Thursday, 23 Apr 2026 | 08:14 AM

Trending :

क्या वेट लॉस की दवा ओजेम्पिक लेने से हो सकते हैं गंजे? नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात मन्नत उतारकर लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप-ऑटो में भिड़ंत:बच्चे-महिलाएं सहित 10 घायल; अस्पताल में भर्ती, दो की हालत गंभीर साउथ अफ्रीका ने भारत से जीती T20 सीरीज:कप्तान वोल्वार्ट का 47 बॉल में शतक; 193 रन का लक्ष्य 21 गेंद रहते हासिल किया साउथ अफ्रीका ने भारत से जीती T20 सीरीज:कप्तान वोल्वार्ट का 47 बॉल में शतक; 193 रन का लक्ष्य 21 गेंद रहते हासिल किया निवाड़ी कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में की अपील:कहा-बच्चों को स्कूल जरुर भेजें, सरकारी शिक्षा पर दिया जोर GDA पर 2 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप:115 बीघा जमीन आवंटित कराए बिना बसा दी कॉलोनियां; पूर्व उपाध्यक्ष ने CM से की शिकायत
EXCLUSIVE

बालाघाट पंचायतकर्मियों ने सीईओ के खिलाफ किया प्रदर्शन:कहा- तबादलों पर रोक के बावजूद सचिवों को इधर-उधर भेजा जा रहा

बालाघाट पंचायतकर्मियों ने सीईओ के खिलाफ किया प्रदर्शन:कहा- तबादलों पर रोक के बावजूद सचिवों को इधर-उधर भेजा जा रहा

बालाघाट में जिला पंचायत सीईओ और पंचायत कर्मचारियों के बीच का विवाद अब आंदोलन में बदल गया है। वित्तीय वर्ष (Financial Year) खत्म होने से पहले काम का टारगेट पूरा करने के दबाव को लेकर कर्मचारियों ने सीईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को पंचायत सचिवों, जनपद और जिला पंचायत कर्मचारियों के साथ ही इंजीनियरों ने एक ‘संयुक्त मोर्चा’ बना लिया है। उन्होंने एलान किया है कि कल से दो दिनों तक सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। कर्मचारियों के गंभीर आरोप पंचायत सचिव संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र चित्रिव ने सीईओ अभिषेक सराफ पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों के खिलाफ जाकर कर्मचारियों के वेतन काटे जा रहे हैं। तबादलों पर रोक के बावजूद सचिवों को इधर-उधर भेजा जा रहा है। बेवक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) ली जाती है, जिससे महिला कर्मचारियों को बहुत दिक्कत होती है। सरकारी नियमों को दरकिनार कर बेजा दबाव बनाया जा रहा है। सीईओ ने दी सफाई इन आरोपों पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ का कहना है कि साल खत्म होने वाला है और उन पर भी काम पूरा करने का सरकारी दबाव है। उन्होंने सफाई दी कि वे दफ्तर के समय में ही बैठकें लेते हैं ताकि शासन के काम समय पर पूरे हो सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सब काम की जिम्मेदारी की वजह से है, न कि किसी को परेशान करने के लिए।

बंधुआ मजदूरी का खुलासा, बैतूल के 18 मजदूर मुक्त:16–18 घंटे काम कराया, मारपीट की; मजदूर बोले-ठेकेदार और एजेंट पर FIR हो

बंधुआ मजदूरी का खुलासा, बैतूल के 18 मजदूर मुक्त:16–18 घंटे काम कराया, मारपीट की; मजदूर बोले-ठेकेदार और एजेंट पर FIR हो

बैतूल जिले के 18 मजदूरों को महाराष्ट्र के सोलापुर से तीन महीने बाद मुक्त कराया गया है। एजेंट और ठेकेदारों द्वारा इन मजदूरों को मजदूरी का झांसा देकर सोलापुर ले जाया गया था, जहां उनसे जबरन गन्ना कटाई का काम कराया जा रहा था। ये मजदूर बैतूल के भीमपुर विकासखंड के ग्राम धुंधरी और हरदा जिले के दिदमंदा गांव के निवासी हैं। मजदूरों ने बताया कि उन्हें महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पानमंगुर गांव में बंधक बनाकर रखा गया था। मजदूरों के अनुसार, उनसे प्रतिदिन 16 से 18 घंटे काम कराया जाता था। विरोध करने या आराम करने पर उन्हें गालियां दी जाती थीं और मारपीट की जाती थी। शौच के लिए जाने पर भी निगरानी रखी जाती थी और देरी होने पर पिटाई की जाती थी। उन्हें मोबाइल फोन पर बात करने की भी अनुमति नहीं थी। एजेंट और ठेकेदार ने पैसे हड़प लिए मजदूरों का आरोप है कि उन्हें कोई मजदूरी नहीं दी गई। एजेंट और ठेकेदार ने उनके पैसे हड़प लिए। एक एजेंट ने 4 लाख रुपये लेकर भुगतान का वादा किया था, लेकिन एक भी रुपया नहीं दिया गया। किसी तरह मजदूरों ने जानसाहस संस्था के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मदद मांगी। सूचना मिलने पर संस्था की टीम बैतूल से सोलापुर पहुंची और स्थानीय प्रशासन की सहायता से सभी मजदूरों को मुक्त कराया। बैतूल कलेक्टर ने सोलापुर कलेक्टर से समन्वय स्थापित कर मजदूरों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की। बैतूल लौटने के बाद मजदूरों ने कलेक्टर को एक आवेदन सौंपा है। उन्होंने एजेंट और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मजदूरों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें उनका बकाया मेहनताना दिलाया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि ऐसा करने से भविष्य में कोई भी ठेकेदार मजदूरों के साथ ऐसी धोखाधड़ी या शोषण नहीं कर पाएगा।

कटनी नगर निगम के 3.81 करोड़ सरकारी विभागों पर बकाया:नगर निगम आयुक्त बोलीं-वित्तीय संकट गहराया, विकास कार्य हो रहा है प्रभावित

कटनी नगर निगम के 3.81 करोड़ सरकारी विभागों पर बकाया:नगर निगम आयुक्त बोलीं-वित्तीय संकट गहराया, विकास कार्य हो रहा है प्रभावित

कटनी नगर निगम इन दिनों वित्तीय संकट से जूझ रहा है। दरअसल, सरकारी विभागों पर सालों से लंबित सेवा कर की वजह से है। निगम के अनुसार विभिन्न शासकीय संपत्तियों पर कुल 3 करोड़ 81 लाख 48 हजार 560 रुपए का कर बकाया है। यह राशि वित्तीय 2010-11 से लेकर 2025-26 तक की अवधि से जुड़ी है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण निगम की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। विकास कार्यों पर पड़ रहा असर निगम अधिकारियों का कहना है कि बकाया राशि के चलते शहर के जरूरी विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और पार्कों के रखरखाव जैसे कामों के लिए पर्याप्त फंड नहीं मिल पा रहा है। जब संबंधित विभागों से संपर्क किया जाता है तो वे बजट की कमी का हवाला देकर भुगतान टाल देते हैं। 56 विभागों पर बकाया, पांच बड़े देनदार निगम की सूची में कुल 56 सरकारी विभाग शामिल हैं जिन पर सेवा कर बकाया है। इनमें पांच प्रमुख बकायादार इस प्रकार हैं: सचिव, कृषि उपज मंडी- 86 लाख 21 हजार 263 रुपए जिला अस्पताल- 53 लाख 32 हजार 035 रुपए शासकीय तिलक महाविद्यालय-37 लाख 62 हजार 719 रुपए शासकीय औद्योगिक संस्थान (आईटीआई) – 30 लाख 58 हजार 260 रुपए कलेक्टर कार्यालय (जिला दण्डाधिकारी)-14 लाख 79 हजार 653 रुपए अधिकारियों ने जारी किया नोटिस वित्तीय साल की समाप्ति नजदीक आते ही निगम ने वसूली अभियान तेज कर दिया है। राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बिलैया तलैया स्थित निगम की 15 दुकानों के आवंटियों को तीन दिन में किराया जमा करने का नोटिस दिया है। समय पर भुगतान नहीं होने पर लीज निरस्त कर दुकानों में ताला लगाने की चेतावनी दी गई है। आम नागरिकों के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं और बकाया न चुकाने वालों के नल कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। समयसीमा में वसूली का प्रयास नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने बताया कि कर वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शासकीय विभागों को पत्र भेजकर समयसीमा में भुगतान करने को कहा गया है। उनका कहना है कि प्रयास है कि वसूली पूरी हो, ताकि शहर की मूलभूत सुविधाएं प्रभावित न हों।

खरगोन से बड़वानी जा रही बस खेत में उतरी, CCTV:हादसे में 16 यात्री घायल, स्टेयरिंग सिस्टम अचानक फेल होने से हादसा

खरगोन से बड़वानी जा रही बस खेत में उतरी, CCTV:हादसे में 16 यात्री घायल, स्टेयरिंग सिस्टम अचानक फेल होने से हादसा

बड़वानी-खंडवा बड़ोदा स्टेट हाईवे पर राजपुर में नायरा पेट्रोल पंप के पास एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। खरगोन से बड़वानी की ओर आ रही अमन ट्रैवेल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गई। इस हादसे में 15 से 16 यात्री घायल हुए हैं। स्टेयरिंग सिस्टम अचानक फेल हो जाने से हादसा जानकारी के मुताबिक, बस का स्टेयरिंग सिस्टम अचानक फेल हो जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। बस सीधे सड़क किनारे खेत में जा घुसी। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बस को सड़क से नीचे उतरते देखा जा सकता है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल 9 यात्री जिला अस्पताल सभी घायल यात्रियों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद, गंभीर रूप से घायल 9 यात्रियों को जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया। बीएमओ डॉ. देवेंद्र रोमड़े ने बताया कि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे यात्री जितेंद्र अहिरवार ने बताया कि खंडवा से बड़वानी जा रही अमन बस (MP 12 P 0379) जुलवानिया रोड पर अनियंत्रित हुई। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। उन्होंने यह भी बताया कि बस की गति कम होने के कारण सभी लोग सुरक्षित रहे। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य में सहयोग किया। अधिकारी गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी कारणों की भी पड़ताल शुरू कर दी है।

Cloudy Skies, Strong Winds; Temp to Rise

Cloudy Skies, Strong Winds; Temp to Rise

रायसेन में आठ दिन बाद शुक्रवार सुबह अचानक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आसमान में काले घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इससे पहले गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और बीती रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज क . दिन में तेज धूप का असर, रात में चलने लगे पंखे मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। वर्तमान में दिन के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है और तेज धूप का प्रभाव भी स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। मौसम में इस परिवर्तन के साथ ही गर्मी की शुरुआत हो गई है, जिसके चलते रात के समय भी लोग अब पंखों का उपयोग करने लगे हैं। गेहूं को पानी की दरकार, चने-मसूर की कटाई में जुटे किसान मौसम के इस बदलाव का सीधा असर खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है। कृषि क्षेत्र में, गेहूं की फसल को अभी भी पानी की आवश्यकता है। वहीं दूसरी ओर, चने और मसूर की फसलें पूरी तरह से पककर तैयार हो गई हैं। मौसम को देखते हुए किसान इन दिनों खेतों में चने और मसूर की कटाई के काम में तेजी से लगे हुए हैं।

भगवानपुरा जनपद लेखा अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार:तीसरी किश्त के 10 हजार लेते पकड़ाए, सीईओ के नाम 5% व खुद के 2% मांगे

भगवानपुरा जनपद लेखा अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार:तीसरी किश्त के 10 हजार लेते पकड़ाए, सीईओ के नाम 5% व खुद के 2% मांगे

खरगोन जिले के भगवानपुरा जनपद के लेखा अधिकारी महेंद्रसिंह चौहान को इंदौर लोकायुक्त पुलिस टीम ने गुरुवार रात 10 बजे एक ठेकेदार से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखा अधिकारी चौहान ने बिष्टान निवासी ठेकेदार राजेश पंवार से ग्राम पंचायत हीरापुर में सीसी रोड और चेक डैम निर्माण कार्यों के ठहराव प्रस्ताव और फाइल स्वीकृति के नाम पर पहले ही 20 हजार रुपये रिश्वत ले ली थी। आरोपी चौहान पर आरोप है कि वह जनपद पंचायत की सीईओ कंचन डोंगरे के नाम पर 10 लाख रुपए के काम का 5 प्रतिशत (50 हजार रुपए) और अपने लिए 2 प्रतिशत रिश्वत की मांग कर रहा था। यह 10 हजार रुपए की राशि तीसरी किश्त के तौर पर ली जा रही थी। फरियादी ठेकेदार राजेश पंवार ने इंदौर लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी। इसके बाद गुरुवार रात 8 बजे बिस्टान रोड क्षेत्र में आरोपी लेखा अधिकारी महेंद्रसिंह चौहान को बुलाया गया। इंदौर लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उसे 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद लोकायुक्त टीम आरोपी को सर्किट हाउस ले गई, जहां देर रात तक कार्रवाई जारी रही। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि आरोपी लेखा अधिकारी महेंद्रसिंह चौहान ठेकेदार से लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। वह निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए सीईओ के नाम पर 5 प्रतिशत और अपने लिए 2 प्रतिशत रिश्वत मांग रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले ही 20 हजार रुपए ले चुका था और आज 10 हजार रुपए लेते हुए उसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत गिरफ्तार किया गया। इस मामले में जनपद सीईओ कंचन डोंगरे से भी पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसार, चौहान सरकारी कामों को ठेके पर लेनदेन कर संचालित कर रहा था।

Khabar Hatke | MP Ravana Clash & Chocolate Train

Khabar Hatke | MP Ravana Clash & Chocolate Train

नौकरी करने विदेश गया एक शख्स रातों-रात करोड़पति बन गया। वहीं रावण के लिए मध्य प्रदेश में दो गुट आपस में ही भीड़ गए। उधर एक कलाकार ने चॉकलेट से 55 मीटर लंबी ट्रेन बना दिया। . आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

इंदौर–उज्जैन ग्रीन फील्ड 4 लेन सड़क का काम जल्द:626 करोड़ मुआवजा मंजूर; 20 गांवों के 662 परिवारों को मिलेगा लाभ

इंदौर–उज्जैन ग्रीन फील्ड 4 लेन सड़क का काम जल्द:626 करोड़ मुआवजा मंजूर; 20 गांवों के 662 परिवारों को मिलेगा लाभ

इंदौर–उज्जैन ग्रीन फील्ड 4 लेन सड़क का काम जल्द प्रारंभ होने जा रहा है। आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भूमि अधिग्रहण के बदले उचित मुआवजा मिलने और निर्माण संबंधी समस्याओं के निराकरण के बाद प्रभावित किसानों और भू-स्वामियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। किसानों ने गुरुवार को रेसिृीडेंसी कोठी पहुंचकर कलेक्टर शिवम वर्मा को साफा पहनाया और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता जताई। किसानों ने कहा कि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मिला मुआवजा उनके लिए आर्थिक रूप से सहायक सिद्ध होगा और क्षेत्रीय विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। हाल ही में मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है कि इंदौर–उज्जैन ग्रीन फील्ड फोर लेन रोड अब एलिवेटेड की बजाय जमीनी स्तर पर बनाई जाएगी। भोपाल में किसानों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में इंदौर–उज्जैन एक महत्वपूर्ण मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा, इसलिए परियोजना किसानों के सुझावों के अनुरूप क्रियान्वित की जाएगी। प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध है। इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। कुल 20 गांवों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है। प्रभावित किसानों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिए बिक्री छाँट प्रक्रिया अपनाई गई है। अब तक अधिग्रहित भूमि के बदले 626 करोड़ की मुआवजा राशि मंजूप की जा चुकी है। इससे 662 खातेदार और परिवार लाभान्वित होंगे। मुआवजा वितरण की प्रोसेस भी प्रारंभ हो गई है। इन गांवों की भूमि अधिग्रहित प्रोजेक्ट के तहत हातोद और सांवेर तहसील के बुढ़ानिया, हातोद, सगवाल, कांकरिया बोडिया, जंबूड़ी सरवर, जिन्दाखेड़ा, रतनखेड़ी, बीबी खेड़ी, पिपलिया कायस्थ, हरियाखेड़ी, खतेडिया, रंगकराडिया, कछालिया, बलघारा, पोटलोद, टुमनी, मगरखेड़ी, चित्तौड़ा, बालरिया और रालामंडल सहित कुल 20 गांव शामिल हैं। सिंहस्थ और औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा यह सड़क बेहतर और सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगी तथा औद्योगिक, व्यापारिक और धार्मिक पर्यटन को गति देगी। सिंहस्थ जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान भी यह मार्ग महत्वपूर्ण साबित होगा। परियोजना में दोनों ओर सर्विस रोड, अंडरपास और आवश्यक डक्ट निर्माण का प्रावधान रखा गया है, जिससे यातायात सुरक्षित और व्यवस्थित रहेगा। इस अवसर पर अंजुम पटेल, भेरू सिंह राठौड़, संदीप चौधरी, देव चंदेल, ललित शर्मा सहित अन्य किसानों ने प्रोजेक् को क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

सिवनी में स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के दिव्य स्तंभ का लोकार्पण:वर्चुअली शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव; देर रात तक हुए धार्मिक आयोजन

सिवनी में स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के दिव्य स्तंभ का लोकार्पण:वर्चुअली शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव; देर रात तक हुए धार्मिक आयोजन

सिवनी के शंकराचार्य चौक पर ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के दिव्य स्तंभ का लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। इस गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए और जनसमूह को संबोधित किया। सीएम ने स्वामी के योगदान को किया याद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के संरक्षण को समर्पित था। उन्होंने सिवनी में इस दिव्य स्तंभ की स्थापना को गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह स्तंभ भविष्य में लोगों को धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा सनातन मूल्यों के आधार पर किए जा रहे कार्यों और कृष्ण लीला स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करने की योजना का भी उल्लेख किया। संतों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति कार्यक्रम में स्वामी सदानंद सरस्वती विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने आदि शंकराचार्य और स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के आध्यात्मिक योगदान बताया। इस दौरान आचार्य महामंडलेश्वर रामकृष्णानंद और ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद सहित अन्य संत भी मौजूद थे। लोकार्पण अवसर पर विधायक दिनेश राय, डीआईजी राकेश सिंह, कलेक्टर शीतला पटले और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। देर रात तक हुए धार्मिक आयोजन दिव्य स्तंभ के लोकार्पण के बाद कार्यक्रम स्थल पर भजन, प्रवचन और आरती जैसे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देर रात तक इन कार्यक्रमों में शामिल होकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। देखें तस्वीरें…

भाजपा नेता के भाई ने दलित बस्ती पर हमला किया:जान बचाने पहली मंजिल से कूदी महिला; पत्थरबाजी में एक घायल

भाजपा नेता के भाई ने दलित बस्ती पर हमला किया:जान बचाने पहली मंजिल से कूदी महिला; पत्थरबाजी में एक घायल

नीमच जिले के काली कोटड़ी गांव में गुरुवार दोपहर भाजपा नेता उमराव सिंह गुर्जर के भाई गोपाल गुर्जर और उनके करीब 60 साथियों ने दलित बस्ती पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने घरों में तोड़फोड़ की और महिलाओं से मारपीट की। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक अन्य महिला ने अपनी जान बचाने के लिए घर की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे लोडिंग टेंपो और पांच कारों में सवार होकर आए हमलावरों ने मनीष नायक, पुष्कर और अर्जुन नायक के घरों को निशाना बनाया। उन्होंने घरों में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। मनीष नायक की पत्नी पूजा मेघवाल पर पत्थर से हमला किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। यहां से शुरू हुआ विवाद यह विवाद 24 फरवरी की रात को शुरू हुआ था, जब दीपेश गुर्जर ने अपनी बिना नंबर की थार गाड़ी से मनीष नायक की बाइक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में मनीष घायल हो गए थे। पीड़ितों का आरोप है कि मेडिकल जांच के बावजूद पुलिस ने प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर उन्हें ही झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी थी। हमसे टकराने का अंजाम बुरा होगा पीड़ितों के अनुसार, गोपाल गुर्जर, सरदार सिंह, दीपेश और उनके साथियों ने जातिगत गालियां देते हुए धमकी दी कि “इस इलाके में हमारा आतंक है और हमसे टकराने का अंजाम बुरा होगा।” घटना के बाद डरे-सहमे पीड़ित परिवार शाम को नीमच पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। दहशत में परिवार ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आरोपी मछली पालन के बड़े ठेकेदार हैं और उनके राजनीतिक रसूख के कारण पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। पीड़ितों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और उन्हें सुरक्षा नहीं मिली, तो उनके परिवार की जान को खतरा बना रहेगा।