India Hindu Nation, Ayodhya Ram Mandir Public Support

Hindi News National RSS Chief Bhagwat: India Hindu Nation, Ayodhya Ram Mandir Public Support नागपुर13 मिनट पहले कॉपी लिंक भागवत ने डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के कार्यक्रम में संबोधन दिया। RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है। इसे घोषित करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सत्ता में बैठे लोगों की प्रतिबद्धता और देशभर के लोगों के समर्थन से हुआ। भागवत सोमवार को महाराष्ट्र के नागपुर के रेशिमबाग में डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम उन लोगों के सम्मान में था, जिनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में राम मंदिर का निर्माण हुआ। सम्मान समारोह के 2 फोटो: अयोध्या मंदिर के लिए मूर्ति बनाने वाले कलाकार अरुण योगीराज का सम्मान किया गया। स्वामी गोविंद गिरी का भी सम्मान किया गया। सूरज पूर्व में उगता है, क्या इसे घोषित करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि अगर इतना बड़ा रामजन्मभूमि आंदोलन नहीं होता और सत्ता में प्रतिबद्धता नहीं होती, तो मंदिर का निर्माण संभव नहीं था। देश ने एक रास्ता चुना और उसी का नतीजा आज सामने है। भागवत ने कहा कि हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र कहने पर पहले लोग मजाक उड़ाते थे। लेकिन अब वही लोग इसे हिंदुओं की भूमि कहने लगे हैं। उन्होंने कहा, सूरज पूर्व में उगता है, क्या इसे घोषित करने की जरूरत है? उसी तरह भारत हिंदू राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह उन लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का तरीका है, जिन्होंने मंदिर निर्माण में योगदान दिया। अब समाज की जिम्मेदारी है कि वह देश को और मजबूत और समृद्ध बनाए। अंत में उन्होंने कहा कि भारत का उत्थान भारत के लोगों के प्रयास से ही होगा। कोई दूसरा देश भारत को नहीं बचाएगा। उन्होंने कहा कि भारत महान बनेगा और दुनिया को दिशा देगा, यह तय है। मंदिर बनाने में देश के हर व्यक्ति का सहयोग RSS के बयान के अनुसार भागवत ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण भगवान राम की इच्छा से हुआ। उन्होंने इसकी तुलना भगवान कृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने से की। उन्होंने कहा कि जैसे गोवर्धन उठाने में सबका योगदान जरूरी था, वैसे ही मंदिर निर्माण में भी हर व्यक्ति का योगदान रहा। उन्होंने कहा, भगवान की उंगली पर पर्वत टिका रहता है, लेकिन वह उंगली तब तक नहीं उठती जब तक लोग अपनी लकड़ी नहीं लगाते। मंदिर भी उसी तरह बना है। उन्होंने कहा कि देश के हर व्यक्ति ने इसमें योगदान दिया। 1947 में आजादी पाई, लेकिन आत्मविश्वास नहीं था सनातन धर्म के पुनरुत्थान के लिए भारत का उत्थान जरूरी है। यह विचार 150 साल पहले योगी अरविंद ने रखा था। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोग योगदान देते हैं, यह संकल्प पूरा होने की दिशा में आगे बढ़ता है। यह पुनरुत्थान की प्रक्रिया 1857 से शुरू हुई थी। इसी संदर्भ में उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार के शपथ लेने पर लंदन के द गार्डियन अखबार ने लिखा था कि इस दिन भारत ने आखिरकार अंग्रेजों को अलविदा कह दिया। भागवत ने कहा, “तकनीकी रूप से हमने 15 अगस्त 1947 को आजादी पाई, लेकिन तब पूरी तरह आत्मविश्वास नहीं था।” उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सत्ता में बैठे लोग प्रतिबद्ध नहीं होते, तो क्या राम मंदिर बन पाता। —————————————— ये खबर भी पढ़ें: भागवत बोले- भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा, कोई संदेह नहीं:राम मंदिर बनने को लेकर भी लोग शक करते थे, वैसे ही यह लक्ष्य भी अब तय है राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत निश्चित रूप से विश्वगुरु बनेगा और इस पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब लोग अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर संशय में रहते थे। इसे असंभव मानते थे। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Hindu Nation, Ayodhya Ram Mandir Public Support

Hindi News National RSS Chief Bhagwat: India Hindu Nation, Ayodhya Ram Mandir Public Support नागपुर45 मिनट पहले कॉपी लिंक भागवत ने डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के कार्यक्रम में संबोधन दिया। RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है। इसे घोषित करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सत्ता में बैठे लोगों की प्रतिबद्धता और देशभर के लोगों के समर्थन से हुआ। भागवत सोमवार को महाराष्ट्र के नागपुर के रेशिमबाग में डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम उन लोगों के सम्मान में था, जिनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में राम मंदिर का निर्माण हुआ। सम्मान समारोह के 2 फोटो: अयोध्या मंदिर के लिए मूर्ति बनाने वाले कलाकार अरुण योगीराज का सम्मान किया गया। स्वामी गोविंद गिरी का भी सम्मान किया गया। सूरज पूर्व में उगता है, क्या इसे घोषित करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि अगर इतना बड़ा रामजन्मभूमि आंदोलन नहीं होता और सत्ता में प्रतिबद्धता नहीं होती, तो मंदिर का निर्माण संभव नहीं था। देश ने एक रास्ता चुना और उसी का नतीजा आज सामने है। भागवत ने कहा कि हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र कहने पर पहले लोग मजाक उड़ाते थे। लेकिन अब वही लोग इसे हिंदुओं की भूमि कहने लगे हैं। उन्होंने कहा, सूरज पूर्व में उगता है, क्या इसे घोषित करने की जरूरत है? उसी तरह भारत हिंदू राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह उन लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का तरीका है, जिन्होंने मंदिर निर्माण में योगदान दिया। अब समाज की जिम्मेदारी है कि वह देश को और मजबूत और समृद्ध बनाए। अंत में उन्होंने कहा कि भारत का उत्थान भारत के लोगों के प्रयास से ही होगा। कोई दूसरा देश भारत को नहीं बचाएगा। उन्होंने कहा कि भारत महान बनेगा और दुनिया को दिशा देगा, यह तय है। मंदिर बनाने में देश के हर व्यक्ति का सहयोग RSS के बयान के अनुसार भागवत ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण भगवान राम की इच्छा से हुआ। उन्होंने इसकी तुलना भगवान कृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने से की। उन्होंने कहा कि जैसे गोवर्धन उठाने में सबका योगदान जरूरी था, वैसे ही मंदिर निर्माण में भी हर व्यक्ति का योगदान रहा। उन्होंने कहा, भगवान की उंगली पर पर्वत टिका रहता है, लेकिन वह उंगली तब तक नहीं उठती जब तक लोग अपनी लकड़ी नहीं लगाते। मंदिर भी उसी तरह बना है। उन्होंने कहा कि देश के हर व्यक्ति ने इसमें योगदान दिया। 1947 में आजादी पाई, लेकिन आत्मविश्वास नहीं था सनातन धर्म के पुनरुत्थान के लिए भारत का उत्थान जरूरी है। यह विचार 150 साल पहले योगी अरविंद ने रखा था। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोग योगदान देते हैं, यह संकल्प पूरा होने की दिशा में आगे बढ़ता है। यह पुनरुत्थान की प्रक्रिया 1857 से शुरू हुई थी। इसी संदर्भ में उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार के शपथ लेने पर लंदन के द गार्डियन अखबार ने लिखा था कि इस दिन भारत ने आखिरकार अंग्रेजों को अलविदा कह दिया। भागवत ने कहा, “तकनीकी रूप से हमने 15 अगस्त 1947 को आजादी पाई, लेकिन तब पूरी तरह आत्मविश्वास नहीं था।” उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सत्ता में बैठे लोग प्रतिबद्ध नहीं होते, तो क्या राम मंदिर बन पाता। —————————————— ये खबर भी पढ़ें: भागवत बोले- भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा, कोई संदेह नहीं:राम मंदिर बनने को लेकर भी लोग शक करते थे, वैसे ही यह लक्ष्य भी अब तय है राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत निश्चित रूप से विश्वगुरु बनेगा और इस पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब लोग अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर संशय में रहते थे। इसे असंभव मानते थे। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
डायबिटीज से लेकर कब्ज तक की समस्या में कारगर है यह हरी सब्जी! अगर वजन घटाना है, तो इसके जूस का करें सेवन

Last Updated:April 28, 2026, 18:02 IST Health Tips: आयुर्वेद में तोरई के कई फायदे बताए गए हैं. तोरई का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है. ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और फैट कम करने में मदद करता है. इसके अलावा ये पानी से भरपूर है, जो वेट लॉस के लिए बेहद जरूरी है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि तोरई खाने के क्या-क्या फायदे हैं. आयुर्वेद में तोरई खाने के कई फायदे बताए गए हैं. यह पहले तो शरीर में शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और दूसरा डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करता है. इसके अलावा डायबिटीज में होने वाली कब्ज की समस्या को भी दूर करने में तोरई का सेवन फायदेमंद है. अगर डायबिटीज है, तो आपको इसे अपने खाने में शामिल करना चाहिए. वेट लॉस की समस्या में फायदेमंद: तोरई का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है. ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और फैट कम करने में मदद करता है. इसके अलावा ये पानी से भरपूर है, जो वेट लॉस के लिए बेहद जरूरी है. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको तोरई की सब्जी या फिर तोरई का जूस पीना चाहिए. वैसे हरी सब्जियां हमारे खानपान का अहम हिस्सा हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी बेहतर बनाती है. इन्हीं में से एक है देसी तोरई, जो कद्दू वर्ग की पौष्टिक सब्जी मानी जाती है. इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाये जाते हैं. यह सब्जी न केवल हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है, बल्कि इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. तोरई का नियमित सेवन करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा एमडी मेडिसिन का कहना है कि हरी सब्जियों में तोराई एक ऐसी सब्जी है, जिसका सेवन हर घर में होता है. इसकी सब्जी के अलावा इसके पत्ते, बीज, तना भी हमारी सेहत व स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है. इसमें बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं. इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं. बस इसका सही से इस्तेमाल करने की जरूरत है. कुष्ठ रोग में फायदेमंद: तोरई तेल की मालिश करने से कुष्ठ रोगों में लाभ होता है. तोरई के फल से बीज और गूदा निकालकर उसमें जल भरकर रात भर रख दें. सुबह 10-15 मिली की मात्रा में इस जल को पीने से कुष्ठ रोग में फायदा होता है. स्किन की समस्या में फायदेमंद: तोरई की सब्जी स्किन में एक्ने की समस्या को कम करने में मदद करती है. इसके अलावा तोरई का पानी स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है, जिससे स्किन अंदर से डिटॉक्स होती है और हमें ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिल सकती है. साथ ही ये बॉडी में हाइड्रेशन बहाल करता है, जिसकी वजह से गर्मियों में इसे खाना आपके लिए और फायदेमंद माना जाता है. कब्ज की समस्या में फायदेमंद: कब्ज की समस्या काे दूर करने के लिए भी ताेरई की सब्जी का सेवन किया जा सकता है. इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर कब्ज की समस्या से निजात दिलाता है. इसमें फाइबर और पेट काे साफ करने में मददगार हाेता है, जिससे कब्ज की समस्या नहीं हाेती और पेट लगातार साफ हाेता रहता है. टांसिल के सूजन क़ी समस्या मे फायदेमंद: तोरई फल और पत्तों का काढ़ा बना लें. इसे 10-20 मिली मात्रा में पीने से टांसिल की सूजन और खांसी और सांस फूलना ठीक होता है. 2-4 ग्राम बीज चूर्ण में शहद मिलाकर सेवन करने से भी खांसी और दम फूलना ठीक होता है. First Published : April 28, 2026, 18:02 IST
How much Protein you should need daily | एक दिन में कितने प्रोटीन की जरूरत होत है

Last Updated:April 28, 2026, 18:02 IST How much Protein Your Body Need: डब्ल्यूएचओ के मुताबिक एक दिन में किसी भी व्यक्ति को 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए. कमोबेश यह बात सबको पता है. लेकिन क्या आपको पता है कि इंसानी शरीर के लिए बिल्डिंग ब्लॉक का काम करने वाले प्रोटीन की हमें एक दिन में कितनी जरूरत होती है. यह बात इसलिए भी जरूरी है कि प्रोटीन के बिना हमारी जिंदगी नहीं चल सकती है. इसकी कमी से शरीर खोखला हो जाएगा. इसलिए यहां जान लीजिए कि एक दिन में कितने प्रोटीन की जरूरत होती है और इसके लिए हमें क्या-क्या खाने की दरकार है. प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बिल्डिंग ब्लॉक है. नमक के बिना आपका भोजन बेशक बेस्वाद हो जाए लेकिन यह बात लगभग सबको पता है कि एक दिन में 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए. लेकिन जो सबसे जरूरी चीजें हैं वे बात अक्सर हमलोग नजरअंदाज कर देते हैं. प्रोटीन जिंदगी के लिए बिल्डिंग ब्लॉक है. यानी हमारे शरीर के निर्माण में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज प्रोटीन है. प्रोटीन से ही मसल्स, स्किन, एंजाइम, हार्मोन आदि का निर्माण होता है. ऐसे में अगर हमारे शरीर में पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिला तो हमें कितनी परेशानियां होंगी, आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं. मुश्किल यह है कि भारत में अधिकांश व्यक्तियों को प्रोटीन की कमी होती है क्योंकि वे प्रोटीन के लिए आवश्यक चीजों का सेवन नहीं कर पाते हैं. आइए पहले हम यह समझते हैं कि हमें एक दिन में कितने प्रोटीन की जरूरत होती है. एक दिन में कितना प्रोटीन चाहिए सी के बिड़ला अस्पताल में इंटरनल मेडिसीन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. तुषार तायल कहते हैं कि किसी व्यक्ति को प्रोटीन की कितनी जरूरत होती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस व्यक्ति का वजन कितना है और वह किस तरह का काम करता है. अगर व्यक्ति शारीरिक रूप से ज्यादा काम करता है तो उसे ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होगी. इसका गोल्डन फॉर्मूल यह है कि अगर व्यक्ति मेहनत वाला काम नहीं करता है और सामान्य जीवन जी रहा है तो उसके शरीर के प्रति किलोग्राम वजन पर 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. लेकिन जो व्यक्ति शारीरिक श्रम ज्यादा करता है जैसे कोई जिम में बहुत ज्यादा पसीना बहाता है या मजदूरी वाला काम करता है तो उसे प्रति किलोग्राम वजन पर 1.2 ग्राम से लेकर 2 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होगी. मान लीजिए आपका वजन 70 किलो है और आप सामान्य काम कर रहे हैं तो आपको एक दिन में 56 से 70 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. लेकिन यदि आप ज्यादा मेहनत वाला काम करते हैं तो आपको 1.2 ग्राम से 2 ग्राम प्रति किलो वजन पर प्रोटीन लेने की जरूरत है. सामान्य तौर पर जितनी एनर्जी आपको मिलती है उसमें 15 से 25 प्रतिशत एनर्जी आपको प्रोटीन से मिली चाहिए. 70 ग्राम प्रोटीन के लिए क्या खाएं डॉ. तुषार तायल कहते हैं कि प्रोटीन को विभिन्न चीजों से प्राप्त करना चाहिए. वैसे एक अंडे से 5 से 6 ग्राम तक आपको प्रोटीन मिल जाएगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप रोज 10 अंडे खा लें और उनसे 60 ग्राम प्रोटीन प्राप्त कर लें. ऐसा गलती से भी न करें. इसके लेने के देने पड़ जाएंगे और अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है. आपको विभिन्न स्रोतों से प्रोटीन को प्राप्त करना होगा. भारत में प्रोटीन के लिए दाल सबसे बेहतर विकल्प है. 100 ग्राम दाल में 8 से 10 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाएगा. वहीं 100 ग्राम पनीर में 18 से 20 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाएगा. सोयाबीन में बहुत प्रोटीन होता है. 100 ग्राम सोयाबीन से आप 30 से 40 ग्राम तक प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं. 100 ग्राम चिकन से भी 30 ग्राम तक प्रोटीन ले सकते हैं. इसी तरह 100 एमएल दूध से 3 से 4 ग्राम प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स में ज्यादा प्रोटीन होता है. सौ ग्राम बादाम में आपको 21 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा लेकिन ड्राई फ्रूट्स महंगे होते हैं. पर साग सब्जियों में भी काफी प्रोटीन होता है. पालक के साग में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है. इसलिए यदि आपकी डाइट बैलेंस है यानी आपके भोजन में सब कुछ सही मात्रा में शामिल है तो आपको सही मात्रा में प्रोटीन भी मिल जाएगा. सामान्य लोगों के लिए सुबह में भींगा हुआ मूंग, चना आदि खाने से बहुत प्रोटीन की जरूरत पूरी हो जाती है. प्रोटीन की कमी से क्या होता है प्रोटीन की कमी से कई तरह की बीमारियां होती है. प्रोटीन की कमी से क्वाशियोरकोर नाम की बीमारी होती है. इससे एडिमा और फैटी लिवर भी होता है. शरीर में पानी भरने लगता है. इतना ही नहीं जब शरीर में प्रोटीन की कमी होगी तो पूरा शरीर खोखला होने लगेगा. प्रोटीन की कमी के लक्षण अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो शरीर टूटने लगता है. पूरा शरीर थकान और कमजोरी से भर जाता है. लगातार थकान रहती है, दिन भर आलस रहता है. बाल पतले होने लगते हैं, स्किन ड्राई होने लगती है, नाखून भी कमजोर होने लगते हैं यहां तक कि अपने आप टूटने लगते हैं. अगर इस तरह शरीर में दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. About the Author Lakshmi Narayan 18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें First Published : April 28, 2026, 18:02 IST
Sonam Raghuvanshi Bail, Stabbing, Accident Deaths

MP दिनभर में आज की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। . दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट से जमानत मिली, पति के मर्डर केस में आरोपी है; एसपी बोले- कोर्ट ने अपने अधिकार का उपयोग किया इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। वह फिलहाल मेघालय की शिलॉन्ग जेल में बंद है। शिलॉन्ग कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है। दैनिक भास्कर ने शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम से बात की तो उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अपने अधिकार का उपयोग करते हुए जमानत दी है। इंदौर में राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि शिलॉन्ग के वकील से उनकी बात हुई है। सोनम को जमानत कल ही मिल चुकी है। हो सकता है कि आज सोनम को जेल से छोड़ दिया जाए। पढ़ें पूरी खबर… 2. उमा बोलीं-आरक्षण कोई माई का लाल नहीं छीन सकता; राष्ट्रपति-पीएम के परिवार के लोग सरकारी स्कूल नहीं जाएंगे, तब तक रहेगा भोपाल के जम्बूरी मैदान में पूर्व सीएम उमा भारती ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने मंगलवार को राजा हिरदे शाह लोधी की शौर्य यात्रा में कहा- देश में सामाजिक बराबरी के लिए आरक्षण जरूरी है। उमा भारती ने कहा- जब तक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और चीफ जस्टिस के परिवार के लोग एक साथ सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ेंगे, तब तक आरक्षण कोई माई का लाल नहीं छीन सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज लंबे समय तक जातिगत आधार पर बंटा रहा और आर्थिक असमानताएं गहरी रहीं। ऐसे में आरक्षण उस विषमता को कम करने का एक बड़ा प्रयास है। बराबरी सिर्फ कानून से नहीं, बल्कि व्यवहार में बदलाव से आएगी। पढ़ें पूरी खबर… 3. पिता को सिर-पेट में मारा चाकू, हालत गंभीर; तीन दिन पहले हिस्ट्रीशीटर बेटे को एसीपी ने मुचलके पर छोड़ा था इंदौर में युवक ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता अनिल ठाकुर का अस्पताल में इलाज जारी है जबकि आरोपी सागर फरार है। खास बात यह है कि आरोपी को तीन दिन पहले ही पुलिस ने छोड़ा था। परिजन के मुताबिक, रात करीब 12 बजे सागर घर पहुंचा और सामान फेंकने लगा। अनिल ने उसे रोकने की कोशिश की, तो सागर ने पहले चाकू के हत्थे से सिर पर वार किया और फिर पेट में चाकू घोंप दिया। आसपास के लोगों की मदद से अनिल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में बेटी भक्ति ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर… 4. 150 साल बाद MP बना जंगली भैंसों का घर, सीएम ने असम से लाए गए 4 भैंसे कान्हा में छोड़े, कहा-गैंडे भी लाने की तैयारी बालाघाट के कान्हा क्षेत्र स्थित सुपखार रेंज में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को चार जंगली भैंसों को बाड़े में छोड़ा। ये जंगली भैंसे असम के काजीरंगा से लगभग 2 हजार किलोमीटर का सफर तय करके कान्हा के सुपखार रेंज लाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार का लक्ष्य है कि मध्य प्रदेश को बाघ राज्य के बाद ‘व्हाइट बफेलो स्टेट’ के रूप में भी पहचान मिले। भविष्य में कान्हा में गैंडे भी लाए जाने की योजना है। बता दें कि 1960 और 1970 के दशक में जिले में जंगली भैंसे पाए जाते थे, लेकिन समय के साथ वे विलुप्त हो गए। पढे़ं पूरी खबर… 5. एक घंटे तक जलते रहे डंपर में फंसे ड्राइवर-क्लीनर, ट्रॉले से टकराने के बाद लगी थी आग; केबिन काटकर निकाले गए शव निवाड़ी में सड़क किनारे खड़े ट्रॉले में पीछे से तेज रफ्तार डंपर घुस गया। डंपर में आग लगने से ड्राइवर और क्लीनर जिंदा जल गए। मृतकों की पहचान राजा अहिरवार और गोपाल अहिरवार के रूप में हुई है। दोनों नरसिंहगढ़ के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि चार दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। क्रेन की मदद से डंपर के केबिन को हटाकर देखा तो दो शव जले मिले। प्रथम दृष्टया ट्रॉला चालक की लापरवाही सामने आई है। उसने लाइट चालू नहीं कर रखी थी, इस वजह से पता नहीं चल पाया कि ट्रॉला सड़क किनारे खड़ा है। पढ़ें पूरी खबर… 6. पत्नी से वीडियो कॉल के बाद कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारी, मौत; ड्यूटी पर तैनात था ग्वालियर में ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी ने सर्विस राइफल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना मंगलवार सुबह 5 बजे एसएएफ की सेकेंड बटालियन के गेट की है। उसकी ड्यूटी संतरी पहरे पर थी। गोली की आवाज सुनकर साथी पहुंचे तो कुलदीप घायल हालत में कुर्सी पर बैठा था। सीने से खून निकल रहा था। पास ही उसकी सर्विस राइफल पड़ी हुई थी। साथियों ने फौरन अफसरों को सूचना दी और उसे अस्पताल ले गए। SAF जवानों के मुताबिक, गोली चलने से पहले कुलदीप वीडियो कॉल पर अपने परिवार से बात कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर… 7. दिन में खजुराहो, रात में सतना सबसे गर्म; पन्ना में ओले गिरे, जबलपुर में 59 किमी घंटे की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सागर, पन्ना, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी और सतना में बारिश दर्ज की गई। पन्ना में तो ओले गिरने की खबर भी सामने आई। जबलपुर में 59 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चली। सागर-सतना में 43 किमी और चित्रकूट में 41 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। उधर, खजुराहो का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सतना में न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में रात का सबसे ज्यादा तापमान है। पढ़ें पूरी खबर… पॉजिटिव खबर 8. लाड़ली लक्ष्मी योजना में छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार:एमपी के कॉलेजों में 1 मई से एडमिशन; खाली सीटों के लिए मिलेगा CLC का विशेष मौका मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उच्च
Trump Assassination Attempt Arrested at White House Dinner

वॉशिंगटन डीसी9 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में फायरिंग करने वाले हमलावर 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। डिनर कार्यक्रम में ट्रम्प, फर्स्ट लेडी मेलानिया, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, कैबिनेट सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे। आरोपी पर राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश, हथियारों को राज्य सीमा पार ले जाने, हिंसक अपराध के दौरान गोली चलाने और फेडरल अधिकारियों पर हमला करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। दोषी पाए जाने पर उसे कम से कम 10 साल जेल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला है। FBI के अनुसार उसने 6 अप्रैल को होटल में कमरा बुक कराया था। वह 21 अप्रैल को लॉस एंजिलिस क्षेत्र से निकला, पहले ट्रेन से शिकागो पहुंचा और फिर वॉशिंगटन आया। जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी शॉटगन, पिस्तौल और कई चाकुओं के साथ सुरक्षा जांच क्षेत्र तक पहुंचा और मेटल डिटेक्टर पार करने की कोशिश की। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनी गई। वॉशिंगटन डीसी की अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो शनिवार को हुए व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर शूटिंग मामले के आरोपी कोल टोमस एलन के पास मिली शॉटगन की तस्वीर दिखाती हुईं। घटना में एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी घायल हुआ, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने से उसकी जान बच गई। अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि चली गोली आरोपी के हथियार से थी या नहीं। FBI ने कहा कि आरोपी ने एक ईमेल भी तैयार किया था, जिसमें प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बताया गया था। हमले के करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा- अमेरिका के संविधान पर हमला हुआ। सीक्रेट सर्विस ने मेरी जान बचाई। सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी से काम किया। जिस अफसर को गोली लगी, वह सुरक्षित है। उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी। हमलावर के पास पावरफुल गन थी। डिनर के दौरान फायरिंग करने वाला शख्स कौन BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर की पहचान 31 साल के कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है। वह अमेरिका के कैलिफोर्निया का है। पब्लिक रिकॉर्ड्स के अनुसार, एलन पार्ट-टाइम टीचर और वीडियो गेम डेवलपर था। उसकी प्रोफाइल के मुताबिक, वह दिसंबर 2024 में ‘टीचर ऑफ द मंथ’ चुना गया था। उसने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनोलॉजी से 2017 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। पिछले साल कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी डोमिंगुएज हिल्स से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल की थी। डोनाल्ड ट्रम्प ने हमलवार की तस्वीर सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर शेयर की। इसका नाम कोल टॉमस एलन बताया जा रहा है। यह कैलिफोर्निया का रहने वाला है। चश्मदीद बोले- तेज धमाके की आवाज सुनी CNN की व्हाइट हाउस चीफ कॉरस्पॉन्डेंट कैटलिन कोलिंस ने बताया, हम हिल्टन के बॉलरूम के अंदर थे। गोलियों की आवाज सुनाई देने के कुछ ही मिनटों के अंदर एजेंटों ने कमरे को घेर लिया और मुख्य गलियारे से दौड़ते हुए अंदर आए। क्योंकि कैबिनेट के अधिकारी पूरे कमरे में अलग-अलग जगहों पर बैठे थे, इसलिए उनमें से कई लोग जमीन पर ही लेटे रहे और जब राष्ट्रपति को मंच से बाहर निकाला जा रहा था, तब तक वे मेजों के नीचे दुबके रहे। व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर सालाना कार्यक्रम है कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर मीडिया और राजनीति का एक एक खास सालाना कार्यक्रम होता है। इसे व्हाइट हाउस कवर करने वाले पत्रकारों का संगठन व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन आयोजित करता है। इसमें राष्ट्रपति खुद पर, अपने विरोधियों पर और मीडिया पर मजाक करते हैं। ट्रम्प पिछले साल इसमें शामिल नहीं हुए थे। वे 2011 में एक गेस्ट के रूप में आए थे। तभी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनका मजाक बनाया था, जिसके बाद ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का फैसला किया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Punjab-Chandigarh Top 10 Headlines | Biggest News Updates

. पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर पटियाला में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट से जुड़ी रही। जिसमें विस्फोटक फिट कर रहे आरोपी के भी चिथड़े उड़ गए। पटियाला पुलिस ने इस मामले में 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि ये चारों मलेशिया में बैठे खालिस्तानी संगठनों और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के टच में थे। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. पटियाला: रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी गुजरते वक्त ब्लास्ट हुआ, विस्फोटक लगाने वाला भी मरा पंजाब में पटियाला के राजपुरा में अंबाला-अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी आतंकियों ने कराया था। यह दावा पटियाला पुलिस ने 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद किया। पटियाला रेंज के DIG कुलदीप चहल ने बताया कि धमाके के बाद कार्रवाई करते हुए प्रदीप सिंह खालसा, कुलविंदर सिंह बंगा, सतनाम सिंह सत्ता और गुरप्रीत सिंह गोपी को गिरफ्तार किया है। इनसे एक बम, 2 पिस्टल, जिंदा कारतूस और IED बरामद हुआ। DIG ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला कि ये माड्यूल सीधे ISI और मलेशिया में बैठे खालिस्तानी कट्टरपंथी संगठनों के टच में थे। इनका मकसद पंजाब में आतंकी वारदात कर शांति भंग कर दहशत पैदा करनी थी। रेलवे का कामकाज डिस्टर्ब करने के मकसद से उन्होंने रेल ट्रैक पर हमला किया। उन्होंने बताया कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान से चल रहा था। इसी बीच खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) ने धमाके की जिम्मेदारी ली है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि ब्लास्ट की जिम्मेदारी खालिस्तान टाइगर फोर्स का जसविंदर सिंह मुल्तानी (जर्मनी) लेता है। 27 अप्रैल की रात करीब साढ़े 8 बजे यह ब्लास्ट चलती मालगाड़ी के नीचे किया गया था। उसके ड्राइवर को झटका लगा तो उसने तुरंत आगे अफसरों को सूचना दी। रेलवे की स्पेशल DGP शशि प्रभा द्विवेदी ने कहा कि ऐसा संभव है कि जिस वक्त ब्लास्ट हुआ, बम फिट करने वाला भी किनारे खड़ा था और धमाके की चपेट में आ गया। जिससे उसके शरीर के भी चिथड़े उड़ गए। (पढ़ें पूरी खबर) 2. जालंधर: विधायकों की टूट रोकने में जुटी AAP, सारे MLA तलब किए राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब में टूट रोकने में जुट गई है। AAP के प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कल (29 अप्रैल) को सभी विधायक जालंधर तलब कर लिए हैं। इसमें ब्लॉक ऑब्जर्वर्स और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों को भी बुलाया गया है। मीटिंग में CM भगवंत मान भी शामिल रहेंगे। इस मीटिंग का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है। फिर भी माना जा रहा है कि इसमें 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद विधायकों का मन टटोला जाएगा। जालंधर में इससे पहले हुई मीटिंग को लेकर मीडिया ने दावा किया था कि उसमें CM ने 5-5 हजार रुपए तक रिश्वत लेने को लेकर विधायकों को फटकार लगाई थी। राघव चड्ढा के BJP जॉइन करते वक्त उनके करीबियों ने दावा किया था कि पंजाब के मौजूदा 94 AAP विधायकों में से 60+ विधायक राघव चड्ढा के संपर्क में हैं। इससे पंजाब में AAP की सरकार को संकट हो सकता है। वहीं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक के करीबियों का दावा है कि पाठक के पास पंजाब के हर AAP विधायक का प्रोफाइल ही नहीं बल्कि उनके हर तरह के कामों की जानकारी है। AAP की तरफ से जो विधानसभा क्षेत्रवाइज टीम लगाई गई है, उनकी नियुक्ति भी संदीप पाठक ने ही की है। ऐसे में पाठक AAP को झटका दे सकते हैं।(पढ़ें पूरी खबर) 3. बारिश से मौसम बदला, गर्मी-बिजली कटों से राहत पंजाब-चंडीगढ़ में मंगलवार को मौसम बदल गया। लुधियाना, अमृतसर, मोहाली और जालंधर में बारिश हुई। चंडीगढ़ में भी बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को पिछले करीब एक हफ्ते से पड़ रही भीषण गर्मी और बिजली कटों से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन फिर पंजाब में बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में भी आंधी-बिजली का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आसमान के ऊपरी हिस्से में पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाओं का सिस्टम एक्टिव है, जो उत्तर भारत (खासतौर पर पंजाब-हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर) के ऊपर से गुजर रहा है। इस वजह से आंधी, बारिश व बिजली गिरने की संभावना बढ़ गई है। राज्य के 7 जिलों, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, गुरदासपुर, रोपड़, फाजिल्का और चंडीगढ़ में तापमान 40 डिग्री पार चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 30 अप्रैल से 3 मई के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, 29 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है (पढ़ें पूरी खबर) 4. गुरदासपुर: युवकों की सिर में गोली मारकर हत्या गुरदासपुर के बटाला में बाइक पर आए हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। मरने वालों में कश्मीर सिंह (31) और जुगराज सिंह (18) शामिल हैं, जो श्री हरगोबिंदपुर के गांव भोमा के रहने वाले थे। इनमें जुगराज सिंह कबड्डी प्लेयर था। वहीं, कश्मीर सिंह पूर्व सरपंच वस्सा सिंह का बेटा था और जमींदारी करता था। इन दोनों के सिर में गोलियां मारी गईं। वहीं, तीसरा घायल व्यक्ति का नाम भी जुगराज सिंह (30) है। वह भी इसी गांव का रहने वाला है। वह जमींदारी करता है। उसके सीने में गोली लगी है। उसका उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दौरान 2 दर्जन से अधिक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो तीनों लोग खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। इसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घायल जुगराज के चाचा अंग्रेज सिंह ने कहा कि बीती रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच जब तीनों दोस्त सैर कर रहे थे, तभी
Airlines Warn: Operation Cost Up 20% | ATF Price Hike

Hindi News Business Airlines Warn: Operation Cost Up 20% | ATF Price Hike | FIA Seeks Duty Cut नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक अप्रैल में तेल कंपनियों ने घरेलू ATF के दाम 9.2% बढ़ाए थे। हवाई सफर आने वाले दिनों में महंगा हो सकता है, क्योंकि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) महंगा होने से देश की प्रमुख एयरलाइंस का ऑपरेशन कॉस्ट (चलाने का खर्च) 20% तक बढ़ गया है। एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइन कंपनियों के संगठन ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस’ (FIA) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजी एक रिपोर्ट में मदद मांगी है। FIA ने बताया कि जेट फ्यूल महंगा होने से घरेलू एयरलाइंस के सामने कामकाज जारी रखना मुश्किल हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि कंपनियां ऑपरेशंस रोकने या अपने विमानों को खड़ा करने की कगार पर पहुंच गई हैं। फ्यूल का खर्च 40% से बढ़कर 60% हुआ FIA के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सेक्टर में फ्यूल की कीमतों के भारी अंतर ने एयरलाइंस के नेटवर्क को वित्तीय रूप से अस्थिर बना दिया है। पहले एयरलाइंस के कुल ऑपरेशनल खर्च में फ्यूल का हिस्सा 40% होता था, जो अब बढ़कर 60% तक पहुंच गया है। एयरलाइंस ने की 11% एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग फेडरेशन ने सरकार के सामने तीन मुख्य मांगें रखी हैं: एटीएफ पर लागू 11% एक्साइज ड्यूटी को फिलहाल सस्पेंड किया जाए। प्रमुख राज्यों में एविएशन फ्यूल पर लगने वाले वैट (VAT) को कम किया जाए। कोविड-19 के बाद 2022 में शुरू किए गए ‘क्रूड ब्रेंट प्राइसिंग मैकेनिज्म’ को दोबारा लागू किया जाए। एसोसिएशन ने आगाह किया है कि अगर इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो एयरलाइंस को अपनी क्षमता कम करनी पड़ेगी और फ्लाइट्स की संख्या घटानी होगी, जिससे यात्रियों और कनेक्टिविटी पर सीधा असर पड़ेगा। ईरान जंग शुरू होने के बाद कच्चा तेल 45.5% महंगा हुआ अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें 28 फरवरी से अब तक 45.5% बढ़ गई हैं। हालांकि, सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए ATF की कीमतों में बढ़ोतरी को 25% पर कैप कर दिया था। इसके चलते अप्रैल में तेल कंपनियों (OMCs) ने घरेलू ATF के दाम सिर्फ 9.2% ही बढ़ाए, लेकिन इंटरनेशनल ऑपरेशंस के लिए यह बढ़ोतरी बहुत ज्यादा रही। इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए फ्यूल ₹73 महंगा हुआ डेटा के मुताबिक, घरेलू ATF की कीमतों में बढ़ोतरी को ₹15 प्रति लीटर पर सीमित रखा गया, जबकि इंटरनेशनल ATF के दाम ₹73 प्रति लीटर तक बढ़ गए। ग्लोबल मार्केट में ATF की कीमतें 87.24 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर अब 235 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। रेटिंग एजेंसी इकरा (ICRA) ने भी अनुमान जताया है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भविष्य में ATF के दाम और बढ़ा सकती हैं। मंत्रालय दे सकता है 5,000 करोड़ का राहत पैकेज हालात को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कुछ कदम उठाए हैं। अप्रैल 2026 से 3 महीने के लिए घरेलू एयरलाइंस के लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में 25% की कटौती की है। इसके अलावा, केंद्र सरकार एयरलाइन सेक्टर के लिए 5,000 करोड़ रुपए की ‘इमरजेंसी एयरलाइन क्रेडिट स्कीम’ लाने पर भी विचार कर रही है, जिससे कंपनियों को कैश फ्लो की समस्या से राहत मिल सके। ———————– ये भी पढ़ें… डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी ₹34 बढ़ी: अब ₹55.5 प्रति लीटर टैक्स लगेगा, जेट फ्यूल का एक्सपोर्ट भी ₹42 महंगा; देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर केंद्र सरकार ने डीजल और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी यानी विंडफाल टैक्स बढ़ा दिया है। डीजल पर निर्यात शुल्क ₹34 प्रति लीटर बढ़ाकर ₹55.5 कर दिया गया है, जो पहले ₹21.5 था। वहीं, ATF यानी जेट फ्यूल पर ड्यूटी ₹29.5 से बढ़ाकर ₹42 प्रति लीटर कर दी गई है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल) को नोटिफिकेशन जारी कर नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। पूरी खबर पढ़ें… ————– ये भी पढ़ें… ईरान युद्ध के कारण यूरोप में जेट फ्यूल का संकट: 6 हफ्ते का स्टॉक बचा; दुनियाभर में रद्द हो सकती हैं फ्लाइट्स, हवाई सफर महंगा होगा ईरान युद्ध और होर्मुज रूट बंद होने से यूरोप और एशिया में जेट फ्यूल की भारी कमी होने वाली है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के मुताबिक, यूरोप के पास अब सिर्फ 6 हफ्ते का तेल बचा है। अगर सप्लाई जल्द शुरू नहीं हुई, तो गर्मियों की छुट्टियों के सीजन में फ्लाइट्स रद्द होंगी और टिकट के दाम बढ़ेंगे। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के डायरेक्टर फातिह बिरोल ने एक इंटरव्यू में बताया कि ग्लोबल इकोनॉमी अब तक के सबसे बड़े ऊर्जा संकट का सामना कर रही है। यूरोप के कुछ देशों के पास आमतौर पर कई महीनों का जेट फ्यूल स्टॉक होता है, लेकिन युद्ध की वजह से अब यह तेजी से घट रहा है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
सप्लाई सीमित, नजारा अनमोल, वहीं दाम बढ़ रहे:बड़े शहरों की बजाय अब भीड़ से दूर प्रॉपर्टी खरीद रहे धनाढ्य

दुनिया में हर रोज 89 नए अल्ट्रा-रिच बन रहे हैं। दिलचस्प है कि ये लोग मुंबई, लंदन या न्यूयॉर्क के बजाय ऐसी जगहों पर पैसा लगा रहे हैं जो नक्शे पर शायद ढूंढनी पड़ें। न्यूजीलैंड की पहाड़ियों में डेलफील्ड, फ्रेंच आल्प्स का सेंट-मार्टिन या इटली में रोम का विया वेनेटो आज दुनिया के नए लग्जरी प्रॉपर्टी हॉटस्पॉट हैं। नाइट फ्रैंक की वेल्थ रिपोर्ट, 2026 एक बड़े बदलाव को रेखांकित करती है। लग्जरी की परिभाषा बदल रही है। अमीर अब चीजें इकट्ठा करने की जगह अनुभव, वेलनेस और खास जीवनशैली पर खर्च कर रहे हैं। इसीलिए जिन जगहों पर सप्लाई सीमित है, नजारा अनमोल है और भीड़ से दूरी है, वहीं कीमतें सबसे तेजी से बढ़ रही हैं। रिपोर्ट इसे ‘अल्ट्रा-प्राइम माइक्रो-मार्केट’ का उदय बता रही है। ये ऐसे छोटे, एक्सक्लूसिव ठिकाने हैं, जहां वैश्विक पूंजी तेजी से आ रही है। कम टैक्स वाले हब जैसे दुबई और मियामी, अल्पाइन रिजॉर्ट, विनयार्ड एस्टेट और तटीय एकांत नए ‘सेफ हेवन’ बन रहे हैं। इन छिपी जगहों पर जा रहा दुनियाभर के अमीरों का पैसा विया वेनेटो, रोम (इटली) ऐतिहासिक पुनरुत्थान- न्यूनतम निवेश -11 करोड़ मुख्य रूप से अमेरिकी, पोलिश निवेशक, दूतावास क्षेत्र की मांग जिल्बरक्यूस्ते, ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) झील के आसपास के नजारे, शांत माहौल- न्यूनतम निवेश -18 करोड़ दुनियाभर के अमीरों की पसंद, पर स्विस रेजीडेंसी अनिवार्य सेंट-मार्टिन-दे-बेलविल, आल्प्स (फ्रांस) अल्पाइन लग्जरी – न्यूनतम निवेश -10 करोड़ स्की एरिया; व्यावसायिक रिजॉर्ट से दूर, शांत और परिष्कृत डेलफील्ड, क्वीन्सटाउन (न्यूजीलैंड) एकांत+सुरक्षा- पहाड, झील, न्यूनतम निवेश – 28 करोड़ टेक अरबपति, वैश्विक धनाढ्य, सप्लाई बेहद सीमित
भीड़ से दूर प्रॉपर्टी खरीद रहे धनाढ्य; शहरों से किनारा:अब जहां सप्लाई सीमित, नजारा अनमोल, पहुंच कम, वहीं दाम बढ़ रहे

दुनिया में हर रोज 89 नए अल्ट्रा-रिच बन रहे हैं। दिलचस्प है कि ये लोग मुंबई, लंदन या न्यूयॉर्क के बजाय ऐसी जगहों पर पैसा लगा रहे हैं जो नक्शे पर शायद ढूंढनी पड़ें। न्यूजीलैंड की पहाड़ियों में डेलफील्ड, फ्रेंच आल्प्स का सेंट-मार्टिन या इटली में रोम का विया वेनेटो आज दुनिया के नए लग्जरी प्रॉपर्टी हॉटस्पॉट हैं। नाइट फ्रैंक की वेल्थ रिपोर्ट, 2026 एक बड़े बदलाव को रेखांकित करती है। लग्जरी की परिभाषा बदल रही है। अमीर अब चीजें इकट्ठा करने की जगह अनुभव, वेलनेस और खास जीवनशैली पर खर्च कर रहे हैं। इसीलिए जिन जगहों पर सप्लाई सीमित है, नजारा अनमोल है और भीड़ से दूरी है, वहीं कीमतें सबसे तेजी से बढ़ रही हैं। रिपोर्ट इसे ‘अल्ट्रा-प्राइम माइक्रो-मार्केट’ का उदय बता रही है। ये ऐसे छोटे, एक्सक्लूसिव ठिकाने हैं, जहां वैश्विक पूंजी तेजी से आ रही है। कम टैक्स वाले हब जैसे दुबई और मियामी, अल्पाइन रिजॉर्ट, विनयार्ड एस्टेट और तटीय एकांत नए ‘सेफ हेवन’ बन रहे हैं। इन छिपी जगहों पर जा रहा दुनियाभर के अमीरों का पैसा विया वेनेटो, रोम (इटली) ऐतिहासिक पुनरुत्थान- न्यूनतम निवेश -11 करोड़ मुख्य रूप से अमेरिकी, पोलिश निवेशक, दूतावास क्षेत्र की मांग जिल्बरक्यूस्ते, ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) झील के आसपास के नजारे, शांत माहौल- न्यूनतम निवेश -18 करोड़ दुनियाभर के अमीरों की पसंद, पर स्विस रेजीडेंसी अनिवार्य सेंट-मार्टिन-दे-बेलविल, आल्प्स (फ्रांस) अल्पाइन लग्जरी – न्यूनतम निवेश -10 करोड़ स्की एरिया; व्यावसायिक रिजॉर्ट से दूर, शांत और परिष्कृत डेलफील्ड, क्वीन्सटाउन (न्यूजीलैंड) एकांत+सुरक्षा- पहाड, झील, न्यूनतम निवेश – 28 करोड़ टेक अरबपति, वैश्विक धनाढ्य, सप्लाई बेहद सीमित








