मोहन बड़ोदिया में ड्यूटी पर तैनात पटवारी की पिटाई:मकानों की नबरिंग कर रहे थे, जान से मारने की धमकी भी दी

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में जनगणना कार्य के दौरान एक पटवारी के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मोहन बड़ोदिया के थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि ग्राम लडावद निवासी 31 वर्षीय प्रकाशचंद सिकरवार, जो तहसील मोहन बड़ोदिया के हल्का क्रमांक 143 ग्राम पचावता में पटवारी हैं, ने इस संबंध में लिखित आवेदन दिया था। उन्हें जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल के निर्देशानुसार 27 फरवरी 2026 से अपने हल्का क्षेत्र के गांवों में मकान और भवनों की गणना व नंबरिंग का कार्य सौंपा गया था। इसी क्रम में 9 मार्च की सुबह करीब 10:30 बजे पटवारी प्रकाशचंद सिकरवार गणना दल के सदस्य पंचायत सचिव जफर बेग और ग्राम जामन के कोटवार मांगीलाल मालवीय के साथ ग्राम जामन में मकानों की गणना और नंबरिंग कर रहे थे। दोपहर करीब 12:40 बजे जब वे नारायण मालवीय के मकान पर नंबरिंग कर रहे थे, तभी गांव का दिलीप पिता राधेश्याम गुर्जर वहां पहुंचा। आरोप है कि दिलीप गुर्जर ने पटवारी से पहचान के कागजात मांगते हुए विवाद शुरू कर दिया और सरकारी काम करने से मना करने लगा। समझाने के बावजूद वह नहीं माना और गाली-गलौज करते हुए पटवारी के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की और लकड़ी से हमला कर पटवारी को घायल कर दिया। जान से मारने की दी धमकी इसके बाद आरोपी ने दोबारा गांव में आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पटवारी अपने साथियों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी दिलीप गुर्जर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 121(1), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। मोहन बड़ोदिया पुलिस ने मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना का नक्शा बनाया है। यह घटना सोमवार को हुई थी, परंतु मामला मंगलवार को सामने आया।
ओवन में खाना कितनी देर तक गर्म करना चाहिए? ज्यादा देर तक रखने से क्या होगा, गलती करने से बिगड़ेगी सेहत

Last Updated:March 10, 2026, 15:48 IST Tips To Reheat Food: आजकल खाना गर्म करने के लिए अधिकतर लोग माइक्रोवेव ओवन इस्तेमाल करते हैं. कई लोग खाना सिर्फ 1-2 मिनट गर्म करते हैं, जबकि कुछ लोग 10 मिनट तक खाना गर्म करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लोगों को आमतौर पर ओवन में 2-3 मिनट तक ही खाना गर्म करना चाहिए. ज्यादा गर्म करने से पोषक तत्व कम हो सकते हैं. ओवन में खाना 2-3 मिनट तक ही गर्म करना चाहिए, वरना इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं. Reheating Food in Microwave: अक्सर लोग खाना बनाने के बाद उसे रख देते हैं और फिर ब्रेक मिलने पर खाते हैं. जब खाना ठंडा हो जाता है, तब उसे खाने से पहले गर्म करते हैं. आजकल ऑफिस में भी हर जगह माइक्रोवेव ओवन लगा होता है और अधिकतर लोग लंच व डिनर में उसका यूज करते हैं. माइक्रोवेव में आप अपनी मर्जी से कितनी भी देर खाना गर्म कर सकते हैं. कई लोग 1-2 मिनट तक खाना गर्म करते हैं, जबकि कई लोग 10-15 मिनट तक ओवन में खाने को हीट करते हैं. ऐसे में सवाल है कि ओवन में लोगों को कितनी देर तक खाना गर्म करना चाहिए? अगर ज्यादा देर तक गर्म करेंगे, तो उससे क्या होगा और सेहत पर क्या असर पड़ेगा? चलिए इन सभी सवालों के जवाब डाइटिशियन से जान लेते हैं. यूपी के गाजियाबाद स्थित रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया कि माइक्रोवेव ओवन का इस्तेमाल सही तरीके से करना चाहिए. ओवन में सब्जी या दाल 1.5 से 2 मिनट तक गर्म कर सकते हैं. रोटी या पिज्जा स्लाइस 20 से 30 सेकंड तक गर्म करने चाहिए. ज्यादा देर तक गर्म करने पर ये रबर जैसे सख्त हो सकते हैं. ठंडे चावल 1 से 2 मिनट मिनट गर्म कर सकते हैं. ओवन में खाना हमेशा ढककर गर्म करें, इससे नमी बनी रहती है और खाना जल्दी गर्म होता है. चाय और सूप भी 1-2 मिनट तक ही गर्म करने चाहिए. आमतौर पर सभी तरह के फूड को 1 से 3 मिनट तक गर्म करना सुरक्षित माना जाता है. इससे ज्यादा समय तक खाना गर्म करने से खाने का स्वाद और क्वालिटी बिगड़ सकती है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. ओवन में खाना ज्यादा देर तक खाना गर्म करना नुकसानदायक माना जाता है. इससे खाने के पोषक तत्वों में कमी हो सकती है. दरअसल ज्यादा तापमान पर लंबे समय तक गर्म करने से खाने के विटामिन्स जैसे- विटामिन C और B कॉम्प्लेक्स के अलावा मिनरल्स खत्म हो सकते हैं. इसके अलावा स्वाद और बनावट में बदलाव भी आ सकता है. ओवरहीट करने से खाना बहुत ज्यादा सूख जाता है, सख्त हो जाता है या जल सकता है, जिससे उसका असली स्वाद बिगड़ जाता है. डाइटिशियन की मानें तो ओवन में खाने को ज्यादा देर तक गर्म करने से उसमें हानिकारक केमिकल्स बन सकते हैं. स्टार्च वाले फूड जैसे आलू या ब्रेड को बहुत ज्यादा गर्म करने पर एक्रिलेमाइड नामक केमिकल बन सकता है, जो नुकसानदेह होता है. इसके अलावा फैट और तेल वाले खाने को बार-बार या ज्यादा गर्म करने से वे खराब हो सकते हैं, जिससे पेट खराब होने की समस्या हो सकती है. ओवन में खाना गर्म करते वक्त कुछ सावधानी भी बरतें. कभी भी साधारण प्लास्टिक के बर्तनों में खाना गर्म न करें. माइक्रोवेव सेफ कांच या सिरेमिक के बर्तनों का ही उपयोग करें. एक ही बार खाना गर्म करें. खाने को बार-बार गर्म करने से उसमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें First Published : March 10, 2026, 15:48 IST
नेपा लिमिटेड में सुरक्षा सप्ताह का समापन:सीएमडी बोले- सुरक्षित परिश्रम से कंपनी तेजी से आगे बढ़ेगी

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, नवी मुंबई के दिशानिर्देश पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के तहत आयोजित सुरक्षा सप्ताह का मंगलवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कारखाना परिसर स्थित अनाम श्रमिक स्मारक पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर सीएमडी नरेश सिंह, निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक, मुख्य महाप्रबंधक व कारखाना प्रबंधक राम अलागेसन, उप महाप्रबंधक कार्य एवं वाणिज्य सुरेंद्र मेहता, नेपा ऑफिसर्स स्टाफ एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र केसरी और नेपा मिल्स श्रमिक संघ अध्यक्ष प्रवीण सोनी मौजूद रहे। सीएमडी नरेश सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा की सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सुरक्षित उत्पादन ही सतत प्रगति का आधार है और सभी के सुरक्षित सामूहिक परिश्रम से नेपा लिमिटेड नई गति प्राप्त करते हुए आगे बढ़ेगा। निदेशक बोले- सुरक्षा अनुशासन से मजबूत होती है निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक ने अपने संबोधन में कहा कि कार्य महत्वपूर्ण है, लेकिन जीवन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि सुरक्षित कार्यशैली अपनाकर ही औद्योगिक प्रगति को स्थायी बनाया जा सकता है और प्रत्येक कर्मचारी का सुरक्षित रहना ही संस्था की वास्तविक सफलता है। मुख्य महाप्रबंधक और कारखाना प्रबंधक राम अलागेसन ने इस वर्ष की थीम ‘उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करें, शिक्षित करें और सशक्त करें’ पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा केवल नियमों से नहीं, बल्कि जागरूकता, प्रशिक्षण और अनुशासन से मजबूत होती है। पीआरओ संदीप ठाकरे ने बताया कि औद्योगिक संरक्षा विभाग द्वारा वरिष्ठ परामर्शदाता किशन पटेल की संकल्पना के आधार पर सप्ताहभर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां, प्रशिक्षण सत्र और सुरक्षा नारा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सीएमडी के तकनीकी सचिव प्रशांत सोनी को प्रथम, प्रबंधक पेपर मशीन कुमार देशमुख को द्वितीय तथा पेपर मशीन के कर्मचारी रमेश चौकसे को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। यह रहे मौजूद इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक व प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार, प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण राजेंद्र जाधव, प्रबंधक विद्युत किशोर महाजन, प्रबंधक इंस्ट्रूमेंटेशन मनीषकांत शर्मा, उप प्रबंधक पावर हाउस सीएन वर्मा, उप प्रबंधक पावर हाउस सुधीर कुमार पटले, उप प्रबंधक पावर हाउस स्वतंत्र कुमार कसेरा, विभागाध्यक्ष डीआईपी देवेंद्र महोबे, सुरक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष संजय पवार, अग्निशमन अधिकारी उदेश नकुल, नेपा मिल श्रमिक संघ के प्रधान सचिव अरुण फरकले, विभागाध्यक्ष कर्मचारी संबंध व कल्याण दिनेशचंद्र सोवले, अनीस मंसूरी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ICICI Prudential Diversified Equity All Cap Fund: Dynamic Investing by Maheshwari

Hindi News Business ICICI Prudential Diversified Equity All Cap Fund: Dynamic Investing By Maheshwari 6 मिनट पहले कॉपी लिंक ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड द्वारा प्रस्तुत ICICI प्रूडेंशियल डायवर्सिफाइड इक्विटी ऑल कैप एक्टिव फंड ऑफ फंड्स (FOF) एक ओपन-एंडेड फंड ऑफ फंड्स है, जिसे लार्ज कैप, मिड कैप, स्मॉल कैप, फ्लेक्सी कैप और मल्टी-कैप स्ट्रेटजीस में डायनामिक रूप से इन्वेस्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। चूंकि मार्केट लीडरशिप विभिन्न सेगमेंट में लगातार बदलता रहता है, इसलिए यह फंड अपने इन-हाउस फ्रेमवर्क का उपयोग करके बाजार पूंजीकरण के आधार पर निवेश का समय निर्धारित करने की चुनौती को कम करने का लक्ष्य रखता है। यह रणनीति सापेक्ष आकर्षण निर्धारित करने के लिए विकास, मुद्रास्फीति, ब्याज दरें और मूल्यांकन जैसे मैक्रो और माइक्रो कारकों का मूल्यांकन करती है। आईपीआरयू के नवीनतम उत्पाद – आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल डायवर्सिफाइड इक्विटी ऑल कैप एक्टिव FOF के बारे में निवेश मित्रा के मनीष माहेश्वरी ने क्या कहा, जानने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
संदिग्ध हालत में नहर में मिला लापता युवक का शव:रीवा में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

रीवा जिले के सगरा इलाके में मंगलवार को एक 26 वर्षीय युवक का शव नहर से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक सोमवार रात से लापता था और परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर शव नहर में फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय बृजेश पांडे उर्फ मोहित (पिता सिद्धमूनी प्रसाद पांडे) के रूप में हुई है, जो रीवा जिले के पाण्डे टोला सगरा का निवासी था। परिजनों के अनुसार, बृजेश सोमवार रात से अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद से ही वे लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को नहर में उतराता दिखा शव मंगलवार को स्थानीय लोगों ने नहर में एक युवक का शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान बृजेश के रूप में होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का आरोप- पुरानी रंजिश में हुई हत्या परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बृजेश पांडे की हत्या कर उसके शव को जानबूझकर नहर में फेंका गया है। परिजनों का कहना है कि युवक की किसी से रंजिश भी चल रही थी। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
गैरेज में नहीं,ड्राइंग रूम में सजती हैं करोड़ों की कारें:लग्जरी स्टोरेज रईसों का स्टेटस सिंबल, महामारी में घर में रहने की आदत ने इस ट्रेंड को हवा दी

अब अमीरी दिखाने का तरीका बदल रहा है। पहले लग्जरी चीजों को सुरक्षित अलमारियों या गैरेज में रखा जाता था, लेकिन अब सुपर-रिच लोग महंगी कारों, हैंडबैग्स और वाइन कलेक्शन को घर के अंदर कलाकृति की तरह सजाकर रखते हैं। अमेरिका के बेवर्ली हिल्स के प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन बेन तालेई इसका उदाहरण हैं। उन्होंने अपने घर का रेनोवेशन इसलिए कराया ताकि उनकी दुर्लभ सुपरकारों का कलेक्शन कांच की दीवारों के पीछे साफ दिखाई दे सके। उनके घर की किचन से ही सुपरकारों की कतार नजर आती है। तालेई अपनी संपत्ति में लगभग 5,000 वर्गफुट की कार गैलरी बनाने की योजना भी बना रहे हैं, जिसकी लागत करीब 130 करोड़ रुपए होगी। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमीर लोगों में यह नया ‘लग्जरी ट्रेंड’ तेजी से बढ़ रहा है। अब वे कारों के लिए गैरेज की बजाय डिजाइनर गैलरी या निजी क्लब जैसे स्पेस बनवा रहे हैं। इंग्लैंड के कोट्सवोल्ड्स में आर्किटेक्चर फर्म हॉलैंड ग्रीन ने एक ग्राहक के लिए ऐसा गैरेज तैयार किया, जहां मालिक अपनी फेरारी के पास बैठकर कॉफी पी सकता है, ठीक वैसे ही जैसे कोई आर्ट गैलरी में बैठकर पेंटिंग निहारता है। यह ट्रेंड सिर्फ कारों तक सीमित नहीं है। महंगी वाइन और लग्जरी हैंडबैग्स को भी अब तहखानों या बंद अलमारियों में रखने के बजाय खास डिस्प्ले स्पेस में सजाया जा रहा है। पश्चिम लंदन में आर्किटेक्ट रॉबर्ट डौगे ने एक घर में पारंपरिक वाइन सेलर की जगह ऐसी डिस्प्ले गैलरी बनाई, जिसमें वाइन की गुणवत्ता भी बनी रहती है और पूरा कमरा आर्ट गैलरी जैसा दिखता है। विशेषज्ञों का मानना है कि महामारी के बाद लोग घर में अधिक समय बिताने लगे हैं, इसलिए वे अपने शौक और पहचान को घर के भीतर ही प्रदर्शित करना चाहते हैं। आखिरकार, इन बेशकीमती चीजों को देखकर मिलने वाली खुशी भी उनके लिए उतनी ही अहम है जितनी उनकी कीमत। बढ़ते निवेश के बीच थिएटर जैसा अनुभव भी लंदन स्थित मार्टिन केम्प डिजाइन की सीईओ जेमिमा ग्राफ के मुताबिक, अब ऐसे ‘लिफ्ट सिस्टम’ लगाए जा रहे हैं जो मेहमानों के आने पर वाइन कलेक्शन को जमीन के नीचे से ऊपर की ओर लाते हैं। वे इसे ‘स्टोरेज का थिएटर’ कहती हैं। ड्रेसिंग एरिया अब ‘पर्सनल म्यूजियम’ में बदल रहे हैं। बीसीजी और वेस्टियायर कलेक्टिव की एक रिपोर्ट के मुताबिक लग्जरी सेकंड-हैंड मार्केट सालाना 10% से अधिक की दर से बढ़ रहा है और अब यह 200 अरब डॉलर से अधिक का है। यही कारण है कि हर्मीस और चैनल के हैंडबैग्स को अब महज एक्सेसरी नहीं, बल्कि निवेश माना जा रहा है।
सागर में घर की बाथरूम में घुसा मगरमच्छ:7 फीट लंबा था, टाइगर रिजर्व की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा

सागर के महाराजपुर में एक मकान की बाथरूम में मगरमच्छ घुस गया। परिवार के लोगों ने मगरमच्छ देखा तो हड़कंप मच गया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, महाराजपुर निवासी अजय रैकवार के घर के पीछे बनी बाथरूम में 7 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया। सोमवार देर रात परिवार के सदस्य बाथरूम करने पहुंचे तो मगरमच्छ देखा। उसे देखते ही वह घबराकर भागे। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। तत्काल मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम महाराजपुर पहुंची। टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान गुस्साया मगरमच्छ बार-बार टीम पर हमला कर रहा था। काफी मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। उसे रस्सियों से बांधकर पिंजरे में बंद किया गया। डिप्टी रेंजर सुरेश सिंह ने बताया कि महाराजपुर में स्थित एक घर के पीछे से मगरमच्छ का रेस्क्यू किया है। मगरमच्छ करीब 7 फीट लंबा था। महाराजपुर तालाब में मगरमच्छ पाए जाते हैं। संभवत: तालाब से मगरमच्छ रहवासी इलाके में पहुंचा होगा। रेस्क्यू में पकड़ाए मगरमच्छ को टाइगर रिजर्व की नदी में सुरक्षित छोड़ा गया है।
हाईकोर्ट सुरक्षा में लगे 4 पुलिसकर्मी निलंबित:भ्रूण लेकर चला गया था एक शख्स, अब एसपी ने की कार्रवाई

जबलपुर हाईकोर्ट परिसर में भ्रूण लेकर पहुंचने के मामले में जबलपुर एसपी ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। यह घटना सोमवार को सामने आई थी। मंगलवार को एसपी संपत उपाध्याय ने कार्रवाई करते हुए एएसआई और तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया। एसपी संपत उपाध्याय ने एएसआई मुन्ना अहिरवार, हेड कांस्टेबल ब्रह्मदत्त खत्री, हेड कांस्टेबल अरुण उपाध्याय और कांस्टेबल प्रतीक सोनकर को निलंबित कर दिया है। इन सभी की ड्यूटी हाईकोर्ट की सुरक्षा में लगी थी। गेट नंबर 6 से बैग लेकर परिसर में दाखिल हुआ रीवा जिले के बैकुंठपुर निवासी दयाशंकर पांडे सोमवार को गेट नंबर 6 से हाईकोर्ट परिसर में दाखिल हुआ। उसके बैग में दस्तावेजों के साथ भ्रूण रखा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। दयाशंकर पांडे ने पुलिस कार्रवाई को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सोमवार को इसी मामले में सुनवाई थी। वह स्वयं ही अपने केस की पैरवी करने हाईकोर्ट पहुंचा था। हमलों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप दयाशंकर का आरोप है कि उस पर और उसके परिवार पर कई बार हमले हुए। उसने इन घटनाओं की शिकायत रीवा पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण उसने हाईकोर्ट में याचिका लगाई। 2024 में निर्दलीय चुनाव लड़ने का दावा दयाशंकर का कहना है कि उसने 2024 में विधानसभा और लोकसभा का निर्दलीय चुनाव लड़ा था। चुनाव हारने के बाद से उस पर हमले होने का आरोप उसने लगाया है। दयाशंकर के मुताबिक 1 मार्च को वह पत्नी और चार साल की बच्ची के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान एक बिना नंबर की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी पत्नी घायल हो गई। 8 मार्च को उसकी पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे का मिसकैरेज हो गया।
इन 5 फूड्स में कूट-कूटकर भरा कैल्शियम ! महिलाएं जरूर करें सेवन, हड्डियों को मिलेगी मजबूती

Last Updated:March 10, 2026, 14:56 IST Calcium Rich Foods: महिलाओं में उम्र के साथ हड्डियों का घनत्व कम होना एक बड़ी समस्या है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है. इससे बचने के लिए महिलाओं को अपनी डेली डाइट में डेयरी प्रोडक्ट, हरी सब्जियां और नट्स जैसे फूड्स शामिल करने चाहिए. ये चीजें कैल्शियम से भरपूर हैं और हड्डियों की मजबूती में अहम भूमिका निभा सकती हैं. दूध, दही और पनीर को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है. Best Foods for Women: महिलाओं को हड्डियों से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं. महिलाओं को हड्डियां मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन करने की सलाह देती है. मेनोपॉज के बाद महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का रिस्क काफी बढ़ जाता है. अगर डाइट में पर्याप्त कैल्शियम न हो, तो शरीर हड्डियों से कैल्शियम खींचना शुरू कर देता है, जिससे वे अंदर से खोखली हो जाती हैं. हड्डियों की बोन डेंसिटी को बनाए रखने के लिए केवल दवाएं ही नहीं, बल्कि सही फूड्स का सेवन भी जरूरी है. आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स हैं और महिलाओं को रोज इनका सेवन करना चाहिए. इससे महिलाओं की हड्डियों को मजबूती मिलेगी. ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) की रिपोर्ट के मुताबिक दूध, पनीर, दही और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स को कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है. ये चीजें शाकाहारी लोगों के लिए बेस्ट होती हैं. अगर आप रोज एक-दो गिलास दूध पिएं, तो इससे कैल्शियम की कमी से राहत मिल सकती है. डेयरी प्रोडक्ट्स में मौजूद लैक्टोज और विटामिन D कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ावा देते हैं. मेनोपॉज के बाद महिलाओं के लिए कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट बेहतरीन विकल्प हैं, जो बिना वजन बढ़ाए हड्डियों को जरूरी मजबूती प्रदान करते हैं. महिलाओं को रोज दूध, दही या पनीर का सेवन करना चाहिए. अक्सर लोग कैल्शियम के लिए पालक का सेवन करते हैं, लेकिन पालक में कैल्शियम अधिक होने के बावजूद शरीर उसे पूरी तरह अवशोषित नहीं कर पाता. इसकी जगह केल और भिंडी जैसी सब्जियां कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स हैं. ये सब्जियां न केवल हड्डियों को मजबूत बनाती हैं, बल्कि इनमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स महिलाओं की ओवरऑल हेल्थ और पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम का अच्छा सोर्स मानी जाती हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. जो महिलाएं लैक्टोज इनटोलरेंट हैं या दूध का सेवन नहीं करना चाहतीं, उनके लिए कैल्शियम-फोर्टिफाइड सोया ड्रिंक्स एक शानदार विकल्प हैं. इसके अलावा आजकल बाजार में मिलने वाला फोर्टिफाइड आटा और उससे बनी ब्रेड भी कैल्शियम का अच्छा स्रोत होती हैं. अपनी डाइट में इन फोर्टिफाइड चीजों को शामिल करके आप अनजाने में ही अपनी हड्डियों को आवश्यक पोषण प्रदान कर सकती हैं, जिससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है. दालें और फलियां भी कैल्शियम की आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. अनाज से बनी ब्रेड और फोर्टिफाइड आटे से तैयार व्यंजन कैल्शियम की दैनिक जरूरत को पूरा करने में मदद करते हैं. इसके अलावा नॉन वेज खाने वाली महिलाएं सार्डिन और पिलचार्ड्स जैसी फिश का सेवन कर सकती हैं. इनमें कैल्शियम का खजाना छिपा है. इन मछलियों की खासियत यह है कि इन्हें इनकी नरम हड्डियों के साथ खाया जाता है, जो सीधे आपके शरीर को कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रदान करती हैं. अक्सर लोग हड्डियां मजबूत करने के लिए कैल्शियम की चर्चा तो करते हैं, लेकिन हड्डियों को मजबूत करने के लिए विटामिन D भी बहुत जरूरी है. अगर आपके शरीर में विटामिन D की कमी है, तो खाने-पीने का कैल्शियम आपकी हड्डियों तक नहीं पहुंच पाएगा. इसलिए रोजाना कुछ समय सुबह की धूप में बिताएं. बहुत अधिक नमक और कैफीन से बचें, क्योंकि ये शरीर से कैल्शियम को बाहर निकाल देते हैं. अगर आपको बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव या जोड़ों में दर्द महसूस होता है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से कैल्शियम प्रोफाइल टेस्ट कराने की सलाह लें. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें First Published : March 10, 2026, 14:56 IST
Rinku Singh Emotional Instagram Post; Father 4th Stage Cancer Death

Hindi News Sports Rinku Singh Emotional Instagram Post; Father 4th Stage Cancer Death | India T20 World Cup Win स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक अपने पिता और मां के साथ बीच में रिंकू सिंह। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अपने दिवंगत पिता खानचंद सिंह के लिए इमोशनल पोस्ट किया है। भारत ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता। यह मैच अहमदाबाद में खेला गया था। 27 फरवरी को रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था। वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। काश आप पास होते रिंकू ने इंस्टाग्राम पर लिखा, आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले। मुझे नहीं पता आगे की जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी, पर मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी। उन्होंने आगे लिखा, आपने ही सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है, तो मैदान पर सिर्फ आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था। आपका सपना पूरा हो गया है, काश आप पास होते। रिंकू वर्ल्ड कप के दौरान मिलने भी गए थे रिंकू के पिता खांचंद सिंह लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। यह चौथे स्टेज का कैंसर था। पिछले महीने उनकी हालत बहुत खराब हो गई। रिंकू वर्ल्ड कप के दौरान पिता से मिलने घर भी गए थे। लेकिन 27 फरवरी 2026 को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में उनके पिता का निधन हो गया। रिंकू ने अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया और फिर टीम में लौट आए। 5 मैचों में मौका मिला रिंकू सिंह को 2024 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी और वे ट्रैवलिंग रिजर्व थे। लेकिन इस बार उन्हें मौका मिला और उन्होंने भारत के लिए अपना पहला वर्ल्ड कप खेला। टूर्नामेंट में उन्होंने 5 मैच खेले और 24 रन बनाए। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टीम इंडिया को ₹131 करोड़ देगा BCCI:खिलाड़ियों, स्टाफ और सिलेक्टर्स को बधाई दी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के इनाम का ऐलान किया है। भारत ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराया और ट्रॉफी जीत ली। इसके साथ ही टीम इंडिया ने अपना खिताब बरकरार रखा और टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








