Thursday, 29 Oct 2026 | 03:19 PM

Trending :

EXCLUSIVE

बिरयानी के बाद तरबूज खाने से क्या हो जाती है मौत? मुंबई में 4 लोगों के दर्दनाक अंत का सच क्या है? डॉक्टर ने कहा…

authorimg

Last Updated:

Food Poisoning After Eating Watermelon: मुंबई में एक ही परिवार में पति-पत्नी और उनकी 2 बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक यह परिवार रात में बिरयानी डिनर किया था और उसके बाद तरबूज खाया था. सुबह उठने में भयंकर उल्टी और दस्त लगा. अस्पताल ले जाने के कुछ समय बाद एक-एक कर परिवार के सभी चारों सदस्यों की मौत हो गई. कहा जा रहा है फूड प्वाइजनिंग हो सकता है. लेकिन यह खबर अपने आप में हिला देने वाली है. इस वाकये को लेकर हमने सी के बिड़ला अस्पताल में इंटरनल मेडिसीन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. तुषार तायल से बात की.

Zoom

मुंबई में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत.

यह ऐसी हृदयविदारक कहानी है जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा पसीज सकता है. मुंबई में एक 40 साल का एक शख्स अपनी 35 वर्षीय पत्नी, 16 और 13 साल की दो मासूम बेटियों के साथ हंसी-खुशी रहता था. कल की रात वे सब डिनर में बिरयानी खाया. इसके बाद गर्मी को देखते हुए तरबूज का ऑर्डर किया. कुछ देर बाद सभी ने तरबूज खाया. फिर सब सो गए. लेकिन यह मनहूस रात इतनी काली निकली कि बाद में सभी को एक साथ दस्त लग गया और ताबड़तोड़ उल्टियां होने लगी. देर रात अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों की सारी मेहनत बेकार चली गई. कुछ घंटे के अंतराल पर परिवार के चारों सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन असली सवाल यह है कि यह क्या तरबूज या बिरयानी खाने से किसी की मौत हो सकती है. यही सवाल हमने हमने सी के बिड़ला अस्पताल में इंटरनल मेडिसीन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. तुषार तायल से किया.

क्या तरबूज से फूड प्वाइजनिंग होता है

डॉ. तुषार तायल ने बताया कि यह बेहद सन्न करने वाली घटना है. इस अवस्था में किसी का जाना दुखद है. जहां तक मेडिकल साइंस की बात है तो तरबूज अगर पुराना हो या काटकर छोड़ दिया जाए तो इससे इंफेक्शन का खतरा रहता है. वैसे तो किसी भी फूड को अगर खुले में छोड़ दिया जाए या वह बासी हो तो उससे इंफेक्शन या फूड प्वाइजनिंग का खतरा रहता है. लेकिन यह घटना अलग है. वास्तव में सटीक कारण क्या है यह तो जांच के बाद पता चलेगा लेकिन अगर मान लीजिए किसी फूड से फूड प्वाइजनिंग होता है तो फूड प्वाइजनिंग होने से लेकर मौत तक के रास्ते को तय करने में वक्त लगता है. यानी मौत तक पहुंचने में शरीर में कई चीजें होती है और इसमें वक्त लग सकता है. अगर व्यक्ति पहले से स्वस्थ है तो फूड प्वाइजनिंग होने के बाद शरीर खुद को उबारने के लिए कई तरह से जंग लड़ता है और इसमें वक्त लगता है. लेकिन इस घटना में मरीज की मौत 7-8 घंटे के बीच हो गई. इसलिए पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि मौत फूड प्वाइजनिंग से हुई होगी.

क्या इतनी जल्दी मौत हो सकती है

डॉ. तुषार तायल ने कहा कि बिरयानी और तरबूज से मौत का कोई सीधा कनेक्शन नहीं है, न ही तरबूज खाने से किसी की मौत हो सकती है और न ही बिरयानी खाने से. इसमें कोई संदेह नहीं कि तरबूज अगर बासी हो या ज्यादा पुरानी हो या सड़ा हुआ हो तो उससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा है लेकिन इससे तुरंत में मौत हो जाना संभव नहीं है. ऐसा कोई अध्ययन नहीं है जिसमें यह साबित हुआ हो कि तरबूज खाने के बाद तुरंत मौत हो जाती है. इसलिए इसमें कुछ बाहरी कारण हो सकता है. हो सकता है कि तरबूज में ही कुछ मिला हो. इसलिए यह जांच का विषय है. जब जांच में कुछ सामने आएगा तभी कुछ पुख्ते तौर पर कहा जा सकता है.

तरबूज को कैसे खाएं

डॉ. तुषार तायल ने बताया कि तरबूज खाने का कोई रॉकेट साइंस नहीं है. जिस तरह आप खाते हैं उसी तरह खाएं लेकिन इसे सही तरीके से खाएं. हमेशा ताजा तरबूज खाएं. अगर तरबूज देखने में सही हो लेकिन स्वाद में थोड़ा सा भी गड़बड़ लगे तो इसे न खाएं. कभी भी तरबूज को काटकर न छोड़े. जैसे ही काटे वैसे ही इसका सेवन कर लें. अगर आपने तरबूज को काटकर फ्रिज में क्यों न रख दिया हो लेकिन अगर तरबूज का थोड़ा सा भी कलर अलग हो गया है तो इसे न खाएं या खाने में थोड़ा भी स्वादहीन लग रहा है तो न खाएं. तरबूज खरीदते समय यह जरूर देखें कि यह सड़ा तो नहीं है. अगर पिलपिला है या देखने में खराब हो तो इसे न खरीदे. बाकी तरबूज गर्मियों के लिए बहुत फायदेमंद है. इसलिए ताजा हो तो इसे जरूर खाएं.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
breaking news; national News Updates

March 9, 2026/
5:50 am

1 दिन पहले कॉपी लिंक भारतीय सेना की वाइट नाइट कॉर्प्स ने X पर जानकारी दी कि सुंदरबनी के सामान्य...

कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की FIR:18 करोड़ रुपए की तीन बीघा से ज्यादा जमीन का एग्रीमेंट किसी से, बेची किसी को

April 20, 2026/
10:57 pm

ग्वालियर में अनुबंधित जमीन को किसी अन्य को बेचने का मामला सामने आया है। गिरवाई थाना पुलिस ने न्यायालय के...

MP Girls Rise in Higher Education

July 9, 2026/
4:24 pm

3 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत की स्कूली शिक्षा पर एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (UDISE+) और AISHE की रिपोर्ट...

'बंगाल की तरह पंजाब में भी बीजेपी...' 'आप' सांसद के दावे से मची दोस्ती, वीडियो जारी कर लगाया ये बड़ा आरोप

May 18, 2026/
6:54 am

पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के अल्पसंख्यक मल उपनाम सिंह कांग ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर...

खंडवा में कर्मवीर विद्यापीठ को बचाने की उठी मांग:“माखन दादा” की धरोहर के लिए विधायक ने सीएम से की मुलाकात

April 27, 2026/
6:15 pm

निमाड़ की ऐतिहासिक पहचान कर्मवीर विद्यापीठ को बंद किए जाने की आशंकाओं ने जनआक्रोश और जनजागरण को जन्म दे दिया...

authorimg

March 22, 2026/
10:54 pm

आजकल तेजी से बढ़ रहे हेयर एक्सटेंशन के इस्तेमाल को लेकर एक बड़ी चिंता सामने आई है. दुनियाभर में लाखों...

राजनीति

बिरयानी के बाद तरबूज खाने से क्या हो जाती है मौत? मुंबई में 4 लोगों के दर्दनाक अंत का सच क्या है? डॉक्टर ने कहा…

authorimg

Last Updated:

Food Poisoning After Eating Watermelon: मुंबई में एक ही परिवार में पति-पत्नी और उनकी 2 बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक यह परिवार रात में बिरयानी डिनर किया था और उसके बाद तरबूज खाया था. सुबह उठने में भयंकर उल्टी और दस्त लगा. अस्पताल ले जाने के कुछ समय बाद एक-एक कर परिवार के सभी चारों सदस्यों की मौत हो गई. कहा जा रहा है फूड प्वाइजनिंग हो सकता है. लेकिन यह खबर अपने आप में हिला देने वाली है. इस वाकये को लेकर हमने सी के बिड़ला अस्पताल में इंटरनल मेडिसीन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. तुषार तायल से बात की.

Zoom

मुंबई में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत.

यह ऐसी हृदयविदारक कहानी है जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा पसीज सकता है. मुंबई में एक 40 साल का एक शख्स अपनी 35 वर्षीय पत्नी, 16 और 13 साल की दो मासूम बेटियों के साथ हंसी-खुशी रहता था. कल की रात वे सब डिनर में बिरयानी खाया. इसके बाद गर्मी को देखते हुए तरबूज का ऑर्डर किया. कुछ देर बाद सभी ने तरबूज खाया. फिर सब सो गए. लेकिन यह मनहूस रात इतनी काली निकली कि बाद में सभी को एक साथ दस्त लग गया और ताबड़तोड़ उल्टियां होने लगी. देर रात अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों की सारी मेहनत बेकार चली गई. कुछ घंटे के अंतराल पर परिवार के चारों सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन असली सवाल यह है कि यह क्या तरबूज या बिरयानी खाने से किसी की मौत हो सकती है. यही सवाल हमने हमने सी के बिड़ला अस्पताल में इंटरनल मेडिसीन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. तुषार तायल से किया.

क्या तरबूज से फूड प्वाइजनिंग होता है

डॉ. तुषार तायल ने बताया कि यह बेहद सन्न करने वाली घटना है. इस अवस्था में किसी का जाना दुखद है. जहां तक मेडिकल साइंस की बात है तो तरबूज अगर पुराना हो या काटकर छोड़ दिया जाए तो इससे इंफेक्शन का खतरा रहता है. वैसे तो किसी भी फूड को अगर खुले में छोड़ दिया जाए या वह बासी हो तो उससे इंफेक्शन या फूड प्वाइजनिंग का खतरा रहता है. लेकिन यह घटना अलग है. वास्तव में सटीक कारण क्या है यह तो जांच के बाद पता चलेगा लेकिन अगर मान लीजिए किसी फूड से फूड प्वाइजनिंग होता है तो फूड प्वाइजनिंग होने से लेकर मौत तक के रास्ते को तय करने में वक्त लगता है. यानी मौत तक पहुंचने में शरीर में कई चीजें होती है और इसमें वक्त लग सकता है. अगर व्यक्ति पहले से स्वस्थ है तो फूड प्वाइजनिंग होने के बाद शरीर खुद को उबारने के लिए कई तरह से जंग लड़ता है और इसमें वक्त लगता है. लेकिन इस घटना में मरीज की मौत 7-8 घंटे के बीच हो गई. इसलिए पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि मौत फूड प्वाइजनिंग से हुई होगी.

क्या इतनी जल्दी मौत हो सकती है

डॉ. तुषार तायल ने कहा कि बिरयानी और तरबूज से मौत का कोई सीधा कनेक्शन नहीं है, न ही तरबूज खाने से किसी की मौत हो सकती है और न ही बिरयानी खाने से. इसमें कोई संदेह नहीं कि तरबूज अगर बासी हो या ज्यादा पुरानी हो या सड़ा हुआ हो तो उससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा है लेकिन इससे तुरंत में मौत हो जाना संभव नहीं है. ऐसा कोई अध्ययन नहीं है जिसमें यह साबित हुआ हो कि तरबूज खाने के बाद तुरंत मौत हो जाती है. इसलिए इसमें कुछ बाहरी कारण हो सकता है. हो सकता है कि तरबूज में ही कुछ मिला हो. इसलिए यह जांच का विषय है. जब जांच में कुछ सामने आएगा तभी कुछ पुख्ते तौर पर कहा जा सकता है.

तरबूज को कैसे खाएं

डॉ. तुषार तायल ने बताया कि तरबूज खाने का कोई रॉकेट साइंस नहीं है. जिस तरह आप खाते हैं उसी तरह खाएं लेकिन इसे सही तरीके से खाएं. हमेशा ताजा तरबूज खाएं. अगर तरबूज देखने में सही हो लेकिन स्वाद में थोड़ा सा भी गड़बड़ लगे तो इसे न खाएं. कभी भी तरबूज को काटकर न छोड़े. जैसे ही काटे वैसे ही इसका सेवन कर लें. अगर आपने तरबूज को काटकर फ्रिज में क्यों न रख दिया हो लेकिन अगर तरबूज का थोड़ा सा भी कलर अलग हो गया है तो इसे न खाएं या खाने में थोड़ा भी स्वादहीन लग रहा है तो न खाएं. तरबूज खरीदते समय यह जरूर देखें कि यह सड़ा तो नहीं है. अगर पिलपिला है या देखने में खराब हो तो इसे न खरीदे. बाकी तरबूज गर्मियों के लिए बहुत फायदेमंद है. इसलिए ताजा हो तो इसे जरूर खाएं.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket