Sunday, 13 Sep 2026 | 11:15 AM

Trending :

आतंकी लादेन की हिट लिस्ट में भारत भी था:CIA के खुफिया दस्तावेज में खुलासा; 9/11 से पहले कई देशों पर हमले की तैयारी थी आतंकी लादेन की हिट लिस्ट में भारत भी था:CIA के खुफिया दस्तावेज में खुलासा; 9/11 से पहले कई देशों पर हमले की तैयारी थी थलापति विजय सिल्वरस्टोन में अजीत कुमार की रेस देखी:तृषा कृष्णन सबके सामने आईं तो पीछे हटते दिखे; पत्नी ने वापस लिया है तलाक का केस थलापति विजय सिल्वरस्टोन में अजीत कुमार की रेस देखी:तृषा कृष्णन सबके सामने आईं तो पीछे हटते दिखे; पत्नी ने वापस लिया है तलाक का केस इंडोनेशिया का 240 यात्रियों वाला जहाज लापता:जावा सागर में संपर्क टूटा, पूर्वी जावा से बोर्नियो जा रहा था MP Constable & RRB NTPC Recruitment 2026
EXCLUSIVE

संजय कपूर के संपत्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सलाह:80 की उम्र लड़ने की नहीं, मामला आपस में सुलझाएं; प्रॉपर्टी पर मां-बहू और बच्चों में लड़ाई

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिवंगत इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर की करीब 30 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति का विवाद सुप्रीम कोर्ट में है। सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने संजय की 80 साल की मां रानी कपूर को सलाह दी कि वे लंबी कानूनी लड़ाई के बजाय आपसी बातचीत (मिडिएशन) से मामला सुलझाएं। जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने टिप्पणी की, “यह मुकदमा 80 साल की उम्र में शुरू हुआ है… यह लड़ने की उम्र नहीं है।” कोर्ट ने कहा- लंबी चलेगी कानूनी लड़ाई
सुप्रीम कोर्ट ने रानी कपूर की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि इस मामले में कई पक्ष और बड़ी संपत्ति शामिल है, इसलिए यह कानूनी लड़ाई काफी लंबी खिंच सकती है। बेंच ने सुझाव दिया कि सभी पक्षों के लिए यही बेहतर होगा कि वे मिडिएशन के जरिए शांति से कोई रास्ता निकालें। हालांकि, कोर्ट ने यह भी साफ किया कि वे मामले को मेरिट के आधार पर भी सुनेंगे, लेकिन पहली प्राथमिकता आपसी समझौते को देंगे। इस मामले पर अगली सुनवाई अगले हफ्ते होगी। मां ने बहू पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
रानी कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उन्हें अंतरिम सुरक्षा देने से मना कर दिया गया था। रानी का आरोप है कि उन्हें उनकी पूरी विरासत, घर और संपत्ति से बेदखल कर दिया गया है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि साल 2017 में ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उनके बेटे संजय कपूर और बहू प्रिया कपूर ने उनकी बीमारी का फायदा उठाया। आरोप है कि उनसे सादे कागजों पर साइन कराकर एक फैमिली ट्रस्ट बनाया गया और उनकी जानकारी के बिना संपत्ति ट्रस्ट के नाम कर दी गई। 2025 में हुई थी संजय कपूर की मौत
यह पूरा विवाद पिछले साल जून में संजय कपूर की मौत के बाद और गहरा गया। 53 साल के संजय कपूर की इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। रानी कपूर का कहना है कि बेटे की मौत के बाद उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने पूरी ग्रुप कंपनियों पर नियंत्रण कर लिया और उन्हें संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं दिया। रानी कपूर अब अपनी संपत्ति और घर को सुरक्षित करने के लिए कानूनी सुरक्षा मांग रही हैं। करिश्मा कपूर के बच्चों का भी है दावा
संजय कपूर की विरासत को लेकर यह लड़ाई सिर्फ मां और बहू के बीच नहीं है। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चे – समायरा और कियान भी शामिल हैं। संजय और करिश्मा के बच्चों ने संजय की उस वसीयत (Will) को चुनौती दी है, जिसमें संपत्ति का बड़ा हिस्सा प्रिया कपूर और उनके बच्चों के नाम किया गया है। बच्चों का आरोप है कि यह वसीयत फर्जी हो सकती है और इसमें परिवार के अन्य नजदीकी रिश्तेदारों को जानबूझकर बाहर रखा गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चहल ने तोड़ा जडेजा का IPL रिकॉर्ड:7-16 ओवर के फेज में सबसे ज्यादा विकेट, अर्शदीप का 11 बॉल का ओवर; PBKS-GT मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स

April 1, 2026/
4:30 am

IPL में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस पर 3 विकेट से जीत दर्ज की। न्यू चंडीगढ़ में हुए...

खामेनेई के पार्थिव शरीर को आज कोम ले जाया जाएगा:यहीं से खामेनेई ने धार्मिक शिक्षा हासिल की थी; शिया धर्मगुरु और छात्र शामिल होंगे

July 7, 2026/
7:21 am

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का पार्थिव शरीर धार्मिक रस्मों के लिए मंगलवार को तेहरान से करीब...

सुवेंदु को जहां दौड़-दौड़कर पीटा, बंगाल चुनाव में वहां हुई बंपर वोट, ये रही पूरी लिस्ट

April 24, 2026/
6:43 am

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित शेष 142 पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।...

पंचकूला AJL केस में पूर्व सीएम हुड्‌डा को राहत:₹65 करोड़ का प्लॉट ₹69 लाख में देने के आरोप से हुए मुक्त; CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला

April 3, 2026/
1:38 pm

पंचकूला में प्रकाशन समूह एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को प्लॉट आवंटन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को पंचकूला में...

शहडोल में एक साल के मासूम का अपहरण,:फूफा निकला आरोपी, बोला- मायके गई पत्नी वापस नहीं आ रही थी

April 28, 2026/
1:38 pm

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक साल के मासूम बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। बच्चे...

ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर ममदानी:मुलाकात से पहले कहा था- कोहिनूर भारत को लौटाने बोलूंगा; यह हीरा 177 साल से ब्रिटेन के पास

April 30, 2026/
8:21 am

ब्रिटिश किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला ने बुधवार को न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी से मुलाकात की। यह शाही...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

संजय कपूर के संपत्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सलाह:80 की उम्र लड़ने की नहीं, मामला आपस में सुलझाएं; प्रॉपर्टी पर मां-बहू और बच्चों में लड़ाई

संजय कपूर के संपत्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सलाह:80 की उम्र लड़ने की नहीं, मामला आपस में सुलझाएं; प्रॉपर्टी पर मां-बहू और बच्चों में लड़ाई

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिवंगत इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर की करीब 30 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति का विवाद सुप्रीम कोर्ट में है। सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने संजय की 80 साल की मां रानी कपूर को सलाह दी कि वे लंबी कानूनी लड़ाई के बजाय आपसी बातचीत (मिडिएशन) से मामला सुलझाएं। जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने टिप्पणी की, “यह मुकदमा 80 साल की उम्र में शुरू हुआ है… यह लड़ने की उम्र नहीं है।” कोर्ट ने कहा- लंबी चलेगी कानूनी लड़ाई
सुप्रीम कोर्ट ने रानी कपूर की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि इस मामले में कई पक्ष और बड़ी संपत्ति शामिल है, इसलिए यह कानूनी लड़ाई काफी लंबी खिंच सकती है। बेंच ने सुझाव दिया कि सभी पक्षों के लिए यही बेहतर होगा कि वे मिडिएशन के जरिए शांति से कोई रास्ता निकालें। हालांकि, कोर्ट ने यह भी साफ किया कि वे मामले को मेरिट के आधार पर भी सुनेंगे, लेकिन पहली प्राथमिकता आपसी समझौते को देंगे। इस मामले पर अगली सुनवाई अगले हफ्ते होगी। मां ने बहू पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
रानी कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उन्हें अंतरिम सुरक्षा देने से मना कर दिया गया था। रानी का आरोप है कि उन्हें उनकी पूरी विरासत, घर और संपत्ति से बेदखल कर दिया गया है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि साल 2017 में ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उनके बेटे संजय कपूर और बहू प्रिया कपूर ने उनकी बीमारी का फायदा उठाया। आरोप है कि उनसे सादे कागजों पर साइन कराकर एक फैमिली ट्रस्ट बनाया गया और उनकी जानकारी के बिना संपत्ति ट्रस्ट के नाम कर दी गई। 2025 में हुई थी संजय कपूर की मौत
यह पूरा विवाद पिछले साल जून में संजय कपूर की मौत के बाद और गहरा गया। 53 साल के संजय कपूर की इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। रानी कपूर का कहना है कि बेटे की मौत के बाद उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने पूरी ग्रुप कंपनियों पर नियंत्रण कर लिया और उन्हें संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं दिया। रानी कपूर अब अपनी संपत्ति और घर को सुरक्षित करने के लिए कानूनी सुरक्षा मांग रही हैं। करिश्मा कपूर के बच्चों का भी है दावा
संजय कपूर की विरासत को लेकर यह लड़ाई सिर्फ मां और बहू के बीच नहीं है। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चे – समायरा और कियान भी शामिल हैं। संजय और करिश्मा के बच्चों ने संजय की उस वसीयत (Will) को चुनौती दी है, जिसमें संपत्ति का बड़ा हिस्सा प्रिया कपूर और उनके बच्चों के नाम किया गया है। बच्चों का आरोप है कि यह वसीयत फर्जी हो सकती है और इसमें परिवार के अन्य नजदीकी रिश्तेदारों को जानबूझकर बाहर रखा गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket