Friday, 05 Jun 2026 | 06:38 PM

Trending :

‘कांग्रेस अराजकता और अनिश्चितता का बीजारोपण कर रही है’: पीएम मोदी ने सीएम बदलने के लिए कर्नाटक सरकार पर हमला बोला | भारत समाचार देसी Vs हाईब्रिड खीरा: बाजार में धोखा तो नहीं खा रहे? इन 3 सबसे आसान मासूम से झट से पहचानें देसी और संकर खीरा; जानिए फायदे Romesh Pathirage Breaks Neeraj Chopras Record, Ranks 2nd in Asia स्पोर्ट्स अपडेट्स:ढाका प्रीमियर लीग में सैलरी नहीं मिलने पर खिलाड़ियों ने खेलने से मना किया, विरोधी टीम विजेता घोषित मोरिंगा की चटनी रेसिपी: घर में गर्मागर्म खट्टी-मीठी मोरिंगा के टुकड़े, खाने का स्वाद होगा दोगुना; विधि नोट करें ‘अपनी सभी जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभाईं लेकिन…’: कोलकाता मेयर पद से इस्तीफा देने पर फिरहाद हकीम | भारत समाचार
EXCLUSIVE

Romesh Pathirage Breaks Neeraj Chopras Record, Ranks 2nd in Asia

  • Hindi News
  • Sports
  • Romesh Pathirage Breaks Neeraj Chopras Record, Ranks 2nd In Asia

इटली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका के जैवलिन थ्रोअर रुमेश पाथिरागे।

श्रीलंका के जैवलिन थ्रोअर रुमेश पाथिरागे ने नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे एशिया में सबसे दूर जैवलिन फेंकने वाले दूसरे प्लेयर भी बन गए। 23 साल के रुमेश ने रोम डायमंड लीग में 92.67 मीटर का थ्रो किया। यह 2026 में किसी भी प्लेयर का पहला 90+ थ्रो था।

नीरज ने दोहा डायमंड लीग में पिछले साल 90.23 का थ्रो किया था। पहले नंबर पर पाकिस्तान के अरशद नदीम है। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक 2024 में 92.67 मीटर का थ्रो किया था।

ऑल टाइम 8वां सबसे बड़ा थ्रो

रुमेश का थ्रो ऑल टाइम सबसे लंबे थ्रो की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गया। एशिया में अब उनसे आगे केवल पाकिस्तान के अरशद नदीम हैं। ताइवान के चाओ-त्सुन चेंग 91.36 मीटर के साथ तीसरे और भारत के नीरज चोपड़ा चौथे स्थान पर हैं।

नीरज चोपड़ा क्लासिक में रुमेश पाथिरागे दाएं नीले ट्रैक सूट में।

पहला थ्रो 84.49 मीटर का किया

रोम डायमंड लीग में रुमेश ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन केशोर्न वॉलकॉट, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स, पूर्व ओलंपिक चैंपियन थॉमस रोहलर और पूर्व ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट याकुब वाडलेज्च जैसे खिलाड़ियों के बीच मुकाबला किया। उन्होंने पहले प्रयास में 84.49 मीटर का थ्रो किया और दूसरे प्रयास में 92.67 मीटर तक भाला फेंक दिया। इसके बाद उनके बाकी सभी थ्रो फाउल रहे।

रुमेश इस सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मार्च में 89.37 मीटर का थ्रो कर नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था और वर्ल्ड लीड हासिल की थी। अप्रैल में किप केनो क्लासिक में उन्होंने 89.28 मीटर का थ्रो किया। उनके पांच सर्वश्रेष्ठ थ्रो में से चार 2026 में आए हैं।

तेज गेंदबाज से बने जैवलिन थ्रोअर

रुमेश का खेल सफर क्रिकेट से शुरू हुआ था। टीनएज में वे 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे और 2019 की राष्ट्रीय टैलेंट हंट में अंडर-18 वर्ग में 134 किलोमीटर प्रति घंटे की गति दर्ज की थी। उस टूर्नामेंट में वह श्रीलंका और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी ईशान मलिंगा से पीछे दूसरे स्थान पर रहे थे।

अरशद और नीरज से तुलना

रुमेश की तुलना अब अरशद और नीरज से की जा रही है। रुमेश ने 2024 में पहली बार 80 मीटर का आंकड़ा पार किया था और दो साल के भीतर 92.67 मीटर तक पहुंच गए।

2026 एशियाई खेलों में अब नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम और रुमेश पाथिरागे के बीच मुकाबले पर सबकी नजर रहेगी। रुमेश ने रोम में जीत के बाद कहा, मैं एशियाई रिकॉर्ड से करीब 35 सेंटीमीटर पीछे हूं। मैं ओस्ट्रावा और दोहा डायमंड लीग में अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा।

अरशद नदीम ने पेरिस ओलिंपिक में गोल्ड हासिल किया था।

सचिन यादव का निराशाजनक प्रदर्शन

भारतीय जैवलिन थ्रोअर सचिन यादव अपने डायमंड लीग डेब्यू में आठवें स्थान पर रहे। उन्होंने 79.18 मीटर का थ्रो किया। वह एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तय 82.61 मीटर के कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालिफिकेशन मानक को हासिल नहीं कर सके। फेडरेशन कप, रांची के बाद यह लगातार दूसरा टूर्नामेंट रहा, जिसमें वह 80 मीटर का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।

सचिन ने पहले प्रयास में फाउल किया। दूसरे प्रयास में 79.18 मीटर का थ्रो किया, लेकिन बाद के प्रयासों में 77.02 मीटर, 76.62 मीटर और 75.54 मीटर तक ही पहुंच सके। रोम डायमंड लीग में एंडरसन पीटर्स 83.91 मीटर के साथ दूसरे और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन 82.44 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज ने भाग नहीं लिया

नीरज ने रोम डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लिया। वे सीजन की शुरुआत में किसी भी तरह की चोट का जोखिम नहीं लेना चाहते थे। उन्होंने अपनी फिटनेस, रिहैब और ट्रेनिंग पर ध्यान देने के लिए तुर्की में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
National Current Affairs | Govt Job Prep 2026 Updates

May 8, 2026/
4:30 am

कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे...

World News Updates; Trump Pakistan China

February 19, 2026/
7:51 am

1 दिन पहले कॉपी लिंक चीन की एक कंटेंट क्रिएटर का लाइव सेशन उस समय चर्चा में आ गया, जब...

R Madhavan Birthday Interesting Facts; 3 Idiots

June 1, 2026/
4:30 am

51 मिनट पहलेलेखक: अभय पांडेय कॉपी लिंक ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ आर माधवन की डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म...

राजनीति

Romesh Pathirage Breaks Neeraj Chopras Record, Ranks 2nd in Asia

Romesh Pathirage Breaks Neeraj Chopras Record, Ranks 2nd in Asia
  • Hindi News
  • Sports
  • Romesh Pathirage Breaks Neeraj Chopras Record, Ranks 2nd In Asia

इटली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका के जैवलिन थ्रोअर रुमेश पाथिरागे।

श्रीलंका के जैवलिन थ्रोअर रुमेश पाथिरागे ने नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे एशिया में सबसे दूर जैवलिन फेंकने वाले दूसरे प्लेयर भी बन गए। 23 साल के रुमेश ने रोम डायमंड लीग में 92.67 मीटर का थ्रो किया। यह 2026 में किसी भी प्लेयर का पहला 90+ थ्रो था।

नीरज ने दोहा डायमंड लीग में पिछले साल 90.23 का थ्रो किया था। पहले नंबर पर पाकिस्तान के अरशद नदीम है। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक 2024 में 92.67 मीटर का थ्रो किया था।

ऑल टाइम 8वां सबसे बड़ा थ्रो

रुमेश का थ्रो ऑल टाइम सबसे लंबे थ्रो की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गया। एशिया में अब उनसे आगे केवल पाकिस्तान के अरशद नदीम हैं। ताइवान के चाओ-त्सुन चेंग 91.36 मीटर के साथ तीसरे और भारत के नीरज चोपड़ा चौथे स्थान पर हैं।

नीरज चोपड़ा क्लासिक में रुमेश पाथिरागे दाएं नीले ट्रैक सूट में।

नीरज चोपड़ा क्लासिक में रुमेश पाथिरागे दाएं नीले ट्रैक सूट में।

पहला थ्रो 84.49 मीटर का किया

रोम डायमंड लीग में रुमेश ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन केशोर्न वॉलकॉट, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स, पूर्व ओलंपिक चैंपियन थॉमस रोहलर और पूर्व ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट याकुब वाडलेज्च जैसे खिलाड़ियों के बीच मुकाबला किया। उन्होंने पहले प्रयास में 84.49 मीटर का थ्रो किया और दूसरे प्रयास में 92.67 मीटर तक भाला फेंक दिया। इसके बाद उनके बाकी सभी थ्रो फाउल रहे।

रुमेश इस सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मार्च में 89.37 मीटर का थ्रो कर नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था और वर्ल्ड लीड हासिल की थी। अप्रैल में किप केनो क्लासिक में उन्होंने 89.28 मीटर का थ्रो किया। उनके पांच सर्वश्रेष्ठ थ्रो में से चार 2026 में आए हैं।

तेज गेंदबाज से बने जैवलिन थ्रोअर

रुमेश का खेल सफर क्रिकेट से शुरू हुआ था। टीनएज में वे 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे और 2019 की राष्ट्रीय टैलेंट हंट में अंडर-18 वर्ग में 134 किलोमीटर प्रति घंटे की गति दर्ज की थी। उस टूर्नामेंट में वह श्रीलंका और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी ईशान मलिंगा से पीछे दूसरे स्थान पर रहे थे।

अरशद और नीरज से तुलना

रुमेश की तुलना अब अरशद और नीरज से की जा रही है। रुमेश ने 2024 में पहली बार 80 मीटर का आंकड़ा पार किया था और दो साल के भीतर 92.67 मीटर तक पहुंच गए।

2026 एशियाई खेलों में अब नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम और रुमेश पाथिरागे के बीच मुकाबले पर सबकी नजर रहेगी। रुमेश ने रोम में जीत के बाद कहा, मैं एशियाई रिकॉर्ड से करीब 35 सेंटीमीटर पीछे हूं। मैं ओस्ट्रावा और दोहा डायमंड लीग में अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा।

अरशद नदीम ने पेरिस ओलिंपिक में गोल्ड हासिल किया था।

अरशद नदीम ने पेरिस ओलिंपिक में गोल्ड हासिल किया था।

सचिन यादव का निराशाजनक प्रदर्शन

भारतीय जैवलिन थ्रोअर सचिन यादव अपने डायमंड लीग डेब्यू में आठवें स्थान पर रहे। उन्होंने 79.18 मीटर का थ्रो किया। वह एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तय 82.61 मीटर के कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालिफिकेशन मानक को हासिल नहीं कर सके। फेडरेशन कप, रांची के बाद यह लगातार दूसरा टूर्नामेंट रहा, जिसमें वह 80 मीटर का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।

सचिन ने पहले प्रयास में फाउल किया। दूसरे प्रयास में 79.18 मीटर का थ्रो किया, लेकिन बाद के प्रयासों में 77.02 मीटर, 76.62 मीटर और 75.54 मीटर तक ही पहुंच सके। रोम डायमंड लीग में एंडरसन पीटर्स 83.91 मीटर के साथ दूसरे और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन 82.44 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज ने भाग नहीं लिया

नीरज ने रोम डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लिया। वे सीजन की शुरुआत में किसी भी तरह की चोट का जोखिम नहीं लेना चाहते थे। उन्होंने अपनी फिटनेस, रिहैब और ट्रेनिंग पर ध्यान देने के लिए तुर्की में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket