Wednesday, 24 Jun 2026 | 07:57 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Most FIFA World Cup Goals

Most FIFA World Cup Goals

स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

डलास स्टेडियम में 40वें मिनट में मेसी ने फील्ड गोल लगाकर इतिहास रचा। अर्जेंटीना के अटैक पर मेसी ने शानदार फिनिश करते हुए गेंद को निचले कोने में पहुंचा दिया। मेसी ने पिछले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक गोल दागे थे। FIFA वर्ल्ड कप 2026 में उनके कुल 4 गोल हो गए हैं।

फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल

खिलाड़ी देश गोल
लियोनेल मेसी अर्जेंटीना 17
मिरोस्लाव क्लोजे जर्मनी 16
रोनाल्डो ब्राजील 15
गर्ड मुलर पश्चिम जर्मनी 14
किलियन एम्बाप्पे फ्रांस 14
जस्ट फोंटेन फ्रांस 13

मेसी की 5 फोटो…

9वें मिनट में पेनल्टी चूके

मेसी के पास नौवें मिनट में ही रिकॉर्ड बनाने का मौका था। लॉटारो मार्टिनेज पर ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों के फाउल के बाद अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली, लेकिन मेसी शॉट को पोस्ट के बाहर मार बैठे। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा तीन पेनल्टी मिस करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इससे पहले घाना के असामोआ ग्यान ने दो पेनल्टी मिस की थीं।

पेनल्टी चूकने के बाद 18वें मिनट में मेसी को एक और मौका मिला, लेकिन ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों ने शॉट ब्लॉक कर दिया। ऑस्ट्रिया के गोलकीपर डेविड अलाबा ने भी एक मौके पर गोललाइन के पास शानदार बचाव किया।

पेनल्टी गंवाने के बाद मेसी।

पेनल्टी गंवाने के बाद मेसी।

अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक के लगाई थी

38 साल के मेसी ने 5 दिन पहले अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना की 3-0 की जीत में हैट्रिक लगाई थी। वह मुकाबला उनके लिए भावुक भी रहा था। पहले गोल के बाद मेसी की आंखों में आंसू आ गए थे। बाद में पता चला कि उनके पिता जॉर्ज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

जीत से नॉकआउट की राह आसान

अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया दोनों ने अपने शुरुआती मैच जीते थे। अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 और ऑस्ट्रिया ने जॉर्डन को 3-1 से हराया था। ऐसे में इस मुकाबले की विजेता टीम का राउंड ऑफ-32 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

——————————— वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… फीफा वर्ल्ड कप में केप वर्डे का उलटफेर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को ग्रुप G और ग्रुप H के मुकाबले खेले गए। ग्रुप G में मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की। मिस्र अपना पहला वर्ल्ड कप 1934 में खेला था। वहीं, बेल्जियम और ईरान के बीच मैच 0-0 की बराबरी रहा। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चौथी तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8% रही:वित्त वर्ष-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, फरवरी में सरकार ने यह अनुमान 7.6% बताया था

June 5, 2026/
4:24 pm

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में GDP ग्रोथ 7.8% रही। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 5 जून...

2029 चुनाव से पहले लागू होगा 33% महिला आरक्षण:लोकसभा सीटें बढ़कर 816 होंगी, महिला सांसदों की संख्या 273 तक पहुंचेगी

March 24, 2026/
1:22 am

केंद्र सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने की तैयारी में है। इसके...

नवजातों के लिए ‘पहला टीका’ बनेगा मां का दूध:सेंट्रल इंडिया में भोपाल अकेला शहर जहां 3 सरकारी ह्यूमन मिल्क बैंक; हमीदिया अस्पताल में इसी महीने शुरू

March 10, 2026/
11:50 am

नवजात शिशु के लिए मां का दूध किसी अमृत से कम नहीं माना जाता। इसमें मौजूद पोषक तत्व और एंटीबॉडी...

रिटेल महंगाई अप्रैल में बढ़कर 3.48% पर पहुंची:खाने-पीने की चीजें महंगी होने का असर; अमेरिका-ईरान तनाव से ये और बढ़ सकती है

May 12, 2026/
4:12 pm

अप्रैल की रिटेल महंगाई बढ़कर 3.48% पर पहुंच गई है। इससे पहले मार्च में यह 3.40% थी। आज 12 मई...

बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान- 'जनता को नहीं चाहिए विचारधारा की सरकार, जिताएं तो...'

April 23, 2026/
9:46 am

बंगाल चुनाव 2026: आसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत...

भारत पर फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका:16 बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ जांच शुरू, अनुचित व्यापार के सबूत मिले तो भारी टैक्स लगेगा

March 12, 2026/
1:51 pm

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने भारत और चीन समेत अपने 16 प्रमुख ट्रेडिंग पार्टनर्स के खिलाफ ‘सेक्शन 301’ के...

राजनीति

Most FIFA World Cup Goals

Most FIFA World Cup Goals

स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

डलास स्टेडियम में 40वें मिनट में मेसी ने फील्ड गोल लगाकर इतिहास रचा। अर्जेंटीना के अटैक पर मेसी ने शानदार फिनिश करते हुए गेंद को निचले कोने में पहुंचा दिया। मेसी ने पिछले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक गोल दागे थे। FIFA वर्ल्ड कप 2026 में उनके कुल 4 गोल हो गए हैं।

फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल

खिलाड़ी देश गोल
लियोनेल मेसी अर्जेंटीना 17
मिरोस्लाव क्लोजे जर्मनी 16
रोनाल्डो ब्राजील 15
गर्ड मुलर पश्चिम जर्मनी 14
किलियन एम्बाप्पे फ्रांस 14
जस्ट फोंटेन फ्रांस 13

मेसी की 5 फोटो…

9वें मिनट में पेनल्टी चूके

मेसी के पास नौवें मिनट में ही रिकॉर्ड बनाने का मौका था। लॉटारो मार्टिनेज पर ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों के फाउल के बाद अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली, लेकिन मेसी शॉट को पोस्ट के बाहर मार बैठे। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा तीन पेनल्टी मिस करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इससे पहले घाना के असामोआ ग्यान ने दो पेनल्टी मिस की थीं।

पेनल्टी चूकने के बाद 18वें मिनट में मेसी को एक और मौका मिला, लेकिन ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों ने शॉट ब्लॉक कर दिया। ऑस्ट्रिया के गोलकीपर डेविड अलाबा ने भी एक मौके पर गोललाइन के पास शानदार बचाव किया।

पेनल्टी गंवाने के बाद मेसी।

पेनल्टी गंवाने के बाद मेसी।

अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक के लगाई थी

38 साल के मेसी ने 5 दिन पहले अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना की 3-0 की जीत में हैट्रिक लगाई थी। वह मुकाबला उनके लिए भावुक भी रहा था। पहले गोल के बाद मेसी की आंखों में आंसू आ गए थे। बाद में पता चला कि उनके पिता जॉर्ज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

जीत से नॉकआउट की राह आसान

अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया दोनों ने अपने शुरुआती मैच जीते थे। अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 और ऑस्ट्रिया ने जॉर्डन को 3-1 से हराया था। ऐसे में इस मुकाबले की विजेता टीम का राउंड ऑफ-32 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

——————————— वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… फीफा वर्ल्ड कप में केप वर्डे का उलटफेर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को ग्रुप G और ग्रुप H के मुकाबले खेले गए। ग्रुप G में मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की। मिस्र अपना पहला वर्ल्ड कप 1934 में खेला था। वहीं, बेल्जियम और ईरान के बीच मैच 0-0 की बराबरी रहा। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.