Wednesday, 28 Oct 2026 | 05:16 PM

Trending :

प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में कार्तिक आर्यन निभाएंगे लीड रोल:विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्ट; पहलगाम आतंकी हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित होगी कहानी ‘मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म’:CID के निर्माता बीपी सिंह के निधन पर 'ACP प्रद्युम्न' हुए इमोशनल, बोले- उन्हें पद्मश्री मिलना चाहिए था Naseeruddin Shah Controversy | Statement On Dimagi Naxal Video News Naseeruddin Shah Controversy | Statement On Dimagi Naxal Video News
EXCLUSIVE

Airlines Warn: Operation Cost Up 20% | ATF Price Hike

  • Hindi News
  • Business
  • Airlines Warn: Operation Cost Up 20% | ATF Price Hike | FIA Seeks Duty Cut

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अप्रैल में तेल कंपनियों ने घरेलू ATF के दाम 9.2% बढ़ाए थे।

हवाई सफर आने वाले दिनों में महंगा हो सकता है, क्योंकि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) महंगा होने से देश की प्रमुख एयरलाइंस का ऑपरेशन कॉस्ट (चलाने का खर्च) 20% तक बढ़ गया है।

एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइन कंपनियों के संगठन ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस’ (FIA) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजी एक रिपोर्ट में मदद मांगी है।

FIA ने बताया कि जेट फ्यूल महंगा होने से घरेलू एयरलाइंस के सामने कामकाज जारी रखना मुश्किल हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि कंपनियां ऑपरेशंस रोकने या अपने विमानों को खड़ा करने की कगार पर पहुंच गई हैं।

फ्यूल का खर्च 40% से बढ़कर 60% हुआ

FIA के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सेक्टर में फ्यूल की कीमतों के भारी अंतर ने एयरलाइंस के नेटवर्क को वित्तीय रूप से अस्थिर बना दिया है। पहले एयरलाइंस के कुल ऑपरेशनल खर्च में फ्यूल का हिस्सा 40% होता था, जो अब बढ़कर 60% तक पहुंच गया है।

एयरलाइंस ने की 11% एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग

फेडरेशन ने सरकार के सामने तीन मुख्य मांगें रखी हैं:

  • एटीएफ पर लागू 11% एक्साइज ड्यूटी को फिलहाल सस्पेंड किया जाए।
  • प्रमुख राज्यों में एविएशन फ्यूल पर लगने वाले वैट (VAT) को कम किया जाए।
  • कोविड-19 के बाद 2022 में शुरू किए गए ‘क्रूड ब्रेंट प्राइसिंग मैकेनिज्म’ को दोबारा लागू किया जाए।

एसोसिएशन ने आगाह किया है कि अगर इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो एयरलाइंस को अपनी क्षमता कम करनी पड़ेगी और फ्लाइट्स की संख्या घटानी होगी, जिससे यात्रियों और कनेक्टिविटी पर सीधा असर पड़ेगा।

ईरान जंग शुरू होने के बाद कच्चा तेल 45.5% महंगा हुआ

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें 28 फरवरी से अब तक 45.5% बढ़ गई हैं। हालांकि, सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए ATF की कीमतों में बढ़ोतरी को 25% पर कैप कर दिया था। इसके चलते अप्रैल में तेल कंपनियों (OMCs) ने घरेलू ATF के दाम सिर्फ 9.2% ही बढ़ाए, लेकिन इंटरनेशनल ऑपरेशंस के लिए यह बढ़ोतरी बहुत ज्यादा रही।

इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए फ्यूल ₹73 महंगा हुआ

डेटा के मुताबिक, घरेलू ATF की कीमतों में बढ़ोतरी को ₹15 प्रति लीटर पर सीमित रखा गया, जबकि इंटरनेशनल ATF के दाम ₹73 प्रति लीटर तक बढ़ गए।

ग्लोबल मार्केट में ATF की कीमतें 87.24 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर अब 235 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। रेटिंग एजेंसी इकरा (ICRA) ने भी अनुमान जताया है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भविष्य में ATF के दाम और बढ़ा सकती हैं।

मंत्रालय दे सकता है 5,000 करोड़ का राहत पैकेज

हालात को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कुछ कदम उठाए हैं। अप्रैल 2026 से 3 महीने के लिए घरेलू एयरलाइंस के लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में 25% की कटौती की है। इसके अलावा, केंद्र सरकार एयरलाइन सेक्टर के लिए 5,000 करोड़ रुपए की ‘इमरजेंसी एयरलाइन क्रेडिट स्कीम’ लाने पर भी विचार कर रही है, जिससे कंपनियों को कैश फ्लो की समस्या से राहत मिल सके।

———————–

ये भी पढ़ें…

डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी ₹34 बढ़ी: अब ₹55.5 प्रति लीटर टैक्स लगेगा, जेट फ्यूल का एक्सपोर्ट भी ₹42 महंगा; देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

केंद्र सरकार ने डीजल और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी यानी विंडफाल टैक्स बढ़ा दिया है। डीजल पर निर्यात शुल्क ₹34 प्रति लीटर बढ़ाकर ₹55.5 कर दिया गया है, जो पहले ₹21.5 था।

वहीं, ATF यानी जेट फ्यूल पर ड्यूटी ₹29.5 से बढ़ाकर ₹42 प्रति लीटर कर दी गई है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल) को नोटिफिकेशन जारी कर नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। पूरी खबर पढ़ें…

————–

ये भी पढ़ें…

ईरान युद्ध के कारण यूरोप में जेट फ्यूल का संकट: 6 हफ्ते का स्टॉक बचा; दुनियाभर में रद्द हो सकती हैं फ्लाइट्स, हवाई सफर महंगा होगा

ईरान युद्ध और होर्मुज रूट बंद होने से यूरोप और एशिया में जेट फ्यूल की भारी कमी होने वाली है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के मुताबिक, यूरोप के पास अब सिर्फ 6 हफ्ते का तेल बचा है। अगर सप्लाई जल्द शुरू नहीं हुई, तो गर्मियों की छुट्टियों के सीजन में फ्लाइट्स रद्द होंगी और टिकट के दाम बढ़ेंगे।

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के डायरेक्टर फातिह बिरोल ने एक इंटरव्यू में बताया कि ग्लोबल इकोनॉमी अब तक के सबसे बड़े ऊर्जा संकट का सामना कर रही है। यूरोप के कुछ देशों के पास आमतौर पर कई महीनों का जेट फ्यूल स्टॉक होता है, लेकिन युद्ध की वजह से अब यह तेजी से घट रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Monalisa POCSO Act on Farman Khan; Director Sanoj Says Truth Won

April 10, 2026/
3:06 pm

46 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने महाकुंभ की वायरल गर्ल ‘मोनालिसा’ की शादी मामले में राष्ट्रीय...

Vidyut Jammwal Reacts to Tiger Shroff Attack

October 26, 2026/
5:00 am

13 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद फैंस पर सवाल उठाकर सोशल मीडिया पर...

Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Sthree Sakthi SS-510 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

March 4, 2026/
10:24 am

आखरी अपडेट:मार्च 04, 2026, 10:24 IST माना जाता है कि पार्टी के खिलाफ लगभग 15 वर्षों की सत्ता-विरोधी लहर के...

'पाकिस्तान में घिर गए थे शायर निदा फाजली':कहा गया- बच्चे को अल्लाह से बड़ा बता रहे हो? अतुल गंगवार ने बताया क्या था जवाब

July 20, 2026/
1:30 pm

दिवंगत शायर निदा फाजली के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘मैं निदा’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘बेस्ट आर्ट्स एंड...

तस्वीर का विवरण

July 26, 2026/
5:13 pm

सामग्री के लिए लौकी-सोयाबीन चीला: 1 कपसोयाबीन, 1 लोकी, 1 हरी मिर्च, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, हरा धनिया, ½ छोटा...

Tiger Shroff Car Firing Case

October 21, 2026/
4:43 pm

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई का तार अमृतसर से जुड़ा...

GT vs KKR Live Score, IPL 2026, Playing 11 Today Match Updates: Follow live action here.(Creimas Photo)

April 17, 2026/
6:51 pm

आखरी अपडेट:17 अप्रैल, 2026, 18:51 IST पीएम मोदी ने विरोध में काले कपड़े पहनने के लिए डीएमके सदस्यों पर कटाक्ष...

राजनीति

Airlines Warn: Operation Cost Up 20% | ATF Price Hike

Airlines Warn: Operation Cost Up 20% | ATF Price Hike
  • Hindi News
  • Business
  • Airlines Warn: Operation Cost Up 20% | ATF Price Hike | FIA Seeks Duty Cut

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अप्रैल में तेल कंपनियों ने घरेलू ATF के दाम 9.2% बढ़ाए थे।

हवाई सफर आने वाले दिनों में महंगा हो सकता है, क्योंकि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) महंगा होने से देश की प्रमुख एयरलाइंस का ऑपरेशन कॉस्ट (चलाने का खर्च) 20% तक बढ़ गया है।

एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइन कंपनियों के संगठन ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस’ (FIA) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजी एक रिपोर्ट में मदद मांगी है।

FIA ने बताया कि जेट फ्यूल महंगा होने से घरेलू एयरलाइंस के सामने कामकाज जारी रखना मुश्किल हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि कंपनियां ऑपरेशंस रोकने या अपने विमानों को खड़ा करने की कगार पर पहुंच गई हैं।

फ्यूल का खर्च 40% से बढ़कर 60% हुआ

FIA के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सेक्टर में फ्यूल की कीमतों के भारी अंतर ने एयरलाइंस के नेटवर्क को वित्तीय रूप से अस्थिर बना दिया है। पहले एयरलाइंस के कुल ऑपरेशनल खर्च में फ्यूल का हिस्सा 40% होता था, जो अब बढ़कर 60% तक पहुंच गया है।

एयरलाइंस ने की 11% एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग

फेडरेशन ने सरकार के सामने तीन मुख्य मांगें रखी हैं:

  • एटीएफ पर लागू 11% एक्साइज ड्यूटी को फिलहाल सस्पेंड किया जाए।
  • प्रमुख राज्यों में एविएशन फ्यूल पर लगने वाले वैट (VAT) को कम किया जाए।
  • कोविड-19 के बाद 2022 में शुरू किए गए ‘क्रूड ब्रेंट प्राइसिंग मैकेनिज्म’ को दोबारा लागू किया जाए।

एसोसिएशन ने आगाह किया है कि अगर इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो एयरलाइंस को अपनी क्षमता कम करनी पड़ेगी और फ्लाइट्स की संख्या घटानी होगी, जिससे यात्रियों और कनेक्टिविटी पर सीधा असर पड़ेगा।

ईरान जंग शुरू होने के बाद कच्चा तेल 45.5% महंगा हुआ

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें 28 फरवरी से अब तक 45.5% बढ़ गई हैं। हालांकि, सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए ATF की कीमतों में बढ़ोतरी को 25% पर कैप कर दिया था। इसके चलते अप्रैल में तेल कंपनियों (OMCs) ने घरेलू ATF के दाम सिर्फ 9.2% ही बढ़ाए, लेकिन इंटरनेशनल ऑपरेशंस के लिए यह बढ़ोतरी बहुत ज्यादा रही।

इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए फ्यूल ₹73 महंगा हुआ

डेटा के मुताबिक, घरेलू ATF की कीमतों में बढ़ोतरी को ₹15 प्रति लीटर पर सीमित रखा गया, जबकि इंटरनेशनल ATF के दाम ₹73 प्रति लीटर तक बढ़ गए।

ग्लोबल मार्केट में ATF की कीमतें 87.24 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर अब 235 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। रेटिंग एजेंसी इकरा (ICRA) ने भी अनुमान जताया है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भविष्य में ATF के दाम और बढ़ा सकती हैं।

मंत्रालय दे सकता है 5,000 करोड़ का राहत पैकेज

हालात को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कुछ कदम उठाए हैं। अप्रैल 2026 से 3 महीने के लिए घरेलू एयरलाइंस के लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में 25% की कटौती की है। इसके अलावा, केंद्र सरकार एयरलाइन सेक्टर के लिए 5,000 करोड़ रुपए की ‘इमरजेंसी एयरलाइन क्रेडिट स्कीम’ लाने पर भी विचार कर रही है, जिससे कंपनियों को कैश फ्लो की समस्या से राहत मिल सके।

———————–

ये भी पढ़ें…

डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी ₹34 बढ़ी: अब ₹55.5 प्रति लीटर टैक्स लगेगा, जेट फ्यूल का एक्सपोर्ट भी ₹42 महंगा; देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

केंद्र सरकार ने डीजल और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी यानी विंडफाल टैक्स बढ़ा दिया है। डीजल पर निर्यात शुल्क ₹34 प्रति लीटर बढ़ाकर ₹55.5 कर दिया गया है, जो पहले ₹21.5 था।

वहीं, ATF यानी जेट फ्यूल पर ड्यूटी ₹29.5 से बढ़ाकर ₹42 प्रति लीटर कर दी गई है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल) को नोटिफिकेशन जारी कर नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। पूरी खबर पढ़ें…

————–

ये भी पढ़ें…

ईरान युद्ध के कारण यूरोप में जेट फ्यूल का संकट: 6 हफ्ते का स्टॉक बचा; दुनियाभर में रद्द हो सकती हैं फ्लाइट्स, हवाई सफर महंगा होगा

ईरान युद्ध और होर्मुज रूट बंद होने से यूरोप और एशिया में जेट फ्यूल की भारी कमी होने वाली है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के मुताबिक, यूरोप के पास अब सिर्फ 6 हफ्ते का तेल बचा है। अगर सप्लाई जल्द शुरू नहीं हुई, तो गर्मियों की छुट्टियों के सीजन में फ्लाइट्स रद्द होंगी और टिकट के दाम बढ़ेंगे।

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के डायरेक्टर फातिह बिरोल ने एक इंटरव्यू में बताया कि ग्लोबल इकोनॉमी अब तक के सबसे बड़े ऊर्जा संकट का सामना कर रही है। यूरोप के कुछ देशों के पास आमतौर पर कई महीनों का जेट फ्यूल स्टॉक होता है, लेकिन युद्ध की वजह से अब यह तेजी से घट रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket