Saturday, 06 Jun 2026 | 03:41 AM

Trending :

10 घंटे में 10 लाख साइन-अप: अन्नामलाई ने अपने नए आंदोलन के लिए ‘असाधारण प्रतिक्रिया’ की सराहना की | भारत समाचार रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत हुआ:RBI पॉलिसी के बाद ₹94.93 पर हुआ बंद; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार अन्नामलाई ने नए राजनीतिक संगठन की घोषणा की, तमिलनाडु भाजपा से बड़े पैमाने पर इस्तीफे की शुरुआत | शीर्ष बिंदु | भारत समाचार पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; वहां 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग वापसी, गिरावट, या धुरी? भाजपा से बाहर निकलने की तीन बातें – और जहां अन्नामलाई फिट बैठते हैं | भारत समाचार
EXCLUSIVE

बैग से ट्रेन में 40 लाख के जेवर चोरी:उज्जैन से राजगढ़ आ रही थी महिला, चोरों ने बच्चों से जानकारी निकाली

बैग से ट्रेन में 40 लाख के जेवर चोरी:उज्जैन से राजगढ़ आ रही थी महिला, चोरों ने बच्चों से जानकारी निकाली

राजगढ़ में बीना-नागदा ट्रेन में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। उज्जैन से राजगढ़ शादी में आ रही एक महिला के बैग से लगभग 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। यह घटना रविवार दोपहर मक्सी-शाजापुर के बीच हुई। उज्जैन के सूरज नगर निवासी आशा सुरतानिया अपनी बहन और बच्चों के साथ राजगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। उन्होंने शादी में पहनने के लिए अपने जेवर कपड़ों के बीच एक बैग में रखे थे। बच्चों से शादी में जाने की जानकारी ली फिर गहने चुराए बताया गया है कि मक्सी-शाजापुर के बीच दो युवक ट्रेन में सवार हुए और बच्चों के पास बैठ गए। उन्होंने बातचीत के दौरान बच्चों से जानकारी हासिल कर ली कि वे राजगढ़ शादी में जा रहे हैं। इसी आधार पर बदमाशों ने बैग में जेवर होने का अनुमान लगाया। महिला ने अपना बैग ट्रेन की ऊपरी रैक में रखा था। चोरों ने बड़ी चालाकी से बैग को काटकर उसमें से जेवर निकाल लिए। चोरी इतनी सफाई से की गई कि महिला को अगले दिन तक इसका पता नहीं चला। यह जेवर हुए चोरी चोरी हुए जेवरों में रानी हार, गले के दो अन्य हार, लगभग 100 ग्राम की चूड़ियां, दो चेन, कान के टॉप्स, पेंडल सेट, चांदी के दो करदौने और दो जोड़ी पायल शामिल थे। कुल मिलाकर लगभग 250 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी के जेवर चोरी हुए, जिनकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। शादी समारोह में पहुंचने के बाद महिला व्यस्त हो गईं और बैग को एक तरफ रख दिया। अगले दिन जब उन्होंने कपड़े निकालने के लिए बैग खोला, तो उसमें से ज्वैलरी गायब मिली। इस मामले की शिकायत ब्यावरा जीआरपी और सिटी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ट्रेन में सक्रिय चोर गिरोह की तलाश कर रही है।

देवास के बीराखेड़ी में नाले से मिला महिला का शव:2–3 दिन पुराना शव, महिला की नहीं हो सकी पहचान; पीएम के लिए भेजा गया

देवास के बीराखेड़ी में नाले से मिला महिला का शव:2–3 दिन पुराना शव, महिला की नहीं हो सकी पहचान; पीएम के लिए भेजा गया

देवास के बीराखेड़ी क्षेत्र में सोमवार देर शाम ईंट भट्टों के पीछे स्थित नाले में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नाले तक पहुंचने का रास्ता कठिन होने के कारण स्थानीय लोगों की मदद ली गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने लाठी-लकड़ियों की मदद से शव तक पहुंचकर रात करीब साढ़े आठ बजे उसे नाले से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मौके पर मौजूद लोगों से शिनाख्ती कराई गई, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। महिला की उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच बताई गई प्रारंभिक अनुमान के अनुसार महिला की उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच है। पानी में रहने के कारण शव फूल चुका था, जिससे पहचान और मुश्किल हो गई। औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

इंदौर में ACP से बजरंग दल कार्यकर्ता की बहस:बारात के चलते गाड़ी को नहीं मिला रास्ता; विवाद बढ़ा तो टीआई ने खुलवाया जाम

इंदौर में ACP से बजरंग दल कार्यकर्ता की बहस:बारात के चलते गाड़ी को नहीं मिला रास्ता; विवाद बढ़ा तो टीआई ने खुलवाया जाम

इंदौर के हीरानगर में शनिवार रात बजरंग दल के जिला संयोजक के भतीजे की बारात में जमकर हंगामा हो गया। एसीपी की गाड़ी को रास्ता नहीं देने पर वह बिफर गईं। सड़क पर ही बहस करने लगीं। इसके चलते वहां ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई। बाद में टीआई मौके पर पहुंचे और मामले को शांत किया। मामला गौरी नगर के पास एक्सिस बैंक के पास का है। यहां बजरंग दल के जिला संयोजक जयेश मौर्य की बारात निकल रही थी। इस दौरान व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए बाउंसर भी लगाए गए थे। तभी वहां से महिला एसीपी रूबिना मिजवानी अपनी जीप से गुजर रही थीं। सड़क पर जाम से नाराज हो गईं सड़क पर जाम की स्थिति होने के चलते महिला एसीपी गुस्सा हो गईं। उन्होंने कुछ युवकों को धक्का दे दिया। इस दौरान कुछ हिंदूवादियों ने महिला एसीपी से कह दिया कि वह पाकिस्तान जाकर बारात निकालें। महिला एसीपी का कहना था कि बारात के चलते सड़क पर जाम लग रहा है। उन्होंने यहां करीब आधे घंटे तक बारात को नहीं निकलने दिया। टीआई ने खुलवाया जाम जानकारी मिलने के बाद टीआई सुशील पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों को समझाया और बारात को मौके से रवाना किया। बताया जा रहा है कि हिंदूवादियों ने साफ तौर पर कहा कि अगर शादी नहीं होती तो वे बताते। हालांकि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों तक एसीपी के व्यवहार को लेकर शिकायत करने की बात कही। बाणगंगा में भी हो चुका है विवाद इससे पहले भी महिला एसीपी से चेकिंग के दौरान एक कार में सवार महिला ने भी बदतमीजी की थी। तब भी महिला एसीपी ने मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। हालांकि सोशल मीडिया पर इसका मैसेज वायरल हुआ था। ऑफिस शिफ्ट होने के बाद होती है दिक्कत हीरानगर एसीपी रूबिना मिजवानी का ऑफिस पहले गौरी नगर सब्जी मंडी में था, लेकिन 6 माह से वह हीरानगर थाने के ऊपर बैठने लगी हैं। इसके चलते अफसरों ने उन्हें कुछ दिन पहले नया ऑफिस ढूंढने के लिए कहा था, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। उन्हें इस ऑफिस में आने-जाने के दौरान कई बार जाम में फंसना पड़ता है।

भोपाल के खेत में मिले गाय के अवशेष:किसान बोला- घर के पास खुले में बंधी थी, सुबह खाल और पैर मिला

भोपाल के खेत में मिले गाय के अवशेष:किसान बोला- घर के पास खुले में बंधी थी, सुबह खाल और पैर मिला

भोपाल के सुखी सेवनिया इलाके में गाय के अवशेष मिले हैं। घटना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और किसान की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, रात के अंधेरे में अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के क्षेत्रों में जांच तेज कर दी है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जा सके। टीआई रामबाबू चौधरी के मुताबिक, फरियादी कालू राम मीना ग्राम मुगलिया कोट के निवासी हैं और खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपनी गाय और बछिया को घर से लगभग 200 मीटर दूर बांधकर सो गए थे। रविवार सुबह उठने पर दोनों पशु वहां नहीं मिले। आसपास तलाश करने पर पास के खेत में उनकी सींग, खाल और अन्य अवशेष पड़े मिले। किसान ने तुरंत थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गौकशी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि जल्द आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

लव मैरिज के बाद युवक के साथ मारपीट:युवती के परिजनों ने घर में घुसकर किया हमला, दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज

लव मैरिज के बाद युवक के साथ मारपीट:युवती के परिजनों ने घर में घुसकर किया हमला, दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज

छतरपुर में लव मैरिज के बाद युवती के परिजनों ने युवक को पीट दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां शनिवार शाम युवक के घर में घुसकर जमकर मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक के अनुसार, उसने और युवती ने आपसी सहमति से विवाह किया है और दोनों एक ही समाज से संबंध रखते हैं। बावजूद इसके युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। युवक का आरोप है कि शनिवार शाम करीब 4 बजे युवती के परिवार के लोग अचानक उसके घर पहुंचे और जबरन अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने युवक समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवती के परिजन बोले- लड़की गहने लेकर गई युवती के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी घर से गहने और नकदी लेकर चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर वे युवक के घर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर शादी कर ली। दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज घटना के बाद दोनों पक्षों में तनातनी की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने दोनों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

कमला राजा अस्पताल में महिला गार्ड पर हमला, मारपीट:डॉक्टर के राउंड के दौरान मरीज के परिजन को अंदर जाने से रोकने पर पीटा

कमला राजा अस्पताल में महिला गार्ड पर हमला, मारपीट:डॉक्टर के राउंड के दौरान मरीज के परिजन को अंदर जाने से रोकने पर पीटा

ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल (केआरएच) के गेट नंबर-2 पर ड्यूटी कर रही महिला गार्ड से एक युवक ने मारपीट कर दी। युवक ने महिला के गालों पर कई थप्पड़ मारे और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला को बचाया। घटना शनिवार शाम की है। महिला गार्ड का कसूर सिर्फ इतना था कि डॉक्टर के राउंड के दौरान उसने टीका लगवाने आई महिला के पति को कुछ देर के लिए अंदर जाने से रोक दिया था। इस पर युवक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। महिला गार्ड रजिया कुरैशी, जो एजाय कंपनी की ओर से तैनात हैं। शनिवार को वह कमला राजा हॉस्पिटल के गेट नंबर दो पर ड्यूटी कर रही थीं। अस्पताल में आंतरी निवासी जूली किरार कमला राजा हॉस्पिटल में बच्चे को टीका लगवाने आइ थीं। जूली तो अंदर चली गई, इसके बाद उसका पति आकाश किरार भी पीछे से आया। इसी समय वहां डॉक्टर जोशी मैडम का राउंड था, जिस कारण रजिया ने गेट बंद कर अटेंडेंट को अंदर जाने से रोकना शुरू कर दिया। 10 से 15 मिनट के लिए वह अटेंडेंट को रोक रही थीं। इसी समय आकाश किरार ने अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन रजिया ने उसे रुकने के लिए कहा। इस पर आकाश बौखला गया और गालियां देने लगा। जब महिला गार्ड रजिया कुरैशी ने गालियां देने का विरोध किया तो आकाश ने उस पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही कंपू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गार्ड का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

शादी का कार्ड जब्त, बाल विवाह में 13 पर FIR:राजगढ़ में 12-14 साल की दो बेटियों की हो चुकी थी शादी; कार्ड और रिकॉर्ड से खुलासा

शादी का कार्ड जब्त, बाल विवाह में 13 पर FIR:राजगढ़ में 12-14 साल की दो बेटियों की हो चुकी थी शादी; कार्ड और रिकॉर्ड से खुलासा

राजगढ़ जिले में बाल विवाह का मामला सामने आया है। प्रशासनिक टीम के पहुंचने से पहले ही दूल्हा-दुल्हन और परिजन मौके से फरार हो गए, जिससे शादी का मंडप खाली मिला। यह मामला गुरुवार को तब उजागर हुआ जब बाल विवाह कंट्रोल रूम और चाइल्डलाइन से सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस, वन स्टॉप सेंटर और कोतवाली थाना की संयुक्त टीम गांव पहुंची। टीम को मौके पर सन्नाटा मिला, लेकिन ग्रामीणों से पूछताछ में दो नाबालिग लड़कियों के विवाह की पुष्टि हुई। जांच के दौरान परिजनों की ओर से कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार किया और शादी का कार्ड जब्त किया। शिक्षा विभाग से प्राप्त रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों लड़कियों की उम्र क्रमशः 12 और 14 वर्ष पाई गई, जो बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 का स्पष्ट उल्लंघन है। 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाल विवाह कराने और उसमें सहयोग करने वाले कुल 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले में बाल विवाह के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई गई है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि विवाह सीजन के दौरान जहां भी ऐसी सूचना मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बाल विवाह जैसी घटनाओं की सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते रोकथाम की जा सके। यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी जारी बाल विवाह की चुनौती को उजागर करती है, जिसमें समाज और प्रशासन दोनों की सक्रिय भूमिका जरूरी है।

सिंगरौली के सुदागांव में मिला युवक का शव:खेत में संदिग्ध हालत में मिला; चेहरे-सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

सिंगरौली के सुदागांव में मिला युवक का शव:खेत में संदिग्ध हालत में मिला; चेहरे-सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

सिंगरौली जिले के सुदा गांव में शुक्रवार को 35 वर्षीय भुवनेश्वर कोल का शव मिला। युवक का शव उसके घर के समीप बस्ती से कुछ दूरी पर एक खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही चितरंगी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य मामले की गंभीरता को देखते हुए बैढ़न जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। चेहरे और सिर पर आई गंभीर चोट प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के चेहरे और सिर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। इन निशानों को देखते हुए पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जता रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों और समय का सटीक पता शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी पुलिस ने मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं पर तफ्तीश तेज कर दी है। घटना के संबंध में आसपास के ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या की स्थिति में संदिग्धों का सुराग लगाया जा सके।

दतिया के झाड़ियां गांव में अधेड़ ने किया सुसाइड:पत्नी के बाहर जाने पर घर में फंदे पर लटका मिला शव

दतिया के झाड़ियां गांव में अधेड़ ने किया सुसाइड:पत्नी के बाहर जाने पर घर में फंदे पर लटका मिला शव

दतिया के सिविल लाइन थाना अंतर्गत गांव झाड़ियां में एक 50 वर्षीय अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान हरप्रसाद अहिरवार (50) पिता भुननू अहिरवार निवासी झाड़ियां गांव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हरप्रसाद ने घर में ही तौलिया का फंदा बनाकर आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर मृतक अकेला था। उसकी पत्नी गांव में किसी निजी काम से बाहर गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो पति को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई और पुलिस को बुलाया गया। परिवार के अनुसार मृतक का एक बेटा अहमदाबाद में मजदूरी करता है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और पारिवारिक व सामाजिक पहलुओं को ध्यान में रखकर कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जीरापुर में 35 लाख की स्मैक के नेटवर्क का खुलासा:298 ग्राम स्मैक और टांका केमिकल जब्त, सप्लायर गिरफ्तार

जीरापुर में 35 लाख की स्मैक के नेटवर्क का खुलासा:298 ग्राम स्मैक और टांका केमिकल जब्त, सप्लायर गिरफ्तार

राजगढ़ जिले की जीरापुर पुलिस ने 298 ग्राम स्मैक और 5.496 किलोग्राम केमिकल पाउडर (टांका) जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपए है। इस मामले में मुख्य सप्लायर शकील मंसूरी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई की शुरुआत 8 अप्रैल को हुई थी, जब पुलिस ने 8.77 ग्राम स्मैक के साथ घनश्याम बैरागी और संगीता बैरागी को पकड़ा था। उनसे पूछताछ के बाद मिले सुरागों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने राजस्थान के घाटोली निवासी जगदीश तंवर को भी गिरफ्तार किया। जगदीश से पूछताछ में पता चला कि स्मैक माचलपुर थाना क्षेत्र के पीपल्याकुल्मी गांव से लाई जा रही थी। इन जानकारियों के आधार पर पुलिस ने बुधवार देर रात दबिश दी और शकील मंसूरी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से बड़ी मात्रा में स्मैक और उसे बढ़ाने में इस्तेमाल होने वाला टांका बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, इस केमिकल का उपयोग स्मैक की मात्रा बढ़ाने के लिए किया जाता था, जिससे तस्कर अधिक मुनाफा कमा सकें। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।