Saturday, 03 Oct 2026 | 10:40 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सीहोर में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या:नशे में कर रहा था माता-पिता से मारपीट, सबूत मिटाने की कोशिश नाकाम; आरोपी गिरफ्तार

सीहोर में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या:नशे में कर रहा था माता-पिता से मारपीट, सबूत मिटाने की कोशिश नाकाम; आरोपी गिरफ्तार

सीहोर एक गांव में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। रविवार रात घरेलू विवाद के दौरान बडे भाई ने अपने छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में मामला खुल गया और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक अंकुश परमार शराब का आदी था और नशे की हालत में परिवार से विवाद करता था। घटना वाली रात भी वह माता-पिता से झगड़ा कर रहा था। इसी विवाद के दौरान छोटे भाई देवेंद्र उर्फ गोलू ने अंकुश पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। सबूत मिटाने के लिए की गई कोशिश हत्या के बाद आरोपी ने खून के निशान मिटाने के लिए कमरे की दीवारों पर चूना-पुताई की, हथियार को घर के पीछे दबा दिया और कपड़े जलाकर सबूत नष्ट करने की कोशिश की। आरोपी ने रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली से शव को करीब 2 किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना या अज्ञात हमले जैसा लगे। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में संदिग्ध स्थिति मिलने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

भोपाल में लव-मैरिज के 7 महीने बाद युवक का सुसाइड:इंस्टा VIDEO में कहा- पत्नी करती थी प्रताड़ित, झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी

भोपाल में लव-मैरिज के 7 महीने बाद युवक का सुसाइड:इंस्टा VIDEO में कहा- पत्नी करती थी प्रताड़ित, झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी

भोपाल में एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे दी। सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो रिकॉर्ड कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। इसमें पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। मामला शाहपुरा के कान्वेवेल होटल पैलेस में रविवार सुबह का है। मृतक की पहचान विकास हिरवे (28) के रूप में हुई। वह हबीबगंज क्षेत्र का रहने वाला था। 7 महीने पहले ही उसने लव मैरिज की थी। दोपहर में युवक का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। होटल में कमरा बुक कर की आत्महत्या पुलिस के मुताबिक, विकास ने शनिवार देर रात होटल में कमरा बुक किया था। रविवार सुबह होटल स्टाफ ने कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन परिजनों ने एक वीडियो पुलिस को सौंपा है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। युवक ने सुसाइड से पहले वीडियो में यह कहा- मेरा नाम विकास हिरवे है। मेरी पत्नी स्नेहा सोलंकी से 7 माह पहले लव मैरिज की थी। मैं मनमर्जी से सुसाइड कर रहा हूं… इसकी जिम्मेदार पत्नी स्नेहा सोलंकी है। 10 दिन पहले से स्नेहा ने अपने तमाम डॉक्यूमेंट, ज्वेलरी सहित सामान को अपने मायके में भेजना शुरू कर दिया था। वह लगातार मुझे विवाद करती है। प्रताड़ित करती है और फंसाने की धमकी देती है। उसकी दादी लगातार उसे कॉल कर यह सब करने के लिए मजबूर करती है। ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर ही मैं जान दे रहा हूं। मेरी मौत के लिए जिम्मेदार मेरी पत्नी और दादी सास हैं। पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद रात के समय युवक बिन बताए घर से निकला। तड़के करीब 3:00 बजे उसकी आखिरी पोस्ट को देखा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की। जब होटल पहुंचे तो वहां युवक सुसाइड कर चुका था। आखिरी वीडियो में युवक ने इस बात का भी जिक्र किया है कि पत्नी को परिवार वाले बहुत प्यार करते हैं, लेकिन वह इसके बाद भी मुझे और उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है।

माली के रक्षामंत्री सादियो की बम धमाके में मौत:कल घर पर सुसाइड कार से हमला हुआ; जिहादी और विद्रोही संगठन ने मिलकर अंजाम दिया

माली के रक्षामंत्री सादियो की बम धमाके में मौत:कल घर पर सुसाइड कार से हमला हुआ; जिहादी और विद्रोही संगठन ने मिलकर अंजाम दिया

माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा की बम धमाके में मौत हो गई। शनिवार को राजधानी बमाको के पास काटी शहर में उनके घर पर आत्मघाती कार से हमला किया गया। काटी सेना का मजबूत गढ़ माना जाता है, जो राजधानी बमाको से करीब 15 किमी दूर है। वहीं इस बड़े हमले को अंजाम दिया गया। हमले के पीछे अल-कायदा से जुड़ा जिहादी संगठन JNIM और तुआरेग विद्रोही समूह FLA का गठजोड़ बताया जा रहा है। दोनों संगठनों ने मिलकर यह हमला किया। इस हमले के साथ ही देश के कई हिस्सों में भी हिंसा भड़क गई। बमाको, गाओ, किदाल और सेवरे समेत कई शहरों में गोलीबारी और धमाकों की खबरें सामने आई हैं। काटी जैसे सुरक्षित सैन्य इलाके में इस तरह का हमला होना माली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। सादियो कामारा सैन्य सरकार के प्रमुख नेताओं में थे और उनकी मौत को सरकार और सेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। माली में हिंसा से जुड़ा वीडियो… विद्रोही संगठन FLA का दावा- किदाल शहर पर कब्जे किया तुआरेग विद्रोही संगठन FLA ने उत्तरी शहर किदाल पर कब्जा करने का दावा किया है। FLA का कहना है कि किदाल अब पूरी तरह उनके नियंत्रण में है। हालांकि माली की सेना ने कहा है कि किदाल समेत कई इलाकों में अभी भी ऑपरेशन जारी हैं और हमलावरों को खदेड़ा जा रहा है। विद्रोहियों ने यह भी दावा किया है कि एक समझौते के तहत माली सेना और उसके रूसी सहयोगियों को शहर छोड़ने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किदाल को माली का रणनीतिक रूप से बेहद अहम शहर माना जाता है। यह लंबे समय तक तुआरेग विद्रोहियों का गढ़ रहा है, जिसे माली सेना ने नवंबर 2023 में रूस के समर्थन से दोबारा अपने कब्जे में लिया था।

माली के रक्षामंत्री सादियो की बम धमाके में मौत:कल घर पर सुसाइड कार से हमला हुआ; जिहादी और विद्रोही संगठन ने मिलकर अंजाम दिया

माली के रक्षामंत्री सादियो की बम धमाके में मौत:कल घर पर सुसाइड कार से हमला हुआ; जिहादी और विद्रोही संगठन ने मिलकर अंजाम दिया

माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा की बम धमाके में मौत हो गई। शनिवार को राजधानी बमाको से करीब 15 किमी दूर काटी शहर में उनके घर पर आत्मघाती कार से हमला किया गया। हमले में सादियो की दूसरी पत्नी और दो पोते भी मारे गए। यह जानकारी उनके परिवार और अधिकारियों ने दी। एक रिश्तेदार ने रॉयटर्स को उनकी मौत की पुष्टि की, जबकि उनके साले ने फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। हमले के पीछे अल-कायदा से जुड़ा जिहादी संगठन JNIM और तुआरेग विद्रोही समूह FLA का गठजोड़ बताया जा रहा है। दोनों संगठनों ने मिलकर यह हमला किया। इस हमले के साथ ही देश के कई हिस्सों में भी हिंसा भड़क गई। बमाको, गाओ, किदाल और सेवरे समेत कई शहरों में गोलीबारी और धमाकों की खबरें सामने आई हैं। सादियो कामारा सैन्य सरकार के प्रमुख नेताओं में थे और उनकी मौत को सरकार और सेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। माली में हिंसा से जुड़ा वीडियो… माली के सेना में अधिकारी रह चुके थे रक्षामंत्री सादियो रक्षा मंत्री सादियो कामारा माली की सैन्य सरकार के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे। वे पेशे से सैन्य अधिकारी थे और लंबे समय तक सेना में सेवा देने के बाद शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचे। 2020 और 2021 में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद उनका कद तेजी से बढ़ा और वे सत्ता के केंद्र में आ गए। रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने माली की सुरक्षा नीति तय करने में अहम भूमिका निभाई। कामारा को माली और रूस के बीच बढ़ते सैन्य संबंधों का प्रमुख सूत्रधार माना जाता था। उनके कार्यकाल में माली ने फ्रांस और पश्चिमी देशों से दूरी बनाकर रूस के साथ सहयोग बढ़ाया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वे केवल रक्षा मंत्री ही नहीं, बल्कि सैन्य शासन के सबसे ताकतवर चेहरों में शामिल थे। विद्रोही संगठन FLA का दावा- किदाल शहर पर कब्जे किया तुआरेग विद्रोही संगठन FLA ने उत्तरी शहर किदाल पर कब्जा करने का दावा किया है। FLA का कहना है कि किदाल अब पूरी तरह उनके नियंत्रण में है। हालांकि माली की सेना ने कहा है कि किदाल समेत कई इलाकों में अभी भी ऑपरेशन जारी हैं और हमलावरों को खदेड़ा जा रहा है। विद्रोहियों ने यह भी दावा किया है कि एक समझौते के तहत माली सेना और उसके रूसी सहयोगियों को शहर छोड़ने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किदाल को माली का रणनीतिक रूप से बेहद अहम शहर माना जाता है। यह लंबे समय तक तुआरेग विद्रोहियों का गढ़ रहा है, जिसे माली सेना ने नवंबर 2023 में रूस के समर्थन से दोबारा अपने कब्जे में लिया था। ——————– ये खबर भी पढ़ें… वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला:चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे; हमलावर पकड़ाया अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग हो गई। शनिवार शाम के इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बडे़ अफसर मौजूद थे। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग की। ट्रम्प और गेस्ट बॉलरूम के अंदर थे। ट्रम्प ने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। पहले खबर आई थी कि हमलावर को मार गिराया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खंडवा में दर्दनाक हादसा, 3 युवकों की मौत:बारात में जा रही कार पलटी, 2 गंभीर घायल

खंडवा में दर्दनाक हादसा, 3 युवकों की मौत:बारात में जा रही कार पलटी, 2 गंभीर घायल

खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र अंतर्गत गुड़ी और लुनहार गांव के बीच रविवार की शाम 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारात में शामिल होने जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में मोहित (22) पिता स्वरूप चंद यादव निवासी बलवाड़ा, पुष्पक (24) पिता जितेंद्र यादव निवासी बलवाड़ा और ऋतिक (24) पिता धर्मेंद्र यादव निवासी गरनगांव की मौत हो गई। सभी युवक बारात में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही खंडवा सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे और मोघट थाना प्रभारी धीरेश धारवाल पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अंडर-18 में शौर्य और अर्जुन पहुंचे फाइनल में:सेंट जोसेफ टेनिस एकेडमी में हुआ छठा ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टूर्नामेंट, जूनियर खिलाड़ियों का प्रदर्शन जारी

अंडर-18 में शौर्य और अर्जुन पहुंचे फाइनल में:सेंट जोसेफ टेनिस एकेडमी में हुआ छठा ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टूर्नामेंट, जूनियर खिलाड़ियों का प्रदर्शन जारी

सेंट जोसेफ टेनिस एकेडमी की ओर से आयोजित छठे ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टूर्नामेंट में जूनियर टेनिस खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। कुल आठ अलग-अलग कैटेगरी में हुए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया और खिताबी मुकाबले के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। विभिन्न वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबलों के नतीजे बॉयज अंडर-18 सिंगल्स में शौर्य शर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए आरुष संगल को 5-2 से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में अर्जुन सिंह ने वात्सल्य रावत को 5-0 से एकतरफा मात देकर फाइनल का टिकट कटाया। बॉयज अंडर-16 सिंगल्स के पहले सेमीफाइनल में अर्णव गर्ग ने कड़े मुकाबले में आयुष तोमर को 7-5 से हराया। दूसरे मैच में जसकिरथ सिंह अरोड़ा ने भव्यम अग्रवाल को 5-3 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। बॉयज अंडर-14 सिंगल्स में रेयांश अग्रवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में उनका सामना युवां से होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल में आयुष को 5-2 से हराया। बॉयज अंडर-12 सिंगल्स में शिवांश रावत ने प्रखर सिंह को 5-0 से हराकर अपना दबदबा कायम रखा। दूसरे सेमीफाइनल में अरिंदम पंवार ने युवां को 5-3 से मात दी। बॉयज अंडर-10 सिंगल्स में प्रखर सिंह ने समृद्धि सैनी को 4-0 से आसानी से हराया। वहीं, सिद्धांत गुप्ता ने परानन को 5-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह सुरक्षित की। बॉयज अंडर-18 डबल्स में वात्सल्य और शौर्य की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए दक्ष और सानिध्य की जोड़ी को 5-0 से हराया। फाइनल में उनका मुकाबला आरुष और अर्णव की जोड़ी से होगा, जिन्होंने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में रणविजय और अर्जुन की जोड़ी को मात दी। सुबह 6 बजे से खेले जाएंगे खिताबी मुकाबले टूर्नामेंट के सभी वर्गों के फाइनल मैच सोमवार सुबह 6:00 बजे से खेले जाएंगे। इसके बाद सुबह 9:00 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को िट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों को खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया है।

सतना में MPPSC परीक्षा में 78% रही उपस्थिति:8 केंद्रों पर 3515 अभ्यर्थी पंजीकृत, दोनों पालियों में कड़ी निगरानी

सतना में MPPSC परीक्षा में 78% रही उपस्थिति:8 केंद्रों पर 3515 अभ्यर्थी पंजीकृत, दोनों पालियों में कड़ी निगरानी

सतना में राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिला मुख्यालय के 8 परीक्षा केंद्रों पर ओएमआर आधारित प्रणाली से शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दोनों पालियों के लिए कुल 3,515 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित सामान्य अध्ययन (जीएस) की परीक्षा में 2,748 (78.18%) अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 767 (21.82%) अनुपस्थित रहे। दोपहर 2:15 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित एप्टीट्यूड परीक्षा में 2,710 (77.10%) परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 805 (22.90%) अनुपस्थित रहे। पहली बार AI लाइव स्ट्रीमिंग से निगरानी परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पहली बार एआई आधारित लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई। सभी परीक्षा केंद्र जैमर सिस्टम से लैस रहे। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले बुलाया गया और प्रवेश से पहले फ्रिस्किंग की गई। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए और बायोमेट्रिक सिस्टम से पहचान सत्यापित की गई। 8 केंद्रों पर कुल 189 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, जहां प्रत्येक 24 अभ्यर्थियों पर एक कैमरा निगरानी के लिए तैनात रहा।

बुरहानपुर में 43° की तपिश के बाद आंधी-बारिश से राहत:शाम को चली तेज हवाएं, नेपानगर क्षेत्र में आधे घंटे तक बारिश

बुरहानपुर में 43° की तपिश के बाद आंधी-बारिश से राहत:शाम को चली तेज हवाएं, नेपानगर क्षेत्र में आधे घंटे तक बारिश

बुरहानपुर में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर 43 डिग्री सेल्सियस तापमान से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम करीब 5 बजे के बाद तेज हवाओं और हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुरहानपुर शहर में शाम के समय तेज हवाएं चलीं और हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। नेपानगर क्षेत्र के डाभियाखेड़ा, बड़ीखेड़ा और पांच ईमली सहित आसपास के गांवों में शाम सवा 5 बजे से करीब आधे घंटे तक बारिश दर्ज की गई। बारिश की दो तस्वीरें देखिए… गर्मी से मिली राहत, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ी अचानक बदले मौसम से लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन किसानों ने तेज हवा और बारिश से मक्का फसल और पशुओं के चारे को नुकसान की आशंका जताई है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले भी लगातार तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ था।

रणबीर कपूर ने नहीं खिंचाई आदित्य रॉय के साथ फोटो:कहा- आदित्य ज्यादा हैंडसम है; मुंबई में दोनों साथ नजर आए

रणबीर कपूर ने नहीं खिंचाई आदित्य रॉय के साथ फोटो:कहा- आदित्य ज्यादा हैंडसम है; मुंबई में दोनों साथ नजर आए

बॉलीवुड स्टार्स रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर हाल ही में मुंबई में एक इवेंट के दौरान साथ नजर आए। इस दौरान दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिली। पैपराजी के सामने रणबीर ने मजाकिया अंदाज में आदित्य के साथ फोटो क्लिक कराने से मना कर दिया। मुंबई की एक सड़क पर जब दोनों एक्टर्स पैपराजी को पोज दे रहे थे, तब एक फोटोग्राफर ने उनसे साथ में फ्रेम में आने की रिक्वेस्ट की। इस पर रणबीर ने तुरंत मजाकिया अंदाज में कहा, “नहीं, इसके साथ नहीं, ये बहुत हैंडसम है।” रणबीर की यह बात सुनकर आदित्य हंस पड़े और उन्होंने हल्के से रणबीर को धक्का मारा। 11 साल पुरानी है ऑन-स्क्रीन दोस्ती रणबीर और आदित्य की दोस्ती काफी पुरानी है। फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में रणबीर ने ‘बनी’ और आदित्य ने उनके सबसे अच्छे दोस्त ‘अवि’ का किरदार निभाया था। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण और कल्कि केकलां भी मुख्य भूमिकाओं में थीं। ऑफ-स्क्रीन भी दोनों अक्सर साथ में समय बिताते नजर आते हैं। ‘रामायण’ की तैयारी में जुटे रणबीर वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर फिलहाल नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। वे फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म में साई पल्लवी, सनी देओल और यश जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होने की संभावना है। आदित्य का अगला प्रोजेक्ट ‘रक्त ब्रह्मांड’ दूसरी ओर, आदित्य रॉय कपूर जल्द ही वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ में दिखाई देंगे। इसे राज एंड डीके बना रहे हैं। इस सीरीज में उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु और अली फजल भी होंगे। यह एक फंतासी एक्शन सीरीज है, जिसकी कहानी एक काल्पनिक साम्राज्य के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

रणबीर कपूर ने नहीं खिंचाई आदित्य रॉय के साथ फोटो:कहा- आदित्य ज्यादा हैंडसम है; मुंबई में दोनों साथ नजर आए

रणबीर कपूर ने नहीं खिंचाई आदित्य रॉय के साथ फोटो:कहा- आदित्य ज्यादा हैंडसम है; मुंबई में दोनों साथ नजर आए

बॉलीवुड एक्टर्स रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर हाल ही में मुंबई में एक इवेंट के दौरान साथ नजर आए। इस दौरान दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिली। पैपराजी के सामने रणबीर ने मजाकिया अंदाज में आदित्य के साथ फोटो क्लिक कराने से मना कर दिया। मुंबई की एक सड़क पर जब दोनों एक्टर्स पैपराजी को पोज दे रहे थे, तब एक फोटोग्राफर ने उनसे साथ में फ्रेम में आने की रिक्वेस्ट की। इस पर रणबीर ने तुरंत मजाकिया अंदाज में कहा, “नहीं, इसके साथ नहीं, ये बहुत हैंडसम है।” रणबीर की यह बात सुनकर आदित्य हंस पड़े और उन्होंने हल्के से रणबीर को धक्का मारा। 11 साल पुरानी है ऑन-स्क्रीन दोस्ती रणबीर और आदित्य की दोस्ती काफी पुरानी है। फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में रणबीर ने ‘बनी’ और आदित्य ने उनके सबसे अच्छे दोस्त ‘अवि’ का किरदार निभाया था। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण और कल्कि केकलां भी मुख्य भूमिकाओं में थीं। ऑफ-स्क्रीन भी दोनों अक्सर साथ में समय बिताते नजर आते हैं। ‘रामायण’ की तैयारी में जुटे रणबीर वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर फिलहाल नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। वे फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म में साई पल्लवी, सनी देओल और यश जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होने की संभावना है। आदित्य का अगला प्रोजेक्ट ‘रक्त ब्रह्मांड’ दूसरी ओर, आदित्य रॉय कपूर जल्द ही वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ में दिखाई देंगे। इसे राज एंड डीके बना रहे हैं। इस सीरीज में उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु और अली फजल भी होंगे। यह एक फंतासी एक्शन सीरीज है, जिसकी कहानी एक काल्पनिक साम्राज्य के इर्द-गिर्द बुनी गई है।