-4 साल में दिखेगा बड़ा बदलाव उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के सुधारात्मक कदमों का असर आने वाले 3 से 4 वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। कानूनगो ने कहा कि एक पूरी पीढ़ी को जागरूक करने की जरूरत है और लगातार प्रयासों से इस तरह के अपराधों में कमी लाई जा सकती है। इकबाल मैदान के नाम पर सख्त आपत्ति प्रियंक कानूनगो ने एक बार भोपाल के इकबाल मैदान के नाम को लेकर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जिस शख्स ने देश के विभाजन की सोच को बढ़ावा दिया, उसके नाम पर भोपाल में किसी मैदान का होना गलत है। कानूनगो ने कहा कि ऐसे नामों की यहां कोई जगह नहीं होनी चाहिए और इसे बदलना जरूरी है। इकबाल सम्मान’ पर भी उठाए सवाल उन्होंने ‘इकबाल सम्मान’ जैसे पुरस्कारों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे नाम पर सम्मान देना उचित नहीं है। कानूनगो के मुताबिक, जिस व्यक्ति की विचारधारा देश के विभाजन से जुड़ी रही हो, उसके नाम पर किसी को सम्मानित करना असल में अपमान के समान है। उन्होंने संकेत दिए कि आगे कदम उठाए जाएंगे। चार बार भोपाल आए थे इकबाल इतिहास की रिपोर्ट के अनुसार शायर अल्लामा इकबाल चार बार भोपाल आए थे और यहां लगभग छह महीने बिताए थे, इस दौरान उन्होंने अपनी प्रसिद्ध शायरी की रचना की थी। उनकी याद में भोपाल में इकबाल मैदान है, जहां की दीवारों पर उनकी शायरी अंकित है। यह मैदान नवाबों के दौर की याद दिलाता है और एक समय यह सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र हुआ करता था। ये खबर भी पढ़ें… NHRC मेंबर के घर पहुंचा ‘मछली’ का गुर्गा हिन्दू युवतियों के धर्मांतरण और दुष्कर्म के आरोपी शारिक मछली ने अपने खिलाफ चल रही को जांच रोकने के राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो को साधने की कोशिश की है। इसके लिए शारिक ने अपने साथ काम करने वाले प्रॉपर्टी कारोबारी का इस्तेमाल किया जिसके द्वारा कानूनगो से मुलाकात कर शारिक को माफ करने की गुजारिश की गई। इस पर प्रियंक कानूनगो ने उसे घर से भगा दिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Indore Kidnapping Boys Rescued | Friends Help Leads Police to Accused

Indore Kidnapping Boys Rescued | Friends Help Leads Police to Accused

इंदौर के लालाराम नगर क्षेत्र में गुरुवार देर शाम नैतिक (9) और सम्राट (11) के अपहरण के मामले में पुलिस ने महज 7 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। अपहरण की साजिश बेरोजगारी और जल्दी पैसा कमाने की चाह में पड़ोसियों ने ही रची थी। पुलिस . साजिश के मास्टरमाइंड तिलक नगर एक्सटेंशन निवासी विनीत (22) और उसकी बहन राधिका प्रजापति (19) हैं। उन्होंने अपने दोस्त ललित सेन (21) और उसकी पत्नी तनीषा (20) के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने गार्डन में खेलने आने वाले बच्चों को निशाना बनाया और फिरौती वसूलने के लिए कई दिनों तक रेकी की। हालांकि, राधिका ने रेकी के बाद तनीषा को गार्डन के सामने रहने वाले एक बड़े परिवार के दो बच्चों को उठाने के लिए कहा था, लेकिन वह धोखे में दूसरे परिवार के बच्चों का अपहरण कर अपने साथ ले गई। आरोपी अपहरण के बाद भी बच्चों के परिवार की आर्थिक स्थिति का सही अंदाजा नहीं लगा सके। पूरे मामले का खुलासा नैतिक उर्फ डग्गू के चचेरे भाई ध्रुव की सतर्कता से हुआ। उसकी होशियारी से समय रहते परिवार और पुलिस सक्रिय हो गई और दोनों बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया। गार्डन में वापस लौटा तो नैतिक नहीं मिला पलासिया इलाके के तिरुपति बगीचे के पास रहने वाले नैतिक के चचेरे भाई ध्रुव ने बताया कि वह करीब 10 मिनट पहले तक बगीचे में ही खेल रहा था। इसी दौरान उसने पेट दर्द होने की बात कहकर घर जाने की बात कही। उसने नैतिक से भी साथ चलने को कहा, लेकिन नैतिक ने 10 मिनट बाद आने की बात कही। जब वह वापस नहीं आया तो ध्रुव दोबारा बगीचे पहुंचा। वहां उसे एक दोस्त बाहर आता मिला। उससे नैतिक के बारे में पूछने पर उसने बताया कि पिछले दो दिनों से बगीचे में आ रही एक महिला नैतिक को अपने साथ ले गई है और सम्राट भी उसके साथ गया है। इसके बाद ध्रुव घर पहुंचा और अपने पिता राहुल सोनकर को जानकारी दी। फिर वह चाची के पास बुटीक पर गया और पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने वारदात के 7 घंटों में ही दोनों बच्चों को बरामद कर लिया। पड़ोसी के कैमरे में कैद हुए आरोपी नैतिक की मां पूजा ने बताया कि जब ध्रुव ने उन्हें घटना की जानकारी दी, तो उन्होंने पहले आसपास तलाश शुरू की। पास ही कशिश मैडम का घर है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे देखने पर नैतिक और सम्राट एक महिला के साथ जाते हुए नजर आए। इसके बाद परिवार को अपहरण की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पूजा ने बताया कि बेटे नैतिक को उनका मोबाइल नंबर याद था। उसने अपहरणकर्ताओं को नंबर दे दिया, जिसके बाद उनके पास फिरौती के लिए कॉल आया। सम्राट के परिवार को नहीं थी जानकारी सम्राट का घर गार्डन से कुछ दूरी पर है, इसलिए उसकी मां उर्मिला को शुरुआत में इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनका बेटा लापता है। बाद में नैतिक के परिवार से उन्हें पता चला कि सम्राट का भी अपहरण हो गया है। उर्मिला ने बताया कि करीब रात 9 बजे उनके पास कॉल आया, जिसके बाद वह घबरा गईं और बेटे को ढूंढने के लिए लोगों से मदद मांगने लगीं। बाद में पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे लगातार प्रयास कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सम्राट उनका इकलौता बेटा है, जो छठी कक्षा में पढ़ता है। सीसीटीवी फुटेज में जींस पहने युवती दोनों बच्चों को अपने साथ ले जाती दिखी थी। बेड पर बैठाया, सेवइयां खिलाईं, डराया भी नैतिक ने बताया कि तनीषा उसे कार में अपने साथ ले गई थी। वहां एक कमरे में ले जाकर उसे सोफे पर बैठा दिया। इस दौरान वह जानवर दिलाने की बात करती रही। जब उसे भूख लगी तो सेवइयां बनाकर खिलाईं। मोबाइल पर गेम भी खेलने दिया। नैतिक के मुताबिक, रात में आरोपियों ने कहा कि उनके पिता से बात हो चुकी है और वे लेने आ रहे हैं। यह भी कहा कि उन्हें जानवर देकर घर भेज दिया जाएगा, लेकिन जब काफी देर हो गई तो दोनों बच्चे घर जाने की जिद करने लगे। इस पर राधिका और तनीषा ने उन्हें डराया कि अगर पैसे नहीं मिले तो उन्हें नुकसान पहुंचाया जाएगा। जब पुलिस पहुंची तो राधिका ने बच्चों को यह कहकर छिपा दिया कि “गुंडे आ गए हैं, चादर ओढ़कर छिप जाओ और कुछ मत बोलना।” डर के कारण दोनों बच्चे गैलरी में छिपे रहे। शॉर्ट एनकाउंटर के थे निर्देश सीपी संतोष सिंह पूरी रात अपने ऑफिस में मौजूद रहे और पल-पल की मूवमेंट की जानकारी लेते रहे। मोबाइल लोकेशन मिलने के बाद सबसे पहले द्वारकापुरी पुलिस से संपर्क किया गया। इसके बाद दत्त नगर की लोकेशन सामने आई, जो राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आती है। तुरंत एक टीम वहां रवाना की गई। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में इलाके में निगरानी करते रहे। जैसे ही सही संकेत मिला, अधिकारियों के साथ मौके पर दबिश दी गई। सीपी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शॉर्ट एनकाउंटर तक के निर्देश दिए थे। यदि आरोपी रेत मंडी इलाके में फिरौती लेने आते तो पुलिस उन्हें मौके पर ही गोली मार सकती थी। नौकरी छूटने के बाद पैसों के लिए ढूंढा रास्ता मास्टरमाइंड आरोपी विनीत जिस कंपनी में काम करता था, वह फर्जी निकली और उसे वेतन नहीं मिला। वह 6 महीनों से बेरोजगार था। उस पर डेढ़ साल का मकान किराया भी बकाया था। आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में आकर उसने यह कदम उठाया। उसकी बहन राधिका टेलीकॉलिंग का काम करती थी। पहले वह राधिका के साथ एक ही कमरे में रहता था, लेकिन ललित से शादी के बाद उसने अलग कमरा ले लिया। ललित पेशे से ड्राइवर है, लेकिन पिछले छह महीनों से बेरोजगार था, जिसके चलते उसे पैसों की जरूरत थी। तनीषा भी पहले फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करती थी, लेकिन कुछ समय से वह कपड़ों की दुकान पर सेल्समैन का काम कर रही थी। वहां भी उसका काम ठीक नहीं चल रहा था। ज्वेलरी शॉप लूटने का भी बना चुके थे प्लान चारों आरोपी