Monday, 02 Nov 2026 | 06:46 AM

Trending :

Punjab CM Mann Meets President; MP Bhajji Security| arvind kejriwal raghav chadha

आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर मचा घमासान थम नहीं रहा है। पंजाब की AAP सरकार ने पूर्व क्रिकेटर व पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी की Y कैटेगरी सिक्योरिटी हटा ली है। उनके जालंधर स्थित घर पर तैनात पंजाब पुलिस

.

हालांकि भज्जी ने अभी AAP छोड़ने या BJP जॉइन करने को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन राघव चड्‌ढा ने उनके भी साथ में होने का दावा किया था। भज्जी से पहले AAP सरकार ने राघव चड्‌ढा की भी वाई सिक्योरिटी वापस ली थी। इसके बाद उन्हें केंद्र की तरफ से यही सिक्योरिटी मिल गई। भज्जी को केंद्र से सुरक्षा मिलने के बाद में अभी कोई सूचना नहीं है।

इसी बीच AAP छोड़ने वाले दूसरे राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी ने दावा किया कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उनसे इस्तीफा मांगा था। मेरा मन भी बन गया था लेकिन फिर सलाहकारों ने रोक दिया। साहनी ने कहा कि पंजाब इस वक्त ICU में है। उसे बचाने के लिए स्ट्रॉन्ग सेंट्रल सपोर्ट या केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है।

वहीं AAP न छोड़ने वाले सांसद संत सीचेवाल ने कहा कि राघव चड्‌ढा ने आजाद ग्रुप बनाने की बात कहकर मुझे 16, 17 और 18 अप्रैल को चाय पर बुलाया था लेकिन मैं वहां नहीं गया। मैंने उन्हें किसी तरह का आजाद ग्रुप बनाने या उसमें शामिल होने से मना कर दिया।

संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि राघव चड्‌ढा ने उन्हें भी अपने साथ आने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया।

सांसद साहनी ने AAP छोड़ने को लेकर क्या-क्या कहा…

  • हमने पंजाब के साथ कोई गद्दारी नहीं की: सांसद विक्रमजीत साहनी ने कहा- हमने पंजाब और पंजाबियों के साथ कोई गद्दारी नहीं की। ये आरोप गलत है। हम पंजाब के लिए काम करेंगे। पंजाब में कई प्रोजेक्ट हैं, जिसमें 10 हजलार बच्चों को रोजगार देने का भी प्लान है।
  • CM मान-केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा: सांसद साहनी ने कहा- मैं CM भगवंत मान के बारे में कोई कमेंट नहीं कर सकता। हमने कभी AAP जॉइन नहीं की लेकिन मौका देने के लिए उनके कर्जदार रहेंगे। मुझे CM मान और अरविंद केजरीवाल से कोई गिला-शिकवा नहीं है। न उनके खिलाफ कभी कुछ कहा और न जिंदगीभर कुछ कहूंगा।
  • कानूनी कार्रवाई सहीं, हम राजनीतिक नहीं: साहनी ने मेंबरशिप खारिज करने को लेकर कहा- कानूनी कार्रवाई सही है। वह प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट और सुप्रीम कोर्ट देखेगी। लेकिन जितना मैंने पढ़ा है कि दो-तिहाई का रूल है और मर्जर भी हुआ है। जो भी हुआ है, हम पंजाब की सेवा करते रहेंगे। हम रिजाइन करने के लिए तैयार नहीं हैं। हम राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं।

जानिए, 7 सांसदों के AAP छोड़ने के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ..

24 अप्रैल- शाम 4 बजे राघव चड्ढा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि AAP के 10 में से 7 राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं। इसी दिन शाम को राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा जॉइन कर ली। राघव ने कहा कि कुल 7 सांसद उनके साथ हैं। बाकी 4 सांसद सामने नहीं आए। स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह इटानगर में हैं और बाद में प्रतिक्रिया देंगी।

25 अप्रैल- सुबह भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए 7 सांसदों पर टिप्पणी की, जिससे सियासी माहौल और गरम हो गया। उन्होंने लिखा- अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया, ये 7 चीजें मिलकर सब्जियां स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन इनकी सब्जी नहीं बन सकती।

25 अप्रैल- AAP के हरपाल चीमा ने कहा कि सिर्फ 3 सांसद ही BJP में गए हैं और बाकी के साइन फर्जी हैं। चीमा ने कहा- रजिंदर गुप्ता विदेश में अपनी बाइपास सर्जरी करवाने गए हैं। इनके हस्ताक्षर सिर्फ सात मेंबर दिखाने के लिए किया गया है। 7 मेंबर एक साथ जाने चाहिए थे, तब कानून से बच सकते थे। इनके पास 18 महीने का ही टाइम बचा है। चीमा ने कहा कि हरभजन सिंह को इसलिए आगे लेकर आए थे कि वो युवाओं को रास्ता दिखाएगा, लेकिन वो गद्दार बनकर भाग गया। उसे डर है कि बीजेपी उसकी कमेंट्री बंद करवा देगी।

25 अप्रैल- पंजाब के CM भगवंत मान ने 7 AAP सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का टाइम मांगा। पंजाब सीएम ऑफिस से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक सीएम मान पंजाब के सभी विधायकों को लेकर दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। वह पार्टी बदलने वाले 7 सांसदों के राइट टू रिकॉल की मांग करेंगे और इस पर अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह उपराष्ट्रपति से मिलेंगे। जहां वे पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे।

25 अप्रैल- एक न्यूज चैनल ने सोर्सेज के हवाले से दावा किया कि पार्टी छोड़ने से पहले 3 सांसद AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मिले थे। इनमें अशोक मित्तल 19 अप्रैल, विक्रमजीत साहनी 22 अप्रैल और संदीप पाठक ने 23 अप्रैल को ही केजरीवाल से मुलाकात की थी। मित्तल ने तो 23 अप्रैल को केजरीवाल से बात भी की थी।

25 अप्रैल- (AAP) छोड़ने वाले 7 में से 3 राज्यसभा सांसदों हरभजन सिंह भज्जी, राजिंदर गुप्ता और LPU के संस्थापक अशोक मित्तल के खिलाफ AAP के वर्करों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जालंधर में भज्जी और लुधियाना में ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंदर गुप्ता के घर के बाहर गद्दार लिख दिया। फगवाड़ा में सांसद अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी LPU के गेट पर भी ‘पंजाब का गद्दार’ लिख दिया गया। इस दौरान पुलिस वहां मौजूद रही लेकिन उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोई खास कोशिश नहीं की।

भज्जी के घर में गद्दार लिखते हुआ आप का वर्कर।

राघव चड्ढा के 14 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स घटे आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा जॉइन करने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर करीब 14 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं। 24 घंटे पहले उनके फॉलोअर 14.6 मिलियन (1 करोड़ 46 लाख) थे। शनिवार शाम तक यह 13.2 मिलियन (1 करोड़ 32 लाख) बचे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह युवा यूजर्स की प्रतिक्रिया हो सकती है।

राघव के साथ पार्टी छोड़ने वाले 7 सांसदों के बारे में जानिए…

**********

ये खबरें भी पढ़ें:

राघव चड्‌ढा विवाद- इससे पहले 35 नेता AAP छोड़ चुके:सबसे ज्यादा 20 पंजाब के, इनमें सांसद-MLA भी; कुमार विश्वास का न इस्तीफा, न निकाला

राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पहले नेता नहीं हैं। AAP की स्थापना से लेकर अब तक 35 बड़े नेता इस पार्टी से किनारा कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 20 नेता पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। AAP छोड़ने वाले प्रमुख चेहरों में कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण शामिल हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

7 सांसदों ने AAP छोड़ी, क्या पंजाब में टूट होगी: 2022 में चड्ढा-पाठक ने चुनाव जितवाया, दिल्ली हार के बाद बगावत संभाली; अब 30-35 MLA पर नजर

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले AAP के 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। इनमें 6 सांसद पंजाब के हैं। AAP के इलेक्शन स्ट्रेटजी के चाणक्य डॉ. संदीप पाठक और सुपर CM कहे जाने वाले राघव चड्‌ढा तो कल ही BJP में भी शामिल हो गए। इनका BJP में जाना इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि 2022 में AAP को पंजाब की 117 में से 92 सीटें जिताने वाली टीम में ये सबसे अहम जोड़ी थी। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बिहार-हरियाणा में आंधी-बारिश से 21 की मौत:राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर चक्रवात बना; ओडिशा के अगले 6 दिन बारिश की चेतावनी

May 5, 2026/
5:37 am

राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल चुका है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश...

खिलौने बनकर रह गए रोबोट; इंसानी काम से कोसों दूर:2050 तक दुनिया में 1 अरब ह्यूमनॉइड रोबोट, चीन बना लीडर, पर थमने लगी रफ्तार

July 1, 2026/
3:40 pm

पिछले साल ‘स्प्रिंग फेस्टिवल गाला’ में ह्यूमनॉइड रोबोट्स के डांस से प्रेरित होकर हांगझू के ई-कॉमर्स लाइव स्ट्रिमर आई लिन...

विधायक बोले- सरपंच पति-पार्षद पति सुनकर बुरा लगता:सिंगरौली में नारी शक्ति सम्मेलन में कहा- मानसिकता बदलना जरूरी

April 13, 2026/
10:27 pm

सिंगरौली में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में विधायक रामनिवास शाह का बयान काफी चर्चा में है। उन्होंने साफ शब्दों...

authorimg

March 26, 2026/
8:20 pm

Last Updated:March 26, 2026, 20:20 IST Health Tips: आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार पोषक तत्वों की बात करें तो काले अंगूर...

सलमान की को-स्टार रहीं डेजी शाह ने एग्स फ्रीज कराए:एक्ट्रेस ने कहा- परिवार बनाने के लिए शादी जरूरी नहीं है

February 27, 2026/
3:15 pm

डेजी शाह ने सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था, जिससे उन्हें...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Punjab CM Mann Meets President; MP Bhajji Security| arvind kejriwal raghav chadha

Punjab CM Mann Meets President; MP Bhajji Security| arvind kejriwal raghav chadha

आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर मचा घमासान थम नहीं रहा है। पंजाब की AAP सरकार ने पूर्व क्रिकेटर व पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी की Y कैटेगरी सिक्योरिटी हटा ली है। उनके जालंधर स्थित घर पर तैनात पंजाब पुलिस

.

हालांकि भज्जी ने अभी AAP छोड़ने या BJP जॉइन करने को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन राघव चड्‌ढा ने उनके भी साथ में होने का दावा किया था। भज्जी से पहले AAP सरकार ने राघव चड्‌ढा की भी वाई सिक्योरिटी वापस ली थी। इसके बाद उन्हें केंद्र की तरफ से यही सिक्योरिटी मिल गई। भज्जी को केंद्र से सुरक्षा मिलने के बाद में अभी कोई सूचना नहीं है।

इसी बीच AAP छोड़ने वाले दूसरे राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी ने दावा किया कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उनसे इस्तीफा मांगा था। मेरा मन भी बन गया था लेकिन फिर सलाहकारों ने रोक दिया। साहनी ने कहा कि पंजाब इस वक्त ICU में है। उसे बचाने के लिए स्ट्रॉन्ग सेंट्रल सपोर्ट या केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है।

वहीं AAP न छोड़ने वाले सांसद संत सीचेवाल ने कहा कि राघव चड्‌ढा ने आजाद ग्रुप बनाने की बात कहकर मुझे 16, 17 और 18 अप्रैल को चाय पर बुलाया था लेकिन मैं वहां नहीं गया। मैंने उन्हें किसी तरह का आजाद ग्रुप बनाने या उसमें शामिल होने से मना कर दिया।

संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि राघव चड्‌ढा ने उन्हें भी अपने साथ आने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया।

सांसद साहनी ने AAP छोड़ने को लेकर क्या-क्या कहा…

  • हमने पंजाब के साथ कोई गद्दारी नहीं की: सांसद विक्रमजीत साहनी ने कहा- हमने पंजाब और पंजाबियों के साथ कोई गद्दारी नहीं की। ये आरोप गलत है। हम पंजाब के लिए काम करेंगे। पंजाब में कई प्रोजेक्ट हैं, जिसमें 10 हजलार बच्चों को रोजगार देने का भी प्लान है।
  • CM मान-केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा: सांसद साहनी ने कहा- मैं CM भगवंत मान के बारे में कोई कमेंट नहीं कर सकता। हमने कभी AAP जॉइन नहीं की लेकिन मौका देने के लिए उनके कर्जदार रहेंगे। मुझे CM मान और अरविंद केजरीवाल से कोई गिला-शिकवा नहीं है। न उनके खिलाफ कभी कुछ कहा और न जिंदगीभर कुछ कहूंगा।
  • कानूनी कार्रवाई सहीं, हम राजनीतिक नहीं: साहनी ने मेंबरशिप खारिज करने को लेकर कहा- कानूनी कार्रवाई सही है। वह प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट और सुप्रीम कोर्ट देखेगी। लेकिन जितना मैंने पढ़ा है कि दो-तिहाई का रूल है और मर्जर भी हुआ है। जो भी हुआ है, हम पंजाब की सेवा करते रहेंगे। हम रिजाइन करने के लिए तैयार नहीं हैं। हम राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं।

जानिए, 7 सांसदों के AAP छोड़ने के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ..

24 अप्रैल- शाम 4 बजे राघव चड्ढा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि AAP के 10 में से 7 राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं। इसी दिन शाम को राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा जॉइन कर ली। राघव ने कहा कि कुल 7 सांसद उनके साथ हैं। बाकी 4 सांसद सामने नहीं आए। स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह इटानगर में हैं और बाद में प्रतिक्रिया देंगी।

25 अप्रैल- सुबह भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए 7 सांसदों पर टिप्पणी की, जिससे सियासी माहौल और गरम हो गया। उन्होंने लिखा- अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया, ये 7 चीजें मिलकर सब्जियां स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन इनकी सब्जी नहीं बन सकती।

25 अप्रैल- AAP के हरपाल चीमा ने कहा कि सिर्फ 3 सांसद ही BJP में गए हैं और बाकी के साइन फर्जी हैं। चीमा ने कहा- रजिंदर गुप्ता विदेश में अपनी बाइपास सर्जरी करवाने गए हैं। इनके हस्ताक्षर सिर्फ सात मेंबर दिखाने के लिए किया गया है। 7 मेंबर एक साथ जाने चाहिए थे, तब कानून से बच सकते थे। इनके पास 18 महीने का ही टाइम बचा है। चीमा ने कहा कि हरभजन सिंह को इसलिए आगे लेकर आए थे कि वो युवाओं को रास्ता दिखाएगा, लेकिन वो गद्दार बनकर भाग गया। उसे डर है कि बीजेपी उसकी कमेंट्री बंद करवा देगी।

25 अप्रैल- पंजाब के CM भगवंत मान ने 7 AAP सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का टाइम मांगा। पंजाब सीएम ऑफिस से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक सीएम मान पंजाब के सभी विधायकों को लेकर दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। वह पार्टी बदलने वाले 7 सांसदों के राइट टू रिकॉल की मांग करेंगे और इस पर अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह उपराष्ट्रपति से मिलेंगे। जहां वे पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे।

25 अप्रैल- एक न्यूज चैनल ने सोर्सेज के हवाले से दावा किया कि पार्टी छोड़ने से पहले 3 सांसद AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मिले थे। इनमें अशोक मित्तल 19 अप्रैल, विक्रमजीत साहनी 22 अप्रैल और संदीप पाठक ने 23 अप्रैल को ही केजरीवाल से मुलाकात की थी। मित्तल ने तो 23 अप्रैल को केजरीवाल से बात भी की थी।

25 अप्रैल- (AAP) छोड़ने वाले 7 में से 3 राज्यसभा सांसदों हरभजन सिंह भज्जी, राजिंदर गुप्ता और LPU के संस्थापक अशोक मित्तल के खिलाफ AAP के वर्करों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जालंधर में भज्जी और लुधियाना में ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंदर गुप्ता के घर के बाहर गद्दार लिख दिया। फगवाड़ा में सांसद अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी LPU के गेट पर भी ‘पंजाब का गद्दार’ लिख दिया गया। इस दौरान पुलिस वहां मौजूद रही लेकिन उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोई खास कोशिश नहीं की।

भज्जी के घर में गद्दार लिखते हुआ आप का वर्कर।

भज्जी के घर में गद्दार लिखते हुआ आप का वर्कर।

राघव चड्ढा के 14 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स घटे आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा जॉइन करने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर करीब 14 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं। 24 घंटे पहले उनके फॉलोअर 14.6 मिलियन (1 करोड़ 46 लाख) थे। शनिवार शाम तक यह 13.2 मिलियन (1 करोड़ 32 लाख) बचे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह युवा यूजर्स की प्रतिक्रिया हो सकती है।

राघव के साथ पार्टी छोड़ने वाले 7 सांसदों के बारे में जानिए…

**********

ये खबरें भी पढ़ें:

राघव चड्‌ढा विवाद- इससे पहले 35 नेता AAP छोड़ चुके:सबसे ज्यादा 20 पंजाब के, इनमें सांसद-MLA भी; कुमार विश्वास का न इस्तीफा, न निकाला

राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पहले नेता नहीं हैं। AAP की स्थापना से लेकर अब तक 35 बड़े नेता इस पार्टी से किनारा कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 20 नेता पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। AAP छोड़ने वाले प्रमुख चेहरों में कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण शामिल हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

7 सांसदों ने AAP छोड़ी, क्या पंजाब में टूट होगी: 2022 में चड्ढा-पाठक ने चुनाव जितवाया, दिल्ली हार के बाद बगावत संभाली; अब 30-35 MLA पर नजर

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले AAP के 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। इनमें 6 सांसद पंजाब के हैं। AAP के इलेक्शन स्ट्रेटजी के चाणक्य डॉ. संदीप पाठक और सुपर CM कहे जाने वाले राघव चड्‌ढा तो कल ही BJP में भी शामिल हो गए। इनका BJP में जाना इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि 2022 में AAP को पंजाब की 117 में से 92 सीटें जिताने वाली टीम में ये सबसे अहम जोड़ी थी। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket