Tuesday, 22 Sep 2026 | 09:02 PM

Trending :

Indore Woman Chain Snatched; Son Empties Cupboard

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ मिलेगा..।

.

तेज रफ्तार का कहर: बाइक-आयशर टक्कर में युवक की मौत

गुरुवार रात अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया। आजाद नगर, तिलक नगर और पलासिया क्षेत्र में हुए हादसों में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…

दोस्त का पता नहीं बताया तो चाकू घोंपे

चाकूबाजी की दो घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विजयनगर में एक युवक को सिर्फ दोस्त का पता न बताने पर चाकू मार दिया गया, वहीं राजेंद्र नगर में बाइक टक्कर के बाद बदला लेने के लिए दो युवकों पर हमला किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

द्वारकापुरी में महिला की चेन छीनकर भागे बदमाश

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाश गुरुवार को एक महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने देर शाम तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाणगंगा थाना क्षेत्र में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 129 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए आंकी गई है। पूरी खबर पढ़ें…

शादी में गई मां, बेटे ने साफ कर दी अलमारी

शहर में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी। विजयनगर इलाके में एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे पर घर से नकदी और जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है, वहीं राजेंद्र नगर में बदमाश फ्लैट से दो छात्रों के लैपटॉप चुराकर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें…

चीफ इंजीनियर के रिटायरमेंट के अगले दिन री-अपॉइंटमेंट पर रोक

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी में सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर की संविदा नियुक्ति पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई में ही पूरी प्रक्रिया को संदिग्ध मानते हुए नियुक्ति पर स्टे दे दिया। पूरी खबर पढ़ें…

आज से हाउस लिस्टिंग ब्लॉक सर्वे

शहर में जनगणना के तहत हॉउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) सर्वे का शुभारंभ 1 मई से किया जाएगा। सेल्फ इन्युमरेशन की अवधि समाप्त होने के बाद अब प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। यह सर्वे आगामी एक माह तक चलेगा। पूरी खबर पढ़ें…

नाबालिग को घुमाने के बहाने ले गया, होटल में दुष्कर्म

इंदौर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पहले उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और होटल में वारदात को अंजाम दिया। दो महीने बाद मोबाइल मिलने पर पूरा मामला उजागर हुआ, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें…

आज से शुरु होगा जनगणना अभियान

आगामी जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत नगर निगम सीमा क्षेत्र में 1 मई से मकान सूचीकरण का व्यापक अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान घर-घर पहुंचकर परिवारों से 33 महत्वपूर्ण सवालों की जानकारी जुटाई जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

10 IPS फिर भी 2-3 दिन में मर्डर

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर में 10 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती के बावजूद अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। अप्रैल महीने में हत्या के 8 मामले सामने आए। औसतन हर दूसरे दिन एक मर्डर हुआ। इसके अलावा हत्या के प्रयास के दो से ज्यादा गंभीर मामले भी दर्ज किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बिहार सीएम न्यूज़ लाइव अपडेट: नीतीश कुमार अंतिम कैबिनेट बैठक के बाद आज सीएम पद से इस्तीफा देंगे

April 14, 2026/
7:21 am

जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं, ध्यान इस बात पर केंद्रित हो गया है...

भारत में आज क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक:अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता दिल्ली पहुंचे, जयशंकर अध्यक्षता करेंगे

May 26, 2026/
7:18 am

भारत आज नई दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक की मेजबानी करेगा। बैठक में विदेश मंत्री...

तस्वीर का विवरण

July 10, 2026/
10:59 pm

सामग्री: 2 कप आटे का आटा, 1 लोकी, 1 कप सोया ग्रेन्यूल्स, 1 प्याज, 2 हरी मिर्च, हरा धनिया, ½...

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda's wedding is taking place in Udaipur.

February 13, 2026/
3:09 pm

आखरी अपडेट:13 फरवरी, 2026, 15:09 IST सीएम एमके स्टालिन की तमिलनाडु चुनाव में 1.3 करोड़ मतदाताओं तक पहुंच के बीच,...

साउथ एक्ट्रेस पर लगे धोखाधड़ी के आरोप:दावा- NRI से शादी के नाम पर ठगे 9.35 करोड़, कहा- गलत खबर फैलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे

April 27, 2026/
1:36 pm

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस तेलुगु की कंटेस्टेंट रह चुकीं आशु रेड्डी के खिलाफ हाल ही में हैदराबाद...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Indore Woman Chain Snatched; Son Empties Cupboard

Indore Woman Chain Snatched; Son Empties Cupboard

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ मिलेगा..।

.

तेज रफ्तार का कहर: बाइक-आयशर टक्कर में युवक की मौत

गुरुवार रात अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया। आजाद नगर, तिलक नगर और पलासिया क्षेत्र में हुए हादसों में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…

दोस्त का पता नहीं बताया तो चाकू घोंपे

चाकूबाजी की दो घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विजयनगर में एक युवक को सिर्फ दोस्त का पता न बताने पर चाकू मार दिया गया, वहीं राजेंद्र नगर में बाइक टक्कर के बाद बदला लेने के लिए दो युवकों पर हमला किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

द्वारकापुरी में महिला की चेन छीनकर भागे बदमाश

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाश गुरुवार को एक महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने देर शाम तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाणगंगा थाना क्षेत्र में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 129 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए आंकी गई है। पूरी खबर पढ़ें…

शादी में गई मां, बेटे ने साफ कर दी अलमारी

शहर में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी। विजयनगर इलाके में एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे पर घर से नकदी और जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है, वहीं राजेंद्र नगर में बदमाश फ्लैट से दो छात्रों के लैपटॉप चुराकर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें…

चीफ इंजीनियर के रिटायरमेंट के अगले दिन री-अपॉइंटमेंट पर रोक

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी में सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर की संविदा नियुक्ति पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई में ही पूरी प्रक्रिया को संदिग्ध मानते हुए नियुक्ति पर स्टे दे दिया। पूरी खबर पढ़ें…

आज से हाउस लिस्टिंग ब्लॉक सर्वे

शहर में जनगणना के तहत हॉउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) सर्वे का शुभारंभ 1 मई से किया जाएगा। सेल्फ इन्युमरेशन की अवधि समाप्त होने के बाद अब प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। यह सर्वे आगामी एक माह तक चलेगा। पूरी खबर पढ़ें…

नाबालिग को घुमाने के बहाने ले गया, होटल में दुष्कर्म

इंदौर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पहले उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और होटल में वारदात को अंजाम दिया। दो महीने बाद मोबाइल मिलने पर पूरा मामला उजागर हुआ, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें…

आज से शुरु होगा जनगणना अभियान

आगामी जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत नगर निगम सीमा क्षेत्र में 1 मई से मकान सूचीकरण का व्यापक अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान घर-घर पहुंचकर परिवारों से 33 महत्वपूर्ण सवालों की जानकारी जुटाई जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

10 IPS फिर भी 2-3 दिन में मर्डर

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर में 10 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती के बावजूद अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। अप्रैल महीने में हत्या के 8 मामले सामने आए। औसतन हर दूसरे दिन एक मर्डर हुआ। इसके अलावा हत्या के प्रयास के दो से ज्यादा गंभीर मामले भी दर्ज किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket