Saturday, 05 Sep 2026 | 05:31 PM

Trending :

Aamir Khan Confirms Marriage July 5 With Girlfriend Gauri

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबर को गुरुवार को कन्फर्म कर दिया है।

बुधवार को उनकी शादी की खबरें सामने आई थीं। वैरायटी इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं इस समय अमेरिका में हूं। शादी की खबर सही है। हमारी शादी 5 जुलाई को होगी।”

कुछ महीने पहले आमिर ने कहा था कि शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है और वह गौरी के साथ ऐसे ही खुश हैं, लेकिन अब उनका कहना है कि समय के साथ दोनों की भावनाएं बदल गई हैं।

आमिर ने कहा, ‘अब हम दोनों को लगता है कि अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का समय आ गया है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं। हम एक मजबूत रिश्ते में हैं। मेरे दिल में तो मैं खुद को पहले से ही उनका पति मानता हूं। अब इस रिश्ते को शादी का नाम देना हमारे साथ की एक स्वाभाविक अगली शुरुआत है।’

आमिर खान ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप की बात मीडिया के सामने कन्फर्म की थी। आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी।

आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया था।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट कई जगहों पर साथ नजर आते हैं।

आमिर और गौरी पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं।

सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट

गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली एक सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। वे एक मिश्रित संस्कृति वाले परिवार से आती हैं, जिसमें उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। गौरी 1920 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं।

उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से फैशन और स्टाइलिंग की पढ़ाई की है। वर्तमान में वे मुंबई में ‘बीब्लंट’ (BBlunt) सैलून चलाती हैं और इससे पहले बेंगलुरु में भी सैलून चेन से जुड़ी रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ भी काम कर रही हैं। आमिर खान की तरह गौरी भी पहले शादीशुदा रही हैं और उनका एक 7 साल का बच्चा है। दोनों पिछले दो साल से ज्यादा समय से मुंबई में साथ रह रहे हैं।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। जब से आमिर और गौरी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से गौरी को अक्सर आमिर खान के साथ अलग-अलग इवेंट्स और मौकों पर साथ देखा जाता है।

गौरी के आने से खुद को पूरा मानते हैं आमिर एक पुराने इंटरव्यू में आमिर खान ने गौरी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। आमिर ने कहा था, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बेहतरीन हैं और उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मुझे लगता है अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।”

2002 में हुआ था पहला तलाक

आमिर खान ने अपनी पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। यह एक लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए। आमिर ने हाल ही में अपने इस रिश्ते के टूटने की मुख्य वजह बताई थी।

आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता ।

उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय वे भावनात्मक रूप से अपरिपक्व थे और अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहते थे। फिल्मों के प्रति उनके ज्यादा झुकाव की वजह से वे अपने परिवार और बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाए, जिससे रिश्ते में दूरियां बढ़ गईं। रीना से अलग होने के बाद आमिर गहरे डिप्रेशन और नशे के दौर से भी गुजरे थे।

किरण राव से दूसरा रिश्ता फिर सहमति से अलग हुए

रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म आईवीएफ (IVF) से हुआ था। शादी के 15 साल बाद, जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने अचानक अपने तलाक की घोषणा करके सबको चौंका दिया था।

आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद।

अपने साझा बयान में उन्होंने इसे एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत लिया गया फैसला बताया था। आमिर के मुताबिक, समय के साथ पति-पत्नी के रूप में उनके रिश्ते का तालमेल बदल गया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती बरकरार है। वे आज भी अपने बेटे की मिलकर परवरिश कर रहे हैं और पानी फाउंडेशन समेत कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते हैं।

————————————-

आमिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

आमिर खान @61, शूटिंग के समय घड़ी नहीं देखते:मोबाइल के जमाने में लंबे समय तक पेजर यूज किया, तकनीक से ज्यादा काम पर फोकस

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने करीब चार दशक लंबे करियर में उन्होंने सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं दीं, बल्कि अभिनय और कहानी कहने के तरीके को भी नई दिशा दी है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
‘आप एक्टिंग छोड़ो, एयरफोर्स जॉइन करो’:अभय वर्मा को मिला यह कॉम्प्लीमेंट, बोले- इससे बड़ा सम्मान मेरे लिए शायद कुछ हो ही नहीं सकता

August 25, 2026/
1:56 pm

अभिनेता अभय वर्मा इन दिनों ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में भारतीय वायुसेना के अधिकारी आरएस धालीवाल का किरदार निभाकर चर्चा में...

IPL से पहले CSK का मेगा रीयूनियन होगा:22 मार्च को चेपॉक स्टेडियम में इवेंट, रैना-हेडन समेत कई दिग्गज जुटेंगे

March 17, 2026/
8:41 pm

IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक खास रीयूनियन...

Sapna Chaudhary Controversy: Background Dancers Pain

June 25, 2026/
5:00 am

राम सिंहमार, सोनीपत13 मिनट पहले कॉपी लिंक डांसरों के समर्थन में सपना चौधरी ने ये वीडियो जारी किया हरियाणवी कलाकार...

बंगाल के नतीजों से पहले टीएमसी को बड़ा झटका, कोलकाता हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

April 30, 2026/
11:46 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित कलकत्ता उच्च न्यायालय ने टीएमसी की तीसरी याचिका...

Canadian PM Mark Carney (L) moved to repair the relationship with India, inviting PM Narendra Modi (R) to the G7 summit in Kananaskis in June last year where the two met bilaterally on Canadian soil. (Image: AFP/File)

March 2, 2026/
10:40 am

आखरी अपडेट:मार्च 02, 2026, 10:40 IST आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, राज्य कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें राजनीति से प्रेरित...

बंगाल की खाड़ी में दो नावें डूबीं,500 मौतों की आशंका:ज्यादातर रोहिंग्या सवार थे, खराब मौसम की वजह से हादसा

July 16, 2026/
6:15 pm

म्यांमार में हिंसा से बचकर भाग रहे 500 से ज्यादा लोगों के समुद्र में लापता होने की आशंका है। संयुक्त...

RPSC SI Telecom Merit List Result Released

August 20, 2026/
8:06 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से गृह विभाग में निकाली गई एसआई टेलीकॉम भर्ती का रिजल्ट इन्टरव्यू खत्म...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Aamir Khan Confirms Marriage July 5 With Girlfriend Gauri

Aamir Khan Confirms Marriage July 5 With Girlfriend Gauri

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबर को गुरुवार को कन्फर्म कर दिया है।

बुधवार को उनकी शादी की खबरें सामने आई थीं। वैरायटी इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं इस समय अमेरिका में हूं। शादी की खबर सही है। हमारी शादी 5 जुलाई को होगी।”

कुछ महीने पहले आमिर ने कहा था कि शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है और वह गौरी के साथ ऐसे ही खुश हैं, लेकिन अब उनका कहना है कि समय के साथ दोनों की भावनाएं बदल गई हैं।

आमिर ने कहा, ‘अब हम दोनों को लगता है कि अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का समय आ गया है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं। हम एक मजबूत रिश्ते में हैं। मेरे दिल में तो मैं खुद को पहले से ही उनका पति मानता हूं। अब इस रिश्ते को शादी का नाम देना हमारे साथ की एक स्वाभाविक अगली शुरुआत है।’

आमिर खान ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप की बात मीडिया के सामने कन्फर्म की थी। आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी।

आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया था।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट कई जगहों पर साथ नजर आते हैं।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट कई जगहों पर साथ नजर आते हैं।

आमिर और गौरी पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं।

आमिर और गौरी पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं।

सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट

गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली एक सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। वे एक मिश्रित संस्कृति वाले परिवार से आती हैं, जिसमें उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। गौरी 1920 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं।

उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से फैशन और स्टाइलिंग की पढ़ाई की है। वर्तमान में वे मुंबई में ‘बीब्लंट’ (BBlunt) सैलून चलाती हैं और इससे पहले बेंगलुरु में भी सैलून चेन से जुड़ी रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ भी काम कर रही हैं। आमिर खान की तरह गौरी भी पहले शादीशुदा रही हैं और उनका एक 7 साल का बच्चा है। दोनों पिछले दो साल से ज्यादा समय से मुंबई में साथ रह रहे हैं।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। जब से आमिर और गौरी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से गौरी को अक्सर आमिर खान के साथ अलग-अलग इवेंट्स और मौकों पर साथ देखा जाता है।

गौरी के आने से खुद को पूरा मानते हैं आमिर एक पुराने इंटरव्यू में आमिर खान ने गौरी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। आमिर ने कहा था, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बेहतरीन हैं और उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मुझे लगता है अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।”

2002 में हुआ था पहला तलाक

आमिर खान ने अपनी पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। यह एक लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए। आमिर ने हाल ही में अपने इस रिश्ते के टूटने की मुख्य वजह बताई थी।

आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता ।

आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता ।

उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय वे भावनात्मक रूप से अपरिपक्व थे और अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहते थे। फिल्मों के प्रति उनके ज्यादा झुकाव की वजह से वे अपने परिवार और बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाए, जिससे रिश्ते में दूरियां बढ़ गईं। रीना से अलग होने के बाद आमिर गहरे डिप्रेशन और नशे के दौर से भी गुजरे थे।

किरण राव से दूसरा रिश्ता फिर सहमति से अलग हुए

रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म आईवीएफ (IVF) से हुआ था। शादी के 15 साल बाद, जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने अचानक अपने तलाक की घोषणा करके सबको चौंका दिया था।

आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद।

आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद।

अपने साझा बयान में उन्होंने इसे एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत लिया गया फैसला बताया था। आमिर के मुताबिक, समय के साथ पति-पत्नी के रूप में उनके रिश्ते का तालमेल बदल गया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती बरकरार है। वे आज भी अपने बेटे की मिलकर परवरिश कर रहे हैं और पानी फाउंडेशन समेत कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते हैं।

————————————-

आमिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

आमिर खान @61, शूटिंग के समय घड़ी नहीं देखते:मोबाइल के जमाने में लंबे समय तक पेजर यूज किया, तकनीक से ज्यादा काम पर फोकस

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने करीब चार दशक लंबे करियर में उन्होंने सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं दीं, बल्कि अभिनय और कहानी कहने के तरीके को भी नई दिशा दी है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket