Sunday, 22 Nov 2026 | 10:07 AM

Trending :

Vinesh Phogat & Brijbhushan Singh Clash on X

चंडीगढ़3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विनेश फोगाट सोमवार को यूपी के गोंडा में पहुंचीं।

रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के कारण बताओ नोटिस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को विनेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि मुझे 1 जनवरी को ही खेलने की इजाजत मिल चुकी है। WFI ने मेरी लीव को गलत तरह से समझा है। मैंने नियमों का उल्लंघन नहीं किया। डोप टेस्ट में शामिल न होने की जानकारी अधिकारियों को पहले ही दे दी थी। मैं 14 दिन में सबूतों के साथ WFI को जवाब दूंगी।

सोमवार को विनेश गोंडा में टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचीं। यहां उन्होंने कहा- मैंने संन्यास वापसी के नियमों का पालन किया है। मैं टूर्नामेंट खेलने के लिए पात्र हूं।

इसके बाद विनेश ने सोशल मीडिया पर लिखा- मुझे अंतर्राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (ITA) से 1 जनवरी 2026 से खेलने की परमिशन मिली हुई है। 28 अप्रैल 2026 को मैंने गोंडा में होने वाले टूर्नामेंट के लिए नाम भी लिखवाया। मैं आज गोंडा खेलने आई, लेकिन मुझे न तो अपना नाम चेक कराने दिया गया, और न ही यहां ट्रेनिंग करने दी जा रही। मैं कोई खास सुविधा नहीं चाहती, बस सबको जैसे मौका मिलता है वैसे ही मुझे भी खेलने दिया जाए।

बता दें कि 9 मई को WFI ने विनेश को अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। WFI ने 15 पन्नों के नोटिस में लिखा था कि विनेश ने संन्यास से वापसी के लिए छह महीने पहले सूचना नहीं दी। इसलिए वह 26 जून तक घरेलू प्रतियोगिताएं नहीं खेल पाएंगी।

जानिए विनेश फोगाट ने क्या लिखा…

WFI ने तारीखों को गलत समझा

विनेश फोगाट ने लिखा- मुझे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) से 9 मई 2026 का एक नोटिस मिला है। मैं अपने वकील और सलाहकारों से बात करके नोटिस में लिखे हर सवाल का जवाब विस्तार से दूंगी। WFI ने मेरे खेल से ब्रेक लेने और फिर से खेलने आने की तारीखों को गलत तरीके से समझा है।

1 जनवरी से खेलने की इजाजत मिली

उन्होंने कहा- WFI ने जो 26 जून 2026 की तारीख बताई है वो सही नहीं है। मुझे 1 जनवरी 2026 से ही खेलने की इजाजत मिल गई है। इसका सबूत मेरे पास अंतर्राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (ITA) से आया हुआ है। ITA एक संस्था है जिसे अंतर्राष्ट्रीय महासंघ UWW ने बनाया है, जो कुश्ती में डोपिंग (गलत दवाइयों का इस्तेमाल) को रोकने का काम करती है।

गोंडा में टूर्नामेंट खेलकर मैट पर वापसी करूंगी

विनेश ने कहा कि मैं 10 से 12 मई 2026 को गोंडा में हो रही सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेल सकती हूं। मैंने इसके लिए अपना नाम लिखवा दिया है और मैं इस टूर्नामेंट में खेलकर फिर से मैट पर वापसी करना चाहती हूं। सितंबर 2024 में मैं कहां थी और दिसंबर 2025 में मेरा टेस्ट छूटने के कारणों की मैंने अधिकारियों को पूरी जानकारी दी थी। ये दोनों बातें डोपिंग के नियमों का उल्लंघन नहीं हैं।

14 दिन में सबूतों के साथ जवाब दूंगी

उन्होंने यह भी कहा कि यह भी गलत है कि मैंने 2024 में NIS पटियाला में हुए ट्रायल में अलग-अलग वजन वर्ग में खेलकर नियम तोड़े। उस समय WFI की कमेटी को पता था कि मैं खेल रही हूं और उन्होंने मुझे रोकने के लिए कुछ नहीं कहा था। मैं 14 दिनों के अंदर WFI को सबूतों के साथ जवाब दूंगी। मैं यह साबित करूंगी कि मैं निर्दोष हूं। मुझे 2026 के एशियाई खेलों और दूसरे अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारत के लिए खेलने का इंतजार है।

WFI के नोटिस पर विनेश फोगाट का स्टेटमेंट…

वह दो कारण, जिसकी वजह से विनेश को नोटिस मिला…

18 दिसंबर 2025 को डोप टेस्ट नहीं दिया

इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने रेसलर विनेश फोगाट को 18 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में डोप टेस्ट के लिए बुलाया था, लेकिन वे उस समय उपलब्ध नहीं थीं। विनेश ने 19 जनवरी 2026 को जवाब में बताया था कि वह हरियाणा में जुलाना से कांग्रेस विधायक हैं। 18 दिसंबर 2025 को वह विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जाने के लिए बेंगलुरु से चंडीगढ़ की यात्रा कर रही थीं। उन्होंने अपनी नई पारिवारिक जिम्मेदारियों और हाल ही में हुए बच्चे के जन्म का भी हवाला दिया। व्यस्तता के कारण वे अपनी लोकेशन अपडेट नहीं कर पाईं।

पेरिस ओलिंपिक में संन्यास, फिर दोबारा खेलने की बात कही

विनेश फोगाट ने 2024 में पेरिस ओलिंपिक में अपना आखिरी कुश्ती मैच खेला था। विनेश ने 50 किग्रा वेट कैटेगरी में 6 अगस्त 2024 को एक ही दिन में 3 मैच खेले थे। सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को पटखनी दी। फाइनल खेलने से पहले वजन की जांच की गई तो उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया। विनेश फोगाट ने 8 अगस्त 2024 को कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।

12 दिसंबर 2025 को विनेश ने संन्यास वापस लेने का ऐलान करते हुए कहा था कि वह 2028 में लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में हिस्सा लेना चाहती हैं।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें :-

रेसलर विनेश फोगाट बोलीं-मैं भी बृजभूषण के शोषण की पीड़ित:गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, वहां मेरे साथ गलत हुआ तो सरकार जिम्मेदार

ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके विनेश ने कहा, आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं कहना चाहती हूं कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कंप्लेंट करने वाले उन 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दिवाली से पहले फेस्टिव लुक में दिखे बॉलीवुड सेलेब्स:रैंप पर उतरीं कृति सेनन; मुंबई पार्टी में दिखा मृणाल और शिल्पा का ग्लैमरस अंदाज

October 25, 2026/
6:18 pm

दिवाली के त्योहार से पहले बॉलीवुड सेलेब्स पारंपरिक और मॉडर्न एथनिक आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं। 24 अक्टूबर को...

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की धमकी दी:कहा- ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, खुफिया निगरानी जारी

September 5, 2026/
6:46 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ईरान के बेहद सुरक्षित भूमिगत परमाणु ठिकाने पिकऐक्स माउंटेन पर...

तस्वीर का विवरण

May 6, 2026/
5:19 pm

कॉफ़ी के लिए: कच्चे कटहल आलू, 2 मसाले वाले आलू, 2-3 मसाले बेसन, 1 मसाले अदरक-लहसुन पेस्ट, 1-2 हरी मिर्च,...

कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें

September 26, 2026/
1:48 pm

रक्षाबंधन से जुड़े एड में पहनावे के चलते विवादों में रहीं कृति सेनन ने अब देश में महिलाओं के खिलाफ...

जाह्नवी कपूर ने पहना बॉयफ्रेंड के नाम का नाइटसूट:सूट पर लिखा- अगर गुम हो जाऊं तो शिखर पहाड़िया के पास लौटा देना

June 21, 2026/
7:09 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। सोशल मीडिया...

Gold Silver Price Hike | Gold Rate Reaches 1.43 Lakh

August 4, 2026/
12:41 pm

45 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 4 अगस्त को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स...

हरियाणवी रैपर बोले-क्लास में मजाक उड़ा था, आज सबसे कामयाब:चंडीगढ़ शो में ढांडा न्योलीवाला ने सुनाया किस्सा, लेक्चरर ने लुक पर किया था कमेंट

March 28, 2026/
5:00 am

हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला कोई कंट्रोवर्सियल नहीं, बल्कि मोटिवेशन और इमोशन...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Vinesh Phogat & Brijbhushan Singh Clash on X

Vinesh Phogat & Brijbhushan Singh Clash on X

चंडीगढ़3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विनेश फोगाट सोमवार को यूपी के गोंडा में पहुंचीं।

रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के कारण बताओ नोटिस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को विनेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि मुझे 1 जनवरी को ही खेलने की इजाजत मिल चुकी है। WFI ने मेरी लीव को गलत तरह से समझा है। मैंने नियमों का उल्लंघन नहीं किया। डोप टेस्ट में शामिल न होने की जानकारी अधिकारियों को पहले ही दे दी थी। मैं 14 दिन में सबूतों के साथ WFI को जवाब दूंगी।

सोमवार को विनेश गोंडा में टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचीं। यहां उन्होंने कहा- मैंने संन्यास वापसी के नियमों का पालन किया है। मैं टूर्नामेंट खेलने के लिए पात्र हूं।

इसके बाद विनेश ने सोशल मीडिया पर लिखा- मुझे अंतर्राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (ITA) से 1 जनवरी 2026 से खेलने की परमिशन मिली हुई है। 28 अप्रैल 2026 को मैंने गोंडा में होने वाले टूर्नामेंट के लिए नाम भी लिखवाया। मैं आज गोंडा खेलने आई, लेकिन मुझे न तो अपना नाम चेक कराने दिया गया, और न ही यहां ट्रेनिंग करने दी जा रही। मैं कोई खास सुविधा नहीं चाहती, बस सबको जैसे मौका मिलता है वैसे ही मुझे भी खेलने दिया जाए।

बता दें कि 9 मई को WFI ने विनेश को अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। WFI ने 15 पन्नों के नोटिस में लिखा था कि विनेश ने संन्यास से वापसी के लिए छह महीने पहले सूचना नहीं दी। इसलिए वह 26 जून तक घरेलू प्रतियोगिताएं नहीं खेल पाएंगी।

जानिए विनेश फोगाट ने क्या लिखा…

WFI ने तारीखों को गलत समझा

विनेश फोगाट ने लिखा- मुझे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) से 9 मई 2026 का एक नोटिस मिला है। मैं अपने वकील और सलाहकारों से बात करके नोटिस में लिखे हर सवाल का जवाब विस्तार से दूंगी। WFI ने मेरे खेल से ब्रेक लेने और फिर से खेलने आने की तारीखों को गलत तरीके से समझा है।

1 जनवरी से खेलने की इजाजत मिली

उन्होंने कहा- WFI ने जो 26 जून 2026 की तारीख बताई है वो सही नहीं है। मुझे 1 जनवरी 2026 से ही खेलने की इजाजत मिल गई है। इसका सबूत मेरे पास अंतर्राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (ITA) से आया हुआ है। ITA एक संस्था है जिसे अंतर्राष्ट्रीय महासंघ UWW ने बनाया है, जो कुश्ती में डोपिंग (गलत दवाइयों का इस्तेमाल) को रोकने का काम करती है।

गोंडा में टूर्नामेंट खेलकर मैट पर वापसी करूंगी

विनेश ने कहा कि मैं 10 से 12 मई 2026 को गोंडा में हो रही सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेल सकती हूं। मैंने इसके लिए अपना नाम लिखवा दिया है और मैं इस टूर्नामेंट में खेलकर फिर से मैट पर वापसी करना चाहती हूं। सितंबर 2024 में मैं कहां थी और दिसंबर 2025 में मेरा टेस्ट छूटने के कारणों की मैंने अधिकारियों को पूरी जानकारी दी थी। ये दोनों बातें डोपिंग के नियमों का उल्लंघन नहीं हैं।

14 दिन में सबूतों के साथ जवाब दूंगी

उन्होंने यह भी कहा कि यह भी गलत है कि मैंने 2024 में NIS पटियाला में हुए ट्रायल में अलग-अलग वजन वर्ग में खेलकर नियम तोड़े। उस समय WFI की कमेटी को पता था कि मैं खेल रही हूं और उन्होंने मुझे रोकने के लिए कुछ नहीं कहा था। मैं 14 दिनों के अंदर WFI को सबूतों के साथ जवाब दूंगी। मैं यह साबित करूंगी कि मैं निर्दोष हूं। मुझे 2026 के एशियाई खेलों और दूसरे अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारत के लिए खेलने का इंतजार है।

WFI के नोटिस पर विनेश फोगाट का स्टेटमेंट…

वह दो कारण, जिसकी वजह से विनेश को नोटिस मिला…

18 दिसंबर 2025 को डोप टेस्ट नहीं दिया

इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने रेसलर विनेश फोगाट को 18 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में डोप टेस्ट के लिए बुलाया था, लेकिन वे उस समय उपलब्ध नहीं थीं। विनेश ने 19 जनवरी 2026 को जवाब में बताया था कि वह हरियाणा में जुलाना से कांग्रेस विधायक हैं। 18 दिसंबर 2025 को वह विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जाने के लिए बेंगलुरु से चंडीगढ़ की यात्रा कर रही थीं। उन्होंने अपनी नई पारिवारिक जिम्मेदारियों और हाल ही में हुए बच्चे के जन्म का भी हवाला दिया। व्यस्तता के कारण वे अपनी लोकेशन अपडेट नहीं कर पाईं।

पेरिस ओलिंपिक में संन्यास, फिर दोबारा खेलने की बात कही

विनेश फोगाट ने 2024 में पेरिस ओलिंपिक में अपना आखिरी कुश्ती मैच खेला था। विनेश ने 50 किग्रा वेट कैटेगरी में 6 अगस्त 2024 को एक ही दिन में 3 मैच खेले थे। सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को पटखनी दी। फाइनल खेलने से पहले वजन की जांच की गई तो उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया। विनेश फोगाट ने 8 अगस्त 2024 को कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।

12 दिसंबर 2025 को विनेश ने संन्यास वापस लेने का ऐलान करते हुए कहा था कि वह 2028 में लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में हिस्सा लेना चाहती हैं।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें :-

रेसलर विनेश फोगाट बोलीं-मैं भी बृजभूषण के शोषण की पीड़ित:गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, वहां मेरे साथ गलत हुआ तो सरकार जिम्मेदार

ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके विनेश ने कहा, आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं कहना चाहती हूं कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कंप्लेंट करने वाले उन 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket