Friday, 09 Oct 2026 | 04:18 PM

Trending :

High Cholesterol Symptoms: 20s-30s में हाई कोलेस्ट्रॉल हो रहा कॉमन, इन लक्षणों को नजरअंदाज करना जानलेवा

authorimg

Last Updated:

High Cholesterol Symptoms: हाई कोलेस्ट्रॉल जानलेवा साबित हो सकता है. इसका खतरा अब कम उम्र के लोगों में भी तेज से बढ़ता जा रहा है. ऐसे में 20 की उम्र पार करते ही अपना लिपिड प्रोफाइल चेक करवाना जरूरी है. यहां आप हाई एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों के बारे में जान सकते हैं जो धमनियों में फैट के जमाव के कारण नजर आते हैं. कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष अग्रवाल ने इन्हें नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

High LDL Cholesterol in Young Adults: आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल सिर्फ उम्रदराज लोगों की समस्या नहीं रही. 20s और 30s के युवाओं में भी यह तेजी से बढ़ रहा है. इसका मुख्य कारण बदलती जीवनशैली, जंक फूड, तनाव, कम शारीरिक गतिविधि और अनियमित दिनचर्या है. सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हाई कोलेस्ट्रॉल अक्सर बिना किसी साफ लक्षण के बढ़ता है, इसलिए लोग इसे समय रहते पहचान नहीं पाते. इसलिए इसे “साइलेंट किलर” भी कहा जाता है.

डॉ. आशीष अग्रवाल, निदेशक एवं यूनिट हेड, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका बताते हैं कि कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है, लेकिन जब इसका स्तर बढ़ जाता है, तो यह दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ा देता है. यह धीरे-धीरे रक्त वाहिकाओं में जमा होने लगता है और ब्लॉकेज का कारण बन सकता है. जब कोलेस्ट्रॉल बढ़कर नसों में जमने लगता है, तो इससे ब्लॉकेज हो सकती है, जिसके कारण ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं.
युवाओं में कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल रेंज
20- 30 की उम्र के वयस्कों के लिए, कुल कोलेस्ट्रॉल का स्वस्थ स्तर आमतौर पर 200mg/dL से कम होता है. इसमें LDL (खराब) कोलेस्ट्रॉल 100mg/dL से कम और HDL (अच्छा) कोलेस्ट्रॉल 40-50mg/dL से अधिक होना शामिल है.

धमनी में जमाव फैट जमा होने के लक्षण (High Cholesterol Symptoms In Hindi)
– जल्दी थकान महसूस होना- अगर आप कम काम में ही थक जाते हैं या ऊर्जा की कमी महसूस होती है, तो यह संकेत हो सकता है कि शरीर सही तरह से काम नहीं कर रहा.
– सांस फूलना- सीढ़ियां चढ़ते समय या हल्की एक्सरसाइज में भी सांस फूलना धमनियों में फैट के जमाव के कारण ब्लड फ्लो में रुकावट का कारण हो सकता है.
– छाती में हल्की असहजता: यदि कोलेस्ट्रॉल का लेवल लंबे समय से बढ़ा हुआ है, तो इससे छाती में भारीपन या चुभन महसूस हो सकती है. हालांकि कई बार लोग इसे गैस या सामान्य दर्द समझकर टाल देते हैं.
– वजन बढ़ना- खासकर पेट के आसपास फैट का जमा होना खराब लिपिड प्रोफाइल का संकेत हो सकता है.
– त्वचा पर पीले धब्बे- कुछ लोगों में आंखों के आसपास या त्वचा पर छोटे पीले दाग दिखाई दे सकते हैं, जो फैट जमा होने का संकेत हैं.

पेट की चर्बी कम करने के लिए प्लैंक का अभ्यास रोज करें.

किन लोगों को ज्यादा खतरा होता है?
हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा उम्र से इतर उन लोगों में होता है, जो खराब लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं. इसमें ज्यादा देर तक बैठे रहना, ज्यादा तला-भुना या प्रोसेस्ड फूड खाना, स्मोकिंग या शराब का सेवन करना शामिल है. इसके अलावा यदि आपके परिवार में दिल की बीमारी या हाई कोलेस्ट्रॉल की हिस्ट्री है या आपको डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो भी आप हाई कोलेस्ट्रॉल के खतरे के दायरे में आते हैं.

क्यों जरूरी है समय पर जांच?
क्योंकि यह बीमारी चुपचाप बढ़ती है, इसलिए 25 साल के बाद हर व्यक्ति को समय-समय पर लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाना चाहिए. इससे शुरुआत में ही समस्या पकड़ में आ सकती है और गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है.

क्या करें बचाव के लिए?
ताजा फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और हेल्दी फैट (जैसे नट्स, बीज) जैसे फूड को डाइट में शामिल करें. जंक फूड कम करें, रोज कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है. पेट की चर्बी कम करें, योग, ध्यान या पसंदीदा गतिविधियों में समय बिताएं और स्मोकिंग शराब का सेवन कम करें. इसके साथ ही अगर परिवार में हार्ट डिजीज का इतिहास है, या ऊपर बताए गए लक्षण बार-बार महसूस होते हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. बिना लक्षण के भी नियमित जांच करवाना बेहतर होता है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Pakistan vs New Zealand Live Cricket Score: PAK vs NZ T20 World Cup 2026 Match Scorecard Latest Updates Today

February 12, 2026/
12:29 pm

आखरी अपडेट:12 फरवरी, 2026, 12:29 IST वीडियो में कांग्रेस की महिला सांसदों को लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष के अंदर इकट्ठा...

धुरंधर 2 देखने पहुंचे प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा:थिएटर में मुस्कुराते नजर आए प्रभास; संदीप ने फिल्म की आलोचना करने वालों को दिया जवाब

April 9, 2026/
7:43 pm

साउथ एक्टर प्रभास और ‘एनिमल’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने सिनेमाघर पहुंचे। फैंस ने प्रभास और...

Croatia World Cup 2026 | USA Base Camp

June 11, 2026/
8:37 am

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्रोएशिया की टीम अमेरिका पहुंच चुकी है। टीम...

ask search icon

April 13, 2026/
2:45 pm

Last Updated:April 13, 2026, 14:45 IST Pattharchatta for Kidney Stone: पहाड़ों की पथरीली जमीन पर उगने वाला पत्थरचट्टा आयुर्वेद का...

PBKS Vs LSG IPL 2026 LIVE Score Update; Shreyas Iyer

April 19, 2026/
5:10 am

स्पोर्ट्स डेस्क5 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL में आज भी दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच पंजाब किंग्स...

पंजाब- ट्रक में घुसी कार, 4 दोस्तों की मौत:2 लाशें ड्राइविंग सीट पर फंसी, एक-दूसरे से चिपकीं, कटर से काटकर निकालीं

May 19, 2026/
10:39 am

गुरदासपुर में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे कार सवार 4...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

High Cholesterol Symptoms: 20s-30s में हाई कोलेस्ट्रॉल हो रहा कॉमन, इन लक्षणों को नजरअंदाज करना जानलेवा

authorimg

Last Updated:

High Cholesterol Symptoms: हाई कोलेस्ट्रॉल जानलेवा साबित हो सकता है. इसका खतरा अब कम उम्र के लोगों में भी तेज से बढ़ता जा रहा है. ऐसे में 20 की उम्र पार करते ही अपना लिपिड प्रोफाइल चेक करवाना जरूरी है. यहां आप हाई एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों के बारे में जान सकते हैं जो धमनियों में फैट के जमाव के कारण नजर आते हैं. कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष अग्रवाल ने इन्हें नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

High LDL Cholesterol in Young Adults: आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल सिर्फ उम्रदराज लोगों की समस्या नहीं रही. 20s और 30s के युवाओं में भी यह तेजी से बढ़ रहा है. इसका मुख्य कारण बदलती जीवनशैली, जंक फूड, तनाव, कम शारीरिक गतिविधि और अनियमित दिनचर्या है. सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हाई कोलेस्ट्रॉल अक्सर बिना किसी साफ लक्षण के बढ़ता है, इसलिए लोग इसे समय रहते पहचान नहीं पाते. इसलिए इसे “साइलेंट किलर” भी कहा जाता है.

डॉ. आशीष अग्रवाल, निदेशक एवं यूनिट हेड, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका बताते हैं कि कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है, लेकिन जब इसका स्तर बढ़ जाता है, तो यह दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ा देता है. यह धीरे-धीरे रक्त वाहिकाओं में जमा होने लगता है और ब्लॉकेज का कारण बन सकता है. जब कोलेस्ट्रॉल बढ़कर नसों में जमने लगता है, तो इससे ब्लॉकेज हो सकती है, जिसके कारण ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं.
युवाओं में कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल रेंज
20- 30 की उम्र के वयस्कों के लिए, कुल कोलेस्ट्रॉल का स्वस्थ स्तर आमतौर पर 200mg/dL से कम होता है. इसमें LDL (खराब) कोलेस्ट्रॉल 100mg/dL से कम और HDL (अच्छा) कोलेस्ट्रॉल 40-50mg/dL से अधिक होना शामिल है.

धमनी में जमाव फैट जमा होने के लक्षण (High Cholesterol Symptoms In Hindi)
– जल्दी थकान महसूस होना- अगर आप कम काम में ही थक जाते हैं या ऊर्जा की कमी महसूस होती है, तो यह संकेत हो सकता है कि शरीर सही तरह से काम नहीं कर रहा.
– सांस फूलना- सीढ़ियां चढ़ते समय या हल्की एक्सरसाइज में भी सांस फूलना धमनियों में फैट के जमाव के कारण ब्लड फ्लो में रुकावट का कारण हो सकता है.
– छाती में हल्की असहजता: यदि कोलेस्ट्रॉल का लेवल लंबे समय से बढ़ा हुआ है, तो इससे छाती में भारीपन या चुभन महसूस हो सकती है. हालांकि कई बार लोग इसे गैस या सामान्य दर्द समझकर टाल देते हैं.
– वजन बढ़ना- खासकर पेट के आसपास फैट का जमा होना खराब लिपिड प्रोफाइल का संकेत हो सकता है.
– त्वचा पर पीले धब्बे- कुछ लोगों में आंखों के आसपास या त्वचा पर छोटे पीले दाग दिखाई दे सकते हैं, जो फैट जमा होने का संकेत हैं.

पेट की चर्बी कम करने के लिए प्लैंक का अभ्यास रोज करें.

किन लोगों को ज्यादा खतरा होता है?
हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा उम्र से इतर उन लोगों में होता है, जो खराब लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं. इसमें ज्यादा देर तक बैठे रहना, ज्यादा तला-भुना या प्रोसेस्ड फूड खाना, स्मोकिंग या शराब का सेवन करना शामिल है. इसके अलावा यदि आपके परिवार में दिल की बीमारी या हाई कोलेस्ट्रॉल की हिस्ट्री है या आपको डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो भी आप हाई कोलेस्ट्रॉल के खतरे के दायरे में आते हैं.

क्यों जरूरी है समय पर जांच?
क्योंकि यह बीमारी चुपचाप बढ़ती है, इसलिए 25 साल के बाद हर व्यक्ति को समय-समय पर लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाना चाहिए. इससे शुरुआत में ही समस्या पकड़ में आ सकती है और गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है.

क्या करें बचाव के लिए?
ताजा फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और हेल्दी फैट (जैसे नट्स, बीज) जैसे फूड को डाइट में शामिल करें. जंक फूड कम करें, रोज कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है. पेट की चर्बी कम करें, योग, ध्यान या पसंदीदा गतिविधियों में समय बिताएं और स्मोकिंग शराब का सेवन कम करें. इसके साथ ही अगर परिवार में हार्ट डिजीज का इतिहास है, या ऊपर बताए गए लक्षण बार-बार महसूस होते हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. बिना लक्षण के भी नियमित जांच करवाना बेहतर होता है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket