Saturday, 06 Jun 2026 | 04:33 AM

Trending :

10 घंटे में 10 लाख साइन-अप: अन्नामलाई ने अपने नए आंदोलन के लिए ‘असाधारण प्रतिक्रिया’ की सराहना की | भारत समाचार रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत हुआ:RBI पॉलिसी के बाद ₹94.93 पर हुआ बंद; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार अन्नामलाई ने नए राजनीतिक संगठन की घोषणा की, तमिलनाडु भाजपा से बड़े पैमाने पर इस्तीफे की शुरुआत | शीर्ष बिंदु | भारत समाचार पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; वहां 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग वापसी, गिरावट, या धुरी? भाजपा से बाहर निकलने की तीन बातें – और जहां अन्नामलाई फिट बैठते हैं | भारत समाचार
EXCLUSIVE

Civil Defence Appeal; Police Line Bahodapur

Civil Defence Appeal; Police Line Bahodapur

आपात स्थिति में बिल्डिंग में घायल व्यक्ति को देखते SDERF के कर्मचारी ग्वालियर जिला प्रशासन और पुलिस ने शुक्रवार रात 8 बजे बहोड़ापुर स्थित पुलिस लाइन में सिविल डिफेंस के तहत ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली, ब्लैकआउट प्रक्रिया, आपातकालीन निकासी और सर्च-एंड-रेस्क्यू ऑपरेशन का व्यावह . आपात स्थिति में लगी आग को फायर सिस्टम से बुझते हुए फायर ब्रिगेड कर्मचारी। खिड़की-दरवाजे बंद करने की अपील मॉकड्रिल में अपर जिला दंडाधिकारी सीबी प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल सहित प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। ड्रिल के दौरान बहोड़ापुर और पुलिस लाइन क्षेत्र में बिजली बंद कराई गई। इससे पहले उद्घोषणा कर नागरिकों से रात 8 से 8:30 बजे के बीच घरों की लाइट बंद रखने और खिड़की-दरवाजे बंद करने की अपील की गई थी। शुरुआत में कुछ लोग असमंजस में रहे, लेकिन आसपास अंधेरा होने पर सभी ने सहयोग किया। प्रशासन ने लगातार लोगों को समझाया कि यह केवल अभ्यास है, कोई वास्तविक खतरा नहीं। बिल्डिंग में हमले के दौरान घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए SDERF के कर्मचारी। अचानक जारी हुई सूचना से हलचल शाम को अचानक जारी सूचना के बाद क्षेत्र में हलचल रही और कुछ लोगों में ईरान-अमेरिका तनाव को लेकर आशंका भी बनी, जिसे अधिकारियों ने स्पष्ट करते हुए दूर किया। मॉकड्रिल के दौरान अंधेरे में घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने और आग लगने की स्थिति में उसे नियंत्रित करने का भी अभ्यास किया है। प्रशासन का उद्देश्य था कि किसी भी आपात परिस्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Khabar Hatke- Fan Jacket for Traffic Police; Pakistan Refugee Denied Entry; Parrot Rescue

Khabar Hatke- Fan Jacket for Traffic Police; Pakistan Refugee Denied Entry; Parrot Rescue

छत्तीसगढ़ में तोते को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड का सहारा लेना पड़ा। वहीं, गुजरात में ट्रैफिक पुलिस की जैकेट में पंखा लगाया गया है, इसे कूलिंग जैकेट नाम दिया गया है। उधर, कनाडा में एक महिला को शरणार्थी का दर्जा दे दिया गया, लेकिन उसके पति और बेटे को द . उत्तर प्रदेश में एक नाबालिग को जेल भेज दिया गया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई और ₹5 लाख मुआवजा देने का एलान किया। वहीं, जापान की एक महिला को गोलगप्पे इतने पसंद आए कि वह अब टोक्यो में इसकी दुकान खोलेंगी। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Badvani Police Transfer | Palsud Traffic Incharge Line Attach

Badvani Police Transfer | Palsud Traffic Incharge Line Attach

बड़वानी पुलिस महकमे में बुधवार देर शाम एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला। जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) पद्म विलोचल शुक्ल ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से 8 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। इसके साथ ही लापरवाही के चलते पलसूद और यातायात थाना प्रभार . एसपी की इस कार्रवाई में पलसूद थाना प्रभारी सुखलाल भंवर और यातायात प्रभारी विनोद कुमार बघेल को उनके पदों से हटाकर रक्षित केंद्र (लाइन) भेज दिया गया है। उनकी जगह अब नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यातायात थाने की कमान अब सूबेदार रजनी भार्गव को दी गई है। इन थानों में बदले गए प्रभारी जिले के कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है- अधिकारी का नाम वर्तमान/पुरानी पदस्थापना नई पदस्थापना सुखलाल भंवर (निरीक्षक) पलसूद रक्षित केंद्र (लाइन अटैच) विनोद कुमार बघेल (निरीक्षक) यातायात रक्षित केंद्र (लाइन अटैच) रजनी भार्गव (सूबेदार) रक्षित केंद्र यातायात (थाना प्रभारी) सौरभ बाथम (निरीक्षक) रक्षित केंद्र जुलवानिया (थाना प्रभारी) मंशाराम वगेन (निरीक्षक) पानसेमल राजपुर (थाना प्रभारी) रेवाराम चौहान (निरीक्षक) अंजड़ पानसेमल (थाना प्रभारी) नाथूसिंह रणधा (निरीक्षक) ठीकरी अंजड़ (थाना प्रभारी) रामकृष्ण लोवंशी (निरीक्षक) निवाली सिलावद (थाना प्रभारी) माधवसिंह ठाकुर (निरीक्षक) नांगलवाड़ी ठीकरी (थाना प्रभारी) रामकुमार पाटील (निरीक्षक) जुलवानिया नांगलवाड़ी (थाना प्रभारी) विक्रमसिंह बामनिया (निरीक्षक) राजपुर पलसूद (थाना प्रभारी) वीर बहादुर सिंह चौहान (SI) सिलावद निवाली (थाना प्रभारी) प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की कवायद एसपी द्वारा किए गए इस बड़े बदलाव का असर जिला मुख्यालय के यातायात थाने सहित जुलवानिया, अंजड़, राजपुर, ठीकरी, पलसूद, निवाली, सिलावद, पानसेमल और नागलवाड़ी थानों पर पड़ा है। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए यह फेरबदल किया गया है।

Madhu Kishwar Notice | Chandigarh Police Delhi FIR

Madhu Kishwar Notice | Chandigarh Police Delhi FIR

मधु किश्वर के घर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस उनके ऑफिस में बात करती हुई। चंडीगढ़ पुलिस की टीम आज (21 अप्रैल को) दिल्ली में राइटर मधु किश्वर के घर पहुंची। टीम ने उन्हें नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए कहा। टीम में इंस्पेक्टर इरम रिजवी और इंस्पेक्टर सरित राय शामिल थीं, जिन्होंने नोटिस सौंपा। . राइटर मधु किश्वर ने कहा कि हमारे सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि पांच पुलिसकर्मी, जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, मेरे ऑफिस पहुंची हैं। मैं उस समय एक वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, इसलिए मैंने उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा। लेकिन इतनी देर रात पुलिस का पहुंचना अच्छे संकेत नहीं देता। मधु किश्वर समेत अन्य लोगों पर सेक्टर-26 थाने में कल केस दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो को गलत पहचान के साथ वायरल किया और उसमें अश्लील व भ्रामक शब्द जोड़कर पेश किया। इससे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश की गई और समाज में भ्रम फैलाया गया। राइटर मधु किश्वर के घर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस। चंडीगढ़ पुलिस रात में दिल्ली पहुंची चंडीगढ़ पुलिस कल रात दिल्ली पहुंची, इसके बाद हमारे सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि पांच पुलिसकर्मी, जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, मेरे ऑफिस पहुंची हैं। मैं उस समय एक वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, इसलिए मैंने उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा। लेकिन इतनी देर रात पुलिस का पहुंचना अच्छे संकेत नहीं देता। दफ्तर में पुलिस अधिकारियों और लेखिका के बीच बातचीत हुई। बातचीत के दौरान मधु किश्वर ने कहा कि न उनकी तरफ से कोई दुर्भावना थी और न ही दूसरी तरफ से। इसी बीच उन्होंने पुलिस टीम से पूछा कि क्या वे स्थानीय पुलिस के साथ नहीं आई हैं। इस पर महिला अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम साथ आई है। महिलाओं को सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले गिरफ्तार नहीं कर सकते मधु किश्वर ने कानून का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं के घर पर सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले पुलिस न तो आ सकती है और न ही गिरफ्तारी कर सकती है। इसी को लेकर उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख अधिकारी से फोन पर बात की। अधिकारी ने बताया कि टीम चंडीगढ़ में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के संबंध में नोटिस देने आई है। इस पर मधु किश्वर ने कहा कि कानून का पालन करते हुए सुबह के समय आना चाहिए। मधु किश्वर के मुताबिक, दोनों पक्षों ने पूरी शालीनता और शिष्टाचार बनाए रखा। उन्होंने कहा कि जैसे ही एफआईआर की कॉपी मिलेगी, वह चंडीगढ़ में दर्ज इस नए केस का पूरा विवरण साझा करेंगी। 3 पॉइंट में जानिए पूरा मामला भ्रामक पोस्ट-क्लिप शेयर की जा रही, गलत पहचान बता रहे: सेक्टर-26 थाने में कल शिकायत दर्ज हुई थी। जिसमें चंडीगढ़ एक निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि कुछ फर्जी और भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट एवं वीडियो क्लिप, जिनमें अश्लील शब्द और सामग्री शामिल है, विभिन्न सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा प्रसारित किए जा रहे हैं। इन पोस्ट्स में वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की गलत पहचान बताई जा रही है। अश्लील शब्द यूज किए, नुकसान पहुंचाने का मकसद: शिकायतकर्ता के अनुसार, यह जानबूझकर किया गया कृत्य है, जिसमें अश्लील शब्दों और वाक्यांशों का उपयोग करते हुए झूठे इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तैयार किए गए हैं। आरोप है कि संबंधित लोगों को यह जानकारी थी या उन्हें विश्वास करने का पर्याप्त कारण था कि ये पोस्ट भ्रामक और झूठे हैं, और इनका उद्देश्य नुकसान पहुंचाना या किसी को क्षति पहुंचाना है। महिला के पति, वीडियो वाली महिला का बयान दर्ज किया: पुलिस ने जांच के दौरान उसके पति और वीडियो में मौजूद एक अन्य महिला के बयान भी दर्ज किए गए हैं। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 196, 318, 336(1), 336(3), 336(4), 340, 353, 356 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धाराएं 66C, 66D और 67 के तहत मधु किश्वर और अन्य के खिलाफ, शिकायत में उल्लिखित सोशल मीडिया हैंडल्स के आधार पर, थाना सेक्टर-26 में मामला दर्ज किया है। ************ ये खबर भी पढ़ें: चंडीगढ़ में PM के खिलाफ बोलने वाली लेखिका पर FIR: आरोप- मधु किश्वर ने सोशल मीडिया पर मिसलीडिंग VIDEO डाला, अश्लील शब्द जोड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने वाली फेमस राइटर मधु किश्वर पर चंडीगढ़ में केस दर्ज किया गया है। सोमवार (20 अप्रैल) को मधु किश्वर और अन्य लोगों के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में FIR दर्ज की गई। यह कार्रवाई 19 अप्रैल को मिली शिकायत के आधार पर की गई। (पढ़ें पूरी खबर)

MP Police Seize Drugs from Mahindra XUV300

MP Police Seize Drugs from Mahindra XUV300

मंदसौर जिले की नारायणगढ़ थाना पुलिस ने सोमवार को एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से भारी मात्रा में डोडाचूरा बरामद किया। जब्त किए गए 156.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 2 लाख 34 हजार 750 रुपए ब . यह सफलता नियमित वाहन चेकिंग के दौरान मिली। मंदसौर-संजीत रोड स्थित जयवीर हनुमान मंदिर के पास काचरिया कदमाला चौपाटी पर एक संदिग्ध महिन्द्रा XUV300 कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में प्लास्टिक के 8 कट्टों में भरा डोडाचूरा पाया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी सुखदेव (29) पिता किशनाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया। सुखदेव राजस्थान के जोधपुर जिले के बनाड़ थाना क्षेत्र के रामदेव नगर, गुजरवास खुर्द का निवासी है। दो फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की आरोपी के खिलाफ नारायणगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 156.5 किलोग्राम डोडाचूरा (कीमत लगभग 2,34,750 रुपए), एक महिन्द्रा XUV300 कार (कीमत लगभग 5 लाख रुपए), एक रियलमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल और दो फर्जी नंबर प्लेट जब्त की हैं। थाना प्रभारी भरत भांबर ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

अवैध रेत खनन कर रहा युवक नर्मदा में कूदा, मौत:जबलपुर में प्रशासन-खनिज विभाग की टीम पहुंची दबिश देने, डर के चलते लगाई नदी में छलांग

अवैध रेत खनन कर रहा युवक नर्मदा में कूदा, मौत:जबलपुर में प्रशासन-खनिज विभाग की टीम पहुंची दबिश देने, डर के चलते लगाई नदी में छलांग

जबलपुर के खिरैनी घाट पर अवैध खनन की दबिश के बीच एक युवक की डूबने से मौत हो गई। कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस,प्रशासन और खनिज विभाग की टीम सोमवार दोपहर 2 बजे कार्रवाई करने पहुंची थी। टीम जैसे ही वहां पहुंची अवैध रेत खनन कर रहे लोग भागने लगे। इस बीच एक युवक बचने के लिए नर्मदा नदी में कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। डर के चलते नर्मदा में कूदा बरेला अंतर्गत जमतरा अंतर्गत खिरैनी घाट पर गांव के कुछ लड़कों द्वारा रेत उत्खनन किया जा रहा था। इसी दौरान मौके पर एसडीएम एवं माइनिंग विभाग की टीम द्वारा दबिश दी गई। चार से पांच लड़के तो भाग गए, लेकिन एक युवक मानक वर्मा (25 वर्ष) निवासी ग्राम जमतरा को पुलिस ने घेर लिया। दहशत में आकर वह नर्मदा में कूद गया था। कुछ देर बाद घाट किनारे उसका शव मिला। ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो बड़ी संख्या में लोग घाट पहुंचे, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े खनन माफियाओं को पुलिस-प्रशासन संरक्षण देती है, पर वो लोग जो बोरी से रेत निकालते हैं तो उन्हें आए दिन पकड़ने के लिए आती है। इसके बाद ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। बरेला सहित रांझी, गोराबाजार,खमरिया थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को शांत करवाने में जुटे। ग्रामीणों ने टीम की गाड़ियों की हवा भी निकाल दी और लाठी बरसाने का आरोप भी लगाया। कार्रवाई का आश्वासन दिया तब माने ग्रामीण पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों को समझाया और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग माने और शव को पीएम के लिए मेडिकल कालेज रवाना किया।

Damoh Police Operation FACE | 1204 Fake SIM Cards Busted

Damoh Police Operation FACE | 1204 Fake SIM Cards Busted

दमोह पुलिस ने धोखाधड़ी कर दूसरे व्यक्तियों के आधार कार्ड पर फर्जी सिम कार्ड सक्रिय कर बेचने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। राज्य साइबर सेल भोपाल के ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओ . ब्लैक मार्केट में बेचते थे फर्जी सिम कार्ड सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि आरोपी भरत उर्फ मोंटी तंतवाय और रजनीश अहिरवार अन्य लोगों के आधार कार्ड का उपयोग करते थे। वे सिम कार्ड के आवेदन फॉर्म (CAF) में आधार कार्ड तो दूसरे का लगाते थे, लेकिन फोटो अपनी लगा देते थे। इस तरह फर्जी सिम तैयार कर उन्हें ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बेचा जाता था। 1204 फर्जी नंबरों का खुलासा जांच के दौरान वर्ष 2019 से 2021 के बीच कुल 1204 फर्जी सिम कार्ड सक्रिय पाए गए हैं। साइबर सेल भोपाल और दमोह से प्राप्त पांच डायरेक्टरी और टेलीकॉम कंपनियों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इन फर्जी नंबरों की पहचान की। हटा निवासी प्रवीण राज दुबे और अखिलेश चौरसिया के बयानों के बाद इन दोनों मुख्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने आरोपी भरत और रजनीश के खिलाफ धारा 419, 468, 471, 34 और आईटी एक्ट की धारा 66 (C) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन फर्जी सिम कार्डों का उपयोग किन आपराधिक गतिविधियों में किया गया है।

महिदपुर रोड पर पुलिस पर किया था पथराव:3 आरोपी गिरफ्तार, सड़क दुर्घटना के बाद भड़का था विवाद

महिदपुर रोड पर पुलिस पर किया था पथराव:3 आरोपी गिरफ्तार, सड़क दुर्घटना के बाद भड़का था विवाद

उज्जैन के महिदपुर रोड थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस पर पथराव करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया। यह विवाद 17 अप्रैल को नागदा तिराहे पर हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद भड़का था। दुर्घटना के बाद ग्राम शिकारीखेड़ा के कुछ लोग आक्रोशित होकर महिदपुर रोड थाने के बाहर बड़ी संख्या में जमा हो गए थे। स्थिति को संभालने के लिए थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान माहौल बिगड़ गया और भीड़ ने पुलिस दल पर हमला करते हुए पथराव शुरू कर दिया। हमले में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरक्षक मदन पग्गी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 59/2026 दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी जिसमें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन और एसडीओपी महिदपुर जेंडेन लिंगजेरपा के नेतृत्व में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 18 अप्रैल को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नारायण (49), तोफानसिंह (28) और गीताबाई (58) शामिल हैं, जो सभी ग्राम शिकारीखेड़ा के निवासी हैं। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Bisauli Accident | Youth Electrocuted High Tension Current, Police Probe

Bisauli Accident | Youth Electrocuted High Tension Current, Police Probe

बदायूं2 घंटे पहले कॉपी लिंक बदायूं में बिजली के खंभे पर चढ़े एक युवक की करंट लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई। करंट लगते ही युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आसपास मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते रहे। लोग बिजली विभाग को फोन कर लाइन कटवाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन सप्लाई समय पर बंद नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मां और पत्नी रोते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाती रहीं। इसी बीच युवक बुरी तरह जल गया। उसका शरीर तारों में फंसा रहा। जलते-जलते उसका सिर धड़ से अलग होकर नीचे गिर गया, जबकि धड़ तारों में फंसा जलता रहा। यह देखकर मां-पत्नी बेहोश हो गईं। मृतक की पहचान अरविंद के रूप में हुई है। वह प्राइवेट ट्यूबवेल के लिए लाइन शिफ्टिंग का काम करता था। घटना शुक्रवार सुबह वजीरगंज थाना क्षेत्र के धीमरपुर गांव की है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… युवक तारों के बीच फंसकर जलता रहा, काफी देर तक धुआं दिखाई देता रहा। बच्चे को बचाने के लिए मां और पत्नी इधर-उधर दौड़ती रहीं, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका। परिजन बोले- लाइनमैन ने शटडाउन लेकर पोल पर चढ़ाया था धिमरपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय अरविंद, रजपाल के बेटे थे। वह खेती के साथ-साथ बिजली का काम भी करते थे। बड़े भाई देवेंद्र ने बताया- अरविंद की शादी 8 साल पहले अनीता से हुई थी। उनके शिल्पी (7) और आशीष (5) दो बच्चे हैं। घर में करीब 8 बीघा जमीन है। दोनों भाई मिलकर खेती करते थे। परिजनों के मुताबिक, अरविंद प्राइवेट ट्यूबवेल के लिए लाइन शिफ्टिंग का काम भी कर लेता था। बिजली का काम जानने की वजह से गांव के लोग उसे बुला लेते थे। फॉल्ट चेक करते लगा करंट शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गांव का लाइनमैन यशवीर अरविंद के पास आया। वह उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि यशवीर ने शटडाउन लेने की बात कही और अरविंद को हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ा दिया। अरविंद खंभे पर चढ़कर फॉल्ट चेक कर रहा था। इसी दौरान अचानक तारों में करंट दौड़ गया। परिजनों का कहना है कि किसी ने शटडाउन के बाद सप्लाई चालू कर दी, जिससे यह हादसा हुआ। परिजन लगातार लाइनमैन की लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि शटडाउन के भरोसे ही अरविंद खंभे पर चढ़ा था। वहीं, एक्सईएन का कहना है कि हाईटेंशन लाइन पर बाहरी युवक के चढ़ने की पूरे मामले में जांच की जा रही है। युवक का धड़ तारों के बीच फंसा रहा। घटनास्थल पर कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। करंट लगते ही तारों पर गिरा अरविंद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- करंट का तेज झटका लगते ही अरविंद का संतुलन बिगड़ गया। वह खंभे से फिसलकर सीधे बिजली के तारों पर गिर पड़ा। उसका सिर तारों में फंस गया। कुछ ही सेकेंड में शरीर में आग लग गई। देखते-ही-देखते सिर और धड़ धू-धूकर जलने लगा। अरविंद दर्द से चीखता रहा। आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन कुछ कर नहीं सके। लोग लगातार बिजली विभाग को फोन कर सप्लाई बंद कराने की गुहार लगाते रहे। जब तक लाइन काटी गई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अरविंद बुरी तरह जल चुका था। आग की तेज लपटों के बीच उसका सिर धड़ से अलग होकर नीचे गिर गया। वहीं, धड़ तारों में फंसा हुआ जलता रहा। युवक का धड़ तारों से नीचे उतारने में टीम को करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां राजो और पत्नी अनीता मौके पर पहुंचीं। सामने का मंजर देखकर दोनों चीख पड़ीं। अरविंद तारों में जल रहा था और लोग दूर बेबस खड़े थे। मां और पत्नी चीख-चीखकर लोगों से उसे बचाने की गुहार लगाती रहीं। लेकिन कोई मदद नहीं कर पा रहा था। जैसे ही जलता हुआ सिर धड़ से अलग होकर नीचे गिरा, दोनों बेसुध होकर गिर पड़ीं। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक का धड़ नीचे उतारा जा सका। युवक का सिर जलकर जमीन पर गिर गया, जबकि धड़ तारों के बीच फंसा रहा। एक्सईएन बोले- बाहरी व्यक्ति कैसे चढ़ा, जांच जारी एक्सईएन नरेंद्र ने बताया- दिसौलीगंज बिजलीघर के लिए ज्ञानेंद्र नाम के व्यक्ति ने शटडाउन लिया था। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के दोनों युवक खंभे पर कैसे चढ़े, इसकी जांच कराई जा रही है। उधर, सूचना मिलते ही सीओ बिसौली संजीव कुमार और वजीरगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ——————– यह खबर भी पढ़िए…. झांसी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से छत उड़ी:बहू ने मंदिर में दीया जलाया तो आग भड़की, धमाका सुन चौकी से भागे पुलिसकर्मी झांसी में गुरुवार रात एक मकान में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे कमरे की छत उड़ गई और कॉलोनी में दहशत का माहौल हो गया। धमाका सुनकर पड़ोस में बनी चौकी के पुलिसकर्मी बाहर निकल आए। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। पुलिस के फोन करने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Raghav Chadha Security Withdrawn | ED Raid Ahead of Elections; Punjab Police ASI Detains Granddaught

Raghav Chadha Security Withdrawn | ED Raid Ahead of Elections; Punjab Police ASI Detains Granddaught

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद व लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर अशोक मित्तल पर ED रेड से जुड़ी रही। जिसे CM भगवंत मान ने टिपिकल मोदी स्टाइल बताया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. AAP सांसद पर ED रेड, डिप्टी लीडर बनाते ही एक्शन पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर बुधवार को ED ने रेड की। सुबह साढ़े 7 बजे दिल्ली से ED की टीमें जालंधर में उनके घर, फार्म हाउस, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) और गुरुग्राम समेत अन्य ठिकानों पर पहुंचीं। ED सूत्रों के मुताबिक यह मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला है। जिसे अशोक मित्तल और उनके बेटे से जोड़ा जा रहा है। इस रेड के बाद AAP नेताओं ने BJP को घेरा। CM भगवंत मान ने लिखा-BJP की पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू। टिपिकल मोदी स्टाइल। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने जवाब देते हुए लिखा-आप की पार्टी तो चोरों और लुटेरों की पार्टी है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गंदगी साफ की जा रही है। रेड की टाइमिंग को लेकर भी खूब चर्चा है क्योंकि करीब 12 दिन पहले AAP ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। इसके बाद अशोक मित्तल को उपनेता बनाया गया। अशोक मित्तल पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। वह 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे (पढ़ें पूरी खबर) 2. श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 मरे, शरीर में कांच घुसे; डेढ़ किमी दूर उतरना था पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। जिससे बस में करंट भी आ गया। बस पलटने से उसमें सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में सगे भाई भी शामिल हैं। वहीं बच्चों-महिलाओं समेत 21 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त हादसा हुआ, बस में 40 लोग सवार थे और करीब डेढ़ किमी बाद ही सबको बस से उतरकर अपने घर जाना था। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। श्रद्धालुओं ने बताया कि बस के पलटते ही सवारियां एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं। जिससे कई लोगों के हाथ-पैर पर भी गंभीर चोटें लगीं। इसके अलावा कई लोगों को सिर में चोट लगी, खिड़की के कांच टूटकर शरीर में घुस गए। फतेहगढ़ साहिब के SSP डॉ. शुभम अग्रवाल ने कहा कि पुलिस हादसे की वजहों की जांच कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया। PM ने कहा- हादसे के बारे में सुनकर मुझे अत्यंत दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं (पढ़ें पूरी खबर) 3. AAP सरकार ने राघव चड्‌ढा की सुरक्षा छीनी, केंद्र से Z+ सिक्योरिटी मिलेगी आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा के बीच का विवाद और बढ़ गया है। पंजाब की CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने राघव चड्‌ढा की सिक्योरिटी छीन ली है। पंजाब के सहप्रभारी, सांसद और राज्यसभा में उपनेता होने के नाते राघव चड्‌ढा को पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी मिली थी। आम आदमी पार्टी के दिल्ली के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया (X) पर दावा किया कि राघव चड्‌ढा को केंद्र सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी दे दी है। केंद्र सरकार आखिर राघव चड्‌ढा पर इतनी मेहरबान क्यों है? हालांकि, चड्‌ढा के करीबी सोर्सेज के मुताबिक अभी उन्हें केंद्र से सुरक्षा नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक उन्हें जल्द केंद्रीय सुरक्षा मिल सकती है। तब तक उन्हें दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी दी जा सकती है। 2 हफ्ते पहले AAP ने राघव चड्‌ढा को राज्यसभा में पार्टी उपनेता के पद से हटाकर दूसरे सांसद अशोक मित्तल को यह पद दे दिया था। उसके बाद से ही AAP और राघव चड्‌ढा के बीच खूब बयानबाजी भी चली। AAP ने कहा कि राघव पार्टी लाइन से हटकर चल रहे थे। इसके जवाब में चड्‌ढा ने कहा कि मैं सैलाब बनकर लौटूंगा। इसके बाद चड्‌ढा ने अरविंद केजरीवाल पर भी अंग्रेजी किताब से तंज कसा था (पढ़ें पूरी खबर) 4. मेट्रो चलाने पर सांसद और प्रशासक आमने-सामने चंडीगढ़ में मेट्रो चलाने को लेकर सांसद मनीष तिवारी और प्रशासक गुलाब चंद कटारिया आमने-सामने हो गए हैं। प्रशासक कटारिया का कहना है कि चंडीगढ़ की लगभग 12 लाख की आबादी के लिए मेट्रो चलाना आर्थिक रूप से घाटे का सौदा हो सकता है। इतने बड़े निवेश के लिए शहर में पर्याप्त सवारी नहीं मिलेगी। प्रशासक ने आगे कहा- मेट्रो का फायदा तभी है, जब इसे आसपास के बड़े शहरों से जोड़ा जाए, अन्यथा इसका ब्याज निकालना भी मुश्किल होगा। 5 साल के लिए पूरे शहर को खोद दिया जाएगा और उससे क्या फायदा होगा? चंडीगढ़ में मेट्रो केवल अंडरग्राउंड ही बन सकती है। ऊपर पुल बनाने की मंजूरी नहीं मिलेगी। अंडरग्राउंड मेट्रो इतनी महंगी पड़ेगी कि उससे बेहतर है कि हम इलेक्ट्रिक बसें चलाएं, लोगों को मुफ्त सफर करवाएं। इसके जवाब में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा- चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और न्यू चंडीगढ़ के लिए प्रस्तावित मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (MRTS) केवल एक ट्रैफिक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक भविष्य को नई दिशा देगा। इससे लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 2026 में चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक चुनौती बना हुआ है। 2036 तक हालात और गंभीर हो सकते हैं (पढ़ें पूरी खबर) 5. लेडी ASI ने पोती के हाथ-पैर बांधकर धूप में गेट से बांधा पंजाब पुलिस की लेडी ASI ने 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। उसने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से बांध दिया। बच्ची को घंटों तक धूप में रखकर तड़पाया। बच्ची उसकी बात नहीं मान रही थी।