Tuesday, 06 Oct 2026 | 10:44 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Haryana Wrestler Vinesh Phogat Doping Notice

चंडीगढ़28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विनेश फोगाट ने 2024 में पेरिस ओलिंपिक में डिसक्वालीफाई होने के बाद कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने इस फैसले को वापस ले लिया था।

इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने रेसलर विनेश फोगाट को डोपिंग टेस्ट में शामिल न होने के कारण नोटिस भेजा है। ITA ने 18 दिसंबर 2025 को उन्हें बेंगलुरु में डोप टेस्ट के लिए बुलाया था, लेकिन वे उस समय उपलब्ध नहीं थीं।

4 मई को जारी नोटिस में कहा गया है कि विनेश ने पिछले एक साल में पहली बार “व्हेयरअबाउट्स” नियम तोड़ा है। विनेश को 7 मई तक जवाब देने को कहा गया है।

विनेश फोगाट को अभी सिर्फ चेतावनी दी गई है, लेकिन अगर विनेश एक साल में तीन बार टेस्ट मिस करती हैं या अपनी जानकारी नहीं देती हैं, तो उन पर दो साल तक का बैन लग सकता है।

विनेश फोगाट की यह तस्वीर उस वक्त की है, जब 2024 में ओलिंपिक से बाहर हो गई थीं।

ट्रैवलिंग के कारण टेस्ट नहीं दिया

विनेश का जो डोप टेस्ट होना था वह आउट ऑफ कॉम्पिटीशन था। यह टेस्ट प्रतियोगिता के दौरान नहीं, बल्कि ऑफ सीजन यानी प्रतियोगिता से अलग सामान्य समय में किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खिलाड़ी किसी भी तरह के प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन नहीं कर रहे हैं। पहलवानों के समय-समय पर आउट ऑफ कॉम्पिटीशन टेस्ट किए जाते हैं।

व्हेयरअबाउट्स नियम के तहत खिलाड़ियों को यह बताना होता है कि वे कहां रहेंगे ताकि डोपिंग एजेंसी उन्हें टेस्ट के लिए ढूंढ सके। अगर खिलाड़ी बताए गए पते पर नहीं मिलते हैं, तो इसे नियम का उल्लंघन माना जाता है।

विनेश ने बताया था कि वह हरियाणा में जुलाना से कांग्रेस विधायक हैं। 18 दिसंबर 2025 को वह विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जाने के लिए बेंगलुरु से चंडीगढ़ की यात्रा कर रही थीं। उन्होंने अपनी नई पारिवारिक जिम्मेदारियों और हाल ही में हुए बच्चे के जन्म का भी हवाला दिया। विनेश ने कहा कि व्यस्तता के कारण वे अपनी लोकेशन अपडेट नहीं कर पाईं। विनेश ने 19 जनवरी 2026 को अपना जवाब भेजा था।

पेरिस ओलिंपिक में खेला आखिरी मुकाबला

विनेश फोगाट ने 2024 में पेरिस ओलिंपिक में अपना आखिरी कुश्ती मैच खेला था। विनेश ने 50 किग्रा वेट कैटेगरी में 6 अगस्त 2024 को एक ही दिन में 3 मैच खेले थे। सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को पटखनी दी। फाइनल खेलने से पहले वजन की जांच की गई तो उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया। विनेश फोगाट ने 8 अगस्त 2024 को कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।

12 दिसंबर 2025 को विनेश ने संन्यास वापस लेने का ऐलान करते हुए कहा था कि वह 2028 में लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में हिस्सा लेना चाहती हैं।

3 मई को बृजभूषण पर लगाए थे आरोप

3 मई 2026 को विनेश फोगाट ने वीडियो जारी कर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए थे। विनेश ने कहा, यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट हो रहा है। आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं कहना चाहती हूं कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कंप्लेंट करने वाले उन 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं।

आगे कहा- मेरी गवाही भी कोर्ट में चल रही है। मेरा उसके घर (गोंडा) में जाकर कॉम्पिटीशन लड़ना मुश्किल होगा। मुझे नहीं लगता कि मैं अपना 100% दे पाऊंगी। एक लड़की के लिए ये काफी मुश्किल होगा। मैं और मेरी टीम कॉम्पिटीशन लड़ेगी, अगर किसी के साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी।

———————————–

ये खबर भी पढ़ें :-

रेसलर विनेश फोगाट बोलीं-मैं भी बृजभूषण के शोषण की पीड़ित: गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, वहां मेरे साथ गलत हुआ तो सरकार जिम्मेदार

ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके विनेश ने कहा, यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वाहन चोर पकड़ा, 16 FIR हैं दर्ज:ग्वालियर-मुरैना-शिवपुरी में कर चुका है चोरियां, पहाड़ी के पीछे करता था बाइक डंप

April 3, 2026/
10:27 pm

ग्वालियर में शुक्रवार शाम पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी की बाइक बेचने आया था,...

धुरंधर एक्टर पर महिला भड़कीं:फिल्म का डायलॉग सुनकर बोलीं- शर्म आनी चाहिए, हिंदू होकर कौम को डरपोक कहा; एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

March 31, 2026/
11:55 am

फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 में पाकिस्तानी आतंकवादी जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने वाले विवेक सिन्हा को एक डायलॉग के...

पाकिस्तान में आतंकी हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या:पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड था, 2022 में UAPA के तहत आतंकी घोषित हुआ

May 21, 2026/
3:07 pm

पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में गोली मारकर हत्या कर दी गई।...

अजित पवार के भतीजे का आरोप- प्लेन क्रैश बड़ी साजिश:दुर्घटना के समय कई धमाके हुए थे, विमान में पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे

February 21, 2026/
1:14 pm

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को अजित पवार प्लेन क्रैश पर फिर सवाल...

Wholesale Inflation WPI Hits Peak

July 14, 2026/
12:17 pm

नई दिल्ली1 मिनट पहले कॉपी लिंक जून में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 9.87% पर पहुंच गई है। इससे पहले मई...

14 साल के श्रेय ने स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीती:90 सेकेंड में 32 शब्द सी लिखे, लगातार पांचवीं बार भारतीय मूल का छात्र विजेता बना

May 30, 2026/
1:36 am

अमेरिका की सबसे कठिन मानी जाने वाली प्रतियोगिता ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ का खिताब 14 साल के भारतीय-अमेरिकी छात्र श्रेय...

इंपैक्ट फीचर:क्लासरूम से करियर तक, सेज यूनिवर्सिटी का AI  रिसर्च बेस्ड मॉडल बना रहा स्टूडेंट्स को फ्यूचर रेडी

April 28, 2026/
2:33 pm

आज के समय में जब पढ़ाई का तरीका तेजी से बदल रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हर क्षेत्र में...

प्यार में धोखा, 8 साल से जंजीरों में कैद युवक:छतरपुर में मानसिक विक्षिप्त को कराया मुक्त; ग्वालियर अस्पताल में होगा इलाज

February 25, 2026/
9:40 pm

छतरपुर के बसारी गांव में प्यार में मिले धोखे के बाद मानसिक संतुलन खो चुके एक 30 वर्षीय युवक को...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Haryana Wrestler Vinesh Phogat Doping Notice

Haryana Wrestler Vinesh Phogat Doping Notice

चंडीगढ़28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विनेश फोगाट ने 2024 में पेरिस ओलिंपिक में डिसक्वालीफाई होने के बाद कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने इस फैसले को वापस ले लिया था।

इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने रेसलर विनेश फोगाट को डोपिंग टेस्ट में शामिल न होने के कारण नोटिस भेजा है। ITA ने 18 दिसंबर 2025 को उन्हें बेंगलुरु में डोप टेस्ट के लिए बुलाया था, लेकिन वे उस समय उपलब्ध नहीं थीं।

4 मई को जारी नोटिस में कहा गया है कि विनेश ने पिछले एक साल में पहली बार “व्हेयरअबाउट्स” नियम तोड़ा है। विनेश को 7 मई तक जवाब देने को कहा गया है।

विनेश फोगाट को अभी सिर्फ चेतावनी दी गई है, लेकिन अगर विनेश एक साल में तीन बार टेस्ट मिस करती हैं या अपनी जानकारी नहीं देती हैं, तो उन पर दो साल तक का बैन लग सकता है।

विनेश फोगाट की यह तस्वीर उस वक्त की है, जब 2024 में ओलिंपिक से बाहर हो गई थीं।

विनेश फोगाट की यह तस्वीर उस वक्त की है, जब 2024 में ओलिंपिक से बाहर हो गई थीं।

ट्रैवलिंग के कारण टेस्ट नहीं दिया

विनेश का जो डोप टेस्ट होना था वह आउट ऑफ कॉम्पिटीशन था। यह टेस्ट प्रतियोगिता के दौरान नहीं, बल्कि ऑफ सीजन यानी प्रतियोगिता से अलग सामान्य समय में किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खिलाड़ी किसी भी तरह के प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन नहीं कर रहे हैं। पहलवानों के समय-समय पर आउट ऑफ कॉम्पिटीशन टेस्ट किए जाते हैं।

व्हेयरअबाउट्स नियम के तहत खिलाड़ियों को यह बताना होता है कि वे कहां रहेंगे ताकि डोपिंग एजेंसी उन्हें टेस्ट के लिए ढूंढ सके। अगर खिलाड़ी बताए गए पते पर नहीं मिलते हैं, तो इसे नियम का उल्लंघन माना जाता है।

विनेश ने बताया था कि वह हरियाणा में जुलाना से कांग्रेस विधायक हैं। 18 दिसंबर 2025 को वह विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जाने के लिए बेंगलुरु से चंडीगढ़ की यात्रा कर रही थीं। उन्होंने अपनी नई पारिवारिक जिम्मेदारियों और हाल ही में हुए बच्चे के जन्म का भी हवाला दिया। विनेश ने कहा कि व्यस्तता के कारण वे अपनी लोकेशन अपडेट नहीं कर पाईं। विनेश ने 19 जनवरी 2026 को अपना जवाब भेजा था।

पेरिस ओलिंपिक में खेला आखिरी मुकाबला

विनेश फोगाट ने 2024 में पेरिस ओलिंपिक में अपना आखिरी कुश्ती मैच खेला था। विनेश ने 50 किग्रा वेट कैटेगरी में 6 अगस्त 2024 को एक ही दिन में 3 मैच खेले थे। सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को पटखनी दी। फाइनल खेलने से पहले वजन की जांच की गई तो उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया। विनेश फोगाट ने 8 अगस्त 2024 को कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।

12 दिसंबर 2025 को विनेश ने संन्यास वापस लेने का ऐलान करते हुए कहा था कि वह 2028 में लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में हिस्सा लेना चाहती हैं।

3 मई को बृजभूषण पर लगाए थे आरोप

3 मई 2026 को विनेश फोगाट ने वीडियो जारी कर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए थे। विनेश ने कहा, यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट हो रहा है। आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं कहना चाहती हूं कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कंप्लेंट करने वाले उन 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं।

आगे कहा- मेरी गवाही भी कोर्ट में चल रही है। मेरा उसके घर (गोंडा) में जाकर कॉम्पिटीशन लड़ना मुश्किल होगा। मुझे नहीं लगता कि मैं अपना 100% दे पाऊंगी। एक लड़की के लिए ये काफी मुश्किल होगा। मैं और मेरी टीम कॉम्पिटीशन लड़ेगी, अगर किसी के साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी।

———————————–

ये खबर भी पढ़ें :-

रेसलर विनेश फोगाट बोलीं-मैं भी बृजभूषण के शोषण की पीड़ित: गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, वहां मेरे साथ गलत हुआ तो सरकार जिम्मेदार

ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके विनेश ने कहा, यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket