MVA Backs Sharad Pawar For Rajya Sabha; Voting March 16

मुंबई2 घंटे पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र में विपक्ष के गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) ने राज्यसभा चुनाव में राज्य से एनसीपी (शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव गुट) ने बुधवार को पवार को समर्थन देने का ऐलान किया है। इससे पहले कांग्रेस, एनसीपी (शरद गुट) और शिवसेना (उद्धव गुट) तीनों ने उस एक सीट पर दावा जताया था, जिसे विपक्ष जीत सकता है। हालांकि कांग्रेस महासचिव रमेश चेन्निथला ने बुधवार को बताया कि पार्टी नेतृत्व ने पवार के नाम पर सहमति देते हुए उनको समर्थन देने का निर्णय लिया है। राज्य की मौजूदा संख्या के आधार पर विपक्षी गठबंधन केवल एक सीट जीतने की स्थिति में है। पवार गुरुवार (5 मार्च) को नामांकन करेंगे। राज्यसभा में महाराष्ट्र की सात सीटों समेत 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होना है। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी। 37 सीटों में से 25 विपक्ष के पास चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है। जो सीटें खाली हो रही हैं, उनमें 12 एनडीए के पास हैं, 25 पर विपक्ष का कब्जा है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल-बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाना है। शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। बैलेट पेपर पर खास पेन से होगी वोटिंग चुनाव आयोग ने कहा है कि वोट डालते समय केवल रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से दिए गए तय मानक का वॉयलेट रंग का स्केच पेन ही इस्तेमाल होगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा। आयोग ने कहा है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में EVM और VVPAT को लेकर जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। आयोग के मुताबिक 5 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 1.20 लाख से ज्यादा लोगों ने डेमो कैंप में हिस्सा लिया। 1.16 लाख से ज्यादा लोगों ने मॉक वोट डाले। 10 फरवरी तक 29 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन लोकेशन मोबाइल डेमो वैन से कवर किए जा चुके हैं। यह अभियान EVM डेमो सेंटर और मोबाइल वैन के जरिए चलाया जा रहा है। ऐसे होता है राज्यसभा चुनाव राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया दूसरे चुनावों से काफी अलग है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं यानी जनता नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं। चुनाव हर दो साल में होते हैं, क्योंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है और इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर होते हैं। राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है, ये पहले से ही तय होता है। वोटों की संख्या का कैलकुलेशन कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर होता है। इसमें एक विधायक की वोट की वैल्यू 100 होती है। महाराष्ट्र की 7 सीटों के उदाहरण से फॉर्मूला समझते हैं राज्यसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए एक निश्चित संख्या में मतों की आवश्यकता होती है, जिसे जीतने का कोटा (Quota) कहा जाता है। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 विधायक हैं। खाली हो रही सीटें 7 हैं। कुल विधायकों की संख्या x 100/ (राज्यसभा की सीटें+1) = +1 288X100/(7+1)= +1 28800/8= +1 3600= +1 3601 चूंकि एक विधायक के वोट की वैल्यू 100 होती है। इसलिए महाराष्ट्र में अभी एक राज्यसभा सीट पर जीत के लिए कम से कम 36 विधायकों की जरूरत होगी। ——————————————– राज्यसभा चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भाजपा की दूसरी लिस्ट में 4 नाम, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, रामदास अठावले उम्मीदवार; अब तक 13 नाम का ऐलान राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 4 प्रत्याशियों के नाम वाली दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और माया चिंतामन इवनाते और रामराव वडकुते के नाम हैं। इससे पहले भाजपा ने पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 6 राज्यों से 9 नाम शामिल थे। अब 7 राज्यों से कुल 13 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Iran Assembly Experts Voting | Khamenei Funeral Mashhad; New Leader Soon

तेल अवीव/तेहरान5 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। श्रीलंका के तट के पास एक ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला हुआ है। श्रीलंका नेवी के मुताबिक जहाज से कई शव बरामद हुए हैं। हमले में 32 लोग घायल हैं, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद समुद्र में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नेवी प्रवक्ता के अनुसार घायलो को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शुरुआत में नेवी ने बताया था कि हमले के बाद 101 लोग लापता और 78 घायल हुए हैं, लेकिन बाद में प्रवक्ता ने साफ किया कि पहले जारी किए गए आंकड़े सही नहीं थे। दूसरी ओर ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुन लेने का दावा किया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद होगी। वहीं, इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि अगर अली खामेनेई के बाद ईरान में जो भी नया नेता बनेगा उसे भी खत्म कर दिया जाएगा। काट्ज ने यह भी कहा कि नाम या जगह से कोई फर्क नहीं पड़ता, इजराइल उसे ढूंढ लेगा। ईरान ने सऊदी अरब की बड़ी तेल रिफाइनरी रास तनूरा पर हमला किया है। यहां हमले के बाद धुंआ उठता नजर आया। जंग में अमेरिका के दावे… ईरान के 17 जहाज तबाह कर दिए गए, जिनमें एक पनडुब्बी भी शामिल है। इस ऑपरेशन में 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक शामिल हैं। करीब 200 फाइटर जेट, दो एयरक्राफ्ट कैरियर और बम गिराने वाले विमान शामिल हैं। ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइलें और ड्रोन को भारी नुकसान हुआ है। अमेरिका ने इस जंग को एपिक फ्यूरी नाम दिया है। इसका मतलब भयंकर गुस्सा होता है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… 150 लड़कियों के अंतिम संस्कार के लिए एक साथ मिनाब शहर में कब्र खोदी गई थीं। ईरान की राजधानी तेहरान में इजराइली हमले का फुटेज। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने ईरान के ड्रोन पर हमले का फुटेज जारी किया है। इजराइली एयर डिफेंस सिस्टम का सोमवार रात ईरानी मिसाइल को गिराने का फुटेज। इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 6 मिनट पहले कॉपी लिंक नाटो ने तुर्किये की तरफ बढ़ रही ईरानी मिसाइल मार गिराई तुर्किये ने कहा है कि नाटो के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से दागी गई एक मिसाइल को उसके एयरस्पेस में पहुंचने से पहले मार गिराया। तुर्किये के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक मिसाइल इराक और सीरिया के ऊपर से गुजरते हुए हताय इलाके की दिशा में आ रही थी। बयान के अनुसार सुरक्षा खतरे को देखते हुए नाटो एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव किया गया और मिसाइल को तुर्किये के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया। 23 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका ने नागरिकों से कतर छोड़ने को कहा अमेरिका ने कतर में अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। कतर स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि अगर सुरक्षित हो तो अमेरिकी नागरिक जल्द से जल्द कतर से निकल जाएं। अमेरिकी विदेश विभाग ने 3 मार्च को कतर में तैनात गैर-जरूरी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को देश छोड़ने का आदेश दिया था। दूतावास के मुताबिक फिलहाल कतर का हवाई क्षेत्र और समुद्री मार्ग बंद हैं। हालांकि कतर और सऊदी अरब के बीच सलवा लैंड बॉर्डर क्रॉसिंग खुली हुई है, जहां से लोग देश से बाहर जा सकते हैं। 38 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,045 हुई अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,045 हो गई है। यह जानकारी ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के अलग-अलग शहरों में हुए हमलों के बाद मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 50 मिनट पहले कॉपी लिंक खामेनेई की अंतिम विदाई का समारोह टला ईरान की राजधानी तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई के लिए बुधवार रात होने वाला समारोह टाल दिया गया है। तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक आयोजन से जुड़ी लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण कार्यक्रम स्थगित किया गया। रिपोर्ट के अनुसार यह समारोह बुधवार रात 10 बजे शुरू होना था और इसमें देश के अलग-अलग प्रांतों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी। एक अधिकारी ने बताया कि कई प्रांतों से लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया था, जिसके चलते आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर दिक्कतें सामने आईं। अधिकारियों के अनुसार समारोह की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। 11:19 AM4 मार्च 2026 कॉपी लिंक सर्च ऑपरेशन में ईरानी युद्धपोत से शव मिले श्रीलंका के तट के पास ईरानी युद्धपोत से सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ शव बरामद किए गए हैं। श्रीलंका नेवी के प्रवक्ता के मुताबिक जहाज से पहले डिस्टेस कॉल मिला था। युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला किया गया है। नेवी के अनुसार सर्च एंड रेस्क्यू अभियान के दौरान समुद्र से कुछ शव बरामद किए गए हैं। आशंका है कि ये जहाज के क्रू मेंबर के हो सकते हैं, हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। 11:06 AM4 मार्च 2026 कॉपी लिंक श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला श्रीलंका के तट के पास एक ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला हुआ है। श्रीलंका नेवी के मुताबिक इस हमले में 32 लोग घायल हुए हैं, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद समुद्र में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नेवी प्रवक्ता के अनुसार घायल लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शुरुआत में नेवी ने बताया था कि हमले के बाद 101 लोग लापता और 78 घायल हुए हैं, लेकिन बाद में प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि पहले जारी किए गए आंकड़े सही नहीं थे और स्थिति की जानकारी अपडेट की जा रही है। 10:58 AM4 मार्च 2026 कॉपी लिंक इजराइली हमलों से
supreme court on NOTA in election voting leader quality

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को NOTA (इनमें से कोई नहीं) विकल्प की उपयोगिता और असर पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने मंगलवार को सरकार से पूछा कि इसका क्या फायदा है, क्या NOTA के आने से चुने गए नेताओं की क्वालिटी में सुधार हुआ है? कोर्ट ने कहा कि NOTA किसी भी सीट को भर नहीं सकता और इसीलिए इसका प्रभाव सीमित है। यदि किसी सीट पर सिर्फ एक ही उम्मीदवार होता है तो क्या इसके बाद भी इसकी जरूरत है? चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जो 1951 के रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट के उस प्रावधान को चुनौती देती है जो निर्विरोध (एकल) प्रत्याशी वाले चुनावों में मतदाताओं को NOTA का विकल्प नहीं देता। याचिका में मांग की गई है कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में ही नहीं, बल्कि अगर चुनाव में सिर्फ एक ही उम्मीदवार खड़ा हो, तब भी NOTA का विकल्प दिया जाए। मामले में अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी। जस्टिस बागची ने पूछा- NOTA से कितना असर होता है सुनवाई के दौरान जस्टिस बागची ने कहा- क्या इसके आने के बाद से अच्छे नेता चुनकर आए हैं? एक चिंता की बात यह है कि पढ़े-लिखे और आर्थिक रूप से मजबूत लोग अक्सर कम वोट डालते हैं। वहीं महिलाएं और कम पढ़े-लिखे लोग ज्यादा संख्या में मतदान करते हैं। ऐसी स्थिति में सवाल उठता है कि NOTA का असली असर कितना पड़ता है और क्या यह सच में चुनाव के नतीजों या नेताओं की गुणवत्ता को प्रभावित कर पा रहा है। अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणि ने इस याचिका का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह याचिका केवल कल्पना और अंदाजों पर आधारित है, इसके पीछे ठोस वजह नहीं है। वोट डालना एक संवैधानिक अधिकार है और चुनाव से जुड़े नियम कानून के अनुसार तय होते हैं। NOTA के बारे में जानें… इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM के जरिए मतदान के दौरान वोटर्स को NOTA का विकल्प मिलता है जो सभी उम्मीदवारों को अस्वीकार करने की सुविधा देता है। साथ ही उनके वोट की गोपनीयता को बनाए रखता है। तकनीकी रूप से यह चुनाव परिणाम को प्रभावित नहीं करता है। मतलब यह हुआ कि यदि NOTA को किसी भी उम्मीदवार से ज्यादा वोट मिलते हैं तब भी सबसे ज्यादा वोट पाने वाला उम्मीदवार जीत जाता है। लेकिन यह नागरिकों को यह शक्ति देता है कि वे चुनावी प्रक्रिया से दूर रहे बिना अपने असंतोष को जाहिर कर सकें। ——————————————— ये खबर भी पढ़ें… पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद, सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया में सामने आए 80 लाख क्लेम निपटाने के लिए 2 राज्यों से सिविल जजों को तैनात करने की परमिशन दे दी है। कोर्ट ने आदेश दिया कि कलकत्ता हाईकोर्ट पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए झारखंड-ओडिशा के सिविल जजों की मदद ले सकता है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








