Sunday, 06 Sep 2026 | 10:05 PM

Trending :

आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' बताया:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' कहा:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी Kangana Ranaut Manali Janmashtami Bhog Controversy
EXCLUSIVE

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से लगातार तीसरी वनडे सीरीज जीती:लाहौर में 4 विकेट से हराया; बाबर आजम ने बनाए सबसे ज्यादा 40 रन

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 157 रन पर सिमट गई थी। जवाब में पाकिस्तान ने 41.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन का टारगेट हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। शादाब खान ने नाबाद 29 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुहनेमैन ने 38 रन देकर 3 विकेट लिए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। बारिश के कारण मैच 15 मिनट देरी से शुरू हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 38 रनों पर खोए 7 विकेट टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मैच की दूसरी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट बिना खाता खोले शाहीन शाह अफरीदी का शिकार बने। इसके बाद कप्तान जोश इंगलिस ने 71 गेंदों में 65 रन की तेज पारी खेलकर पारी संभाली। इंगलिस ने एलेक्स कैरी (19 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 119 रन था और टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी। लेकिन हैरिस रऊफ ने कैरी को बोल्ड कर साझेदारी तोड़ दी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बिखर गई और आखिरी 7 विकेट 38 रन जोड़ने में गंवा दिए। मार्नस लाबुशेन भी 11 रन बनाकर रन आउट हो गए। शाहीन अफरीदी ने लिए 3 विकेट, अबरार-शादाब को 2-2 सफलता पाकिस्तान के गेंदबाजों ने टर्निंग ट्रैक का पूरा फायदा उठाया। शाहीन शाह अफरीदी सबसे सफल रहे। उन्होंने अपने दूसरे स्पेल की शुरुआती तीन गेंदों में जोश इंगलिस और कैमरून ग्रीन को पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। शाहीन ने 3 विकेट लिए। अबरार अहमद ने मैथ्यू रेनशॉ और कूपर कॉनोली को आउट कर 2 विकेट लिए। पांच मैचों से विकेट के लिए तरस रहे शादाब खान ने भी लय हासिल की और 2 विकेट चटकाए। उन्होंने ओली पीक और एडम जम्पा को आउट किया। माज सदाकत ने दी तेज शुरुआत, बाबर ने संभाली पारी 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी आसान नहीं रही। साहिबजादा फरहान 3 रन बनाकर नाथन एलिस का शिकार बने। हालांकि, माज सदाकत ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 26 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 27 रन बनाए, लेकिन मैथ्यू शॉर्ट की गेंद पर पैडल स्वीप के प्रयास में एलबीीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद बाबर आजम ने एक छोर संभाल लिया। उन्होंने धीमी लेकिन सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की। बाबर ने 84 गेंदों में 40 रन की जुझारू पारी खेली, जिसमें 3 चौके लगाए। उन्होंने नाथन एलिस की कटर और स्लोअर गेंदों को पिच के बजाय हाथ से पढ़कर खेला। कुहनेमैन की फिरकी में फंसा मिडिल ऑर्डर, 112 पर गिरे 6 विकेट मैच में रोमांच तब बढ़ा जब मैथ्यू कुहनेमैन ने अपनी फिरकी का असर दिखाया। उन्होंने गाजी गोरी और सलमान अली आगा को जल्दी आउट कर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद सेट बाबर आजम को बीट कर विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। मैट रेनशॉ ने अराफात मिन्हास को स्लिप में कैच कराया तो पाकिस्तान का स्कोर 112 रन पर 6 विकेट हो गया था और मैच फंस गया था। कुहनेमैन ने 10 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट लिए। शादाब और अब्दुल समद की 49 रनों की नाबाद पार्टनरशिप ने जिताया 6 विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान की उम्मीदें शादाब खान पर टिकी थीं। शादाब ने अब्दुल समद के साथ सूझबूझ से पारी आगे बढ़ाई। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 49 रन की नाबाद साझेदारी कर पाकिस्तान को 49 गेंद रहते जीत दिला दी। शादाब 42 गेंदों में 29 रन और अब्दुल समद 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तस्वीर का विवरण

July 13, 2026/
6:42 pm

लौकी के ग्लौटी कबाब बनाने की सामग्री के लिए: 1 लोकी, 2 कटे हुए आलू, 1/2 कप बेसन, बेडक्रंब्स, 1...

भारतीयों के लेनदेन की आदत बनना चाहती है मेटा:‘वेल फाइनेंस्ड’ उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति का हिस्सा है क्रेड में बड़ा निवेश

June 29, 2026/
12:53 pm

पेमेंट्स के मामले में भारतीयों का मिजाज भांपने में मेटा विफल रही है। भारत में वॉट्सएप पे की हिस्सेदारी 0.4%...

तस्वीर का विवरण

June 25, 2026/
8:09 pm

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपको 2 से 4 समुद्री नमक अनारदाना, 3 से 4 समुद्री नमक के पत्ते,...

गर्लफ्रेंड को सैकड़ों पुरुषों से संबंध बनाने को किया मजबूर:पीड़िता बोली- 487 लोगों के बाद गिनती भूल गई, दोषी को 25 साल की सजा

May 26, 2026/
7:13 pm

फ्रांस की एक अदालत ने 51 साल के बैंक मैनेजर को गर्लफ्रेंड के साथ 7 साल तक क्रूर शारीरिक और...

राजनीति

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से लगातार तीसरी वनडे सीरीज जीती:लाहौर में 4 विकेट से हराया; बाबर आजम ने बनाए सबसे ज्यादा 40 रन

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से लगातार तीसरी वनडे सीरीज जीती:लाहौर में 4 विकेट से हराया; बाबर आजम ने बनाए सबसे ज्यादा 40 रन

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 157 रन पर सिमट गई थी। जवाब में पाकिस्तान ने 41.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन का टारगेट हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। शादाब खान ने नाबाद 29 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुहनेमैन ने 38 रन देकर 3 विकेट लिए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। बारिश के कारण मैच 15 मिनट देरी से शुरू हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 38 रनों पर खोए 7 विकेट टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मैच की दूसरी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट बिना खाता खोले शाहीन शाह अफरीदी का शिकार बने। इसके बाद कप्तान जोश इंगलिस ने 71 गेंदों में 65 रन की तेज पारी खेलकर पारी संभाली। इंगलिस ने एलेक्स कैरी (19 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 119 रन था और टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी। लेकिन हैरिस रऊफ ने कैरी को बोल्ड कर साझेदारी तोड़ दी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बिखर गई और आखिरी 7 विकेट 38 रन जोड़ने में गंवा दिए। मार्नस लाबुशेन भी 11 रन बनाकर रन आउट हो गए। शाहीन अफरीदी ने लिए 3 विकेट, अबरार-शादाब को 2-2 सफलता पाकिस्तान के गेंदबाजों ने टर्निंग ट्रैक का पूरा फायदा उठाया। शाहीन शाह अफरीदी सबसे सफल रहे। उन्होंने अपने दूसरे स्पेल की शुरुआती तीन गेंदों में जोश इंगलिस और कैमरून ग्रीन को पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। शाहीन ने 3 विकेट लिए। अबरार अहमद ने मैथ्यू रेनशॉ और कूपर कॉनोली को आउट कर 2 विकेट लिए। पांच मैचों से विकेट के लिए तरस रहे शादाब खान ने भी लय हासिल की और 2 विकेट चटकाए। उन्होंने ओली पीक और एडम जम्पा को आउट किया। माज सदाकत ने दी तेज शुरुआत, बाबर ने संभाली पारी 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी आसान नहीं रही। साहिबजादा फरहान 3 रन बनाकर नाथन एलिस का शिकार बने। हालांकि, माज सदाकत ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 26 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 27 रन बनाए, लेकिन मैथ्यू शॉर्ट की गेंद पर पैडल स्वीप के प्रयास में एलबीीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद बाबर आजम ने एक छोर संभाल लिया। उन्होंने धीमी लेकिन सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की। बाबर ने 84 गेंदों में 40 रन की जुझारू पारी खेली, जिसमें 3 चौके लगाए। उन्होंने नाथन एलिस की कटर और स्लोअर गेंदों को पिच के बजाय हाथ से पढ़कर खेला। कुहनेमैन की फिरकी में फंसा मिडिल ऑर्डर, 112 पर गिरे 6 विकेट मैच में रोमांच तब बढ़ा जब मैथ्यू कुहनेमैन ने अपनी फिरकी का असर दिखाया। उन्होंने गाजी गोरी और सलमान अली आगा को जल्दी आउट कर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद सेट बाबर आजम को बीट कर विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। मैट रेनशॉ ने अराफात मिन्हास को स्लिप में कैच कराया तो पाकिस्तान का स्कोर 112 रन पर 6 विकेट हो गया था और मैच फंस गया था। कुहनेमैन ने 10 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट लिए। शादाब और अब्दुल समद की 49 रनों की नाबाद पार्टनरशिप ने जिताया 6 विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान की उम्मीदें शादाब खान पर टिकी थीं। शादाब ने अब्दुल समद के साथ सूझबूझ से पारी आगे बढ़ाई। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 49 रन की नाबाद साझेदारी कर पाकिस्तान को 49 गेंद रहते जीत दिला दी। शादाब 42 गेंदों में 29 रन और अब्दुल समद 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket