Tuesday, 15 Sep 2026 | 04:40 AM

Trending :

EXCLUSIVE

बैग से ट्रेन में 40 लाख के जेवर चोरी:उज्जैन से राजगढ़ आ रही थी महिला, चोरों ने बच्चों से जानकारी निकाली

राजगढ़ में बीना-नागदा ट्रेन में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। उज्जैन से राजगढ़ शादी में आ रही एक महिला के बैग से लगभग 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। यह घटना रविवार दोपहर मक्सी-शाजापुर के बीच हुई। उज्जैन के सूरज नगर निवासी आशा सुरतानिया अपनी बहन और बच्चों के साथ राजगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। उन्होंने शादी में पहनने के लिए अपने जेवर कपड़ों के बीच एक बैग में रखे थे। बच्चों से शादी में जाने की जानकारी ली फिर गहने चुराए
बताया गया है कि मक्सी-शाजापुर के बीच दो युवक ट्रेन में सवार हुए और बच्चों के पास बैठ गए। उन्होंने बातचीत के दौरान बच्चों से जानकारी हासिल कर ली कि वे राजगढ़ शादी में जा रहे हैं। इसी आधार पर बदमाशों ने बैग में जेवर होने का अनुमान लगाया। महिला ने अपना बैग ट्रेन की ऊपरी रैक में रखा था। चोरों ने बड़ी चालाकी से बैग को काटकर उसमें से जेवर निकाल लिए। चोरी इतनी सफाई से की गई कि महिला को अगले दिन तक इसका पता नहीं चला। यह जेवर हुए चोरी
चोरी हुए जेवरों में रानी हार, गले के दो अन्य हार, लगभग 100 ग्राम की चूड़ियां, दो चेन, कान के टॉप्स, पेंडल सेट, चांदी के दो करदौने और दो जोड़ी पायल शामिल थे। कुल मिलाकर लगभग 250 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी के जेवर चोरी हुए, जिनकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। शादी समारोह में पहुंचने के बाद महिला व्यस्त हो गईं और बैग को एक तरफ रख दिया। अगले दिन जब उन्होंने कपड़े निकालने के लिए बैग खोला, तो उसमें से ज्वैलरी गायब मिली। इस मामले की शिकायत ब्यावरा जीआरपी और सिटी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ट्रेन में सक्रिय चोर गिरोह की तलाश कर रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
28वीं बार उत्तराखंड आ रहे PM मोदी:एलिवेटेड रोड से सफर कर पहुंचेंगे डाट काली मंदिर, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

April 14, 2026/
5:30 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (14 अप्रैल) को 28वीं बार उत्तराखंड दौरे पर पहुंचेंगे। इस बार वे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत कई...

Govt Support Less Than 2% of Tesla, SpaceX Value

June 16, 2026/
3:36 pm

सैन फ्रांसिस्को13 मिनट पहले कॉपी लिंक टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO इलॉन मस्क ने उन दावों को पूरी तरह खारिज...

ICC टी-20 रैंकिंग- बुमराह बिना मैच खेले टॉप–5 में पहुंचे:अफ्रीकी बॉलर बॉश के पॉइंट्स गिरने से फायदा; अभिषेक लगातार 8 महीने से नंबर–1 बैटर

March 18, 2026/
3:25 pm

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी-20 बॉलर्स की रैंकिंग के टॉप-5 में वापसी कर ली है। वे बिना...

रामायण में भगवान परशुराम के रोल में भी दिखेंगे रणबीर:एक्टर ने खुद किया कन्फर्म, बोले- यह किरदार निभाना भी मेरे लिए खास अनुभव रहा

April 4, 2026/
12:25 pm

एक्टर रणबीर कपूर ने कन्फर्म किया है कि वह फिल्म रामायण में भगवान राम के साथ भगवान परशुराम के किरदार...

मक्खी भगाने का तरीका

July 22, 2026/
1:29 pm

22 जुलाई 2026 को 13:29 IST पर अपडेट किया गया मक्खियों से कैसे छुटकारा पाएं: मक्खियों और बाजारों में घर...

पार्टी विभाजन और विलय के बीच एनडीए के दो-तिहाई दबाव ने दल-बदल विरोधी कानून पर सवाल उठाए

June 25, 2026/
10:52 pm

दो-तिहाई बहुमत के लिए एनडीए सरकार के दबाव ने दल-बदल विरोधी कानून को फिर से फोकस में ला दिया है...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

बैग से ट्रेन में 40 लाख के जेवर चोरी:उज्जैन से राजगढ़ आ रही थी महिला, चोरों ने बच्चों से जानकारी निकाली

बैग से ट्रेन में 40 लाख के जेवर चोरी:उज्जैन से राजगढ़ आ रही थी महिला, चोरों ने बच्चों से जानकारी निकाली

राजगढ़ में बीना-नागदा ट्रेन में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। उज्जैन से राजगढ़ शादी में आ रही एक महिला के बैग से लगभग 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। यह घटना रविवार दोपहर मक्सी-शाजापुर के बीच हुई। उज्जैन के सूरज नगर निवासी आशा सुरतानिया अपनी बहन और बच्चों के साथ राजगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। उन्होंने शादी में पहनने के लिए अपने जेवर कपड़ों के बीच एक बैग में रखे थे। बच्चों से शादी में जाने की जानकारी ली फिर गहने चुराए
बताया गया है कि मक्सी-शाजापुर के बीच दो युवक ट्रेन में सवार हुए और बच्चों के पास बैठ गए। उन्होंने बातचीत के दौरान बच्चों से जानकारी हासिल कर ली कि वे राजगढ़ शादी में जा रहे हैं। इसी आधार पर बदमाशों ने बैग में जेवर होने का अनुमान लगाया। महिला ने अपना बैग ट्रेन की ऊपरी रैक में रखा था। चोरों ने बड़ी चालाकी से बैग को काटकर उसमें से जेवर निकाल लिए। चोरी इतनी सफाई से की गई कि महिला को अगले दिन तक इसका पता नहीं चला। यह जेवर हुए चोरी
चोरी हुए जेवरों में रानी हार, गले के दो अन्य हार, लगभग 100 ग्राम की चूड़ियां, दो चेन, कान के टॉप्स, पेंडल सेट, चांदी के दो करदौने और दो जोड़ी पायल शामिल थे। कुल मिलाकर लगभग 250 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी के जेवर चोरी हुए, जिनकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। शादी समारोह में पहुंचने के बाद महिला व्यस्त हो गईं और बैग को एक तरफ रख दिया। अगले दिन जब उन्होंने कपड़े निकालने के लिए बैग खोला, तो उसमें से ज्वैलरी गायब मिली। इस मामले की शिकायत ब्यावरा जीआरपी और सिटी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ट्रेन में सक्रिय चोर गिरोह की तलाश कर रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket