Wednesday, 22 Jul 2026 | 05:26 AM

Trending :

EXCLUSIVE

French Open Final: Kwalinska vs Andreeva

French Open Final: Kwalinska vs Andreeva

Hindi News Sports French Open Final: Kwalinska Vs Andreeva | First Grand Slam Final Showdown 2 मिनट पहले कॉपी लिंक पोलैंड की माया ख्वालिंस्का और रूस की मीरा एंड्रीवा फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच गई हैं। शनिवार को दोनों के बीच खिताबी मुकाबला होगा। महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में माया ख्वालिंस्का ने 25वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर को 7-6 (4), 6-4 से हराया। इस जीत के साथ 24 साल की माया फ्रेंच ओपन के इतिहास में फाइनल तक पहुंचने वाली पहली क्वालिफायर बन गई हैं। उन्होंने क्वालिफाइंग राउंड से मुख्य ड्रॉ तक लगातार 9 मैच जीते हैं और पूरे अभियान में सिर्फ एक सेट गंवाया है। दूसरे सेमीफाइनल में मीरा एंड्रीवा ने मार्ता कोस्ट्युक को 6-1, 6-3 से हराया। एंड्रीवा के करियर का यह पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा। माया से पहले एमा रादुकानु क्वालिफायर खेलकर फाइनल में पहुंची थीं मैच जीतने के बाद माया कोर्ट पर बैठ गईं और अपनी कुर्सी पर जाकर तौलिए में मुंह छिपाकर रोने लगीं। ग्रैंड स्लैम इतिहास में वे फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी क्वालिफायर हैं। उनसे पहले 2021 में एमा रादुकानु ने US ओपन में क्वालिफायर के तौर पर फाइनल में पहुंचकर खिताब जीता था। माया बोलीं- यह एक सपने जैसा, किसी ने उम्मीद नहीं की थी ऐतिहासिक जीत के बाद जब माया ख्वालिंस्का से उनकी फीलिंग्स के बारे में पूछा गया, तो वे कुछ देर शून्य में देखती रहीं। उन्होंने कहा,’यह ईमानदारी से एक सपने जैसा है। मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है और मैं क्या कहूं। कोई यह दिखावा न करे कि उसे इसकी उम्मीद थी। मैं टॉप-100 रैंकिंग से भी बाहर थी और अब ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हूं। मेरे लिए इसे समझना और स्वीकार करना मुश्किल हो रहा है।’ माया ख्वालिंस्का का रोलां गैरो (फ्रेंच ओपन) में शानदार सफर उनके करियर के शुरुआती दौर में आए कई कठिन और चुनौतीपूर्ण समय के बाद संभव हो सका है। करियर में पहले जीता था सिर्फ 1 ग्रैंड स्लैम मैच, रैंकिंग में 114वें नंबर पर माया ख्वालिंस्का पिछले 10 साल से प्रोफेशनल टेनिस खेल रही हैं, लेकिन उनके करियर ग्राफ और हालिया फॉर्म से ऐसा नहीं लग रहा था कि वे ऐसा कारनामा कर सकती हैं। वे कभी भी दुनिया के टॉप-100 खिलाड़ियों में शामिल नहीं हो पाई हैं। उनकी मौजूदा रैंकिंग 114 है, जो उनकी बेस्ट रैंकिंग 113 के करीब है। इस फ्रेंच ओपन से पहले माया ने अपने करियर में किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में सिर्फ एक मैच जीता था। यह जीत उन्हें 2022 के विंबलडन में मिली थी। होटल का बिल चुकाने के नहीं थे पैसे, अब मिलेगी दोगुनी प्राइज मनी माया इस टूर्नामेंट में इतनी लंबी दौड़ के लिए तैयार नहीं थीं। जैसे-जैसे वे आगे बढ़ती गईं, पेरिस के होटल का खर्च बढ़ता गया। एक वक्त वे असमंजस में थीं कि बिल कैसे चुकाएंगी। इसके बाद पोलैंड की ड्रिंक्स कंपनी ‘ओशी’ ने उनकी मदद की। फाइनल में पहुंचते ही माया की किस्मत बदल गई है। उन्हें रनर-अप या विनर के तौर पर कम से कम 16,26,744 डॉलर (करीब 13.5 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिलना तय हो गया है। यह रकम उनके पूरे 10 साल के करियर की कुल प्राइज मनी (8,64,030 डॉलर) से लगभग दोगुनी है। मीरा एंड्रीवा और कोस्ट्युक ने हाथ नहीं मिलाया रूस की युवा टेनिस खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा और यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक ने मैच खत्म होने के बाद हाथ नहीं मिलाया। इस दौरान रूस-यूक्रेन तनाव का असर कोर्ट पर भी दिखा। कोस्ट्युक हार के तुरंत बाद कोर्ट से बाहर चली गईं। उन्होंने कोर्ट फिलिप-चैट्रियर पर मौजूद दर्शकों की ओर हाथ हिलाकर और किस कर विदा ली, जहां कुछ फैंस यूक्रेन के झंडे के साथ बैठे थे। मैच शुरू होने से पहले ही दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। आमतौर पर खिलाड़ी नेट के पास एक साथ खड़े होकर ऑफिशियल फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने नेट के अपने-अपने हिस्से में दो बच्चों के साथ अलग-अलग खड़े होकर फोटो खिंचवाई। यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक और उनकी हमवतन खिलाड़ी ओलेक्जेंड्रा ओलिनिकोवा ने इस टूर्नामेंट के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने बताया था कि रूस के हमले का उनके देश पर कितना बुरा असर पड़ रहा है। फ्रेंच ओपन महिला एकल सेमीफाइनल के दौरान यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक के खिलाफ अंक जीतने के बाद जश्न मनाती रूस की मीरा एंड्रीवा। मिक्स्ड डबल्स में इटली की जोड़ी बनी चैंपियन फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल्स (मिश्रित युगल) में इटली की सारा इरानी और एंड्रिया वावस्सोरी की टॉप सीडेड जोड़ी ने खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोवस्की और अमेरिका के इवान किंग की जोड़ी को 4-6, 6-3, 10-4 से हराया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

French Open Final: Kwalinska vs Andreeva

French Open Final: Kwalinska vs Andreeva

Hindi News Sports French Open Final: Kwalinska Vs Andreeva | First Grand Slam Final Showdown 18 मिनट पहले कॉपी लिंक पोलैंड की माया ख्वालिंस्का और रूस की मीरा एंड्रीवा फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच गई हैं। शनिवार को दोनों के बीच खिताबी मुकाबला होगा। महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में माया ख्वालिंस्का ने 25वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर को 7-6 (4), 6-4 से हराया। इस जीत के साथ 24 साल की माया फ्रेंच ओपन के इतिहास में फाइनल तक पहुंचने वाली पहली क्वालिफायर बन गई हैं। उन्होंने क्वालिफाइंग राउंड से मुख्य ड्रॉ तक लगातार 9 मैच जीते हैं और पूरे अभियान में सिर्फ एक सेट गंवाया है। दूसरे सेमीफाइनल में मीरा एंड्रीवा ने मार्ता कोस्ट्युक को 6-1, 6-3 से हराया। एंड्रीवा के करियर का यह पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा। माया से पहले एमा रादुकानु क्वालिफायर खेलकर फाइनल में पहुंची थीं मैच जीतने के बाद माया कोर्ट पर बैठ गईं और अपनी कुर्सी पर जाकर तौलिए में मुंह छिपाकर रोने लगीं। ग्रैंड स्लैम इतिहास में वे फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी क्वालिफायर हैं। उनसे पहले 2021 में एमा रादुकानु ने US ओपन में क्वालिफायर के तौर पर फाइनल में पहुंचकर खिताब जीता था। माया बोलीं- यह एक सपने जैसा, किसी ने उम्मीद नहीं की थी ऐतिहासिक जीत के बाद जब माया ख्वालिंस्का से उनकी फीलिंग्स के बारे में पूछा गया, तो वे कुछ देर शून्य में देखती रहीं। उन्होंने कहा,’यह ईमानदारी से एक सपने जैसा है। मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है और मैं क्या कहूं। कोई यह दिखावा न करे कि उसे इसकी उम्मीद थी। मैं टॉप-100 रैंकिंग से भी बाहर थी और अब ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हूं। मेरे लिए इसे समझना और स्वीकार करना मुश्किल हो रहा है।’ माया ख्वालिंस्का का रोलां गैरो (फ्रेंच ओपन) में शानदार सफर उनके करियर के शुरुआती दौर में आए कई कठिन और चुनौतीपूर्ण समय के बाद संभव हो सका है। करियर में पहले जीता था सिर्फ 1 ग्रैंड स्लैम मैच, रैंकिंग में 114वें नंबर पर माया ख्वालिंस्का पिछले 10 साल से प्रोफेशनल टेनिस खेल रही हैं, लेकिन उनके करियर ग्राफ और हालिया फॉर्म से ऐसा नहीं लग रहा था कि वे ऐसा कारनामा कर सकती हैं। वे कभी भी दुनिया के टॉप-100 खिलाड़ियों में शामिल नहीं हो पाई हैं। उनकी मौजूदा रैंकिंग 114 है, जो उनकी बेस्ट रैंकिंग 113 के करीब है। इस फ्रेंच ओपन से पहले माया ने अपने करियर में किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में सिर्फ एक मैच जीता था। यह जीत उन्हें 2022 के विंबलडन में मिली थी। होटल का बिल चुकाने के नहीं थे पैसे, अब मिलेगी दोगुनी प्राइज मनी माया इस टूर्नामेंट में इतनी लंबी दौड़ के लिए तैयार नहीं थीं। जैसे-जैसे वे आगे बढ़ती गईं, पेरिस के होटल का खर्च बढ़ता गया। एक वक्त वे असमंजस में थीं कि बिल कैसे चुकाएंगी। इसके बाद पोलैंड की ड्रिंक्स कंपनी ‘ओशी’ ने उनकी मदद की। फाइनल में पहुंचते ही माया की किस्मत बदल गई है। उन्हें रनर-अप या विनर के तौर पर कम से कम 16,26,744 डॉलर (करीब 13.5 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिलना तय हो गया है। यह रकम उनके पूरे 10 साल के करियर की कुल प्राइज मनी (8,64,030 डॉलर) से लगभग दोगुनी है। मीरा एंड्रीवा और कोस्ट्युक ने हाथ नहीं मिलाया रूस की युवा टेनिस खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा और यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक ने मैच खत्म होने के बाद हाथ नहीं मिलाया। इस दौरान रूस-यूक्रेन तनाव का असर कोर्ट पर भी दिखा। कोस्ट्युक हार के तुरंत बाद कोर्ट से बाहर चली गईं। उन्होंने कोर्ट फिलिप-चैट्रियर पर मौजूद दर्शकों की ओर हाथ हिलाकर और किस कर विदा ली, जहां कुछ फैंस यूक्रेन के झंडे के साथ बैठे थे। मैच शुरू होने से पहले ही दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। आमतौर पर खिलाड़ी नेट के पास एक साथ खड़े होकर ऑफिशियल फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने नेट के अपने-अपने हिस्से में दो बच्चों के साथ अलग-अलग खड़े होकर फोटो खिंचवाई। यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक और उनकी हमवतन खिलाड़ी ओलेक्जेंड्रा ओलिनिकोवा ने इस टूर्नामेंट के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने बताया था कि रूस के हमले का उनके देश पर कितना बुरा असर पड़ रहा है। फ्रेंच ओपन महिला एकल सेमीफाइनल के दौरान यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक के खिलाफ अंक जीतने के बाद जश्न मनाती रूस की मीरा एंड्रीवा। मिक्स्ड डबल्स में इटली की जोड़ी बनी चैंपियन फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल्स (मिश्रित युगल) में इटली की सारा इरानी और एंड्रिया वावस्सोरी की टॉप सीडेड जोड़ी ने खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोवस्की और अमेरिका के इवान किंग की जोड़ी को 4-6, 6-3, 10-4 से हराया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Nifty 50 Up 23,450; Media & IT Stocks Rally

Nifty 50 Up 23,450; Media & IT Stocks Rally

मुंबई7 मिनट पहले कॉपी लिंक आज यानी शुक्रवार, 5 जून को सेंसेक्स 150 अंक (0.23%) की तेजी के साथ 74,500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों (0.18%) की तेजी है, ये 23,450 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में मीडिया और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में गिरावट इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 8299 -362 -3.96% निक्केई (जापान) 66384 -809 -1.61% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 25060 -193 -0.78% अमेरिकी बाजारों में कल तेजी रही इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 51562 875 1.73% नैस्डैक 26831 -23 -0.09% S&P 500 7584 31 0.41% विदेशी निवेशकों ने कल 4 हजार करोड़ के शेयर बेचे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII 4,360 24,800 93,265 FII/FPI -4,447 -22,338 -71,681 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल सेंसेक्स 14 अंक चढ़कर 74,360 पर बंद हुआ था दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Nifty 50 Up 23,450; Media & IT Stocks Rally

Nifty 50 Up 23,450; Media & IT Stocks Rally

मुंबई39 मिनट पहले कॉपी लिंक आज यानी शुक्रवार, 5 जून को सेंसेक्स 150 अंक (0.23%) की तेजी के साथ 74,500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों (0.18%) की तेजी है, ये 23,450 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में मीडिया और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में गिरावट इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 8299 -362 -3.96% निक्केई (जापान) 66384 -809 -1.61% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 25060 -193 -0.78% अमेरिकी बाजारों में कल तेजी रही इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 51562 875 1.73% नैस्डैक 26831 -23 -0.09% S&P 500 7584 31 0.41% विदेशी निवेशकों ने कल 4 हजार करोड़ के शेयर बेचे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII 4,360 24,800 93,265 FII/FPI -4,447 -22,338 -71,681 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल सेंसेक्स 14 अंक चढ़कर 74,360 पर बंद हुआ था दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Aamir Khan Confirms Marriage July 5 With Girlfriend Gauri

Aamir Khan Confirms Marriage July 5 With Girlfriend Gauri

11 मिनट पहले कॉपी लिंक आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबर को गुरुवार को कन्फर्म कर दिया है। बुधवार को उनकी शादी की खबरें सामने आई थीं। वैरायटी इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं इस समय अमेरिका में हूं। शादी की खबर सही है। हमारी शादी 5 जुलाई को होगी।” कुछ महीने पहले आमिर ने कहा था कि शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है और वह गौरी के साथ ऐसे ही खुश हैं, लेकिन अब उनका कहना है कि समय के साथ दोनों की भावनाएं बदल गई हैं। आमिर ने कहा, ‘अब हम दोनों को लगता है कि अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का समय आ गया है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं। हम एक मजबूत रिश्ते में हैं। मेरे दिल में तो मैं खुद को पहले से ही उनका पति मानता हूं। अब इस रिश्ते को शादी का नाम देना हमारे साथ की एक स्वाभाविक अगली शुरुआत है।’ आमिर खान ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप की बात मीडिया के सामने कन्फर्म की थी। आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी। आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया था। आमिर खान और गौरी स्प्रैट कई जगहों पर साथ नजर आते हैं। आमिर और गौरी पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं। सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली एक सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। वे एक मिश्रित संस्कृति वाले परिवार से आती हैं, जिसमें उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। गौरी 1920 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से फैशन और स्टाइलिंग की पढ़ाई की है। वर्तमान में वे मुंबई में ‘बीब्लंट’ (BBlunt) सैलून चलाती हैं और इससे पहले बेंगलुरु में भी सैलून चेन से जुड़ी रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ भी काम कर रही हैं। आमिर खान की तरह गौरी भी पहले शादीशुदा रही हैं और उनका एक 7 साल का बच्चा है। दोनों पिछले दो साल से ज्यादा समय से मुंबई में साथ रह रहे हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। जब से आमिर और गौरी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से गौरी को अक्सर आमिर खान के साथ अलग-अलग इवेंट्स और मौकों पर साथ देखा जाता है। गौरी के आने से खुद को पूरा मानते हैं आमिर एक पुराने इंटरव्यू में आमिर खान ने गौरी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। आमिर ने कहा था, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बेहतरीन हैं और उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मुझे लगता है अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।” 2002 में हुआ था पहला तलाक आमिर खान ने अपनी पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। यह एक लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए। आमिर ने हाल ही में अपने इस रिश्ते के टूटने की मुख्य वजह बताई थी। आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता । उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय वे भावनात्मक रूप से अपरिपक्व थे और अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहते थे। फिल्मों के प्रति उनके ज्यादा झुकाव की वजह से वे अपने परिवार और बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाए, जिससे रिश्ते में दूरियां बढ़ गईं। रीना से अलग होने के बाद आमिर गहरे डिप्रेशन और नशे के दौर से भी गुजरे थे। किरण राव से दूसरा रिश्ता फिर सहमति से अलग हुए रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म आईवीएफ (IVF) से हुआ था। शादी के 15 साल बाद, जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने अचानक अपने तलाक की घोषणा करके सबको चौंका दिया था। आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद। अपने साझा बयान में उन्होंने इसे एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत लिया गया फैसला बताया था। आमिर के मुताबिक, समय के साथ पति-पत्नी के रूप में उनके रिश्ते का तालमेल बदल गया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती बरकरार है। वे आज भी अपने बेटे की मिलकर परवरिश कर रहे हैं और पानी फाउंडेशन समेत कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते हैं। ————————————- आमिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आमिर खान @61, शूटिंग के समय घड़ी नहीं देखते:मोबाइल के जमाने में लंबे समय तक पेजर यूज किया, तकनीक से ज्यादा काम पर फोकस बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने करीब चार दशक लंबे करियर में उन्होंने सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं दीं, बल्कि अभिनय और कहानी कहने के तरीके को भी नई दिशा दी है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Aamir Khan Confirms Marriage July 5 With Girlfriend Gauri

Aamir Khan Confirms Marriage July 5 With Girlfriend Gauri

27 मिनट पहले कॉपी लिंक आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबर को गुरुवार को कन्फर्म कर दिया है। बुधवार को उनकी शादी की खबरें सामने आई थीं। वैरायटी इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं इस समय अमेरिका में हूं। शादी की खबर सही है। हमारी शादी 5 जुलाई को होगी।” कुछ महीने पहले आमिर ने कहा था कि शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है और वह गौरी के साथ ऐसे ही खुश हैं, लेकिन अब उनका कहना है कि समय के साथ दोनों की भावनाएं बदल गई हैं। आमिर ने कहा, ‘अब हम दोनों को लगता है कि अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का समय आ गया है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं। हम एक मजबूत रिश्ते में हैं। मेरे दिल में तो मैं खुद को पहले से ही उनका पति मानता हूं। अब इस रिश्ते को शादी का नाम देना हमारे साथ की एक स्वाभाविक अगली शुरुआत है।’ आमिर खान ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप की बात मीडिया के सामने कन्फर्म की थी। आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी। आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया था। आमिर खान और गौरी स्प्रैट कई जगहों पर साथ नजर आते हैं। आमिर और गौरी पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं। सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली एक सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। वे एक मिश्रित संस्कृति वाले परिवार से आती हैं, जिसमें उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। गौरी 1920 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से फैशन और स्टाइलिंग की पढ़ाई की है। वर्तमान में वे मुंबई में ‘बीब्लंट’ (BBlunt) सैलून चलाती हैं और इससे पहले बेंगलुरु में भी सैलून चेन से जुड़ी रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ भी काम कर रही हैं। आमिर खान की तरह गौरी भी पहले शादीशुदा रही हैं और उनका एक 7 साल का बच्चा है। दोनों पिछले दो साल से ज्यादा समय से मुंबई में साथ रह रहे हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। जब से आमिर और गौरी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से गौरी को अक्सर आमिर खान के साथ अलग-अलग इवेंट्स और मौकों पर साथ देखा जाता है। गौरी के आने से खुद को पूरा मानते हैं आमिर एक पुराने इंटरव्यू में आमिर खान ने गौरी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। आमिर ने कहा था, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बेहतरीन हैं और उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मुझे लगता है अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।” 2002 में हुआ था पहला तलाक आमिर खान ने अपनी पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। यह एक लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए। आमिर ने हाल ही में अपने इस रिश्ते के टूटने की मुख्य वजह बताई थी। आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता । उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय वे भावनात्मक रूप से अपरिपक्व थे और अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहते थे। फिल्मों के प्रति उनके ज्यादा झुकाव की वजह से वे अपने परिवार और बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाए, जिससे रिश्ते में दूरियां बढ़ गईं। रीना से अलग होने के बाद आमिर गहरे डिप्रेशन और नशे के दौर से भी गुजरे थे। किरण राव से दूसरा रिश्ता फिर सहमति से अलग हुए रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म आईवीएफ (IVF) से हुआ था। शादी के 15 साल बाद, जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने अचानक अपने तलाक की घोषणा करके सबको चौंका दिया था। आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद। अपने साझा बयान में उन्होंने इसे एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत लिया गया फैसला बताया था। आमिर के मुताबिक, समय के साथ पति-पत्नी के रूप में उनके रिश्ते का तालमेल बदल गया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती बरकरार है। वे आज भी अपने बेटे की मिलकर परवरिश कर रहे हैं और पानी फाउंडेशन समेत कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते हैं। ————————————- आमिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आमिर खान @61, शूटिंग के समय घड़ी नहीं देखते:मोबाइल के जमाने में लंबे समय तक पेजर यूज किया, तकनीक से ज्यादा काम पर फोकस बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने करीब चार दशक लंबे करियर में उन्होंने सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं दीं, बल्कि अभिनय और कहानी कहने के तरीके को भी नई दिशा दी है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

राजस्थान के गेंदबाज ने घर से भागकर शुरू किया क्रिकेट:गोवा के होटल में वेटर की नौकरी, IPL में गुजरात टाइटंस समेत 5 टीमों का हिस्सा रहे

राजस्थान के गेंदबाज ने घर से भागकर शुरू किया क्रिकेट:गोवा के होटल में वेटर की नौकरी, IPL में गुजरात टाइटंस समेत 5 टीमों का हिस्सा रहे

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में छह सीजन खेल चुके तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया (34) ने घर से भागकर क्रिकेट का सपना पूरा किया। झुंझुनूं जिले के चूड़ी अजीतगढ़ गांव के रहने वाले कुलवंत गुजरात टाइटंस की टीम में हैं। कुलवंत की कहानी संघर्ष, जुनून और मेहनत की एक मिसाल है। वे IPL की 5 अलग-अलग फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत गेंद को स्विंग कराने और अपने अलग एंगल से बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेटर बनने का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने परिवार की आर्थिक मदद करते हुए किराने की दुकान पर काम किया। गोवा के एक होटल में वेटर की नौकरी की और टेबल तक साफ कीं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर, IPL के अनुभव, राजस्थान के प्लेयर्स की चुनौतियों और युवा खिलाड़ियों के लिए जरूरी सीख को लेकर दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। सवाल: इंडियन प्रीमियर लीग का यह सीजन आपके लिए कैसा रहा? जवाब: इस बार IPL का सफर मेरे लिए काफी शानदार रहा। हमारी टीम फाइनल तक पहुंची। शुरुआत से लेकर आखिर तक यही कोशिश रही कि टीम अच्छा प्रदर्शन करे। निश्चित तौर पर इस बात का अफसोस है कि हम फाइनल नहीं जीत सके, लेकिन पूरे टूर्नामेंट का अनुभव बेहद खास रहा। मुझे कई बड़े और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिला। हर मैच और हर परिस्थिति से कुछ नया सीखने को मिला। यही सीख भविष्य में मेरे क्रिकेट करियर के लिए काफी काम आएगी। IPL ऐसा मंच है जहां हर दिन आपको कुछ नया सिखाता है। सवाल: आप 5 IPL टीमों का हिस्सा रह चुके, यह सफर कैसा रहा? जवाब: हर टीम का अपना अलग माहौल और अलग अनुभव होता है। मेरा IPL डेब्यू मुंबई इंडियंस से हुआ था। वह मेरे करियर का पहला IPL सीजन था और उस समय मेरे पास ज्यादा अनुभव नहीं था। लेकिन दिल और दिमाग में केवल एक जुनून था कि IPL में अपनी पहचान बनानी है। मुंबई इंडियंस में मुझे लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने और सीखने का मौका मिला। उसके बाद जब मैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में पहुंचा तो विराट कोहली और एबी डीविलियर्स जैसे महान खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का अवसर मिला। हर टीम से मुझे अलग-अलग चीजें सीखने को मिलीं। इन अनुभवों का फायदा सिर्फ IPL में ही नहीं बल्कि, घरेलू क्रिकेट में भी मिला और मैं लगातार अपने खेल में सुधार कर पाया। सवाल: सबसे यादगार पल कौन-सा रहा? जवाब: मेरे लिए IPL में डेब्यू करना ही सबसे यादगार पल था। वह ऐसा लम्हा है, जिसे मैं पूरी जिंदगी नहीं भूल सकता। किसी भी खिलाड़ी के लिए IPL में पहला मैच खेलना एक सपना होता है और मेरा वह सपना पूरा हुआ। इसके अलावा जब मैं RCB का हिस्सा था, तब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला गया मुकाबला भी मेरी जिंदगी के सबसे यादगार अनुभवों में शामिल है। सवाल: राजस्थान के होने के बावजूद आप यहां की रणजी टीम से नहीं खेलते। इसकी क्या वजह रही? जवाब: जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया तो सबसे पहले दिल्ली चला गया था। वहीं, मेरी गेंदबाजी पर गौतम गंभीर सर की नजर पड़ी। उन्होंने मुझे रणजी ट्रॉफी कैंप में नेट बॉलर के रूप में शामिल करवाया। वहीं से मेरे क्रिकेट करियर की असली शुरुआत हुई। कैंप में मेरी गेंदबाजी से कई खिलाड़ी और कोच प्रभावित हुए। इसके बाद मुझे दिल्ली की रणजी टीम में मौका मिला और मैंने अपने पेशेवर क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली से ही की। इसलिए मेरा पूरा क्रिकेटिंग सफर वहीं से आगे बढ़ता गया। सवाल: राजस्थान के कई खिलाड़ी दूसरे राज्यों से खेल रहे हैं। क्या इससे राजस्थान की टीम कमजोर होती है? जवाब: मुझे लगता है कि राजस्थान की टीम आज भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। जहां तक खिलाड़ियों के दूसरे राज्यों से खेलने की बात है तो हर खिलाड़ी की परिस्थितियां अलग होती हैं। राजस्थान में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। लेकिन वहां से आगे बढ़ने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। कई बार बेहतर कोचिंग, बेहतर सुविधाओं और सही अवसरों के लिए खिलाड़ियों को अपना घर और शहर छोड़ना पड़ता है। आज क्रिकेट में कॉम्पिटिशन बहुत बढ़ चुका है। ऐसे में जहां खिलाड़ी को सही समय पर बेहतर अवसर मिलता है, वह उसी दिशा में आगे बढ़ता है। यही वजह है कि कई खिलाड़ी दूसरे राज्यों से खेल रहे हैं। सवाल: किसान परिवार से निकलकर IPL तक पहुंचने का सफर कितना कठिन रहा? जवाब: मेरी कहानी थोड़ी अलग है। मैंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत घर से भागकर की थी। जब मैं घर छोड़कर गया था, तब मेरे परिवार को यह तक नहीं पता था कि मैं क्रिकेट खेलने के लिए जा रहा हूं। असल में हमारे इलाके में क्रिकेट को करियर के रूप में देखने का माहौल नहीं था। वहां 12वीं पास करने के बाद युवाओं को सेना में भर्ती कराने की सोच ज्यादा थी। मेरे पिता खेती करते थे और परिवार चलाने के लिए परचूनी (किराना) की दुकान भी चलाते थे। उन्हें भी यह जानकारी नहीं थी कि क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए क्या करना चाहिए। लेकिन मेरे अंदर क्रिकेट को लेकर जुनून था। उसी जुनून ने मुझे दिल्ली पहुंचा दिया। वहां मैंने संघर्ष देखा, कठिन दिन देखे, लेकिन धीरे-धीरे सही लोग और सही रास्ता मिलता गया। आज मैं जिस मुकाम पर हूं, उसके पीछे वही संघर्ष और मेहनत है। मैं युवा खिलाड़ियों से यही कहना चाहूंगा कि अगर सपनों को पूरा करना है तो कठिन मेहनत करनी होगी। कई बार घर छोड़कर भी आगे बढ़ना पड़ता है। सवाल: वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट का चर्चित चेहरा हैं। क्या गेंदबाज उनके सामने गेंदबाजी करने से डरते हैं? जवाब: क्रिकेट में कोई खिलाड़ी छोटा या बड़ा नहीं होता। इसलिए किसी गेंदबाज के मन में उनके प्रति डर जैसी कोई बात नहीं होती। हालांकि मैं इतना जरूर कहूंगा कि वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उनके पास शानदार स्किल है और सबसे बड़ी बात यह है कि वह बहुत निडर हैं।

डीकेएस सरकार में दरार? मंत्री रामलिंगा रेड्डी पोर्टफोलियो से नाराज, दे सकते हैं इस्तीफा | भारत समाचार

Annamalai joined the BJP in 2020 and, within 10 months, became the youngest president of the party's Tamil Nadu unit. (X)

आखरी अपडेट:05 जून, 2026, 08:35 IST कथित तौर पर बेंगलुरु विकास पोर्टफोलियो से वंचित किए जाने और इसके बजाय प्रमुख और मध्यम सिंचाई विभाग सौंपे जाने के बाद, रामलिंगा रेड्डी कैबिनेट से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कर्नाटक मंत्री रामलिंगा रेड्डी की फ़ाइल छवि। (स्रोत: पीटीआई) डीके शिवकुमार के कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने और अपने नए मंत्रिमंडल का अनावरण करने के कुछ दिनों बाद, सरकार के भीतर असंतोष के संकेत सामने आने लगे हैं। सूत्रों ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी विभागों के आवंटन को लेकर इस्तीफा दे सकते हैं। रेड्डी कथित तौर पर बेंगलुरु विकास विभाग नहीं मिलने के बाद प्रमुख और मध्यम सिंचाई विभाग सौंपे जाने से नाखुश हैं। मंत्री के करीबी सूत्रों का दावा है कि उन्हें 2023 में ही बेंगलुरु विकास पोर्टफोलियो का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, यह विभाग, जिसे व्यापक रूप से कर्नाटक सरकार में सबसे प्रभावशाली विभागों में से एक माना जाता है, अब मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा को आवंटित किया गया है। डीके शिवकुमार ने वित्त विभाग अपने पास बरकरार रखा, लेकिन बेंगलुरु विकास विभाग विभाग दोबारा सौंप दिया, जो उनके पास उप मुख्यमंत्री के रूप में था, जिससे कांग्रेस में असंतोष फैल गया। रिपोर्टों के अनुसार, रामलिंगा रेड्डी ने पोर्टफोलियो के लिए जोरदार पैरवी की थी और इस भूमिका के लिए नजरअंदाज किए जाने के बाद उन्होंने शिवकुमार को अपनी निराशा व्यक्त की थी। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट निर्वाचन क्षेत्र से छह बार विधायक, रेड्डी के पास दशकों का प्रशासनिक अनुभव है। उन्होंने पहले लगातार राज्य सरकारों में गृह, परिवहन और हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती सहित प्रमुख मंत्रालयों को संभाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह आज सुबह 9 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वाले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता राहुल गांधी आज राज्य में मौजूद हैं. चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना लेखक के बारे में पृषा विभावरी प्रिशा News18.com में मुख्य उप-संपादक हैं, जिनके पास राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह संपादकीय नेतृत्व, तीव्र समाचार निर्णय और उच्च प्रभाव वाली टिप्पणी में माहिर हैं…और पढ़ें न्यूज़ इंडिया डीकेएस सरकार में दरार? पोर्टफोलियो को लेकर मंत्री रामलिंगा रेड्डी नाराज, दे सकते हैं इस्तीफा अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)कर्नाटक कैबिनेट कलह(टी)डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री(टी)रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा(टी)कर्नाटक कांग्रेस संकट(टी)पोर्टफोलियो आवंटन विवाद(टी)बेंगलुरु विकास पोर्टफोलियो(टी)प्रमुख और मध्यम सिंचाई(टी)कृष्णा बायर गौड़ा

कोच गंभीर बोले- मैं नहीं चाहता, ऋषभ पंत बदलें:अनुभवी खिलाड़ियों को परिस्थितियों का सम्मान करना चाहिए; साई सुदर्शन को पर्याप्त मौका देंगे

कोच गंभीर बोले- मैं नहीं चाहता, ऋषभ पंत बदलें:अनुभवी खिलाड़ियों को परिस्थितियों का सम्मान करना चाहिए; साई सुदर्शन को पर्याप्त मौका देंगे

इंडियन क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने संकेत दिया कि मोहाली में न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में कल से शुरू होने वाले भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच में साई सुदर्शन भी खेल सकते हैं। वह देवदत्त पडिक्कल की जगह तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं। गंभीर ने स्टेडियम में मीडिया से बातचीत में ऋषभ पंत को उप कप्तानी से हटाने को लेकर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। गंभीर ने इतना जरूर कहा- हम ऋषभ पंत में बदलाव नहीं चाहते, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में खिलाड़ियों को मैच की परिस्थितियों का सम्मान करना जरूरी है। पंत की जगह केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं कल होने वाले मैच के लिए दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं। पिछले 3 दिन से वह प्रैक्टिस में जुटी हैं। इस दौरान गौतम गंभीर ने दोटूक कहा कि मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया की तरफ नहीं बल्कि ड्रेसिंग रूम में बैठे उन 30 खिलाड़ियों के प्रति है, जिनके साथ मैं पूरी ईमानदारी से काम करता हूं। मैं सोशल मीडिया की आलोचना और तारीफों की तरफ ध्यान नहीं देता। गौतम गंभीर की कही 4 अहम बातें:- 6 से 10 जून तक खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 से 10 जून तक टेस्ट मैच खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इसके साथ ही यह भारत का 31वां और पंजाब का तीसरा टेस्ट वेन्यू बन जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। 250 रुपए से शुरू होगी टिकट पीसीए ने मैच के टिकट 250 रुपए से शुरू रखे हैं। खास बात यह है कि एक टिकट पर दर्शक पांचों दिन मैच का आनंद ले सकेंगे। दर्शक अपनी सुविधा के अनुसार पूरे दिन या किसी एक सत्र के दौरान भी स्टेडियम पहुंच सकते हैं। पीसीए ने अभिभावकों से अपील की है कि वे गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों को स्टेडियम लाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव दिलाएं, ताकि वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते हुए देख सकें। शुभमन गिल करेंगे कप्तानी भारतीय टेस्ट टीम की कमान पंजाब के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में होगी। वहीं पंजाब के ही युवा खिलाड़ी गुरनूर बराड़ भी टीम का हिस्सा हैं। पीसीए ने क्रिकेट प्रशंसकों से बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर भारतीय टीम और पंजाब के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। मुकाबले के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Gold Soars ₹1,050 to ₹1.56 Lakh

Gold Soars ₹1,050 to ₹1.56 Lakh

Hindi News Business Gold Soars ₹1,050 To ₹1.56 Lakh | Maruti WagonR Flex Fuel Car Reveal नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी सेबी से जुड़ी रही। सेबी (SEBI) ने दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनिंग कंपनियों में से एक राजेश एक्सपोर्ट्स के प्रमोटर और चेयरमैन राजेश मेहता पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने से अंतरिम रोक लगा दी है। वहीं, सोने के दाम में 4 जून को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 1,050 रुपए बढ़कर 1.56 लाख रुपए हो गया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। RBI मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग खत्म होगी। नई रेपो रेट का ऐलान होगा। हेक्जागन न्यूट्रिशियन का IPO ओपन होगा। इसमें 9 जून तक पैसा लगा सकेंगे। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सेबी के एक्शन के बाद राजेश एक्सपोर्ट्स 5% टूटा: प्रमोटर राजेश मेहता पर बैन, 99% रेवेन्यू फर्जी होने का शक; कंपनी बोली- यह सिर्फ कन्फ्यूजन बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनिंग कंपनियों में से एक राजेश एक्सपोर्ट्स के प्रमोटर और चेयरमैन राजेश मेहता पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने से अंतरिम रोक लगा दी है। सेबी की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि कंपनी ने अपनी साख और शेयर की कीमत बढ़ाने के लिए करीब 99% रेवेन्यू (लगभग ₹15.15 लाख करोड़ रुपए) सिर्फ कागजों पर बढ़ा-चढ़ाकर (फर्जी) दिखाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना ₹1,050 बढ़कर ₹1.56 लाख पर पहुंचा: चांदी ₹487 गिरकर 2.61 लाख पर आई, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत सोने के दाम में 4 जून को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 1,050 रुपए बढ़कर 1.56 लाख रुपए हो गया है। हालांकि, चांदी के दाम में आज गिरावट रही। 1 किलो चांदी की कीमत 487 रुपए कम होकर 2.61 लाख रुपए पर आ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. मारुति ने पेश की देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार वैगन-आर: 85% मिक्स्ड पेट्रोल से चलेगी; केंद्रीय मंत्री पुरी बोले- E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा मारुति सुजुकी ने भारत में पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार वैगन-आर फ्लेक्स-फ्यूल को पेश कर दी है। नई वैगन-आर पूरी तरह से E85 फ्यूल (85% तक एथेनॉल मिक्स पेट्रोल) से चलने में सक्षम है। फिलहाल गाड़ी सिर्फ फ्लीट ऑपरेटर्स और ओला और उबर जैसे कैब एग्रीगेटर्स के लिए ही अवेलेबल होगी। इसी कारण मारुति ने वैगन-आर फ्लेक्स-फ्यूल की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार रहा: सेंसेक्स 74360 और निफ्टी 23416 पर बंद, मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही शेयर बाजार में 4 जून को फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स14 अंक की बढ़त के साथ 74,360 पर बंद हुआ। निफ्टी में 11 अंक की तेजी रही, ये 23,417 पर बंद हुआ। आज मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. मुकेश अंबानी से आगे निकले टिकटॉक के सह-संस्थापक: यिमिंग एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने, अंबानी तीसरे नंबर पर खिसके टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइडांस के को-फाउंडर झांग यिमिंग मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, झांग की संपत्ति अब 8.9 लाख करोड़ रुपए (93 बिलियन डॉलर) हो गई है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी की संपत्ति 8.31 लाख करोड़ रुपए (86 बिलियन डॉलर) रह गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…