Delhi Bus Gang Rape | Bihar Woman Brutally Assaulted for 2 Hours; Driver-Conductor Arrested

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड हुआ है, जहां एक चलती स्लीपर बस में महिला से दो घंटे दरिंदगी हुई। फिर सड़क पर फेंक कर भाग गए। जिस प्राइवेट बस में वारदात हुई वो बिहार की है। जो दिल्ली से बिहार के रूट पर चलती है। . पीड़ित महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी तब पुलिस ने मामले में एक्शन लिया और घटना से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए कैसे हुई पूरी वारदात… चलती बस में महिला को खींचा 11 मई की रात को महिला रोज़ की तरह काम करके अपने घर लौट रही थी, तभी सरस्वती विहार के बस स्टॉप पर एक स्लीपर बस आकर रुकी। बताया जाता है कि महिला ने बस के दरवाजे पर खड़े एक व्यक्ति से समय पूछा, उसने समय बताने की बजाए महिला को जबरन अंदर खींच लिया। जिसके बाद आरोपी फिर बस को नांगलोई की ओर ले गए, जहां कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ। चलती बस में दो लोगों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिस चलती बस में महिला से गैंगरेप हुआ वो बिहार की है। बस का ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता को रानी बाग इलाके से बस में जबरन बैठाया गया था। फिर आरोपी उसे नांगलोई के इलाके में ले गए और वहां जाकर उसके साथ रेप किया। घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने रानी बाग पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ गैंगरेप की ये वारदात 2 दिन पहले हुई है। पीड़िता महिला शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद FIR दर्ज की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और उसके बाद फौरन एक्शन लेते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त किया है। दिल्ली पुलिस ने रानी बाग पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया है। बस जब्त कर ली गई है। गोपालगंज RTO में रजिस्टर्ड है बस वारदात में इस्तेमाल बस का नंबर BR-28P 3949 है, जो बिहार के गोपालगंज RTO में रजिस्टर्ड है। और रॉयल ट्रैवल्स एंड कारगो कंपनी द्वारा संचालित की जाती है। यह बस दिल्ली-बिहार रूट पर चलती है। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बस के ड्राइवर (उमेश) और हेल्पर (रामेंद्र) को गिरफ्तार कर लिया है। 14 साल बाद फिर निर्भया जैैसा कांड यह घटना 2012 के दिल्ली बस गैंगरेप मामले की याद दिलाती है, जिसमें 23 साल की पैरामेडिक छात्रा, जिसे बाद में निर्भया के नाम से जाना गया, के साथ 16-17 दिसंबर की रात को दक्षिण दिल्ली में चलती बस के अंदर छह लोगों ने बेरहमी से बलात्कार किया था। उसे बाद में सड़क पर फेंक दिया गया था। बाद में 29 दिसंबर को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। ———- इसे भी पढ़ेंः प्राइवेट पार्ट में खून, 3 उंगलियां काटीं; पसलियां तोड़ीं:मुजफ्फरपुर में 2 बच्चियों की रेप के बाद मर्डर की आशंका; पुलिस की थ्योरी-डूबने से मौत मुजफ्फरपुर में 11 मई को लापता बहनों की लाश बुधवार(13 मई) को ईंट भट्ठे के पास मिली थी। मौत कैसे हुई इसको लेकर अभी जांच चल रही है। लेकिन परिवार वालों का दावा है कि बच्चियों के साथ रेप करने के बाद उनकी बेरहमी से हत्या की गई है। मृतकों की उम्र 7 और 12 साल है। वहीं, पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर्स के मुताबिक हत्या 11 मई को ही की गई है। पूरी खबर पढ़ें।
Khabar hatke- Elderly Woman Revived in Rajasthan, Ants Attack Hospital, Ostrich Mistakes Plane Engine for Egg

राजस्थान में श्मशान ले जाने से पहले एक 103 साल की महिला जिंदा हो गई। वहीं, कनाडा में एक अस्पताल पर चींटियों ने हमला कर दिया, जिससे ऑपरेशन रोकने पड़े। उधर, एक एयरपोर्ट पर शुतुरमुर्ग ने हवाई जहाज के इंजन को अंडा समझ लिया। . हैदराबाद में एक बस कंडक्टर का उसकी लंबी हाइट की वजह से ट्रांसफर हो गया। वहीं, एक कपल 10 घंटे से ज्यादा समुद्र में तैरकर श्रीलंका से भारत पहुंचा। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Indore Woman Chain Snatched; Son Empties Cupboard

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ मिलेगा..। . तेज रफ्तार का कहर: बाइक-आयशर टक्कर में युवक की मौत गुरुवार रात अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया। आजाद नगर, तिलक नगर और पलासिया क्षेत्र में हुए हादसों में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें… दोस्त का पता नहीं बताया तो चाकू घोंपे चाकूबाजी की दो घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विजयनगर में एक युवक को सिर्फ दोस्त का पता न बताने पर चाकू मार दिया गया, वहीं राजेंद्र नगर में बाइक टक्कर के बाद बदला लेने के लिए दो युवकों पर हमला किया गया। पूरी खबर पढ़ें… द्वारकापुरी में महिला की चेन छीनकर भागे बदमाश द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाश गुरुवार को एक महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने देर शाम तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाणगंगा थाना क्षेत्र में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 129 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए आंकी गई है। पूरी खबर पढ़ें… शादी में गई मां, बेटे ने साफ कर दी अलमारी शहर में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी। विजयनगर इलाके में एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे पर घर से नकदी और जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है, वहीं राजेंद्र नगर में बदमाश फ्लैट से दो छात्रों के लैपटॉप चुराकर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें… चीफ इंजीनियर के रिटायरमेंट के अगले दिन री-अपॉइंटमेंट पर रोक मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी में सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर की संविदा नियुक्ति पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई में ही पूरी प्रक्रिया को संदिग्ध मानते हुए नियुक्ति पर स्टे दे दिया। पूरी खबर पढ़ें… आज से हाउस लिस्टिंग ब्लॉक सर्वे शहर में जनगणना के तहत हॉउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) सर्वे का शुभारंभ 1 मई से किया जाएगा। सेल्फ इन्युमरेशन की अवधि समाप्त होने के बाद अब प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। यह सर्वे आगामी एक माह तक चलेगा। पूरी खबर पढ़ें… नाबालिग को घुमाने के बहाने ले गया, होटल में दुष्कर्म इंदौर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पहले उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और होटल में वारदात को अंजाम दिया। दो महीने बाद मोबाइल मिलने पर पूरा मामला उजागर हुआ, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें… आज से शुरु होगा जनगणना अभियान आगामी जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत नगर निगम सीमा क्षेत्र में 1 मई से मकान सूचीकरण का व्यापक अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान घर-घर पहुंचकर परिवारों से 33 महत्वपूर्ण सवालों की जानकारी जुटाई जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… 10 IPS फिर भी 2-3 दिन में मर्डर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर में 10 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती के बावजूद अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। अप्रैल महीने में हत्या के 8 मामले सामने आए। औसतन हर दूसरे दिन एक मर्डर हुआ। इसके अलावा हत्या के प्रयास के दो से ज्यादा गंभीर मामले भी दर्ज किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
पत्नी ने पति संग रहने से किया इनकार:हाईकोर्ट में अवैध बंधक आरोप खारिज, प्रेमी संग रहने पर बनी सहमति, पिता के पास रहेगा बेटा

ग्वालियर हाईकोर्ट में एक वैवाहिक विवाद से जुड़ा मामला सुनवाई के दौरान ही अप्रत्याशित मोड़ लेता नजर आया। पत्नी को अवैध रूप से बंधक बनाए जाने के गंभीर आरोपों के बीच जब महिला को कोर्ट में पेश किया गया तो पूरे मामले की दिशा ही बदल गई। दरअसल, पति लाखन कडेरे ने याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी को प्रतिवादी पक्ष द्वारा जबरन अपने पास रखा गया है और उसे उससे मिलने नहीं दिया जा रहा। इस पर कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला को पेश करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के पालन में जब महिला को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया और न्यायालय ने उसकी स्वतंत्र इच्छा जाननी चाही, तो महिला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह किसी भी प्रकार के दबाव में नहीं है। उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से राकेश नामक व्यक्ति के साथ रह रही है और पति के साथ वापस नहीं जाना चाहती। अवैध बंधक बनाए जाने का आरोप कमजोर पड़ा महिला के इस बयान के बाद ‘अवैध बंधक’ बनाए जाने का आरोप स्वतः ही कमजोर पड़ गया और याचिका का मूल आधार खत्म हो गया। इसके बाद कोर्ट में ही दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई, जिसमें आपसी सहमति से विवाद को समाप्त करने का रास्ता निकाला गया। समझौते के तहत पति लाखन कडेरे ने पत्नी को तलाक देने पर सहमति जताई। हालांकि, उसने स्थायी गुजारा भत्ता (एलिमनी) न देने की शर्त रखी, जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही, दोनों के चार वर्षीय बेटे की कस्टडी पिता के पास रखने पर भी सहमति बनी। इस निर्णय पर महिला के पिता ने भी अपनी मंजूरी दे दी। हाईकोर्ट ने कहा- सुनवाई का औचित्य नहीं दोनों पक्षों के बीच सभी मुद्दों पर सहमति बनने के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि अब याचिका पर आगे सुनवाई का कोई औचित्य नहीं रह जाता। कोर्ट ने मामले को निष्फल मानते हुए निपटा दिया। इस मामले ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि वैवाहिक विवादों में अदालत का प्रमुख उद्देश्य पक्षकारों की स्वतंत्र इच्छा और सहमति को महत्व देना होता है। साथ ही, यह भी दर्शाता है कि कई बार अदालत की प्रक्रिया के दौरान ही ऐसे मामलों का समाधान आपसी समझ और सहमति से निकल सकता है।
IAS Officer Accused by Woman Employee via Affidavit in Jabalpur

जबलपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ अरविंद शाह (IAS) और कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह के बीच चल रहा विवाद वैसे तो मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद कहने को शांत हो गया है। लेकिन अब अधिकारी और कर्मचारी के बीच की जंग खुलकर सामने आ गई है। . पहले आईएएस अफसर और जबलपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ ने मंत्री राकेश सिंह द्वारा अपमानित किए जाने की शिकायत आईएएस एसोसिएशन से की थी, वहीं अब स्मार्ट सिटी की ही एक महिला प्रशासनिक कार्यकारी, दिलप्रीत भल्ला ने शपथ पत्र प्रस्तुत कर आईएएस अरविंद शाह पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आईएएस अरविंद शाह ने उन्हें अपमानित किया और कहा कि तू दो कौड़ी की कर्मचारी है। मैं किसी मंत्री की नहीं सुनता हूं। ऐसे हुई विवाद की शुरुआत शिकायतकर्ता दिलप्रीत भल्ला के अनुसार, स्मार्ट सिटी जबलपुर में सभी कर्मचारियों का वेतन महीने के पहले सप्ताह में आ जाता है। हालांकि, उनका मार्च 2026 का वेतन 10 अप्रैल 2026 तक बैंक खाते में जमा नहीं हुआ। जब उन्होंने इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारी रवि राव से पूछताछ की, तो उन्हें मौखिक रूप से बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अरविंद शाह के आदेश पर उनका वेतन रोका है। इसके बाद जब उन्होंने स्वयं CEO से वेतन भुगतान का निवेदन किया, तो शाह ने कथित तौर पर यह कहते हुए उन्हें अपमानित किया कि उन्होंने उन्हें कभी कार्यालय में काम करते नहीं देखा और उन्हें अभद्रतापूर्वक चैंबर से बाहर जाने का आदेश दिया। जबलपुर स्मार्ट सिटी सीईओ अरविंद शाह। 22 अप्रैल की घटना, चैंबर में अपमान और मंत्री को चुनौती दी शपथ पत्र में 22 अप्रैल 2026 की घटना का सबसे गंभीर पहलू ये बताया गया है कि मंत्री राकेश सिंह के हस्तक्षेप के बाद जब CEO ने कर्मचारी को अपने चैंबर में बुलाया, तो वहां का माहौल और भी विवादित हो गया। आरोप है कि CEO ने महिला कर्मचारी से कहा कि ‘तू दो कौड़ी की कर्मचारी है और मैं एक IAS अधिकारी हूं।; उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे किसी मंत्री की बात नहीं सुनते और न ही किसी के दबाव में काम करते हैं।’ कर्मचारी का दावा है कि जब वह रोते हुए चैंबर से बाहर निकल रही थी, तब शाह ने मंत्री जी के लिए भी अपशब्दों (गाली) का प्रयोग किया और कहा कि मैं ‘मंत्री को भी देख लूंगा।’ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह। मंत्री के आवास पर बैठक और बिना माफी के खत्म हुआ संवाद घटना के बाद जब सिख समाज के वरिष्ठों ने मंत्री राकेश सिंह को अवगत कराया, तो उन्होंने अपने सरकारी आवास पर एक बैठक बुलाई। इस बैठक में जबलपुर कलेक्टर (चेयरमैन, स्मार्ट सिटी) राघवेंद्र सिंह और नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार भी उपस्थित थे। मंत्री ने CEO अरविंद शाह को समझाइश दी कि एक IAS अधिकारी के नाते उन्हें महिला सहकर्मी के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार और गाली-गलौज नहीं करनी चाहिए थी। इस पर CEO ने स्वीकार किया कि उनकी भाषा गलत रही होगी, लेकिन उनका भाव गलत नहीं था। हालांकि, शपथ पत्र के अनुसार शाह ने न तो अपनी गलती के लिए माफी मांगी और न ही अपने व्यवहार पर कोई खेद प्रकट किया, जिससे पीड़ित कर्मचारी बेहद आहत और डरी हुई हैं। महिला कर्मचारी ने की कार्रवाई की मांग यह पूरा मामला 26 अप्रैल 2026 को नोटरी के समक्ष प्रस्तुत किए गए एक कानूनी शपथ पत्र के माध्यम से सामने आया है। 37 वर्षीय दिलप्रीत भल्ला ने शपथपूर्वक पुष्टि की है कि उनके द्वारा अरविंद शाह के विरुद्ध की गई यह शिकायत पूरी तरह सही है और यह किसी भी बाहरी प्रलोभन या दबाव में नहीं की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मामले में निष्पक्ष और उचित कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में किसी भी कनिष्ठ महिला कर्मचारी या अन्य स्टाफ के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार दोबारा न हो । इस शिकायत की आधिकारिक कॉपी जबलपुर कलेक्टर को भी भेजी गई है। यह खबर भी पढ़ें… PWD मंत्री राकेश सिंह पर IAS को धमकाने के आरोप मध्यप्रदेश में मंत्री और आईएएस अधिकारी के बीच विवाद ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह पर जबलपुर स्मार्ट सिटी के CEO और आईएएस अधिकारी अरविंद शाह को बंगले पर बुलाकर अपमानित कर धमकी दी। मामले को लेकर आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से कड़ी आपत्ति जताई है। मंत्री और जबलपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ अरविंद शाह के बीच विवाद सुलझ गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Khabar hatke- Woman Cuts Tongue | Monkeys Eat Soil | Mumbai Scam

उत्तर प्रदेश में एक महिला ने अपने पति की सलामती के लिए मंदिर में जीभ काटकर चढ़ा दी। वहीं, यूरोप में पेट खराब होने के बाद बंदर मिट्टी खाने लगे। उधर, मुंबई में एक महिला से ₹299 की ड्रेस का लालच देकर ₹1 लाख की ठगी कर ली गई। . कर्नाटक में एक ऑटो चालक ने अपनी ऑटो को चलती-फिरती लाइब्रेरी में बदल दिया। वहीं, चीन में बंद पड़े मॉलों को अब गेमिंग जोन में बदला जा रहा है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
khabar hatke- China Woman Blows ₹1.50 Crore After Fight

झारखंड में एक गांव के चौराहे का नाम यूट्यूब रख दिया गया। वहीं, चीन की एक कार कंपनी ने कार की सीट के नीचे टॉयलेट-सीट बनाने का पेटेंट कराया है। उधर, चीन में ही पति से लड़ाई होने पर एक महिला ने ₹1.50 करोड़ हवा में उड़ा दिए। . इधर, उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति को उसकी मौत के बाद मुआवजा मिला और महाराष्ट्र में एक व्यक्ति ने बीच खेल में ही ट्रैक्टर से पिच खोद दी। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Gwalior Fort Influencer Controversy | Russian Woman Vulgar Video

ग्वालियर किले घूमने आई रसियन गर्ल के साथ लोकल इन्फ्लुएंसर की आपत्तिजनक हरकत सामने आई है, जिससे शहर की छवि पर सवाल उठे हैं। हिंदी से अनजान विदेशी महिला के साथ मजाक के नाम पर अश्लील टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया . इस घटना से ग्वालियर एक बार फिर विदेशी पर्यटकों के साथ व्यवहार को लेकर चर्चा में है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसी घटनाओं के कारण पर्यटक आगरा के बाद सीधे झांसी या ओरछा का रुख कर लेते हैं और ग्वालियर में ठहरने से बचते हैं। इससे पहले भी यहां विदेशी पर्यटकों के साथ ठगी और लूटपाट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मामले में बताया गया कि रूस से आए पर्यटकों का एक दल आगरा से ग्वालियर घूमने पहुंचा था। दोपहर के समय जब वे किले पर घूम रहे थे, तभी एक स्थानीय इन्फ्लुएंसर उनसे बातचीत करने लगा। उसने एक विदेशी महिला को रील बनाने के लिए तैयार किया और इस दौरान अश्लील टिप्पणी करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब विवाद का कारण बन गया है। ग्वालियर किला घूमने रोज हजारों लोग आते हैं। ‘रूसी’ शब्द का इस्तेमाल कर की अश्लील टिप्पणी, भाषा से अनजान महिला ने कहा “यस” शहर के एक इन्फ्लुएंसर ने ग्वालियर किले पर एक रील बनाई, जिसमें उसने अपने साथ एक विदेशी महिला को खड़ा किया। महिला हिंदी नहीं समझती थी, जिसका फायदा उठाते हुए इन्फ्लुएंसर ने अश्लील टिप्पणी कर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह रील ‘राधे गुर्जर’ नाम की आईडी से पोस्ट की गई है। वीडियो में इन्फ्लुएंसर जो कह रहा था, उससे अनजान विदेशी महिला ने अंगूठा दिखाते हुए दो बार “यस-यस” कहा। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि वीडियो में उसके साथ आपत्तिजनक बात कही जा रही है। यह इन्फ्लुएंसर पहले भी विवादों में रह चुका है। पहले भी ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर हुआ था वायरल सोशल मीडिया पर इस इन्फ्लुएंसर की हरकत को लोग बेहद शर्मनाक बता रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं से न सिर्फ ग्वालियर, बल्कि देश की छवि भी प्रभावित होती है और विदेशी पर्यटकों के सामने गलत संदेश जाता है। यह वीडियो पुलिस तक भी पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि यही इन्फ्लुएंसर पहले नई लग्जरी कार लेने के बाद ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर भी वायरल हुआ था। उस दौरान इसके साथियों द्वारा हाइवे पर हवाई फायरिंग करने का मामला भी सामने आया था। लोगों का मानना है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।
Punjab chandigarh top news aap minister ed raid woman drinks phenyl video

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड से जुड़ी रही। ED ने मंत्री के साथ उनके 2 पार्टनरों के ठिकानों पर भी छापेमारी की। इस रेड के बाद AAP ने BJP को घेरा। 2 दिन पहले आप के राज्यसभा सांसद पर ED ने रेड की थी। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. AAP मंत्री और उनके 2 पार्टनरों पर ED रेड AAP सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED की रेड हुई है। टीमें सुबह करीब 7 बजे ही लुधियाना के गुरदेव नगर स्थित उनके घर पहुंची। इसके बाद बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात कर अंदर-बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई। लुधियाना के अलावा जालंधर में भी रियल एस्टेट कारोबारी हेमंद सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल के ठिकानों पर ED ने रेड की है। मंत्री और उनके पार्टनर्स के लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ स्थित कुल 13 ठिकानों पर ED की टीमों ने जांच की। ED से जुड़े सोर्सेज के अनुसार मंत्री पर यह रेड जमीन सौदे को लेकर हुई है। सोर्सेज के मुताबिक ED को शक है कि मंत्री अरोड़ा ने सूद के साथ मिलकर हैम्पटन होम्स वाली जमीन का चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) गलत तरीके से किया। जिसके बाद इंडस्ट्रियल जमीन को रेजिडेंशियल में बदल दिया गया। इसमें नियमों को अनदेखा किया गया। ED की रेड पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने सोशल मीडिया पर मंत्री संजीव अरोड़ा की फोटो लगाकर लिखा- सब फड़े जाणगे। वहीं CM भगवंत मान ने कहा कि पिछले कुछ समय से लोकतंत्र का गला धीरे-धीरे काटा जा रहा है। नॉन बीजेपी सरकारों को तंग किया जा रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)। 2. क्या 2027 के पंजाब चुनाव में विधानसभा सीटें बढ़ेंगी केंद्र सरकार ने संसद में महिला आरक्षण और लोकसभा परिसीमन बिल पेश किए। इससे लोकसभा की सीटें बढ़ेंगी और महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा। देश में लोकसभा सीटों की संख्या 545 से बढ़ाकर 850 किया जा रहा है। जिसमें से 33 फीसदी यानि 273 से 283 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी। इन बिलों से पंजाब में लोकसभा की करीब 6-7 सीटें बढ़ेंगी और इतनी ही सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हो जाएंगी। हालांकि महिलाओं के लिए रिजर्व सीटों की हर साल रोटेशन भी होगी। पंजाब में 13 ही लोकसभा सीटें हैं। इस लिहाज से पंजाब में 2029 के लोकसभा चुनाव में 19 से 20 सीटें हो सकती हैं। केंद्र सरकार के बिल के मुताबिक लोकसभा सीटों का परिसीमन होगा। अगर लोकसभा सीटें बढ़ेंगी तो उसी अनुपात में विधानसभा की सीटें भी बढ़ेंगी। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव हैं और एक साल में परिसीमन होना संभव नहीं है। वहीं परिसीमन जनगणना के बाद 2029 लोकसभा चुनाव के समय होना है, ऐसे में पंजाब चुनाव के वक्त सीटें नहीं बढ़ेंगी। 117 सीटों पर ही चुनाव होगा। महिला आरक्षण भी इस चुनाव में लागू नहीं होगा। (पढ़ें पूरी खबर) 3. पूर्व सरपंच बोले- AAP मंत्री मुंडियां ने ₹30 लाख रिश्वत मांगी पंजाब की AAP सरकार में कैबिनेट मंत्री और लुधियाना के साहनेवाल से विधायक हरदीप सिंह मुंडियां एक बार फिर विवादों में हैं। पहले से ही ट्रॉली भुगतान मामले से घिरे मंत्री पर अब उनके ही हलके के नेता ने सरपंच बनाने के नाम पर ₹30 लाख रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। सहकारिता विभाग के पूर्व चेयरमैन और पूर्व सरपंच धर्मजीत सिंह गिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि मंत्री ने पंचायत चुनाव के दौरान उन्हें सरपंच बनाने के बदले 30 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। जब उन्होंने मंत्री को यह रकम देने से इनकार किया, तो उनके नामांकन पत्र रद्द करवा दिए गए और करीबी व्यक्ति को सरपंच बना दिया गया। पूर्व सरपंच ने अवैध खनन के दौरान प्रति फीट एक लाख रुपए तक वसूली करने और अवैध होटल समेत कई प्रॉपर्टी से जुड़े आरोप भी लगाए हैं। बता दें कि हाल ही में होशियारपुर की एक फर्म के मालिक ने आरोप लगाया था कि मंत्री ने उनसे ट्रॉली खरीदी और 6 लाख रुपए नहीं दिए। वह पेमेंट मांगने गया तो मंत्री ने कहा कि इतना तो मेरा कमीशन है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. पंजाब कैबिनेट में 6 जिलों के रिजर्वेशन रोस्टर को मंजूरी पंजाब कैबिनेट की आज मीटिंग हुई। इसमें 6 जिलों के रिजर्वेशन रोस्टर के बदलाव को मंजूरी दी गई है। इनमें मोहाली, पटियाला, फाजिल्का, फिरोजपुर, मलेरकोटला और संगरूर शामिल हैं। क्योंकि इन जिलों की सीमाओं में बदलाव किया था। कोई व्यक्ति इसके खिलाफ एतराज जताना चाहता है तो वह 10 दिन में जता सकता है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पंजाब में बाढ़ आई तो काफी नुकसान हुआ। केंद्रीय मंत्री उस समय आए और एन्जॉय करके चले गए। लेकिन सरकार ने उन स्थानों की पहचान की है, जहां बाढ़ आती है। जिन इलाकों में बाढ़ आई थी उनमें सतलुज और घग्गर नदी के साथ लगती जमीन पर किसानों को डिसिल्टिंग की मंजूरी दी गई है। वहीं, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू करने संबंधी पूछे सवाल पर कहा कि जो भी आरोपी है उसे सजा मिलेगी। राघव चड्ढा के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जो पीठ दिखाकर भागते हैं, उन्हें लोग पसंद नहीं करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 5. खालिस्तान समर्थक MP अमृतपाल की पंजाब वापसी नहीं पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की राज्य में वापसी नहीं होगी। वो अभी असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में ही रहेंगे। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी कर कहा कि अमृतपाल सिंह से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई असम की जेल में ही की जाएगी। अमृतपाल पर लगे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत की अवधि 22 अप्रैल को समाप्त हो रही है और पंजाब सरकार ने इसे आगे न बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने कोर्ट में अपील की थी कि NSA की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल में ही रखा जाए। अगर उसे
Vaishali First Indian Woman Chess Candidates Winner

Hindi News Sports Vaishali First Indian Woman Chess Candidates Winner | Faces Ju Wenjun 7 मिनट पहले कॉपी लिंक रमेशबाबू 10 साल में वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली गैर-चीनी खिलाड़ी हैं। भारत की 24 साल की शतरंज खिलाड़ी वैशाली रमेशबाबू ने 15 अप्रैल को साइप्रस के कैप सेंट जॉर्ज होटल एंड रिसॉर्ट में खेले गए फाइनल राउंड में शानदार जीत दर्ज की और FIDE वीमेंस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 का खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। अब वे वर्ल्ड चैंपियनशिप में चीन की मौजूदा विश्व चैंपियन जू वेनजुन को चुनौती देंगी। वैशाली ने फाइनल राउंड में सफेद मोहरों से खेलते हुए रूस की अनुभवी खिलाड़ी कैटरिना लग्नो को हराया। ओपनिंग से ही बनाई मजबूत पकड़ रूस की कैटरिना लग्नो ने मुकाबले की शुरुआत में सिसिलियन डिफेंस की ड्रैगन वेरिएशन अपनाई। यानी उन्होंने अपने किंग को सुरक्षित रखते हुए काले मोहरों को इस तरह जमाया कि उनका ऊँट (बिशप) कोने से लंबी दूरी तक असर डाल सके। इसके जवाब में वैशाली रमेश बाबू ने यूगोस्लाव अटैक खेला। मतलब, उन्होंने शुरुआत से ही सफेद मोहरों से किंग साइड पर तेज हमला करने की रणनीति अपनाई और खेल पर पकड़ बना ली। करीब 16वीं चाल तक वैशाली के पास साफ बढ़त थी। इसके बाद उन्होंने बिना जल्दबाज़ी किए अपनी स्थिति को और मजबूत किया और धीरे-धीरे उसे जीत में बदल दिया। इस दौरान उन्होंने रूसी खिलाड़ी की गलतियों का भी पूरा फायदा उठाया। 48वीं चाल पर लग्नो ने हार मान ली। उस समय वैशाली के पास क्वीन और दो हाथी (रूक) थे, जबकि लग्नो के पास सिर्फ क्वीन और ऊँट ही बचा था। यह स्थिति साफ तौर पर वैशाली के पक्ष में थी, इसलिए जीत तय हो गई। दूसरे मैच के ड्रॉ से मिला फायदा आखिरी राउंड शुरू होने से पहले वैशाली रमेशबाबू और कजाकिस्तान की बिबिसारा असौबायेवा 7.5 अंको के साथ बराबरी पर थीं। आखिरी मुकाबले में कजाकिस्तानी खिलाड़ी को भारत की दिव्या देशमुख ने ड्रॉ पर रोक दिया। इसका फायदा वैशाली को मिला, जिससे उन्हें बढ़त हासिल हुई और वे चैंपियन बन गईं। धीमी शुरुआत के बाद शानदार वापसी वैशाली टूर्नामेंट में सबसे कम रेटिंग वाली खिलाड़ी थीं। पहले चार मुकाबले ड्रॉ रहे और पांचवें में हार मिली। इसके बाद उन्होंने लगातार बेहतर खेल दिखाते हुए वापसी की और खिताब जीत लिया। 10 साल बाद कोई गैर चीनी खिलाड़ी फाइनल में साल 2016 से विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप पूरी तरह से चीनी खिलाड़ियों के कब्जे में रही है। वैशाली पिछले एक दशक में पहली ऐसी खिलाड़ी हैं जो चीन के इस दबदबे को चुनौती देंगी। खेल विशेषज्ञ अब वैशाली की तुलना गुकेश से कर रहे हैं, जिन्होंने 2024 में चीन के ही डिंग लिरेन को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी। उम्मीद जताई जा रही है कि 2026 में वैशाली भी जू वेनजुन को हराकर वही कारनामा दोहराएंगी। गुकेश ने जीता था पिछला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट पिछली बार भारत के डी गुकेश ने इसे जीतकर चीन के डिंग लिरेन को चुनौती दी थी। तब गुकेश कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने थे। 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने 1995 में पहली बार कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता था। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट क्या है और क्यों अहम कैंडिडेट्स टूर्नामेंट शतरंज की दुनिया का सबसे अहम इवेंट माना जाता है, क्योंकि यही तय करता है कि वर्ल्ड चैंपियन को अगला चैलेंजर कौन होगा। इसे वर्ल्ड चैंपियनशिप का सेमीफाइनल भी कहा जाता है। विजेता को सीधे वर्ल्ड चैंपियन से खेलने का मौका मिलता है। यह शतरंज का सबसे बड़ा क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट हर दो साल में होता है और विजेता वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देता है। ओपन कैटेगरी के विजेता का मुकाबला भारत के डी गुकेश से, जबकि विमेंस कैटेगरी की विजेता चीन की जू वेनजुन से होगा। कैसे होता है टूर्नामेंट? इसमें दुनिया के टॉप 8 खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से 2 बार (राउंड-रॉबिन फॉर्मेट) खेलते हैं। कुल 14 राउंड होते हैं। हर जीत पर 1 अंक, ड्रॉ पर 0.5 अंक मिलता है। सबसे ज्यादा पॉइंट्स वाला खिलाड़ी विजेता बनता है।———————————————-स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स:पंत रिटायर हर्ट हुए, कोहली 49 पर आउट, जितेश के सिक्स पर बॉल बॉय का कैच; मोमेंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिचेल मार्श ने 102 मीटर लंबा सिक्स लगाया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








