Tuesday, 28 Jul 2026 | 04:37 PM

Trending :

EXCLUSIVE

43 डिग्री तापमान में अंडा खाना नुकसानदायक या फायदेमंद? डॉक्टर ने बताया पूरा सच

authorimg

Last Updated:

गर्मियों में अंडा खाने को लेकर कई तरह के भ्रम हैं. कुछ लोग मानते हैं कि अंडा शरीर में गर्मी बढ़ाता है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. सीमित मात्रा में अंडा खाना हर मौसम में फायदेमंद होता है और यह शरीर को जरूरी प्रोटीन प्रदान करता है.

फरीदाबाद: फरीदाबाद में इस समय गर्मी अपने चरम पर है. तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. ऐसे में लोग अपने खानपान को लेकर काफी सतर्क हो जाते हैं. खासकर अंडे को लेकर अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या इतनी भीषण गर्मी में अंडा खाना सही है या नहीं. कई लोगों का मानना है कि अंडा शरीर में गर्मी बढ़ाता है इसलिए इसे गर्मियों में नहीं खाना चाहिए. लेकिन क्या सच में ऐसा है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने डॉक्टर से बात की.

अंडा एक कंप्लीट प्रोटीन

फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल की सीनियर डाइटिशियन और न्यूट्रिशन कंसल्टेंट डॉ. रितिका शर्मा ने बताया अंडे का मौसम से कोई सीधा संबंध नहीं है. चाहे सर्दी हो या गर्मी, शरीर को हर मौसम में संतुलित आहार की जरूरत होती है. अंडा एक कंप्लीट प्रोटीन है जिसमें शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं. अंडे को सिर्फ मौसम के आधार पर अपनी डाइट से बाहर नहीं करना चाहिए.

डॉ. रितिका ने बताया कुछ लोगों को अंडा खाने से पेट में भारीपन, अपच या एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यह पूरी तरह व्यक्ति की बॉडी सेंसिटिविटी पर निर्भर करता है. हर किसी का शरीर अलग तरह से प्रतिक्रिया देता है. अगर किसी को अंडा खाने से परेशानी होती है तो वह इसकी मात्रा कम कर सकता है या डॉक्टर की सलाह ले सकता है. लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए अंडा पूरी तरह सुरक्षित और फायदेमंद है.

गर्मियों में अंडे को सीमित मात्रा में खाना बेहतर

डॉक्टर रितिका ने बताया गर्मियों में अंडे को सीमित मात्रा में खाना बेहतर रहता है. अक्सर लोग कहते हैं कि अंडा गर्म होता है लेकिन इसे साबित करने वाला कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. सर्दियों में लोग ज्यादा अंडे खाते हैं क्योंकि उस समय शरीर को अधिक ऊर्जा और प्रोटीन की जरूरत होती है. वहीं गर्मियों में हल्का भोजन ज्यादा पसंद किया जाता है इसलिए अंडों की मात्रा अपने आप कम हो जाती है.

रोज सुबह अंडा खाना बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद

डॉ. रितिका शर्मा ने बताया रोज सुबह अंडा खाना बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद है. एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में दो अंडे आराम से खा सकता है. चार साल से छोटे बच्चों के लिए एक अंडा पर्याप्त होता है. अंडा खाते समय उसकी गुणवत्ता, ताजगी और उसे पकाने का तरीका भी बहुत मायने रखता है. साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए उबला या हल्का पका अंडा सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है. इसलिए गर्मी हो या सर्दी सीमित मात्रा में अंडा आपकी सेहत के लिए हमेशा फायदेमंद रहेगा.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
आज CSK-SRH की भिड़ंत, प्लेऑफ का टिकट लेने उतरेगी ईशान:शाम 7:30 बजे खेला जाएगा मुकाबला, चेन्नई के लिए प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

May 18, 2026/
12:32 pm

आज IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में...

बालाघाट में ओवरब्रिज के उद्घाटन में विधायक को रोका:वारासिवनी में सांसद ने किया पूजन; MLA बोले- यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन, कार्यकर्ताओं के साथ फीता काटा

April 10, 2026/
4:25 pm

बालाघाट के वारासिवनी में बुधवार को रेलवे ओवरब्रिज के उद्घाटन के दौरान पुलिस और कांग्रेस विधायक विवेक पटेल के बीच...

बड़वानी में दूल्हे ने बैलगाड़ी पर निकाला बाना:चचेरे भाई-बहन की वर निकासी, निमाड़ की पुरानी परंपरा निभाई

April 28, 2026/
9:31 pm

बड़वानी जिले में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। मंगलवार रात 9 बजे शहर की...

चांदी एक दिन में ₹5,448 और सोना ₹2,817 सस्ता:टेलीग्राम फिर चालू, प्ले स्टोर पर वापस आया; कच्चा तेल 4 महीने में पहली बार $75 के नीचे

June 25, 2026/
9:15 am

कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। 1 किलो चांदी आज चांदी 5,448 रुपए घटकर 2.22 लाख रुपए पर...

जोकोविच विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंचे:सितसिपास को 98 मिनट में सीधे सेटों में हराया; डिफेंडिंग चैंपियन सिनर की भी अगले राउंड में एंट्री

July 2, 2026/
9:37 am

लंदन के सेंटर कोर्ट पर खेले गए विंबलडन के एक मुकाबले में 39 साल के नोवाक जोकोविच ने ग्रीस के...

श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट बराबरी पर:308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5, जंगू की पहली फिफ्टी; चेज नाबाद

June 27, 2026/
10:06 am

श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे का पहला टेस्ट मैच बराबरी पर है। 308 रन के जवाब में विंडीज ने पहली पारी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

43 डिग्री तापमान में अंडा खाना नुकसानदायक या फायदेमंद? डॉक्टर ने बताया पूरा सच

authorimg

Last Updated:

गर्मियों में अंडा खाने को लेकर कई तरह के भ्रम हैं. कुछ लोग मानते हैं कि अंडा शरीर में गर्मी बढ़ाता है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. सीमित मात्रा में अंडा खाना हर मौसम में फायदेमंद होता है और यह शरीर को जरूरी प्रोटीन प्रदान करता है.

फरीदाबाद: फरीदाबाद में इस समय गर्मी अपने चरम पर है. तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. ऐसे में लोग अपने खानपान को लेकर काफी सतर्क हो जाते हैं. खासकर अंडे को लेकर अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या इतनी भीषण गर्मी में अंडा खाना सही है या नहीं. कई लोगों का मानना है कि अंडा शरीर में गर्मी बढ़ाता है इसलिए इसे गर्मियों में नहीं खाना चाहिए. लेकिन क्या सच में ऐसा है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने डॉक्टर से बात की.

अंडा एक कंप्लीट प्रोटीन

फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल की सीनियर डाइटिशियन और न्यूट्रिशन कंसल्टेंट डॉ. रितिका शर्मा ने बताया अंडे का मौसम से कोई सीधा संबंध नहीं है. चाहे सर्दी हो या गर्मी, शरीर को हर मौसम में संतुलित आहार की जरूरत होती है. अंडा एक कंप्लीट प्रोटीन है जिसमें शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं. अंडे को सिर्फ मौसम के आधार पर अपनी डाइट से बाहर नहीं करना चाहिए.

डॉ. रितिका ने बताया कुछ लोगों को अंडा खाने से पेट में भारीपन, अपच या एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यह पूरी तरह व्यक्ति की बॉडी सेंसिटिविटी पर निर्भर करता है. हर किसी का शरीर अलग तरह से प्रतिक्रिया देता है. अगर किसी को अंडा खाने से परेशानी होती है तो वह इसकी मात्रा कम कर सकता है या डॉक्टर की सलाह ले सकता है. लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए अंडा पूरी तरह सुरक्षित और फायदेमंद है.

गर्मियों में अंडे को सीमित मात्रा में खाना बेहतर

डॉक्टर रितिका ने बताया गर्मियों में अंडे को सीमित मात्रा में खाना बेहतर रहता है. अक्सर लोग कहते हैं कि अंडा गर्म होता है लेकिन इसे साबित करने वाला कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. सर्दियों में लोग ज्यादा अंडे खाते हैं क्योंकि उस समय शरीर को अधिक ऊर्जा और प्रोटीन की जरूरत होती है. वहीं गर्मियों में हल्का भोजन ज्यादा पसंद किया जाता है इसलिए अंडों की मात्रा अपने आप कम हो जाती है.

रोज सुबह अंडा खाना बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद

डॉ. रितिका शर्मा ने बताया रोज सुबह अंडा खाना बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद है. एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में दो अंडे आराम से खा सकता है. चार साल से छोटे बच्चों के लिए एक अंडा पर्याप्त होता है. अंडा खाते समय उसकी गुणवत्ता, ताजगी और उसे पकाने का तरीका भी बहुत मायने रखता है. साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए उबला या हल्का पका अंडा सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है. इसलिए गर्मी हो या सर्दी सीमित मात्रा में अंडा आपकी सेहत के लिए हमेशा फायदेमंद रहेगा.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket