Romesh Pathirage Breaks Neeraj Chopras Record, Ranks 2nd in Asia

Hindi News Sports Romesh Pathirage Breaks Neeraj Chopras Record, Ranks 2nd In Asia इटली5 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रीलंका के जैवलिन थ्रोअर रुमेश पाथिरागे। श्रीलंका के जैवलिन थ्रोअर रुमेश पाथिरागे ने नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे एशिया में सबसे दूर जैवलिन फेंकने वाले दूसरे प्लेयर भी बन गए। 23 साल के रुमेश ने रोम डायमंड लीग में 92.67 मीटर का थ्रो किया। यह 2026 में किसी भी प्लेयर का पहला 90+ थ्रो था। नीरज ने दोहा डायमंड लीग में पिछले साल 90.23 का थ्रो किया था। पहले नंबर पर पाकिस्तान के अरशद नदीम है। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक 2024 में 92.67 मीटर का थ्रो किया था। ऑल टाइम 8वां सबसे बड़ा थ्रो रुमेश का थ्रो ऑल टाइम सबसे लंबे थ्रो की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गया। एशिया में अब उनसे आगे केवल पाकिस्तान के अरशद नदीम हैं। ताइवान के चाओ-त्सुन चेंग 91.36 मीटर के साथ तीसरे और भारत के नीरज चोपड़ा चौथे स्थान पर हैं। नीरज चोपड़ा क्लासिक में रुमेश पाथिरागे दाएं नीले ट्रैक सूट में। पहला थ्रो 84.49 मीटर का किया रोम डायमंड लीग में रुमेश ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन केशोर्न वॉलकॉट, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स, पूर्व ओलंपिक चैंपियन थॉमस रोहलर और पूर्व ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट याकुब वाडलेज्च जैसे खिलाड़ियों के बीच मुकाबला किया। उन्होंने पहले प्रयास में 84.49 मीटर का थ्रो किया और दूसरे प्रयास में 92.67 मीटर तक भाला फेंक दिया। इसके बाद उनके बाकी सभी थ्रो फाउल रहे। रुमेश इस सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मार्च में 89.37 मीटर का थ्रो कर नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था और वर्ल्ड लीड हासिल की थी। अप्रैल में किप केनो क्लासिक में उन्होंने 89.28 मीटर का थ्रो किया। उनके पांच सर्वश्रेष्ठ थ्रो में से चार 2026 में आए हैं। तेज गेंदबाज से बने जैवलिन थ्रोअर रुमेश का खेल सफर क्रिकेट से शुरू हुआ था। टीनएज में वे 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे और 2019 की राष्ट्रीय टैलेंट हंट में अंडर-18 वर्ग में 134 किलोमीटर प्रति घंटे की गति दर्ज की थी। उस टूर्नामेंट में वह श्रीलंका और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी ईशान मलिंगा से पीछे दूसरे स्थान पर रहे थे। अरशद और नीरज से तुलना रुमेश की तुलना अब अरशद और नीरज से की जा रही है। रुमेश ने 2024 में पहली बार 80 मीटर का आंकड़ा पार किया था और दो साल के भीतर 92.67 मीटर तक पहुंच गए। 2026 एशियाई खेलों में अब नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम और रुमेश पाथिरागे के बीच मुकाबले पर सबकी नजर रहेगी। रुमेश ने रोम में जीत के बाद कहा, मैं एशियाई रिकॉर्ड से करीब 35 सेंटीमीटर पीछे हूं। मैं ओस्ट्रावा और दोहा डायमंड लीग में अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। अरशद नदीम ने पेरिस ओलिंपिक में गोल्ड हासिल किया था। सचिन यादव का निराशाजनक प्रदर्शन भारतीय जैवलिन थ्रोअर सचिन यादव अपने डायमंड लीग डेब्यू में आठवें स्थान पर रहे। उन्होंने 79.18 मीटर का थ्रो किया। वह एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तय 82.61 मीटर के कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालिफिकेशन मानक को हासिल नहीं कर सके। फेडरेशन कप, रांची के बाद यह लगातार दूसरा टूर्नामेंट रहा, जिसमें वह 80 मीटर का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। सचिन ने पहले प्रयास में फाउल किया। दूसरे प्रयास में 79.18 मीटर का थ्रो किया, लेकिन बाद के प्रयासों में 77.02 मीटर, 76.62 मीटर और 75.54 मीटर तक ही पहुंच सके। रोम डायमंड लीग में एंडरसन पीटर्स 83.91 मीटर के साथ दूसरे और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन 82.44 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नीरज ने भाग नहीं लिया नीरज ने रोम डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लिया। वे सीजन की शुरुआत में किसी भी तरह की चोट का जोखिम नहीं लेना चाहते थे। उन्होंने अपनी फिटनेस, रिहैब और ट्रेनिंग पर ध्यान देने के लिए तुर्की में प्रैक्टिस कर रहे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन 16 विकेट गिरे:इंग्लैंड पहली पारी में 140 पर ऑलआउट; न्यूजीलैंड 61/6; रॉबिन्सन को 4 विकेट

न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे का पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा। यहां गुरुवार को कुल 16 विकेट गिरे। इस मुकाबले का टॉस न्यूजीलैंड ने जीता और गेंदबाजी चुनी। मेजबान इंग्लैंड पहली पारी में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। जबकि, न्यूजीलैंड ने स्टंप्स तक 61 रन बनाने में 6 विकेट गंवा दिए। ग्लेन फिलिप्स 31 और नाथन स्मिथ 6 रन पर नाबाद लौटे। इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन ने 4 विकेट झटके। गस एटकिंसन और जोश टंग को एक-एक विकेट मिला। रॉबिन्सन ने पहले ओवर में ही 3 विकेट लिए रॉबिन्सन ने अपनी तीसरी, पांचवीं और छठी गेंद पर विकेट लेकर लॉर्ड्स में मौजूद दर्शकों को उत्साहित कर दिया। उन्होंने डेवोन कॉन्वे (एक रन), केन विलियमसन (3 रन) और रचिन रवींद्र (जीरो) को जल्दी आउट किया। इसके बाद गस एटकिंसन ने कप्तान टॉम लैथम को 3 रन पर आउट कर न्यूजीलैंड का स्कोर 12/4 कर दिया। रॉबिन्सन ने डेरिल मिचेल को भी पवेलियन भेजा, जबकि जोश टंग ने टॉम ब्लंडेल का विकेट लिया। न्यूजीलैंड के टॉप-5 बैटर्स कुल 16 रन ही बना सके। इनमें से दो खाता भी नहीं खोल सके। पहले इंग्लैंड की बल्लेबाजी भी लड़खड़ाई न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बादलों से घिरे मौसम और तेज गेंदबाजों के लिए मददगार परिस्थितियों का कीवी गेंदबाजों ने पूरा फायदा उठाया। फरवरी 2024 के बाद टेस्ट मैच खेलने उतरे काइल जैमीसन ने 5 विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने 62 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। नाथन स्मिथ ने 3 और विल ओ’रूर्के ने 2 विकेट लिए। इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। कप्तान बेन स्टोक्स ने 35वें जन्मदिन पर उपयोगी पारी खेली, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। बारिश और खराब रोशनी से खेल प्रभावित मैच के दौरान बारिश और खराब रोशनी ने भी खेल में बाधा डाली। दोपहर में बारिश के कारण लगभग दो घंटे का खेल रुका, जबकि खराब रोशनी की वजह से चाय और दिन का खेल निर्धारित समय से पहले समाप्त करना पड़ा। इंग्लैंड की आखिरी जोड़ी जोश टंग और शोएब बशीर ने 22 रन जोड़कर टीम को 140 रन तक पहुंचाया। दिन के अंत तक यह साझेदारी इंग्लैंड के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होती दिख रही है। ————————————————————- इंटरनेशनल क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से लगातार तीसरी वनडे सीरीज जीती, तीसरे मैच में 4 विकेट से हराया लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 157 रन पर सिमट गई थी। जवाब में पाकिस्तान ने 41.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन का टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन 16 विकेट गिरे:इंग्लैंड पहली पारी में 140 पर ऑलआउट; न्यूजीलैंड 61/6; रॉबिन्सन को 4 विकेट

न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे का पहला टेस्ट लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन गेंदबाज हावी रहे। यहां गुरुवार को कुल 16 विकेट गिरे। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड पहली पारी में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने स्टंप्स तक 61 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। ग्लेन फिलिप्स 31 और नाथन स्मिथ 6 रन पर नाबाद रहे। इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन ने 4 विकेट लिए। गस एटकिंसन और जोश टंग को एक-एक विकेट मिला। रॉबिन्सन ने पहले ओवर में ही 3 विकेट लिए रॉबिन्सन ने पहले ओवर में तीन विकेट झटके। उन्होंने तीसरी, 5वीं और छठी गेंद पर विकेट लिए। उन्होंने डेवोन कॉन्वे (एक रन), केन विलियमसन (3 रन) और रचिन रवींद्र (जीरो) को जल्दी आउट किया। इसके बाद गस एटकिंसन ने कप्तान टॉम लैथम को 3 रन पर आउट कर न्यूजीलैंड का स्कोर 12/4 कर दिया। रॉबिन्सन ने डेरिल मिचेल को भी पवेलियन भेजा, जबकि जोश टंग ने टॉम ब्लंडेल का विकेट लिया। न्यूजीलैंड के टॉप-5 बैटर्स सिर्फ 16 रन बना सके। इनमें से दो खाता भी नहीं खोल सके। पहले इंग्लैंड की बल्लेबाजी भी लड़खड़ाई न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बादलों से घिरे मौसम और तेज गेंदबाजों के लिए मददगार परिस्थितियों का कीवी गेंदबाजों ने पूरा फायदा उठाया। फरवरी 2024 के बाद टेस्ट खेलने उतरे काइल जैमीसन ने 62 रन देकर 5 विकेट लिए और इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। नाथन स्मिथ ने 3 और विल ओ’रूर्के ने 2 विकेट लिए। इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। कप्तान बेन स्टोक्स ने 35वें जन्मदिन पर उपयोगी पारी खेली, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। बारिश और खराब रोशनी से खेल प्रभावित मैच के दौरान बारिश और खराब रोशनी ने भी खेल में बाधा डाली। दोपहर में बारिश के कारण लगभग दो घंटे का खेल रुका, जबकि खराब रोशनी की वजह से चाय और दिन का खेल निर्धारित समय से पहले समाप्त करना पड़ा। इंग्लैंड की आखिरी जोड़ी जोश टंग और शोएब बशीर ने 22 रन जोड़कर टीम को 140 रन तक पहुंचाया। दिन के अंत तक यह साझेदारी इंग्लैंड के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होती दिख रही है। ————————————————————- इंटरनेशनल क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से लगातार तीसरी वनडे सीरीज जीती, तीसरे मैच में 4 विकेट से हराया लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 157 रन पर सिमट गई थी। जवाब में पाकिस्तान ने 41.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन का टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
कोच गंभीर बोले- मैं नहीं चाहता, ऋषभ पंत बदलें:अनुभवी खिलाड़ियों को परिस्थितियों का सम्मान करना चाहिए; साई सुदर्शन को पर्याप्त मौका देंगे

इंडियन क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने संकेत दिया कि मोहाली में न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में कल से शुरू होने वाले भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच में साई सुदर्शन भी खेल सकते हैं। वह देवदत्त पडिक्कल की जगह तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं। गंभीर ने स्टेडियम में मीडिया से बातचीत में ऋषभ पंत को उप कप्तानी से हटाने को लेकर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। गंभीर ने इतना जरूर कहा- हम ऋषभ पंत में बदलाव नहीं चाहते, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में खिलाड़ियों को मैच की परिस्थितियों का सम्मान करना जरूरी है। पंत की जगह केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं कल होने वाले मैच के लिए दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं। पिछले 3 दिन से वह प्रैक्टिस में जुटी हैं। इस दौरान गौतम गंभीर ने दोटूक कहा कि मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया की तरफ नहीं बल्कि ड्रेसिंग रूम में बैठे उन 30 खिलाड़ियों के प्रति है, जिनके साथ मैं पूरी ईमानदारी से काम करता हूं। मैं सोशल मीडिया की आलोचना और तारीफों की तरफ ध्यान नहीं देता। गौतम गंभीर की कही 4 अहम बातें:- 6 से 10 जून तक खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 से 10 जून तक टेस्ट मैच खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इसके साथ ही यह भारत का 31वां और पंजाब का तीसरा टेस्ट वेन्यू बन जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। 250 रुपए से शुरू होगी टिकट पीसीए ने मैच के टिकट 250 रुपए से शुरू रखे हैं। खास बात यह है कि एक टिकट पर दर्शक पांचों दिन मैच का आनंद ले सकेंगे। दर्शक अपनी सुविधा के अनुसार पूरे दिन या किसी एक सत्र के दौरान भी स्टेडियम पहुंच सकते हैं। पीसीए ने अभिभावकों से अपील की है कि वे गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों को स्टेडियम लाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव दिलाएं, ताकि वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते हुए देख सकें। शुभमन गिल करेंगे कप्तानी भारतीय टेस्ट टीम की कमान पंजाब के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में होगी। वहीं पंजाब के ही युवा खिलाड़ी गुरनूर बराड़ भी टीम का हिस्सा हैं। पीसीए ने क्रिकेट प्रशंसकों से बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर भारतीय टीम और पंजाब के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। मुकाबले के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
PV Sindhu Out Indonesia Open

जकार्ता19 मिनट पहले कॉपी लिंक यंग ने सिंधु को 21-17, 21-14 से हराया। (क्रेडिट- बैडमिंटन फोटो) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु जकार्ता में खेले जा रहे इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के राउंड ऑफ-16 से बाहर हो गईं। उन्हें गुरुवार को वर्ल्ड की नंबर-1 और ओलिंपिक चैंपियन एन से यंग ने 21-17, 21-14 से हराकर बाहर कर दिया। यंग ने सिंधु को लगातार 10वें मैच में हराया है। साउथ कोरिया की यंग ने सिंधु को पिछले हफ्ते सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था। लगातार दूसरी हार के साथ साउथ कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ सिंधु का रिकॉर्ड और खराब हो गया। सिंधु अब तक एन से यंग को एक भी बार नहीं हरा सकी हैं। शटल-कॉक को प्रतिद्वंद्वी के पाले में भेजने का प्रयास करती पीवी सिंधु। (क्रेडिट- बैडमिंटन फोटो) यंग ने 41 शॉट्स की लंबी रैली जीती पहला गेम: सिंधु ने एन से यंग कड़ी चुनौती दी। एक समय स्कोर 10-10 से बराबर था और भारतीय खिलाड़ी 15-14 से आगे भी निकल गई थीं। लेकिन इसके बाद एन से यंग ने लगातार अंक बटोरते हुए बढ़त हासिल कर ली। उन्होंने 41 शॉट्स की लंबी रैली जीतने के बाद पहला गेम 21-17 से अपने नाम कर लिया। दूसरा गेम: साउथ कोरियाई खिलाड़ी ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। उन्होंने 13-6 की बढ़त हासिल की और सिंधु की वापसी की कोशिशों को नाकाम करते हुए 21-14 से गेम और मैच को अपने नाम कर लिया। शानदार कोर्ट कवरेज से जीतीं यंग एन से यंग की शानदार कोर्ट कवरेज और लगातार दबाव बनाने की क्षमता मुकाबले का निर्णायक पहलू साबित हुई। जीत के साथ वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं, जबकि सिंधु को एक बार फिर प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर होना पड़ा। ———————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… ग्रैंड स्लैम इतिहास में पहली बार 2 इटैलियन में सेमीफाइनल, फ्रेंच ओपन में कोबोली-अर्नाल्डी के बीच मैच वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर और लोरेंजो मुसेटी के बाहर होने के बावजूद फ्रेंच ओपन में इटली का दबदबा कायम है। बुधवार रात फ्लावियो कोबोली और माटेओ अर्नाल्डी ने अपने-अपने मैच जीतकर मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब शुक्रवार को दोनों के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा। यह ग्रैंड स्लैम इतिहास का पहला ऑल-इटैलियन मेंस सेमीफाइनल होगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PV Sindhu Out Indonesia Open

जकार्ता35 मिनट पहले कॉपी लिंक यंग ने सिंधु को 21-17, 21-14 से हराया। (क्रेडिट- बैडमिंटन फोटो) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु जकार्ता में खेले जा रहे इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के राउंड ऑफ-16 से बाहर हो गईं। उन्हें गुरुवार को वर्ल्ड की नंबर-1 और ओलिंपिक चैंपियन एन से यंग ने 21-17, 21-14 से हराकर बाहर कर दिया। यंग ने सिंधु को लगातार 10वें मैच में हराया है। साउथ कोरिया की यंग ने सिंधु को पिछले हफ्ते सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था। लगातार दूसरी हार के साथ साउथ कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ सिंधु का रिकॉर्ड और खराब हो गया। सिंधु अब तक एन से यंग को एक भी बार नहीं हरा सकी हैं। शटल-कॉक को प्रतिद्वंद्वी के पाले में भेजने का प्रयास करती पीवी सिंधु। (क्रेडिट- बैडमिंटन फोटो) यंग ने 41 शॉट्स की लंबी रैली जीती पहला गेम: सिंधु ने एन से यंग कड़ी चुनौती दी। एक समय स्कोर 10-10 से बराबर था और भारतीय खिलाड़ी 15-14 से आगे भी निकल गई थीं। लेकिन इसके बाद एन से यंग ने लगातार अंक बटोरते हुए बढ़त हासिल कर ली। उन्होंने 41 शॉट्स की लंबी रैली जीतने के बाद पहला गेम 21-17 से अपने नाम कर लिया। दूसरा गेम: साउथ कोरियाई खिलाड़ी ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। उन्होंने 13-6 की बढ़त हासिल की और सिंधु की वापसी की कोशिशों को नाकाम करते हुए 21-14 से गेम और मैच को अपने नाम कर लिया। शानदार कोर्ट कवरेज से जीतीं यंग एन से यंग की शानदार कोर्ट कवरेज और लगातार दबाव बनाने की क्षमता मुकाबले का निर्णायक पहलू साबित हुई। जीत के साथ वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं, जबकि सिंधु को एक बार फिर प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर होना पड़ा। ———————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… ग्रैंड स्लैम इतिहास में पहली बार 2 इटैलियन में सेमीफाइनल, फ्रेंच ओपन में कोबोली-अर्नाल्डी के बीच मैच वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर और लोरेंजो मुसेटी के बाहर होने के बावजूद फ्रेंच ओपन में इटली का दबदबा कायम है। बुधवार रात फ्लावियो कोबोली और माटेओ अर्नाल्डी ने अपने-अपने मैच जीतकर मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब शुक्रवार को दोनों के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा। यह ग्रैंड स्लैम इतिहास का पहला ऑल-इटैलियन मेंस सेमीफाइनल होगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
‘हमारे पहलवान मजबूत, लेकिन तकनीकी रूप से पीछे’:भारत के कुश्ती कोच बोले- मुझे 40 मेहनती चाहिए, जो देश के लिए कुछ करें

‘हमारे खिलाड़ी शारीरिक रूप से बहुत मजबूत हैं, लेकिन वे तकनीकी रूप से पिछड़ जाते हैं। अमन जैसे बेहतरीन पहलवान भी जब मैच हारते हैं, तो वह विरोधी के बेहतर होने से नहीं, बल्कि अपनी तकनीकी गलतियों की कमी के कारण हारते हैं। मैं 4 कनेक्टिंग फ्लाइट बदलकर यहां आया। थक गया हूं। ऐसे ही खिलाड़ी भी थक जाते हैं।’ यह कहना है भारतीय पुरुष की फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम के मुख्य कोच एमजारियोस बेंटिनिडिस (शाको) का। मुख्य कोच बनने के बाद शाको भारत लौटते तो 31 मई, रविवार को लखनऊ में चल रहे एशियन गेम्स के ट्रायल में पहुंचे। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने उनसे बातचीत की। उन्होंने अनुशासन, पहलवानों की कमियों और भारतीय कोचिंग सिस्टम पर बेबाकी से अपनी राय रखी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… ‘यहां की यात्रा व्यवस्था पर कुश्ती संघ से बात करूंगा’ शाको ने लखनऊ में कैंप होने और यहां की यात्रा व्यवस्था पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा- मैं इस बारे में भारतीय कुश्ती संघ (WFI) से बात करूंगा। मैं खुद जॉर्जिया से 17 घंटे की फ्लाइट और 4 कनेक्टिंग फ्लाइट्स बदलकर आया हूं। थक चुका हूं। एक पहलवान की भी ऊर्जा ऐसे यात्रा में खपेगी तो वह कैसे जीतेगा? इतनी लंबी और थकाऊ यात्रा करके प्रतियोगिता में जाएगा, तो वह जीतने की ऊर्जा कहां से लाएगा? दिल्ली से फ्लाइट्स कनेक्ट करना ज्यादा आसान है। ‘देश के लिए जान लगाने वाले 40 एथलीट चाहिए’ शाको ने कहा- मेरे लिए अनुशासन से बढ़कर कुछ नहीं है। मुझे कैंप में 300 ऐसे एथलीट नहीं चाहिए जो गंभीर न हों। मुझे सिर्फ 40 ऐसे मेहनती पहलवान चाहिए जो देश के लिए कुछ करना चाहते हों। कुछ खिलाड़ी दूसरों को भी भटकाते हैं, वह सब अब मेरे रहते नहीं चलेगा। पहलवान खुद की गलतियों से हारते हैं, प्रतिभा की कमी नहीं है। ‘ट्रेनिंग प्रोग्राम में बदलाव जरूरी’ हर वजन श्रेणी (जैसे 50 किलो या 55 किलो) के खिलाड़ी के लिए एक ही ट्रेनिंग प्रोग्राम नहीं हो सकता। हर खिलाड़ी की मानसिक और शारीरिक जरूरत के हिसाब से अलग ट्रेनिंग होगी। 74 किलो, 97 किलो और 125 किलो जैसी भारी वजन श्रेणियों में भारत के खराब प्रदर्शन पर कहा कि भूल जाइए कि हम भारी वजन में कमजोर हैं। जब आप रोज-रोज कहेंगे कि हमें समस्या है, तो खिलाड़ी के दिमाग में डर बैठ जाता है। हम समस्या पर नहीं, सिर्फ जीतने और समाधान पर बात करेंगे। ‘सुजीत के खेल में शानदार संतुलन’ शाको ने ओलंपिक पर कहा कि सुशील- बजरंग के बाद अब सुजीत कलकल की बारी है, लेकिन ओलंपिक अलग दुनिया है। 65 किलोग्राम वर्ग में देश के उभरते सितारे सुजीत की तारीफ करते हुए कहा कि सुजीत अद्भुत खिलाड़ी हैं। सुजीत में ताकत, तकनीक और डिफेंस का शानदार मिश्रण है। सुशील कुमार अपने समय के सर्वश्रेष्ठ पहलवान थे, वे दिल से बाघ थे। उनके बाद बजरंग आए और अब सुजीत हैं। सुजीत अंडर-23 विश्व चैंपियन हैं, लेकिन ओलंपिक एक मनोवैज्ञानिक लड़ाई है। दुनिया में 6-6 बार के विश्व चैंपियन भी ओलंपिक में एक छोटी सी गलती वजन न घटाने के कारण पदक से चूक जाते हैं। इसलिए सुजीत को कदम-कदम पर मेरी गाइडेंस की जरूरत होगी। बजरंग के पदक को भगवान का आशीर्वाद बताया बजरंग पुनिया के साथ उनके सफर के अंत पर कोच शाको भावुक दिखे। उन्होंने कहा दुनिया का कोई ऐसा कोच या पहलवान यहां तक कि अब्दुलराशिद सादुलेव भी नहीं थे, जो 4 साल में कभी न हारा हो। कजाकिस्तान में बजरंग के साथ रेफरी ने बेइमानी की। ओलंपिक से ठीक पहले उन्हें बहुत गंभीर चोट लगी थी। बावजूद इसके हमें जो कांस्य पदक मिला, वह भगवान का भेजा हुआ आशीर्वाद था। इतिहास सिर्फ ओलंपिक पदक से बनता है और बजरंग ने वह बनाया। ———————— यह खबर भी पढ़िए- अमन, दीपक और सुजीत ने एशियन गेम्स किया क्वालीफाई : जापान में खेला जाएगा, कुश्ती में फ्री स्टाइल और ग्रीकोरोमन टीम घोषित लखनऊ स्थित साई सेंटर में रविवार को एशियन गेम्स-2026 के लिए कुश्ती का ट्रायल हुआ। फ्री स्टाइल और ग्रीकोरोमन वर्ग की भारतीय टीम घोषित कर दी गई। करीब 10 घंटे तक चले मैराथन ट्रायल में देशभर के चुनिंदा पहलवानों ने अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया। ट्रायल में जीते पहलवान एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। (पूरी खबर पढ़िए)
Satwik-Chirag Win Singapore Open | Indias Title Drought Ends

सिंगापुर2 मिनट पहले कॉपी लिंक 2024 थाईलैंड ओपन के बाद पहला बड़ा टाइटल जीता। भारत की पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन सुपर 750 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने रविवार 31 मई को खेले गए फाइनल में इंडोनेशिया की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी फजार अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी को 18-21, 21-17 और 21-16 से हराया। सात्विक-चिराग ने आखिरी खिताब थाईलैंड ओपन 2024 जीता था। इसके बाद वे कई बड़े टूर्नामेंटों में फाइनल तक पहुंचे, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सके। जोड़ी का यह नौवां BWF (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेनशन) वर्ल्ड खिताब है। सात्विक-चिराग ने इंडोनेशिया की जोड़ी फजार और फिकरी को हराया। जीत के बाद ‘भाग मिल्खा भाग’ का गाना बजा खिताब जीतने के बाद सात्विक और चिराग कोर्ट पर खुशी से झूम उठे। दोनों खिलाड़ियों ने जीत का जश्न डांस करके मनाया। पुरस्कार समारोह में उन्हें ट्रॉफी, गोल्ड मेडल और 70 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। सात्विक को ट्रॉफी, गोल्ड मेडल और नकद राशि दी गई। पोडियम समारोह के दौरान फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ का शीर्षक गीत बजाया गया। चिराग शेट्टी ने पोडियम पर आंखें बंद कर ली थी। सात्विक बोले- ‘शब्दों में बयां करना मुश्किल’ कोर्टसाइड इंटरव्यू में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने कहा, ‘इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इससे पहले हम हमेशा सिंगापुर में हारते रहे हैं। यह खेलने के लिए सबसे बेहतरीन स्टेडियमों में से एक है।’ उन्होंने सपोर्ट के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया। पहला गेम हारने के बाद वापसी की सात्विक-चिराग अपना पहला गेम 18-21 से हार गए थे। इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए दूसरे गेम को 21-17 से जीकर मैच में बराबरी की। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने आखिरी और तीसरे गेम में इंडोनेशिया की जोड़ी को 21-16 से हराकर ट्रॉफी जीत ली। ——————————————— स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… नॉर्वे चेस में गुकेश की वापसी, प्रज्ञानानंद को हराया:कार्लसन हारे; दिव्या देशमुख विमेंस कैटेगरी में नंबर-1 पर आईं वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में वापसी की। उन्होंने 5वें राउंड में अपने हमवतन आर. प्रज्ञानानंद को क्लासिकल मुकाबले में हराया। वे टाइटल की रेस में बने हुए हैं। एक दिन पहले 20वां जन्मदिन मनाने वाले गुकेश ने पूरे तीन अंक हासिल किए और 6.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Satwik-Chirag Win Singapore Open | Indias Title Drought Ends

सिंगापुर21 मिनट पहले कॉपी लिंक 2024 थाईलैंड ओपन के बाद पहला बड़ा टाइटल जीता। भारत की पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन सुपर 750 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने रविवार 31 मई को खेले गए फाइनल में इंडोनेशिया की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी फजार अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी को 18-21, 21-17 और 21-16 से हराया। सात्विक-चिराग ने आखिरी खिताब थाईलैंड ओपन 2024 जीता था। इसके बाद वे कई बड़े टूर्नामेंटों में फाइनल तक पहुंचे, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सके। जोड़ी का यह नौवां BWF (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेनशन) वर्ल्ड खिताब है। सात्विक-चिराग ने इंडोनेशिया की जोड़ी फजार और फिकरी को हराया। जीत के बाद ‘भाग मिल्खा भाग’ का गाना बजा खिताब जीतने के बाद सात्विक और चिराग कोर्ट पर खुशी से झूम उठे। दोनों खिलाड़ियों ने जीत का जश्न डांस करके मनाया। पुरस्कार समारोह में उन्हें ट्रॉफी, गोल्ड मेडल और 70 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। सात्विक को ट्रॉफी, गोल्ड मेडल और नकद राशि दी गई। पोडियम समारोह के दौरान फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ का शीर्षक गीत बजाया गया। चिराग शेट्टी ने पोडियम पर आंखें बंद कर ली थी। सात्विक बोले- ‘शब्दों में बयां करना मुश्किल’ कोर्टसाइड इंटरव्यू में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने कहा, ‘इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इससे पहले हम हमेशा सिंगापुर में हारते रहे हैं। यह खेलने के लिए सबसे बेहतरीन स्टेडियमों में से एक है।’ उन्होंने सपोर्ट के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया। पहला गेम हारने के बाद वापसी की सात्विक-चिराग अपना पहला गेम 18-21 से हार गए थे। इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए दूसरे गेम को 21-17 से जीकर मैच में बराबरी की। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने आखिरी और तीसरे गेम में इंडोनेशिया की जोड़ी को 21-16 से हराकर ट्रॉफी जीत ली। ——————————————— स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… नॉर्वे चेस में गुकेश की वापसी, प्रज्ञानानंद को हराया:कार्लसन हारे; दिव्या देशमुख विमेंस कैटेगरी में नंबर-1 पर आईं वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में वापसी की। उन्होंने 5वें राउंड में अपने हमवतन आर. प्रज्ञानानंद को क्लासिकल मुकाबले में हराया। वे टाइटल की रेस में बने हुए हैं। एक दिन पहले 20वां जन्मदिन मनाने वाले गुकेश ने पूरे तीन अंक हासिल किए और 6.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PSG ने लगातार दूसरी बार चैंपियंस लीग खिताब जीता:सेलिब्रेशन में तोड़फोड़ और आगजनी, 416 लोग गिरफ्तार; 7 सुरक्षाकर्मी घायल

चैंपियंस लीग में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) की जीत के सेलिब्रेशन ने भगदड़ का रूप ले लिया। रविवार तड़के फ्रांस के अलग-अलग शहरों में तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा की कई घटनाएं हुईं। पुलिस ने 416 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। गृह मंत्रालय के अनुसार सबसे ज्यादा तनाव पेरिस में रहा, जहां 280 लोगों को हिरासत में लिया गया। झड़प में 7 पुलिसकर्मी घायल हुए। आंतरिक मामलों के मंत्री लॉरेंट नुनेज ने हिंसा की निंदा करते हुए स्थिति को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है। बुडापेस्ट में खेले गए UEFA चैंपियंस लीग फाइनल में PSG ने आर्सेनल को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया। उसने लगातार दूसरी बार खिताब जीता। PSG ने पिछले साल म्यूनिख में इंटर मिलान को 5-0 से हराया था। अब 1993 के बाद अपने टाइटल को डिफेंड करने वाला दुनिया का दूसरा क्लब बना। टूर्नामेंट के इतिहास में PSG लगातार दो बार खिताब जीतने वाला 10वां क्लब बना। रियल मैड्रिड के बाद पहली बार किसी टीम ने ऐसा किया, इतिहास में 10वां क्लब चैंपियंस लीग के मॉर्डन एरा में रियल मैड्रिड ही अपना टाइटल डिफेंड करने में सफल रहा था। रियल मैड्रिड ने 2016 से 2018 के बीच तीन बार ट्रॉफी जीती थी। अब इस लिस्ट में PSG का नाम भी जुड़ गया है। खिताब जीतने के बाद PSG के मैनेजर लुइस एनरिक भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, ‘मेरे अंदर अभी मिक्स फीलिंग्स हैं। उत्साह भी है और थकान भी, सब कुछ एक साथ है। लेकिन यह इस पूरे सीजन का सबसे शानदार पल है। हम अभी भी चैंपियंस हैं, वो भी लगातार दो बार। यह वाकई अद्भुत और अविश्वसनीय है। पिछले फाइनल की टीम में सिर्फ एक खिलाड़ी बदला PSG की सफलता के पीछे टीम की बॉन्डिंग बड़ी वजह रही। आर्सेनल के खिलाफ फाइनल में 10 आउटफील्ड खिलाड़ी वही थे, जिन्होंने पिछले साल इंटर मिलान के खिलाफ खेला था। टीम में सिर्फ गोलकीपर बदला था। जियानलुइगी डोनाइरुमा समर ट्रांसफर में मैनचेस्टर सिटी गए थे, उनकी जगह मटवे सफोनोव ने जिम्मेदारी संभाली थी। पिछले 2 साल में लुइस एनरिक की टीम का दबदबा रहा। पिछले सीजन से अब तक PSG ने 10 में से 8 ट्रॉफियां जीतीं। वे सिर्फ क्लब वर्ल्ड कप और इस सीजन के फ्रेंच कप से चूके। अगर PSG का प्रदर्शन जारी रहा, तो वे लगातार तीन बार चैंपियंस लीग जीतने वाली पांचवीं टीम बन सकते हैं। हालांकि, रियल मैड्रिड के 1956-1960 के 5 खिताब के रिकॉर्ड से वे अभी दूर हैं। 45 गोल दागे, मार्शले को पछाड़कर फ्रांस का नंबर-1 क्लब बना PSG इस सीजन में हर मामले में बेस्ट रही। टीम ने चैंपियंस लीग में 45 गोल दागे और औसत बॉल पजेशन 60.5% रहा। यह उसका तीसरा फाइनल था। 2019-20 में पहले फाइनल में बायर्न म्यूनिख से 1-0 से हारी थी। अब दो खिताब जीतकर PSG फ्रांस का सबसे सफल क्लब बना और ‘मार्शले’ को पीछे छोड़ा, जिसके नाम एक खिताब है। ——————————————— फुटबॉल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… वर्ल्ड कप के लिए अर्जेंटीना की टीम का ऐलान, मेसी कप्तानी करेंगे फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए अर्जेंटीना की 26 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने गुरुवार को स्क्वॉड का ऐलान किया। 39 साल के होने जा रहे लियोनेल मेसी टीम की कप्तानी करेंगे। यह उनका छठा वर्ल्ड कप होगा। इससे पहले वे 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर









