High Cholesterol Symptoms: 20s-30s में हाई कोलेस्ट्रॉल हो रहा कॉमन, इन लक्षणों को नजरअंदाज करना जानलेवा

Last Updated:April 10, 2026, 16:18 IST High Cholesterol Symptoms: हाई कोलेस्ट्रॉल जानलेवा साबित हो सकता है. इसका खतरा अब कम उम्र के लोगों में भी तेज से बढ़ता जा रहा है. ऐसे में 20 की उम्र पार करते ही अपना लिपिड प्रोफाइल चेक करवाना जरूरी है. यहां आप हाई एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों के बारे में जान सकते हैं जो धमनियों में फैट के जमाव के कारण नजर आते हैं. कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष अग्रवाल ने इन्हें नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी है. ख़बरें फटाफट High LDL Cholesterol in Young Adults: आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल सिर्फ उम्रदराज लोगों की समस्या नहीं रही. 20s और 30s के युवाओं में भी यह तेजी से बढ़ रहा है. इसका मुख्य कारण बदलती जीवनशैली, जंक फूड, तनाव, कम शारीरिक गतिविधि और अनियमित दिनचर्या है. सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हाई कोलेस्ट्रॉल अक्सर बिना किसी साफ लक्षण के बढ़ता है, इसलिए लोग इसे समय रहते पहचान नहीं पाते. इसलिए इसे “साइलेंट किलर” भी कहा जाता है. डॉ. आशीष अग्रवाल, निदेशक एवं यूनिट हेड, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका बताते हैं कि कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है, लेकिन जब इसका स्तर बढ़ जाता है, तो यह दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ा देता है. यह धीरे-धीरे रक्त वाहिकाओं में जमा होने लगता है और ब्लॉकेज का कारण बन सकता है. जब कोलेस्ट्रॉल बढ़कर नसों में जमने लगता है, तो इससे ब्लॉकेज हो सकती है, जिसके कारण ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं. युवाओं में कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल रेंज 20- 30 की उम्र के वयस्कों के लिए, कुल कोलेस्ट्रॉल का स्वस्थ स्तर आमतौर पर 200mg/dL से कम होता है. इसमें LDL (खराब) कोलेस्ट्रॉल 100mg/dL से कम और HDL (अच्छा) कोलेस्ट्रॉल 40-50mg/dL से अधिक होना शामिल है. धमनी में जमाव फैट जमा होने के लक्षण (High Cholesterol Symptoms In Hindi)– जल्दी थकान महसूस होना- अगर आप कम काम में ही थक जाते हैं या ऊर्जा की कमी महसूस होती है, तो यह संकेत हो सकता है कि शरीर सही तरह से काम नहीं कर रहा.– सांस फूलना- सीढ़ियां चढ़ते समय या हल्की एक्सरसाइज में भी सांस फूलना धमनियों में फैट के जमाव के कारण ब्लड फ्लो में रुकावट का कारण हो सकता है.– छाती में हल्की असहजता: यदि कोलेस्ट्रॉल का लेवल लंबे समय से बढ़ा हुआ है, तो इससे छाती में भारीपन या चुभन महसूस हो सकती है. हालांकि कई बार लोग इसे गैस या सामान्य दर्द समझकर टाल देते हैं.– वजन बढ़ना- खासकर पेट के आसपास फैट का जमा होना खराब लिपिड प्रोफाइल का संकेत हो सकता है.– त्वचा पर पीले धब्बे- कुछ लोगों में आंखों के आसपास या त्वचा पर छोटे पीले दाग दिखाई दे सकते हैं, जो फैट जमा होने का संकेत हैं. पेट की चर्बी कम करने के लिए प्लैंक का अभ्यास रोज करें. किन लोगों को ज्यादा खतरा होता है?हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा उम्र से इतर उन लोगों में होता है, जो खराब लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं. इसमें ज्यादा देर तक बैठे रहना, ज्यादा तला-भुना या प्रोसेस्ड फूड खाना, स्मोकिंग या शराब का सेवन करना शामिल है. इसके अलावा यदि आपके परिवार में दिल की बीमारी या हाई कोलेस्ट्रॉल की हिस्ट्री है या आपको डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो भी आप हाई कोलेस्ट्रॉल के खतरे के दायरे में आते हैं. क्यों जरूरी है समय पर जांच?क्योंकि यह बीमारी चुपचाप बढ़ती है, इसलिए 25 साल के बाद हर व्यक्ति को समय-समय पर लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाना चाहिए. इससे शुरुआत में ही समस्या पकड़ में आ सकती है और गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है. क्या करें बचाव के लिए? ताजा फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और हेल्दी फैट (जैसे नट्स, बीज) जैसे फूड को डाइट में शामिल करें. जंक फूड कम करें, रोज कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है. पेट की चर्बी कम करें, योग, ध्यान या पसंदीदा गतिविधियों में समय बिताएं और स्मोकिंग शराब का सेवन कम करें. इसके साथ ही अगर परिवार में हार्ट डिजीज का इतिहास है, या ऊपर बताए गए लक्षण बार-बार महसूस होते हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. बिना लक्षण के भी नियमित जांच करवाना बेहतर होता है. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 10, 2026, 16:18 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
परशुराम जयंती: 1100 महिलाएं कलश यात्रा का नेतृत्व करेंगी:ग्वालियर में 10 मई को भव्य चल समारोह, मथुरा-वृंदावन की झांकियां होंगी आकर्षण

शहर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर इस वर्ष 10 मई को भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। आयोजन समिति ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस बार का समारोह पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और आकर्षक होगा। इसमें हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होंगे। चल समारोह के मुख्य संयोजक महेंद्र पटसारिया ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। महिला संयोजक सीमा समाधिया ने जानकारी दी कि इस बार चल समारोह में 1100 महिलाएं सिर पर कलश रखकर यात्रा की अगुवाई करेंगी। कुल मिलाकर लगभग 5000 महिलाएं इस आयोजन में भाग लेंगी, जिससे यह यात्रा और भी भव्य बनेगी। मथुरा-वृंदावन की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी आयोजकों के अनुसार, चल समारोह में मथुरा-वृंदावन की आकर्षक झांकियां विशेष रूप से शामिल की जाएंगी। इसके साथ ही सजे-धजे घोड़े, बग्गियां, बैंड-बाजे और महाकाल के ढोल इस आयोजन के मुख्य आकर्षण रहेंगे। यह यात्रा शहरवासियों के लिए एक विशेष अनुभव लेकर आएगी। यह चल समारोह अचलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होगा। यह दौलतगंज, पाटनकर बाजार होते हुए महाराज बड़ा पहुंचेगा। मार्ग के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत और पूजा-अर्चना की जाएगी। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।
सुबह में गर्म पानी पीने से क्या सच में पिघल जाती है पेट की चर्बी ? यकीन करने से पहले डॉ. पारस अग्रवाल से जान लें

Last Updated:April 10, 2026, 15:56 IST Hot Water Melt Fat: सुबह-सुबह गर्म पानी यानी गुनगुने पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. आयुर्वेद हो या मेडिकल साइंस सबमें कहा जाता है कि सुबह में दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करना चाहिए. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी खबरों की बाढ आ गई है जिसमें दावा किया जाता है कि अगर सुबह में गुनगुने पानी पिएंगे तो इससे पेट की चर्बी कुछ ही महीनों में गलने लगेगी. इस बात में आखिर कितनी सच्चाई है. मारेंगे एशिया अस्पताल में मेटाबोलिक डिसॉर्डडर के डायरेक्टर डॉ. पारस अग्रवाल से जब हमने बात की तो उन्होंने इस पूरे मामले को विस्तार से बताया. गर्म पानी और वजन कम करने का कनेक्शन. Hot Water Melt Fat: राष्ट्रीय हेल्थ सर्वे के मुताबिक भारत में 24 प्रतिशत महिला और 23 प्रतिशत पुरुष मोटापे के शिकार हैं. इनमें से अधिकांश के पेट पर बुरी तरह चर्बी जमी होती है. पेट की चर्बी हर तरह के मोटापे से ज्यादा खतरनाक है क्योंकि यह चर्बी लिवर, किडनी, हार्ट जैसे महत्वपूर्ण अंगों को घेर लेती है और उन अंगों पर अप्रत्यक्ष रूप से दबाव डालती है. ऐसे में सोशल मीडिया पर हमेशा दावा किया जाता है कि सुबह में खाली पेट गर्म पानी पीने से पेट की चर्बी कुछ ही महीने में गल जाती है. आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है. इसी बात को जानने के लिए हमने मारेंगे एशिया अस्पताल में मेटाबोलिक डिसॉर्डडर के डायरेक्टर डॉ. पारस अग्रवाल से बात की. मेडिकल साइंस की हकीकतडॉ. पारस अग्रवाल ने बताया कि जिस तरह शरीर का वजन बढ़ने के लिए कई चीजें जिम्मेदार होती है उसी तरह इस अतिरिक्त चर्बी को बाहर निकालने के लिए एक साथ कई मोर्चे पर काम करना पड़ता है. जहां तक गर्म पानी की बात है तो पानी पीने से फायदा ही होता है अगर आप इसे संतुलित मात्रा में पिए तो. लेकिन अगर पानी आपने कम पिया या जरूरत से ज्यादा पिया तो इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. पर मेडिकल साइंस में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि सुबह खाली पेट गर्म या गुनगुना पानी पिएंगे तो इससे शरीर की चर्बी गलने लगेगी. हां, कुछ हद तक इससे मेटाबोलिज्म बूस्ट हो सकता है. गर्म पानी शरीर के तापमान को थोड़ा बढ़ा सकता है और हो सकता है कि इससे कैलोरी थोड़ी ज्यादा बर्न हो जाए. पर इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि सुबह खाली पेट गर्म पानी आपके पेट की चर्बी को गला दे या कम कर दें. आयुर्वेद चाहे जो भी कहता हो लेकिन मेडिकल साइंस में आज तक यह प्रमाणित नहीं हुआ है कि गर्म पानी से वजन कम होता है या पेट की चर्बी गल जाती है. वजन बढ़ता क्यों हैइस सवाल पर डॉ. पारस अग्रवाल कहते हैं कि मोटे तौर पर वजन बढ़ने के लिए 3 कारण जिम्मेदार होते हैं. पहला-आपने जरूरत से ज्यादा खाया. दूसरा-आपने शारीरिक मेहनत नहीं की या शरीर को हिलाया-डुलाया नहीं और तीसरा-गलत चीजें खाई. जब आप जरूरत से ज्यादा खाएंगे तो जाहिर इस भोजन से एनर्जी भी ज्यादा बनेगी और जब एनर्जी खर्च नहीं होगी तो वह चर्बी के रूप में शरीर में जमा होने लगेगा. वहीं जितनी आपके शरीर में एनर्जी बन रही है अगर वह नहीं खाएंगे तो यह भी चर्बी में बदल जाएगी. अंत में यदि आप गलत चीजें खाएंगे तो इसमें थोड़े से ज्यादा एनर्जी बनेगी और वह सीधे चर्बी में बदल जाएगी. जैसे पिज्जा-बर्गर, ज्यादा चीनी, मिठाई, ज्यादा तेल, तली-भुनी चीजें, पैकेटबंद चीजें, मीठा पेय आदि में खराब कार्बोहाइड्रैट होता है इसलिए फिर वजन घटाने के लिए क्या करें डॉ. पारस अग्रवाल सीधे कहते हैं जिस तरह आपने वजन बढ़ाया है उसी तरह इसे घटा लीजिए. जैसे आपको सबसे पहले कैलोरी पर नियंत्रण करना है. यानी आप पहले जितना खाते थे. उसमें धीरे-धीरे कटौती करें. मसलन यदि आप पहले 3 रोटी खाते थे तो अब 2 रोटी खाइए. इसी तरह भोजन की पूरी मात्रा को कम कीजिए. इसके बाद आप पहले जो गंदी चीजें खाते थे, उसे छोड़ दीजिए. जैसे हर तरह के पैकेटबंद फूड, बिस्किट, चॉकलेट, ब्रेड, पिज्जा-बर्गर, बाहर की तली-भुनी चीजें, ज्यादा तेल वाली चीजें, चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक, चीनी वाली चीजें आदि छोड़ दीजिए. बेहतर होगा कि चीनी को पूरी तरह छोड़ दें. इसी जगह आप रोज घर का बना खाना खाएं. चावल, दाल, रोज हरी सब्जियां, फल, सीड्स, ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन करें. अब इन सबके बाद रोज कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करें. एक्सरसाइज इस तरह से करें कि शरीर के सभी अंगों में हरकतें हो. इसके लिए जिम जाना जरूरी नहीं. किसी भी तरह से आप शरीर के हिलाए-डुलाएं. ऑफिस में तेज वॉक करें, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें. चेयर से हर आधे-एक घंटे पर उठकर स्ट्रैच करें, थोड़ा घूम लें. इसके अलावा पर्याप्त नींद लें और तनाव भी कम करें. तनाव कम करने के लिए योगा, ध्यान आदि का सहारा लें. और सबसे जरूरी बात कि पहले यह देखें कि वजन किसी बीमारी की वजह से तो नहीं बढ़ी है. अगर बीमारी की वजह से है तो इसका इलाज पहले कराएं. निश्चित रूप से वजन घटेगा. About the Author Lakshmi Narayan 18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें First Published : April 10, 2026, 15:56 IST
गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है स्किन? रोज करें ये आसान काम, टैनिंग की छुट्टी-मिलेगा नैचुरल ग्लो

खंडवा. गर्मी का मौसम शुरू होते ही त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. तेज धूप, पसीना और गर्म हवाएं स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं. इस वजह से कई लोगों को जलन, लालपन, टैनिंग और रूखापन जैसी समस्याएं होने लगती हैं. खंडवा निवासी डॉक्टर अनिल पटेल के मुताबिक, अगर रोजाना कुछ आसान स्किन केयर रूटीन अपनाए जाएं, तो गर्मियों में भी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग रखा जा सकता है. गर्मी में सनस्क्रीन का इस्तेमाल सबसे जरूरी है. बाहर जाने से करीब 20 मिनट पहले SPF 30 या उससे ज्यादा वाली सनस्क्रीन लगाएं. यह त्वचा को हानिकारक UV किरणों से बचाती है और टैनिंग कम करती है. उन्होंने कहा कि गर्मी में शरीर के साथ-साथ त्वचा को भी हाइड्रेशन की जरूरत होती है. दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. इससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और स्किन फ्रेश और ग्लोइंग दिखती है. दिन में दो बार चेहरे की सफाई जरूरीपसीना और धूल-मिट्टी से चेहरे पर गंदगी जमा हो जाती है, इसलिए सुबह और रात को अच्छे फेसवॉश से चेहरा साफ करें. इससे पिंपल्स और स्किन इंफेक्शन का खतरा कम होता है. हल्का मॉइश्चराइजर ही करें इस्तेमालगर्मी में भारी और ऑयली क्रीम से बचना चाहिए. इसके बजाय हल्का या जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं. यह त्वचा को नमी देता है और इससे चिपचिपाहट भी नहीं होती. घरेलू फेस पैक से दें ठंडकस्किन को ठंडक देने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें. एलोवेरा जेल, खीरा, दही और गुलाब जल से बने फेस पैक काफी फायदेमंद होते हैं. ये त्वचा की जलन कम करते हैं और नैचुरल ग्लो बढ़ाते हैं. धूप से बचाव भी है जरूरीतेज धूप में निकलते समय छाता, टोपी या स्कार्फ का इस्तेमाल करें. इससे स्किन सीधे धूप के संपर्क में आने से बचती है. टैनिंग और सनबर्न की समस्या भी कम होती है. हेल्दी डाइट से मिलेगा नेचुरल ग्लोडॉक्टर के अनुसार, स्किन के लिए सही खानपान भी बहुत जरूरी है. गर्मी में तरबूज, खीरा, नारियल पानी और मौसमी फल ज्यादा खाएं. ये शरीर को ठंडक देते हैं और त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाते हैं. अगर आप गर्मियों में रोजाना ये आसान स्किन केयर टिप्स अपनाते हैं, तो त्वचा को धूप और गर्मी से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है. साथ ही आपकी स्किन लंबे समय तक हेल्दी, फ्रेश और नेचुरली ग्लोइंग बनी रहती है.
नासिक की IT-कंपनी में लड़कियों के यौन शोषण-धर्मांतरण का मामला:6 मुस्लिम टीम लीडर, HR मैनेजर अरेस्ट; हिंदू संगठन का कंपनी कैंपस में हंगामा

नासिक की मल्टीनेशनल IT कंपनी में हिंदू महिला कर्मचारियों का यौन शोषण और ऑफिस में जबरन नमाज पढ़ने, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कंपनी के मुस्लिम टीम लीडर्स और HR मैनेजर सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कंपनी कैंपस में घुसकर हंगामा किया। महाराष्ट्र सरकार ने जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। महिला कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले चार साल के दौरान HR मैनेजर से शिकायत की गई, लेकिन हर बार नजरअंदाज कर दिया गया। महिला कर्मचारियों के व्यवहार और पहनावे से मामला सामने आया महिला पुलिसकर्मियों भेष बदलकर कंपनी में काम किया पुलिस ने बताया कि यह मामला संगठित था, इसलिए सबूत जुटाना मुश्किल था। महिला पुलिसकर्मियों ने भेष बदलकर कंपनी में काम किया और आरोपियों पर नजर रखी। उन्होंने उनके व्यवहार और लड़कियों से बात करने के तरीके के सबूत जुटाए। पुलिस ने 40 जगहों के CCTV कैमरे चेक किए। इसमें आरोपियों द्वारा लड़कियों को परेशान करने, गलत तरीके से छूने और अश्लील हरकतें करने के मामले सामने आए। पुलिस ने पीड़ित लड़कियों से बात करके उनका भरोसा जीता, जिससे वे आगे आकर शिकायत कर सकीं। एक पीड़ित लड़की ने बताया कि उसे लगा था कि कंपनी में अच्छा माहौल होगा, लेकिन वहां काम से ज्यादा उसके धर्म और सोच पर बात की जाती थी। पुलिस जांच में पता चला कि कुछ लोग कंपनी में अपने पद का गलत फायदा उठा रहे थे। वे नौकरी के लिए आई लड़कियों को पहले भरोसे में लेते थे। उन्हें प्रमोशन और बड़े मौके का लालच दिया जाता था। फिर उन्हें “वीकेंड ट्रिप” के नाम पर बाहर ले जाते थे, जहां उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता था और उन पर दबाव बनाया जाता था। मंत्री राणे बोले- ये कार्पोरेट जिहाद ————————————– ये खबर भी पढ़ें: भोपाल में धर्म परिवर्तन का नेटवर्क!:महिलाओं ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, साथियों ने किया रेप, धर्म परिवर्तन का दबाव राजधानी में दो युवतियों के साथ दुष्कर्म एवं धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। बाग सेवनिया पुलिस ने एक युवती और एक महिला की शिकायत पर एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म एवं धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर…
नासिक की IT-कंपनी में लड़कियों के यौन शोषण-धर्मांतरण का मामला:6 मुस्लिम टीम लीडर, HR मैनेजर अरेस्ट; हिंदू संगठन का कंपनी कैंपस में हंगामा

नासिक की मल्टीनेशनल IT कंपनी में हिंदू महिला कर्मचारियों का यौन शोषण और ऑफिस में जबरन नमाज पढ़ने, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कंपनी के मुस्लिम टीम लीडर्स और HR मैनेजर सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कंपनी कैंपस में घुसकर हंगामा किया। महाराष्ट्र सरकार ने जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। महिला कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले चार साल के दौरान HR मैनेजर से शिकायत की गई, लेकिन हर बार नजरअंदाज कर दिया गया। महिला कर्मचारियों के व्यवहार और पहनावे से मामला सामने आया महिला पुलिसकर्मियों भेष बदलकर कंपनी में काम किया पुलिस ने बताया कि यह मामला संगठित था, इसलिए सबूत जुटाना मुश्किल था। महिला पुलिसकर्मियों ने भेष बदलकर कंपनी में काम किया और आरोपियों पर नजर रखी। उन्होंने उनके व्यवहार और लड़कियों से बात करने के तरीके के सबूत जुटाए। पुलिस ने 40 जगहों के CCTV कैमरे चेक किए। इसमें आरोपियों द्वारा लड़कियों को परेशान करने, गलत तरीके से छूने और अश्लील हरकतें करने के मामले सामने आए। पुलिस ने पीड़ित लड़कियों से बात करके उनका भरोसा जीता, जिससे वे आगे आकर शिकायत कर सकीं। एक पीड़ित लड़की ने बताया कि उसे लगा था कि कंपनी में अच्छा माहौल होगा, लेकिन वहां काम से ज्यादा उसके धर्म और सोच पर बात की जाती थी। पुलिस जांच में पता चला कि कुछ लोग कंपनी में अपने पद का गलत फायदा उठा रहे थे। वे नौकरी के लिए आई लड़कियों को पहले भरोसे में लेते थे। उन्हें प्रमोशन और बड़े मौके का लालच दिया जाता था। फिर उन्हें “वीकेंड ट्रिप” के नाम पर बाहर ले जाते थे, जहां उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता था और उन पर दबाव बनाया जाता था। मंत्री राणे बोले- ये कार्पोरेट जिहाद ————————————– ये खबर भी पढ़ें: भोपाल में धर्म परिवर्तन का नेटवर्क!:महिलाओं ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, साथियों ने किया रेप, धर्म परिवर्तन का दबाव राजधानी में दो युवतियों के साथ दुष्कर्म एवं धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। बाग सेवनिया पुलिस ने एक युवती और एक महिला की शिकायत पर एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म एवं धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर…
4 मिनट की सांस फूलने वाली मेहनत बड़े काम की:ब्रिटेन में 96 हजार लोगों पर स्टडी में खुलासा, बस के लिए दौड़ना भी कारगर

क्या आप रोजाना 5 मिनट भी कड़ी मेहनत करने का समय नहीं निकाल पाते हैं? अगर ऐसा है, तो ये आदत बदलें, क्योंकि रोजाना सिर्फ 4 मिनट की सांस फूलने वाली कठोर मेहनत आपको 8 बड़ी बीमारियों से बचा सकती है। सांस फूल जाने वाली मेहनत में जिम जाना जरूरी नहीं है। इसमें बस पकड़ने के लिए दौड़ना, तेज सीढ़ियां चढ़ना या बच्चों के साथ पूरे जोश के साथ खेलना भी आपके लिए उतना ही कारगर है। चीन की सेंट्रल साउथ यूनिवर्सिटी की ताजा स्टडी में खुलासा हुआ है कि ऐसे छोटे लेकिन तेज व्यायाम से डिमेंशिया का खतरा 63%, टाइप-2 डायबिटीज 60% और समय से पहले मौत का जोखिम 46% तक कम हो जाता है। यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित शोध में 96,400 ब्रिटिश वयस्कों के डेटा का विश्लेषण किया गया। प्रतिभागियों ने एक सप्ताह तक कलाई पर एक्सेलेरोमीटर (गति मापने वाला डिवाइस) पहना, जिससे उनके हर छोटे-बड़े हिलने-डुलने का रिकॉर्ड रखा गया। सात साल तक की फॉलो-अप में पाया गया कि जिन लोगों ने कुल शारीरिक गतिविधि का 4% भी तेज व्यायाम में लगाया, उनमें दिल के दौरे, स्ट्रोक, गठिया, लिवर-किडनी रोग और डिमेंशिया का खतरा 29-61% कम था। असरदार है ‘सांस फूलने’ वाली एक्टिविटी स्टडी के मुख्य लेखक डॉ. मिंक्सुए शेन कहते हैं, ‘तेज व्यायाम शरीर में ऐसे खास बदलाव लाता है, जो धीमी एक्टिविटी से नहीं होते। इससे दिल ज्यादा कुशलता से पंप करता है, ब्लड वेसल्स लचीले बनते हैं और शरीर ऑक्सीजन का बेहतर इस्तेमाल सीखता है।’ उनका कहना है कि तेज एक्टिविटी दिमाग में ऐसे केमिकल्स भी छोड़ती है, जो ब्रेन सेल्स को स्वस्थ रखते हैं। इसी से डिमेंशिया का खतरा घटता है। विशेषकर सूजन वाली बीमारियों (इंफ्लेमेटरी डिजीज) जैसे गठिया, सोरायसिस और हृदय रोगों पर इसका असर सबसे ज्यादा देखा गया। जो लोग पहले से व्यायाम नहीं करते, उन्हें ज्यादा फायदा अध्ययन में डायबिटीज और लिवर रोगों में दोनों- समय और तीव्रता, महत्वपूर्ण पाए गए। यह भी पाया गया कि जो लोग पहले से कोई व्यायाम नहीं करते, उन्हें सबसे ज्यादा फायदा हुआ। यानी शुरुआत करने के लिए कभी देर नहीं होती। नई दिल्ली के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक सेठ कहते हैं, ‘भारत में 30% वयस्क शारीरिक रूप से निष्क्रिय हैं। यह स्टडी साबित करती है कि लंबी वर्कआउट का इंतजार किए बिना रोजमर्रा की छोटी-छोटी तेज एक्टिविटी से भी बड़ा स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है।’ डॉक्टरों की सलाह है कि ऑफिस में लिफ्ट की जगह सीढ़ियां तेजी से चढ़ें। बस स्टॉप तक तेज चलें या शाम को 5 मिनट तेज दौड़ें। ये काफी है।’ डॉ. शेन कहते हैं, हफ्ते में सिर्फ 15-20 मिनट की ऐसी एक्टिविटी (रोज 2-3 मिनट) भी मायने रखती है।
मैहर में गैस सिलेंडर के लिए चक्काजाम:एजेंसी देर से खुलने पर उपभोक्ता भड़के; एसडीएम ने संचालक को फटकार लगाई

मैहर जिले के अमरपाटन में शुक्रवार को मानसी गैस एजेंसी के सामने उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर न मिलने पर चक्काजाम कर दिया। नाराज लोगों ने सतना रोड पर मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही एसडीएम डॉ. आरती सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभाला। सुबह 11 बजे तक एजेंसी न खुलने पर भड़का आक्रोश मानसी गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जमा थी, लेकिन सुबह 11 बजे तक काउंटर नहीं खुले। भीषण गर्मी और कड़ी धूप में घंटों इंतजार करने के बाद उपभोक्ताओं का धैर्य टूट गया और उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने एजेंसी संचालक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। दूसरों के कार्ड पर गैस वितरण पर लगी रोक एसडीएम ने मौके पर कतार में लगे लोगों की रैंडम जांच की, जिसमें पाया गया कि कई लोग पड़ोसियों या अन्य व्यक्तियों के गैस कार्ड की फोटोकॉपी लेकर आए थे। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सिलेंडर केवल कार्डधारक के परिवार के सदस्य को ही दिया जाएगा। अब से वितरण के लिए पहचान पत्र और मूल गैस कार्ड लाना अनिवार्य होगा। शनिवार से शुरू होगी होम डिलीवरी एसडीएम डॉ. आरती सिंह ने एजेंसी संचालक को फटकार लगाते हुए तत्काल वितरण शुरू करवाया। उन्होंने निर्देश दिए कि एजेंसी पर भीड़ कम करने के लिए शनिवार से अनिवार्य रूप से होम डिलीवरी शुरू की जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में गैस की किल्लत नहीं है और जाम हटने के बाद यातायात सामान्य हो गया है।
‘बीजेपी कभी भी बाबरी मस्जिद बनाने वाले किसी के साथ गठबंधन नहीं कर सकती’: पश्चिम बंगाल में अमित शाह | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:10 अप्रैल, 2026, 15:09 IST अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ‘बाबरी मस्जिद’ बनाने वाले किसी व्यक्ति के साथ सहयोग करने के बजाय विपक्ष में बैठना पसंद करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में. (फाइल फोटो: एक्स/अमित शाह) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी के आरोप के खिलाफ कड़े शब्दों में कहा, “भाजपा पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण करने वाले किसी व्यक्ति के साथ सहयोग करने के बजाय विपक्ष में बैठना पसंद करेगी।” शाह कोलकाता में एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणापत्र का अनावरण करते हुए बोल रहे थे। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के इस आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि भाजपा राज्य में ममता बनर्जी सरकार को गिराने के लिए पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता हुमायूं कबीर का समर्थन कर रही है, केंद्रीय मंत्री ने कहा, “ममता जी 2,000 वीडियो बना सकती हैं। हुमायूं कबीर और भाजपा दक्षिणी ध्रुव और उत्तरी ध्रुव की तरह हैं; हम कभी एक नहीं हो सकते।” उन्होंने कहा, “बीजेपी उन लोगों के साथ कभी गठबंधन नहीं करेगी जो बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण कर रहे हैं; हम 20 साल तक विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे।” क्या है विवाद? हुमायूं कबीर से जुड़ा विवाद टीएमसी नेताओं द्वारा प्रसारित एक कथित वीडियो से उपजा है, जिसमें कथित तौर पर कबीर को एक वित्तीय सौदे पर चर्चा करते और भाजपा के साथ संबंधों का दावा करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में, पूर्व टीएमसी नेता कथित तौर पर अल्पसंख्यक मतदान पैटर्न को प्रभावित करने की योजना के बारे में बात कर रहे हैं। कथित तौर पर कबीर का दावा है कि योजना को क्रियान्वित करने के लिए उसे 1,000 करोड़ रुपये के सौदे की अग्रिम राशि के रूप में 200 करोड़ रुपये मिले हैं। हुमायूँ कबीर ने दावों का खंडन करते हुए क्लिप को छेड़छाड़ और राजनीति से प्रेरित बताया। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम बंगाल में महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, जिसमें तृणमूल और भाजपा के बीच तीखी लड़ाई चल रही है। बाबरी मस्जिद लिंक हुमायूँ कबीर को टीएमसी से हटा दिया गया था, जब उन्होंने पिछले साल बाबरी मस्जिद बनाने की योजना की घोषणा की थी। 6 दिसंबर को, अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस की सालगिरह पर, कबीर ने मुर्शिदाबाद में प्रतिकृति की नींव रखी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने उन पर “पार्टी को धोखा देने” का आरोप लगाते हुए उन्हें “गद्दार” कहा। पश्चिम बंगाल चुनाव 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में क्रमशः 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। जबकि फैसला तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) लगातार कार्यकाल चाहता है, विपक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कथित भ्रष्टाचार, खराब शासन, हिंसा और विकास एवं परिवर्तन की आवश्यकता जैसे मुद्दों का हवाला देकर राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए चुनाव लड़ रही है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 10 अप्रैल, 2026, 15:09 IST समाचार राजनीति ‘बीजेपी कभी भी बाबरी मस्जिद बनाने वाले किसी के साथ गठबंधन नहीं कर सकती’: पश्चिम बंगाल में अमित शाह अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)अमित शाह बाबरी मस्जिद टिप्पणी(टी)अमित शाह पश्चिम बंगाल(टी)बीजेपी टीएमसी टकराव(टी)हुमायूं कबीर विवाद(टी)बाबरी मस्जिद प्रतिकृति(टी)ममता बनर्जी आलोचना(टी)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव(टी)बीजेपी विपक्ष रुख
मुंबई एयरपोर्ट पर ₹38 करोड़ का 29.37 किलो सोना जब्त:24 केन्याई महिलाएं गिरफ्तार, कपड़ों-बैग में छिपाकर ला रही थीं

मुंबई एयरपोर्ट पर बुधवार को 29.37 किलो सोने के साथ 24 केन्याई महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने इन महिलाओं से ₹37.74 करोड़ का सोना जब्त किया है। ये महिलाएं सोना कपड़ों और बैग में छिपाकर ला रही थीं। दरअसल, DRI को इनपुट मिला था कि केन्या के नैरोबी से आने वाली कुछ महिला यात्री सोना लेकर मुंबई पहुंचेंगी। इसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर ऑपरेशन ‘धहाबू ब्लिट्ज’ चलाया गया संदिग्ध यात्रियों को रोका गया। जांच में महिलाओं के पास से कुल 29.37 किलो सोना बरामद हुआ। इसमें 25.10 किलो सोने की सिल्लियां और 4.27 किलो सोने के जेवर शामिल हैं। ट्रेनिंग देकर तस्करी कराई जा रही थी एजेंसी के मुताबिक, महिलाओं को सोना छिपाने और एयरपोर्ट जांच से बचने के तरीके पहले से सिखाए गए थे। इससे साफ है कि पूरा काम एक संगठित नेटवर्क के जरिए किया जा रहा था, जो कैरियर्स के माध्यम से सोना भारत भेज रहा था। गिरोह खुद सोना नहीं लाता था, बल्कि पैसों के लालच में लोगों को कैरियर बनाकर उनके जरिए तस्करी कराता था। यह इस साल मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़े गए सबसे बड़े मामलों में से एक है। सभी महिलाओं को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जबकि एजेंसी अब इस नेटवर्क के सरगनाओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस ऑपरेशन का नाम ‘धहाबू ब्लिट्ज’ रखा गया है। ‘धहाबू’ स्वाहिली भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ सोना होता है। पिछले साल कन्नड़ एक्ट्रेस सोना तस्करी में पकड़ी गई थीं DRI ने पिछले साल 3 मार्च को कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 14.2 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया था। रान्या इसे अपने बेल्ट में छिपाकर ला रही थी। उन पर गोल्ड स्मगलिंग का केस दर्ज किया गया है। DRI अधिकारियों के मुताबिक, रान्या राव दुबई से एमिरेट्स फ्लाइट के जरिए भारत लौटी थीं। सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही उनकी एक्टिविटी पर नजर रख रही थीं, क्योंकि वे पिछले 15 दिनों में 4 बार दुबई जा चुकी थीं। पुलिस ने रान्या के लावेल रोड स्थित अपार्टमेंट की तलाशी ली। यहां से 2.1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 2.7 करोड़ रुपए नकद भी बरामद किए। एयरपोर्ट पर पकड़ी गई सोना तस्करी की पिछली घटनाएं… 10 फरवरी: अंडरवियर में छिपाकर दुबई से 45 लाख का सोना ला रहा था 10 फरवरी 2026 को कस्टम विभाग ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दुबई के एक शख्स को 96 लाख रुपए के सोने के साथ पकड़ा था। इसने अपने अंडरवियर में 45 लाख का सोना छिपा रखा था। जांच के दौरान व्यक्ति के पास से 24 कैरेट शुद्धता की दो पूरी सोने की छड़ें और एक कटी हुई छड़ भी मिली। ये छड़े उनकी अपनी जेब में रखे पर्स में छिपा रखी थीं। पूरी खबर पढ़ें… 8 फरवरी: लखनऊ एयरपोर्ट पर 2 करोड़ का गोल्ड मिला, सऊदी अरब से 3 पैकेट में छुपाकर लाया था लखनऊ एयरपोर्ट पर 2 करोड़ का सोना पकड़ा गया। जेद्दा से आई सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट से 1.267 ग्राम सोना लावारिस हालत में मिला है। रविवार को एयर इंडिया की सुरक्षा टीम की ओर से सौंपे गए इस सोने को कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत जब्त कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें… ———— ये खबर भी पढ़ें… तस्करी करने 135 ग्राम सोना निगल रखा था:अबू धाबी से अहमदाबाद आए पैसेंजर को एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा अहमदाबाद कस्टम्स विभाग ने अबू धाबी से आए एक पैसेंजर को पकड़ा। इसने 24 कैरेट का 135 ग्राम से अधिक सोना निगल रखा था। अस्पताल में मलत्याग के जरिए गोल्ड निकलवाया गया। जब्त किए गए सोने की अनुमानित बाजार कीमत करीब 21.89 लाख रुपए आंकी गई है। पूरी खबर पढ़ें…









