Sunday, 12 Jul 2026 | 11:46 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सुबह में गर्म पानी पीने से क्या सच में पिघल जाती है पेट की चर्बी ? यकीन करने से पहले डॉ. पारस अग्रवाल से जान लें

authorimg

Last Updated:

Hot Water Melt Fat: सुबह-सुबह गर्म पानी यानी गुनगुने पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. आयुर्वेद हो या मेडिकल साइंस सबमें कहा जाता है कि सुबह में दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करना चाहिए. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी खबरों की बाढ आ गई है जिसमें दावा किया जाता है कि अगर सुबह में गुनगुने पानी पिएंगे तो इससे पेट की चर्बी कुछ ही महीनों में गलने लगेगी. इस बात में आखिर कितनी सच्चाई है. मारेंगे एशिया अस्पताल में मेटाबोलिक डिसॉर्डडर के डायरेक्टर डॉ. पारस अग्रवाल से जब हमने बात की तो उन्होंने इस पूरे मामले को विस्तार से बताया.

Zoom

गर्म पानी और वजन कम करने का कनेक्शन.

Hot Water Melt Fat: राष्ट्रीय हेल्थ सर्वे के मुताबिक भारत में 24 प्रतिशत महिला और 23 प्रतिशत पुरुष मोटापे के शिकार हैं. इनमें से अधिकांश के पेट पर बुरी तरह चर्बी जमी होती है. पेट की चर्बी हर तरह के मोटापे से ज्यादा खतरनाक है क्योंकि यह चर्बी लिवर, किडनी, हार्ट जैसे महत्वपूर्ण अंगों को घेर लेती है और उन अंगों पर अप्रत्यक्ष रूप से दबाव डालती है. ऐसे में सोशल मीडिया पर हमेशा दावा किया जाता है कि सुबह में खाली पेट गर्म पानी पीने से पेट की चर्बी कुछ ही महीने में गल जाती है. आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है. इसी बात को जानने के लिए हमने मारेंगे एशिया अस्पताल में मेटाबोलिक डिसॉर्डडर के डायरेक्टर डॉ. पारस अग्रवाल से बात की.

मेडिकल साइंस की हकीकत
डॉ. पारस अग्रवाल ने बताया कि जिस तरह शरीर का वजन बढ़ने के लिए कई चीजें जिम्मेदार होती है उसी तरह इस अतिरिक्त चर्बी को बाहर निकालने के लिए एक साथ कई मोर्चे पर काम करना पड़ता है. जहां तक गर्म पानी की बात है तो पानी पीने से फायदा ही होता है अगर आप इसे संतुलित मात्रा में पिए तो. लेकिन अगर पानी आपने कम पिया या जरूरत से ज्यादा पिया तो इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. पर मेडिकल साइंस में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि सुबह खाली पेट गर्म या गुनगुना पानी पिएंगे तो इससे शरीर की चर्बी गलने लगेगी. हां, कुछ हद तक इससे मेटाबोलिज्म बूस्ट हो सकता है. गर्म पानी शरीर के तापमान को थोड़ा बढ़ा सकता है और हो सकता है कि इससे कैलोरी थोड़ी ज्यादा बर्न हो जाए. पर इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि सुबह खाली पेट गर्म पानी आपके पेट की चर्बी को गला दे या कम कर दें. आयुर्वेद चाहे जो भी कहता हो लेकिन मेडिकल साइंस में आज तक यह प्रमाणित नहीं हुआ है कि गर्म पानी से वजन कम होता है या पेट की चर्बी गल जाती है.

वजन बढ़ता क्यों है
इस सवाल पर डॉ. पारस अग्रवाल कहते हैं कि मोटे तौर पर वजन बढ़ने के लिए 3 कारण जिम्मेदार होते हैं. पहला-आपने जरूरत से ज्यादा खाया. दूसरा-आपने शारीरिक मेहनत नहीं की या शरीर को हिलाया-डुलाया नहीं और तीसरा-गलत चीजें खाई. जब आप जरूरत से ज्यादा खाएंगे तो जाहिर इस भोजन से एनर्जी भी ज्यादा बनेगी और जब एनर्जी खर्च नहीं होगी तो वह चर्बी के रूप में शरीर में जमा होने लगेगा. वहीं जितनी आपके शरीर में एनर्जी बन रही है अगर वह नहीं खाएंगे तो यह भी चर्बी में बदल जाएगी. अंत में यदि आप गलत चीजें खाएंगे तो इसमें थोड़े से ज्यादा एनर्जी बनेगी और वह सीधे चर्बी में बदल जाएगी. जैसे पिज्जा-बर्गर, ज्यादा चीनी, मिठाई, ज्यादा तेल, तली-भुनी चीजें, पैकेटबंद चीजें, मीठा पेय आदि में खराब कार्बोहाइड्रैट होता है इसलिए

फिर वजन घटाने के लिए क्या करें 
डॉ. पारस अग्रवाल सीधे कहते हैं जिस तरह आपने वजन बढ़ाया है उसी तरह इसे घटा लीजिए. जैसे आपको सबसे पहले कैलोरी पर नियंत्रण करना है. यानी आप पहले जितना खाते थे. उसमें धीरे-धीरे कटौती करें. मसलन यदि आप पहले 3 रोटी खाते थे तो अब 2 रोटी खाइए. इसी तरह भोजन की पूरी मात्रा को कम कीजिए. इसके बाद आप पहले जो गंदी चीजें खाते थे, उसे छोड़ दीजिए. जैसे हर तरह के पैकेटबंद फूड, बिस्किट, चॉकलेट, ब्रेड, पिज्जा-बर्गर, बाहर की तली-भुनी चीजें, ज्यादा तेल वाली चीजें, चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक, चीनी वाली चीजें आदि छोड़ दीजिए. बेहतर होगा कि चीनी को पूरी तरह छोड़ दें. इसी जगह आप रोज घर का बना खाना खाएं. चावल, दाल, रोज हरी सब्जियां, फल, सीड्स, ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन करें. अब इन सबके बाद रोज कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करें. एक्सरसाइज इस तरह से करें कि शरीर के सभी अंगों में हरकतें हो. इसके लिए जिम जाना जरूरी नहीं. किसी भी तरह से आप शरीर के हिलाए-डुलाएं. ऑफिस में तेज वॉक करें, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें. चेयर से हर आधे-एक घंटे पर उठकर स्ट्रैच करें, थोड़ा घूम लें. इसके अलावा पर्याप्त नींद लें और तनाव भी कम करें. तनाव कम करने के लिए योगा, ध्यान आदि का सहारा लें. और सबसे जरूरी बात कि पहले यह देखें कि वजन किसी बीमारी की वजह से तो नहीं बढ़ी है. अगर बीमारी की वजह से है तो इसका इलाज पहले कराएं. निश्चित रूप से वजन घटेगा.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
आर्मी का सपना टूटा, एस्पिरेंट्स में एसके बनकर छाए:अभिलाष थपलियाल बोले- आउटसाइडर होने का सबसे बड़ा स्ट्रगल, इंडस्ट्री में अपना काम खुद बताना पड़ता है

April 3, 2026/
5:30 am

अभिलाष थपलियाल इन दिनों वेब सीरीज ‘एस्पिरेंट्स’ के सीजन 3 को लेकर चर्चा में हैं, जहां उनका ‘एसके’ का किरदार...

चंडीगढ़ में रैपर बादशाह का क्लब सील:मंजूर नक्शे से ज्यादा निर्माण किया, कई नोटिसों के बावजूद नहीं हटाया

June 2, 2026/
1:08 pm

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित मशहूर रैपर बादशाह के क्लब सागो को मंगलवार सुबह प्रशासन की बिल्डिंग ब्रांच ने सील कर...

चंडीगढ़- एलांते मॉल के फूड कोर्ट में बवाल:बच्चे को सर्व चाइनीज डिश में निकला कीड़ा, स्टाफ बोला- सॉरी; ग्राहक ने VIDEO बना कंप्लेंट की

April 19, 2026/
5:07 am

चंडीगढ़ के एलांते मॉल के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। एक परिवार...

'विराट के खिलाफ बयान देने के लिए पैसे ऑफर हुए':जर्मन मॉडल लिजलाज बोलीं- मुझे अलग-अलग मैगजीन से बहुत सारे कॉल आए

May 11, 2026/
1:08 pm

जर्मन मॉडल लिजलाज ने हाल ही में दावा किया कि विराट कोहली द्वारा कथित तौर पर उनकी फोटो लाइक करने...

ईशान किशन को एक्टर अनुपम खेर ने कहा थैंक यू:सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बोले- ईशान के अंदर कभी हार न मानने की शक्ति

April 17, 2026/
1:28 pm

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को थैंक यू बोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक...

डॉन 3 विवाद, रणवीर के सपोर्ट में आईं कंगना रनोट:कहा- जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं; मुझे भी सबने बैन किया था

June 2, 2026/
8:02 pm

फिल्म ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के अचानक बाहर होने और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के असहयोग...

10 मिनट में मलाई प्याज की सब्जी रेसिपी, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक भारतीय प्याज प्याज की सब्जी

May 31, 2026/
4:10 pm

31 मई 2026 को 16:10 IST पर अद्यतन किया गया झटपट 10 मिनट की सब्जी रेसिपी: अगर आप रोज-रोज एक...

राजनीति

सुबह में गर्म पानी पीने से क्या सच में पिघल जाती है पेट की चर्बी ? यकीन करने से पहले डॉ. पारस अग्रवाल से जान लें

authorimg

Last Updated:

Hot Water Melt Fat: सुबह-सुबह गर्म पानी यानी गुनगुने पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. आयुर्वेद हो या मेडिकल साइंस सबमें कहा जाता है कि सुबह में दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करना चाहिए. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी खबरों की बाढ आ गई है जिसमें दावा किया जाता है कि अगर सुबह में गुनगुने पानी पिएंगे तो इससे पेट की चर्बी कुछ ही महीनों में गलने लगेगी. इस बात में आखिर कितनी सच्चाई है. मारेंगे एशिया अस्पताल में मेटाबोलिक डिसॉर्डडर के डायरेक्टर डॉ. पारस अग्रवाल से जब हमने बात की तो उन्होंने इस पूरे मामले को विस्तार से बताया.

Zoom

गर्म पानी और वजन कम करने का कनेक्शन.

Hot Water Melt Fat: राष्ट्रीय हेल्थ सर्वे के मुताबिक भारत में 24 प्रतिशत महिला और 23 प्रतिशत पुरुष मोटापे के शिकार हैं. इनमें से अधिकांश के पेट पर बुरी तरह चर्बी जमी होती है. पेट की चर्बी हर तरह के मोटापे से ज्यादा खतरनाक है क्योंकि यह चर्बी लिवर, किडनी, हार्ट जैसे महत्वपूर्ण अंगों को घेर लेती है और उन अंगों पर अप्रत्यक्ष रूप से दबाव डालती है. ऐसे में सोशल मीडिया पर हमेशा दावा किया जाता है कि सुबह में खाली पेट गर्म पानी पीने से पेट की चर्बी कुछ ही महीने में गल जाती है. आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है. इसी बात को जानने के लिए हमने मारेंगे एशिया अस्पताल में मेटाबोलिक डिसॉर्डडर के डायरेक्टर डॉ. पारस अग्रवाल से बात की.

मेडिकल साइंस की हकीकत
डॉ. पारस अग्रवाल ने बताया कि जिस तरह शरीर का वजन बढ़ने के लिए कई चीजें जिम्मेदार होती है उसी तरह इस अतिरिक्त चर्बी को बाहर निकालने के लिए एक साथ कई मोर्चे पर काम करना पड़ता है. जहां तक गर्म पानी की बात है तो पानी पीने से फायदा ही होता है अगर आप इसे संतुलित मात्रा में पिए तो. लेकिन अगर पानी आपने कम पिया या जरूरत से ज्यादा पिया तो इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. पर मेडिकल साइंस में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि सुबह खाली पेट गर्म या गुनगुना पानी पिएंगे तो इससे शरीर की चर्बी गलने लगेगी. हां, कुछ हद तक इससे मेटाबोलिज्म बूस्ट हो सकता है. गर्म पानी शरीर के तापमान को थोड़ा बढ़ा सकता है और हो सकता है कि इससे कैलोरी थोड़ी ज्यादा बर्न हो जाए. पर इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि सुबह खाली पेट गर्म पानी आपके पेट की चर्बी को गला दे या कम कर दें. आयुर्वेद चाहे जो भी कहता हो लेकिन मेडिकल साइंस में आज तक यह प्रमाणित नहीं हुआ है कि गर्म पानी से वजन कम होता है या पेट की चर्बी गल जाती है.

वजन बढ़ता क्यों है
इस सवाल पर डॉ. पारस अग्रवाल कहते हैं कि मोटे तौर पर वजन बढ़ने के लिए 3 कारण जिम्मेदार होते हैं. पहला-आपने जरूरत से ज्यादा खाया. दूसरा-आपने शारीरिक मेहनत नहीं की या शरीर को हिलाया-डुलाया नहीं और तीसरा-गलत चीजें खाई. जब आप जरूरत से ज्यादा खाएंगे तो जाहिर इस भोजन से एनर्जी भी ज्यादा बनेगी और जब एनर्जी खर्च नहीं होगी तो वह चर्बी के रूप में शरीर में जमा होने लगेगा. वहीं जितनी आपके शरीर में एनर्जी बन रही है अगर वह नहीं खाएंगे तो यह भी चर्बी में बदल जाएगी. अंत में यदि आप गलत चीजें खाएंगे तो इसमें थोड़े से ज्यादा एनर्जी बनेगी और वह सीधे चर्बी में बदल जाएगी. जैसे पिज्जा-बर्गर, ज्यादा चीनी, मिठाई, ज्यादा तेल, तली-भुनी चीजें, पैकेटबंद चीजें, मीठा पेय आदि में खराब कार्बोहाइड्रैट होता है इसलिए

फिर वजन घटाने के लिए क्या करें 
डॉ. पारस अग्रवाल सीधे कहते हैं जिस तरह आपने वजन बढ़ाया है उसी तरह इसे घटा लीजिए. जैसे आपको सबसे पहले कैलोरी पर नियंत्रण करना है. यानी आप पहले जितना खाते थे. उसमें धीरे-धीरे कटौती करें. मसलन यदि आप पहले 3 रोटी खाते थे तो अब 2 रोटी खाइए. इसी तरह भोजन की पूरी मात्रा को कम कीजिए. इसके बाद आप पहले जो गंदी चीजें खाते थे, उसे छोड़ दीजिए. जैसे हर तरह के पैकेटबंद फूड, बिस्किट, चॉकलेट, ब्रेड, पिज्जा-बर्गर, बाहर की तली-भुनी चीजें, ज्यादा तेल वाली चीजें, चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक, चीनी वाली चीजें आदि छोड़ दीजिए. बेहतर होगा कि चीनी को पूरी तरह छोड़ दें. इसी जगह आप रोज घर का बना खाना खाएं. चावल, दाल, रोज हरी सब्जियां, फल, सीड्स, ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन करें. अब इन सबके बाद रोज कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करें. एक्सरसाइज इस तरह से करें कि शरीर के सभी अंगों में हरकतें हो. इसके लिए जिम जाना जरूरी नहीं. किसी भी तरह से आप शरीर के हिलाए-डुलाएं. ऑफिस में तेज वॉक करें, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें. चेयर से हर आधे-एक घंटे पर उठकर स्ट्रैच करें, थोड़ा घूम लें. इसके अलावा पर्याप्त नींद लें और तनाव भी कम करें. तनाव कम करने के लिए योगा, ध्यान आदि का सहारा लें. और सबसे जरूरी बात कि पहले यह देखें कि वजन किसी बीमारी की वजह से तो नहीं बढ़ी है. अगर बीमारी की वजह से है तो इसका इलाज पहले कराएं. निश्चित रूप से वजन घटेगा.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket