Friday, 12 Jun 2026 | 10:56 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Sonam Raghuvanshi Bail, Stabbing, Accident Deaths

MP दिनभर में आज की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास…

1. सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट से जमानत मिली, पति के मर्डर केस में आरोपी है; एसपी बोले- कोर्ट ने अपने अधिकार का उपयोग किया

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। वह फिलहाल मेघालय की शिलॉन्ग जेल में बंद है। शिलॉन्ग कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है। दैनिक भास्कर ने शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम से बात की तो उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अपने अधिकार का उपयोग करते हुए जमानत दी है। इंदौर में राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि शिलॉन्ग के वकील से उनकी बात हुई है। सोनम को जमानत कल ही मिल चुकी है। हो सकता है कि आज सोनम को जेल से छोड़ दिया जाए। पढ़ें पूरी खबर…

2. उमा बोलीं-आरक्षण कोई माई का लाल नहीं छीन सकता; राष्ट्रपति-पीएम के परिवार के लोग सरकारी स्कूल नहीं जाएंगे, तब तक रहेगा

भोपाल के जम्बूरी मैदान में पूर्व सीएम उमा भारती ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने मंगलवार को राजा हिरदे शाह लोधी की शौर्य यात्रा में कहा- देश में सामाजिक बराबरी के लिए आरक्षण जरूरी है। उमा भारती ने कहा- जब तक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और चीफ जस्टिस के परिवार के लोग एक साथ सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ेंगे, तब तक आरक्षण कोई माई का लाल नहीं छीन सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज लंबे समय तक जातिगत आधार पर बंटा रहा और आर्थिक असमानताएं गहरी रहीं। ऐसे में आरक्षण उस विषमता को कम करने का एक बड़ा प्रयास है। बराबरी सिर्फ कानून से नहीं, बल्कि व्यवहार में बदलाव से आएगी। पढ़ें पूरी खबर…

3. पिता को सिर-पेट में मारा चाकू, हालत गंभीर; तीन दिन पहले हिस्ट्रीशीटर बेटे को एसीपी ने मुचलके पर छोड़ा था

इंदौर में युवक ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता अनिल ठाकुर का अस्पताल में इलाज जारी है जबकि आरोपी सागर फरार है। खास बात यह है कि आरोपी को तीन दिन पहले ही पुलिस ने छोड़ा था। परिजन के मुताबिक, रात करीब 12 बजे सागर घर पहुंचा और सामान फेंकने लगा। अनिल ने उसे रोकने की कोशिश की, तो सागर ने पहले चाकू के हत्थे से सिर पर वार किया और फिर पेट में चाकू घोंप दिया। आसपास के लोगों की मदद से अनिल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में बेटी भक्ति ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर…

4. 150 साल बाद MP बना जंगली भैंसों का घर, सीएम ने असम से लाए गए 4 भैंसे कान्हा में छोड़े, कहा-गैंडे भी लाने की तैयारी

बालाघाट के कान्हा क्षेत्र स्थित सुपखार रेंज में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को चार जंगली भैंसों को बाड़े में छोड़ा। ये जंगली भैंसे असम के काजीरंगा से लगभग 2 हजार किलोमीटर का सफर तय करके कान्हा के सुपखार रेंज लाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार का लक्ष्य है कि मध्य प्रदेश को बाघ राज्य के बाद ‘व्हाइट बफेलो स्टेट’ के रूप में भी पहचान मिले। भविष्य में कान्हा में गैंडे भी लाए जाने की योजना है। बता दें कि 1960 और 1970 के दशक में जिले में जंगली भैंसे पाए जाते थे, लेकिन समय के साथ वे विलुप्त हो गए। पढे़ं पूरी खबर…

5. एक घंटे तक जलते रहे डंपर में फंसे ड्राइवर-क्लीनर, ट्रॉले से टकराने के बाद लगी थी आग; केबिन काटकर निकाले गए शव

निवाड़ी में सड़क किनारे खड़े ट्रॉले में पीछे से तेज रफ्तार डंपर घुस गया। डंपर में आग लगने से ड्राइवर और क्लीनर जिंदा जल गए। मृतकों की पहचान राजा अहिरवार और गोपाल अहिरवार के रूप में हुई है। दोनों नरसिंहगढ़ के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि चार दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। क्रेन की मदद से डंपर के केबिन को हटाकर देखा तो दो शव जले मिले। प्रथम दृष्टया ट्रॉला चालक की लापरवाही सामने आई है। उसने लाइट चालू नहीं कर रखी थी, इस वजह से पता नहीं चल पाया कि ट्रॉला सड़क किनारे खड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…

6. पत्नी से वीडियो कॉल के बाद कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारी, मौत; ड्यूटी पर तैनात था

ग्वालियर में ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी ने सर्विस राइफल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना मंगलवार सुबह 5 बजे एसएएफ की सेकेंड बटालियन के गेट की है। उसकी ड्यूटी संतरी पहरे पर थी। गोली की आवाज सुनकर साथी पहुंचे तो कुलदीप घायल हालत में कुर्सी पर बैठा था। सीने से खून निकल रहा था। पास ही उसकी सर्विस राइफल पड़ी हुई थी। साथियों ने फौरन अफसरों को सूचना दी और उसे अस्पताल ले गए। SAF जवानों के मुताबिक, गोली चलने से पहले कुलदीप वीडियो कॉल पर अपने परिवार से बात कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

7. दिन में खजुराहो, रात में सतना सबसे गर्म; पन्ना में ओले गिरे, जबलपुर में 59 किमी घंटे की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी

मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सागर, पन्ना, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी और सतना में बारिश दर्ज की गई। पन्ना में तो ओले गिरने की खबर भी सामने आई। जबलपुर में 59 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चली। सागर-सतना में 43 किमी और चित्रकूट में 41 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। उधर, खजुराहो का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सतना में न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में रात का सबसे ज्यादा तापमान है। पढ़ें पूरी खबर…

पॉजिटिव खबर

8. लाड़ली लक्ष्मी योजना में छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार:एमपी के कॉलेजों में 1 मई से एडमिशन; खाली सीटों के लिए मिलेगा CLC का विशेष मौका

मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूजी के लिए 1 मई और पीजी के लिए 2 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। ये 30 जून तक चलेंगे। इस बार विभाग ने दो मुख्य काउंसलिंग राउंड के साथ कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) का एक अतिरिक्त राउंड भी जोड़ा है। कॉलेज में एडमिशन लेने वाली छात्राओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना से 25000 रुपए की सहायता दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

खबर जरा हटके

9. सती माता मंदिर पर युवक ने चढ़ाई जीभ, कहा- गुरु का आदेश हुआ, इसलिए मैंने जीभ काटी

भिंड में युवक ने सती माता मंदिर में अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारौली गांव के सरपंच उदयवीर का 21 वर्षीय भतीजा आकाश मंदिर पहुंचा और परिसर में चाकू से अपनी जीभ काट ली। लोगों की मदद से परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की जीभ पर गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उसे बोलने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है। युवक ने परिजन को इशारों में बताया- गुरु का आदेश हुआ, इसलिए मैंने जीभ काटी। पढे़ं पूरी खबर…

कल का बिग इवेंट

10. भोपाल में प्रदर्शन करेंगे अतिथि शिक्षक

मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षक बुधवार को भोपाल में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन अंबेडकर पार्क में होगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दो ट्रेलर में चुनावी लड़ाई में अभिनेताओं की जीत, किचेन के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा

March 29, 2026/
12:22 pm

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अभिनेताओं और टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई में डेनमार्क की सूची जारी की है।...

ग्वालियर में ई-रिक्शा से सवा दो लाख के गहने चोरी:दिल्ली का व्यवसायी पत्नी के साथ आदित्यपुरम जा रहा था, दो संदेही महिलाओं ने की वारदात

April 22, 2026/
12:08 am

ग्वालियर में ई-रिक्शा में गहने चोरी की एक और वारदात सामने आई है। इस बार दिल्ली के सराफा व्यवसायी निशाना...

उमरिया में मौसम बदला, फसलों पर संकट:चना, सरसों और आम की बौर प्रभावित, किसानों की चिंता बढ़ी

February 21, 2026/
9:42 am

उमरिया जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है। लगातार बादल छाए रहने से रबी फसलों पर प्रतिकूल असर पड़...

'बीजेपी का बजट बेटा है, कांग्रेस का बजट बेटी है': राजस्थान विधायक की कामुक टिप्पणी से विवाद | राजनीति समाचार

February 18, 2026/
11:19 pm

आखरी अपडेट:18 फरवरी, 2026, 23:19 IST बहादुर सिंह कोली ने भाजपा के बजट की तुलना “लड़के के जन्म” और कांग्रेस...

Israel Iran US War Hezbollah Attack Stopped; 20 Photos

March 3, 2026/
6:27 am

तेल अवीव/तेहरान15 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले का आज चौथा दिन है। इजराइली और अमेरिकी सेनाओं...

Baking Soda Used To Make Tourists Sick for Rescue Fraud

April 2, 2026/
1:20 pm

काठमांडू48 मिनट पहले कॉपी लिंक नेपाल में माउंट एवरेस्ट से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है। काठमांडू पोस्ट की...

स्मैश्ड ककड़ी सलाद: बेहद गर्मी में तन-मन को ठंडा रखने के लिए 'स्मैश्ड कुकुंबर किस' रेसिपी, जानिए रेसिपी

May 20, 2026/
2:54 pm

मसला हुआ ककड़ी सलाद रेसिपी: भारतीय संस्करण में समुद्र तट पर शरीर को वर्गीकृत रखना सबसे बड़ी चुनौती है। अमूमन...

50 लाख आबादी वाला न्यूजीलैंड क्रिकेट में इतना बेहतर कैसे:वहां हर 50वां व्यक्ति क्रिकेटर; टैलेंट सर्च, कोचिंग और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर भी

March 8, 2026/
4:30 am

2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन…2024 में इंडिया को पहली बार उसी के घर में क्लीन स्वीप किया। फिर विमेंस टीम...

राजनीति

Sonam Raghuvanshi Bail, Stabbing, Accident Deaths

Sonam Raghuvanshi Bail, Stabbing, Accident Deaths

MP दिनभर में आज की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास…

1. सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट से जमानत मिली, पति के मर्डर केस में आरोपी है; एसपी बोले- कोर्ट ने अपने अधिकार का उपयोग किया

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। वह फिलहाल मेघालय की शिलॉन्ग जेल में बंद है। शिलॉन्ग कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है। दैनिक भास्कर ने शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम से बात की तो उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अपने अधिकार का उपयोग करते हुए जमानत दी है। इंदौर में राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि शिलॉन्ग के वकील से उनकी बात हुई है। सोनम को जमानत कल ही मिल चुकी है। हो सकता है कि आज सोनम को जेल से छोड़ दिया जाए। पढ़ें पूरी खबर…

2. उमा बोलीं-आरक्षण कोई माई का लाल नहीं छीन सकता; राष्ट्रपति-पीएम के परिवार के लोग सरकारी स्कूल नहीं जाएंगे, तब तक रहेगा

भोपाल के जम्बूरी मैदान में पूर्व सीएम उमा भारती ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने मंगलवार को राजा हिरदे शाह लोधी की शौर्य यात्रा में कहा- देश में सामाजिक बराबरी के लिए आरक्षण जरूरी है। उमा भारती ने कहा- जब तक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और चीफ जस्टिस के परिवार के लोग एक साथ सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ेंगे, तब तक आरक्षण कोई माई का लाल नहीं छीन सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज लंबे समय तक जातिगत आधार पर बंटा रहा और आर्थिक असमानताएं गहरी रहीं। ऐसे में आरक्षण उस विषमता को कम करने का एक बड़ा प्रयास है। बराबरी सिर्फ कानून से नहीं, बल्कि व्यवहार में बदलाव से आएगी। पढ़ें पूरी खबर…

3. पिता को सिर-पेट में मारा चाकू, हालत गंभीर; तीन दिन पहले हिस्ट्रीशीटर बेटे को एसीपी ने मुचलके पर छोड़ा था

इंदौर में युवक ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता अनिल ठाकुर का अस्पताल में इलाज जारी है जबकि आरोपी सागर फरार है। खास बात यह है कि आरोपी को तीन दिन पहले ही पुलिस ने छोड़ा था। परिजन के मुताबिक, रात करीब 12 बजे सागर घर पहुंचा और सामान फेंकने लगा। अनिल ने उसे रोकने की कोशिश की, तो सागर ने पहले चाकू के हत्थे से सिर पर वार किया और फिर पेट में चाकू घोंप दिया। आसपास के लोगों की मदद से अनिल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में बेटी भक्ति ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर…

4. 150 साल बाद MP बना जंगली भैंसों का घर, सीएम ने असम से लाए गए 4 भैंसे कान्हा में छोड़े, कहा-गैंडे भी लाने की तैयारी

बालाघाट के कान्हा क्षेत्र स्थित सुपखार रेंज में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को चार जंगली भैंसों को बाड़े में छोड़ा। ये जंगली भैंसे असम के काजीरंगा से लगभग 2 हजार किलोमीटर का सफर तय करके कान्हा के सुपखार रेंज लाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार का लक्ष्य है कि मध्य प्रदेश को बाघ राज्य के बाद ‘व्हाइट बफेलो स्टेट’ के रूप में भी पहचान मिले। भविष्य में कान्हा में गैंडे भी लाए जाने की योजना है। बता दें कि 1960 और 1970 के दशक में जिले में जंगली भैंसे पाए जाते थे, लेकिन समय के साथ वे विलुप्त हो गए। पढे़ं पूरी खबर…

5. एक घंटे तक जलते रहे डंपर में फंसे ड्राइवर-क्लीनर, ट्रॉले से टकराने के बाद लगी थी आग; केबिन काटकर निकाले गए शव

निवाड़ी में सड़क किनारे खड़े ट्रॉले में पीछे से तेज रफ्तार डंपर घुस गया। डंपर में आग लगने से ड्राइवर और क्लीनर जिंदा जल गए। मृतकों की पहचान राजा अहिरवार और गोपाल अहिरवार के रूप में हुई है। दोनों नरसिंहगढ़ के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि चार दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। क्रेन की मदद से डंपर के केबिन को हटाकर देखा तो दो शव जले मिले। प्रथम दृष्टया ट्रॉला चालक की लापरवाही सामने आई है। उसने लाइट चालू नहीं कर रखी थी, इस वजह से पता नहीं चल पाया कि ट्रॉला सड़क किनारे खड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…

6. पत्नी से वीडियो कॉल के बाद कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारी, मौत; ड्यूटी पर तैनात था

ग्वालियर में ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी ने सर्विस राइफल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना मंगलवार सुबह 5 बजे एसएएफ की सेकेंड बटालियन के गेट की है। उसकी ड्यूटी संतरी पहरे पर थी। गोली की आवाज सुनकर साथी पहुंचे तो कुलदीप घायल हालत में कुर्सी पर बैठा था। सीने से खून निकल रहा था। पास ही उसकी सर्विस राइफल पड़ी हुई थी। साथियों ने फौरन अफसरों को सूचना दी और उसे अस्पताल ले गए। SAF जवानों के मुताबिक, गोली चलने से पहले कुलदीप वीडियो कॉल पर अपने परिवार से बात कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

7. दिन में खजुराहो, रात में सतना सबसे गर्म; पन्ना में ओले गिरे, जबलपुर में 59 किमी घंटे की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी

मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सागर, पन्ना, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी और सतना में बारिश दर्ज की गई। पन्ना में तो ओले गिरने की खबर भी सामने आई। जबलपुर में 59 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चली। सागर-सतना में 43 किमी और चित्रकूट में 41 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। उधर, खजुराहो का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सतना में न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में रात का सबसे ज्यादा तापमान है। पढ़ें पूरी खबर…

पॉजिटिव खबर

8. लाड़ली लक्ष्मी योजना में छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार:एमपी के कॉलेजों में 1 मई से एडमिशन; खाली सीटों के लिए मिलेगा CLC का विशेष मौका

मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूजी के लिए 1 मई और पीजी के लिए 2 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। ये 30 जून तक चलेंगे। इस बार विभाग ने दो मुख्य काउंसलिंग राउंड के साथ कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) का एक अतिरिक्त राउंड भी जोड़ा है। कॉलेज में एडमिशन लेने वाली छात्राओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना से 25000 रुपए की सहायता दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

खबर जरा हटके

9. सती माता मंदिर पर युवक ने चढ़ाई जीभ, कहा- गुरु का आदेश हुआ, इसलिए मैंने जीभ काटी

भिंड में युवक ने सती माता मंदिर में अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारौली गांव के सरपंच उदयवीर का 21 वर्षीय भतीजा आकाश मंदिर पहुंचा और परिसर में चाकू से अपनी जीभ काट ली। लोगों की मदद से परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की जीभ पर गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उसे बोलने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है। युवक ने परिजन को इशारों में बताया- गुरु का आदेश हुआ, इसलिए मैंने जीभ काटी। पढे़ं पूरी खबर…

कल का बिग इवेंट

10. भोपाल में प्रदर्शन करेंगे अतिथि शिक्षक

मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षक बुधवार को भोपाल में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन अंबेडकर पार्क में होगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket