Wednesday, 22 Jul 2026 | 06:59 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Gold Soars ₹1,050 to ₹1.56 Lakh

Gold Soars ₹1,050 to ₹1.56 Lakh

Hindi News Business Gold Soars ₹1,050 To ₹1.56 Lakh | Maruti WagonR Flex Fuel Car Reveal नई दिल्ली53 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी सेबी से जुड़ी रही। सेबी (SEBI) ने दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनिंग कंपनियों में से एक राजेश एक्सपोर्ट्स के प्रमोटर और चेयरमैन राजेश मेहता पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने से अंतरिम रोक लगा दी है। वहीं, सोने के दाम में 4 जून को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 1,050 रुपए बढ़कर 1.56 लाख रुपए हो गया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। RBI मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग खत्म होगी। नई रेपो रेट का ऐलान होगा। हेक्जागन न्यूट्रिशियन का IPO ओपन होगा। इसमें 9 जून तक पैसा लगा सकेंगे। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सेबी के एक्शन के बाद राजेश एक्सपोर्ट्स 5% टूटा: प्रमोटर राजेश मेहता पर बैन, 99% रेवेन्यू फर्जी होने का शक; कंपनी बोली- यह सिर्फ कन्फ्यूजन बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनिंग कंपनियों में से एक राजेश एक्सपोर्ट्स के प्रमोटर और चेयरमैन राजेश मेहता पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने से अंतरिम रोक लगा दी है। सेबी की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि कंपनी ने अपनी साख और शेयर की कीमत बढ़ाने के लिए करीब 99% रेवेन्यू (लगभग ₹15.15 लाख करोड़ रुपए) सिर्फ कागजों पर बढ़ा-चढ़ाकर (फर्जी) दिखाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना ₹1,050 बढ़कर ₹1.56 लाख पर पहुंचा: चांदी ₹487 गिरकर 2.61 लाख पर आई, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत सोने के दाम में 4 जून को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 1,050 रुपए बढ़कर 1.56 लाख रुपए हो गया है। हालांकि, चांदी के दाम में आज गिरावट रही। 1 किलो चांदी की कीमत 487 रुपए कम होकर 2.61 लाख रुपए पर आ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. मारुति ने पेश की देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार वैगन-आर: 85% मिक्स्ड पेट्रोल से चलेगी; केंद्रीय मंत्री पुरी बोले- E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा मारुति सुजुकी ने भारत में पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार वैगन-आर फ्लेक्स-फ्यूल को पेश कर दी है। नई वैगन-आर पूरी तरह से E85 फ्यूल (85% तक एथेनॉल मिक्स पेट्रोल) से चलने में सक्षम है। फिलहाल गाड़ी सिर्फ फ्लीट ऑपरेटर्स और ओला और उबर जैसे कैब एग्रीगेटर्स के लिए ही अवेलेबल होगी। इसी कारण मारुति ने वैगन-आर फ्लेक्स-फ्यूल की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार रहा: सेंसेक्स 74360 और निफ्टी 23416 पर बंद, मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही शेयर बाजार में 4 जून को फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स14 अंक की बढ़त के साथ 74,360 पर बंद हुआ। निफ्टी में 11 अंक की तेजी रही, ये 23,417 पर बंद हुआ। आज मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. मुकेश अंबानी से आगे निकले टिकटॉक के सह-संस्थापक: यिमिंग एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने, अंबानी तीसरे नंबर पर खिसके टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइडांस के को-फाउंडर झांग यिमिंग मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, झांग की संपत्ति अब 8.9 लाख करोड़ रुपए (93 बिलियन डॉलर) हो गई है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी की संपत्ति 8.31 लाख करोड़ रुपए (86 बिलियन डॉलर) रह गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से लगातार तीसरी वनडे सीरीज जीती:लाहौर में 4 विकेट से हराया; बाबर आजम ने बनाए सबसे ज्यादा 40 रन

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से लगातार तीसरी वनडे सीरीज जीती:लाहौर में 4 विकेट से हराया; बाबर आजम ने बनाए सबसे ज्यादा 40 रन

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 157 रन पर सिमट गई थी। जवाब में पाकिस्तान ने 41.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन का टारगेट हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। शादाब खान ने नाबाद 29 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुहनेमैन ने 38 रन देकर 3 विकेट लिए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। बारिश के कारण मैच 15 मिनट देरी से शुरू हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 38 रनों पर खोए 7 विकेट टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मैच की दूसरी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट बिना खाता खोले शाहीन शाह अफरीदी का शिकार बने। इसके बाद कप्तान जोश इंगलिस ने 71 गेंदों में 65 रन की तेज पारी खेलकर पारी संभाली। इंगलिस ने एलेक्स कैरी (19 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 119 रन था और टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी। लेकिन हैरिस रऊफ ने कैरी को बोल्ड कर साझेदारी तोड़ दी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बिखर गई और आखिरी 7 विकेट 38 रन जोड़ने में गंवा दिए। मार्नस लाबुशेन भी 11 रन बनाकर रन आउट हो गए। शाहीन अफरीदी ने लिए 3 विकेट, अबरार-शादाब को 2-2 सफलता पाकिस्तान के गेंदबाजों ने टर्निंग ट्रैक का पूरा फायदा उठाया। शाहीन शाह अफरीदी सबसे सफल रहे। उन्होंने अपने दूसरे स्पेल की शुरुआती तीन गेंदों में जोश इंगलिस और कैमरून ग्रीन को पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। शाहीन ने 3 विकेट लिए। अबरार अहमद ने मैथ्यू रेनशॉ और कूपर कॉनोली को आउट कर 2 विकेट लिए। पांच मैचों से विकेट के लिए तरस रहे शादाब खान ने भी लय हासिल की और 2 विकेट चटकाए। उन्होंने ओली पीक और एडम जम्पा को आउट किया। माज सदाकत ने दी तेज शुरुआत, बाबर ने संभाली पारी 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी आसान नहीं रही। साहिबजादा फरहान 3 रन बनाकर नाथन एलिस का शिकार बने। हालांकि, माज सदाकत ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 26 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 27 रन बनाए, लेकिन मैथ्यू शॉर्ट की गेंद पर पैडल स्वीप के प्रयास में एलबीीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद बाबर आजम ने एक छोर संभाल लिया। उन्होंने धीमी लेकिन सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की। बाबर ने 84 गेंदों में 40 रन की जुझारू पारी खेली, जिसमें 3 चौके लगाए। उन्होंने नाथन एलिस की कटर और स्लोअर गेंदों को पिच के बजाय हाथ से पढ़कर खेला। कुहनेमैन की फिरकी में फंसा मिडिल ऑर्डर, 112 पर गिरे 6 विकेट मैच में रोमांच तब बढ़ा जब मैथ्यू कुहनेमैन ने अपनी फिरकी का असर दिखाया। उन्होंने गाजी गोरी और सलमान अली आगा को जल्दी आउट कर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद सेट बाबर आजम को बीट कर विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। मैट रेनशॉ ने अराफात मिन्हास को स्लिप में कैच कराया तो पाकिस्तान का स्कोर 112 रन पर 6 विकेट हो गया था और मैच फंस गया था। कुहनेमैन ने 10 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट लिए। शादाब और अब्दुल समद की 49 रनों की नाबाद पार्टनरशिप ने जिताया 6 विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान की उम्मीदें शादाब खान पर टिकी थीं। शादाब ने अब्दुल समद के साथ सूझबूझ से पारी आगे बढ़ाई। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 49 रन की नाबाद साझेदारी कर पाकिस्तान को 49 गेंद रहते जीत दिला दी। शादाब 42 गेंदों में 29 रन और अब्दुल समद 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

इजराइल बोला- पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भरोसा नहीं:वहां हमास नेता बहुत दौरे कर रहे; ईरान की चेतावनी- हमला हुआ तो पलटवार करेंगे

इजराइल बोला- पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भरोसा नहीं:वहां हमास नेता बहुत दौरे कर रहे; ईरान की चेतावनी- हमला हुआ तो पलटवार करेंगे

भारत में इजराइल के राजदूत रियुवेन अजार ने पाकिस्तान को समस्याग्रस्त देश बताते हुए कहा है कि उस पर क्षेत्रीय विवादों में मध्यस्थ के रूप में आसानी से भरोसा नहीं किया जा सकता। PTI को दिए एक इंटरव्यू में अजार ने कहा कि पाकिस्तान की भूमिका को लेकर उनके मन में सवाल हैं। अगर कोई मध्यस्थ किसी एक पक्ष के ज्यादा करीब हो जाए, तो बातचीत मुश्किल हो सकती है। अजार ने यह भी दावा किया कि पिछले कुछ सालों में हमास नेताओं की पाकिस्तान और बांग्लादेश यात्राएं बढ़ी हैं। भारत के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इजराइल जिन सुरक्षा खतरों का सामना कर रहा है, उनसे दूसरे देश भी सीख ले सकते हैं। वहीं, ईरान का कहना है कि अगर उसके ऊपर हमला किया जाता है तो वह उसका जवाब जरूर देगा। ईरानी अधिकारियों का मानना है कि अपनी सुरक्षा के लिए ऐसा करना जरूरी है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कुवैत और बहरीन भी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते, क्योंकि उन्होंने अमेरिका को अपनी जमीन और सैन्य सुविधाओं का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

World News Updates; Trump India| Russia

World News Updates; Trump India| Russia

20 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच जल्द ही एक बड़ा व्यापार समझौता हो सकता है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमारे संबंध अच्छे हैं और हम एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं। हालांकि, ट्रम्प ने यह भी कहा कि भारत ने कई सालों तक अमेरिका का फायदा उठाया। उन्होंने कहा- भारत अमेरिका पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाता था, जबकि अमेरिका को उससे ज्यादा फायदा नहीं मिलता था। ट्रम्प ने दावा किया कि अब स्थिति बदल गई है और अमेरिका भारत के साथ व्यापार से अच्छा पैसा कमा रहा है। उन्होंने कहा- हमें एक समझौते तक पहुंचना है क्योंकि मैं PM मोदी को बहुत पसंद करता हूं। ट्रम्प के बयान के बीच अमेरिका ने भारत सहित 54 देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी प्रशासन का दावा है कि इन देशों में जबरन मजदूरी से बने उत्पादों के आयात पर पर्याप्त रोक नहीं है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

दो मंत्रियों को राज्यसभा का टिकट नहीं, कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा बढ़ी | भारत समाचार

Follow Pakistan vs Australia live. (AFP Photo)

आखरी अपडेट:05 जून, 2026, 05:33 IST उच्च सदन में दोनों मंत्रियों का कार्यकाल 21 जून को समाप्त होने वाला है। बिट्टू वर्तमान में राज्यसभा में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि कुरियन मध्य प्रदेश से सदस्य हैं। भाजपा ने गुरुवार को 18 जून को 10 राज्यों की 24 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए दो केंद्रीय मंत्रियों – रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन – को फिर से नामांकित नहीं करने के फैसले के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। उच्च सदन में दोनों मंत्रियों का कार्यकाल 21 जून को समाप्त होने वाला है। बिट्टू वर्तमान में राज्यसभा में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि कुरियन मध्य प्रदेश से सदस्य हैं। इस फैसले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद में आसन्न फेरबदल के बारे में राजनीतिक चर्चा को हवा दे दी है, खासकर तब जब भाजपा ने हाल ही में कुछ सेवारत मंत्रियों को प्रमुख संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कुरियन भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुछ प्रमुख ईसाई चेहरों में से हैं, जिससे उनकी चूक विशेष रूप से उल्लेखनीय है। बिट्टू ने कहा है कि वह पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. अटकलों को हाल ही में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​को भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष और राज्य मंत्री पंकज चौधरी को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। एक अन्य कारक जिस पर बारीकी से नजर रखी जा रही है वह है केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का राज्यसभा कार्यकाल, जो नवंबर में समाप्त होने वाला है। बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की भाजपा ने गुरुवार को 18 जून को 10 राज्यों की 24 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने मध्य प्रदेश से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राजस्थान से पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया को उम्मीदवार बनाया है। पंजाब के नेता चुघ वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में पार्टी के मामलों की देखरेख करते हैं, जबकि पूनिया भाजपा के हरियाणा प्रभारी के रूप में कार्य करते हैं। पूनिया 2023 का राजस्थान विधानसभा चुनाव हार गए थे। ओडिशा में, भाजपा ने देबाशीष सामंतराय को मैदान में उतारा, जो हाल ही में बीजू जनता दल (बीजेडी) छोड़कर पार्टी में शामिल हुए थे। उच्च सदन से इस्तीफा देने से पहले सामंतराय ने राज्य से राज्यसभा सांसद के रूप में कार्य किया था। गुजरात से पार्टी ने राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जीतेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को उम्मीदवार बनाया है। मध्य प्रदेश से रजनीश अग्रवाल को मैदान में उतारा गया है. भाजपा ने पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह-प्रभारी अलका गुर्जर को भी राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। पूर्वोत्तर में पार्टी ने मणिपुर भाजपा अध्यक्ष ए.शारदा देवी को मणिपुर से और वरिष्ठ नेता ताई तगाक को अरुणाचल प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना लेखक के बारे में -सौरभ वर्मावरिष्ठ उपसंपादक सौरभ वर्मा मुख्य उप-संपादक के रूप में News18.com के लिए सामान्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दैनिक समाचारों को कवर करते हैं। वह राजनीति पर गहरी नजर रखते हैं। आप उन्हें ट्विटर –twitter.com/saurbhkverma19 पर फ़ॉलो कर सकते हैं न्यूज़ इंडिया दो मंत्रियों को राज्यसभा का टिकट नहीं, कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा बढ़ी अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें

Rubina Dilaik Struggle Success Story; Chotti Bahu – Bigg Boss KKK 15

Rubina Dilaik Struggle Success Story; Chotti Bahu - Bigg Boss KKK 15

5 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक कंजरवेटिव माहौल से निकलकर रुबीना दिलैक ने टीवी इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। पहले शॉट में 17 रीटेक, डायरेक्टर की फटकार और शिमला लौट जाने के ताने से रुबीना दिलैक ने करियर की शुरुआत में अपमान और संघर्ष झेले। बाद में एक प्रोड्यूसर की कथित धोखाधड़ी से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ और घर-कार बेचनी पड़ी। ब्रेकअप हुआ तो डिप्रेशन में चली गईं। सुसाइड तक के ख्याल आए। मुश्किलों का सामना करते हुए रुबीना ने खुद को संभाला। आज वह टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस में शुमार हैं और बिग बॉस 14 जीतने के बाद खतरों के खिलाड़ी 15 तक पहुंची हैं। आज की सक्सेस स्टोरी में जानते हैं रुबीना दिलैक के करियर और निजी जीवन से जुड़ी बातें। रुबीना दिलैक का जन्म 26 अगस्त 1987 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। पढ़ाई के साथ वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सक्रिय रहीं रुबीना दिलैक ने शुरुआती पढ़ाई शिमला पब्लिक स्कूल और सेंट बेड्स कॉलेज से की। उनके पिता लेखक हैं और हिंदी में कई किताबें लिख चुके हैं। स्कूल और कॉलेज के दिनों में रुबीना पढ़ाई के साथ वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सक्रिय रहीं। वह राष्ट्रीय स्तर की डिबेट चैंपियन रह चुकी हैं। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन किया। इसमें राजनीति विज्ञान भी उनका विषय था। एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टैस्ट में हिस्सा लिया। 2006 में उन्हें ‘मिस शिमला’ और 2008 में ‘मिस नॉर्थ इंडिया’ का खिताब मिला। IAS बनने का सपना था, ऑडिशन ने बदल दी जिंदगी रुबीना दिलैक का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाने का था और वह इसकी तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान चंडीगढ़ में एक ऑडिशन के लिए उनका सिलेक्शन हुआ, जिसने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। उन्होंने 2008 में जी टीवी के शो ‘छोटी बहू’ से अभिनय की शुरुआत की। जब रुबीना ने एक्टिंग में जाने का फैसला किया, तो उनके पिता ने काफी समय तक उनसे बात करना बंद कर दिया था। परिवार को एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का माहौल सुरक्षित नहीं लगता था। ‘मिस शिमला’ और ‘मिस नॉर्थ इंडिया’ का खिताब जीतने के बाद पिता का नजरिया बदला और उन्होंने रुबीना को अपनी राह चुनने की इजाजत दी। इंडस्ट्री को बहुत अच्छी नजर से नहीं देखा जाता था रुबीना कहती हैं- मैं कंजरवेटिव माहौल से आती हूं। उस समय इस इंडस्ट्री को बहुत अच्छी नजर से नहीं देखा जाता था। जब मैं पहली बार मुंबई आई तो मेरे अंदर बहुत डर था। पढ़ाई, करियर और नए शहर में खुद को स्थापित करना, हर चीज डराती थी। हर डर को पार करने की कोशिश ने मुझे मजबूत बनाया। ‘छोटी बहू’ में राधिका शास्त्री के किरदार ने रुबीना को घर-घर में पहचान दिलाई। बाद में उन्होंने इसके सीक्वल ‘छोटी बहू 2’ में भी यही भूमिका निभाई। डायरेक्टर से सुननी पड़ी थी गाली ‘छोटी बहू’ की शूटिंग के दौरान रुबीना अपमानित भी हुई थीं। वे बताती हैं कि पहले शॉट में मैंने 17 रीटेक दिए थे। यह देख डायरेक्टर नाराज हो गए और गाली देते हुए कहा था- ‘ये सेब की पेटी कहां से ले आए, इसे वापस भेजो।’ करियर के शुरुआती दिनों में रुबीना के लुक को लेकर भी उनकी बेइज्जती की जाती थी। लुक टेस्ट के दौरान उन्हें कहा जाता था कि नेगेटिव भूमिका करें, क्योंकि लीड रोल उन पर सूट नहीं करेगा। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी। काम के प्रति गंभीरता के कारण उन्हें धीरे-धीरे सफलता मिलने लगी। इसी दौरान 2011 में वह एक प्रोड्यूसर की कथित धोखाधड़ी का शिकार भी हुई थीं। प्रोड्यूसर ने पेमेंट रोकी, 16 लाख का जुर्माना लगाया प्रोड्यूसर ने उन पर काम में देरी और गैर-पेशेवर होने का आरोप लगाकर 16 लाख का जुर्माना लगाया था और उनकी पेमेंट भी रोक ली थी। इस नुकसान की भरपाई के लिए रुबीना को घर और गाड़ियां बेचनी पड़ीं। ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए एक इंटरव्यू में रुबीना ने बताया था, ‘यह 2011 की बात है। मैंने करीब 9 महीने तक काम किया, लेकिन मुझे मेरी पेमेंट रोक दी गई। मैंने कई बार प्रोडक्शन हाउस और डायरेक्टर को फोन किया। उनके ऑफिस के चक्कर लगाए और उनसे गुजारिश की कि मेरा भुगतान कर दिया जाए। करीब नौ महीने बाद उन्हें एक रिकॉर्ड दिखाया गया, जिसमें शूटिंग में देरी और उससे हुए नुकसान का हिसाब था। रुबीना के मुताबिक, इसी आधार पर मुझ पर करीब 16 लाख की पेनाल्टी लगा दी गई। रुबीना का दावा है कि रिकॉर्ड में दर्ज कई घटनाएं गलत थीं। उन्होंने बताया कि मड आइलैंड में शूटिंग के दौरान एक कीड़े ने उन्हें काट लिया था, जिससे उन्हें कुछ घंटों तक तेज बुखार रहा। उनके अनुसार, इसी देरी का करीब 1.45 लाख रुपए का नुकसान उनके खाते में जोड़ दिया गया था और उन्हें इसकी भरपाई करनी पड़ी। घर और गाड़ी बेचनी पड़ी इस मामले ने उनकी आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित किया। रुबीना ने कहा कि मैं होम लोन की ईएमआई तक नहीं भर पा रही थी। मजबूरी में मुंबई में खरीदे अपने दोनों घर बेचने पड़े। अपनी कारें भी बेच दीं, ताकि कमिटमेंट्स पूरे कर सकूं। रुबीना का कहना है कि यह दौर उनके लिए बड़ी सीख साबित हुआ। मुझे अपने फैसलों का कोई पछतावा नहीं है। इस दौरान मैं पूरी तरह टूट गई थीं और करीब दो साल तक कोई काम नहीं था। ऐसे में उन्होंने किराए के घर में रहने का फैसला किया। डिप्रेशन का शिकार हुई, आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे ‘छोटी बहू’ के सेट पर रुबीना की मुलाकात अविनाश सचदेव हुई थी। दोनों कई साल रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद रुबीना बुरी तरह टूट गई थीं। ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मुझे डिप्रेशन हुआ था। आत्महत्या जैसे विचारों आए थे। Bigg Boss 14 के दौरान भी उन्होंने स्वीकार किया था कि करीब 9 साल पहले उनके मन में आत्महत्या के विचार आते थे। बाद में योग, मेडिटेशन और सेल्फ-हीलिंग की मदद से उन्होंने खुद को उस दौर से बाहर निकाला। ‘छोटी बहू’ और ‘छोटी बहू 2’ के बाद रुबीना ने ‘सास बिना ससुराल’, ‘पुनर्विवाह- एक नई उम्मीद’, ‘देवों के देव…महादेव’ और ‘जैनी और जूजू’ जैसे

India S-400 Operation Sindhoor Key Role

India S-400 Operation Sindhoor Key Role

Hindi News Career India S 400 Operation Sindhoor Key Role | June 5 Current Affairs 8 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. प्रधानमंत्री मोदी आज सूरत और दमन का दौरा करेंगे 5 जून को पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात और दमन में 21000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम सबसे पहले सूरत पहुंचेंगे और 200 बेड वाले ESIC हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। मोदी सूरत में ही 18,800 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें सड़क, बिजली और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इसके बाद पीएम मोदी दमन जाएंगे और लगभग 2,970 करोड़ रुपए की लागत वाली विकास परियोजनाएं शुरू करेंगे। ये परियोजनाएं हेल्थकेयर, सिविल एविएशन, टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और पब्लिक वेलफेयर से जुड़ी हैं। पीएम 1,340 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नमो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और नमो हॉस्पिटल का भी उद्घाटन करेंगे। 2. पीएम मोदी ने वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की 4 जून को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के प्रमुखों ने भारत और वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा और एनर्जी सिक्योरिटी बढ़ाने पर बातचीत की। इस बैठक में ट्रेड और इंवेस्टमेंट के नए मौकों, फार्मास्युटिकल्स और हेल्थ केयर में सहयोग को मजबूत करने पर भी बात हुई। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की। डेल्सी रोड्रिगेज भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर 3 जून को दिल्ली पहुंची हैं। डेल्सी की इस यात्रा का उद्देश्य भारत-वेनेजुएला संबंधों की समीक्षा करना और दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है। मई 2026 से भारत प्रति दिन लगभग 427,000 बैरल तेल वेनेज़ुएला से आयात कर रहा है। वर्तमान में वेनेज़ुएला भारत के लिए तेल का दूसरा सबसे बड़ा आयातक बन गया है। वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी इससे पहले 2025 में एनर्जी मिनिस्टर के तौर पर भारत आ चुकी हैं। 3. केंद्र सरकार ने 4 राज्यों के साथ जल संरक्षण MoU किया 3 जून को केंद्र सरकार ने ग्रामीण भारत में सुरक्षित पेयजल आपूर्ति बढ़ाने के लिए चार राज्यों के साथ MoU साइन किया। इसे जल जीवन मिशन 2.0 नाम दिया गया है। ये MoU अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु, नागालैंड और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के साथ किया गया है। ये MoU केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और संबंधित राज्यों के सीएम और केंद्र के पेयजल और स्वच्छता विभाग (DDDS) के सीनियर अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। इस MoU का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को बढ़ाना है। इस MoU के तहत ग्राम पंचायत की सीमा में आने वाले सभी सेवा केंद्रों और कम्युनिटी मॉडल को इससे जोड़ा जाएगा। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. रूस ने भारत को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम सौंपे 3 जून को भारत को रूस ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का चौथा स्क्वाड्रन सौंपा। भारत ने 2018 में पांच S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए रूस के साथ 5.43 बिलियन डॉलर का एग्रीमेंट किया था। तीन S-400 स्क्वाड्रन पहले ही सर्विस में शामिल किए जा चुके हैं और अब भारत को चौथा S-400 स्क्वाड्रन मिला है। S-400 लम्बी दूरी का सबसे आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है, जो 400 किमी की रेंज में दुश्‍मन के जेट्स, एयरक्राफ्टस और ड्रोन्‍स को टार्गेट कर सकता है। S-400 में मौजूद आर्टिफिशयिल इंटेलिजेंस सिस्टम मिसाइलों, फाइटर जेट्स, ड्रोन और क्रूज मिसाइलों का सिग्नल देगा। S-400 ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी एयरडिफेंस में अहम भूमिका निभाई थी। भारत को आखिरी S-400 स्क्वाड्रन 2027 में मिल सकता है। निधन (DEATH) 5. पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन 4 जून को प्रोड्यूसर और CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन हो गया। वे 76 साल के थे। 1982 में पहलाज निहलानी ने अपने करियर की शुरुआत में बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म ‘हथकड़ी’ बनाई थी। इसके बाद 1985 में पहलाज की दूसरी फिल्म ‘आंधी-तूफान’ रिलीज हुई, जिसने उन्हें बॉलीवुड में एक प्रोड्यूसर के तौर पर पहचान दिलाई थी। पहलाज निहलानी ने बतौर प्रोड्यूसर ‘हथकड़ी’ (1982), शोला और शबनम’ (1992), ‘आंखें’ (1993), ‘अंदाज’ (1994), ‘तलाश’ (2003), और ‘रंगीला राजा’ (2019) जैसी फिल्में बनाईं। पहलाज निहलानी 2015 से 2017 तक CBFC के चेयरमैन थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन पर फिल्मों से हिंसक और इंटिमेट सीन बेवजह छोटे करने के आरोप भी लगे थे। जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म ‘स्पेक्टर’ से किसिंग सीन को छोटा कराने पर सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई थी। निहलानी ने शाहिद कपूर स्टार ‘उड़ता पंजाब’ में कथित तौर पर 69 कट लगाने के लिए कहा था, जो काफी चर्चा में रहा था। 6. इलेस्ट्रेशन आर्टिस्ट मारजेन सत्रापी का निधन 4 जून को ईरानी-फ्रेंच इलेस्ट्रेशन आर्टिस्ट मारजेन सत्रापी का निधन हो गया। वे 56 साल की थीं। मारजेन एक कार्टूनिस्‍ट, राजनीतिक उपन्यासकार और फिल्म डायरेक्‍टर थीं। उनका उपन्‍यास ‘पर्सेपोलिस’ दुनिया का सबसे चर्चित ग्राफिक नॉवेल माना जाता है। इस उपन्‍यास में 1979 की इस्लामी क्रांति के दौरान और उसके बाद ईरान में उनके बचपन के अनुभवों को बताया गया है। मारजेन ने एनिमेटेड फिल्म, पर्सेपोलिस का सह-निर्देशन भी किया। पर्सेपोलिस ने कांस फिल्म फेस्टिवल जूरी पुरस्कार भी जीता था और सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर के लिए एकेडमी अवार्ड नॉमिनेशन भी मिला। मारजेन के ग्राफिक नोवेल को स्कूलों और यूनिवर्सिटियों में पढ़ाया जाता है। आज का इतिहास 1659 में मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा। 1972 में संयुक्त राष्ट्र ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की और पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया। 1984 में पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया। ————- ये खबर भी पढ़ें… भारतीयों को जर्मनी में नहीं लेना होगा ट्रांजिट वीजा: एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-2 की टेस्टिंग सफल; 4 जून के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भारत की पॉसिबल-11:पडिक्कल को मिल सकता है मौका; हर्ष दुबे या मानव सुथार कर सकते हैं डेब्यू

अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भारत की पॉसिबल-11:पडिक्कल को मिल सकता है मौका; हर्ष दुबे या मानव सुथार कर सकते हैं डेब्यू

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में इस सीजन भारत का यह पहला टेस्ट होगा। टीम ने अपना आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल नवंबर में खेला था। टीम को 2-0 से हार झलेनी पड़ी थी। भारत और अफगान मुकाबला ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। इस मैच में भारत से दो खिलाड़ियों के डेब्यू की संभावना है। वहीं, नंबर-3 बल्लेबाज और तीसरे स्पिनर को लेकर कप्तान शुभमन गिल के सामने कुछ बड़े सवाल भी हैं। पहले टेस्ट के लिए भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11… ओपनिंग में राहुल-जायसवाल की जोड़ी यशस्वी जायसवाल और उप कप्तान केएल राहुल पारी की शुरुआत करते दिखेंगे। राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल 5 मैचों में 539 रन बनाए थे। उनका हालिया फॉर्म भी शानदार रहा है। इस सीजन के IPL में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 593 रन बनाए थे। दूसरी ओर, जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 427 रन बनाए। उन्होंने सीजन के दौरान कुछ मैचों में टीम की कप्तानी भी की थी। पडिक्कल को मिल सकता है मौका नंबर-3 के लिए साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के बीच मुकाबला है। हालांकि टीम के हालिया नेट्स सेशन और डोमेस्टिक क्रिकेट में प्रदर्शन को देखते हुए पडिक्कल का खेलना तय है। कर्नाटक के कप्तान पडिक्कल ने पिछले रणजी सीजन में 5 मैचों में 532 रन बनाए थे, जिसमें उत्तराखंड के खिलाफ 232 रन की पारी भी शामिल थी। दूसरी ओर, IPL 2026 में 722 रन बनाने वाले साई सुदर्शन टेस्ट क्रिकेट में अभी तक खुद को पूरी तरह साबित नहीं कर सके हैं। उन्होंने 6 टेस्ट में 302 रन बनाए हैं। कप्तान शुभमन गिल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि विकेटकीपर ऋषभ पंत नंबर-5 पर उतरना तय है। पंत पर रहेंगी नजरें ऋषभ पंत के लिए IPL 2026 उनके करियर के सबसे खराब सीजन में से एक रहा। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 312 रन बनाए। खराब प्रदर्शन के बाद उनसे टेस्ट टीम की उप-कप्तानी भी वापस ले ली गई और यह जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंप दी गई। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में पंत का रिकॉर्ड अब भी शानदार है। 2018 में डेब्यू के बाद से भारत के लिए किसी भी बल्लेबाज ने उनसे ज्यादा टेस्ट रन नहीं बनाए हैं। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने 68.43 की औसत से 479 रन बनाए थे और इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें विजडन के फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर में चुना गया था। सुंदर-नीतीश संभालेंगे ऑलराउंडर की जिम्मेदारी वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी टीम के दो प्रमुख ऑलराउंडर होंगे। सुंदर ने पिछली टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर-3 पर बल्लेबाजी भी की थी। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी लगातार अपनी गेंदबाजी में सुधार कर रहे हैं। IPL 2026 में उन्होंने 135 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की। उनकी मौजूदगी टीम को अतिरिक्त तेज गेंदबाजी विकल्प भी देगी। हर्ष या सुथार कर सकते हैं डेब्यू रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को आराम दिए जाने के बाद भारत को स्पिन ऑलराउंडर की तलाश पर है। विदर्भ के हर्ष दुबे और राजस्थान के मानव सुथार में से किसी एक को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है। हर्ष दुबे ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा 69 विकेट लेकर विदर्भ को चैंपियन बनाया था। वहीं, मानव सुथार लंबे समय से इंडिया-ए का हिस्सा रहे हैं। टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने भी बताया है कि दुबे या सुथार में से एक खिलाड़ी प्लेइंग-11 का हिस्सा बन सकता है। प्रसिद्ध-गुरनूर में दूसरे पेसर की जंग जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के कारण सिराज पेस बॉलर्स को लीड करेंगे। दूसरे तेज गेंदबाज के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा मजबूत दावेदार हैं, लेकिन पंजाब के गुरनूर बरार भी रेस में बने हुए हैं। गुरनूर ने शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग में 22 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए थे। ग्राफिक में देखिए भारत की पॉसिबल-11 शाहिदी अफगानिस्तान की कप्तानी करेंगे अफगानिस्तान की टीम की कमान हश्मतुल्लाह शाहिदी संभालेंगे। टीम में अब्दुल मलिक, सेदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह और विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज बल्लेबाजी की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। ऑलराउंडर के रूप में अजमतुल्लाह ओमरजई, अफसर जजई और शराफुद्दीन अशरफ को मौका मिल सकता है। पॉसिबल प्लेइंग-XI हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, अफसर जजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, कायस अहमद और बिलाल सामी। अन्य विकल्प: इकराम अलीखिल, रहमानुल्लाह जादरान, जिया शरीफी और सलीम सफी। टेस्ट के बाद 3 वनडे खेले जाएंगे टेस्ट के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे 14 जून को धर्मशाला, दूसरा 17 जून को लखनऊ और तीसरा 20 जून को चेन्नई में होगा। तीनों वनडे मुकाबले दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।