प्रेग्नेंसी के बावजूद काम में बिजी दीपिका पादुकोण:पुनीत मल्होत्रा के साथ की शूटिंग, डायरेक्टर बोले- कर्ज चुकाऊंगा; 19 अप्रैल को अनाउंस की प्रेग्नेंसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। पिछली प्रेग्नेंसी में भी एक्ट्रेस ने काल्कि 2898 AD शूट की गई थी, उसी तरह इस बार भी एक्ट्रेस काम से ब्रेक नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के साथ फिल्म की शूटिंग की है। डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने हाल ही में ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से दीपिका पादुकोण के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, यह शूट? 10/10। कोई कमी नहीं। शुक्रिया दीपिका पादुकोण, इतनी गर्मजोशी, विनम्रता और शानदार होने के लिए, सच में आभारी हूं। आपका एहसान रहा, मैं यह कर्ज जरूर चुकाऊंगा। इसके अलावा भी पुनीत मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन से शूटिंग की कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं। पोस्ट के अनुसार, वो अपकमिंग प्रोजेक्ट की पिछले 6 दिनों से शूटिंग कर रहे हैं। पुनीत मल्होत्रा के प्रोजेक्ट के अलावा दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म राका की शूटिंग भी कर रही हैं। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। 19 अप्रैल को अनाउंस की है दूसरी प्रेग्नेंसी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 अप्रैल को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की घोषणा की है। कपल ने इविल आई का इमोजी शेयर करते हुए बेटी दुआ की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है। दीपिका-रणवीर की इस पोस्ट को 4.5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 2024 में पहली बार बनी थीं मां दीपिका और रणवीर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद सितंबर 2024 में दीपिका ने अपनी पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था। अब दुआ डेढ़ साल की होने वाली है और जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली है। कपल के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं। दिसंबर 2026 में रिलीज होगी ‘किंग’ वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास इस समय दो सबसे बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं। वे सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा वे डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘राका’ में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनका रोल काफी पावरफुल और एक्शन से भरपूर बताया जा रहा है।
प्रेग्नेंसी के बावजूद काम में बिजी दीपिका पादुकोण:पुनीत मल्होत्रा के साथ की शूटिंग, डायरेक्टर बोले- कर्ज चुकाऊंगा; 19 अप्रैल को अनाउंस की प्रेग्नेंसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। पिछली प्रेग्नेंसी में भी एक्ट्रेस ने काल्कि 2898 AD शूट की गई थी, उसी तरह इस बार भी एक्ट्रेस काम से ब्रेक नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के साथ फिल्म की शूटिंग की है। डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने हाल ही में ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से दीपिका पादुकोण के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, यह शूट? 10/10। कोई कमी नहीं। शुक्रिया दीपिका पादुकोण, इतनी गर्मजोशी, विनम्रता और शानदार होने के लिए, सच में आभारी हूं। आपका एहसान रहा, मैं यह कर्ज जरूर चुकाऊंगा। इसके अलावा भी पुनीत मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन से शूटिंग की कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं। पोस्ट के अनुसार, वो अपकमिंग प्रोजेक्ट की पिछले 6 दिनों से शूटिंग कर रहे हैं। पुनीत मल्होत्रा के प्रोजेक्ट के अलावा दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म राका की शूटिंग भी कर रही हैं। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। 19 अप्रैल को अनाउंस की है दूसरी प्रेग्नेंसी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 अप्रैल को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की घोषणा की है। कपल ने इविल आई का इमोजी शेयर करते हुए बेटी दुआ की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है। दीपिका-रणवीर की इस पोस्ट को 4.5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 2024 में पहली बार बनी थीं मां दीपिका और रणवीर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद सितंबर 2024 में दीपिका ने अपनी पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था। अब दुआ डेढ़ साल की होने वाली है और जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली है। कपल के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं। दिसंबर 2026 में रिलीज होगी ‘किंग’ वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास इस समय दो सबसे बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं। वे सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा वे डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘राका’ में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनका रोल काफी पावरफुल और एक्शन से भरपूर बताया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में जाम में फंसे:शादी में शामिल हुए बिना लौटे; एक जगह दो VIP शादियों से हुई अव्यवस्था

भाजपा नेता की बेटी की शादी के लिए सोमवार को लखनऊ आए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जाम में फंस गए। हालात ऐसे बने कि शादी में शिरकत किए बिना ही उन्हें वापस लौटना पड़ा। भाजपा के दिग्गज नेता का इस तरह से लौट जाना सरकार और संगठन के नेताओं के लिए किरकिरी का सबब बन गया। दरअसल, 20 अप्रैल को भाजपा के 2 दिग्गज नेताओं के यहां शादी थी। दोनों का समारोह जनेश्वर मिश्र पार्क के अलग-अलग हिस्से में था। एक हिस्से में भाजपा एमएलसी और मध्यप्रदेश के भाजपा प्रभारी महेंद्र सिंह की बेटी की शादी थी। दूसरे में योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की भतीजी की शादी थी। दोनों शादी समारोह में शामिल होने के लिए सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी, आरएसएस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी समेत विधायक, सांसद और अधिकारी पहुंचे थे। मंत्री की भतीजी की शादी में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया शिवराज सिंह चौहान भी शादी समारोह में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद देने आए थे। शिवराज के प्रोटोकॉल में प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह को लगाया गया था। शिवराज का निजी विमान शाम 7.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करना था। हालांकि, उनका विमान 30 मिनट की देरी से रात 8 बजे एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से ब्रजेश सिंह शिवराज को लेकर 21 किमी. दूर जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे। सबसे पहले शिवराज ने दिनेश प्रताप सिंह की भतीजी की शादी में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया। उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उपहार दिया। महेंद्र सिंह की बेटी के शादी समारोह के लिए निकले तो जाम में फंसे दिनेश प्रताप सिंह की भतीजी को शादी में शामिल होने के बाद शिवराज का काफिला जनेश्वर पार्क के दूसरे हिस्से की ओर बढ़ा। दोनों शादियों में VVIP समेत 10 हजार से ज्यादा मेहमान पहुंचे थे। इस वजह से भारी ट्रैफिक जाम लगा था। इसी जाम में शिवराज का काफिला फंस गया। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन जाम नहीं खुल पाया। इस दौरान शिवराज का काफिला करीब 15 मिनट तक जाम में फंसा रहा। उन्हें रात 9.30 बजे तक अपने निजी विमान से वापस दिल्ली रवाना होना था। निजी विमान को 9.30 बजे तक ही एयरपोर्ट पर रुकने की अनुमति थी। ऐसे में लेट होने की संभावना को देखते हुए शिवराज सिंह ने जाम को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने महेंद्र सिंह की बेटी के लिए लाए तोहफे को ब्रजेश सिंह को सौंप दिया। इसके बाद शिवराज बिना शादी समारोह में शिरकत किए लौट गए। ब्रजेश सिंह ने मंच पर पहुंचकर महेंद्र सिंह को इसकी जानकारी दी। साथ ही शिवराज सिंह की ओर से दिया गया तोहफा भी भेंट किया। पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह का कहना है- शिवराज सिंह चौहान थोड़ा विलंब से पहुंचे थे। जनेश्वर मिश्र पार्क में शादियों में बहुत वीवीआईपी आए थे। वीवीपीआई की फ्लीट क्रैश हो रही थी। शिवराज जिस निजी प्लेन से आए थे, उसका एफएलटी रात 9.30 बजे तक था। इसलिए उन्हें महेंद्र सिंह जी के यहां शादी में शामिल हुए बिना ही लौटना पड़ा। भाजपा एमएलसी महेंद्र सिंह की बेटी की शादी की तस्वीरें- लखनऊ के जाम में अमित शाह भी फंस चुके मार्च 2022 में जब यूपी में योगी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण समारोह था। इस शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी आना था। वे आए भी, लेकिन जाम की वजह से उन्हें पैदल लंबा रास्ता तय करना पड़ा। इस घटना के करीब एक महीने बाद तत्कालीन एडीजी यातायात ज्योति नारायण को हटाकर पीटीएस जालौन भेज दिया गया था। लगभग चार साल जालौन में पीटीएस में रहने के बाद हाल ही में उन्हें प्रयागराज जोन का एडीजी बनाया गया है। यातायात का जिम्मा पूरी तरह से जिले की पुलिस के हाथ में जिलों में यातायात का जिम्मा पूरी तरह से जिले की पुलिस के हाथ में होता है। छोटे जिलों में एक से दो ट्रैफिक इंस्पेक्टर के जिम्मे पूरे जिले की ट्रैफिक व्यवस्था की कमान होती है, जो सीधे पुलिस कप्तान को रिपोर्ट करते हैं। वहीं, बड़े जिलों में एडिशनल एसपी के हाथ में यातायात व्यवस्था की कमान होती है। जिन जिलों में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू है, वहां एसपी रैंक के अधिकारी (आईपीएस) के पास ट्रैफिक कंट्रोल की जिम्मेदारी होती है। यानी ट्रैफिक इंफोर्समेंट का जिम्मा पूरी तरह से जिले की पुलिस कप्तान या पुलिस कमिश्नर के हाथ में होता है। —————————– ये खबर भी पढ़िए- मुस्कान बोली- मैं साहिल के साथ शिमला-मसूरी घूम रही थी:सौरभ की हत्या में फंसाया गया; मेरठ कोर्ट में जज ने पूछे 32-32 सवाल मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी मुस्कान-साहिल ने 21 अप्रैल (मंगलवार) को जिला कोर्ट में अपना पक्ष रखा। जज अनुपम कुमार ने दोनों से 32-32 सवाल पूछे। दोनों ने कहा- सौरभ राजपूत की हत्या में झूठा फंसाया जा रहा है। 29 सवालों में मुस्कान-साहिल ने आरोपों को सिरे से नकार दिया। हालांकि, हत्या के बाद कसौल-मसूरी और शिमला साथ घूमने, रुकने की बात पर हां में जवाब दिया। दोनों ने अपने जवाब में कहा कि हम साथ घूमने गए थे, हम रुके भी थे, लेकिन हत्या नहीं की है। पूरी खबर पढ़िए
धुरंधर फैंस के लिए गुड न्यूज:फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म द मेकिंग ऑफ धुरंधर की प्लानिंग में आदित्य धर, इस साल के आखिर में रिलीज होगी

धुरंधर और धुरंधर 2 की कामयाबी के बाद अब डायरेक्टर आदित्य धर फैंस के लिए तीसरी बार धुरंधर को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि ये कोई फिल्म नहीं होगी, बल्कि धुरंधर बनने की कहानी होगी। मेकिंग ऑफ धुरंधर में फिल्ममेकिंग, शूटिंग के साथ-साथ फिल्म के कलाकारों के इंटरव्यू भी शामिल किए जाएंगे। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर अक्सर अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्ममेकिंग के विजुअल्स शेयर करते रहते हैं, हालांकि हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अब फैंस बड़े पर्दे पर देख सकेंगे कि फिल्म के सभी किरदार कैसे बनाए गए और कैसे फिल्म के सभी भव्य शॉट शूट किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर और धुरंधर 2 से जुड़ा क्रैज देखते हुए मेकर्स ने इसकी मेकिंग की कहानी लाने का बड़ा फैसला लिया है। ये फिल्म इसी साल के अंत तक रिलीज की जाएगी, जिसके बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाने की भी तैयारी है। बता दें कि फिल्म का ओटीटी पार्टनर नेटफ्लिक्स है। 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का क्लैश पहले केजीएफ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक से होना था, हालांकि रिलीज से पहले ही टॉक्सिक की रिलीज टेड टाल दी गई। अब टॉक्सिक जून में रिलीज होगी। इसके अलावा भी क्लैश से बचने के लिए कई फिल्में टाल दी गईं। धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1758 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये भारत की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है।
जबलपुर में कार ने चार युवकों को कुचला:1 की मौत, 3 घायल; 50 मीटर तक घसीटता गया शराबी ड्राइवर, रात 12.30 बजे की घटना

जबलपुर में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने चौराहे पर खड़े बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना धनवंतरी चौक की है, जहां बुधवार रात करीब 12:30 बजे कुछ युवक अपनी बाइक के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गढ़ा की ओर से तेज रफ्तार में आई सफेद कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही धनवंतरी नगर और गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी चालक राजू को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नशे में धुत था चालक, 50 मीटर तक घसीटकर दीवार से टकराई कार प्रत्यक्षदर्शी भानू दीक्षित के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। कुछ युवक भागकर बच गए, लेकिन चार युवक कार की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद भी कार नहीं रुकी और करीब 50 मीटर तक आगे बढ़ती रही। इसके बाद वह एक दीवार से टकराकर रुकी। इस दौरान चौराहे पर खड़े चार युवक और उनकी बाइक कार की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। लोगों के अनुसार वह शराब के नशे में इतना धुत था कि ठीक से बात भी नहीं कर पा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि कार कठुंदा निवासी अरविंद चौधरी की है और वह बुकिंग में गाड़ी चलाता है। घटना के समय वह शराब पीकर घर लौट रहा था।
धीरेंद्र शास्त्री बोले-नक्कटा तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले:लेंसकार्ट के तिलक-मंगलसूत्र पाबंदी पर भड़के; कहा- बेटा गड़बड़ हो गए हो तुम, सुधर जाओ

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमंत कथा के दौरान लेंसकार्ट कंपनी को चेतावनी दी। उन्होंने कहा- “एक कंपनी है उसका नाम लेंसकार्ट है, उसने बोला है अपनी कंपनी के वर्करों को कि हमारे यहां कोई तिलक लगा के नहीं आ सकता, मंगलसूत्र पहन के नहीं आ सकता, सिंदूर लगा के नहीं आ सकता…। पं. धीरेंद्र ने कहा- ठटरी के बरे! नक्कटा! तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले, भारत में काहे को मर रहा है? आगि के लगे! तेरो कक्का को भारत है का? हां! हमारे तो बाप का भारत है। हां! जिनको तिलक से, चंदन से, वंदन से, राम से, श्याम से, हनुमान से, बाबा बागेश्वर से दिक्कत हो, वो पतली गली लाहौर खिसक लें। पं. धीरेंद्र की कथा 21 से 23 अप्रैल तक चलेगी। बता दें, लेंसकार्ट विवाद कंपनी द्वारा तिलक, सिंदूर और मंगलसूत्र जैसे धार्मिक प्रतीकों पर पाबंदी के दावे से जुड़ा है। आज मंगलसूत्र पर उंगली उठाई, कल सनातन पर उठाएंगे पं. धीरेंद्र ने कहा- हम एक बात हिंदुओं से कहे, कथा शुरू करने के पहले… आज उन्होंने तुम्हारे मंगलसूत्र पर उंगली उठाई, तिलक पर उंगली उठाई, कल तुम्हारी बिरादरी पर उंगली उठाएंगे, तुम्हारे सनातन पर उंगली उठाएंगे, तुम्हारे बच्चों पर उंगली उठाएंगे। यदि हम एकजुट नहीं होंगे, तो वो कल हमारी गीता-रामायण पर भी उंगलियां उठाएंगे, इसलिए हम सबको संगम से एक बात सीखनी है। जैसे संगम में तीन नदियां मिलकर महासंगम बनता है, ऐसे ही हम सब जातियों को छोड़कर हिन्दू होकर एकता का परिचय दें। तिलक-कलावा पर रोक, हिजाब-पगड़ी को अनुमति मामला एक कथित पॉलिसी डॉक्यूमेंट से शुरू हुआ। इसमें दावा किया गया कि कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से रोका गया है, जबकि हिजाब और पगड़ी को कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी गई है। इसी कथित भेदभाव को लेकर विवाद बढ़ा। एक्टिविस्ट शेफाली वैद्य ने X (ट्विटर) पर स्क्रीनशॉट साझा कर कंपनी से सवाल किया कि जब हिजाब की अनुमति है, तो बिंदी और कलावा पर रोक क्यों। इसके बाद यह मुद्दा वायरल हुआ और कंपनी को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। लेंसकार्ट शोरूम में कर्मचारियों को तिलक लगाया और मंत्रोच्चार के साथ कलावा बांधा। कंपनी की सफाई- सभी धर्मों का सम्मान करते हैं विवाद बढ़ने के बाद कंपनी के CEO पीयूष बंसल ने कहा कि लेंसकार्ट सभी धर्मों का सम्मान करता है। कर्मचारियों को अपने धार्मिक प्रतीक पहनने की पूरी आजादी है। हालांकि, विरोध कर रहे संगठन इस सफाई से संतुष्ट नहीं हैं। आंदोलन जारी रखने के संकेत दिए हैं। ये खबर भी पढ़ें… लेंसकार्ट शोरूम घेरा, तिलक-कलावा पर बवाल भोपाल के न्यू मार्केट रोशनपुरा में ड्रेस कोड के खिलाफ लेंसकार्ट शोरूम के बाहर हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को तिलक लगाया, मंत्रोच्चार के साथ कलावा बांधा। कहा- सनातन का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। पढ़ें पूरी खबर…
बंगाल चुनाव को लेकर ECI की सख्ती, 20 साल में पहली बार चुनाव अधिकारी ने किया हवाई सर्वेक्षण

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। चुनाव आयोग के दस्तावेज़ के अनुसार सभी बूथों के प्रधान अधिकारी को यह सुनिश्चित करना है कि दस्तावेज़ पर सभी बूथों के बटन स्पष्ट रूप से दिखाई दें। किसी भी अभ्यर्थी के बटन को टेप, गोंद या किसी अन्य सामग्री से ढका नहीं जाना चाहिए। म्युचुअल से चुराया हुआ महंगा- इलेक्शन कमीशनचुनाव आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैलेट यूनिट के उम्मीदवार बटन पर वोट की गोपनीयता बनाए रखें और किसी भी तरह का कोई रंग, हिस्सेदारी, पर फोम या अन्य रासायनिक पदार्थ का उपयोग न करें। ऐसे किसी भी इवेंट पर प्रीसाइडिंग ऑफिसर, तत्काल सेक्टर ऑफिस या रिटर्निंग ऑफिसर को सूचित किया जाएगा। स्टॉक में आगे कहा गया है कि ऐसे सभी मामलों को स्टॉक से स्टॉक / हेस्टस्कैप की श्रेणी में माना जा सकता है, जो एक स्टॉकअप अपराध है। ऐसे किसी भी मामले में ई.सी.आई. पुनर्मतदान का आदेश दिया गया जिसमें आपराधिक कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। 20 साल में पहली बार चुनाव अधिकारी का हवाई सर्वेक्षणराज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने मालदा, उत्तर दिनाजपुर, कुश बिहार और मेदिनीपुर का हवाई सर्वेक्षण के लिए एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों का चुनाव किया। बता दें कि पिछले 20 सागरों में यह पहली बार है जब मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस तरह का हवाई निरीक्षण किया है। मार्च कर रहे हैं अर्धसैनिक सेनाओं के जवानउन्होंने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचनों की समीक्षा की। चुनाव के दौरान पर्यवेक्षण को मजबूत करने के लिए फ्लाइंग स्क्वाड की तस्वीरों में कैमरे लगाए गए हैं, प्रोटोटाइप लाइव स्टूडियो सीधे नियंत्रण कक्ष में जारी किया जा रहा है। अर्धसैनिक आतंकवादियों के जवान बख्तरबंद टिकटें पूरे राज्य में टाइगर मार्च कर रहे हैं, इसलिए मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके। पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि चुनाव प्रचार 21 अप्रैल को हुआ था। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य में अधिसूचना पर प्रतिबंध लागू किया गया है। पहले चरण में 20 अप्रैल से ही राज्य में शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। ये भी पढ़ें पहलगाम हमले की सालगिरह: ‘भारत आतंकवादियों के आगे कभी नहीं झुकेगा’, पहलगाम हमलों की घंटी पर पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दिया अल्टीमेटम (टैग्सटूट्रांसलेट)ईसीआई(टी)दिशानिर्देश(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)मतदान(टी)विधानसभा सीटें(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)ई सीआई(टी)विधानसभा चुनाव(टी)मतदान(टी)मतदान(टी)हवाई सर्वेक्षण(टी) सुरक्षा
गर्मी में सुबह-सुबह चाय पीनी चाहिए या नहीं? अगर ऐसा करेंगे तो क्या होगा, डाइटिशियन से समझ लीजिए

Last Updated:April 22, 2026, 08:35 IST Morning Tea in Summer: गर्मी के मौसम में कई लोग चाय अवॉइड करते हैं, जबकि कुछ लोग सुबह-सुबह चाय पीना पसंद करते हैं. चाय को लेकर अक्सर लोग अजमंजस में रहते हैं. डाइटिशियन कामिनी सिन्हा के अनुसार गर्मियों में सुबह खाली पेट चाय नहीं पीनी चाहिए. इससे शरीर में डिहाइड्रेशन, एसिडिटी और पाचन समस्याएं हो सकती हैं. सुबह-सुबह सबसे पहले पानी पिएं, फिर हेल्दी नाश्ता करें और इसके बाद ही चाय पिएं. अगर चाय अवॉइड कर सकें, तो इसकी जगह हेल्दी ड्रिंक पिएं. एक्सपर्ट के मुताबिक गर्मी में सुबह खाली पेट चाय पीने से परहेज करना चाहिए. Summer Health Tips: गर्मी का मौसम आते ही खानपान में बदलाव करना बेहद जरूरी हो जाता है. सर्दी में अधिकतर लोग दिन की शुरुआत गर्मागर्म चाय के साथ करते हैं, लेकिन गर्मी में यह आदत बदलना जरूरी होता है. सुबह की शुरुआत किस चीज से की जाए, यह फैसला हमारे पूरे दिन की सेहत और एनर्जी पर असर डालता है. ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वे दिन की शुरुआत चाय से करते हैं, लेकिन गर्मियों में यही आदत कई बार शरीर पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकती है. डाइटिशियन से जान लेते हैं कि गर्मी में सुबह-सुबह चाय पीना सही है या नहीं. अगर ऐसा करेंगे, तो शरीर पर क्या असर होगा. नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया सुबह खाली पेट चाय पीना किसी भी मौसम में फायदेमंद नहीं माना जाता है. खासतौर से गर्मियों में खाली पेट चाय बिल्कुल अवॉइड करनी चाहिए. चाय में मौजूद कैफीन शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है, लेकिन यह शरीर में डिहाइड्रेशन भी बढ़ा सकता है. रातभर सोने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक गिलास पानी पीना चाहिए. सुबह खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी और गैस की समस्या भी हो सकती है. गर्मी के मौसम में पाचन तंत्र थोड़ा सेंसिटिव हो जाता है. चाय में मौजूद टैनिन्स पेट में एसिड का स्तर बढ़ा सकते हैं. इससे सीने में जलन, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आप चाय के बिना दिन की शुरुआत नहीं कर पा रहे हैं, तो कुछ सावधानियां अपनाना जरूरी है. चाय पीने से पहले हल्का नाश्ता कर लें. आप चाय में चीनी की मात्रा कम रखें और दिन में 1-2 कप से ज्यादा चाय न पिएं. इससे शरीर पर इसके नेगेटिव असर कम किए जा सकते हैं. गर्मियों में चाय के बेहतर विकल्प भी मौजूद हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेट भी रखते हैं. नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ या हर्बल ड्रिंक्स का सेवन गर्मी में फायदेमंद हो सकता है. ये चीजें शरीर को ठंडा रखती हैं, बल्कि जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भी देती हैं, जिससे आप तरोताजा महसूस करते हैं. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि गर्मियों में सुबह-सुबह चाय पीना पूरी तरह से गलत नहीं है, लेकिन इसे सही तरीके और मात्रा में लेना जरूरी है. सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप अपने शरीर की जरूरतों को समझें और उसी के अनुसार अपनी आदतों में बदलाव करें. एक संतुलित दिनचर्या और सही खान-पान ही आपको गर्मी के मौसम में हेल्दी रख सकता है. अगर आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो चाय पीने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें First Published : April 22, 2026, 08:35 IST
महाकाल की शरण में सांसद-एक्टर रवि किशन:भस्म आरती के बाद किए दिव्य दर्शन, गोरखपुर की खुशहाली की मांगी कामना

भोजपुरी और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने बुधवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। वे भस्म आरती के पश्चात मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने के बाद रवि किशन ने सबसे पहले नंदी हॉल में पूजा-अर्चना की और फिर चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने जल अर्पित कर भगवान का स्मरण किया और लगातार महाकाल का जाप करते नजर आए। करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहकर उन्होंने श्रद्धा के साथ दर्शन किए और देश-प्रदेश के कल्याण की कामना की। दर्शन के बाद रवि किशन ने कहा कि जब भी बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन का अवसर मिलता है, जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने गोरखपुर की जनता के लिए विशेष रूप से भगवान महाकाल के चरणों में प्रार्थना की और सभी के स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।
महाकाल की शरण में सांसद-एक्टर रवि किशन:भस्म आरती के बाद किए दिव्य दर्शन, गोरखपुर की खुशहाली की मांगी कामना

भोजपुरी और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने बुधवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। वे भस्म आरती के पश्चात मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने के बाद रवि किशन ने सबसे पहले नंदी हॉल में पूजा-अर्चना की और फिर चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने जल अर्पित कर भगवान का स्मरण किया और लगातार महाकाल का जाप करते नजर आए। करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहकर उन्होंने श्रद्धा के साथ दर्शन किए और देश-प्रदेश के कल्याण की कामना की। दर्शन के बाद रवि किशन ने कहा कि जब भी बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन का अवसर मिलता है, जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने गोरखपुर की जनता के लिए विशेष रूप से भगवान महाकाल के चरणों में प्रार्थना की और सभी के स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।







