Monday, 14 Sep 2026 | 04:59 AM

Trending :

EXCLUSIVE

अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भारत की पॉसिबल-11:पडिक्कल को मिल सकता है मौका; हर्ष दुबे या मानव सुथार कर सकते हैं डेब्यू

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में इस सीजन भारत का यह पहला टेस्ट होगा। टीम ने अपना आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल नवंबर में खेला था। टीम को 2-0 से हार झलेनी पड़ी थी। भारत और अफगान मुकाबला ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। इस मैच में भारत से दो खिलाड़ियों के डेब्यू की संभावना है। वहीं, नंबर-3 बल्लेबाज और तीसरे स्पिनर को लेकर कप्तान शुभमन गिल के सामने कुछ बड़े सवाल भी हैं। पहले टेस्ट के लिए भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11… ओपनिंग में राहुल-जायसवाल की जोड़ी यशस्वी जायसवाल और उप कप्तान केएल राहुल पारी की शुरुआत करते दिखेंगे। राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल 5 मैचों में 539 रन बनाए थे। उनका हालिया फॉर्म भी शानदार रहा है। इस सीजन के IPL में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 593 रन बनाए थे। दूसरी ओर, जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 427 रन बनाए। उन्होंने सीजन के दौरान कुछ मैचों में टीम की कप्तानी भी की थी। पडिक्कल को मिल सकता है मौका नंबर-3 के लिए साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के बीच मुकाबला है। हालांकि टीम के हालिया नेट्स सेशन और डोमेस्टिक क्रिकेट में प्रदर्शन को देखते हुए पडिक्कल का खेलना तय है। कर्नाटक के कप्तान पडिक्कल ने पिछले रणजी सीजन में 5 मैचों में 532 रन बनाए थे, जिसमें उत्तराखंड के खिलाफ 232 रन की पारी भी शामिल थी। दूसरी ओर, IPL 2026 में 722 रन बनाने वाले साई सुदर्शन टेस्ट क्रिकेट में अभी तक खुद को पूरी तरह साबित नहीं कर सके हैं। उन्होंने 6 टेस्ट में 302 रन बनाए हैं। कप्तान शुभमन गिल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि विकेटकीपर ऋषभ पंत नंबर-5 पर उतरना तय है। पंत पर रहेंगी नजरें ऋषभ पंत के लिए IPL 2026 उनके करियर के सबसे खराब सीजन में से एक रहा। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 312 रन बनाए। खराब प्रदर्शन के बाद उनसे टेस्ट टीम की उप-कप्तानी भी वापस ले ली गई और यह जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंप दी गई। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में पंत का रिकॉर्ड अब भी शानदार है। 2018 में डेब्यू के बाद से भारत के लिए किसी भी बल्लेबाज ने उनसे ज्यादा टेस्ट रन नहीं बनाए हैं। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने 68.43 की औसत से 479 रन बनाए थे और इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें विजडन के फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर में चुना गया था। सुंदर-नीतीश संभालेंगे ऑलराउंडर की जिम्मेदारी वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी टीम के दो प्रमुख ऑलराउंडर होंगे। सुंदर ने पिछली टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर-3 पर बल्लेबाजी भी की थी। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी लगातार अपनी गेंदबाजी में सुधार कर रहे हैं। IPL 2026 में उन्होंने 135 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की। उनकी मौजूदगी टीम को अतिरिक्त तेज गेंदबाजी विकल्प भी देगी। हर्ष या सुथार कर सकते हैं डेब्यू रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को आराम दिए जाने के बाद भारत को स्पिन ऑलराउंडर की तलाश पर है। विदर्भ के हर्ष दुबे और राजस्थान के मानव सुथार में से किसी एक को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है। हर्ष दुबे ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा 69 विकेट लेकर विदर्भ को चैंपियन बनाया था। वहीं, मानव सुथार लंबे समय से इंडिया-ए का हिस्सा रहे हैं। टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने भी बताया है कि दुबे या सुथार में से एक खिलाड़ी प्लेइंग-11 का हिस्सा बन सकता है। प्रसिद्ध-गुरनूर में दूसरे पेसर की जंग जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के कारण सिराज पेस बॉलर्स को लीड करेंगे। दूसरे तेज गेंदबाज के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा मजबूत दावेदार हैं, लेकिन पंजाब के गुरनूर बरार भी रेस में बने हुए हैं। गुरनूर ने शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग में 22 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए थे। ग्राफिक में देखिए भारत की पॉसिबल-11 शाहिदी अफगानिस्तान की कप्तानी करेंगे अफगानिस्तान की टीम की कमान हश्मतुल्लाह शाहिदी संभालेंगे। टीम में अब्दुल मलिक, सेदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह और विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज बल्लेबाजी की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। ऑलराउंडर के रूप में अजमतुल्लाह ओमरजई, अफसर जजई और शराफुद्दीन अशरफ को मौका मिल सकता है। पॉसिबल प्लेइंग-XI हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, अफसर जजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, कायस अहमद और बिलाल सामी। अन्य विकल्प: इकराम अलीखिल, रहमानुल्लाह जादरान, जिया शरीफी और सलीम सफी। टेस्ट के बाद 3 वनडे खेले जाएंगे टेस्ट के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे 14 जून को धर्मशाला, दूसरा 17 जून को लखनऊ और तीसरा 20 जून को चेन्नई में होगा। तीनों वनडे मुकाबले दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Sonal Chauhan Dubai Safe India Return

March 5, 2026/
1:34 pm

1 घंटे पहले कॉपी लिंक ईरान और इजराइल के बीच युद्ध के चलते दुबई में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान...

तस्वीर का विवरण

May 12, 2026/
6:51 pm

वेट लॉस में मखाना और पनीर दोनों खाने वालों की सलाह दी गई है। ये प्रोटीन और बहुमुखी से भरपूर...

दिलजीत दोसांझ के शो से खालिस्तानी धक्के मारकर निकाले:टोरंटो के कॉन्सर्ट में झंडे लेकर पहुंचे, पुलिस ने भीड़ से खींच-खींचकर पकड़े

June 2, 2026/
5:25 am

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के 31 मई की रात टोरंटो कॉन्सर्ट में खालिस्तानी झंडे लेकर पहुंच गए। कनाडा...

World News Updates; Trump India| Russia

June 5, 2026/
6:01 am

20 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच जल्द ही...

Indigo Market Share Surge & Maruti Price Hike

July 22, 2026/
5:00 am

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर मारुति से जुड़ी रही। मारुति ने अपने सभी मॉडल्स की...

जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ा ISI नेटवर्क:लाइव फुटेज जा रही थी पाकिस्तान, एक आरोपी गिरफ्तार; सिम, चीन में बना सोलर CCTV मिला

April 30, 2026/
1:13 pm

पंजाब पुलिस के जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान...

बंगाल में चुनाव ख़त्म होने के बाद भी सीएपीएफ़ के 500 ब्लास्टर्स, सीआरपीएफ़ के डीजी ने दी जानकारी

April 29, 2026/
11:07 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के प्रमुख...

'मोनालिसा जिहादियों के जाल में फंसी':डायरेक्टर का दावा; महाकुंभ गर्ल के गलत तरीके से छूने के आरोप पर सफाई दी

March 26, 2026/
10:32 am

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा प्रयागराज कुंभ मेले से चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले के आरोपों के बाद पहली बार सामने...

ग्वालियर में 26 साल की युवती से दुष्कर्म:सहेली के भाई ने शादी के बाद युवती के पति को भेजे अश्लील फोटो-वीडियो, रिश्ता तुड़वाया

May 1, 2026/
12:05 am

ग्वालियर में 26 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। सहेली के भाई ने शादी का झांसा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भारत की पॉसिबल-11:पडिक्कल को मिल सकता है मौका; हर्ष दुबे या मानव सुथार कर सकते हैं डेब्यू

अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भारत की पॉसिबल-11:पडिक्कल को मिल सकता है मौका; हर्ष दुबे या मानव सुथार कर सकते हैं डेब्यू

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में इस सीजन भारत का यह पहला टेस्ट होगा। टीम ने अपना आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल नवंबर में खेला था। टीम को 2-0 से हार झलेनी पड़ी थी। भारत और अफगान मुकाबला ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। इस मैच में भारत से दो खिलाड़ियों के डेब्यू की संभावना है। वहीं, नंबर-3 बल्लेबाज और तीसरे स्पिनर को लेकर कप्तान शुभमन गिल के सामने कुछ बड़े सवाल भी हैं। पहले टेस्ट के लिए भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11… ओपनिंग में राहुल-जायसवाल की जोड़ी यशस्वी जायसवाल और उप कप्तान केएल राहुल पारी की शुरुआत करते दिखेंगे। राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल 5 मैचों में 539 रन बनाए थे। उनका हालिया फॉर्म भी शानदार रहा है। इस सीजन के IPL में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 593 रन बनाए थे। दूसरी ओर, जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 427 रन बनाए। उन्होंने सीजन के दौरान कुछ मैचों में टीम की कप्तानी भी की थी। पडिक्कल को मिल सकता है मौका नंबर-3 के लिए साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के बीच मुकाबला है। हालांकि टीम के हालिया नेट्स सेशन और डोमेस्टिक क्रिकेट में प्रदर्शन को देखते हुए पडिक्कल का खेलना तय है। कर्नाटक के कप्तान पडिक्कल ने पिछले रणजी सीजन में 5 मैचों में 532 रन बनाए थे, जिसमें उत्तराखंड के खिलाफ 232 रन की पारी भी शामिल थी। दूसरी ओर, IPL 2026 में 722 रन बनाने वाले साई सुदर्शन टेस्ट क्रिकेट में अभी तक खुद को पूरी तरह साबित नहीं कर सके हैं। उन्होंने 6 टेस्ट में 302 रन बनाए हैं। कप्तान शुभमन गिल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि विकेटकीपर ऋषभ पंत नंबर-5 पर उतरना तय है। पंत पर रहेंगी नजरें ऋषभ पंत के लिए IPL 2026 उनके करियर के सबसे खराब सीजन में से एक रहा। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 312 रन बनाए। खराब प्रदर्शन के बाद उनसे टेस्ट टीम की उप-कप्तानी भी वापस ले ली गई और यह जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंप दी गई। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में पंत का रिकॉर्ड अब भी शानदार है। 2018 में डेब्यू के बाद से भारत के लिए किसी भी बल्लेबाज ने उनसे ज्यादा टेस्ट रन नहीं बनाए हैं। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने 68.43 की औसत से 479 रन बनाए थे और इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें विजडन के फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर में चुना गया था। सुंदर-नीतीश संभालेंगे ऑलराउंडर की जिम्मेदारी वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी टीम के दो प्रमुख ऑलराउंडर होंगे। सुंदर ने पिछली टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर-3 पर बल्लेबाजी भी की थी। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी लगातार अपनी गेंदबाजी में सुधार कर रहे हैं। IPL 2026 में उन्होंने 135 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की। उनकी मौजूदगी टीम को अतिरिक्त तेज गेंदबाजी विकल्प भी देगी। हर्ष या सुथार कर सकते हैं डेब्यू रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को आराम दिए जाने के बाद भारत को स्पिन ऑलराउंडर की तलाश पर है। विदर्भ के हर्ष दुबे और राजस्थान के मानव सुथार में से किसी एक को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है। हर्ष दुबे ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा 69 विकेट लेकर विदर्भ को चैंपियन बनाया था। वहीं, मानव सुथार लंबे समय से इंडिया-ए का हिस्सा रहे हैं। टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने भी बताया है कि दुबे या सुथार में से एक खिलाड़ी प्लेइंग-11 का हिस्सा बन सकता है। प्रसिद्ध-गुरनूर में दूसरे पेसर की जंग जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के कारण सिराज पेस बॉलर्स को लीड करेंगे। दूसरे तेज गेंदबाज के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा मजबूत दावेदार हैं, लेकिन पंजाब के गुरनूर बरार भी रेस में बने हुए हैं। गुरनूर ने शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग में 22 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए थे। ग्राफिक में देखिए भारत की पॉसिबल-11 शाहिदी अफगानिस्तान की कप्तानी करेंगे अफगानिस्तान की टीम की कमान हश्मतुल्लाह शाहिदी संभालेंगे। टीम में अब्दुल मलिक, सेदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह और विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज बल्लेबाजी की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। ऑलराउंडर के रूप में अजमतुल्लाह ओमरजई, अफसर जजई और शराफुद्दीन अशरफ को मौका मिल सकता है। पॉसिबल प्लेइंग-XI हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, अफसर जजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, कायस अहमद और बिलाल सामी। अन्य विकल्प: इकराम अलीखिल, रहमानुल्लाह जादरान, जिया शरीफी और सलीम सफी। टेस्ट के बाद 3 वनडे खेले जाएंगे टेस्ट के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे 14 जून को धर्मशाला, दूसरा 17 जून को लखनऊ और तीसरा 20 जून को चेन्नई में होगा। तीनों वनडे मुकाबले दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket