Wednesday, 14 Oct 2026 | 06:38 AM

Trending :

नेपा लिमिटेड में सुरक्षा सप्ताह का समापन:सीएमडी बोले- सुरक्षित परिश्रम से कंपनी तेजी से आगे बढ़ेगी

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, नवी मुंबई के दिशानिर्देश पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के तहत आयोजित सुरक्षा सप्ताह का मंगलवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कारखाना परिसर स्थित अनाम श्रमिक स्मारक पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर सीएमडी नरेश सिंह, निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक, मुख्य महाप्रबंधक व कारखाना प्रबंधक राम अलागेसन, उप महाप्रबंधक कार्य एवं वाणिज्य सुरेंद्र मेहता, नेपा ऑफिसर्स स्टाफ एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र केसरी और नेपा मिल्स श्रमिक संघ अध्यक्ष प्रवीण सोनी मौजूद रहे। सीएमडी नरेश सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा की सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सुरक्षित उत्पादन ही सतत प्रगति का आधार है और सभी के सुरक्षित सामूहिक परिश्रम से नेपा लिमिटेड नई गति प्राप्त करते हुए आगे बढ़ेगा। निदेशक बोले- सुरक्षा अनुशासन से मजबूत होती है
निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक ने अपने संबोधन में कहा कि कार्य महत्वपूर्ण है, लेकिन जीवन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि सुरक्षित कार्यशैली अपनाकर ही औद्योगिक प्रगति को स्थायी बनाया जा सकता है और प्रत्येक कर्मचारी का सुरक्षित रहना ही संस्था की वास्तविक सफलता है। मुख्य महाप्रबंधक और कारखाना प्रबंधक राम अलागेसन ने इस वर्ष की थीम ‘उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करें, शिक्षित करें और सशक्त करें’ पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा केवल नियमों से नहीं, बल्कि जागरूकता, प्रशिक्षण और अनुशासन से मजबूत होती है। पीआरओ संदीप ठाकरे ने बताया कि औद्योगिक संरक्षा विभाग द्वारा वरिष्ठ परामर्शदाता किशन पटेल की संकल्पना के आधार पर सप्ताहभर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां, प्रशिक्षण सत्र और सुरक्षा नारा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सीएमडी के तकनीकी सचिव प्रशांत सोनी को प्रथम, प्रबंधक पेपर मशीन कुमार देशमुख को द्वितीय तथा पेपर मशीन के कर्मचारी रमेश चौकसे को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। यह रहे मौजूद
इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक व प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार, प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण राजेंद्र जाधव, प्रबंधक विद्युत किशोर महाजन, प्रबंधक इंस्ट्रूमेंटेशन मनीषकांत शर्मा, उप प्रबंधक पावर हाउस सीएन वर्मा, उप प्रबंधक पावर हाउस सुधीर कुमार पटले, उप प्रबंधक पावर हाउस स्वतंत्र कुमार कसेरा, विभागाध्यक्ष डीआईपी देवेंद्र महोबे, सुरक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष संजय पवार, अग्निशमन अधिकारी उदेश नकुल, नेपा मिल श्रमिक संघ के प्रधान सचिव अरुण फरकले, विभागाध्यक्ष कर्मचारी संबंध व कल्याण दिनेशचंद्र सोवले, अनीस मंसूरी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Rishabh Pant; LSG vs DC IPL 2026 LIVE Score Update

April 1, 2026/
5:10 am

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें...

26/11 हमले से जुड़े लश्कर आतंकी अब्दुल-अजीज की मौत:इस्लामाबाद में मस्जिद के बाहर अचानक गिरा; मौत की वजह साफ नहीं

August 10, 2026/
11:47 am

26/11 मुंबई आतंकी हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कारी सईद अब्दुल-अजीज की पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मौत हो...

Chhindwara Girl Rape Death Threat Case; Muslim Pathan

February 25, 2026/
10:07 am

ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। देर रात करीब कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव...

आतिफ असलम को रोकना पड़ा लाइव कॉन्सर्ट:महिला फैन सेल्फी लेने स्टेज पर चढ़ी; जाने से किया मना, सिक्योरिटी को देना पड़ा दखल

May 10, 2026/
10:19 am

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में वो कराची के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

नेपा लिमिटेड में सुरक्षा सप्ताह का समापन:सीएमडी बोले- सुरक्षित परिश्रम से कंपनी तेजी से आगे बढ़ेगी

नेपा लिमिटेड में सुरक्षा सप्ताह का समापन:सीएमडी बोले- सुरक्षित परिश्रम से कंपनी तेजी से आगे बढ़ेगी

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, नवी मुंबई के दिशानिर्देश पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के तहत आयोजित सुरक्षा सप्ताह का मंगलवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कारखाना परिसर स्थित अनाम श्रमिक स्मारक पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर सीएमडी नरेश सिंह, निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक, मुख्य महाप्रबंधक व कारखाना प्रबंधक राम अलागेसन, उप महाप्रबंधक कार्य एवं वाणिज्य सुरेंद्र मेहता, नेपा ऑफिसर्स स्टाफ एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र केसरी और नेपा मिल्स श्रमिक संघ अध्यक्ष प्रवीण सोनी मौजूद रहे। सीएमडी नरेश सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा की सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सुरक्षित उत्पादन ही सतत प्रगति का आधार है और सभी के सुरक्षित सामूहिक परिश्रम से नेपा लिमिटेड नई गति प्राप्त करते हुए आगे बढ़ेगा। निदेशक बोले- सुरक्षा अनुशासन से मजबूत होती है
निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक ने अपने संबोधन में कहा कि कार्य महत्वपूर्ण है, लेकिन जीवन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि सुरक्षित कार्यशैली अपनाकर ही औद्योगिक प्रगति को स्थायी बनाया जा सकता है और प्रत्येक कर्मचारी का सुरक्षित रहना ही संस्था की वास्तविक सफलता है। मुख्य महाप्रबंधक और कारखाना प्रबंधक राम अलागेसन ने इस वर्ष की थीम ‘उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करें, शिक्षित करें और सशक्त करें’ पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा केवल नियमों से नहीं, बल्कि जागरूकता, प्रशिक्षण और अनुशासन से मजबूत होती है। पीआरओ संदीप ठाकरे ने बताया कि औद्योगिक संरक्षा विभाग द्वारा वरिष्ठ परामर्शदाता किशन पटेल की संकल्पना के आधार पर सप्ताहभर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां, प्रशिक्षण सत्र और सुरक्षा नारा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सीएमडी के तकनीकी सचिव प्रशांत सोनी को प्रथम, प्रबंधक पेपर मशीन कुमार देशमुख को द्वितीय तथा पेपर मशीन के कर्मचारी रमेश चौकसे को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। यह रहे मौजूद
इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक व प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार, प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण राजेंद्र जाधव, प्रबंधक विद्युत किशोर महाजन, प्रबंधक इंस्ट्रूमेंटेशन मनीषकांत शर्मा, उप प्रबंधक पावर हाउस सीएन वर्मा, उप प्रबंधक पावर हाउस सुधीर कुमार पटले, उप प्रबंधक पावर हाउस स्वतंत्र कुमार कसेरा, विभागाध्यक्ष डीआईपी देवेंद्र महोबे, सुरक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष संजय पवार, अग्निशमन अधिकारी उदेश नकुल, नेपा मिल श्रमिक संघ के प्रधान सचिव अरुण फरकले, विभागाध्यक्ष कर्मचारी संबंध व कल्याण दिनेशचंद्र सोवले, अनीस मंसूरी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket