Monday, 07 Sep 2026 | 05:45 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Delhi Building Fire: Safety Lapses Highlighted by World Media

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के एक होटल में आज आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे। हादसे के बाद 40 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है।

पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

अभी तक हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है। ब्रिटेन से लेकर जर्मनी तक दुनिया भर का मीडिया इस घटना को प्रमुखता से कवर कर रहा है। पढ़िया वर्ल्ड मीडिया का रिएक्शन…

कतर मीडिया- अल जजीरा

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

यह आग उस इमारत में लगी, जिसके निचले हिस्से में एक रेस्तरां था और ऊपर होटल चल रहा था। आग लगते ही इमारत में धुआं भर गया और कई लोग अंदर फंस गए।

दमकल की आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक 40 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों पर आ गए थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे। आसपास के लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की और कई घायलों को एम्बुलेंस आने से पहले सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।

भारत में आग लगने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। कई इमारतों में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम पूरे नहीं होते, इसलिए जब आग लगती है तो बड़ा नुकसान होता है और लोगों की जान भी चली जाती है।

ब्रिटिश मीडिया- BBC

दक्षिण दिल्ली इमारत में लगी आग से मरने वालों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जो इलाज के लिए भारत आए थे।

यह इमारत एक गेस्ट हाउस (बेड एंड ब्रेकफास्ट) की तरह इस्तेमाल की जा रही थी, जहां पास के प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज और उनके परिवार वाले रुकते थे।

हालांकि आग लगने के समय इमारत में कुल कितने लोग मौजूद थे, यह अभी साफ नहीं है। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग को काफी जल्दी कंट्रोल कर लिया गया था और अब इमारत पुलिस को सौंप दी गई है।

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि जांच की जा रही है कि इमारत को गेस्ट हाउस के तौर पर इस्तेमाल की इजाजत थी या नहीं। अगर किसी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग बहुत तेजी से फैली, जिससे ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग फंस गए। कई लोगों ने जान बचाने के लिए दूसरी और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछाकर लोगों को कूदने में मदद की और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

भारत में आग लगने की ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। जांच रिपोर्टों में कई बार खराब बिजली व्यवस्था, सुरक्षा नियमों की अनदेखी और तय इस्तेमाल से अलग तरीके से चल रही इमारतों को ऐसे हादसों की बड़ी वजह बताया गया है।

स्पेनिश मीडिया- एल पाइस

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना दमकल विभाग को देर से मिली।

प्रशासन का कहना है कि आग की शुरुआत होटल की निचली मंजिल पर चल रहे रेस्तरां से हुई होगी। हालांकि आग लगने की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

मरने वालों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीका के कई नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। ये लोग भारत में इलाज या अन्य काम से आए हुए थे।

घटना की तस्वीरों और वीडियो में होटल से उठता घना धुआं और आग की ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं। कुछ लोग जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से कूदते हुए भी नजर आए।

दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में से एक है। घनी आबादी, संकरी गलियां और कई पुरानी इमारतों में सुरक्षा मानकों की कमी के कारण आग जैसी घटनाएं अक्सर गंभीर रूप ले लेती हैं।

जर्मन मीडिया- DW न्यूज

दक्षिण दिल्ली के होटल में आग लग गई, इसके बेसमेंट में एक रेस्तरां और ऊपर होटल था। आग लगने के बाद पूरे होटल में धुआं भर गया और कई लोग अंदर फंस गए।

पुलिस के मुताबिक, दमकल की 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 40 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

प्रशासन का कहना है कि आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि रेस्तरां की वजह से आग लगी होगी।

लोकल मीडिया के मुताबिक, मरने वालों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। ये लोग इलाज के लिए भारत आए हुए थे।

ब्रिटिश मीडिया- द सन

दक्षिण दिल्ली के होटल में आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनियों से कूदना पड़ा। आसपास के लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछा दिए, जिससे कुछ लोगों की जान बच गई।

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, इमारत की निचली मंजिल पर एक रेस्तरां चल रहा था। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग वहीं से शुरू हुई होगी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में इमारत से निकलती आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में एक महिला आग से बचने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगाती भी नजर आई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है।

बांग्लादेशी मीडिया- डेली स्टार

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, आग लगने के बाद 40 से ज्यादा लोगों को इमारत से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बचाव दल ने कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मरने वालों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। वे इलाज के लिए दिल्ली आए थे और उसी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

आग किस वजह से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

———————-

यह खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में 6 मंजिला होटल में आग, 21 की मौत:मरने वालों में ज्यादातर विदेशी, 40 को बचाया; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह फ्लरिश स्टे नाम के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक हैं। जो सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों से हैं। कितने विदेशी नागरिक मारे गए हैं, फिलहाल इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'चौहान' के टीजर पर विवाद:'पठानों से कह दो, चौहान आ गया' डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं

June 30, 2026/
9:31 am

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवाद में आ गया। क्षत्रिय परिषद नाम के संगठन ने कहा कि ऐतिहासिक...

जून-तिमाही में घरों की बिक्री जनवरी-2023 के बाद सबसे कम:वेस्ट एशिया वॉर और सप्लाई चेन संकट से सेंटीमेंट बिगड़ा; टॉप-7 शहरों में 90,715 घर बिके

June 29, 2026/
5:22 pm

देश में अप्रैल-जून तिमाही (Q2 2026) के दौरान रेसिडेंशियल घरों की बिक्री में बड़ी गिरावट आई है। यह जनवरी 2023...

द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज:तीन राज्यों की तीन कहानियां और प्यार के नाम पर धर्मांतरण; 27 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

February 17, 2026/
12:56 pm

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 3 मिनट 27 सेकेंड का यह ट्रेलर...

कचरा और गंदगी मिलने पर दरोगा की सेवा समाप्त:कर्मचारी अनुपस्थित मिले, दरोगा का कटा वेतन; सफाई में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

April 13, 2026/
8:00 pm

इंदौर नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने सोमवार को शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान...

10-15 करोड़ में शेख के साथ सोने का सोचूंगी:विवादित बयान पर फंसी अपूर्वा मखीजा, यूजर ने रेट लगाए तो इन्फ्लूएंसर ने सिखाया सबक

June 18, 2026/
9:55 am

इंडिया गॉट लेटेंट से विवादों में रह चुकीं अपूर्वा मुखिजा फिर एक बार विवादों से घिर चुकी हैं। दरअसल, हाल...

राजनीति

Delhi Building Fire: Safety Lapses Highlighted by World Media

Delhi Building Fire: Safety Lapses Highlighted by World Media

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के एक होटल में आज आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे। हादसे के बाद 40 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है।

पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

अभी तक हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है। ब्रिटेन से लेकर जर्मनी तक दुनिया भर का मीडिया इस घटना को प्रमुखता से कवर कर रहा है। पढ़िया वर्ल्ड मीडिया का रिएक्शन…

कतर मीडिया- अल जजीरा

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

यह आग उस इमारत में लगी, जिसके निचले हिस्से में एक रेस्तरां था और ऊपर होटल चल रहा था। आग लगते ही इमारत में धुआं भर गया और कई लोग अंदर फंस गए।

दमकल की आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक 40 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों पर आ गए थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे। आसपास के लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की और कई घायलों को एम्बुलेंस आने से पहले सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।

भारत में आग लगने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। कई इमारतों में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम पूरे नहीं होते, इसलिए जब आग लगती है तो बड़ा नुकसान होता है और लोगों की जान भी चली जाती है।

ब्रिटिश मीडिया- BBC

दक्षिण दिल्ली इमारत में लगी आग से मरने वालों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जो इलाज के लिए भारत आए थे।

यह इमारत एक गेस्ट हाउस (बेड एंड ब्रेकफास्ट) की तरह इस्तेमाल की जा रही थी, जहां पास के प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज और उनके परिवार वाले रुकते थे।

हालांकि आग लगने के समय इमारत में कुल कितने लोग मौजूद थे, यह अभी साफ नहीं है। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग को काफी जल्दी कंट्रोल कर लिया गया था और अब इमारत पुलिस को सौंप दी गई है।

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि जांच की जा रही है कि इमारत को गेस्ट हाउस के तौर पर इस्तेमाल की इजाजत थी या नहीं। अगर किसी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग बहुत तेजी से फैली, जिससे ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग फंस गए। कई लोगों ने जान बचाने के लिए दूसरी और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछाकर लोगों को कूदने में मदद की और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

भारत में आग लगने की ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। जांच रिपोर्टों में कई बार खराब बिजली व्यवस्था, सुरक्षा नियमों की अनदेखी और तय इस्तेमाल से अलग तरीके से चल रही इमारतों को ऐसे हादसों की बड़ी वजह बताया गया है।

स्पेनिश मीडिया- एल पाइस

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना दमकल विभाग को देर से मिली।

प्रशासन का कहना है कि आग की शुरुआत होटल की निचली मंजिल पर चल रहे रेस्तरां से हुई होगी। हालांकि आग लगने की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

मरने वालों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीका के कई नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। ये लोग भारत में इलाज या अन्य काम से आए हुए थे।

घटना की तस्वीरों और वीडियो में होटल से उठता घना धुआं और आग की ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं। कुछ लोग जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से कूदते हुए भी नजर आए।

दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में से एक है। घनी आबादी, संकरी गलियां और कई पुरानी इमारतों में सुरक्षा मानकों की कमी के कारण आग जैसी घटनाएं अक्सर गंभीर रूप ले लेती हैं।

जर्मन मीडिया- DW न्यूज

दक्षिण दिल्ली के होटल में आग लग गई, इसके बेसमेंट में एक रेस्तरां और ऊपर होटल था। आग लगने के बाद पूरे होटल में धुआं भर गया और कई लोग अंदर फंस गए।

पुलिस के मुताबिक, दमकल की 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 40 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

प्रशासन का कहना है कि आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि रेस्तरां की वजह से आग लगी होगी।

लोकल मीडिया के मुताबिक, मरने वालों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। ये लोग इलाज के लिए भारत आए हुए थे।

ब्रिटिश मीडिया- द सन

दक्षिण दिल्ली के होटल में आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनियों से कूदना पड़ा। आसपास के लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछा दिए, जिससे कुछ लोगों की जान बच गई।

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, इमारत की निचली मंजिल पर एक रेस्तरां चल रहा था। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग वहीं से शुरू हुई होगी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में इमारत से निकलती आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में एक महिला आग से बचने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगाती भी नजर आई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है।

बांग्लादेशी मीडिया- डेली स्टार

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, आग लगने के बाद 40 से ज्यादा लोगों को इमारत से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बचाव दल ने कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मरने वालों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। वे इलाज के लिए दिल्ली आए थे और उसी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

आग किस वजह से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

———————-

यह खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में 6 मंजिला होटल में आग, 21 की मौत:मरने वालों में ज्यादातर विदेशी, 40 को बचाया; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह फ्लरिश स्टे नाम के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक हैं। जो सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों से हैं। कितने विदेशी नागरिक मारे गए हैं, फिलहाल इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket