मां ने सुनाई बेटी की दर्दनाक दास्तां, फट जाएगा आपका कलेजा, प्रेमी ने पार कर दी दरिंदगी की सारी हदें | gurugram 19 year tripura girl live in partner tortured crossed all limits mother shared daughter painful story haryana police

Last Updated:February 22, 2026, 15:28 IST गुरुग्राम में त्रिपुरा की एक 19 साल की युवती के साथ उसके लिव-इन पार्टनर ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. शिवम नाम का आरोपी शख्स ने युवती पर सैनिटाइजर छिड़ककर उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी और इसका वीडियो भी बनाया. पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पीड़िता की मां ने ऐसे-ऐसे आरोप लगाए हैं, जिससे आपका कलेजा फट जाएगा. गुरुग्राम पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी शख्स की तलाश शुरू कर दी है. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में त्रिपुरा की लड़की जिंदगी की जंग लड़ रही है. गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. 19 साल की एक लड़की के साथ उसके लिव-इन पार्टनर ने न केवल विश्वासघात किया, बल्कि उसे ऐसी क्रूर यातनाएं दीं जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. आरोपी शख्स ने अपनी पार्टनर के शरीर पर सैनिटाइजर डालकर उसे आग के हवाले कर दिया. गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी की पहचान शिवम के रूप में हुई है. पीड़िता त्रिपुरा की रहने वाली है, जिसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक युवती काफी गंभीर रूप से झुलस गई है और उसका इलाज जारी है. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में त्रिपुरा की लड़की जिंदगी की जंग लड़ रही है. इधर मां का रो-रो कर बुरा हाल है. पीड़िता की मां ने मीडिया के सामने अपनी बेटी की आपबीती सुनाई. मां के मुताबिक, आरोपी ने न केवल उसकी बेटी का रेप किया, बल्कि तीन दिनों तक उसे बंधक बनाकर ऐसी हैवानियत की जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा फट जाए. पीड़िता की मां ने बताया कि 16 फरवरी की रात 10 बजे उनकी बेटी का फोन आया था. फोन पर वह बुरी तरह रो रही थी और उसने कहा, ‘मां, मेरे पास समय नहीं है, वह मुझे मार डालेगा. शिवम नाम का लड़का पिछले 3 दिनों से मुझे प्रताड़ित कर रहा है. उसने मुझे पीटा है, जलाया है और आज वह मेरी जान ले लेगा.’ #WATCH | Delhi: On the Tripura girl assaulted in Gurugram, mother of the victim, says, “On 16th February at 10 PM, my daughter called me and said- “I don’t have time, I will be killed… A man named Shivam has been assaulting me for the last 3 days. He hit me and also burnt me,… https://t.co/3jLxPqkhXZ pic.twitter.com/cytvR0wHDR
Odisha Police Vehicle Trailer Accident

झारसुगुड़ा4 मिनट पहले कॉपी लिंक पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारने के बाद ट्रेलर पलट गया। ओडिशा के झारसुगुड़ा में ट्रेलर और पुलिस गाड़ी की टक्कर हो गई। घटना में 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। 3 पुलिसकर्मी गंभीर घायल हैं। उनका इलाज जारी है। हादसा रविवार सुबह 4 बजे झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के पास हुआ। पुलिसकर्मी गश्त पर निकले थे, इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से उनकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस बोलेरो गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कारण घायल पुलिसकर्मी उसी में फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला था। पुलिस गाड़ी से टकराया ट्रेलर भी हुआ क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर पलट गया। उसमें गिट्टी भरी हुई थी। घायलों की भी हालत नाजुक पुलिस ने बताया है कि जिनकी मौत हुई है, उनमें सशस्त्र पुलिस बल रिजर्व (APR) कॉन्स्टेबल काशीराम भोई, देबदत्त सा, ड्रिल SI निरंजन कुजूर, हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड जवान भक्तबंधु मिर्धा शामिल हैं। घायलों में दुबराज मिरिग, आकाश नायक और राजीव भारसागर का नाम है। तीनों का झारसुगुड़ा जिला अस्पताल में इलाज जारी है, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। झारसुगुड़ा एसपी गुंडाला राघवेंद्र के मुताबिक ट्रेलर ड्राइवर हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। ………………… ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत:दावा- कार 150kmph की स्पीड में थी दिल्ली में तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय हेम शंकर (25) की मौत हो गई। हादसा सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास हुआ। टक्कर से इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
What is difference between Avimukteshwaranand and Asaram Bapu Case: avimukteshwaranand pocso case | up police | क्या अविमुक्तेश्वरानंद जाएंगे जेल, यौन शोषण के आरोप कितने गंभीर, आसाराम बापू से कितना अलग है मामला?

नई दिल्ली. क्या ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती यौन शोषण के आरोप में बहुत जल्द गिरफ्तार होने वाले हैं? पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज होने के बाद अविमुक्तेश्वरानंद के सामने अब क्या-क्या कानूनी विकल्प बच गए हैं? अविमुक्तेश्वरानंद का मामला आसाराम बापू वाले मामले से कितना अलग है? क्या पॉक्सो एक्ट 2012 और भारतीय न्याय संहिता 2023 अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरि को जेल की सलाखों तक पहुंचा देगा? अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों में दर्ज एफआईआर को लेकर अब धार्मिक और कानूनी गलियारों में हलचल मच गई है. प्रयागराज में माघ मेला 2025-26 के दौरान दो नाबालिग बच्चों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर अविमुक्तेश्वरानंद एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. 21 फरवरी 2026 को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने झूंसी पुलिस स्टेशन को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया. आरोपों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 74, 75, 76, 79 और 109 साथ ही POCSO एक्ट की धारा 3, 5, 9 और 17 शामिल हैं, जो यौन हमला, गैंग असॉल्ट और नाबालिगों के शोषण से संबंधित हैं. क्या अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी होगी? कानूनी रूप से देखा जाए तो पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज होने वाले मामले बेहद गंभीर और गैर-जमानती होते हैं. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस को जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार करने का अधिकार होता है. खासकर जब मामला नाबालिगों से जुड़ा हो. हालांकि, गिरफ्तारी केवल आरोपों के आधार पर नहीं, बल्कि पुलिस द्वारा जुटाए गए शुरुआती साक्ष्यों और पीड़ितों के बयानों जो धारा 164 के तहत की गंभीरता पर निर्भर करेगी. यदि जांच एजेंसी को लगता है कि आरोपी साक्ष्यों को प्रभावित कर सकता है, तो गिरफ्तारी की संभावना प्रबल हो जाती है. अविमुक्तेश्वरानंद के पास अब क्या विकल्प बचे हैं? एफआईआर दर्ज होने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के पास मुख्य रूप से तीन कानूनी विकल्प मौजूद हैं: 1. अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail): स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गिरफ्तारी से बचने के लिए सत्र न्यायालय या उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका दायर कर सकते हैं.2. 2. FIR को चुनौती (Quashing of FIR): वे इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एफआईआर को रद्द करने की मांग कर सकते हैं, यदि वे यह साबित कर सकें कि यह मामला पूरी तरह फर्जी या दुर्भावनापूर्ण है.3. जांच में सहयोग: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अब खुद पुलिस के सामने पेश होकर अपना पक्ष रख सकते हैं और अपनी बेगुनाही के सबूत पेश कर सकते हैं. आशाराम बापू और अविमुक्तेश्वरानंद: क्या मामला एक जैसा है? अक्सर लोग इसकी तुलना आशाराम बापू मामले से कर रहे हैं, लेकिन दोनों में कुछ बुनियादी समानताएं और अंतर हैं. दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने ‘गुरु-शिष्य’ परंपरा की आड़ में यौन शोषण का आरोप लगाया है. दोनों पर पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगी हैं. लेकिन आशाराम के खिलाफ पुलिस ने सीधे एफआईआर दर्ज की थी, जबकि अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा, क्योंकि पुलिस ने शुरुआत में केस दर्ज नहीं किया था. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इसे एक साजिश करार दिया है और शिकायतकर्ता के हिस्ट्रीशीटर होने का दावा किया है. पॉक्सो एक्ट में सजा के क्या प्रावधान हैं? अविमुक्तेश्वरानंद पर अब पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता 2023 के मामला चलेगा. पॉक्सो एक्ट की धारा 6 में गंभीर मर्मभेदी यौन हमला के लिए न्यूनतम 20 साल की कैद, जिसे आजीवन कारावास या मृत्युदंड तक बढ़ाया जा सकता है. बीएनएस 2023 की धारा 64/65 में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में सख्त सजा का प्रावधान है. यदि पीड़िता 12 साल से कम है तो मौत की सजा तक का प्रावधान है. कानून के जानकारों का मानना है कि अदालत ने केवल एफआईआर का आदेश दिया है. इसका मतलब यह नहीं कि दोष सिद्ध हो गया है. चूंकि शिकायतकर्ता का पिछला रिकॉर्ड विवादित बताया जा रहा है, इसलिए पुलिस को साक्ष्यों विशेषकर शिकायतकर्ता द्वारा सौंपी गई सीडी की फॉरेंसिक जांच बहुत बारीकी से करनी होगी. पॉक्सो के मामलों में अदालतें अक्सर बहुत सख्त रुख अपनाती हैं, इसलिए आरोपी के लिए कानूनी लड़ाई चुनौतीपूर्ण हो सकती है.
Delhi Police Suspect Terrorists Recon India

तिरुप्पुर/नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम की गिरफ्त में संदिग्ध शख्स (लाल घेरे में)। दिल्ली पुलिस ने रविवार को 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 तमिलनाडु और 2 पश्चिम बंगाल से अरेस्ट किए गए। पुलिस के मुताबिक यह सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के इशारे पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। संदिग्धों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। इनके पास से 12 से ज्यादा मोबाइल फोन और 16 से ज्यादा सिम कार्ड बरामद हुए हैं। तमिलनाडु के तिरुप्पुर से जिन 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल हैं। इन लोगों ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट की थीं। 3 आरोपियों को उथुकुली, 3 को पल्लादम और एक आरोपी तिरुमुरुगनपोंडी से पकड़ा गया। ये सभी फर्जी आधार कार्ड के जरिए पहचान छिपाकर तिरुप्पुर में गारमेंट इंडस्ड्री में काम कर रहे थे। गिरफ्तार संदिग्धों की 3 तस्वीरें… आतंकियों की मदद के लिए रेकी की दिल्ली पुलिस के मुताबिक तमिलनाडु से गिरफ्तार 6 संदिग्धों पर आतंकियों की मदद के लिए शहरों की रेकी का आरोपी है। इसके अलावा दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लगाने में भी शामिल होने का शक है। सभी को ट्रेन से दिल्ली लाया जा रहा है। 21 फरवरी: देश में सिक्योरिटी अलर्ट जारी एक दिन पहले ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने देश के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर टेरर अटैक को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके बाद दिल्ली में लाल किला, चांदनी चौक में सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर स्थिति पर नजर रख रही हैं। संवेदनशील इलाकों में CCTV से निगरानी की जा रही है। वाहनों की जांच और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और क्विक रिएक्शन टीमें भी तैनात की गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत पुलिस या आपात सेवाओं को सूचना देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, यह कदम केवल सावधानी के तौर पर उठाए गए हैं। लाल किले के आसपास सुरक्षा बढ़ी, 3 तस्वीरें शनिवार को लाल किले पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बैरिकैड्स के पास तैनात सुरक्षा बलों के जवान। लाल किले के वॉच टॉवर पर चाक-चौबंद सुरक्षाकर्मी। शनिवार को लाल किले के पास पहरा देती दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही। 10 नवंबर को लाल किले के पास धमाका हुआ था यह अलर्ट 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए एक कार बम धमाके के बाद आया है। उस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोटकों से भरी कार फटने से आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई थी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए धमके का बदला लेने के लिए लश्कर-ए-तैयबा भारत में बड़ी आतंकी वारदात के फिराक में है। ———————– ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:9 की मौत, 24 घायल; हरियाणा के सलमान ने पुलवामा के तारिक को बेची थी कार दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में 10 नवंबर 2025 को शाम 6.52 बजे जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। धमाके में 11 लोगों की मौत की खबर आई, लेकिन घटना के 3 घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 8 मौतें हुई हैं। इसके बाद अस्पताल से जारी सूची में 9 मौतों की जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
gangster harry boxer : lookout circular issued | lawrence bishnoi | anmol bishnoi | bollywood mumbai police | कौन है हैरी बॉक्सर, जिसके खिलाफ हुआ बड़ा एक्शन, कैसे बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नंबर-3 गुर्गा?

हैरी बॉक्सर: ‘तेरी ट्रैक्टर एजेंसी, बंसल कैपिटल ग्रुप, स्टेशन रोड वाला घर, फॉर्च्यूनर, थार और रॉयल ग्रीन कॉलोनी वाला घर के साथ-साथ तेरी लुगाई और मां-बाप कब कहां आते-जाते हैं, सब मुझको पता है. तु्म्हारे घर के अंदर का फोटो भी मेरे पास है.’ ‘धुरंधर’ फिल्म के एक्टर रणवीर सिंह को धमकी देने से पहले हैरी बॉक्सर ने एमपी के एक बड़े बिजनेसमैन को इस तरह से धमकी देकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी. फिल्म एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर को हैरी बॉक्सर ने धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपये मांगे थे. इस घटना से पहले हैरी बॉक्सर ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी दी थी. इस समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग का यह नंबर-3 गुर्गा हैरी बॉक्सर बॉलीवुड हस्तियों के लिए खौफ का पर्याय बना हुआ है. अब हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है. हैरी बॉक्सर कैसे लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई के बाद इस गैंग का नंबर-3 गुर्गा बन गया? लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर हैरी बॉक्सर का बॉलीवुड से लेकर बिजनेसमैन तक में कितना खौफ है? इंडिया में हैरी बॉक्सर के खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं? गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जो फिलहाल अहमदाबाद जेल में बंद है, लेकिन उसका गैंग अब विदेशों से नई और खतरनाक शक्ल अख्तियार कर रहा है. भाई अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बाद अब एक नया नाम हैरी बॉक्सर तेजी से उभरकर सामने आया है. हैरी बॉक्सर कोई मामूली अपराधी नहीं, बल्कि बिश्नोई गैंग का बड़ा डिजिटल चेहरा बन चुका है, जो कनाडा और अमेरिका में बैठकर भारत के सबसे बड़े फिल्मी सितारों को सीधी चुनौती दे रहा है. हैरी बॉक्सर के नाम से बॉलीवुड में कितना खौफ? कौन है हैरी बॉक्सर और लॉरेंस गैंग में क्या है हैसियत? हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिचंद है और वह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला बताया जाता है. एक समय वह भारतीय सेना और पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था. जयपुर में रहने के दौरान वह बॉक्सिंग सीखता था, जिसके कारण अपराध की दुनिया में उसका नाम ‘हैरी बॉक्सर’ पड़ गया. उसके खिलाफ जयपुर, सीकर, अलवर और धौलपुर में हत्या के प्रयास, लूट और मारपीट के दर्जनों मामले दर्ज हैं. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक हैरी बॉक्सर ने साल 2024 में ‘डंकी रूट’ के जरिए अमेरिका में प्रवेश किया था. लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बीच बढ़ती दूरियों के बाद, लॉरेंस ने हैरी बॉक्सर को गैंग की कमान सौंपी है. वह लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई का बेहद करीबी दोस्त माना जाता है. हाल ही अनमोल को गिरफ्तार कर भारत लाया गया है. कैसे बना हरिचंद से हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई गैंग में उसकी एंट्री कुछ साल पहले हुई थी, लेकिन वह बहुत कम समय में लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई का बेहद करीबी और भरोसेमंद गुर्गा बन गया. हैरी बॉक्सर का मुख्य काम गैंग के लिए रंगदारी मांगना, शूटर्स को निर्देश देना और विदेशी धरती से गैंग का प्रचार करना है. वह तकनीक का जानकार है और अक्सर सोशल मीडिया, वाइस कॉल का इस्तेमाल कर धमकियां देता है ताकि एजेंसियां उसकी लोकेशन न पकड़ सकें. भारत में हैरी बॉक्सर के खिलाफ संगीन अपराधों की लंबी सूची है. ये फिल्मी सितारे जी रहे हैं खौफ में हैरी बॉक्सर का नाम हाल ही में तब सबसे ज्यादा चर्चा में आया जब उसने बॉलीवुड के ‘धुरंधर’ अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नोट भेजा. हैरी ने रणवीर के मैनेजर को फोन कर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और कहा कि अगर बात नहीं मानी तो अगली सात पीढ़ियां याद रखेंगी. फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग के पीछे भी हैरी बॉक्सर का हाथ माना जा रहा है. उसने वॉइस नोट में स्पष्ट रूप से रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को लाइन पर आने की चेतावनी दी थी. हैरी बॉक्सर ने कनाडा में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी. इसके साथ ही सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भी इस गैंग के रडार पर बताया गया है. हैरी बॉक्सर की क्राइम कुंडली और भारत में केस भारत में हैरी बॉक्सर के खिलाफ संगीन अपराधों की लंबी सूची है. वह हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामलों में वांछित है. हैरी पर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में कई मुकदमे दर्ज हैं. हाल ही में दिल्ली पुलिस ने उसके ‘घोस्ट हिटमैन’ नेटवर्क के 5 शूटरों को पकड़ा था, जो हाई-प्रोफाइल हत्याओं में शामिल थे. हैरी बॉक्सर केवल पुलिस के लिए ही नहीं, बल्कि प्रतिद्वंद्वी गैंग्स के लिए भी टारगेट है. हाल ही में अमेरिका में रोहित गोदारा गैंग के साथ उसकी मुठभेड़ की खबरें भी आई थीं. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हैरी बॉक्सर कनाडा में शरण लिए हुए है. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हैरी बॉक्सर कनाडा में शरण लिए हुए है और वहीं से अपना सिंडिकेट चला रहा है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है. लुक आउट नोटिस का मतलब है कि अब भारत के किसी भी एयरपोर्ट या बंदरगाह से वह देश के अंदर नहीं घुस पाएगा. साथ ही, इंटरपोल के जरिए उसे प्रत्यर्पित करने की कोशिशें तेज हो जाएंगी. हालांकि, जब तक वह विदेशी धरती पर है, उसे पकड़ना एक बड़ी कूटनीतिक और कानूनी चुनौती है. लेकिन लुक आउट नोटिस जारी होने से उसकी इंटरनेशनल मूवमेंट पर लगाम लगेगी और गैंग के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी.
नशे की लत ने बनाया ‘बैड कैरेक्टर’, जानें ब्रांडेड शराब का शौकीन राजा कैसे बना दिल्ली का शातिर ऑटो-लिफ्टर? | delhi police north west district auto lifter raja bihari arrested six stolen vehicles recovered crime news

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी की पहचान राजा उर्फ बिहारी के रूप में हुई है, जो वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया का रहने वाला है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के साथ ही वाहन चोरी के कुल 6 मामलों को सुलझाने का दावा किया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को एएटीएस टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक कुख्यात ऑटो-लिफ्टर चोरी की स्कूटी के साथ इलाके में आने वाला है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर जितेंद्र तिवारी और एसीपी रणजीत ढाका के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई रवि सैनी और कई अन्य हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल थे. शातिर ऑटो लिफ्टर की कहानी टीम ने अशोक विहार स्थित प्रेम बाड़ी फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की. कुछ ही समय बाद एक संदिग्ध स्कूटी सवार को आते देखा गया. पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे दबोच लिया. जांच करने पर पता चला कि वह जो होंडा एविएटर स्कूटी चला रहा था, वह मॉडल टाउन थाने से चोरी की गई थी. दिल्ली पुलिस की पुछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे 26 वर्षीय राजा उर्फ बिहारी से जब कड़ी पूछताछ की गई, तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए. उसने बताया कि वह ड्रग्स और शराब का बुरी तरह आदी है. अपनी इन महंगी आदतों और नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए उसके पास पैसों की कमी रहती थी, जिसकी भरपाई के लिए उसने जुर्म का रास्ता चुना. वह अक्सर भीड़भाड़ वाले इलाकों या रिहायशी कॉलोनियों में खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाता था. वह इन वाहनों को न केवल बेचने के लिए चुराता था, बल्कि चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल स्नैचिंग जैसे अन्य अपराधों को अंजाम देने के लिए भी करता था. ब्रांडेड शराब पीने का शौकीन पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि राजा उर्फ बिहारी कोई मामूली चोर नहीं है. वह दिल्ली के अशोक विहार थाने का घोषित ‘बैड कैरेक्टर’ है. उसके खिलाफ पहले से ही हत्या, स्नैचिंग और चोरी जैसे गंभीर अपराधों के 14 मामले दर्ज हैं. वह बार-बार जेल जाने के बावजूद बाहर आकर फिर से वारदातों में शामिल हो जाता था. पुलिस उसे एक ‘हैबिचुअल ऑफेंडर’ मानती है, जो समाज के लिए खतरा बना हुआ था. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 6 चोरी के वाहन बरामद किए हैं. इनमें अलग-अलग थानों से चोरी की गई गाड़ियां शामिल हैं. मॉडल टाउन थाने में दर्ज दो होंडा एक्टिवा और एक होंडा एविएटर स्कूटी बरामद हुआ है. आदर्श नगर थाने में एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा की बरामदगी हुई है. इसके साथ ही सुभाष प्लेस और समयपुर बादली थाने में दर्ज एक-एक एक्टिवा स्कूटी की बरामदगी हुई है.
indore mba student piyush dhamnodia case: how boyfriend kill girlfriend | psycho lover inside story | indore police investigation | गर्लफ्रेंड के हाथ-पैर बांधे फिर घोंट दिया गला, जानें MBA छात्र की तंत्र-मंत्र वाली कहानी का असली सच

इंदौर न्यूज: मध्यप्रदेश का इंदौर शहर, जिसे भारत का सबसे स्वच्छ शहर कहा जाता है. जिस शहर को लोग स्वच्छता और शिक्षा के लिए जानते हैं, वहां से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. यह कहानी एक ऐसे युवक की है, जो मैनेजमेंट की पढ़ाई करता था, लेकिन उसके दिमाग में शैतान प्रवेश कर गया. उस एमबीए के छात्र ने अपनी ही प्रेमिका को पहले घर बुलाता है और फिर उसको बड़ी बेरहमी से हत्या कर देता है. खास बात यह है कि इस वारदात को जिस तरह से अंजाम दिया और मुंबई फरार हो गया, वह हैरान करने वाला था. इंदौर पुलिस की जांच में अब हर घंटे नए-नए खुलासे हो रहे हैं. वह खुलासा किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं हैं. पढ़ें एक गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की लव की इनसाइड स्टोरी, जो आपको हिला देगा. इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अंकल गली स्थित एक फ्लैट से बदबू आने की शिकायत पुलिस को मिलती है. इंदौर पुलिस जब उस फ्लैट में पहुंचती है तो बिस्तर पर एक नग्न अवस्था में लड़की की लाश मिलती है. लड़की की पहचान होती है. इंदौर पुलिस इसके बाद हत्या के आरोप में युवती के बॉयफ्रेंड पियूष धामनोदिया को मुंबई से गिरफ्तार करती है. लेकिन यह घटना क्यों हुई और कैसे हुई इसको सुनकर हर कौई हैरान है. इंदौर मर्डर की इनसाइड स्टोरी इंदौर पुलिस के अनुसार जिस फ्लैट में मृतका का शव मिला था, वह फ्लैट मृतका के साथ पढ़ने वाले उसके बॉयफ्रेंड पियूष धामनोदिया ने किराए पर लिया था. पुलिस को परिवार से जानकारी मिली की दोनों के बीच प्रेम संबंध सालों से थे. लेकिन शादी को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था. इस बीच पियूष को शक होने लगा कि उसकी प्रेमिका का किसी और लड़के के साथ प्रेम संबंध हो गए हैं. घटनावाली रात को क्या-क्या हुआ? इंदौर पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन दोनों विवाद सुलझाने के लिए लड़के के फ्लैट पहुंचे थे. पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, लेकिन बाद में शादी की बात पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. इसके बाद गुस्से में आकर पियूष ने युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने कहा है कि आरोपी युवक ने मारने से पहले लड़की को रस्सी से हाथ-पैर बांधा था. मारने के बाद बाजार से बियर लाकर पी और फिर शव के साथ संबंध बनाए. लड़के ने लड़की के साथ संबंध बनाने का फिजिकल वीडियो भी कॉलेज ग्रुप में शेयर किया था. इंदौर पुलिस का दावा इंदौर के डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि हत्या के बाद पियूष पनवेल पहुंचा, जहां उसने एक होटल में रात बिताई. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने मुंबई के नालासोपारा के खुले मैदान में अपनी प्रेमिका की आत्मा से बात करने के लिए तांत्रिक क्रिया का सहारा लिया. इस दौरान उनसने प्रेमिका का फोटो रख सिंदूर, चुनरी पूजा सामग्री सामने रख इंटरनेट से सीखी तंत्र क्रिया कर आत्मा से बात करने का असफल प्रयास किया था. सांकेतिक. कैसे इंदौर से मुंबई पहुंचा किलर? इसके बाद वह मुंबई पहुंचा और पूरी रात लोकल ट्रेनों में सफर करता रहा. इस दौरान वह मृतका का मोबाइल भी अपने साथ ले गया था, जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया. पुलिस के अनुसार आरोपी को शक था कि युवती अन्य लड़कों से मोबाइल ऐप के जरिए बात करती थी. जांच के दौरान पता चला कि मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 फरवरी को इंदौर के पंढरीनाथ थाने में उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई थी. पिता ने भी बताया था कि 10 फरवरी को उन्होंने अपनी बेटी को कलेक्टर ऑफिस के सामने छोड़ा था, जिसके बाद से वह लापता हो गई थी. इस खौफनाक कहानी की शुरुआत इंदौर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज से होती है. इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में आरोपी युवक पियूष, जो इंदौर में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था. इसके बाद जो हुआ वह किसी भी इंसान की रूह कंपा देने के लिए काफी है. पुलिस की थ्योरी के अनुसार, आरोपी ने युवती को घंटों तक टॉर्चर किया. वह उससे सच उगलवाना चाहता था कि वह किससे बात करती है. जब युवती ने इनकार किया तो आरोपी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने बेरहमी से उसका गला घोंट दिया और तब तक नहीं छोड़ा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई. पकड़े जाने के वक्त भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी, जो उसके ‘साइको’ व्यवहार की ओर इशारा करती है.
चड्डी-बनियान, ठक-ठक और बैंड-बाजा के बाद राजधानी में ‘गला घोटू गैंग’ का आतंक! मौजपुर वाली घटना से दिल्ली सन्न | gala ghotu gang active in delhi after maujpur cctv video thak thak band baja chaddi bnaiyan gangs delhi police

नई दिल्ली. दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के मौजपुर इलाके से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है. 10 फरवरी 2026 की रात करीब 1:00 बजे एक युवक अपने काम से घर लौट रहा था. तभी ‘गला घोटू गैंग’ के तीन सदस्यों ने उसे पीछे से दबोच लिया. एक बदमाश ने उसका गला इतनी जोर से घोंटा कि वह बेदम होकर सड़क पर गिर पड़ा. इसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब से 250 रुपये और बैग छीना और फरार हो गए. सबसे शर्मनाक बात यह रही कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि कई गाड़ियां वहां से गुजरीं, लेकिन किसी ने रुककर मदद करना जरूरी नहीं समझा. दिल्ली में ठक-ठक, चड्डी बनियान और बैंड-बाजा गैंग के बाद गला घोटू गैंग ने आतंक फैला रखा है. दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड और हालिया ‘ऑपरेशन गैंग-बस्ट 2026’ के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की सड़कों पर फिलहाल एक दर्जन से अधिक छोटे-बड़े गैंग सक्रिय हैं. बढ़ते अपराधों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जनवरी 2026 में एक बड़ा अभियान शुरू कर रखा है. इसके बाद भी इस तरह के वारदा सामने आ रहे हैं, जो हैरान करने वाले हैं. मौजपुर की घटना के बाद पुलिस ने विशेष गश्त बढ़ा दी है और ‘गला घोटू गैंग’ के कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है. 1. गला घोटू गैंग: यह गैंग अंधेरे और सुनसान रास्तों पर पैदल चलने वालों को निशाना बनाता है. एक सदस्य पीछे से अचानक गला दबाता है जिससे शिकार बेहोश या सुन्न हो जाता है और बाकी सदस्य कुछ ही सेकंड में लूटपाट कर भाग जाते हैं. 2. ठक-ठक गैंग: यह दिल्ली का सबसे पुराना और शातिर गैंग है. ये कार की खिड़की थपथपाकर ड्राइवर को झांसा देते हैं कि ‘नीचे तेल गिर रहा है’ या ‘आपका टायर पंचर है’ जैसे ही ड्राइवर बाहर निकलता है, ये कार के अंदर रखे बैग या कीमती सामान लेकर चंपत हो जाते हैं. 3. नमस्ते गैंग: इस गैंग के सदस्य बहुत ही सभ्य बनकर आते हैं. ये राहगीरों को ‘नमस्ते’ करते हैं और ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे वे पुराने जानकार हों. बातों-बातों में ये हाथ मिलाते हैं या गले मिलते हैं और इसी दौरान चेन या मोबाइल उड़ा लेते हैं. 4. छल्ला गैंग: ये सड़क पर नकली ‘सोने का छल्ला’ गिरा देते हैं और राहगीर से पूछते हैं कि क्या यह उनका है. जैसे ही शिकार लालच में आता है, इनके अन्य साथी वहां आकर विवाद शुरू कर देते हैं और इसी शोर-शराबे में शिकार का पर्स या फोन लूट लिया जाता है. 5. बैंड-बाजा गैंग: ये गैंग शादियों के सीजन में सक्रिय होता है. अच्छे कपड़े पहनकर ये शादियों में मेहमान बनकर घुसते हैं और शगुन के लिफाफे या गहनों के बैग पर हाथ साफ करते हैं. दिल्ली की सड़कों पर ‘गला घोटू गैंग’ जैसी वारदातें एक-दो नहीं बल्कि कई अलग-अलग गिरोहों के सक्रिय होने की वजह से हो रही हैं. दिल्ली में पुलिस की रिपोर्टों के मुताबिक राजधानी में कुल लगभग 95 से ज़्यादा गैंग सक्रिय हैं जो लूट-डकैती, हत्या, रंगदारी, शस्त्र अपराध और अन्य संगठित अपराधों में शामिल हैं.
Dungarpur Gangi village | Chaurasi police | school building

Last Updated:February 18, 2026, 13:41 IST Dungarpur Crime News: डूंगरपुर जिले के गैंजी गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया. सुबह स्कूल की नई बिल्डिंग की छत पर लोहे की सरियों से एक युवक और युवती के शव लटके मिले. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पहचान व मामले की जांच शुरू की. मृतक युवक की पहचान मनोज (22) निवासी पाकरोन और युवती की पहचान धम्बोला थाना क्षेत्र की बताई गई है. प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. परिवार और ग्रामीणों में गहरा सदमा है. dungarpur news डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के गैंजी गांव में आज सुबह एक बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना सामने आई. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में नई बन रही बिल्डिंग की छत पर एक युवक और युवती के शव लटके पाए गए. सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है. चौरासी थाने के हैड कांस्टेबल हजारी गुर्जर ने बताया कि सुबह पुलिस को टेलीफोन के जरिए सूचना मिली कि विद्यालय की नई बिल्डिंग की छत पर लोहे की सरियों से एक युवक और युवती के शव लटके हुए हैं. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों की शिनाख्तगी के प्रयास शुरू किए. पहचान और परिवार की प्रतिक्रियापुलिस ने मृतक युवक की पहचान मनोज (22 वर्ष), पुत्र सुरेश खराडी, निवासी पाकरोन के रूप में की. वहीं, युवती धम्बोला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना उनके लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है. प्रेम प्रसंग का मामला और समाज में असरस्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है. इस दुखद घटना ने गांव के लोगों को सदमे में डाल दिया है. युवा जीवन की ऐसी हृदयविदारक समाप्ति पर परिवार और समुदाय गहरी भावनात्मक पीड़ा महसूस कर रहे हैं. पुलिस जांच और आगे की कार्रवाईपुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने और घटनास्थल की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में कोई हिंसात्मक लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन यह स्पष्ट करने के लिए कि यह हत्या थी या आत्महत्या, पूरी जांच आवश्यक है. पुलिस आसपास के सभी लोगों से भी पूछताछ कर रही है. उलझनों का हल कैसे खोजा जा सकता हैयह घटना न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे इलाके के लिए एक गंभीर और हृदयविदारक सदमा है. युवा जीवन की यह असमय समाप्ति यह सोचने पर मजबूर करती है कि जीवन में प्यार और व्यक्तिगत उलझनों का हल कैसे खोजा जा सकता है ताकि ऐसी दुःखद घटनाओं से बचा जा सके. About the Author Jagriti Dubey With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें Location : Dungarpur,Rajasthan First Published : February 18, 2026, 13:41 IST
J&K Police Busts 250 Crore Online Investment Scam, Dr. Morphine Arrested | जम्मू-कश्मीर में 250 करोड़ का महा-घोटाला, ‘डॉक्टर मॉर्फिन’ ने चीन के साथ मिलकर ऐसे लूटे देश के करोड़ों रुपये

Last Updated:February 17, 2026, 22:46 IST जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 250 करोड़ रुपये के ऑनलाइन निवेश घोटाले का भंडाफोड़ किया है. इसका मास्टरमाइंड हिसार का डॉक्टर एकांत योगदत्त उर्फ ‘डॉक्टर मॉर्फिन’ है, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया. आरोपी चीनी नागरिकों के साथ मिलकर फर्जी वेबसाइटों के जरिए ठगी करता था. पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 800 बैंक खातों की जांच की जा रही है. मामले में टेरर फंडिंग के एंगल से भी तफ्तीश जारी है. ख़बरें फटाफट फिलीपींस से सीखा ठगी का पाठ, दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोचा गया 250 करोड़ के घोटाले का मास्टरमाइंड. (AI Photo) श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने देश के अब तक के सबसे बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट स्कैम्स में से एक का पर्दाफाश किया है. इस घोटाले में फिशिंग और फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए आम लोगों की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही थी. गांदरबल के सफापोरा निवासी फिरदौस अहमद की शिकायत पर जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की, तो परत दर परत एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का चेहरा सामने आया. एसएसपी गांदरबल खलील पोसवाल ने इस केस के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई थी. जांच में पता चला कि यह गिरोह ‘पैसा वॉल्ट’ (paisavault.com) जैसी फर्जी वेबसाइट्स के जरिए लोगों को निवेश पर भारी रिटर्न का लालच देता था. ‘डॉक्टर मॉर्फिन’ और फिलीपींस-चीन का खतरनाक कनेक्शन इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड हरियाणा के हिसार का रहने वाला एक डॉक्टर निकला. डॉक्टर एकांत योगदत्त उर्फ ‘डॉक्टर मॉर्फिन’ ने फिलीपींस से एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान धोखाधड़ी की ये तकनीकें सीखी थीं. पुलिस के मुताबिक इस डॉक्टर के तार सीधे तौर पर चीनी नागरिकों से जुड़े हुए थे. वह 10 अलग-अलग कोड नेम का इस्तेमाल करके लोगों को ठग रहा था. डॉक्टर एकांत को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह चीन से लौट रहा था. वह इस पूरे सिंडिकेट का ‘टीम लीडर’ था और कश्मीरी युवाओं के साथ मिलकर इसे ऑपरेट कर रहा था. गरीबों के खातों का इस्तेमाल और बैंक कर्मियों की मिलीभगत यह गैंग बेहद शातिर तरीके से काम करता था. कश्मीरी मूल के क्षेत्रीय हेड और अकाउंट मोबिलाइजर्स बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों को निशाना बनाते थे. वे गरीब लोगों को 8 से 10 हजार रुपये प्रति माह का लालच देकर उनके बैंक खाते और एटीएम कार्ड ले लेते थे. इतना ही नहीं, इस खेल में कुछ बैंक कर्मचारी भी शामिल थे, जो फर्जी वेबसाइटों के लिए बैंक खातों के क्यूआर कोड उपलब्ध कराते थे. जैसे ही कोई शिकार इन फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर पैसे डालता, वह पैसा तुरंत इन स्थानीय खातों में आता और फिर कई लेयर्स के जरिए जम्मू-कश्मीर से बाहर या विदेश भेज दिया जाता था. 800 बैंक खाते और टेरर फंडिंग का शक पुलिस ने अब तक इस घोटाले से जुड़े 800 से ज्यादा बैंक खातों का ब्योरा जुटाया है. शुरुआती जांच में सिर्फ 300 खातों के ट्रांजैक्शन चेक किए गए, जिनमें 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन पाया गया है. पूरे भारत से लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं. एसएसपी खलील पोसवाल ने बताया कि इस घोटाले में लगभग 600 लोगों के शामिल होने का अंदेशा है. पुलिस अब इस मामले की टेरर फंडिंग के एंगल से भी जांच कर रही है. चूंकि मुख्य आरोपी डॉक्टर लगातार विदेश यात्राएं कर रहा था और चीनी नागरिकों के संपर्क में था, इसलिए इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इस पैसे का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में तो नहीं हो रहा था. About the Author Deepak Verma दीपक वर्मा (Deepak Verma) एक पत्रकार हैं जो मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों और समसामयिक विषयों से जुडी विस्तृत रिपोर्ट्स लिखते हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़…और पढ़ें Location : Srinagar,Jammu and Kashmir First Published : February 17, 2026, 22:43 IST







