Friday, 30 Oct 2026 | 04:01 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Delhi Building Fire: Safety Lapses Highlighted by World Media

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह फ्लरिश स्टे होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर विदेशी नागरिक भी शामिल थे। हादसे के बाद 40 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है।

पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

अभी तक हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है। ब्रिटेन से लेकर जर्मनी तक दुनियाभर का मीडिया इस घटना को प्रमुखता से कवर कर रहा है। पढ़िया वर्ल्ड मीडिया का रिएक्शन…

कतर के अल जजीरा ने लिखा- भारत में आग की घटनाएं अक्सर होती हैं

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में आग जिस इमारत में लगी, जिसके निचले हिस्से में एक रेस्तरां था और ऊपर होटल चल रहा था। आग लगते ही इमारत में धुआं भर गया और कई लोग अंदर फंस गए।

दमकल की आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक 40 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों पर आ गए थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे। आसपास के लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की और कई घायलों को एम्बुलेंस आने से पहले सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।

भारत में आग लगने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। कई इमारतों में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम पूरे नहीं होते, इसलिए जब आग लगती है तो बड़ा नुकसान होता है और लोगों की जान भी चली जाती है।

ब्रिटिश मीडिया BBC ने लिखा- मरने वाले विदेशी इलाज के लिए भारत आए थे

दक्षिण दिल्ली इमारत में लगी आग से मरने वालों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जो इलाज के लिए भारत आए थे।

यह इमारत एक गेस्ट हाउस (बेड एंड ब्रेकफास्ट) की तरह इस्तेमाल की जा रही थी, जहां पास के प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज और उनके परिवार वाले रुकते थे।

हालांकि आग लगने के समय इमारत में कुल कितने लोग मौजूद थे, यह अभी साफ नहीं है। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग को काफी जल्दी कंट्रोल कर लिया गया था और अब इमारत पुलिस को सौंप दी गई है।

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि जांच की जा रही है कि इमारत को गेस्ट हाउस के तौर पर इस्तेमाल की इजाजत थी या नहीं। अगर किसी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग बहुत तेजी से फैली, जिससे ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग फंस गए। कई लोगों ने जान बचाने के लिए दूसरी और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछाकर लोगों को कूदने में मदद की और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

भारत में आग लगने की ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। जांच रिपोर्ट्स में कई बार खराब बिजली व्यवस्था, सुरक्षा नियमों की अनदेखी और तय इस्तेमाल से अलग तरीके से चल रही इमारतों को ऐसे हादसों की बड़ी वजह बताया गया है।

स्पेनिश मीडिया एल पाइस ने लिखा- दमकल विभाग को आग की सूचना देर से मिली

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना दमकल विभाग को देर से मिली।

प्रशासन का कहना है कि आग की शुरुआत होटल की निचली मंजिल पर चल रहे रेस्तरां से हुई होगी। हालांकि आग लगने की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

मरने वालों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीका के कई नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। ये लोग भारत में इलाज या अन्य काम से आए हुए थे।

घटना की तस्वीरों और वीडियो में होटल से उठता घना धुआं और आग की ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं। कुछ लोग जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से कूदते हुए भी नजर आए।

दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में से एक है। घनी आबादी, संकरी गलियां और कई पुरानी इमारतों में सुरक्षा मानकों की कमी के कारण आग जैसी घटनाएं अक्सर गंभीर रूप ले लेती हैं।

जर्मनी के DW न्यूज ने रेस्तरां की वजह से आग की आशंका जताई

दक्षिण दिल्ली के होटल में आग लग गई, इसके बेसमेंट में एक रेस्तरां और ऊपर होटल था। आग लगने के बाद पूरे होटल में धुआं भर गया और कई लोग अंदर फंस गए।

पुलिस के मुताबिक, दमकल की 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 40 से ज्यादा लोगों बचाया गया। प्रशासन का कहना है कि आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि रेस्तरां की वजह से आग लगी होगी।

लोकल मीडिया के मुताबिक, मरने वालों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। ये लोग इलाज के लिए भारत आए हुए थे।

ब्रिटिश मीडिया द सन ने लिखा- लोगों को जान बचाने खिड़कियों से कूदना पड़ा

दक्षिण दिल्ली के होटल में आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनियों से कूदना पड़ा। आसपास के लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछा दिए, जिससे कुछ लोगों की जान बच गई।

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, इमारत की निचली मंजिल पर एक रेस्तरां चल रहा था। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग वहीं से शुरू हुई होगी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में इमारत से निकलती आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में एक महिला आग से बचने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगाती भी नजर आई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है।

बांग्लादेश के डेली स्टार ने लिखा- कई घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चला

दक्षिण दिल्ली के गेस्ट हाउस में आग लगने के बाद 40 से ज्यादा लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बचाव दल ने कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मरने वालों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। वे इलाज के लिए दिल्ली आए थे और उसी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

आग किस वजह से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

———————-

यह खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में 6 मंजिला होटल में आग, 21 की मौत:मरने वालों में ज्यादातर विदेशी, 40 को बचाया; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह फ्लरिश स्टे नाम के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक हैं। जो सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों से हैं। कितने विदेशी नागरिक मारे गए हैं, फिलहाल इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Riyan Parag Vaping Video Controversy; BCCI Penalty

April 30, 2026/
2:29 pm

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले कॉपी लिंक पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को...

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत:पांच लोग घायल, मामा-बुआ के परिवार आपस में भीड़े, एक दूसरे पर लाठी-डंडे पत्थर से हमला

April 1, 2026/
10:19 am

हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के दीपगांव कला में बुधवार सुबह जमीनी विवाद में 65 वर्षीय व्यक्ति की हत्या...

PAK ग्रूमिंग गैंग ने लंदन में सिख युवती को फंसाया:ब्रेनवॉश किया, नितनेम-गुरुद्वारा जाना छोड़ा, पुलिस को मां-बाप की शिकायत की, फिर घर छोड़ चली गई

September 4, 2026/
5:30 am

इंग्लैंड (UK) में पंजाबी युवती पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के चंगुल में फंस गई। युवती की मां ने एक पंजाबी चैनल...

आफताब बोले- शूटिंग से ज्यादा खाने का इंतजार रहता था:डायरेक्टर ने कहा- ऐसा लग रहा था जैसे हम फिल्म नहीं, यादें बना रहे हों

June 26, 2026/
5:30 am

‘वेलकम टू द जंगल’ की चर्चा अब तक इसकी बड़ी स्टारकास्ट और स्केल को लेकर होती रही है, लेकिन फिल्म...

Tamil Nadu CM Joseph Vijay Oath Taking

May 10, 2026/
12:18 pm

चेन्नई1 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ सी जोसेफ विजय रविवार को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन...

Vinod Kambli Brain Stroke Risk

April 15, 2026/
7:15 pm

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक विनोद कांबली पिछले कुछ सालों से बीमारी से जूझ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के...

तस्वीर का विवरण

May 24, 2026/
11:08 pm

सामग्री: 1 चम्मच ठंडा दूध, बादाम, काजू, पिस्ता, 1 बड़ा चम्मच खरबूजे के बीज, 1 बड़ा चम्मच खसखस, 1 छोटा...

राजनीति

Delhi Building Fire: Safety Lapses Highlighted by World Media

Delhi Building Fire: Safety Lapses Highlighted by World Media

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह फ्लरिश स्टे होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर विदेशी नागरिक भी शामिल थे। हादसे के बाद 40 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है।

पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

अभी तक हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है। ब्रिटेन से लेकर जर्मनी तक दुनियाभर का मीडिया इस घटना को प्रमुखता से कवर कर रहा है। पढ़िया वर्ल्ड मीडिया का रिएक्शन…

कतर के अल जजीरा ने लिखा- भारत में आग की घटनाएं अक्सर होती हैं

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में आग जिस इमारत में लगी, जिसके निचले हिस्से में एक रेस्तरां था और ऊपर होटल चल रहा था। आग लगते ही इमारत में धुआं भर गया और कई लोग अंदर फंस गए।

दमकल की आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक 40 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों पर आ गए थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे। आसपास के लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की और कई घायलों को एम्बुलेंस आने से पहले सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।

भारत में आग लगने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। कई इमारतों में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम पूरे नहीं होते, इसलिए जब आग लगती है तो बड़ा नुकसान होता है और लोगों की जान भी चली जाती है।

ब्रिटिश मीडिया BBC ने लिखा- मरने वाले विदेशी इलाज के लिए भारत आए थे

दक्षिण दिल्ली इमारत में लगी आग से मरने वालों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जो इलाज के लिए भारत आए थे।

यह इमारत एक गेस्ट हाउस (बेड एंड ब्रेकफास्ट) की तरह इस्तेमाल की जा रही थी, जहां पास के प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज और उनके परिवार वाले रुकते थे।

हालांकि आग लगने के समय इमारत में कुल कितने लोग मौजूद थे, यह अभी साफ नहीं है। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग को काफी जल्दी कंट्रोल कर लिया गया था और अब इमारत पुलिस को सौंप दी गई है।

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि जांच की जा रही है कि इमारत को गेस्ट हाउस के तौर पर इस्तेमाल की इजाजत थी या नहीं। अगर किसी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग बहुत तेजी से फैली, जिससे ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग फंस गए। कई लोगों ने जान बचाने के लिए दूसरी और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछाकर लोगों को कूदने में मदद की और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

भारत में आग लगने की ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। जांच रिपोर्ट्स में कई बार खराब बिजली व्यवस्था, सुरक्षा नियमों की अनदेखी और तय इस्तेमाल से अलग तरीके से चल रही इमारतों को ऐसे हादसों की बड़ी वजह बताया गया है।

स्पेनिश मीडिया एल पाइस ने लिखा- दमकल विभाग को आग की सूचना देर से मिली

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना दमकल विभाग को देर से मिली।

प्रशासन का कहना है कि आग की शुरुआत होटल की निचली मंजिल पर चल रहे रेस्तरां से हुई होगी। हालांकि आग लगने की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

मरने वालों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीका के कई नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। ये लोग भारत में इलाज या अन्य काम से आए हुए थे।

घटना की तस्वीरों और वीडियो में होटल से उठता घना धुआं और आग की ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं। कुछ लोग जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से कूदते हुए भी नजर आए।

दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में से एक है। घनी आबादी, संकरी गलियां और कई पुरानी इमारतों में सुरक्षा मानकों की कमी के कारण आग जैसी घटनाएं अक्सर गंभीर रूप ले लेती हैं।

जर्मनी के DW न्यूज ने रेस्तरां की वजह से आग की आशंका जताई

दक्षिण दिल्ली के होटल में आग लग गई, इसके बेसमेंट में एक रेस्तरां और ऊपर होटल था। आग लगने के बाद पूरे होटल में धुआं भर गया और कई लोग अंदर फंस गए।

पुलिस के मुताबिक, दमकल की 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 40 से ज्यादा लोगों बचाया गया। प्रशासन का कहना है कि आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि रेस्तरां की वजह से आग लगी होगी।

लोकल मीडिया के मुताबिक, मरने वालों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। ये लोग इलाज के लिए भारत आए हुए थे।

ब्रिटिश मीडिया द सन ने लिखा- लोगों को जान बचाने खिड़कियों से कूदना पड़ा

दक्षिण दिल्ली के होटल में आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनियों से कूदना पड़ा। आसपास के लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछा दिए, जिससे कुछ लोगों की जान बच गई।

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, इमारत की निचली मंजिल पर एक रेस्तरां चल रहा था। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग वहीं से शुरू हुई होगी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में इमारत से निकलती आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में एक महिला आग से बचने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगाती भी नजर आई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है।

बांग्लादेश के डेली स्टार ने लिखा- कई घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चला

दक्षिण दिल्ली के गेस्ट हाउस में आग लगने के बाद 40 से ज्यादा लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बचाव दल ने कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मरने वालों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। वे इलाज के लिए दिल्ली आए थे और उसी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

आग किस वजह से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

———————-

यह खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में 6 मंजिला होटल में आग, 21 की मौत:मरने वालों में ज्यादातर विदेशी, 40 को बचाया; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह फ्लरिश स्टे नाम के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक हैं। जो सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों से हैं। कितने विदेशी नागरिक मारे गए हैं, फिलहाल इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket