Monday, 07 Sep 2026 | 10:04 AM

Trending :

EXCLUSIVE

गर्मी में सुबह-सुबह चाय पीनी चाहिए या नहीं? अगर ऐसा करेंगे तो क्या होगा, डाइटिशियन से समझ लीजिए

authorimg

Last Updated:

Morning Tea in Summer: गर्मी के मौसम में कई लोग चाय अवॉइड करते हैं, जबकि कुछ लोग सुबह-सुबह चाय पीना पसंद करते हैं. चाय को लेकर अक्सर लोग अजमंजस में रहते हैं. डाइटिशियन कामिनी सिन्हा के अनुसार गर्मियों में सुबह खाली पेट चाय नहीं पीनी चाहिए. इससे शरीर में डिहाइड्रेशन, एसिडिटी और पाचन समस्याएं हो सकती हैं. सुबह-सुबह सबसे पहले पानी पिएं, फिर हेल्दी नाश्ता करें और इसके बाद ही चाय पिएं. अगर चाय अवॉइड कर सकें, तो इसकी जगह हेल्दी ड्रिंक पिएं.

Zoom

एक्सपर्ट के मुताबिक गर्मी में सुबह खाली पेट चाय पीने से परहेज करना चाहिए.

Summer Health Tips: गर्मी का मौसम आते ही खानपान में बदलाव करना बेहद जरूरी हो जाता है. सर्दी में अधिकतर लोग दिन की शुरुआत गर्मागर्म चाय के साथ करते हैं, लेकिन गर्मी में यह आदत बदलना जरूरी होता है. सुबह की शुरुआत किस चीज से की जाए, यह फैसला हमारे पूरे दिन की सेहत और एनर्जी पर असर डालता है. ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वे दिन की शुरुआत चाय से करते हैं, लेकिन गर्मियों में यही आदत कई बार शरीर पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकती है. डाइटिशियन से जान लेते हैं कि गर्मी में सुबह-सुबह चाय पीना सही है या नहीं. अगर ऐसा करेंगे, तो शरीर पर क्या असर होगा.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया सुबह खाली पेट चाय पीना किसी भी मौसम में फायदेमंद नहीं माना जाता है. खासतौर से गर्मियों में खाली पेट चाय बिल्कुल अवॉइड करनी चाहिए. चाय में मौजूद कैफीन शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है, लेकिन यह शरीर में डिहाइड्रेशन भी बढ़ा सकता है. रातभर सोने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक गिलास पानी पीना चाहिए. सुबह खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी और गैस की समस्या भी हो सकती है. गर्मी के मौसम में पाचन तंत्र थोड़ा सेंसिटिव हो जाता है. चाय में मौजूद टैनिन्स पेट में एसिड का स्तर बढ़ा सकते हैं. इससे सीने में जलन, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आप चाय के बिना दिन की शुरुआत नहीं कर पा रहे हैं, तो कुछ सावधानियां अपनाना जरूरी है. चाय पीने से पहले हल्का नाश्ता कर लें. आप चाय में चीनी की मात्रा कम रखें और दिन में 1-2 कप से ज्यादा चाय न पिएं. इससे शरीर पर इसके नेगेटिव असर कम किए जा सकते हैं. गर्मियों में चाय के बेहतर विकल्प भी मौजूद हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेट भी रखते हैं. नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ या हर्बल ड्रिंक्स का सेवन गर्मी में फायदेमंद हो सकता है. ये चीजें शरीर को ठंडा रखती हैं, बल्कि जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भी देती हैं, जिससे आप तरोताजा महसूस करते हैं.

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि गर्मियों में सुबह-सुबह चाय पीना पूरी तरह से गलत नहीं है, लेकिन इसे सही तरीके और मात्रा में लेना जरूरी है. सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप अपने शरीर की जरूरतों को समझें और उसी के अनुसार अपनी आदतों में बदलाव करें. एक संतुलित दिनचर्या और सही खान-पान ही आपको गर्मी के मौसम में हेल्दी रख सकता है. अगर आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो चाय पीने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Delhi Hotel Man Murdered | Thailand Flight Missing

May 20, 2026/
5:00 am

करनाल के अस्पताल में विलाप करती मानव की पत्नी और बेटा। इनसेट में मानव की फाइल फोटो। करनाल के बसताड़ा...

Supreme Court: Reforms on Public Demand, Not Forced

May 12, 2026/
7:49 pm

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि सामाजिक सुधार के नाम पर धार्मिक...

अल्कराज मियामी ओपन से बाहर:सेबेस्टियन कोर्डा ने हराया; हार के बीच हताश दिखे, बोले- अब और बर्दाश्त नहीं होता, मैं घर जा रहा हूं

March 23, 2026/
10:28 am

मियामी ओपन में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। मौजूदा ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन कार्लोस अल्कराज टूर्नामेंट के तीसरे राउंड...

कर्नाटक में ईवीएम बनाम बैलेट पेपर्स पर विवाद तेज, स्थानीय चुनावों में पेपर्स वोटिंग की वापसी का बिल पेश

March 23, 2026/
11:25 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित कर्नाटक में एक बार फिर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग...

IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला:पंजाब अब तक टूर्नामेंट में अजेय, दिल्ली को टूर्नामेंट में 17 बार हरा चुकी

April 25, 2026/
4:30 am

IPL 2026 का 35वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला 3:30 बजे से अरुण जेटली...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गर्मी में सुबह-सुबह चाय पीनी चाहिए या नहीं? अगर ऐसा करेंगे तो क्या होगा, डाइटिशियन से समझ लीजिए

authorimg

Last Updated:

Morning Tea in Summer: गर्मी के मौसम में कई लोग चाय अवॉइड करते हैं, जबकि कुछ लोग सुबह-सुबह चाय पीना पसंद करते हैं. चाय को लेकर अक्सर लोग अजमंजस में रहते हैं. डाइटिशियन कामिनी सिन्हा के अनुसार गर्मियों में सुबह खाली पेट चाय नहीं पीनी चाहिए. इससे शरीर में डिहाइड्रेशन, एसिडिटी और पाचन समस्याएं हो सकती हैं. सुबह-सुबह सबसे पहले पानी पिएं, फिर हेल्दी नाश्ता करें और इसके बाद ही चाय पिएं. अगर चाय अवॉइड कर सकें, तो इसकी जगह हेल्दी ड्रिंक पिएं.

Zoom

एक्सपर्ट के मुताबिक गर्मी में सुबह खाली पेट चाय पीने से परहेज करना चाहिए.

Summer Health Tips: गर्मी का मौसम आते ही खानपान में बदलाव करना बेहद जरूरी हो जाता है. सर्दी में अधिकतर लोग दिन की शुरुआत गर्मागर्म चाय के साथ करते हैं, लेकिन गर्मी में यह आदत बदलना जरूरी होता है. सुबह की शुरुआत किस चीज से की जाए, यह फैसला हमारे पूरे दिन की सेहत और एनर्जी पर असर डालता है. ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वे दिन की शुरुआत चाय से करते हैं, लेकिन गर्मियों में यही आदत कई बार शरीर पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकती है. डाइटिशियन से जान लेते हैं कि गर्मी में सुबह-सुबह चाय पीना सही है या नहीं. अगर ऐसा करेंगे, तो शरीर पर क्या असर होगा.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया सुबह खाली पेट चाय पीना किसी भी मौसम में फायदेमंद नहीं माना जाता है. खासतौर से गर्मियों में खाली पेट चाय बिल्कुल अवॉइड करनी चाहिए. चाय में मौजूद कैफीन शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है, लेकिन यह शरीर में डिहाइड्रेशन भी बढ़ा सकता है. रातभर सोने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक गिलास पानी पीना चाहिए. सुबह खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी और गैस की समस्या भी हो सकती है. गर्मी के मौसम में पाचन तंत्र थोड़ा सेंसिटिव हो जाता है. चाय में मौजूद टैनिन्स पेट में एसिड का स्तर बढ़ा सकते हैं. इससे सीने में जलन, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आप चाय के बिना दिन की शुरुआत नहीं कर पा रहे हैं, तो कुछ सावधानियां अपनाना जरूरी है. चाय पीने से पहले हल्का नाश्ता कर लें. आप चाय में चीनी की मात्रा कम रखें और दिन में 1-2 कप से ज्यादा चाय न पिएं. इससे शरीर पर इसके नेगेटिव असर कम किए जा सकते हैं. गर्मियों में चाय के बेहतर विकल्प भी मौजूद हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेट भी रखते हैं. नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ या हर्बल ड्रिंक्स का सेवन गर्मी में फायदेमंद हो सकता है. ये चीजें शरीर को ठंडा रखती हैं, बल्कि जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भी देती हैं, जिससे आप तरोताजा महसूस करते हैं.

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि गर्मियों में सुबह-सुबह चाय पीना पूरी तरह से गलत नहीं है, लेकिन इसे सही तरीके और मात्रा में लेना जरूरी है. सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप अपने शरीर की जरूरतों को समझें और उसी के अनुसार अपनी आदतों में बदलाव करें. एक संतुलित दिनचर्या और सही खान-पान ही आपको गर्मी के मौसम में हेल्दी रख सकता है. अगर आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो चाय पीने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket