Wednesday, 28 Oct 2026 | 10:20 PM

Trending :

नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की IIT रोपड़ ने बिना थीसिस वाला PhD प्रोग्राम लॉन्च किया:अब अपना स्टार्टअप मॉडल दिखाकर सीधे ले सकेंगे डिग्री Katrina Kaif Statement on Body Shaming प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत
EXCLUSIVE

How much Protein you should need daily | एक दिन में कितने प्रोटीन की जरूरत होत है

authorimg

Last Updated:

How much Protein Your Body Need: डब्ल्यूएचओ के मुताबिक एक दिन में किसी भी व्यक्ति को 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए. कमोबेश यह बात सबको पता है. लेकिन क्या आपको पता है कि इंसानी शरीर के लिए बिल्डिंग ब्लॉक का काम करने वाले प्रोटीन की हमें एक दिन में कितनी जरूरत होती है. यह बात इसलिए भी जरूरी है कि प्रोटीन के बिना हमारी जिंदगी नहीं चल सकती है. इसकी कमी से शरीर खोखला हो जाएगा. इसलिए यहां जान लीजिए कि एक दिन में कितने प्रोटीन की जरूरत होती है और इसके लिए हमें क्या-क्या खाने की दरकार है.

Zoom

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बिल्डिंग ब्लॉक है.

नमक के बिना आपका भोजन बेशक बेस्वाद हो जाए लेकिन यह बात लगभग सबको पता है कि एक दिन में 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए. लेकिन जो सबसे जरूरी चीजें हैं वे बात अक्सर हमलोग नजरअंदाज कर देते हैं. प्रोटीन जिंदगी के लिए बिल्डिंग ब्लॉक है. यानी हमारे शरीर के निर्माण में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज प्रोटीन है. प्रोटीन से ही मसल्स, स्किन, एंजाइम, हार्मोन आदि का निर्माण होता है. ऐसे में अगर हमारे शरीर में पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिला तो हमें कितनी परेशानियां होंगी, आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं. मुश्किल यह है कि भारत में अधिकांश व्यक्तियों को प्रोटीन की कमी होती है क्योंकि वे प्रोटीन के लिए आवश्यक चीजों का सेवन नहीं कर पाते हैं. आइए पहले हम यह समझते हैं कि हमें एक दिन में कितने प्रोटीन की जरूरत होती है.

एक दिन में कितना प्रोटीन चाहिए
सी के बिड़ला अस्पताल में इंटरनल मेडिसीन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. तुषार तायल कहते हैं कि किसी व्यक्ति को प्रोटीन की कितनी जरूरत होती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस व्यक्ति का वजन कितना है और वह किस तरह का काम करता है. अगर व्यक्ति शारीरिक रूप से ज्यादा काम करता है तो उसे ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होगी. इसका गोल्डन फॉर्मूल यह है कि अगर व्यक्ति मेहनत वाला काम नहीं करता है और सामान्य जीवन जी रहा है तो उसके शरीर के प्रति किलोग्राम वजन पर 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. लेकिन जो व्यक्ति शारीरिक श्रम ज्यादा करता है जैसे कोई जिम में बहुत ज्यादा पसीना बहाता है या मजदूरी वाला काम करता है तो उसे प्रति किलोग्राम वजन पर 1.2 ग्राम से लेकर 2 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होगी. मान लीजिए आपका वजन 70 किलो है और आप सामान्य काम कर रहे हैं तो आपको एक दिन में 56 से 70 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. लेकिन यदि आप ज्यादा मेहनत वाला काम करते हैं तो आपको 1.2 ग्राम से 2 ग्राम प्रति किलो वजन पर प्रोटीन लेने की जरूरत है. सामान्य तौर पर जितनी एनर्जी आपको मिलती है उसमें 15 से 25 प्रतिशत एनर्जी आपको प्रोटीन से मिली चाहिए.

70 ग्राम प्रोटीन के लिए क्या खाएं
डॉ. तुषार तायल कहते हैं कि प्रोटीन को विभिन्न चीजों से प्राप्त करना चाहिए. वैसे एक अंडे से 5 से 6 ग्राम तक आपको प्रोटीन मिल जाएगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप रोज 10 अंडे खा लें और उनसे 60 ग्राम प्रोटीन प्राप्त कर लें. ऐसा गलती से भी न करें. इसके लेने के देने पड़ जाएंगे और अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है. आपको विभिन्न स्रोतों से प्रोटीन को प्राप्त करना होगा. भारत में प्रोटीन के लिए दाल सबसे बेहतर विकल्प है. 100 ग्राम दाल में 8 से 10 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाएगा. वहीं 100 ग्राम पनीर में 18 से 20 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाएगा. सोयाबीन में बहुत प्रोटीन होता है. 100 ग्राम सोयाबीन से आप 30 से 40 ग्राम तक प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं. 100 ग्राम चिकन से भी 30 ग्राम तक प्रोटीन ले सकते हैं. इसी तरह 100 एमएल दूध से 3 से 4 ग्राम प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स में ज्यादा प्रोटीन होता है. सौ ग्राम बादाम में आपको 21 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा लेकिन ड्राई फ्रूट्स महंगे होते हैं. पर साग सब्जियों में भी काफी प्रोटीन होता है. पालक के साग में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है. इसलिए यदि आपकी डाइट बैलेंस है यानी आपके भोजन में सब कुछ सही मात्रा में शामिल है तो आपको सही मात्रा में प्रोटीन भी मिल जाएगा. सामान्य लोगों के लिए सुबह में भींगा हुआ मूंग, चना आदि खाने से बहुत प्रोटीन की जरूरत पूरी हो जाती है.

प्रोटीन की कमी से क्या होता है
प्रोटीन की कमी से कई तरह की बीमारियां होती है. प्रोटीन की कमी से क्वाशियोरकोर नाम की बीमारी होती है. इससे एडिमा और फैटी लिवर भी होता है. शरीर में पानी भरने लगता है. इतना ही नहीं जब शरीर में प्रोटीन की कमी होगी तो पूरा शरीर खोखला होने लगेगा.

प्रोटीन की कमी के लक्षण
अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो शरीर टूटने लगता है. पूरा शरीर थकान और कमजोरी से भर जाता है. लगातार थकान रहती है, दिन भर आलस रहता है. बाल पतले होने लगते हैं, स्किन ड्राई होने लगती है, नाखून भी कमजोर होने लगते हैं यहां तक कि अपने आप टूटने लगते हैं. अगर इस तरह शरीर में दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम-पेमेंट्स-बैंक को बंद करने का आदेश दिया:RBI ने जानकारी दी, नियमों के उल्लंघन पर बैंकिंग लाइसेंस रद्द हुआ था

July 28, 2026/
4:49 pm

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लाइसेंस रद्द किए जाने के कुछ महीनों बाद अब दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक...

आशा भोसले ने निधन से एक दिन पहले नाटक देखा:लोगों को डांट लगाते हुए कला को जिंदा रखने की बात कही थी

April 25, 2026/
3:20 pm

सिंगर आशा भोसले अपने निधन से एक दिन पहले मुंबई में तीन घंटे का मराठी नाटक देखने गई थीं। वहां...

दलेर मेहंदी को अपमानित करने वाले मंत्री ने माफी मांगी:फोन पर की बात; परफॉर्मेंस रोककर कहा था, शराब पीकर गाना गा रहे हो

October 26, 2026/
8:50 am

उत्तराखंड में गायक दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस के दौरान हुए विवाद में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने माफी मांग ली...

Ireland Cricket: Paul Stirling Quits T20 Captaincy

March 19, 2026/
10:16 pm

डबलिन11 मिनट पहले कॉपी लिंक आयरलैंड के स्टार बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने T20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान...

भारत को सेमीफाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा:विमेंस वर्ल्डकप में साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश मैच पर भी नजर होगी, लॉर्ड्स में आज दो मुकाबले

June 28, 2026/
4:30 am

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए से दूसरा सेमीफाइनलिस्ट आज तय होगा। लॉर्ड्स में दो मुकाबले होंगे। पहले मैच में...

तस्वीर का विवरण

May 12, 2026/
4:11 pm

कॉफ़ी के लिए: 3 कच्चे केले, 2 छोटे आलू, 2 हरी मिर्च, छोटी साबुत गाजर, 2 बड़े बेसन, 1/2 छोटा...

Ricky Martin will perform at the ICC Men's T20 World Cup closing ceremony before the final match between India and New Zealand (PTI)

March 8, 2026/
4:42 pm

आखरी अपडेट:मार्च 08, 2026, 16:42 IST अंतर्राष्ट्रीय संथाल परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मुर्मू ने कहा कि इस कार्यक्रम की...

ask search icon

March 30, 2026/
8:03 pm

Last Updated:March 30, 2026, 19:43 IST गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और ऊर्जावान बनाए रखना बेहद जरूरी होता...

राजनीति

How much Protein you should need daily | एक दिन में कितने प्रोटीन की जरूरत होत है

authorimg

Last Updated:

How much Protein Your Body Need: डब्ल्यूएचओ के मुताबिक एक दिन में किसी भी व्यक्ति को 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए. कमोबेश यह बात सबको पता है. लेकिन क्या आपको पता है कि इंसानी शरीर के लिए बिल्डिंग ब्लॉक का काम करने वाले प्रोटीन की हमें एक दिन में कितनी जरूरत होती है. यह बात इसलिए भी जरूरी है कि प्रोटीन के बिना हमारी जिंदगी नहीं चल सकती है. इसकी कमी से शरीर खोखला हो जाएगा. इसलिए यहां जान लीजिए कि एक दिन में कितने प्रोटीन की जरूरत होती है और इसके लिए हमें क्या-क्या खाने की दरकार है.

Zoom

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बिल्डिंग ब्लॉक है.

नमक के बिना आपका भोजन बेशक बेस्वाद हो जाए लेकिन यह बात लगभग सबको पता है कि एक दिन में 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए. लेकिन जो सबसे जरूरी चीजें हैं वे बात अक्सर हमलोग नजरअंदाज कर देते हैं. प्रोटीन जिंदगी के लिए बिल्डिंग ब्लॉक है. यानी हमारे शरीर के निर्माण में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज प्रोटीन है. प्रोटीन से ही मसल्स, स्किन, एंजाइम, हार्मोन आदि का निर्माण होता है. ऐसे में अगर हमारे शरीर में पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिला तो हमें कितनी परेशानियां होंगी, आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं. मुश्किल यह है कि भारत में अधिकांश व्यक्तियों को प्रोटीन की कमी होती है क्योंकि वे प्रोटीन के लिए आवश्यक चीजों का सेवन नहीं कर पाते हैं. आइए पहले हम यह समझते हैं कि हमें एक दिन में कितने प्रोटीन की जरूरत होती है.

एक दिन में कितना प्रोटीन चाहिए
सी के बिड़ला अस्पताल में इंटरनल मेडिसीन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. तुषार तायल कहते हैं कि किसी व्यक्ति को प्रोटीन की कितनी जरूरत होती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस व्यक्ति का वजन कितना है और वह किस तरह का काम करता है. अगर व्यक्ति शारीरिक रूप से ज्यादा काम करता है तो उसे ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होगी. इसका गोल्डन फॉर्मूल यह है कि अगर व्यक्ति मेहनत वाला काम नहीं करता है और सामान्य जीवन जी रहा है तो उसके शरीर के प्रति किलोग्राम वजन पर 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. लेकिन जो व्यक्ति शारीरिक श्रम ज्यादा करता है जैसे कोई जिम में बहुत ज्यादा पसीना बहाता है या मजदूरी वाला काम करता है तो उसे प्रति किलोग्राम वजन पर 1.2 ग्राम से लेकर 2 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होगी. मान लीजिए आपका वजन 70 किलो है और आप सामान्य काम कर रहे हैं तो आपको एक दिन में 56 से 70 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. लेकिन यदि आप ज्यादा मेहनत वाला काम करते हैं तो आपको 1.2 ग्राम से 2 ग्राम प्रति किलो वजन पर प्रोटीन लेने की जरूरत है. सामान्य तौर पर जितनी एनर्जी आपको मिलती है उसमें 15 से 25 प्रतिशत एनर्जी आपको प्रोटीन से मिली चाहिए.

70 ग्राम प्रोटीन के लिए क्या खाएं
डॉ. तुषार तायल कहते हैं कि प्रोटीन को विभिन्न चीजों से प्राप्त करना चाहिए. वैसे एक अंडे से 5 से 6 ग्राम तक आपको प्रोटीन मिल जाएगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप रोज 10 अंडे खा लें और उनसे 60 ग्राम प्रोटीन प्राप्त कर लें. ऐसा गलती से भी न करें. इसके लेने के देने पड़ जाएंगे और अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है. आपको विभिन्न स्रोतों से प्रोटीन को प्राप्त करना होगा. भारत में प्रोटीन के लिए दाल सबसे बेहतर विकल्प है. 100 ग्राम दाल में 8 से 10 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाएगा. वहीं 100 ग्राम पनीर में 18 से 20 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाएगा. सोयाबीन में बहुत प्रोटीन होता है. 100 ग्राम सोयाबीन से आप 30 से 40 ग्राम तक प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं. 100 ग्राम चिकन से भी 30 ग्राम तक प्रोटीन ले सकते हैं. इसी तरह 100 एमएल दूध से 3 से 4 ग्राम प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स में ज्यादा प्रोटीन होता है. सौ ग्राम बादाम में आपको 21 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा लेकिन ड्राई फ्रूट्स महंगे होते हैं. पर साग सब्जियों में भी काफी प्रोटीन होता है. पालक के साग में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है. इसलिए यदि आपकी डाइट बैलेंस है यानी आपके भोजन में सब कुछ सही मात्रा में शामिल है तो आपको सही मात्रा में प्रोटीन भी मिल जाएगा. सामान्य लोगों के लिए सुबह में भींगा हुआ मूंग, चना आदि खाने से बहुत प्रोटीन की जरूरत पूरी हो जाती है.

प्रोटीन की कमी से क्या होता है
प्रोटीन की कमी से कई तरह की बीमारियां होती है. प्रोटीन की कमी से क्वाशियोरकोर नाम की बीमारी होती है. इससे एडिमा और फैटी लिवर भी होता है. शरीर में पानी भरने लगता है. इतना ही नहीं जब शरीर में प्रोटीन की कमी होगी तो पूरा शरीर खोखला होने लगेगा.

प्रोटीन की कमी के लक्षण
अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो शरीर टूटने लगता है. पूरा शरीर थकान और कमजोरी से भर जाता है. लगातार थकान रहती है, दिन भर आलस रहता है. बाल पतले होने लगते हैं, स्किन ड्राई होने लगती है, नाखून भी कमजोर होने लगते हैं यहां तक कि अपने आप टूटने लगते हैं. अगर इस तरह शरीर में दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket